आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 24, 2021

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: पुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तार, शूटर को लगी गोली

Posted: 23 Nov 2021 11:23 PM PST



मनीष राय हत्याकांड के वादी और गवाह की हत्या की थी योजना

गंभीरपुर क्षेत्र के बहादुरपुर राइस मिल के समीप हुआ पुलिस से सामना

आजमगढ़ : मनीष राय हत्याकांड के वादी मुकदमा और गवाह की हत्या के इरादे से घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में बुधवार को तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस की गोली से

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: अनाधिकृत तीन निर्माण सील,उल्लंघन पर होगी एफआईआर

Posted: 23 Nov 2021 07:53 AM PST


बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कोल बाजबहादुर में हो रहे भवन निर्माण पर हुई एडीए की कार्रवाई

आजमगढ़: विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण के खिलाफ मंगलवार को भी कार्रवाई की गई। एडीए सचिव बैजनाथ के नेतृत्व में पुलिस के साथ विभागीय टीम ने कोलबहादुर गांव मेें दयानंद यादव, रामानंद यादव, अब्दुल्ला के निर्माणाधीन मकान को सील कर दिया। सीलबंदी की कार्रवाई का उल्लंघन करने पर अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

आज़मगढ़: शादी का झांसा देकर 06 साल तक किया शोषण, गिरफ्तार 

Posted: 23 Nov 2021 07:43 AM PST


रानी की सराय से झांसा देने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

आजमगढ़: रानी की सराय थाना क्षेत्र के शंकरपुर तिराहा के समीप से पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित का चालान कर दिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी युवती ने 27 अक्टूबर को मेंहनगर थाने में एक युवक के खिलाफ दुराचार का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पीड़ित युवती का आरोप था कि बरदह थाना क्षेत्र के देहदुवार गांव निवासी अशफाक अहमद पुत्र असगर अली उर्फ छेदी लगभग 6 वर्षों तक शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक बनाता रहा। इस बीच दोनों पति-पत्नी की तरह रहा करते थे। बाद में आरोपित अशफाक अहमद ने उसे अपनी पत्नी मानने व अपने साथ रखने से इंकार कर दिया और मारपीट धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित अशफाक अहमद के खिलाफ धारा 493, 504, 506 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने धारा 493 भादवि का लोप कर धारा 376 भादवि की बढ़ोत्तरी की थी । पुलिस ने आरोपित अशफाक को रानी की सराय क्षेत्र के शंकरपुर चेकपोस्ट तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।

आज़मगढ़: पर्दाफाश! भांग के नशे में कर दी थी किशोर की हत्या

Posted: 23 Nov 2021 07:31 AM PST


सिधारी थाना के बेलागर गांव में 17 नवम्बर को मिला था शव

आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के बेलागर गांव के सैय्यद बाबा स्थान के पास मिले किशोर के शव के मामले का पुलिस ने राजफाश करते हुए एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया।

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: पुलिस की उपस्थिति में कराना पड़ा उर्वरक का वितरण

Posted: 23 Nov 2021 07:10 AM PST


उपलब्धता से ज्यादा किसानों के आ धमकने से हुई मुश्किल, नाराजगी देख बुलानी पड़ी पुलिस

आजमगढ़: जरूरत के अनुरूप खाद उपलब्ध न होने पर किसानों का मूड मंगलवार को उखड़ गया। किसानों की संख्या एक हजार के करीब जा पहुंचने से सचिव को पसीना छूट गया। बवाल की आशंका को भाप सचिव ने फोर्स बुला लिया। उसके

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: हत्याकांड में 02 महिलाओं समेत एक ही परिवार के 04 को आजीवन कारावास व अर्थदंड

Posted: 23 Nov 2021 06:52 AM PST


अतरौलिया के भैरोपुर में लगभग साढ़े नौ वर्ष पूर्व सुरेंद्र सिंह की हुई थी हत्या

आजमगढ़: अतरौलिया थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में लगभग साढ़े नौ वर्ष पूर्व सुरेंद्र सिंह की हुई हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने एक ही परिवार के चार लोगों को

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: निजामाबाद में चोरों ने चटकाया 03 दुकानों का ताला,लोगों में आक्रोश

Posted: 23 Nov 2021 06:34 AM PST


नकदी समेत डेढ़ लाख की संपत्ति समेटकर चोर हुए फरार

पुलिस के रात्रि गश्त अभियान के दावे पर उठे सवाल

आजमगढ़ : निजामाबाद पुलिस के रात्रि गश्त अभियान के दावे को चोरों ने फिर से आइना दिखाया है। चोर एक ही रात में तीन दुकानों का ताला तोड़कर नकदी समेत डेढ़ लाख की संपत्ति

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: एजेंसी के गोदाम से चोरों ने आठ लाख रुपये नकद उड़ाए

Posted: 23 Nov 2021 06:21 AM PST



अतरौलिया के मदियापार मोड़ के पास है गोदाम, छत के रास्ते से अंदर घुसे चोर

आजमगढ़: अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदियापार मोड़ के समीप स्थित एक एजेंसी के गाेदाम व कार्यालय में सोमवार की रात को चोर छत के रास्ते अंदर घुस गए। चोर गोदाम के कार्यालय में

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: सरायमीर में पुलिस ने परखी बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था

Posted: 23 Nov 2021 06:06 AM PST


एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी ने बैंकों के अलार्म और सीसीटीवी की जांच किया

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सरायमीर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कस्बा स्थित बैंकों के अलार्म और

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने बुलंद की आवाज

Posted: 23 Nov 2021 05:52 AM PST


डीआइओएस कार्यालय के समक्ष धरना दे 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन की बहाली सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शिक्षक मु़खर हुए।

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: भजन सम्राट ने नव प्रतिभाओं को गीत- संगीत की बारीकियां समझाया

Posted: 23 Nov 2021 05:09 AM PST



प्रख्यात गायक अनूप जलोटा के गीतों पर झूम उठे दर्शक

सारेगामा म्यूजिक अकादमी मुम्बई के तीन दिवसीय वर्कशॉप का हुआ समापन

आजमगढ़: सारेगामा म्यूजिक अकादमी मुम्बई द्वारा शहर से सटे करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का देरशाम समापन हुआ। सुबह 11 बजे से 1 बजे तक पहला वर्कशॉप चला। जिसमे बच्चों का सलेक्शन किया

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: हिदू-मुस्लिम को लड़ाकर राजनीति ही भाजपा का काम- अबु आसिम आज़मी 

Posted: 23 Nov 2021 04:34 AM PST


सरकार के पास कोई विजन व सोच नहीं है, चुनाव से पहले जो कहा उस पर अमल नहीं किया - महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष, सपा

आजमगढ़: सरायमीर क्षेत्र के मंजीरपट्टी गांव स्थित अपने आवास पर मंगलवार की सुबह मीडिया कर्मियों से वार्ता में सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि सरकार के पास कोई विजन और सोच नहीं है। कहा कि आज देश व प्रदेश में जो सरकार चल रही है उसे डेवेलपमेंट के बारे में कोई मालूमात नहीं है। कहते थे कि भ्रष्टाचार, आतंकवाद का खात्मा होगा, किसानों की आय दूना होगी, नोट बंदी के बाद ब्लैक मनी खत्म हो जाएगी, लेकिन कुछ भी नहीं दिख रहा है। आज तक सरकार सच नहीं बोली, केवल झूठ का पुलिदा है। इनका एक ही विजन है हिदू-मुस्लिम को लड़ाकर राजनीति करना। यह वह लोग 1947 में चाहते थे कि यह एक धर्म का देश बन जाए, मगर महात्मा गांधी, मौलाना अबुल कलाम आजाद, रफी अहमद किदवई, जवाहर लाल नेहरू, डा. भीमराव आंबेडकर आदि ने इस बात को नहीं माना। सबसे बड़ी बात है कि गांव से लेकर शहर तक हिदू-मुस्लिम साथ रहते हैं। मंदिर में पूजा होती है, वहीं मस्जिद में नमाज होती है। दावा किया की मुसलमानों के साथ हमेशा खड़ा होने वाली पार्टी सिर्फ समाजवादी पार्टी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक आदिल शेख, मोअज्जम खान 'मामा', अबु जफर आजमी, आज़म खान, लईक अहमद, फैज खान, मुन्नू आदि उपस्थित थे।

आज़मगढ़: पुलिस झंडे का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है- अनुराग आर्य, एसपी 

Posted: 23 Nov 2021 04:13 AM PST



23 नवम्बर को प्रथम प्रधानमंत्री ने जारी किया था यूपी पुलिस का झंडा

झंडा दिवस पर झंडारोहण कर वर्दी पर लगवाया स्टीकर

आजमगढ़ : पुलिस विभाग के लिए 23 नवंबर का दिन काफी महत्वपूर्ण है। इसी दिन प्रथम प्रधानमंत्री ने यूपी पुलिस का झंडा जारी किया था। झंडा दिवस पर एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: सड़क हादसे में घायल शिक्षिका समेत तीन की मौत

Posted: 23 Nov 2021 03:59 AM PST


अहरौला, फूलपुर और तहबरपुर थाना क्षेत्र की घटनाएं,पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी

आजमगढ़: जिले के अहरौला, फूलपुर और तहबरपुर थाना अंतरगत दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल शिक्षिका समेत तीन लोगों की शहर के एक निजी अस्पताल में सोमवार रात

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages