ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी, थाने में दिया आवेदन
- Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पैक्सों डीसीओ ने लिया जायजा, धान अधिप्राप्ति को लेकर दिए गए कई दिशा निर्देश
- Bounsi News: उत्पाद विभाग की टीम ने 247 पेटी विदेशी शराब किया जप्त, उक्त चालक गिरफ्तार
- Panjwara News: पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Chandan News: टीका कर्मी घर-घर दस्तक देकर मंगलवार को 3200 लोगों का कोरोना टीका लगाया
- Jamshedpur New: घाटशिला काॅलेज में संविधान दिवस 26 नंबर को
- Jamshedpur New: झारखंड सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति को मिले योजनाओं लाभ : विधायक श्री समीर महंती।
- Chandan News: बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से घर घर निरीक्षण करते अधिकारी
- Bounsi News: एसीएमओ ने रेफरल अस्पताल का लिया जायजा
- Bounsi News: मंदार महोत्सव 2022 को लेकर मेला मैदान में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू
- Bounsi News: रोपवे का परिचालन हुआ पुनः शुरू, सैलानियों को हो रही सुविधा
- Chandan News: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दो मुखिया प्रत्याशी पर मामला दर्ज
- Jamshedpur New: आदिवासी शिक्षित बेरोजगारों को नहीं मिल रही नौकरी
- Pakur News: सामाजिक बदलाव में मीडिया की भूमिका विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
- Godda News: जिले के 4 पंचायतों में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया
| Bounsi News: मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी, थाने में दिया आवेदन Posted: 23 Nov 2021 09:25 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के जबड़ा गांव में मामूली विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो व्यक्ति के जख्म हो जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार विपिन यादव एवं मंगल यादव के खेत में धर्मेंद्र यादव एवं उसका पुत्र दिवेश यादव ने ट्रैक्टर घुसा दिया। जब विपिन यादव ने मना किया तो, धर्मेंद्र यादव और उसके पुत्र दिवेश यादव ने विपिन यादव के साथ मारपीट की। जिसमें विपिन यादव का सिर फट गया। बीच-बचाव करने आए विपिन यादव के भाई मंगल यादव को भी मारकर जख्मी कर दिया गया। जिसके बाद विपिन यादव एवं मंगल यादव न्याय की गुहार लगाने बौंसी थाना पहुंचे। जहां से दोनों जख्मी को प्राथमिक उपचार के लिए बौंसी रेफरल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं विपिन यादव ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 23 Nov 2021 10:30 PM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड में सहकारिता विभाग द्वारा धान अधिप्राप्ति शुरू हो चुकी है। 15 नवंबर से धान अधिप्राप्ति शुरू होने के बाद अब तक पूरे प्रखंड क्षेत्र में 120 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। मंगलवार को डीसीओ संगीता झा ने बौंसी प्रखंड के विभिन्न पैक्सों पर पहुंचकर जायजा लिया। कुडरो एवं सिकंदरपुर पैक्स पर पहुंचकर डीएसओ ने धान अधिप्राप्ति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बीसीओ अरुण कुमार को कई दिशा-निर्देश भी दिए। जिन किसानों से धान लिया जा रहा है। उन्हें सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। कुडरो एवं सिकंदरपुर पैक्स पर पहुंचकर धान अधिप्राप्ति भी शुरू कराई गई। मालूम हो कि, अब तक बौंसी प्रखंड में 120 कुंटल धान की खरीदारी की गई है। प्रखंड क्षेत्र के 6 पैक्स एवं एक व्यापार मंडल में धान की खरीदारी की जा रही है। मालूम हो कि, बौंसी प्रखंड में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 40730 कुंटल रखा गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: उत्पाद विभाग की टीम ने 247 पेटी विदेशी शराब किया जप्त, उक्त चालक गिरफ्तार Posted: 23 Nov 2021 09:22 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए उत्पाद विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी छापेमारी के दौरान मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई। दुमका भागलपुर स्टेट हाईवे स्थित भलजोर बॉर्डर को पास करने के बाद कुडरो मोड़ पर एक ट्रक को रोका गया। ट्रक को रोकने के बाद ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के गुप्त तहखाने में छुपा कर 247 पेटी शराब ले जाई जा रही थी। जिसको उत्पाद विभाग की टीम ने जप्त कर लिया। जानकारी देते हुए, उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि, ट्रक के उप चालक मालपुर पटना निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 247 पेटी से 7764 बोतल विदेशी शराब जप्त किया गया है। छापेमारी का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक मधुसूदन यादव ने किया। उन्होंने बताया कि, शराब जब्ती को लेकर लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Panjwara News: पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 23 Nov 2021 09:21 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा पुलिस ने सोमवार देर शाम दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।पंजवारा थाना पुलिस ने थाना में दर्ज दो केस से जुड़े हुए आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों सबलपुर गांव में चुनावी रंजिश में हुए मारपीट के मामले में पीड़ित नरेश हरिजन के शिकायत पर दर्ज केस के आरोपी गुड्डू कुमार को पुलिस ने सबलपुर से गिरफ्तार किया। वहीं पंजवारा पुलिस ने 2017 के एक मामले में सरुका गाँव के समीप बालू चोरी कें मामले में जब्त ट्रैक्टर के ऑनर बौंसी थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Chandan News: टीका कर्मी घर-घर दस्तक देकर मंगलवार को 3200 लोगों का कोरोना टीका लगाया Posted: 23 Nov 2021 09:19 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो गया कोरोना वैक्सीन गति को लेकर राज्य सरकार के आदेश के पर कोविड वैक्सीनेशन की बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य के जिला अधिकारीयों के निर्देश सभी प्रखंडों के चिकित्सा प्रभारी एवं प्रतिरक्षण पदाधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में टीम गठित कर 16 नवम्बर से 27 नवम्वर तक डोर टू डोर वैक्सीनेशन आयोजित की गई है।इसे लेकर आशय की जानकारी देते हुए चंदन स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ यश राज ने बताया कि चांदन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कुल 50 वैक्सीनेशन टीम लगाया गया है जिसमें 41 महिला टीका कर्मी के साथ 9 बाइकर्स टीम सामिल है। जो मंगलवार 16 नवंबर से महासर्वे एवं वेक्सिनेशन टीम द्वारा घर-घर दस्तक देकर वेक्सिनेशन की जा रही है।इसी क्रम आज आठवें दिन मंगलवार को 3200 लोगों का टीका लगाया गया। इस दौरान आठवें दिन तक लगभग कुल 13,000 लोगों का टीका लगाया गया है। 18 वर्ष से उपर एवं गर्भवती महिलाओं को सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान दूसरी डोज की टीका की अवधि पूरी हुए लाभार्थियों को समय अनुसार लोगों को टीका ले लेना है। इस दौरान वोटर लिस्ट के आधार पर गठित टीम द्वारा पता करने का प्रयास किया जा रहा है। कि कितने लोग गांव से बाहर हैं तो कितने लोग वैक्सीनेशन से वंचित रह गए हैं। जो लोग टीका नहीं ले सके हैं वैसे लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। ताकि टीका लेने से कोई लोग वंचित नहीं रह सके। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला प्रतिरक्षण प्राधिकारी योगेंद्र मंडल, रेफरल अस्पताल कटोरिया प्रभारी डॉ विनोद कुमार, एवं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ए के सिंहा, स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ यश राज, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक संजय कुमार, बी एम यूनिसेफ पंकज झा, डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रशांत मिश्रा अथेस्थिति स्थानों पर पहुंचकर वैक्सीनेशन करा रहे हैं। जिसमें टीका कर्मी एएनएम, आशा कार्यकर्ता के साथ पोलियो सुपरवाइजर इत्यादि को लगाया गया है स्वास्थ्य विभाग के रीढ़ कहे जाने वाली आशा कर्मी के सहभागिता रहने के कारण कोरोना वैक्सीनेशन में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Jamshedpur New: घाटशिला काॅलेज में संविधान दिवस 26 नंबर को Posted: 23 Nov 2021 02:29 AM PST
|
| Jamshedpur New: झारखंड सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति को मिले योजनाओं लाभ : विधायक श्री समीर महंती। Posted: 23 Nov 2021 02:54 AM PST
|
| Chandan News: बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से घर घर निरीक्षण करते अधिकारी Posted: 22 Nov 2021 09:32 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड के आनंदपुर ओपी क्षेत्र भैरोगंज बाजार सभी विद्युत उपभोक्ता के घर दुकानों में लगे विद्युत मीटर का औचक निरीक्षण किया गया मुख्य रूप से चांदन विद्युत आपूर्ति कनीय अभियंता राजाराम प्रसाद, सहायक सुपरवाइजर राजेश कुमार यादव, मीटर रीडर पप्पू यादव, विनोद यादव,व मानव दल भोला शर्मा, खुवलाल यादव संयुक्त रूप से मौजूद थे। इस संबंध में विद्युत कनीय अभियंता राजाराम प्रसाद ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार बिजली उपभोक्ताओं का मीटर रीडिंग जांच की जा रही है। इस दौरान अवैध तरीके से विद्युत ऊर्जा उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के प्रति कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 10 उपभोक्ताओं के घरों में लगे मीटर जांच की गई है कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। इस दौरान कई विद्युत उपभोक्ताओं का हो रही समस्या को ओन द स्पॉट निष्पादन किया गया। अनावश्यक औचक निरीक्षण करते देख अवैध तरीके से उर्जा खपत करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Bounsi News: एसीएमओ ने रेफरल अस्पताल का लिया जायजा Posted: 22 Nov 2021 09:02 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में सोमवार को एसीएमओ डॉ अभय कुमार चौधरी पहुंचे। जहां उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में चल रहे परिवार नियोजन पखवाड़ा का भी जायजा लिया। अस्पताल परिसर में आयोजित परिवार नियोजन दिवस पर लगाए गए स्टॉल की भी जानकारी हासिल की है और वहां मौजूद लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां भी दी। अस्पताल प्रभारी डॉ संजीव कुमार सिंह को भी मौके पर कई दिशा निर्देश दिए। अस्पताल कर्मियों के द्वारा अस्पताल में ड्रेस नहीं पड़ने पर भी नाराजगी जताई। इस दौरान मौके पर डॉक्टर उत्तम कुमार, केयर इंडिया के मोहम्मद तौसीफ उमर सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: मंदार महोत्सव 2022 को लेकर मेला मैदान में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू Posted: 22 Nov 2021 09:01 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। राजकीय मेला मंदार महोत्सव 2022 के शुरू होने से पूर्व मेला मैदान की सूरत बदलनी शुरू हो गई है। मालूम हो कि, पर्यटन विभाग के द्वारा यहां विभिन्न प्रकार के कार्य कराए जा रहे हैं। मुख्य रूप से मंदार महोत्सव मेले के आकर्षक का केंद्र यहां पर बनाए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच बनकर तैयार हो गया है। मालूम हो कि, पहले मंदार महोत्सव के पूर्व पंडाल निर्माताओं द्वारा मेला मैदान में हैंगर बनाया जाता था। वही अब मंच बन जाने के बाद हैंगर की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं अत्याधुनिक तरीके से मंच तैयार किया गया है। जिसमें महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं। जबकि मंच की चौड़ाई 42 फीट और लंबाई 50 फिट है। मंच के ठीक सामने 165 फीट चौड़ा एवं ढाई सौ फीट लंबे क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य भी शुरू हो गया है। जेसीबी से मेला मैदान के जमीन को समतलीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। मेला मैदान में कार्य कर रहे संवेदक कर्मियों ने बताया कि, पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य जल्द ही पूर्ण कर दिया जाएगा। पेवर ब्लॉक लगने के साथ ही मेले में आने वाले लोगों को काफी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: रोपवे का परिचालन हुआ पुनः शुरू, सैलानियों को हो रही सुविधा Posted: 22 Nov 2021 08:59 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर नवनिर्मित आकाशीय रज्जू का परिचालन पुनः शुरू होने के बाद सैलानियों को रोपवे की सुविधा फिर से मुहैया करा दी गई है। तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद रोपवे का आनंद उठाने के लिए सैलानी पापहरणी सरोवर स्थित स्टेशन से पर्वत शिखर पर रोपवे से आसानी से 4 मिनट में पर्वत शिखर पहुंच रहे हैं। रोपवे के पुनः परिचालन शुरू होने से सैलानियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं जैन धर्म के अनुयायियों का भी मंदार पर्वत पर पहुंचना शुरू हो गया है। रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु रोपवे पर चढ़कर मंदार शिखर पर स्थित वासुपूज्य महाराज के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को भी काफी संख्या में जैन धर्मावलंबी भगवान वासुपूज्य के दर्शन के लिए पहुंचे और उनका दर्शन किया। मालूम हो कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आकाशीय रज्जू का उद्घाटन के 45 दिन बाद ही तकनीकी खराबी आने के बाद रोपवे का परिचालन बाधित हो गया था। कोलकाता से आई टीम के द्वारा आकाशीय रज्जू में आई खराबी को ठीक कर रोपवे का परिचालन पुनः शुरू कर दिया गया। वही रोपवे के पुनः परिचालन शुरू होने से सैलानियों में काफी उत्साह देखा गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दो मुखिया प्रत्याशी पर मामला दर्ज Posted: 22 Nov 2021 08:57 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि आगामी 29 नवंबर नौवें चरण का पंचायत चुनाव चांदन प्रखंड में होना है जिसे लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में मतदान कराने को लेकर चुनाव प्रचार में अपनी सारी ताकत झोंक रखी है। और तो और तरह-तरह के लुभावने वायदे करते हुए हाथ जोड़कर लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि कुछ प्रत्याशियों के द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने में भी पीछे नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला चांदन प्रखंड के दो मुखिया प्रत्याशियों पर चांदन थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चान्दन प्रखंड के निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडियो राकेश कुमार द्वारा चान्दन पंचायत के मुखिया प्रत्याशी छोटन मंडल एवं बिरनियां पंचायत के मुखिया प्रत्याशी राजीव रंजन के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला चांदन थाना में दर्ज किया गया। निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडियो राकेश कुमार ने बताया की मोटरसाइकिल रैली बिना अनुमति के शक्ति प्रदर्शन दोनों प्रत्याशी कर रहे थे। मामले में प्रत्याशी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने से अन्य प्रत्याशियों में हड़कंप मच गया है। निवर्तमान मुखिया छोटन मंडल एवं बिरनिया पंचायत के मुखिया प्रत्याशी राजीव रंजन पर मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी अन्य प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में दर्जनों प्रत्याशियों पर मामला चांदन थाना में दर्ज कराया गया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मोटरसाइकिल रैली को निकालते हुए अपने क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडियो राकेश कुमार द्वारा जमा भीड़ के बारे में पूछने पर संतोषप्रद जवाब नहीं देने का बात बताया। तथा शक्ति प्रदर्शन कार्य क्षेत्र भ्रमण बिना अनुमति के रैली निकाला गया था। आचार संहिता उल्लंघन का प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना मिलते ही संबंधित प्रत्याशी एवं जमा भीड़ में खलबली मच गई। चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दो प्रत्याशियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में आरोपी निवर्तमान मुखिया प्रत्याशी छोटन मंडल से पुछे जाने पर बताया कि मेरे उपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। चुनाव प्रचार में कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं किया गया था। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Jamshedpur New: आदिवासी शिक्षित बेरोजगारों को नहीं मिल रही नौकरी Posted: 22 Nov 2021 08:30 AM PST |
| Pakur News: सामाजिक बदलाव में मीडिया की भूमिका विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन Posted: 22 Nov 2021 01:29 AM PST ग्राम समाचार, पाकुड़ ब्यूरो रिपोर्ट:- जिला मुख्यालय की सूचना भवन स्थित सभागार कक्ष में जिला जनसंपर्क विभाग के द्वारा सामाजिक बदलाव में मीडिया की भूमिका को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित संगोष्ठी मौजूद जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ० चंदन ने उपस्थित पत्रकारों को सामाजिक बदलाव में मीडिया की भूमिका को लेकर कई अहम जानकारी देते हुए कहा कि आज के समय में मीडिया की भूमिका काफी अहम हो चुकी है। मीडिया सामाजिक बदलाव में अहम भूमिका अदा कर रही है यदि देखा जाए तो कोविड-19 के दौरान यह स्पष्ट हो चुका है। वैक्सीनेशन का कार्य हो या फिर लोकतंत्र का महापर्व चुनाव मीडिया के द्वारा भेजे गए समाचार से निश्चित ही लोगों में जागरूकता आई है और आज यदि देखें तो देश में वैक्सीनेशन का कार्य में तेजी आई है। इसके साथ साथ आम चुनाव में भी वोटर प्रतिशत भी बड़ा है। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी को अपनी भूमिका को समझना होगा और समाज की बातों को प्रशासन तक और प्रशासन की बातों को समाज तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। मौके पर मौजूद जिला के वरिष्ठ पत्रकार रमेश भगत, मकसूद आलम, मैनुल हक, कार्तिक कुमार, चंद्रशेखर मेहता, मोहम्मद कासिम समेत कई पत्रकारों ने भी अपना अपना विचार को रखते हुए सामाजिक बदलाव में मीडिया की भूमिका को और अधिक सशक्त करने पर जोर दिया। मौके पर मंच संचालन प्रेस क्लब पाकुड़ के अध्यक्ष मुकेश कुमार जयसवाल ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि सभी पत्रकार सकारात्मक ऊर्जा के साथ पत्रकारिता करें ताकि समाज में व्यापक बदलाव आए। मुख्य रूप से पत्रकार प्रेस क्लब पाकुड़ के सचिव रोहित कुमार, टिंकू दत्ता, मोहम्मद अराफात, रूपेश कुमार साह, मुकेश कुमार सिंह, राजेश पांडे, अख्तर हुसैन अंसारी, राघव मिश्रा, नंदलाल तूरी, मोहम्मद सलाम, विनोद कुमार, काजिरूल शेख, जितेंद्र कुमार दास, जनसंपर्क विभाग के एसएमपीओ पवन कुमार, इकाई लिपीक राजेश कुमार, भूषण कुमार, पशुराम कुमार समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद थे। राजेश पांडे के सौजन्य से:- |
| Godda News: जिले के 4 पंचायतों में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया Posted: 22 Nov 2021 01:14 AM PST ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत आज गोड्डा जिला अंतर्गत ठाकुरगंगटी प्रखंड अंतर्गत खरखोदिया पंचायत में, सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत बांसजोरी पंचायत में, महागामा प्रखंड अंतर्गत खदहरा माल पंचायत में, मेहरमा प्रखंड अंतर्गत ढोढ़ा पंचायत में आम जनों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित की गई। जहां पंचायत वासियों को सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई व लोगों से विभिन्न योजनाओं के लाभ में आने वाली परेशानियों से जुड़े आवेदन भी लिए गए साथ ही आम जनता की समस्याओं को सुना गया तथा उसका त्वरित निष्पादन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। वहीं हड़िया बिक्री के रोजगार में संलग्न महिलाओं की पहचान कर उन्हें फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने, श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराया गया। झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजनांतर्गत नए राशन कार्ड हेतु आवेदन एवं स्वीकृत राशन कार्ड का लाभुकों के बीच वितरण किया गया। इसके साथ ही अयोग्य लाभान्वितों को राशन कार्ड सरेंडर करने हेतु प्रेरित भी किया गया। सोना-सोबरन धोती/लुंगी-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन योजना अंतर्गत नए आवेदकों से पेंशन का लाभ स्वीकृत करने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए तथा पेंशन हेतु प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर जांचोपरांत स्वीकृति एवं लाभुकों को पेंशन प्राप्त करने में होने वाली समस्याओं का निराकरण किया गया। किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन एवं बैंकों द्वारा स्वीकृत किसान क्रेडिट कार्ड का लाभुकों के बीच वितरण किया गया। विदित हो कि जिले के विभिन्न पंचायतों में शिविर के माध्यम से दिनांक 16 नवंबर 2021 से 28 दिसंबर 2021 की अवधि तक आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी महागामा जीतेंद्र कुमार देव और महागामा, मेहरमा, सुंदरपहाड़ी एवं ठाकुरगंगटी के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जिला स्तर से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, संबंधित पंचायतों के कार्यकारी मुखिया, विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी ग्रामीण जनता समेत अन्य उपस्थित थे। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |