दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 22, 2021

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


आज 23 - नवम्बर - 2021, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 22 Nov 2021 06:08 AM PST

आज 23 - नवम्बर - 2021, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

श्री गणेशाय नम: !!

23 - नवम्बर - 2021, मंगलवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि चतुर्थी रात्रि 09:30:18

🔅 नक्षत्र आर्द्रा दिन 11:40:35

🔅 करण :

                बव 11:45:52

                बालव 24:58:10

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग शुभ पूर्ण रात्रि

🔅 वार मंगलवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:40:26

🔅 चन्द्रोदय 20:26:00

🔅 चन्द्र राशि मिथुन

🔅 सूर्यास्त 17:20:21

🔅 चन्द्रास्त 10:07:59

🔅 ऋतु हेमंत

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1943 प्लव

🔅 कलि सम्वत 5123

🔅 दिन काल 10:35:13

🔅 विक्रम सम्वत 2078

🔅 मास अमांत कार्तिक

🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:46:06 - 12:28:27

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 08:56:42 - 09:39:03

🔅 कंटक 07:32:00 - 08:14:21

🔅 यमघण्ट 10:21:24 - 11:03:45

🔅 राहु काल 14:46:05 - 16:05:29

🔅 कुलिक 13:10:48 - 13:53:09

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 08:56:42 - 09:39:03

🔅 यमगण्ड 09:28:28 - 10:47:52

🔅 गुलिक काल 12:07:17 - 13:26:41

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

🌹विशेष ~ अंगारकी संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, चन्द्रोदय रात्रि 08:11:25 से। 🌹

पं. प्रेम सागर पाण्डेय्

23 - नवम्बर - 2021, मंगलवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): किसी भी प्रकार के संकट में न पड़ने की सलाह देते हैं। अधिकारियों के साभ प्रेम से कार्य संपन्न करें। उग्र चर्चा में न उतरें। आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव होगा। कार्य में सफलता शीघ्र नहीं मिलेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद बना रहेगा। पदोन्नति होने की भी संभावना है। योजना अनुसार आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9
वृषभ (Tauras) : आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएंगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिल सकती है। व्यापारी कारोबार में विकास कर सकते हैं। भागीदारी से लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ और विदेश से समाचार मिल सकता है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5
मिथुन (Gemini): अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। कार्यों में यश और कीर्ति मिलने की संभावना है। अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखने से मन-मुटाव का अवसर नहीं आएगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी पेशावालों को लाभ हो सकता है।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7
कर्क (Cancer) : आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रह सकता है। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद हो सकता है। अत्यधिक कामुकता आपके लिए संकट ला सकती है इसलिए ध्यान रखें। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा आज न ही करें तो बेहतर।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1
सिंह (Leo) : मानसिक अस्वस्थता रह सकती है, परिवारजनों के साथ मन-मुटाव की स्थिति भी बनने की संभावना है। जमीन, मकान और वाहन की खरीददारी के लिए अनुकूल समय नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न हो सकती है। जलाशय खतरनाक साबित हो सकते हैं। नौकरी में स्त्री वर्ग से बच कर रहें।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5
कन्या (Virgo) : बिना विचारे साहस करने के प्रति चेतावनी देते हैं। भावनात्मक संबन्ध स्थापित होंगे। भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात हो सकती है। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7
तुला (Libra) : आज की मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य भी आज खराब हो सकता है। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ ध्यान न ही लगाएं तो बेहतर। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकते हैं।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4
वृश्चिक (Scorpio) : आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिल सकता है। मांगलिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1
धनु (Sagittarius) : आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ संबन्ध बिगड़ सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च हो सकता है। अदालती काम-काज में सावधानीपूर्ण कदम उठाने के लिए कहते हैं। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn) : आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। विवाह के लिए उत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं मामूली कोशिश से हल हो जाने की संभावना है। आय में वृद्धि हो सकती है। गृहस्थ जीवन में आनंद बना रहेगा। नई वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 6
कुंभ (Aquarius) : हरेक कार्य सरलतापूर्वक हल होते जाएंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होने का योग है। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य बना रहेगा, मानसिक रूप से तरो-ताजा महसूस करेंगे। पदोन्नति और धन प्राप्ति की संभावना है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1
मीन (Pisces) : आज के दिन की शुरुआत भय और उद्विग्नता के साथ होगी। शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव हो सकता है। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। ऑफिस में अधिकारी वर्ग के साथ संभलकर कार्य करने की सलाह देते हैं। संतान आज चिंता का कारण बन सकती है। व्यर्थ में पैसे खर्च होंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

‘कॉमेडियन्स नहीं, राष्ट्रद्रोही !’ विषय पर ऑनलाइन विशेष संवाद !

Posted: 22 Nov 2021 05:54 AM PST

'कॉमेडियन्स नहीं, राष्ट्रद्रोही !' विषय पर ऑनलाइन विशेष संवाद !

भारत का अपमान करनेवाले 'वीर दास' जैसे कलाकारों को कारागृह में भेजे !
- श्री. सुनील पाल, प्रसिद्ध हास्य-कलाकार


        भारत की गौरवशाली बातों के विषय में सभी को अभिमान और आदर होना चाहिए । अमेरिका में जाकर हमारे भारत की बदनामी करनेवाले वीर दास के कथनों की मैं निंदा करता हूं । हास्य-कलाकारों का काम शुद्ध विनोद से लोगों को हंसाना हैतथापि देश की बदनामी करनाअश्‍लील-तुच्छ विनोद करनागालियां देनाहिन्दू देवताआें के विषय में अपशब्दों का उपयोग करनायह एक प्रकार का वैचारिक आतंकवाद ही है । इनकी तुलना में रास्ते के बेवडे अधिक अच्छा मनोरंजन करते हैं । बडों का सम्मान और सामाजिक सीमा का पालन न करनेवाले ऐसे लोगों को मैं हास्य-कलाकार तो क्या कलाकार भी नहीं मानता । यह लोग समाज के शत्रु है । देश के शत्रुओं को जो दंड दिया जाता हैवही दंड उन्हें देना चाहिए । उन्हें कारागृह में भेजे बिना वे सुधरनेवाले नहीं हैऐसा सुस्पष्ट प्रतिपादन मुंबई के प्रसिद्ध हास्य-कलाकार श्रीसुनील पाल ने किया है । हिन्दू जनजागृति समिति आयोजित 'कॉमेडियन्स नहींराष्ट्रद्रोही !', इस ऑनलाइन विशेष संवाद में वे बोल रहे थे ।


      इस समय मुंबई के 'सैफ्रन थिंक टैंक' के संस्थापक श्रीसिद्धांत मोहिते ने कहा कि 'भारत में दिन में महिला की पूजा की जाती है और रात में गैंग रेप किया जाता है'ऐसा दुष्प्रचार करनेवाले वीर दास अकेले नहींइसमें बॉलीवुड के कुछ बडे लोग भी सहभागी है । इससे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के विषय में आपत्तिजनक वक्तव्य किए गए थे । केवल वीर दास ही नहींअपितु अग्रीमा जोशूवामुनव्वर फारूकीकुणाल कामरा जैसे अनेक कलाकार हैजो देवी-देवताओं पर तुच्छ विनोद करते हैं । क्या यह लोग मुसलमान अथवा ईसाई धर्मियों के श्रद्धाकेंद्रों के विषय में विनोद करने का साहस करेंगे कर्नाटक की पत्रकार लक्ष्मी राजकुमार ने कहा कि हास्य-कलाकारों का आचरण देखते हुए लगता है कि उन पर उपचार करने की नितांत आवश्यकता है । अपने देश की महिलाओं का अपमान करनेवाले वीर दास एक प्रकार से स्वयं की माता को भी उसी मापदंड पर तौल रहे हैंयह उनके ध्यान में नहीं आता ।

       नई दिल्ली के हिन्दू जनजागृति समिति के प्रवक्ता श्रीनरेंद्र सुर्वे ने कहा कि देवी-देवतासंतराष्ट्रपुरुषधर्मग्रंथभारतमाता के विषय में विनोद कर लोगों के  मन में बसी श्रद्धा कम करने का यह प्रकार विगत कुछ वर्षों से आरंभ है । पहले चलचित्र (फिल्म), उसके बाद वेब सीरिज और अब स्टैंड-अप कॉमेडी ऐसे विविध माध्यमों से अपमान किया जा रहा है । हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि रामायणगीतारामकृष्ण इत्यादि हमारे राष्ट्रीय सम्मान हैउनका आदर बनाए रखने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए । इसलिए हम भी ऐसी मांग करते है कि केंद्र सरकार श्रद्धाकेंद्रों का अवमान रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कठोर कानून बनाएं । आगे से देवता और श्रद्धास्थान का अपमान हिन्दू सहन नहीं करेंगेऐसा भी उन्होंने कहा ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

इंजीनियर प्रशान्त बंधे परिणय सूत्र में

Posted: 22 Nov 2021 05:49 AM PST

इंजीनियर प्रशान्त बंधे परिणय सूत्र में 

जितेन्द्र कुमार सिन्हा की खास खबर 
अभियंता प्रशान्त कुमार सिन्हा 19 नवम्बर (शुक्रवार) को पटना के होटल चाणक्या में दिल्ली निवासी सुरभि सिन्हा के साथ परिणय सूत्र में बंधे।
प्रशान्त सिन्हा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सेवा निवृत्त हुए जितेन्द्र कुमार सिन्हा के पुत्र हैं। सिन्हा मूलतः पटना जिला के ग्राम जैवर के निवासी हैं।
प्रशान्त सिन्हा वंगलुरु (बंगलोर) स्थित आई टी कम्पनी में कम्प्यूटर सांइस इंजीनियर है। सिन्हा का शुभ विवाह नई दिल्ली स्थित नेल्सन कम्पनी से सेवानिवृत्त प्रबन्धक विजय कुमार सिन्हा की पुत्री सुरभि सिन्हा के सम्पन्न हुआ है। सुरभि सिन्हा बी एच यू से माइक्रोबायलॉजी में एम ए सी की है और दिल्ली स्थित निजी कम्पनी में सप्लायर चेन में कार्यरत हैं।
शुभ विवाह के अवसर पर आशीर्वाद देने वालों में अलर्ट कमांडो के सम्पादक अशोक कुमार सिन्हा, जीकेसी के मीडिया प्रदेश सचिव मुकेश कुमार सिन्हा उर्फ मुकेश महान, जेके न्यूज के व्यूरो चीफ ए के देव, प्रभात खबर के चेतन आनंद, क्लाउड नाइन न्यूज के सम्पादक सुजीत सागर, दूरदर्शन के अभिषेक के अतिरिक्त वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, धीरेन्द्र कुमार सिन्हा, विद्या मंदिर क्लासेस के सीनियर लेक्चरर  अमित सिन्हा के अतिरिक्त अभियंता राहुल सिन्हा, अभियंता सुशांत कुमार, अभियंता आशीष भट्ट, अभियंता आयूष, अजय सिन्हा, संजय सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोगों उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

राजनीति के जादूगर हैं गहलोत

Posted: 22 Nov 2021 05:40 AM PST

राजनीति के जादूगर हैं गहलोत

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सचमुच ही सियासत के जादूगर हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में अपने प्रतिद्वन्द्वी सचिन पायलट को संतुष्ट करते हुए उन्हांेने आधा दर्जन अपने सहायक नियुक्त किये हैं। इनमंे वे निर्दलीय विधायक हैं जिन्होंने राजनीतिक संकट के समय गहलोत का साथ दिया था। इन 13 निर्दलीय विधायकों मंे कई को मंत्रिमंडल मंे जगह मिलने की उम्मीद थी लेकिन सचिन पायलट के समर्थकों और बसपा छोड़कर आये विधायकों को ही मंत्रिमंडल मंे जगह दी गयी। अब अशोक गहलोत ने सभी को संतुष्ट कर दिया है। निर्दलीय विधायकों को सलाहकार बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दे दी और किसी को असंतोष नहीं रहा है।
गहलोत मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब मंत्री बनने से वंचित रह गये विधायकों को राजनीतिक नियुक्तियां देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसके तहत मंत्रिमंडल विस्तार के तत्काल बाद छह विधायकों को सीएम अशोक गहलोत का सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है। इसमें सरकार समर्थित निर्दलीय विधायकों को पूरी तरजीह दी गई है। छह में से तीन सलाहकार निर्दलीय विधायकों को बनाया गया है। कैबिनेट और राज्यमंत्री का दर्जा दिया जा सकता है।
सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार बनाये गये 6 विधायकों में खेतड़ी विधायक डॉ जितेंद्र सिंह, नवलगढ़ विधायक डॉ। राजकुमार शर्मा, सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार समेत निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा, बाबूलाल नागर और रामकेश मीणा शामिल हैं। संयम लोढ़ा सिरोही से विधायक हैं। वहीं बाबूलाल नागर दूदू से और रामकेश मीणा गंगापुर सिटी से विधायक हैं। सीएम अशोक गहलोत ने हाल ही में फिर बयान दिया था कि संकट के समय जिन लोगों ने 34 दिन हमारे साथ होटल में गुजारे थे हम उन्हें भूल कैसे सकते हैं? खेतड़ी विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह 5 बार के विधायक हैं। वे पूर्व में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। डॉ. राजकुमार शर्मा तीन बार से विधायक हैं। वे पिछली गहलोत सरकार में चिकित्सा राज्यमंत्री थे। दानिश अबरार पहली बार विधायक बने हैं। वे कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे स्व. अबरार अहमद के पुत्र हैं। वहीं सिरोही के निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा तीन बार से विधायक हैं। संयम लोढ़ा की पहचान तेज-तर्रार विधायक के तौर पर है। वे अक्सर सीएम के साथ देखे जाते हैं। रामकेश मीणा गंगापुर सिटी से 2 बार के विधायक हैं। वे पूर्व में संसदीय सचिव रह चुके हैं। दूदू विधायक बाबूलाल नागर 4 बार के विधायक हैं। वे भी पूर्व में राज्यमंत्री रह चुके हैं। सलाहकार बनाये गये विधायकों में से डॉ. जितेंद्र सिंह और डॉ. राजकुमार शर्मा झुंझुनू जिले से हैं। दानिश अबरार और रामकेश मीणा सवाई माधोपुर जिले से हैं। संयम लोढ़ा सिरोही और बाबूलाल नागर जयपुर जिले से हैं। सवाई माधोपुर जिले का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं है। अब इस जिले से 2 विधायकों को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया गया है। सिरोही जिले से भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं है लेकिन अब वहां से संयम लोढ़ा की सलाहकार के तौर पर नियुक्ति की गई है। झुंझुनूं जिले से अब तक मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं था। अब वहां बृजेंद्र सिंह ओला और राजेंद्र गुढ़ा राज्यमंत्री हैं। वहीं डॉ. जितेंद्र सिंह और डॉ. राजकुमार शर्मा अब मुख्यमंत्री के सलाहकार बन गये हैं। इन विधायकों को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सलाहकार के रूप में इन विधायकों की बड़ी भूमिका रहेगी।
ध्यान रहे लंबी जद्दोजहद के बाद गहलोत मंत्रिमंडल का 21 नवम्बर को विस्तार हुआ। इसके तहत जहां 12 नये मंत्री बनाये गये वहीं तीन मौजूदा राज्यमंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रमोट किया गया। नये मंत्रियों में पांच सचिन पायलट गुट के हैं। कुल 15 मंत्री बनाए। इनमें 11 कैबिनेट और चार राज्यमंत्री हैं। कैबिनेट के रूप में शपथ लेने वालें मंत्रियों में हेमाराम चैधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, डॉ. महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजन लाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत शामिल हैं। वहीं राज्यमंत्री के तौर पर जाहिदा खान, बृजेंद्र सिंह ओला, राजेंद्र सिंह गुढा और मुरारीलाल मीणा शामिल हैं। पहले से राज्यमंत्री टीकाराम जूली, ममता भूपेश बैरवा व भजन लाल जाटव को कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार में पायलट खेमे के 5 विधायकों को जगह मिली है। इनमें तीन विधायक कैबिनेट और 2 राज्यमंत्री बने। पायलट खेमे के हेमाराम चैधरी, विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। सियासी संकट में विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। अब अब फिर से दोनों की मंत्रिमंडल में एंट्री हुई। वहीं बृजेंद्र सिंह ओला और मुरारी लाल मीणा को राज्यमंत्री के तौर पर जगह मिली है। अभी मंत्रिमंडल में कुल 12 मंत्रियों के पद खाली हैं। मौजूदा मंत्रिमंडल में से तीन राज्यमंत्री प्रमोट हुए होंगे। इसके साथ ही मंत्रिमंडल का 30 का कोटा पूरा हो जाएगा। पूर्व में सरकार और संगठन में दोहरी जिम्मेदारी निभाने वाले हरीश चैधरी, गोविंद सिंह डोटासरा और डॉ. रघु शर्मा के अलावा मौजूदा मंत्रिमंडल में से कोई भी मंत्री ड्रॉप नहीं होगा।नए मंत्रिमंडल में 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। लेकिन जो विधायक मंत्री बनने से वंचित रहे, उनमें थोड़ी मायूसी भी देखी गई। इसीलिए छह विधायकों को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया गया। इन्हें मंत्री का दर्जा मिलेगा। इनमें तीन निर्दलीय और तीन कांग्रेस विधायक शामिल हैं। नए मंत्रिमंडल में कई जिलों को अभी भी प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया। धौलपुर, नागौर और सीकर ऐसे ही जिले हैं जहां से किसी भी कांग्रेस विधायक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। वहीं भरतपुर को मंत्रिमंडल पुनर्गठन में सबसे बड़ी सौगात मिली है। भरतपुर जिले से 4 मंत्री बनाए गए हैं जिनमें वैर विधानसभा से भजनलाल जाटव को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह को भी कैबिनेट मंत्री मंडल में शामिल किया गया है। दूसरी तरफ मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए सरकार ने कांमा से विधायक जाहिदा खान को भी राज्यमंत्री बनाया है। भरतपुर से विधायक डॉक्टर सुभाष गर्ग भी मंत्रिमंडल में शामिल हैं। भरतपुर को चार मंत्री मिलने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी का ठिकाना ना रहा और एकदूसरे को मिठाई खिलाकर आलाकमान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया। ढोल-नगाड़ों के साथ उन्होंने इस खुशी को जाहिर किया। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

नीति व नेतृत्व पर विश्वास

Posted: 22 Nov 2021 05:34 AM PST

नीति व नेतृत्व पर विश्वास

(डॉ. दिलीप अग्निहोत्री-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने पहली बार लखनऊ में दो दिन तक प्रवास किया। उनकी यात्रा आंतरिक सुरक्षा संबन्धी कॉन्फ्रेंस से संबंधित थी। इसमें उन्होंने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये। इनका राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महत्व रहा क्योंकि इसमें ऐसे अनेक मसले समाहित रहे जिनका संबन्ध अन्य देशों से भी है। इसके दृष्टिगत विश्व समुदाय को भी साझा प्रयास करने होंगे। नरेन्द्र मोदी राजभवन में रुके थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोगों से विचार विमर्श भी किया। यह जाहिर है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव होंगे। नरेंद्र मोदी के साथ उनकी जुगलबंदी बेहतरीन डबल इंजन सरकार का प्रमाण है। प्रधानमंत्री के लखनऊ प्रवास का मुख्य विषय आंतरिक सुरक्षा था। इस संबन्ध में योगी आदित्यनाथ सरकार का योगदान शानदार रहा है। उनका भूमाफिया विरोधी अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित है। अवैध निर्मांण पर बुलडोजर चलवाने और अवैध सम्पत्ति पर सरकारी कब्जे का ऐसा अभियान पहले नहीं देखा गया। नरेंद्र मोदी स्वयं अपने भाषणों में इसका उल्लेख करते है।
लखनऊ में प्रधानमंत्री को उत्तर प्रदेश में राष्ट्रविरोधी संगठनों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से भी अवगत कराया गया। यहां एटीएस और एसटीएफ शांति व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश रचने वाले संगठनों पर घुसपैठियों को सबक सिखा रही है। उन पर नकेल कसी जा रही है। इसके साथ ही माफिया और भू माफियाओं के खिलाफ अभियान भी संचालित किया जा रहा है। लखनऊ पहुंचने के ठीक पहले प्रधानमंत्री ने महोबा व झांसी में योगी आदित्यनाथ को कर्मयोगी बताया था। उनकी नीतियों व कार्यशैली की जम कर सराहना की थी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की कार्यपद्धति के कारण अर्जुन सहायक परियोजना वर्षों तक अधूरी पड़ी रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश में सरकार बनने के बाद इस परियोजना पर काम की गति बढ़ाई गई। आज यह बुन्देलखण्ड के लोगों को समर्पित की जा रही है। मसगांव चिल्ली स्प्रिंकलर योजना जैसी आधुनिक तकनीक का लोकार्पण, सिंचाई में आ रही आधुनिकता को दिखाता है। पहली बार बुन्देलखण्ड के लोग यहां के विकास के लिए कार्य करने वाली सरकार को देख रहे हैं। केन बेतवा लिंक से भविष्य में यहां के लाखों किसानों को लाभ होने वाला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की सरकार ने बीते चार वर्ष के दौरान बुन्देलखण्ड की अनेक परियोजनाओं पर कार्य शुरू करवाया है। बुन्देलखण्ड में जल जीवन मिशन के तहत तेजी से कार्य हो रहा है।विन्ध्य क्षेत्र में पाइप से हर घर में पानी पहुंचे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार ने स्कूल में बेटियों के लिए अलग टॉयलेट बनाए। उत्तर प्रदेश के एक लाख से अधिक स्कूलों,हजारों आंगनबाड़ी केन्द्रों तक नल से जल पहुंचाया गया।
गरीब का कल्याण ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में और तेजी से ही काम किया जा रहा है। विगत वर्षों में बारह सिंचाई परियोजनाएं पूर्ण की गईं। हर घर नल परियोजना को लागू किया गया। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे का कार्य प्रगति पर है। उत्तर प्रदेश डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कार्यशैली से ही योगी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में चार दशकों की जापानी बुखार समस्या का समाधान किया हैं। चालीस वर्षों से कहर बनी इस बीमारी पर मात्र चार वर्षों में पंचानबे प्रतिशत तक नियंत्रण स्थापित किया गया। इसी कार्यशैली से बयालीस योजनाओं में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया। पहले उत्तर प्रदेश पिछड़ा और बीमारू माना जाता था। अब विकास के कीर्तिमान कायम हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जरूरतमन्दों को खाद्यान्न वितरण, आवास शौचालय, निःशुल्क गैस कनेक्शन व विद्युत कनेक्शन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इससे उन सभी का जीवन अब अधिक सुविधापूर्ण हो गया है। उत्तर प्रदेश में हाई-वे, एक्सप्रेस वे,डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर,डिफेंस कॉरिडोर के कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। खेती से जुड़े कार्यों को भी पूरी सतर्कता से जारी रखा गया। बीज, खाद,उपज बेचने के उचित प्रबन्ध किये जाने से किसानों ने रिकॉर्ड उत्पादन किया। योगी सरकार ने विगत चार वर्षों में किसानों से उनकी उपज के खरीद के हर साल नये रिकॉर्ड बनाये। गेहूं और धान की खरीद में इस साल पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दो गुनी संख्या में किसानों से खरीद की गयी। उत्तर प्रदेश में अभी तक सत्रह लाख से अधिक ग्रामीण एवं शहरी परिवारों को पक्के घर,लाखों गरीब परिवारों को घर में ही शौचालय की सुविधा,लगभग डेढ़ करोड़ गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन एवं लाखों परिवारों को बिजली कनेक्शन दिये गये।
उत्तर प्रदेश में हर घर नल पहुंचाने का कार्य भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। विगत दो सालों में सत्ताईस लाख ग्रामीण परिवारों तक पाइप से पानी पहुंचाया जा चुका है। कोरोना के कारण बनी परिस्थितियों में रेहड़ी,ठेला लगाने वालों की आजीविका पटरी पर लाने के लिए स्वनिधि योजना के अंतर्गत बैंकों से जोड़ा गया। बहुत कम समय में ही योजना के दस लाख लाभार्थियों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। अपराधियों में भय, गरीबों को सताने और अवैध कब्जा करने वालों में डर पैदा हुआ है। उत्तर प्रदेश में सार्थक बदलाव की शुरुआत हुई है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनता के हिस्से का एक एक पैसा जनता के खाते में पहुंचे। उत्तर प्रदेश निवेश का केन्द्र बन रहा है। बड़ी कम्पनियां उत्तर प्रदेश में आने के लिए लालायित हो रही हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर के मेगा प्रोजेक्ट बन रहे हैं। इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर निर्मित हो रहे हैं। देश के अस्सी करोड़ गरीब लोगों को पिछले एक साल से अधिक समय से निःशुल्क राशन मिल रहा है। प्रशासनिक व राजनीतिक मोर्चे पर योगी ने नए आयाम बनाये हैं। इसके पहले कई दशक तक उत्तर प्रदेश की राजनीति जाति मजहब के समीकरण पर आधारित रही। मतदाताओं की आकांक्षा पूरी नहीं होती थी। सत्ता बदलती रही। व्यवस्था यथावत रही। योगी आदित्यनाथ ने सत्ता के साथ ही व्यवस्था में बदलाव का लोगों को अनुभव कराया। बिना भेद भाव के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचने लगे। चंद वीआईपी क्षेत्रों की व्यवस्था को उन्होंने समाप्त किया। सबसे पहले तो सभी शहर ब्लाक व गांव स्तर तक बिजली आपूर्ति का समय निर्धारित किया।
पहली बार गरीबों के खातों में शत प्रतिशत सहायता राशि का प्रेषण संभव हुआ।
योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को जाति मजहब के दायरे से बाहर निकाला। उन्होंने विकास को प्रमुख मुद्दा बना दिया। विपक्षी दल इस मुद्दे से बचने का प्रयास कर रहे है। इसके लिए नकारात्मक राजनीति का सहारा लिया जा रहा है। पिछली सरकारों के दौरान राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश की स्थिति दयनीय रहती थी। आज पैंतालीस योजनाओं के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश नम्बर वन है। वस्तुतः योगी आदित्यनाथ ने कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की मिसाल कायम की है। उत्तर प्रदेश को विस्तृत भूमि प्रबन्धन प्रणाली के भारत सरकार का राष्ट्रीय ई गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पहले छठवें स्थान पर थी। आज दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरी है। पहले उत्तर प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में देश में चैदहवें स्थान पर था। स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ की नीति नेतृत्व व कार्यशैली पर एक बार फिर विश्वास व्यक्त किया है। (हिफी)

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

भारत में हिंसा भड़का रहा चीन

Posted: 22 Nov 2021 05:33 AM PST

भारत में हिंसा भड़का रहा चीन

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
असम राइफल्स के पूर्व डायरेक्टर जनरल (रिटायर्ड) लेफ्टिनेंट जनरल शोकीन चैहान का मानना है कि पूर्वोत्तर के राज्यों में हिंसक घटनाओं में हुई बढ़ोतरी के पीछे एक कारण चीन भी है। उन्होंने कहा कि उग्रवादी संगठनों को चीन से समर्थन प्राप्त हो सकता है कि वे इन राज्यों में हिंसा को बढ़ावा दें। कोहिमा स्थित सीजफायर मॉनिटरिंग ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि, यह सही समय है कि केंद्र सरकार इन विद्रोही गुटों से बात करके शांति समझौते करें। इन मुद्दों को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया जा सकता है। अब तक हम पडोसी देश पाकिस्तान से ही इस प्रकार की समस्या से परेशान थे, अब चीन भी पर्दे के पीछे से वार करने लगा है।इसी के चलते मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले के बाद पूर्वोत्तर के राज्यों में सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर भारतीय सेना पुनर्विचार कर सकती है। इन राज्यों में सैनिकों की संख्या कम करने या उग्रवादी हमलों के बाद संख्या बढ़ाने के मुद्दे पर फैसला लिया जा सकता है।
सरकार को मिले आंकड़ों के अनुसार, पूर्वोत्तर के राज्यों में इस साल जनवरी से लेकर 31 अक्टूबर तक, उग्रवादी हिंसा की 132 घटनाएं दर्ज हुई हैं। इनमें मणिपुर में सबसे ज्यादा हिंसा की 90 घटनाएं देखने को मिली है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 22 और असम में उग्रवादी हिंसा की 18 घटनाएं हुई हैं।
दरअसल असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में कुछ उग्रवादी संगठनों ने अब तक सरकार के साथ सीजफायर समझौता नहीं किया है। इन संगठनों में असम में यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा), दक्षिण अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में एन एससीएन-के (वाईए ) और इम्फाल घाटी में स्थित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए), पीपुल्स रेवोल्युशनरी पार्टी ऑफ कांगलेईपेक (पीआरईपीएके), कांगलेई यालोव कन्ना यु (केवाईकेएल) और यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अन्य विद्रोही संगठनों ने भी सीजफायर समझौते को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन उनके ऑपरेशन थमे हुए हैं।
हाल ही में, पीएलए और मणिपुर नागा पीपुल्स फ्रंट के विद्रोहियों ने मणिपुर में सेना पर हमला किया था और इस हमले में असम राइफल्स के कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनकी पत्नी व 6 वर्षीय बेटे के साथ 4 अन्य जवानों की मौत हो गई थी। अभी हाल ही उग्रवादी संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालिम के 3 लड़ाकों को असम राइफल्स और अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में मार गिराया था। इन विद्रोहियों ने 2 नागरिकों का अपहरण कर लिया था।
इस साल सेना अध्यक्ष एम एम नरवणे ने कहा था कि पूर्वोत्तर में सुरक्षा हालात बेहतर हो रहे हैं और यह सेना के उस फैसले का परिणाम है जिसमें उन्होंने पूर्वोत्तर के राज्यों से आर्मी की एक ब्रिगेड को वापस बुला लिया था। शुरुआत में इस योजना पर विचार किया जा रहा था कि सेना पूर्वोत्तर के राज्यों से और सैनिकों को वापस बुलाएगी ताकि सेना देश की आंतरिक सुरक्षा से संबंधित कर्तव्यों से मुक्त होकर पारपंरिक युद्ध और कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सके, लेकिन अब यह उचित नहीं दिखता है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में पूर्वोतर के राज्यों में हिंसा से संबंधित घटनाओं में कमी आई है, लेकिन इन राज्यों से फिलहाल सैनिकों की वापसी का विकल्प सही नहीं हो सकता। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि, पूर्वोत्तर के इन राज्यों में, विशेषकर सीमावर्ती राज्य, जहां पर विद्रोही संगठनों ने अब तक सरकार के साथ सीजफायर समझौता नहीं किया है, वहां पर सैनिकों की तैनाती की संख्या में बदलाव से संबंधित फैसले विभिन्न पहलुओं और इंटेलीजेंस इनपुट के आधार पर लेने होंगे।
सूत्रों का कहना है कि, पूर्वोत्तर के राज्यों में उग्रवादी हिंसाओं में उतार-चढ़ाव होता रहता है और शांति के बीच कुछ महीनों में बड़े हमले हो जाते हैं। कुकी और इम्फाल घाटी स्थित मैतई विद्रोही संगठन लगातार मणिपुर में सक्रिय है, जहां हाल ही में एक बड़े हमले को अंजाम दिया गया था। वहीं सुरक्षा मामलों से संबंधित सूत्रों का कहना है कि पीएलए ज्यादातर म्यांमार से अपनी गतिविधियां संचालित करता है। हाल ही में इस क्षेत्र में जो हमला हुआ है इसे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने ही किया है। अटैक के बाद ये लोग वापस म्यांमार स्थित कैंप में लौट जाते हैं। इन सूत्रों ने यह भी बताया कि, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) तस्करी और जबरन वसूली से जुड़ी गतिविधियों में शामिल रही हैं। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट और मणिपुर में आगामी चुनावों के बाद स्थिति को ध्यान में रखते हुए, ये लोग राज्य में सुरक्षा हालात को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि, कर्नल विप्लव त्रिपाठी की हत्या इस बात का सबूत है. क्योंकि वे एंटी स्मगलिंग ऑपरेशन में सक्रिय थे और मैतेई ग्रुप ने हमले में उनकी हत्या कर दी। यह हमला राज्य में चल रही विभिन्न परेशानियों को दर्शाता है। सूत्रों का कहना है कि तस्करी इन विद्रोही संगठनों की आय का मुख्य जरिया है और इसी वजह से सुरक्षबालों को निशाना बनाया जा रहा है, जो कि एंटी स्मगलिंग ऑपरेशन चला रहे हैं।
रक्षा मंत्रालय का अनुमान अपनी जगह है, लेकिन इन राज्यों से फिलहाल सैनिकों की वापसी का विकल्प सही नहीं हो सकता। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि पूर्वोत्तर के इन राज्यों में, विशेषकर सीमावर्ती राज्य, जहां पर विद्रोही संगठनों ने अब तक सरकार के साथ सीजफायर समझौता नहीं किया है, वहां पर सैनिकों की तैनाती बढ़ाई जानी चाहिए। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि, नागा उग्रवादी संगठन, विशेषकर एनएससीएन (आईएम) के साथ शांति वार्तों को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है, जिन्होंने समझौते पर साइन करने से पहले अलग ध्वज और संविधान की मांग की थी। हालांकि केंद्र सरकार ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया था। इससे पहले एनएससीएन (के) ने मार्च 2015 में केंद्र सरकार के साथ सीजफायर समझौता निरस्त कर दिया था।तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, जो कि उस समय नागा शांति वार्ता के वार्ताकार थे, उन्होंने कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि हालात किस तरह से ठीक होंगे। एन एससीऐन (आईएम) नए वार्ताकारों के साथ अधिक सहज हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकार एनएससीएन (आईएम) को समझौते को लेकर वार्ता पर बुलाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए अन्य नागा विद्रोही गुट, एन एससीएन (के) निकी सुमी के साथ लगातार बातचीत जारी है। इस गुट ने लंबी अवधि के बाद सितंबर में केंद्र सरकार के साथ सीजफायर समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अलावा सरकार पूर्वोत्तर में सक्रिय विभिन्न उग्रवादी संगठनों के साथ सीजफायर एग्रीमेंट पर सहमति बनाने की कोशिश कर रही है। सरकार नागा गुट के विभिन्न समूहों, जिन्हें एनएनपीजीस के नाम से भी जाना जाता है। इनमें एनएससीएन (एनके), एनएससीएन (आर), एनएससीएन(यू), एफजीएन और एन एससीएन (के) में शामिल गुटों के साथ बातचीत को खत्म कर लिया गया है और सहमत स्थिति पर पहुंचने की बात कही गयी है। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

योगी के कंधे पर मोदी का हाथ

Posted: 22 Nov 2021 05:30 AM PST

योगी के कंधे पर मोदी का हाथ

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
भारतीय संस्कृति मंे आशीर्वाद देने के लिए सिर पर हाथ रखने की परम्परा है। घर मंे भी बड़े-बुजुर्गों का सिर पर हाथ रहता है, तब तक कोई चिंता नहीं रहती। हाथ का स्थान कभी बदल जाता है तो उसके अर्थ भी बदल जाते हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी की यात्रा पर आये। उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री कितना महत्व देते हैं, यह इसी से सिद्ध होता है क्योंकि एक महीने के अंदर पीएम की यह तीसरी यात्रा थी। पुलिस प्रमुखों को संबोधित करने की मोदी ने परम्परा डाली है, उसी के तहत यह यात्रा भी थी। इस यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंधे पर हाथ रखते हुए काफी देर तक विचार-विमर्श किया। कंधे पर हाथ भरोसा देने के लिए रखा जाता है। उत्तर प्रदेश मंे अगले साल के प्रारम्भ मंे ही विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीति में शत्रु पार्टी से बाहर ही नहीं, पार्टी के अंदर भी होते हैं। इसलिए पीएम मोदी का योगी के कंधे पर हाथ रखना राजनीतिक गलियारे मंे चर्चा का विषय बना हुआ है। मोदी का भरोसा तो भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को है लेकिन श्री मोदी जिन पर भरोसा कर रहे हैं, उन बिरले नेताओं मंे योगी आदित्यनाथ  हैं। योगी ने भी कहा 'जिद है एक सूर्य उगाना है, अम्बर से ऊंचे जाना है...।'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक नया भारत बनाने के पथ पर आगे बढ़ चुके हैं। पीएम मोदी के साथ कदमताल करते हुए दो तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे जारी किया है। योगी ने लिखा है, हम निकल पड़े हैं प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके, जिद है एक सूर्य उगाना है, अम्बर से ऊँचा जाना है, एक भारत नया बनाना है। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राज्य के दौरे पर थे। रविवार (21 नवंबर) को वह लखनऊ में रहे। माना जा रहा है कि इसी दौरान दोनों नेताओं (पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ) के बीच बातचीत हुई और उसी दौरान दोनों नेताओं ने साथ कदमताल करते हुए तस्वीरें खिंचवाई हैं। बाद में मुख्यमंत्री ने उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। दो दिन पहले प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के महोबा में सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया था। इसके अलावा वो झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में सम्मिलित हुए थे। 
उत्तर प्रदेश में राकेश टिकैत की अगुवाई में खासकर जाट किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। यूपी की करीब 80 विधानसभा सीटों पर जाट वोटरों का वर्चस्व रहा है। पूरे यूपी में वैसे तो जाट मतदाताओं की आबादी करीब ढाई फीसदी ही है लेकिन पश्चिमी यूपी के 22 जिलों में करीब 14 फीसदी जाट वोटर हैं। सीएसडीएस लोकनीति के मुताबिक 2017 के यूपी विधानसभा चुनावों में जाटों ने बीजेपी को वोट दिया था। इस वजह से पश्चिमी यूपी की 51 सीटों पर बीजेपी की जीत हुई थी। इस इलाके में 2017 में समाजवादी पार्टी ने 16, कांग्रेस ने दो और बसपा ने एक सीट जीती थी। रालोद को भी एक सीट मिली थी लेकिन बाद में उसके विधायक सहेंदर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब जब जाट मतदाता बीजेपी से बिदके हुए दिख रहे हैं, तब केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी ने कृषि कानूनों  पर यू-टर्न लेने का फैसला किया है। हालांकि, इससे पहले 2015 में बीजेपी सरकार भू-अध्यादेश पर भी यू-टर्न ले चुकी है। 
अगले साल फरवरी-मार्च में वैसे तो पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन इनमें सबसे अहम उत्तर प्रदेश है। 2017 में हुए चुनाव में 403 सीटों में से 312 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। उसे कुल 39.67 फीसदी वोट मिले थे। उस वक्त बीजेपी के साथ अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भी थी। इन दोनों दलों को क्रमशः 0.98 और 0.70 फीसदी वोट मिले थे। यानी एनडीए को तब कुल 41.35 फीसदी वोट मिले थे। जाट किसान ऐलान कर चुके हैं कि वो बीजेपी को वोट नहीं देंगे। अगर 2022 में यूपी में बीजेपी की हार होती है तो 2024 में लोकसभा चुनावों में भी बीजेपी की राह मुश्किल हो सकती है क्योंकि यहां से 80 सांसद चुने जाते हैं जो केंद्र में सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करते हैं। इसलिए मोदी ने योगी के कंधे पर हाथ रखा।
 उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में हारी हुई 78 सीटों पर फोकस करके बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी नैया पार लगाने की कोशिश में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार इन इलाकों का दौरा कर रहे हैं और नई परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास कर रहे हैं। इसके साथ ही वह लोगों को यह भी ध्यान दिलाना नहीं भूलते कि अगर पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वे लोग जिताते तो इस इलाके की तस्वीर बदल जाती। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के चुनावों में बीजेपी ने 403 सदस्यीय विधानसभा में 312 सीटें जीती थीं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल ने नौ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने चार सीटें जीती थीं। वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने 47, मायावती की बहुजन समाज पार्टी-19 और कांग्रेस ने 7 सीटें जीती थी। इसके अलावा आरएलडी को एक, निषाद पार्टी को 1 और तीन सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की थी। बीजेपी के एक नेता बताते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब तक ऐसे 19 विधानसभा क्षेत्रों में नई परियोजनाएं शुरू की हैं या परियोजनाओं का उद्घाटन किया और जनसभाओं को संबोधित किया है। मुख्यमंत्री आने वाले दिनों में बाकी की सीटों का भी दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, 'बीजेपी ने 2022 के चुनावों में उन 78 सीटों में से कम से कम 55 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। 
इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री के अलावा दोनों डिप्टी सीएम भी इन निर्वाचन क्षेत्रों में जल्द ही इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करेंगे।' बीजेपी नेता ने कहा कि अगर भाजपा को दूसरी जीती हुई सीटों पर 'स्थानीय विधायकों के खिलाफ' सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ता है तो पार्टी इन निर्वाचन क्षेत्रों में जीत से इसकी भरपाई कर सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों ऐसी ही एक विधानसभा सीट बदायूं जिले के सहसवां पहुंचकर विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस सीट पर 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीत हासिल की थी और बीजेपी चैथे स्थान पर रही थी। उसी तरह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आदित्यनाथ के साथ हाल ही में आजमगढ़ में एक राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। बीजेपी के एक स्थानीय नेता बताते हैं कि जिस क्षेत्र में शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया था, वह क्षेत्र यादव बहुल आजमगढ़ सदर में पड़ता है। इस सीट से सपा के दुर्गा प्रसाद यादव आठवीं बार विधायक हैं। उस सीट पर बीजेपी कभी जीत नहीं पाई है। आजमगढ़ जिला सपा का गढ़ रहा है, क्योंकि पार्टी ने 2012 में 10 विधानसभा सीटों में से नौ और 2017 के विधानसभा चुनावों में पांच पर जीत हासिल की थी। वहीं मुख्यमंत्री ने इससे पहले 8 नवंबर को शामली का दौरा किया था और 425 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसके अलावा 2017 के चुनाव में सपा के खाते में गए कैराना विधानसभा क्षेत्र में पीएसी बटालियन की नींव रखी। उसी दिन सीएम ने रामपुर जिले में कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा रामपुर शहर में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान विधायक हैं। योगी भाजपा के लिए नयी उम्मीदें जुटा रहे हैं। (हिफी)

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

महिला कलाकारों वाले शो प्रतिबंधित

Posted: 22 Nov 2021 05:27 AM PST

महिला कलाकारों वाले शो प्रतिबंधित

काबुल। अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने एक नया तुगलकी फरमान जारी किया है। नए धार्मिक दिशा निर्देश जारी करते हुए टीवी चैनलों से वो नाटक, प्रोग्राम या शो दिखाने से मना किया गया है, जिनमें महिला कलाकार होती हैं। अफगान मीडिया को इस तरह का पहली बार निर्देश जारी करते हुए साथ ही मंत्रालय ने महिला टीवी पत्रकारों को अपनी रिपोर्ट दिखाते हुए हिजाब पहनने के लिए कहा है। और मंत्रालय ने चैनलों से उन फिल्मों या कार्यक्रमों को प्रसारित नहीं करने के लिए भी कहा जिनमें पैगंबर मोहम्मद या अन्य पूजनीयों को दिखाया जाता है। इसके साथ ही उन फिल्मों और कार्यक्रमों पर बैन लगाने को कहा गया है, जो इस्लामी और अफगान मूल्यों के खिलाफ हैंमंत्रालय के प्रवक्ता हकीफ मोहजिर ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, श्ये नियम नहीं बल्कि धार्मिक दिशानिर्देश हैं। बता दें, अफगानिस्तान में पिछले दो दशक में पश्चिमी देशों की मदद से स्वतंत्र अफगान मीडिया ने काफी विकास किया था लेकिन 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान ने फिर कब्जा कर लिया। साल 2001 में तालिबान के तख्तापलट के तुरंत बाद पश्चिमी सहायता और निजी निवेश के साथ दर्जनों टेलीविजन चैनल और रेडियो स्टेशन स्थापित किए गए थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

चीन में बुरी तरह कम हो रही जन्मदर

Posted: 22 Nov 2021 04:29 AM PST

चीन में बुरी तरह कम हो रही जन्मदर

बीजिंग। दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन में इन दिनों जन्मदर बुरी तरह से गिर गया है। ग्लोबल टाइम्स ने नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स की रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, चीन में बच्चों की जन्म दर 2020 में 1 फीसद से भी कम हो गई है। ये 43 साल में सबसे कम है। ग्लोबल टाइम्स ने चीन के सरकारी विभाग नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि, 2020 में जन्म दर प्रति हजार लोगों पर 8.52 दर्ज की गई है, जो पिछले 43 सालों में सबसे कम है। सबसे आश्चर्यजनक बात ये है कि चीन में बच्चों का जन्म दर उस वक्त बुरी तरह से गिरा है, जब चीन की सरकार बच्चों के जन्मदर को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। अब चीन में तीन बच्चे पैदा करने की इजाजत दी जा चुकी है। वहीं, चीन की कम्युनिस्ट सरकार की तरफ से बच्चों का जन्मदर बढ़ाने केलिए कई तरह की स्कीम भी निकाले गये हैं। चीन के लिए सबसे ज्यादा टेंशन की बात ये है कि तमाम सरकारी स्कीम के बाद भी 2020 में देश में प्राकृतिक ग्रोथ रेट घटकर 1.45 प्रति हजार तक पहुंच चुकी है, जो पिछले 43 सालों में सबसे नीचला स्तर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर यही ट्रेंड जारी रहता है और जनसंख्या कम होती है, तो चीन दुनिया का सबसे अमीर देश बनने से पहले ही बूढ़ा हो सकता है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

क्रिसमस परेड मंे कार की ठोकर से कई हताहत

Posted: 22 Nov 2021 04:23 AM PST

क्रिसमस परेड मंे कार की ठोकर से कई हताहत

वॉशिंगटन। अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के वौकेशा में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां रविवार को क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 के करीब लोग घायल हुए हैं। शहर की पुलिस के प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि 'संदिग्ध वाहन' बरामद हो गया है और मामले की जांच जारी है। कुछ घायलों को पुलिस ने और कुछ को उनके परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के पास नहीं जाने की अपील की है । घटना के वीडियो में एक एसयूवी अवरोधकों को तोड़ती हुई, परेड निकाल रहे लोगों को टक्कर मारती नजर आ रही है। थॉम्पसन ने बताया, 'वाहन ने 20 लोगों को टक्कर मार दी थी। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। घटना के कारण कई लोगों की मौत भी हुई है।' लोगों की मौत को लेकर पूछे गए सवाल पर पुलिस प्रमुख ने बताया, 'मुझे इस समय मृतकों की सटीक संख्या के बारे में नहीं पता है।' अभी तक इस बारे में स्पष्ट नहीं है कि यह घटना आतंकवाद से जुड़ी है या फिर नहीं। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गाड़ी लोगों को रौंदते हुए निकल जाती है। वहां मौजूद लोग काफी चिल्लाते हैं, फिर भी ड्राइवर गाड़ी को नहीं रोकता। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

बिलावल ने कहा इमरान सरकार अक्षम

Posted: 22 Nov 2021 04:18 AM PST

बिलावल ने कहा इमरान सरकार अक्षम

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरपर्सन बिलावल भुट्टो जरदारी ने इमरान खान सरकार पर तीखा हमला बोला है। पाकिस्तान में जारी गैस के संकट पर गंभीर चिंता जताते हुए बिलावल भुट्टो ने इमरान सरकार को 'अक्षम' करार दिया। उन्होंने कहा कि इमरान खान की अगुवाई वाली पीटीआई सरकार के सत्ता से बाहर होने पर ही पाकिस्तान को सभी समस्याओं से मुक्ति मिल पाएगी। पीपीपी के चेयरमैन ने बढ़ती महंगाई के लिए इमरान को देश से माफी मांगने के लिए कहा।
जिओ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि इमरान खान की अगुवाई वाली पीटीआई सरकार देश में लगातार संकट पैदा कर रही है। इससे लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं। बिलावल ने कहा कि पीटीआई सरकार की नीतियों की वजह से देश में लोग भूख से मर रहे हैं, इसके लिए इमरान खान को देश से माफी मांगनी चाहिए। देश में गहराए गैस संकट पर इमरान सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने समय पर अगर एलएनजी का आयात किया होता, तो देश में गैस का संकट नहीं होता। उन्होंने कहा कि गैस की कीमत में वृद्धि किए जाने से आम लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बिलावल की मुलाकात पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के प्रमुख से हुई। इस बैठक में इमरान खान सरकार के खिलाफ एक संयुक्त रणनीति बनाने पर फैसला हुआ।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

बिहार के 18 जिलों के लिए 7 ‘कोविड-जागरूकता रथों’ को सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री ने किया रवाना, रथों के साथ सांस्कृतिक दलों द्वारा 140 जगहों पर किया जाएगा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

Posted: 22 Nov 2021 03:25 AM PST

बिहार के 18 जिलों के लिए 7 'कोविड-जागरूकता रथों' को सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री ने किया रवाना, रथों के साथ सांस्कृतिक दलों द्वारा 140 जगहों पर किया जाएगा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

कोविड 19 टीकाकरण और जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के रीजनल आउटरीच ब्यूरो (आरओबी), पटना द्वारा राज्य के 18 जिलों के लिए 7 जागरूकता रथों को रवाना किया गया। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क तथा जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने हरी झंडी दिखा कर इन रथों को रवाना किया।
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूचना एवं जनसंपर्क तथा जन संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि टीकाकरण की दिशा में बिहार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। यहां अभी तक कुल 7.5 करोड़ लोगों का टीकाकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि आज की तारीख तक बिहार में कोविड 19 के एक्टिव केस मात्र 38 हैं, जो देश भर में सबसे कम है। उन्होंने पूर्वी चंपारण के बनकटवा प्रखंड का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रखंड 18 साल से ऊपर के लोगों को सौ फीसदी टीकाकरण वाला देश का पहला प्रखंड बन गया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने बाढ़ के दौरान कोसी, दरभंगा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में नाव से जा-जाकर और राहत शिविरों में टीकाकरण किया है। उन्होंने आरओबी के जागरूकता रथ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जिन जिलों में अभी भी लोग या तो टीके के प्रति जागरूक नहीं हैं या फिर टीके के प्रति भ्रांतियां हैं, वहां इस इस प्रकार के कार्यक्रम दूरगामी साबित होंगे। खासकर तीसरी लहर की आशंका के बीच इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम निःसंदेह लाभदायक सिद्ध होंगे। यह जागरूकता कैंपेन सभी के जीवन से जुड़ा है। इस स्तर का कैंपेन चलाकर विभाग ने सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मुख्य उद्देश्य लोकल यानी स्थानीय वस्तुओं व उत्पादों पर फोकस करना है।
पीआईबी एवं आरओबी के अपर महानिदेशक एसके मालवीय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड 19 टीकाकरण एवं अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु चलाए जा रहे जागरूकता रथ को मुख्य रूप से अल्पसंख्यक, नक्सल प्रभावित, सीमावर्ती, एस्पीरेशनल जिलों में तथा जहां कम टीकाकरण हुए हैं, वहां चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन जागरूकता रथों के माध्यम से 18 जिलों में कुल 20 दिनों तक लोगों को टीके के दोनों डोज लेने तथा अन्य केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्रालय के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के द्वारा लगभग 140 जगहों पर जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के विभाग इस दिशा में बेहतर समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
जिन 18 जिलों में जागरूकता रथ और सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम होने हैं उनमें औरंगाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, कैमुर, रोहतास, खगड़िया, कटिहार, किशनगंज, लक्खीसराय, शेखपुरा और जमुई शामिल हैं।
मौके पर आरओबी, पटना के निदेशक विजय कुमार, पीआईबी के निदेशक दिनेश कुमार, सहायक निदेशक संजय कुमार, दूरदर्शन समाचार पटना के सहायक निदेशक सलमान हैदर व अजय कुमार, छपरा एफओबी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पवन कुमार व सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सर्वजीत सिंह, आरओबी पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा व अमरेंद्र मोहन मौजूद थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

चमत्कार

Posted: 22 Nov 2021 03:21 AM PST

चमत्कार

इस नए प्रजातंत्र में जरूरी है यह समझना कि हमारी सभाओं में उमड़ रही है भीड़ 
जहां रखने की भी 
नहीं मिलती है जगह और उसकी सभाओं में    सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के बावजूद खाली कुर्सियों को 
क्यों सुनना पड़ता है भाषण ?
फ्री में ढोने वाली गाड़ियां भी 
निराशा की लकीरें लादे   क्यों आ जाती हैं ढंढनाती?

जरूरी है यह समझना कि उसकी सभाओं के लिए 
बेमौसम कहां से ?
कैसे होती है धनवर्षा? क्यों उसी पर टिके हैं उसके सारे खेल?

जरूरी है यह समझना कि आखिर वह 
अपने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर 
क्यों नहीं करना चाहता है बातें 
तितलियों की तरह 
घूम फिर कर 
क्यों आ जाता है 
हिंदू मुस्लिम 
और मंदिर मस्जिद की डाल पर?

जरूरी है यह समझना कि 
अपने ही क्षेत्र से 
जिसके विकास का   पीटता आ रहा था ढिंढोरा 
उसी क्षेत्र से 
क्यों भागने पड़ रहे हैं उल्टे पांव ?
उन्हें बीच चौराहे पर  क्यों उतार दिया जा रहा है पानी ?
इसके बावजूद 
ईवीएम मशीनें 
फैक्ट्रियों के माल की भांति 
क्यों उगलने लगती हैं   उनके पक्ष में बहुमत? और लोगों को 
दिखाने लगता है नया चमत्कार?

जरूरी है यह समझना   कि पांच वर्षों तक मलाई खाने के बाद 
आखिर सिर्फ 
वे चुनावी रैलियों में ही   क्यों करते हैं वादों की बरसात?

जिस दिन समझ जाएगी आम-अवाम 
प्रतिरोध में 
आ जाएगी आगे 
उस दिन 
हो जाएंगे फुर्र
उनके सारे चमत्कार
  
      अलखदेव प्रसाद'अचल
       पचरुखिया मोड़,
       पोस्ट-सिहाड़ी
       जिला-औरंगाबाद(बिहार)824115
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

सम्मान

Posted: 22 Nov 2021 03:19 AM PST

सम्मान

जो तुझे सरकार की ओर से    
दिया गया बहुत बड़ा सम्मान    
उस पर बधाई तो 
महज एक औपचारिकता है

तुझे सम्मान 
नहीं मिला इस पर 
कि तुम 
समाज और देश हित में 
रहे थे एक पैर पर खड़े 
या जनहित के लिए 
किया था कोई वैसा काम

तुझे सम्मान इसलिए मिला  
कि सरकार ने तुझे समझ रखा है  
अपना बेहतर चारण 
इसलिए कि
निकम्मी सरकार को भी तुम    
राजनीति में बने रहे थे अवलंब   
जिसमें निहित था 
तुम्हारा व्यक्तिगत स्वार्थ

तुझे सम्मान इसलिए मिला 
कि जहां सरकार के निकम्मेपन के विरुद्ध
उठते रहे हजारों-लाखों हाथ 
वहां तुम्हारी जुबान 
काटती रही उनके कसीदे

तुझे सम्मान इसलिए मिला 
कि सरकार नफरत की राजनीति कर
जब-जब, जहां-जहां 
पसारती रही अपने डैने 
उसके विरुद्ध 
समुद्र की लहरों की भांति 
उठते रहे विरोध के स्वर 
वहां तुम, उस के पक्ष में 
डटे रहे चट्टान की तरह

तुझे सम्मान इसलिए मिला 
कि सरकार को 
तुम्हारे सम्मान में 
दिख रहे हैं 
तुम्हारे संप्रदाय 
तुम्हारे वर्ग 
और तुम्हारी जाति के वोट

अन्यथा देश में 
तुझ से भी अधिक 
प्रत्येक क्षेत्र में हैं लोग दक्ष 
पर देखते रहना 
नहीं ली जाएगी उनकी कभी नोटिस !

      अलखदेव प्रसाद'अचल
      पचरुखिया मोड़,
      पोस्ट- सिहाड़ी
     जिला-औरंगाबाद(बिहार)824115
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

घातक

Posted: 22 Nov 2021 03:15 AM PST

घातक

आज तुम
जितनी भी सुख सुविधाओं का   
कर रहे हो उपभोग 
सब विज्ञान रुपी 
बरगद की छांव में कर रहे हो   
परंतु, तुम्हारी आंखों पर 
आज भी चढ़े हैं अंधविश्वास के चश्में

इसलिए कि 
एक षड्यंत्र के तहत 
तुम्हारे सामने जा रहे हैं परोसे   
कि पिछले जन्म का तुम 
पा रहे हो पुण्य 
इस जन्म में भी 
अगर रखोगे अगाध श्रद्धा 
तो संवर जाएगा अगला जन्म

बस तुम 
अगले जन्म को संवारने में ही   
लगा दे रहे हो 
बिना सोचे समझे 
अपनी गाढ़ी कमाई का बहुत बड़ा हिस्सा 
और वह 
तुम्हारी मूर्खता पर अट्टाहास करता 
बैठे-बैठे 
बढ़ाए जा रहा है अपनी तोंद

भीतर-भीतर मच्छर की भांति 
वह रोज दिन 
चूस रहा है तुम्हारा खून 
परंतु 
नहीं टूट रही है तुम्हारी नींद

तुम्हें आस्था के दलदल में 
फंसाने के लिए 
रचा जा रहा है इतना षड्यंत्र 
कि तुम चाहकर भी 
उससे निकल न सको

यही कारण है 
कि तुम्हें 
इस विज्ञान युग में भी 
खुद के विकास में 
एहसास हो रहा है 
किसी की कृपा दृष्टि 
यही तुम्हारे जीवन के लिए 
सबसे बड़ा है घातक

      अलखदेव प्रसाद'अचल
       पचरुखिया मोड़,
      पोस्ट- सिहाड़ी
      जिला- औरंगाबाद (बिहार)824115
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

आज 22 नवम्बर 2021, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 21 Nov 2021 10:48 PM PST

आज 22 नवम्बर 2021, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |


श्री गणेशाय नम: !!

22 नवम्बर 2021, सोमवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि तृतीया रात्रि 07:38:24

🔅 नक्षत्र मृगशिरा दिन 09:15:36

🔅 करण :

वणिज 09:10:33

विष्टि 22:29:37

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग साघ्य 30:43:19

🔅 वार सोमवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:40:48

🔅 चन्द्रोदय 19:33:59

🔅 चन्द्र राशि मिथुन

🔅 सूर्यास्त 17:20:43

🔅 चन्द्रास्त 09:16:59

🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1943 प्लव

🔅 कलि सम्वत 5123

🔅 दिन काल 10:36:17

🔅 विक्रम सम्वत 2078

🔅 मास अमांत कार्तिक

🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:45:47 - 12:28:13

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त :

                    12:28:13 - 13:10:38

                    14:35:28 - 15:17:53

🔅 कंटक 08:56:07 - 09:38:32

🔅 यमघण्ट 11:45:47 - 12:28:13

🔅 राहु काल 08:08:24 - 09:27:56

🔅 कुलिक 14:35:28 - 15:17:53

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 10:20:57 - 11:03:22

🔅 यमगण्ड 10:47:28 - 12:07:00

🔅 गुलिक काल 13:26:32 - 14:46:04

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

🌹विशेष ~ सौभाग्य सुन्दरी व्रत, पूरब दिशा में मंगल का उदय। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्

22 नवम्बर 2021, सोमवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। किसी के द्वारा आपकी भावना को ठेस पहुंच सकती है। मां की बीमारी के विचार सतायेंगे। मकान या जमीन के दस्तावेज आज न करें। मानसिक बेचैनी को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता, योग का सहारा लें। पानी और जलाशय से दूर रहें। अभ्यास के लिए समय मध्यम है।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6



वृषभ (Tauras): आज आपको जरुरत से ज्यादा भावुकता के विचार आएंगे जिससे मन द्रवित हो उठेगा। हालांकि आपकी चिंता थोड़ी कम होगी, इस कारण आपका मन खुश रहेगा। आप कल्पना शक्ति से सृजनात्मक काम कर सकेंगे। परिजनों या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने का मिलेगा। आकस्मिक प्रवास करना पड़ेगा। पैसों के बारे ध्यान रखने से उसका आयोजन कर सकेंगे।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 7



मिथुन (Gemini): रिश्तेदार और मित्रों के साथ मुलाकात से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना में पहले थोड़ी मुसीबतें आएंगी लेकिन आप आसानी से काम पूरा कर सकेंगे। आप के जरुरी काम भी कुछ विलंब के बाद आसानी से पूरे होंगे जिससे आपको शांति महसूस होगी। नौकरी-धंधे में अनुकूल वातावरण रहेगा।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 2



कर्क (Cancer): आपके मन में आज प्यार और भावना छलक उठेगी और आप उसके प्रवाह में रहेंगे। दोस्त, स्वजन एवं सम्बंधी की ओर से भेंट-उपहार मिल सकता है। आप उनके साथ अपना दिन खुशी में बिताएंगे। प्रवास और सुंदर भोजन से आप रोमांचित रहेंगे। पत्नी के संग से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4



सिंह (Leo): आज कोर्ट-कचहरी के प्रश्न में सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। मन भावनाओं से व्यथित रहेगा। आज कोई अनैतिक काम न हो, इसका ख्याल रखें। महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें। वाणी एवं वर्तन में संपर्क रखें। विदेश से समाचार मिलेंगे। कानूनी बातों का निर्णय सोच समझकर करें।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8



कन्या (Virgo): घर, परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्र लाभ लिए आपकी प्रतिक्षा कर रहे हैं। मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा तो दांपत्य जीवन में भी आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे। स्त्री मित्र विशेष लाभदायी रहेंगी। धन प्राप्ति के लिए भी शुभ समय है। व्यापार के पैसे लेने के लिए प्रवास होगा। अविवाहितों को जीवनसाथी की तलाश में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 9



तुला (Libra): आज नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आप पर अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। मन में भावनात्मकता बढ़ेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाह सुख प्राप्त होगा। जमीन जायदाद के दस्तावेज कर सकेंगे। व्यवसाय क्षेत्र में अच्छा एवं सफल दिन है।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 2



वृश्चिक (Scorpio): आपका आज का दिन मिला जुला रहेगा। लेखन-साहित्य से जुड़ी प्रवृत्ति करेंगे। कार्यस्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। ऊपरी अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। संतान से मतभेद खड़े होंगे। प्रवास की संभावना है। धन खर्च होगा।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6



धनु (Sagittarius): आज खाने-पीने में खास ध्यान रखें। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा होगी। काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नये काम की शुरुआत न करें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। मन बेचैन रहेगा। बोलने पर संयम रखें। खर्च ज्यादा होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4



मकर (Capricorn): आज का दिन पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार वृद्धि के योग हैं। दलाली, ब्याज, कमिशन से मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे। प्रेमियों के लिए आज प्रणय परिचय का योग है। विजातीय आकर्षण रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहनसुख प्राप्त होगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 7



कुंभ (Aquarius): वर्तमान समय में आप को कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आप के स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। घर में प्रफुल्लितता का माहौल होगा। नौकरी में भी आप को साथियों का सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल सुख-शांति भरा रहेगा।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 2



मीन (Pisces): आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। प्रेमीजन एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। आप के स्वभाव में ज्यादा भावुक्ता एवं कामुकता रहेगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Post Bottom Ad

Pages