ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Banka News: श्रम संसाधन विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है जॉब कैंप,जिसमें मिलेगा निजी कंपनियों में काम करने का मौका
- Jamshedpur New: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सोहराय।
- Rewari News : पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने गांव ओढी में बने कूड़ा निस्तारीकरण केंद्र का दौरा किया
- Rewari News : खोरी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
- Rewari News : स्टार यूथ क्लब ने सैक्टर-04 के पार्क में चलाया सफाई अभियान
- Rewari News : महेंद्रगढ़ में सद्भावना जागरूकता कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया
- Rewari News : मॉडर्न रेवेन्यू रिकार्ड रूम का लोकार्पण, क्लिक पर मिलेगा रेवेन्यू रिकार्ड
- Rewari News : ‘‘खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी’’
- Rewari News : विधायक चिरंजीव राव किसानों को बधाई देने गंगायचा टोल पर किसानों के बीच पंहूचे
- Rewari News : कृषि कानूनों को वापस लेकर मुद्दा विहीन विपक्ष की राजनीति को खत्म करने का काम किया : वंदना पोपली
- Rewari News : SN झुग्गी झोपड़ी स्कूल के 121 बच्चों ने गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में लंगर ग्रहण किया
| Posted: 21 Nov 2021 09:41 AM PST ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। रोजगार पाने हेतु इच्छूक शिक्षित युवक / युवतियाँ Inter, Graduation / M.B.A. एवं ITI पास को निजी कम्पनी में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा जॉब कैम्प लगा कर प्रदान की जा रही है। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि जिला नियोजनालय, बाका में दिनांक 25.11.2021 समय - 11:00 पूर्वाहन से 03:00 बजे अपराहन तक नियोजक Cisco Aqua Pvt. Ltd. Patna द्वारा अपने अधिनस्थ कुल 108 रिक्त विभिन्न पदों के विरुद्ध नियुक्ति हेतु सुयोग्य उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। उक्त जॉब कैम्प मे केवल निजी क्षेत्र की रिक्तियाँ रहेंगी। अतः रिक्ति एवं नियुक्ति (सेवा) की शर्तों तथा चयन के मापदंड के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार होगें। नियोजनालय मात्र एक सुविधा प्रदाता के रूप में कार्यरत रहेगा। उक्त नियोजक द्वारा अधिसूचित रिक्तीयॉ की विवरणी निम्न प्रकार है। सेल्स ऑफिसर योग्यता इन्टर / स्नातक, उम 19 से 25 वर्ष साथ ही तीन वर्ष का अनुभव, सेलरी 10 हजार 15 हजार, पद सर्वे इक्सयूटिव योग्यता इंटर पास उम्र 19 से 25 वर्ष, सेलरी 9.5 हजार से 12 हजार, पद टेल कॉलर योग्यता इंटर पास, उम्र 19 से 25 वर्ष, एक वर्ष का अनुभव, सेलरी 8 हजार से 10 हजार, पद एच आर जेनरल योग्यता स्नातक / एम. बी. ए. उम्र 20 से 33 वर्ष अनुभव दो से पाँच वर्ष, सेलरी 15 हजार से 25 हजार, पद सेल्स मैनेजर योग्यता इंटर / स्नातक उम्र 20 से 33 वर्ष अनुभव तीन वर्ष, सेलरी 10.5 हजार से 16 हजार पद मल्टीटास्कींग योग्यता इंटर उम्र 19 से 25 वर्ष, सेलरी 9 हजार से 12 हजार, पद कार्यालय सहायक योग्यता इंटर, उम्र 19 से 25 वर्ष, सेलरी 9 हजार से 12 हजार, पद मार्केटिंग मैनेजर योग्यता स्नातक, उम्र 20 से 33 वर्ष, अनुभव 2 वर्ष, सेलरी 11 हजार से 20 हजार, पद आर0 ओ0 टेक्नीशियन योग्यता इंटर / आई०टी०आई०, उम्र 20 से 33 वर्ष, अनुभव दो वर्ष, सेलरी 13 हजार से 20 हजार तक उपरोक्त पद के लिए आवेदक अपना बायोडाटा, मार्कशीट, आधार कार्ड एवं रंगीन फोटो के साथ जिला नियोजनालय बाका तेलीया में आकर दिनांक 25.11.2021 को आयोजित चयन शिविर में भाग ले सकते है।
|
| Jamshedpur New: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सोहराय। Posted: 21 Nov 2021 04:52 AM PST
|
| Rewari News : पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने गांव ओढी में बने कूड़ा निस्तारीकरण केंद्र का दौरा किया Posted: 21 Nov 2021 04:18 AM PST रेवाडी। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने बावल विधानसभा के गांव ओढी में बने कूड़ा निस्तारीकरण केंद्र का दौरा किया। कैप्टन अजय सिंह ने दौरा करने के बाद कहा यहां कोई भी कार्य सही ढंग से नही हो रहा है। यहां पर जेसीबी केवल खडी हुई है और न ही कुडे को अलग-अलग किया जा रहा है। यहां पर इतनी ज्यादा बदबू है कि यहां से कोई निकल भी नही सकता तो फिर आस पास गांव के लोग कैसे रह रहे होगें। यादव ने कहा कि पर्यावरण विभाग को इनके खिलाफ संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। यहां कई गांव के लोग परेशान हैं और इसकी शिकायत भी कई बार कर चुके हैं, लेकिन आज तक इस पर कोई संज्ञान नही लिया गया। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि इस गंदगी की वजह से बिमारी फैल सकती है। इसलिए यहां पर समय पर कचरे का अलग-अलग किया जाए और कुडे का निरस्तीकरण सूचारू रूप से हो ताकि लोगों को राहत मिल सके। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करने की बात भी कही। श्री यादव ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण वैसे ही इतना दूषित हो रहा है और ऊपर से ये गंदगी से तो पर्यावरण ओर ज्यादा खराब हो रहा है। इतनी बडी लापरवाही पर प्रशासन कार्रवाई क्यों नही कर रहा है। |
| Rewari News : खोरी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत Posted: 21 Nov 2021 04:12 AM PST रेवाड़ी खोरी स्टेशन के बीच गांव हरजीपुर के पास से जा रही नई कॉरिडोर लाईन पर एक नामालूम युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी देते हुए जांचकर्ता जीआरपी एसआई ब्रिजेश कुमार ने बताया कि ट्रामा सेंटर से एक युवक के ट्रेन से चपेट में आने से मौत होने का रुक्का मिला।उन्होंने बताया कि एक युवक गांव हरजीपुर के पास से कॉरिडोर रेलवे लाईन पर मालगाड़ी सी एम एल के/सीकेडी 12846 से अचानक चपेट में आने घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर ट्रामा सेंटर ईलाज के लिए भेज दिया।ट्रामा सेंटर पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।जिसकी शिनाख्त नही हो पाई है। मृतक ने सफेद शर्ट,गर्म बनियान ,खाकी पैंट व स्पोर्ट्स जूते पहने है।शव को शिनाख्त वास्ते नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। |
| Rewari News : स्टार यूथ क्लब ने सैक्टर-04 के पार्क में चलाया सफाई अभियान Posted: 21 Nov 2021 04:06 AM PST स्टार यूथ क्लब ने स्वस्थ भारत मिशन से प्रेरणा लेकर साफ सफाई का जिम्मा उठाते हुए रविवार को सेक्टर 4 के पार्क में फैली हुई सारी गंदगी को इकट्ठा करके पार्क को साफ किया। स्टार यूथ क्लब के कर्मठ सदस्यों में साफ सफाई के साथ-साथ पार्क के पेड़ पौधों की छटाई भी की। इस कार्यक्रम पर SNJJ भी मौजूद रहा जो गरीब बच्चो को मुफ्त शिक्षा प्रदान करते है। स्टार यूथ क्लब के प्रधान उपेंद्र यादव ने सभी लोगों को गंदगी न फैलाने वह आसपास में साफ सफाई रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गंदगी से वातावरण प्रदूषित होता है व बीमारियां फैलने का खतरा होता हैं। इस साफ सफाई के कार्यक्रम पर करण सिंह, चेतन शर्मा, विकास गुरावड़ा,रोहित, विकास, हैप्पी, राजेंद्र, योगेंद्र, देवेंद्र, ललित,गगन, चंद्र व अन्य लोग मौजूद रहे। |
| Rewari News : महेंद्रगढ़ में सद्भावना जागरूकता कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया Posted: 21 Nov 2021 03:57 AM PST महेंद्रगढ़ में सद्भावना जागरूकता कार्य्रकम किया आज के कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में ग्राम निवासियो ने हिस्सा लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश चंद एड्वोकेट रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनिवास सूबेदार जी ने की, कैलाश चंद एड्वोकेट ने आमजन की समस्याओं के समाधान करवाने के लिये जागरूकता सद्भावना कार्यक्रम रखा बताया कि सबसे पहले हमने मानव को मानव के प्रति सद्भावना रखनी चाहिये, और ग्राम निवासियो ने आमजन की काफी समस्याओ के समाधान के लिये सुझाव भी मांगे जिस पर अधिवक्ता ने लोगो की समस्याएं सुनकर समस्याओ के निदान बारे जागरूक किया ! आज के कार्यक्रम में अधिवक्ता ने प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा नियम 134 ए के बारे में बताया और कहा कि उनके द्वारा जिला न्ययालय अधिवक्ता हाल में 134ए के आवेदन हेतु निशुल्क कैम्प चलाया जा रहा है, आवेदन करने के लिये दिनाक 24 नवम्बर का समय है अपने साथ परिवार पहचान कार्ड, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, BPL कार्ड या 2लाख या उससे कम का आय प्रमाण पत्र, वर्ष 2021 का बना हुआ हो, आधार कार्ड बच्चे और अभिभावक का, जिस स्कूल में बच्चा पढ़ रहा है उस स्कूल का UDISE कॉड, पिछले वर्ष जिस स्कूल में पढ़ रहा था उस स्कूल का UDISE कॉड, बच्चे का SRN नम्बर,पहचान का अन्य कोई दस्तावेज व मोबाइल फोन साथ अपने साथ लेकर आये और अधिवक्ता ने सरकारी योजनाओं बारे बताया कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने प्रदेश में BPL परिवारों की महिलाओं के रोजगार हेतु ऋण देने की योजना सुरु की है जिसके तहत विधवा महिलाओ को दिया जा रहा ऋण :- महिला विकास निगम द्वारा विधवा महिलाओ को स्वावलम्बी बनाने के लिये बैंकों के माध्यम से तीन लाख रुपये तक का ऋण दिलवाने की योजना सुरु हुई है, ताकि पात्र महिलाए व्यक्तिगत कारोबार स्थापित कर सके, जिन महिलाओं की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है तथा आयु 18 वर्ष से 55 वर्ष है, वे इस स्कीम के लिये पात्र होंगी, उन्होंने बताया कि बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा सब्सिडी के रूप में की जायेगी, जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये व अवधि 3 वर्ष होगी, ये ऋण सिलाई, कढ़ाई, बुटीक, ऑटो, ई रिक्शा, मसाला, आचार, इकाइयां, खाद्य प्रसंस्करण, बेकरी, रेडिमेट गारमेंट्स, आदि के लिये ऋण देने से पूर्व प्रशिक्षण भी दिया जाता है, और BPL परिवारों ह के मकान रिपेयरिंग के लिये 80,000/- आर्थिक सहायता भी दी जा रही है, अधिवक्ता ने बताया कि प्रदेश में असंगठित मजदूरों हेतु भी योजनाए है जिसके तहत महिलाओ को बच्चे के जन्म से पहले ओर बाद तक सहायता राशि दी जा रही है, मजदूरों के बच्चो की शिक्षा हेतु 50,000/- वार्षिक सहायता और बच्चो के विवाह के समय (कन्या के विवाह पर 51,000/- व लड़के के विवाह पर 21,000/- सहायता राशि) भी दी जाती है, मजदूर परिवारो को तीर्थ स्थानों पर भृमण हेतु सहायता राशि, व मजदूरों को वर्द्ध अवस्था मे बुढापा पेंशन के अलावा 1000/- सहायता प्रत्येक माह ओर दिया जाता है, मजदूर महिलाओ को खुद के कपड़ो हेतु प्रत्येक वर्ष 5100/- रुपए भी दिए जा रहे हैं, अधिवक्ता ने बताया कि आज हमारे देश मे वर्ध जनों के सम्मान हेतु उनको काफी अधिकारी दिए गए हैं कि अगर बच्चे अपने वर्ध माँ बाप की सेवा नही करते हैं तो पूर्वजो की सम्पति में बच्चो का कोई हक नही है बल्कि बुजुर्ग अपने बच्चो से प्रत्येक माह 10,000/- मासिक खर्च भरण पोषण के ले सकते है, इसी प्रकार महिलाओ के अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया और बताया कि आज सरकार ने महिलाओ को प्रत्येक छेत्र में आगे लाने के लिये उनको अधिकार दे रही है, आज महिलाओ की सुरक्षा हेतु पुलिस हेल्प लाइन को ओर अधिक अलर्ट कर दिया है कानून में भी प्रावधान कर दिया है कि महिलाओ पर अत्याचार हो तो उनको न्याय जल्दी मिले इसके लिये फ़ास्ट ट्रक कोर्ट बना दिये हैं, गांव की महिलाओं ने एक समस्या यह भी रखी कि हम सभी आमजन आजकल निजी स्कूलों की मनमानी से पीड़ित हैं जैसे निजी स्कूलों में अमान्य फीस जमा न करने पर बच्चो को शिक्षा से वंचित करना, बच्चो की एस एल सी रोक कर रखना जैसे काफी समस्याये रखी, जिनके समाधान हेतु कैलाश चंद एड्वोकेट ने बताया कि आप अपनी समस्या को लेकर पहले अधिकारियो के समक्ष जाए अगर समाधान न हो उसके उपरांत आप न्यायालय की शरण ले सकते हैं, आपके साथ न्याय होगा ! और ई श्रम रेजिस्ट्रेशन बारे भी बताया कि प्रदेश के ऐसे नागरिक जो रेहड़ी लगाते है, इलेक्ट्रिक मिस्त्री, रिक्शा चालक, ऑटो चालक, ऑटो रिपेयरिंग मजदूर व अन्य काफी ऐसे मजदूर है जो असंगठित है और मजदूरी करते हैं उनके लिये भी सरकार द्वारा योजनाये सुरु की है वे अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर योजनाओ की सहायता ले सकते हैं, ओर भी अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. आज के कार्यक्रम में मुख्य् रूप से कप्तान अभय सिंह, भूतपूर्व चेयरमैन धूम सिंह, पंकज मैडिकल, कुलदीप मास्टर, हेमसिंह सूबेदार, ओम तंवर, प्रदीप ठेकेदार, योगेश तंवर, मामन मास्टर, सतीश प्रजापत महेंद्र प्रजापत, व अन्य बुजुर्ग व युवा खेड़ी तलवाना नागरिक सामिल रहे !! |
| Rewari News : मॉडर्न रेवेन्यू रिकार्ड रूम का लोकार्पण, क्लिक पर मिलेगा रेवेन्यू रिकार्ड Posted: 21 Nov 2021 03:51 AM PST रेवाड़ी, 21 नवंबर : डिजीटलाजेशन की दिशा में हरियाणा सरकार प्रभावी कदम बढ़ा रही है और अब आमजन को सरकार की ओर से प्रदत्त सेवाएं डिजीटल रूवरूप के साथ मुहैया कराते हुए लाभांवित किया जा रहा है। सात साल बेमिसाल थीम के साथ निरंतर विकास के नए कीर्तिमान मौजूदा सरकार स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में सुशासन व पारदॢशता की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाते हुए रविवार को जिला मुख्यालय पर आधुनिक राजस्व अभिलेख कक्ष (मॉडर्न रेवेन्यू रिकॉर्ड रूम) का मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने रेवेन्यू रिकॉड्र्स को डिजिटलाइजेशन करने के कार्य को क्रांतिकारी कदम बताते हुए चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रेवाड़ी सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर रिमोट से इस महत्वाकांक्षी योजना का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, अतिरिक्त मुख्य सचिव व राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के वित्तायुक्त संजीव कौशल भी वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के संबोधन का रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल व मॉडर्न रेवेन्यू रिकॉर्ड रूम में सीधा प्रसारण हुआ। डीसी यशेंद्र सिंह ने मॉडर्न रेवेन्यू रिकार्ड के लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत कहा कि रिकार्ड रूम में बरसों पुराने राजस्व अभिलेखों को डिजिटलाइज किया गया है और अब ये रिकॉर्ड माउस की एक क्लिक पर आसानी से उपलब्ध हैं जबकि पहले इसे देखने और ट्रेस करने में काफी समय लगता था। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन ई-प्रणाली को बेहतर ढंग से अपना रहा है। जिले में 47 लाख जमाबंदी, इंतकाल इत्यादि के दस्तावेज डिजीटलाईजेशन किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 1885 से लेकर अब तक का यह रिकार्ड डिजीटलाईज कर दिया गया है। जिला मुख्यालय पर सरल केन्द्र व उपमंडल स्तर अंत्योदय सरल केन्द्रों के माध्यम से लोगों को योजनाओं व सेवाओं का लाभ सेवा अधिकार अधिनियम के तहत ऑनलाईन मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक अभिलेख कक्ष के माध्यम से लोगों को राजस्व रिकार्ड से संबंधित इंतकाल, जमाबंदी, फर्द आदि अब एक क्लिक पर आसानी से प्राप्त होगी तथा राजस्व रिकार्ड पूर्ण रूप से कम्प्यूटर में सुरक्षित रहेगा। इस नई पहल के तहत महत्वपूर्ण राजस्व रिकॉर्ड और दस्तावेजों को स्कैन, सूचीबद्ध किया गया है और आधुनिक रिकॉर्ड रूम स्थित बॉक्स में व्यवस्थित ढंग से रखा गया है। डीसी ने कहा कि सुशासन की दिशा में आमजन को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार के लिए हरियाणा सरकार का यह बड़ा कदम है। रेवेन्यू रिकार्ड के डिजिटाइजेशन से पहले मैन्युअल तरीके से लोगों को पुरानी जानकारी लेने के लिए लंबा समय लगता है लेकिन माडर्न रेवेन्यू रिकार्ड रूम से अब यह सुविधा लोगों को तत्काल मिलेगी। इस अवसर पर एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, तहसीलदार प्रदीप देशवाल व जितेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। |
| Rewari News : ‘‘खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी’’ Posted: 21 Nov 2021 03:46 AM PST हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में देशभक्ति व संस्कार निर्माण का कार्यक्रम ''नारी शक्ति का स्वरूप-महारानी लक्ष्मी बाई'' का आयोजन पंजाबी धर्मशाला पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा महिला जिला उपाध्यक्ष सुमन चैहान, भाजपा महिला मोर्चा पटौदी प्रधान एडवोकेट सुरश यादव, भाजपा नेत्री दीपा भारद्वाज एवं संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि वीरांगना लक्ष्मी बाई का नाम आज केवल महिलाओं के लिए ही नहीं वरन सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा का मुख्य स्रोत है। बालकाल से ही तलवानबाजी, घुड़सवारी व युद्ध की कला में निपुणता प्राप्त कर ली थी। वीरता के संस्कार उनमे कूटकूट कर भरे थे। पति की मृत्यु के पश्चात, अंगे्रजों ने उनके दतक पुत्र को राज्य का वारिस मानने से इंकार कर दिया। झांसी पर कब्जा करने का षडयंत्र किया। रानी लक्ष्मी बाई ने दृढता पूर्वक अंग्रेजों का आदेश मानने से इंकार कर दिया। उसने कहा-मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी। युद्ध में अपने दतक पुत्र दामोदर राव को अपनी पीठ पर बांध कर घोड़े पर सवार होकर दोनों हाथों में तलवार लेकर बड़ी संख्या में दुश्मनों को मार गिराया। अन्ततः लड़ते लड़ते वीर गति को प्राप्त हो गई। संस्था के सहसंयोजक परवीन ठाकुर, प्रधान अरूण गुप्ता, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरूद्ध यादव ने कहा कि वीरांगना लक्ष्मी बाई के बलिदान से मानो पूरे देश में अंग्रेजों के विरूद्ध बगावत की आवाज तेज हो गई। छोटे-छोटे राजाओं ने मिलकर अनेकों जगह अंग्रेजों का विरोध किया व उन्हें भारी हानि पहुंचाई। कार्यक्रम में प्रमुख शिक्षाविद नीतु अनेजा चेयरमैन अनेजा स्कूल, शिक्षाविद एवं मशहूर भजन गायिका पूनम भारद्वाज, समाजसेविका तारा देवी, महिला प्रधान शशी जुनेजा, शिक्षाविद मधु गुप्ता, सुनीता नंदवानी, नेहा मेहता, शिक्षाविद आशु आहुजा को उनकी सेवओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जलवा डांस अकेडमी के निर्देशक परवीन ठाकुर के निर्देशन में जूही व संस्कृति ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर सुंदर नाटिका प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। नन्ही बालिका आलिया अधलखा ने लक्ष्मी बाई का वेश बनाकर सुंदर कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में अतिथियों को संस्था की ओर से स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम मे मुख्यतः समाजसेवी राजेंद्र गेरा, किशोरी नंदवानी, कैप्टन संजय यादव, सोनिया कपूर, कपिल कपूर, त्रिलोकनाथ चावला, उर्मिला देवी, प्रिंसी जुनेजा, पूनम नंदवानी, हेमराज आहुजा, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, उमा रानी, हरिओम गुप्ता, अनुराग, अशोक जुनेजा, नरेश कुमार, डा. उमा नारंग, सतपाल शास्त्री, सुनीता शास्त्री, प्रो. सीएल सोनी, लक्ष्मी नारायण व साथियों ने सहयोग किया। |
| Rewari News : विधायक चिरंजीव राव किसानों को बधाई देने गंगायचा टोल पर किसानों के बीच पंहूचे Posted: 21 Nov 2021 03:40 AM PST रेवाडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि के तीनों काले कानूनों को वापिस लेने की घोषणा के बाद विधायक चिरंजीव राव किसानों को बधाई देने के लिए गंगायचा टोल पर किसानों के बीच पंहूचे। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि इस संघर्ष में हमारे 700 से अधिक किसानों ने अपने प्राणों की आहुति दी जिसका हमें बहूत दुख भी है उनको हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हट के कारण ही इतने किसान शहीद हुए हैं। यदि प्रधानमंत्री अपनी हट छोडकर पहले किसानों की बात मान लेते तो इतने किसान शहीद नही होते। हमारी मांग है कि सभी किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए व जिन किसानों पर बर्बता कर लाठी चार्ज और मुकदमें दर्ज किए हैं उन मुकदमों को वापिस लेकर आर्थिक मदद की जाए। इसके अलावा सरकार को साथ-साथ न्यूतम समर्थन मूल्य पर भी कानून बनाना चाहिए। चिरंजीव राव ने कहा कि मौजूदा आंदोलन की भांति भविष्य में भी किसानोंं, मजदूर, गरीब, व्यापारी सभी के साथ जायज संघर्षों में कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ खडा मिलेगा और आपकी आवाज को बुलंद करेगा। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि जिस तरह से किसानों ने कृषि कानून वापसी के लिए संघर्ष किया है, इसे अगली पीढय़िां किताबों में पढ़ेंगी। यह खेती बचाने व आत्मसम्मान की लड़ाई थी। इसमें सरकार को झुकना पड़ा। घोषणा से साफ हो गया कि कानून किसान हित में नहीं थे। किसानों ने एक साल कड़ी सर्दी व धूप में मांगों को लेकर धरना जारी रखा। वह सरकार के दबाव के बावजूद पीछे नहीं हटे। उनकी हिम्मत की वजह से ही सरकार को झुकना पड़ा। श्री राव ने कहा कि यूपी व पंजाब के चुनावों में संभावित नुकसान को देखते हुए अब जाकर सरकार की आंख खुली है। लेकिन चुनाव में भी भाजपा को कोई फायदा नही होगा और भाजपा बुरे तरीके से हारेगी। उन्होने कहा कि देश की कृषि व्यवस्था को कारपोरेट के हाथों से बचाने के लिए ऐतिहासिक आंदोलन करने वाले किसानों को आतंकवादी कहने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। किसानों ने अपने सत्याग्रह आंदोलन से जीत हासिल करके पूरी दुनिया के सामने आदर्श उदाहरण पेश किया है कि हमारे देश में नफरत व हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। श्री राव ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर शहीद किसानों की याद में स्मारक बनवाएगें। |
| Posted: 21 Nov 2021 03:36 AM PST भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कृषि कानूनों को वापस लिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने बड़ा दिल करते हुए गुरुपूरब के दिन कृषि कानूनों को वापस लिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव राष्ट्र को तरज़ीह दी है। अपने संबोधन में जिस प्रकार मोदी जी ने कहा किसानों के लिए किया था और देश के लिए वापस ले रहा हूं इन्हीं शब्दों में प्रधानमंत्री मोदी जी की मूल भावना है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार किसानों के हित में काम किए हैं चाहे किसानों के सीधा खाते में एक लाख बासठ हजार करोड पहुंचाने का काम हो या एमएसपी को बढ़ाने का काम हो किसानों के हित में मोदी सरकार सदैव खड़ी रही। कृषि बजट 5 गुना बढ़ाया गया प्रतिवर्ष खेती पर डेढ़ लाख करोड़ का खर्च किया जा रहा है । फसलों की रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी मोदी सरकार के समय में ही हो रही है। 1 हजार से ज्यादा मंडियों को ई नेम से जोड़ा गया पशुपालक, मछली पालन को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलना शुरू हो गया है। माइक्रो इरिगेशन के फंड आवंटन को दुगना करके 10 हजार करोड़ किया गया है। फसल बीमा योजना के द्वारा किसान जोखिम फ्री खेती की तरफ बढ़ चुका है। पूरे देश में सोयल हेल्थ कार्ड बनवाए गए हैं। इसके अलावा ढांचागत विकास में भी कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। फसलों के उत्पादन के साथ साथ उत्पादक या किसान की ताकत बढ़ाने के लिए काम करने वाली मोदी सरकार कृषि कानूनों को लाई उसके पीछे एक ही मकसद था कि देश के छोटे किसानों को और ताकत मिले,उनको अपनी उपज की सही कीमत मिले तथा उपज को बेचने के विकल्प मिले। मोदी जी ने स्वीकार किया है कि हम नेक नियत से इन कानूनों को लाए लेकिन कुछ किसानों को हम इन कानूनों के फायदे समझा नहीं पाए। वो कृषि कानून जो सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किए हुए थे तथा आंदोलनकारियों के साथ बातचीत के दौरान सरकार ने प्रस्तावित किया था कि इन कानूनों को डेढ़ साल के लिए सस्पेंड कर देते हैं। लेकिन बार-बार दबाव बनाया गया कि इन कानूनों को वापस लिया जाए विपक्षी पार्टियों के पास और कोई मुद्दा नहीं है इसलिए उन्होंने भी इन कृषि कानूनों को मुद्दा बनाया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने विपक्षी पार्टियों की राजनीति को खत्म कर दिया है। मुद्दा विहीन विपक्ष मोदी जी के इस कदम से हतप्रभ है वंदना पोपली ने कहा कि ये देश के प्रधानमंत्री की इच्छा शक्ति थी किसानों के लिए,उन को सशक्त करने के लिए लेकिन राष्ट्रहित के लिए उन्होंने इन कानूनों को वापस लेना स्वीकार किया। बहुत से लोग कहते हैं कि आने वाले चुनावों को देखकर यह कार्य किया गया लेकिन मेरा मानना यह है पिछले 1 साल में बहुत से चुनाव हुए जिसमें से अधिकतर पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई। हरियाणा में भी इनेलो की परंपरागत सीट ऐलनाबाद पर भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा और वह कांग्रेस पार्टी जो अपने आप को किसानों के समर्थन में दिखाती रही उस पार्टी की जमानत जप्त हो गई। किसानों को भी यह समझना होगा कि अगर पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियां अच्छी होती तो किसानों के हालत ऐसे ना होते। जिन कृषि कानूनों को मोदी जी लेकर आए थे उन कृषि सुधारों के लिए समय-समय पर किसान,किसान संगठन,अर्थशास्त्री और किसान विशेषज्ञ लगातार मांग करते रहे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने वाले समय में किसानों के लिए लाभकारी नीतियां बनती रहेंगी। |
| Posted: 21 Nov 2021 03:33 AM PST श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर एस एन झुग्गी झोपड़ी स्कूल के 121 बच्चों ने स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती प्रवीण मेहता के साथ गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब मॉडल टाउन रेवाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेक कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करते हुए लंगर ग्रहण किया। बच्चे अपने स्कूल से लाइन में चलते हुए तथा बोले सो निहाल सत श्री अकाल कहते हुए पैदल गुरुद्वारा साहिब में एक जुलूस के रूप में गए और आए। सड़क पर आने जाने वाले लोग रुक रुक कर इन बच्चों को नमन कर रहे थे। स्कूल की अध्यापिकाओं को बहुत मेहनत करनी पड़ी। बहुत सावधानी से उन्होंने सड़क पार करवाई। गुरुद्वारा साहिब में आदरणीय श्री बी डी मलिक एवं गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथि तथा गुरुद्वारे में उपस्थित साध संगत ने बच्चों का स्वागत किया। बच्चों ने एक कतार में माथा टेका तथा गुरबाणी का आनंद लिया। गुरुद्वारे में भीड़ को देखते हुए। श्री बी डी मलिक ने निर्णय लिया कि इन छोटे बच्चों को सर्वप्रथम लंगर रूपी प्रसाद दिया जाएगा। बच्चों ने बड़े प्रेम प्यार से सतनाम श्री वाहेगुरु का जाप करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। अधिकतर बच्चों ने गुरुद्वारा साहिब के पहली बार दर्शन किए थे। स्कूल की अध्यापिका श्रीमती रचना धमीजा एवं शालू अरोड़ा ने बच्चों को माथा टेकना सिखाया। श्रीमती नीलम गुप्ता एवं रेखा दडोली श्रीमती प्रगति तथा बच्चों को निस्वार्थ भाव से पढ़ा रही ललिता मेमोरियल हॉस्पिटल से आई डॉक्टर आरुषि ने बच्चों की बहुत मदद की। श्रीमती कुसुम यादव ने स्कूल में बच्चों को श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से अवगत कराया। स्कूल संचालक नरेंद्र गुगनानी ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का बच्चों में धार्मिक प्रवृत्ति पैदा करने के लिए तथा इतना मान सम्मान देने के लिए हार्दिक रूप से धन्यवाद किया। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |