प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 24, 2021

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


सोनभद्र : सार्वजनिक अवकाश के दिन कार्य कर रहे शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में आदेश

Posted: 24 Nov 2021 12:02 AM PST

सोनभद्र : सार्वजनिक अवकाश के दिन कार्य कर रहे शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में आदेश



 

अगले साल से बदल जाएगा यूपी बोर्ड के पेपर का पैटर्न, 20 प्रतिशत अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे शामिल

Posted: 23 Nov 2021 06:49 PM PST

अगले साल से बदल जाएगा यूपी बोर्ड के पेपर का पैटर्न, 20 प्रतिशत अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे शामिल



लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र का पैटर्न शैक्षिक सत्र 2022-23 से बदल जाएगा। इसमें 20 प्रतिशत अंकों का वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र दिया जाएगा।


वर्तमान में हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में अभी तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र की व्यवस्था नहीं है। प्रत्येक विषय के सभी प्रश्नों का विस्तृत उत्तर देना होता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2022 के तहत बोर्ड परीक्षा 2023 से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र देने की तैयारी की है। इसका जवाब ओएमआर शीट पर देना होगा।


 बोर्ड ने 9वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा से इसका प्रयोग शुरू किया है। प्रदेश में बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में चल रही 9वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में प्रत्येक विषय में एक प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ दिया जा रहा है। इसमें उत्तर ओमएमआर शीट देना होता है। बोर्ड के एक अधिकारी का कहना है कि वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र से प्रत्येक विद्यार्थी के प्राप्तांक में इजाफा होगा और परीक्षा परिणाम भी सुधरेगा।


बोर्ड परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र की नई व्यवस्था को लागू करने का निर्णय शासन स्तर पर किया जाएगा। -दिव्यकांत शुक्ला, सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद

HighCourt : निदेशक बेसिक शिक्षा व अपर मुख्य सचिव बेसिक की गिरफ्तारी के लिए जमानती वारंट जारी, अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट का निर्देश

Posted: 23 Nov 2021 06:01 PM PST

HighCourt : निदेशक बेसिक शिक्षा व अपर मुख्य सचिव बेसिक की गिरफ्तारी के लिए जमानती वारंट जारी, अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट का निर्देश


प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह निदेशक बेसिक शिक्षा उ. प्र. प्रयागराज एवं दीपक कुमार अपर मुख्य सचिव बेसिक उ. प्र. लखनऊ की गिरफ्तारी के लिए जमानती वारंट जारी किया है । दोनों को 20 दिसंबर 21 अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अब्दुल मोइन ने रेखा सिंह की अवमानना याचिका पर दिया है।


✍️ देखें : फैसले की कॉपी 👇

कोर्ट ने 21 सितंबर 21 को जारी आदेश का पालन करने के लिए कहा था। अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि यदि आदेश का पालन नहीं किया गया तो दोनों अधिकारी अदालत के समक्ष हाजिर हों। अधिकारियों की ओर से अधिवक्ता नितीश यादव का नाम काज लिस्ट में छपा है। फिर भी वे उनकी तरफ से कोर्ट में नहीं आए और न अधिकारी ही हाजिर हुए। जिस पर कोर्ट ने जमानती वारंट जारी कर अधिकारियों को तलब किया है।


कोर्ट ने मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति की अर्जी दाखिल करने में देरी की माफी पर निर्णय लेने का आदेश दिया था। बीएसए ने 24 अगस्त 21 को निदेशक को संस्तुति भेजी थी। कोर्ट ने आदेश पालन का मौका दिया, फिर भी कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही अधिकारियों का पक्ष रखने के लिए कोई हाजिर हुआ।

अमेठी : अवकाश के दिन बीएलओ / पदाभिहित / सुपरवाइजर / पोलियो / वैक्सीनेशन आदि कार्य कराए जाने पर शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश देने का आदेश जारी

Posted: 23 Nov 2021 05:36 PM PST

अमेठी : अवकाश के दिन बीएलओ / पदाभिहित / सुपरवाइजर / पोलियो / वैक्सीनेशन आदि कार्य कराए जाने पर शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश देने का आदेश जारी


नहीं बढ़ रही कन्वर्जन कास्ट, कब तक बनें गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील

Posted: 23 Nov 2021 05:28 PM PST

नहीं बढ़ रही कन्वर्जन कास्ट, कब तक बनें गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील


पिछले कुछ महीनों में खाद्य सामग्री के दाम तेजी के साथ बढ़े हैं, लेकिन मिड-डे मील के कन्वर्जन कास्ट में कोई वृद्धि नहीं हुई है। ऐसे में बच्चों को स्कूल में विभागीय अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया है। प्राथमिक विद्यालय में 4.97 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 7.45 रुपये प्रति बच्चों की दर से भुगतान किया जा रहा है।


 कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए मिड-डे मील बनाने में लगने वाली लागत (कन्वर्जन कास्ट) में वृद्धि नहीं होने से शिक्षक परेशान हैं।


बाजार में मिर्च-मसाला एक साल में काफी महंगा हो गया है तो दूध का भाव गांव में ही 50 रुपये लीटर हो चुका है। गैस सिलेंडर भी 900 रुपये से अधिक हो चुका है। सरसों का तेल बंद बोतल में 180 रुपये लीटर मिल रहा है, लेकिन बेसिक के बच्चों को आज भी गुरुजी प्राथमिक विद्यालय में 4.97 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 7.45 रुपये लागत पुरानी दरों पर ही भोजन करा रहे हैं।

 मिड-डे मील की कन्वर्जन कास्ट में वृद्धि न होने से परेशानी होती है। इतनी कम लागत में गुणवत्ता पूर्ण भोजन नहीं दिया जाता है। कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कन्वर्जन कास्ट में वृद्धि नहीं हो रही है।

Post Bottom Ad

Pages