ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
- Chandan News: विद्युत चोरी ऊर्जा के मामले में प्राथमिकी दर्ज
- Chandan News: घर-घर सर्वे एवं डोर टू डोर वैक्सीनेशन का चौथे दिन में 6000 लोगों का कोरोना टीका लगा
- Chandan News: शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक युवक गिरफ्तार, भेजा जेल
- Rewari News : अजीत सिंह भुड़पुर हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के प्रधान बने
- Rewari News : 700 किसानों की शहादत के बाद तीन कानून वापस लेने के लिए धन्यवाद मोदी जी : कुलदीप शर्मा
- Rewari News : सत्य की जीत : किसानों के सामने झुकी सरकार, उत्तर प्रदेश की सरकार जाते देख फैसला लिया : लखेरा
- Rewari News : ‘‘नारी शक्ति का स्वरूप-महारानी लक्ष्मी बाई’’ कार्यक्रम 21 नवम्बर को होगा : दिनेश कपूर
- Rewari News : तानाशाह सरकार को झूकना पडा और किसानों की जीत हुई : विधायक चिरंजीव राव
- Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर मुख्यालय पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
- Bounsi News: बेल टूटी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Bounsi News: पुलिस ने ओवरलोड बालू लदे ट्रक को किया जप्त, चालक गिरफ्तार
- Bounsi News: बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने पर एक उपभोक्ता पर लगाया गया ₹66625 जुर्माना
- Bounsi News: प्रधानमंत्री के आह्वान पर राष्ट्रीय गौरव सप्ताह के तहत मनाया गया बिरसा मुंडा की जयंती
- Chandan News: अनियंत्रित होकर ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में पलटा, बाल बाल बचे चालक खलासी
- Chandan News: चांदन थाना को मिली बड़ी सफलता 25 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- Panjwara News: यातायात पुलिस ने वसूला 5 हजार रुपये जुर्माना
- Rewari News : किसान आंदोलन में शहीद किसानो की याद मे गंगायचा टोल प्लाजा पर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कल होगा
- Rewari News : धूमधाम से मनाया रेजांगला शौर्य सम्मान समारोह, कार्यक्रम में 77 वीर नारियों को किया गया सम्मानित
| Bounsi News: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी Posted: 19 Nov 2021 09:40 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बौंसी प्रखंड क्षेत्र के अलावा जिले के भिन्न-भिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कार्तिक पूर्णिमा में स्नान की महत्ता को लेकर पापणी सरोवर में स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी प्रारंभ हो गई। श्रद्धालुओं ने पापहरणी सरोवर में स्नान करने के बाद अष्ट कमल लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। कार्तिक पूर्णिमा को पापहरणी सरोवर में स्नान करना काफी शुभ माना जाता है। स्थानीय पंडितों ने बताया कि, इस दिन लोग दान पुण्य भी करते हैं। इस दिन दान पुण्य करने से उसका कई गुना लाभ मिलता है। हिंदू धर्म में कार्तिक के महीने में आने वाली पूर्णिमा का खास महत्व है। पुराणों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्वर्ग से देवता धरती पर आकर देव दीपावली मनाते हैं। ऐसी मान्यताएं हैं कि, इस दिन पापहरणी सरोवर में स्नान करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर व्रत रखने से भी खास लाभ प्राप्त होता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि, कार्तिक पूर्णिमा के दिन वस्त्र का दान करना भी बेहद सुखदायक होता है। इस दिन वस्त्र का दान करने से दोगुने फल की प्राप्ति होती है और आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी बनी रहती है। इसके साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दूध का दान करना शुभ माना जाता है। इससे घरों में हमेशा बरकत बनी रहती है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: विद्युत चोरी ऊर्जा के मामले में प्राथमिकी दर्ज Posted: 19 Nov 2021 09:38 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विद्युत चोरी ऊर्जा करने के मामले में चांदन बाजार के मिराज शेख पिता स्वर्गीय सिराज शेख के वाणिज्य परिसर में कनीय विद्युत अभियंता राजाराम प्रसाद एवं विद्युत आपूर्ति शाखा के साथ मानव दल जांच टीम गठित कर आज शुक्रवार 2:16 पर पहुंचा जहां इनके परिसर में उपभोक्ता संख्या 235 100 36 402 वाणिज्य संबंधित इनके मां महमूद खातून के नाम से था। जिसे जांच करने पर पाया कि अवैध तरीके पोल से तार लगाकर विद्युत ऊर्जा चोरी कर रहे थे जिससे बायपास ऊर्जा चोरी करने से 1000 वाट कि एस बी डी सी एल ऊर्जा नुकसान बताया गया। नुकसान भरपाई के लिए₹16280 राजस्व जुर्माना के साथ चांदन थाना में 2003 के तहत 135 का मामला दर्ज कराया गया। इस कार्रवाई से विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मची हुई है इस मौके पर मानव दल दिनेश यादव मौजूद थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: घर-घर सर्वे एवं डोर टू डोर वैक्सीनेशन का चौथे दिन में 6000 लोगों का कोरोना टीका लगा Posted: 19 Nov 2021 09:36 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो गया कोरोना वैक्सीन गति को लेकर राज्य सरकार के आदेश के पर कोविड वैक्सीनेशन की बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य के जिला अधिकारीयों के निर्देश सभी प्रखंडों के चिकित्सा प्रभारी एवं प्रतिरक्षण पदाधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में टीम गठित कर 16 नवम्बर से 27 नवम्वर तक डोर टू डोर वैक्सीनेशन आयोजित की गई है।इसे लेकर चांदन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 42 वैक्सीनेशन टीम लगाया गया है। जिसमें मंगलवार 16 नवंबर से महासर्वे एवं टीम द्वारा घर-घर दस्तक देकर आज चौथे दिन के दौरान लगभग 6000 से ऊपर लोगों का कोरोना वैक्सीन टीका लगाया गया है। आशय की जानकारी देते हुए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन प्रभारी एके सिन्हा ने बताया कि कोरोना महामारी जैसे घातक बीमारी को रोक थाम के लिए केंद्र सरकार 16 जनवरी 2021 से कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। जो आज भी जारी है, सरकार के आदेश पर सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगा फिर 45 वर्ष से अधिक वाले को इसके बाद 18 वर्ष से उपर सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। बताया कि विषेश वेक्सिनेशन आयोजित करने का ख़ास मकसद है कि लगातार हो रही कोरोना वैक्सीनेशन का पहला डोज का टीका सरकार के द्वारा नवंबर महीने के बाद बंद करने जा रही है। जिसे लेकर डोर टू डोर दस्तक देकर टीका कर्मी सर्वे कर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इस दौरान दूसरी डोज की टीका की अवधि पूरी हुए लाभार्थियों को समय अनुसार लोगों को टीका ले लेना है। इस दौरान वोटर लिस्ट के आधार पर गठित टीम द्वारा पता करने का प्रयास किया जा रहा है। कि कितने लोग गांव से बाहर हैं तो कितने लोग वैक्सीनेशन से वंचित रह गए हैं। जो लोग टीका नहीं ले सके हैं वैसे लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। ताकि टीका लेने से कोई लोग वंचित नहीं रह सके। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला प्रतिरक्षण प्राधिकारी योगेंद्र मंडल, रेफरल अस्पताल कटोरिया प्रभारी डॉ विनोद कुमार, एवं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ए के सिंहा, स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ यश राज, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक संजय कुमार, बी एम यूनिसेफ पंकज झा, डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रशांत मिश्रा अथेस्थिति स्थानों पर पहुंचकर वैक्सीनेशन करा रहे हैं। जिसमें टीका कर्मी एएनएम, आशा कार्यकर्ता के साथ पोलियो सुपरवाइजर इत्यादि को लगाया गया है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक युवक गिरफ्तार, भेजा जेल Posted: 19 Nov 2021 09:35 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि राज्य में शराबबंदी है जिसे लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर हर रोज थाना पुलिस के द्वारा शराब पीने वाले एवं अवैध शराब कारोबार करने वाले के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। इसी बीच आज चांदन थाना क्षेत्र के नैयाडीह गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक युवक को ग्रामीण के आवेदन पर चांदन थाना प्रभारी रवि शंकर कुमार के निर्देश पर स अ नि अर्जुन कुमार अन्नू एवं पुलिस बल ने शराब पीकर उत्पात मचा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गोरीपुर पंचायत के नैयाडीह गांव निवासी राजेश किस्कू पिता जयनाथ किस्कू शराब के नशे में गालीगलौज कर रहा था।ग्रामीण हेलन हेंब्रम द्वारा विरोध कर पर शराबी राजेश किस्कू द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया।मारपीट करने को पिड़ित हेलन हेम्ब्रम द्वारा चांदन पुलिस आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स अ नि अर्जुन कुमार अन्नू ने आरोपी राजेश किस्कू को गिरफ्तार कर शराब पीने की पुष्टि कर बांका जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया की राजेश किस्कू के खिलाफ मद उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बांका जेल भेज दिया गया। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Rewari News : अजीत सिंह भुड़पुर हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के प्रधान बने Posted: 19 Nov 2021 06:02 AM PST हरियाणा प्रदेश चमार महासभा एवं सेवा स्तंब की बैठक अंबेडकर लाइब्रेरी रेवाड़ी में संपन्न हुई । जिसमें सर्वप्रथम 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने बारे सभी की सहमति हुई। उसके बाद हरियाणा प्रदेश चमार महासभा का गठन किया गया । चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर सेंटर बॉडी से आर. के. ड़हीनवाल प्रदेश वित्त सचिव, लालाराम नाहर राज्य वरिष्ठ उपप्रधान उपस्थित रहे । इनके सहयोगी के तौर पर महेंद्रगढ़ के जिला प्रधान अनिल फांङन , उपप्रधान बीर सिंह, पूर्व प्रधान रत्तन लाल दिशोदिया उपस्थित रहे । बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया -प्रधान अजीत सिंह भुड़पुर, वरिष्ठ उपप्रधान सूबे सिंह रेवाड़िया, महासचिव आनंद कुमार एडवोकेट, खजांची रामनिवास गोठवाल, प्रेस सचिव चित्र कुमार सभरवाल, संगठन सचिव बाबूलाल आजाद को चुना गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवा स्तंब के प्रधान भगत सिंह सांभरिया, महासचिव आरपी सिंह दहिया, धनपत सिंह गिरदावर, बलराम मावल, गजराज सिंह भुड़पुर, मदनलाल, रामनिवास बालधन, नरेंद्र मेहरा, रघुनाथ विश्वप्रेमी, ईश्वर सिंह, मनोज कुमार, श्योकरण मेहरा आदि उपस्थित रहे। |
| Rewari News : 700 किसानों की शहादत के बाद तीन कानून वापस लेने के लिए धन्यवाद मोदी जी : कुलदीप शर्मा Posted: 19 Nov 2021 05:56 AM PST प्रकाश पर्व के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही तीन कृषि कानून को वापिस लेने की घोषणा की देश भर के किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी कृषि कानूनों की वापसी पर आम आदमी पार्टी नेता कुलदीप शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की 700 से ज्यादा किसानों की शहादत के बाद तीन काले कृषि कानूनों को वापिस के लेने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद और आज एक अड़ियल व तानाशाही सरकार की हार और लोकतंत्र की जीत हुई है हालांकि यह जीत तब तक अधूरी है जब तक तीनो कानून संसद में निरस्त नहीं हो जाते. कुलदीप शर्मा ने आगे कहा कि देश के अन्नदाता ने बता दिया की अगर सच्ची लगन व एकता से किसी लड़ाई को लड़ा जाए तो उसे जीता जा सकता है और बड़े से बड़े नेता को झुकाया जा सकता है शर्मा ने आगे भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की तीन कृषि कानून के फायदे बताने वाले भाजपा के नेता आज आगे आकर बताए कि ये फायदे वाले कानून आज वापिस क्यों ले लिए गए, यह कानून आज भी भारत सरकार ने आगामी चुनावों को देखते हुए वापिस लिए क्योंकि अब भाजपा के भीतर से इन बिलों के खिलाफ आवाज उठ रही थी. 1907 में अंग्रेजी शासन के काल के बाद यह सबसे लंबा चलने वाला आंदोलन था और तब अंग्रेज सरकार को झुकना पड़ा था और आज अहंकारी मोदी सरकार को, यह बड़ा पीड़ादाई रहा कि इस लड़ाई में हमारे 700 से ज्यादा अन्नदाता अपनी फसल और नसल बचाने के लिए शहीद हो गए. शर्मा ने कहा कि उन्हें गर्व है कि जबसे यह तीन कानून संसद में आए तबसे आम आदमी पार्टी, उसके नेता और कार्यकर्ता सड़क से संसद तक किसानों के साथ खड़े रहे, चाहे वह संसद में बिल के खिलाफ वोट करना हो, किसानों के लिए जेल बनाने के लिए केंद्र सरकार की स्टेडियम बनाने मांग को ठुकराना हो, हरियाणा, पंजाब व उत्तरप्रदेश में किसानों के हित में किसान महापंचायत करना हो या किसानों को दिल्ली के हर बॉर्डर पर जल, शौचालय या वाई फाई जैसी सुविधाएं मुहैया करवाना हो. उन्होंने आगे कहा कि भले ही यह तीनों काले कानून रद्द हो गए हो पर देश यह नहीं भूलेगा की किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने हमारे किसानों को कभी खालिस्तानी, कभी पाकिस्तानी, कभी उपद्रवी और भी ना जाने क्या क्या कहा, तरह तरह के षड्यंत्र किसान व किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए गए पर हमारे किसान एकजुट रहे, इस आंदोलन की और एक खास बात रही बरसो से पंजाब हरियाणा को बांटने वाले नेताओं की भी हार और दोनो प्रदेश के किसानों ने एक जुट होकर किसानों के हक की लड़ाई लड़ी.अंत में शर्मा ने कहा की केंद्र सरकार जल्द से जल्द कानून को संसद में वापिस करे और एमएसपी गारंटी का कानून लिखित में लागू करे ताकि हमारे किसान कम दाम के अभाव में आत्म हत्या न करे । |
| Posted: 19 Nov 2021 05:33 AM PST किसान कांग्रेस के राष्ट्रीयसचिव एवं राजस्थान किसान कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण कुमार लखेरा कहा है कि आज बडा ही ऐतिहासिक दिन है हमारे लिए जो हमारे अन्नदाता है वो काफी समय से भाजपा द्वारा तीन काले कानून के खिलाफ आन्दोलन कर रहे थे लेकिन मोदी सरकार ने हमारे किसान भाई को गर्मी सदी मे बहुत ज्यादा सडकों पर रहने के लिए मजबूर किया हमारे बहुत से किसान शहीद हो गये लेकिन भाजपा के किसी भी केन्द्र मंत्री ने किसानों का साथ नहीं दिया लेकिन हमारे किसानो के लिए हमेशा कांग्रेस साथ खडी थी कुछ माह पहले उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के कारण भाजपा की सरकार हिलने लगी जिसके कारण क ई राज्य में 2022 मे चुनाव है खास कर उत्तर प्रदेश की सरकार को खतरा समझा जा रहा है इसे कारण मोदी ने किसान बिल वापशी का ऐलान कर दिया जनता सब कुछ समझ चुकी है आने वाले समय में भाजपा को बहार का रास्ता दिखा दिया जाऐगा |
| Rewari News : ‘‘नारी शक्ति का स्वरूप-महारानी लक्ष्मी बाई’’ कार्यक्रम 21 नवम्बर को होगा : दिनेश कपूर Posted: 19 Nov 2021 05:23 AM PST
हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में महारानी लक्ष्मी बाई के जन्म दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम ''नारी शक्ति का स्वरूप-महारानी लक्ष्मी बाई'' का आयोजन रविवार 21 नवम्बर प्रातः 7.30 बजे पंजाबी धर्मशाला पर किया जा रहा है। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने बताया कि नगर चेयरपर्सन पूनम यादव कार्यक्रम में मुख्यातिथि की गरिमा बढ़ायेंगी। श्रीमती सुमन चैहान उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, कृपा जैमनी उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, एडवोकेट सुरेश यादव महिला भाजपा प्रधान पटौदी विशिष्टातिथि रहेंगी। श्रीमती ज्योति अधलखा सैक्टरी रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन, श्रीमती नीतू अनेजा चेयरपर्सन अनेजा स्कूल व श्रीमती पूनम भारद्वाज प्रमुख शिक्षाविद एवं मशहूर भजन गायिका का विशेष रूप से अभिनंदन किया जायेगा। श्रीमती नीरू भारद्वाज महिला भाजपा जिला महामंत्री सभी का स्वागत करेंगी। कर्यक्रम में उल्लेखनीय सेवा करने वाली बहनों को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। |
| Rewari News : तानाशाह सरकार को झूकना पडा और किसानों की जीत हुई : विधायक चिरंजीव राव Posted: 19 Nov 2021 05:20 AM PST रेवाडी। तीनों कृषि के कानूनों को भाजपा सरकार द्वारा वापिस लेने की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक चिरंजीव राव ने कहा सत्मेव जयते, आखिरकार तानाशाह सरकार को झूकना पडा और किसानों की जीत हुई। लेकिन प्रधानमंत्री के हट का नतीजा है कि बेकसूर 700 किसान शहीद हो गए, सरकार को सभी किसानों को शहीद का दर्जा देना चाहिए और परिजनों से माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा सरकार को साथ-साथ न्यूतम समर्थन मूल्य पर भी कानून बनाना चाहिए। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि देश की कृषि व्यवस्था को कारपोरेट के हाथों से बचाने के लिए ऐतिहासिक आंदोलन करने वाले किसानों को आतंकवादी कहने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। किसानों ने अपने सत्याग्रह आंदोलन से जीत हासिल करके पूरी दुनिया के सामने आदर्श उदाहरण पेश किया है कि हमारे देश में नफरत व हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। गांधीवादी विचारों से ही किसी भी तानाशाही सरकार को झुकाया जा सकता है। अन्नदाताओं को इस लंबे संघर्ष की जीत की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार चंद बड़ी कंपनियों के दबाव में जबरदस्ती काले कानून किसानों पर थोपना चाहती थी, परंतु जिस प्रकार से एक वर्ष से भी ज्यादा समय तक किसानों ने एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ी उससे तानाशाही सरकार को झुकना पड़ा है। यूपी व पंजाब के चुनावों में संभावित नुकसान को देखते हुए अब जाकर सरकार की आंख खुली है। अगर समय रहते किसानो की मांग मान ली जाती तो कई किसानों की जान बचाई जा सकती थी, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति इस महान संघर्ष में दी। चिरंजीव राव ने कहा कि तीनों काले कृषि कानून जबरदस्ती संसद में पास कराए गए, जिससे मजबूर होकर किसानों को दिल्ली के बार्डरों पर बैठना पड़ा। केन्द्र सरकार की इस घोषणा से साफ हो गया है कि किसान सही थे और कानून वास्तव में काले ही हैं। इतने समय तक अपना काम धंधा, खेती-बाड़ी, घर छोडकर किसानों को आंदोलन करना पड़ा। इसके लिए केन्द्र सरकार की हठधर्मिता जिम्मेवार है। लगातार धरनारत रहे किसानों को जो इस दौरान आर्थिक नुकसान पहुंचा हैए उसकी भरपाई के लिए भी सरकार को कदम उठाने चाहिए और किसानों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। |
| Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर मुख्यालय पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान Posted: 18 Nov 2021 10:01 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जिला मुख्यालय की टीम ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। ब्लॉक मोड़, सुखनिया पुल, सिमरा मोड़ सहित अन्य जगहों पर मुख्यालय की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे स्पेशल टीम के एसआई सुदर्शन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि, 200 से ज्यादा दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के अलावा पिकअप एवं अन्य वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में हेलमेट एवं गाड़ी के आवश्यक कागजात के साथ-साथ कई संदिग्ध लोगों की भी जांच की गई। बताया गया कि, प्रखंड क्षेत्र के ब्लॉक मोड़, सिमरा मोड़ एवं सुखनिया पुल समीप ज्यादा वाहनों की जांच की गई। वाहन जांच की वजह से कई अपूर्ण कागजात वाले और बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। सघन वाहन चेकिंग अभियान के कारण वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: बेल टूटी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 18 Nov 2021 10:00 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के कुशवाहा गांव से पुलिस ने गुरुवार को एक बेल टूटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार फरार अभियुक्त प्रभास यादव अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्ती के मामले में अभियुक्त बेल पर था। बेल टूटी होने के बाद इस पर न्यायिक वारंट निर्गत था। बताया गया कि, सितंबर 2021 में प्रभास यादव का ट्रैक्टर अवैध बालू ले जाते हुए जप्त किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, प्रभास यादव अपने घर पर है। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को प्रभास यादव को कोरोना जांच कराते हुए जेल भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने ओवरलोड बालू लदे ट्रक को किया जप्त, चालक गिरफ्तार Posted: 18 Nov 2021 09:59 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सुखनिया पुल के समीप से पुलिस ने गुरुवार को एक ओवरलोड ट्रक को जप्त करते हुए ट्रक चालक को जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखनिया पुल समीप पुलिस ने ट्रक चालक बेलसंडी समस्तीपुर निवासी संतोष कुमार सिंह को ट्रक में लोड बालू का चालान मांगा, तो पाया गया कि, ट्रक में क्षमता से अधिक बालू लोड है। जिसके बाद ट्रक को जप्त करते हुए ब्लॉक समीप फील्ड पर लगा दिया गया। जबकि आरोपी संतोष कुमार सिंह को कोरोना जांच कराते हुए बांका जेल भेज दिया गया। संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, वह बंगाल से बालू लेकर बेगूसराय जा रहा था। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने पर एक उपभोक्ता पर लगाया गया ₹66625 जुर्माना Posted: 18 Nov 2021 09:58 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड में बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। वहीं गुरुवार को स्टेशन रोड में भी छापेमारी की गई। बिजली चोरी करने के मामले में स्टेशन रोड के उपभोक्ता पर केस दर्ज भी की गई है। जानकारी देते हुए बिजली विभाग के जेई निरंजन कुमार यादव ने बताया कि, स्टेशन रोड निवासी राजू साह के द्वारा अवैध तरीके से सर्विस तार को कटिंग कर बिजली चोरी की जा रही थी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी के दौरान रंगे हाथों पकड़े जाने पर ₹66625 जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही बौंसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिजली विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: प्रधानमंत्री के आह्वान पर राष्ट्रीय गौरव सप्ताह के तहत मनाया गया बिरसा मुंडा की जयंती Posted: 18 Nov 2021 09:56 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। गत दिनांक 10 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों का आह्वान किया कि, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जो 15 नवंबर को मनाई जाती है, को सभी देशवासी राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायें और 15 नवंबर से 22 नवंबर तक राष्ट्रीय गौरव सप्ताह। इस निमित्त विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के सभी विद्यालयों में भगवान बिरसा मुंडा के साथ साथ सभी जनजातीय महानायकों यथा तिलका माँझी और सिदो-कान्हू जैसे अमर भारती पुत्रों के सम्मान में स्थानीय परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती विद्या मंदिर, बौंसी के भैया-बहनों ने जल,जीवन और जमीन के संरक्षक आदिवासी भाई बहनों के बीच जाकर उनकी संस्कृति को आत्मसात करने का सच्चा प्रयास किया। इस अवसर पर भलजोर स्थित वनवासी कल्याण केंद्र के बच्चों के साथ घुल-मिल कर उनके दैनिक जीवन और संस्कारों को भी नजदीक से देखा। भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पार्पित करते हुए प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने अपने जनजातीय महानायकों के जीवन चरित्र पर बच्चों के साथ विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया और भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरण लाल टुडू , खीरो यादव और अभिभावक भी उपस्थित रहे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: अनियंत्रित होकर ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में पलटा, बाल बाल बचे चालक खलासी Posted: 18 Nov 2021 09:54 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग इस्थित चांदन से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि गुरुवार सुबह 4:00 बजे के करीब एक ट्रक भागलपुर से लोहे का चदरा ऑन लोड कर चांदन के रास्ते चास बोकारो जा रहे थे। इसी बीच चांदन नदी के समीप होटल के सामने मुख्य सड़क पर बने बम्फर पर गुजरते ही ट्रक का पिछला चक्का का पुलिया टूट जाने से ट्रक चालक सुनील कुमार शर्मा ने संतुलन खो दिया। जिससे ट्रक गाड़ी नंबर jh09 7372 नदी नदी में बने फूल का रेलिंग तोड़ते हुए पलटी मार दिया। हालांकि ट्रक चालक एवं ट्रक का खलासी अपनी सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक पलटी मारने पर केबिन का शीशा तोड़कर किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहा। घटना की जानकारी मिलते ही चानन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चालक सुनील कुमार शर्मा से कुशल क्षेम जाना और ट्रक मालिक की जानकारी मिलने पर क्षतिग्रस्त ट्रक को किसी तरह गहरे खाई से निकाल कर अपने गंतव्य स्थान ले गया। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: चांदन थाना को मिली बड़ी सफलता 25 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Posted: 18 Nov 2021 09:53 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिला प्रशासन बांका की ओर से सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत नाइट गस्ती में चांदन थाना के करीब कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग में गत रात्रि करीब दो बजे बुधवार को चांदन थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में परीक्ष्यामान एसआई शिव कुमार सुमन सुरक्षाबलों के सहयोग से देवघर झारखंड से आ रहे एक चार पहिया वाहन कार सफेद रंग की गाड़ी नंबर डब्ल्यूबी 4G एसी 3838 चांदन थाना के समीप रोका गया जिसमें दो युवक सवार थे। जिसकी तलाशी ली गई जांच करने पर कार में छिपा कर ले जा रहे 25 बोतल विदेशी शराब जब किया गया जिसमें गॉडफादर बियर 500ml का चार बोतल विस्की 375ml का एक बोतल ब्लैडर कंपनी का विदेशी शराब 750ml का चार बोतल वहीं इंपीरियल ब्लू ब्रांड का 750ml का 15 बोतल शराब बरामद किया गया। साथ ही साथ दोनों शराब तस्करों को धर दबोचा। जिसे पहचान के रूप में थाना असरगंज क्षेत्र निवासी मनीष कुमार मंडल पिता कुलदीप सिंह एवं संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पींकु राम पिता बचन राम के रूप में की गई। इस संबंध में चांदन थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि उपरोक्त तस्करों के विरुद्ध मद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बांका जेल भेज दिया। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: यातायात पुलिस ने वसूला 5 हजार रुपये जुर्माना Posted: 18 Nov 2021 09:51 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। गुरुवार को बाँका से आई यातायात पुलिस ने 5000 रु जुर्माना वसूला।यातायात पुलिस बांका की टीम ने गुरुवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के हेलमेट , सीट बेल्ट , ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से कुल पाँच हजार रुपये जुर्माना वसूला। अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस टीम के एसआई रॉबिन हांसदा ने किया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Posted: 18 Nov 2021 07:58 AM PST सयुक्त किसान मोर्चा रेवाड़ी के तत्वाधान में 19 नवंबर को गंगा याचा टोल प्लाजा पर ओपन वॉलीबॉल शूटिंग टूनामेंट का आयोजन किया जाएगा । जिसमे विजेता टीम को 11000 रूपए एवं 7100 रुपए प्रोत्साहन राशि इनाम के तौर पर दिए जायेगे।सयुक्त किसान मोर्चा रेवाड़ी के अध्यक्ष कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट किसान नेता समय सिंह,जोगिंदर सिंह टाइगर,अभय सिंह,विजय सिंह ने कहा टूर्नामेंट ठीक 1 बजे शुरू हो जायेगे। उससे पहले किसान आंदोलन मे शहीद किसानो के सम्मान मे शहीद किसान वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।इट्री फीस मात्र 200 रूपए होंगी । जनता के सहयोग से खाना एवं चाय का प्रबंध सभी के लिए होंगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन जाने माने समाज सेवी, शिक्षाविद, वयोवृद्ध प्रो अनिरुद्ध के हाथो किया जाएगा। पारितोषक वितरण समारोह जाने माने बुजुर्ग किसान नेता मीर सिंह राठी एवं महावीर सिंह करेगे। कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि यह टूर्नामेंट किसान आंदोलन को समर्पित होगे एवं शहीद किसानो के तीन काले कानूनों को वापिस लेने के उनके अधूरे स्वपन को पूरा करने के लिए है। |
| Posted: 18 Nov 2021 07:51 AM PST आजादी के अमृत उत्सव वर्ष में आज रेजांगला युद्ध स्मारक रेवाड़ी पर रेजांगला शौर्य दिवस 77 वीर नारियों को समर्पित किया गया । रेजांगला शौर्य समिति, रेजांगला ट्रस्ट व वार वीडियोस एसोसिएशन नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित आज के समारोह की अध्यक्षता कर्नल रणबीर सिंह यादव ने की । होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा द्वारा गाय गए सदाबहार गीत ए मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी से शुरू हुए कार्यक्रम में वारविडोस एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती दमयंती वी तांबे व उनकी टीम द्वारा 60 वीर नारियों को द्वारा एक बार दी जाने वाली 10/10 हजार की ग्रांट के चेक और उपहार भेंट किए गए । 17 वीर नारियों के आवश्यक दस्तावेज समिति की टीम अपने साथ ले गई जो उनकी ग्रांट की राशि उनके खातों में जल्दी ही ट्रांसफर करवा दी जाएगी । आयोजन समिति की तरफ से रेजांगला युद्ध के जीवंत रणबांकुरों हवलदार निहाल सिंह सेना मेडल, कप्तान रामचंद्र मोहनपुर व हवलदार भैय राम कारोली को गेस्ट ऑफ ऑनर के नाते शॉल उढाकर सम्मानित भी किया गया । सैनिक स्कूल के एक होनहार छात्र को समिति द्वारा ₹5000 का कर्नल राव राम सिंह स्कॉलरशिप भी इस अवसर पर प्रदान किया गया । ऑल इंडिया एक्स सर्विसमैन लीग के अध्यक्ष ब्रिगेडियर करतार सिंह ने इस अवसर पर शहीदों के ऐसे आयोजन राजनीति से ऊपर ऊठकर हर साल बढ़ चढ़कर मनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया । उन्होंने अहीरवाल के रणबांकुरों की शहादत को ध्यान में रखते हुए अहीर रेजिमेंट के गठन की भी आवाज को बुलंद किया । एक प्रस्ताव के माध्यम से सर्वसम्मति से पारित किया गया कि जिस प्रकार अपने धन दौलत की बदौलत एक सेठ ने गत दिवस महामहिम राष्ट्रपति को अपने गांव की कायापलट का नजारा दिखाने बुलाया उसी तर्ज पर आज सम्मानित हुई 77 वीर नारियां रेजांगला शौर्य समिति व वारविडोस एसोसिएशन के साथ निकट भविष्य में महामहिम राष्ट्रपति से राष्ट्रपति भवन जाकर मुलाकात करेंगे और उन्हें देश की सीमाओं को अपने खून से सींच कर सुरक्षित व आबाद करने वाले अमर शहीदों की प्रेरक पूंजी के बल पर महामहिम को 18 नवंबर 2022 को रेवाड़ी की सैन्य परंपरा से रूबरू करवाने के लिए समारोह में आने का निमंत्रण देने जाएंगे । इस अवसर पर सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल धर, एनसीसी बटालियन के सूबेदार मेजर जोगिंदर सिंह, तहसीलदार, आयोजन समिति के महासचिव नरेश चौहान, राव केहर सिंह एडवोकेट, ब्रिगेडियर देवेंद्र सिंह यादव सेना मेडल, कप्तान चंदगीराम ,श्रीमति मनवीर बल,श्रीमती शालिनी कठपालिया, श्रीमती प्रेमा अय्यर, श्रीमती प्रेमा काला , जगत सिंह सैनी , कविता, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित वरिष्ठ समाज सेवी पंडित छाजू राम शर्मा, ब्रिगेडियर वीपी सिंह, मेजर अशोक यादव, मैनेजर ओपी यादव, विजय नारायण ,सूबेदार सेवाराम ,यशवंत शास्त्री,प्रो आर सी शर्मा, डॉक्टर ईश्वर सिंह यादव, कर्नल घीसाराम यादव, राव अजीत सिंह ,सुधीर भार्गव ,राजीव गुप्ता, ऋषि सिंघल ,राजेंद्र सिंघल पार्षद, लोकेश यादव पार्षद, वीपी शर्मा, राकेश खरखडा ,राव बिजेंद्र सिंह, सुबे मेजर धर्मदेव , दलीप शास्त्री, मित्रसैन आर्य, महात्मा यश देव, श्रीमति रेखा चौहान, श्रीमति नविनदरा यादव, नैनसी सिंह , बुध देव यादव जिला न्यायवादी, रणधीर सिंह यादव, प्रो अनिरुद्ध यादव, डा कंवर सिंह यादव,सूबेदार जौहरी सिंह, आर के जांगडा, सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व इलाके के गणमान्य उपस्थित रहे । |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |