ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 29, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: पुलिस ने नशे की हालत में 4 आरोपी सहित एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

Posted: 29 Nov 2021 08:23 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत नशे की हालत में 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि 6 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि, शनिवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर खरौनी गांव निवासी प्रकाश पासवान को 6 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि, यह अवैध शराब बनाता भी है और बेचने का भी काम करता है। 

वहीं छापेमारी के बाद वापस आने के क्रम में विशनपुर गांव से नागेंद्र साह और मिथुन साह जबकि बाराहाट थाना क्षेत्र के गोरधोआ गांव निवासी पिंटू महोली एवं जितेंद्र महोली को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। पांचों आरोपी को रविवार को कोरोना जांच कराने के बाद बांका जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि, शराबबंदी कानून को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और शराबी एवं शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी

Posted: 29 Nov 2021 08:22 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के महाराणा बांध समीप सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार श्याम बाजार कोलुआ गांव निवासी काली किस्कू अपने दोस्तों गोपाल ठाकुर के पुत्र मनोज कुमार के साथ बाइक से तिलारू गांव जा रहा था। इसी क्रम में एक 

अनियंत्रित ट्रक ने उनके बाइक में ठोकर मार दी। जिसमें दोनों बाइक से सड़क किनारे गिर पड़े। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल युवकों को बौंसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पंकज कुमार ने दोनों जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार किया। वहीं बताया गया कि, बाइक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। दोनों जख्मी युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पापहरणी सरोवर किनारे बने शौचालय में लटका है ताला, सैलानियों को हो रही है काफी परेशानी

Posted: 29 Nov 2021 08:21 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। विदित हो कि एक ओर ऐतिहासिक मंदार को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए शौचालय का लाभ सैलानियों को नहीं मिल पा रहा है। जबकि पिछले माह से ही मंदार पर्वत पर सैलानियों का तांता लगा हुआ है। परंतु सुलभ शौचालय को लेकर सैलानियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सोमवार को भागलपुर से आए सैलानी 


आलोक कुमार एवं झारखंड गोड्डा से आए सैलानी प्रमोद कुमार ने बताया कि, उनके साथ मंदार घूमने के लिए महिलाएं भी साथ में आई हैं। लेकिन मंदार की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर किनारे बनाया गया शौचालय बंद हैं। जिसकी वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि, आने वाले जनवरी माह में लाखों लोग मंदार पर पहुंचते हैं। ऐसे में शौचालय की सुविधा नहीं होने पर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: कड़ी सुरक्षा के बीच नौवें चरण का पंचायत चुनाव हुआ संपन्न 70.15% हुआ मतदान

Posted: 29 Nov 2021 08:20 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। राज्य पंचायत चुनाव का नोवां चरण 29 नवंबर सोमवार देर शाम संपन्न हो गई। बता दें कि चांदन प्रखंड के 17 पंचायतों में नोवा चरण का पंचायत चुनाव होना था जिसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक इंतजाम किया गया था। चांदन प्रखंड में कुल 195 बूथ बनाया गया। जिसमें 28 बूथ केंद्र सामान्य एवं 167 बूथ नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहने के कारण अति संवेदनशील मतदान केंद्र बनाया गया था। जिसे लेकर 3:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक ही मतदान कराने की निर्धारित की गई थी। चांदन प्रखंड के 17 पंचायतों में कुल मतदाता 1,00000 12,476 थे। जिसमें पुरुष की संख्या 59590 एवं महिला की संख्या 52886 मतदाता सूची अंकित है। आज के मतदान में युवा एवं महिला मतदाता की संख्या अधिक देखी गई जिसमें पहली बार मत का प्रयोग करने वाले युवक युक्तियां बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मतदान किया। आशय की जानकारी देते हुए सीडीपीओ सह नोडल पदाधिकारी वंदना दास ने बताई कीसुबह 7:00 


बजे से 11:00 बजे तक 40109 वोट पड़े जिसमें पुरुष की संख्या अधिक थी 1:00 बजे के बाद अंतिम समय तक महिला मतदाता में बढ़ोत्तरी हुई जिसमें कुल मिलाकर महिला मतदाता की संख्या 40743 यानी 77.04% वोट डाले वहीं पुरुष मतदाता 38161 यानी 64.03 % में ही सीमट गया। कुल मिलाकर 70.15% मतदान हुआ। कुल 78.980 मताधिकार का प्रयोग किया गया। वहीं कुछ बूथों पर बायोमेट्रिक मशीन गड़बड़ी के कारण देर शाम तक वोटिंग की गई। कुछ केन्द्रों पर तनावपूर्ण स्थिति बना रहा, जहां कड़ी सुरक्षा बलों की तैनाती के कारण उपद्रवियों का कुछ नहीं चला। साथ ही साथ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन चिकित्सा प्रभारी ए के सिंहा के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के सभी आशा एवं आशा फेसिलेटेटर कर्मी को बूथों पर तैनात किया गया था। हो रहे पंचायत चुनाव में सभी मतदान केन्द्रों पर बांका डीडीसी रवी प्रकाश, जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी के साथ निर्वाचित पदाधिकारी राकेश कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी सीओ प्रशांत शांडिल्य द्वारा सभी बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आज के मतदान में प्रखंड के 1760 उम्मीदवारों की भाग्य की फैसला मत पेटी में बंद हो गई। इसके अतिरिक्त चांदन दक्षिणी क्षेत्र संख्या 21 से जिला पार्षद प्रत्याशी 11 शामिल है। जिसकी मतगणना एक  एवं 2 दिसंबर को पीबीएस कॉलेज बांका मेंं होगी। जहां उक्त सभी उम्मीदवारों का भाग्य फैसला होना है।

पुरुष मतदाता 64.03%
महिला मतदाता 77.04%

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

 

Post Bottom Ad

Pages