ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: जिला प्रशासन द्वारा बंद कैफेटेरिया को खोलने के लिए कवायद शुरू
- Banka News: कोविड-19 महामारी से मृतक के परिवारों को दी गई राहत सामग्री किट
- Banka News: नशीले पदार्थों की बुराईयों का प्रचार-प्रसार कर लोगों में नशीले पदार्थो को परित्याग करने की चेतना जागृत करने हेतु विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित
- Chandan News: दो वाहन के टक्कर में निवर्तमान जिला पार्षद प्रत्याशी निशा शालिनी समेत तीन लोग घायल
- Chandan News: टीका कर्मी घर-घर दस्तक देकर 9 वें दिन में गर्भवती महिला सहित 2500 लोगों का कोरोना टीका लगा
- Chandan News: बाल दिवस सह खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन
- Panjwara News: प्रखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
- Pathargama News: किसानों के बीच अनुदानित सरसों बीज का वितरण
| Bounsi News: जिला प्रशासन द्वारा बंद कैफेटेरिया को खोलने के लिए कवायद शुरू Posted: 24 Nov 2021 09:26 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जिला प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर स्थित पर्यटन विभाग द्वारा बनाया गया कैफेटेरिया को खोलने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द ही कैफेटेरिया का लाभ पर्यटकों को मिलने लगेगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा वार्षिक किराया की राशि से निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पांच वर्ष से अधिक समय से बंद पड़े कैफेटेरिया को फिर से रंग रोगन कर चकाचक किया जा रहा है। जल्द ही लजीज व्यंजन का स्वाद पर्यटक कैफेटेरिया में बैठ कर ले सकेंगे। आकाशीय रज्जू के परिचालन से मंदार में पर्यटकों की संख्या काफी इजाफा हो गया है। ऐसी स्थिति में कैफेटेरिया बंद रहने से पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिला प्रशासन के प्रयास से कैफेटेरिया में लगे जंग छुड़ाए जा रहे हैं। सभी व्यवस्था को दुरुस्त की जा रही है। कैफेटेरिया चालू होने से पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय व्यवसायियों को भी भोजन एवं नाश्ता करने में सुविधा होगी। मालूम हो कि, हाईटेक रेस्टोरेंट का निर्माण वर्ष 2016 में ही पूर्ण हो गया था। लेकिन कैफेटेरिया की निविदा प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने से बंद पड़ा हुआ था। इस कारण कैफेटेरिया की स्थिति काफी खराब हो रही थी। कैफेटेरिया चालू होने से मंदार में सुविधा व्यवस्था बढ़ जाएगी। देशभर से आने वाले पर्यटकों को विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन का स्वाद लुफ्त उठा सकेंगे। मालूम हो कि, मंदार में बिहार पर्यटन द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिए हाईटेक कैफेटेरिया का निर्माण एक करोड़ 33 लाख की राशि से पर्यटन विभाग द्वारा कराई गई है। जानकारी देते हुए पर्यटन विभाग के मंदार प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि, कैफेटेरिया को चालू करने के लिए कार्य किया जा रहा है। जल्द ही पर्यटकों के लिए कैफेटेरिया को खोल दिया जाएगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Banka News: कोविड-19 महामारी से मृतक के परिवारों को दी गई राहत सामग्री किट Posted: 24 Nov 2021 09:25 AM PST ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। बांका जिला अंतर्गत कोविड-19 महामारी से कई परिवार में बच्चों के माता-पिता अथवा किसी एक की मृत्यु हो गई है, ऐसे परिवारों को समाज कल्याण विभाग एवं केयर इंडिया के सौजन्य से राहत सामग्री किट वितरण हेतु वाहन को समाहरणालय कैम्पस से उप विकास आयुक्त, बांका द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,आई0सी0डी०एस०, बांका, सिविल सर्जन, बांका, केयर इंडिया के प्रतिनिधि मो0 तोसीफ उमर (जिला तकनीकि पदाधिकारी), राकेश कुमार (जिला तकनीकि पदाधिकारी) एवं अन्य नें भाग लिया। राहत सामग्री किट वाहन के माध्यम से जिले के 16 संयुक्त परिवार के सदस्यों के बीच 24 कीट का वितरण किया जायेगा, अर्थात पांच अथवा उससे कम परिवार वाले सदस्यों के एक राहत सामग्री किट तथा पांच से अधिक परिवार वाले सदस्यों को दो राहत सामग्री किट वितरण किया जायेगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 24 Nov 2021 09:23 AM PST ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। आयुक्त उत्पाद, बिहार, पटना के पत्रांक - 11 / विविध (नशा मुक्ति) - 16-12/2017-6505 दिनांक 09.11.2021 द्वारा सूचित किया गया है कि, 26 नवम्बर नशा मुक्ति दिवस के रूप में घोषित है। मद्य निषेध नीति के कार्यान्वयन हेतु सभी प्रकार की नशीले पदार्थों की बुराईयों का प्रचार-प्रसार कर लोगों में नशीले पदार्थो को परित्याग करने की चेतना जागृत करने हेतु विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान पटना स्थित ज्ञान भवन, पटना में प्रस्तावित है, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री बिहार मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। माननीय मुख्यमंत्री का अभिभाषण का Live Video Streaming किया जायेगा, जिसका प्रसारण सभी जिलों में कराया जाना है। बांका जिला मुख्यालय में यह कार्यक्रम चन्द्रशेखर सिंह नगर भवन, बांका में आयोजित किया जायेगा, जिसमे Live Video Streaming से संबंधित सभी उपकरणों की व्यवस्था अधीक्षक, मद्य निषेध, बांका करेंगे। इस कार्य में सभी प्रकार के तकनीकी सहयोग आई०टी० प्रबंधक, बांका अपने स्तर से करेंगे। दिनांक 26.11.2021 को सम्पूर्ण कार्यक्रम के आयोजन हेतु रवि प्रकाश, भा०प्र०से०, उप विकास आयुक्त, बांका को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया किया गया है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन अपने पर्यवेक्षण में करेंगे तथा अभिभाषण का लाईव प्रदर्शन का लाभ उठाने के लिए अधिक-से-अधिक लोगों, जिसमें प्रबुद्ध वर्ग के साथ-साथ आम लोगों को भी आमंत्रित किये जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे। जीविका, आशा कार्यकर्त्ता और कला जत्था के माध्यम से नशीले पदार्थ और जहरीली शराब या ताड़ी से हुई मौत के पूर्वोदाहरण की जानकारी के साथ-साथ उनके सेवन के अन्य दुष्परिणामों का सम्पूर्ण जिला में प्रचार-प्रसार किया जायेगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका, बाका जीविका के माध्यम से जिला कार्यक्रम प्रबंधक, स्वास्थ्य विभाग, बांका आशा कार्यकर्ता के माध्यम से एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका कला जत्था के माध्यम से सम्पूर्ण जिले में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करायेंगे। जहरीली शराब एवं ताड़ी से हुई मौत के पूर्वोदाहरण की जानकारी सभी थानाध्यक्ष, बांका जिला प्रसारित करायेंगे। दिनांक 26.11.2021 को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली जायेगी, जिसमें स्थानीय विद्यालयों के छात्र / छात्राओं को शामिल किया जायेगा और पोस्टर बैनर के माध्यम से नशीले पदार्थ और जहरीली शराब के दुष्परिणाम को प्रदर्शित किया जायेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका इसका अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बांका जिला अपने स्तर से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियो से समन्वय स्थापित करते हुए अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे। बांका जिला के उच्च विद्यालयों में निबंध लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद एवं अन्य प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को नेशनल बुक ट्रस्ट का स्वतंत्रता संग्राम / महापुरूषों की जीवनी से संबंधित ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें पुस्कार स्वरूप दी जायेगी तथा सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पहार की व्यवस्था की जायेगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका सभी उच्च विद्यालयों में इसका अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे एवं इसका अनुश्रवण करेंगे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: दो वाहन के टक्कर में निवर्तमान जिला पार्षद प्रत्याशी निशा शालिनी समेत तीन लोग घायल Posted: 24 Nov 2021 09:21 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल होने की मामला आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार समय करीब ग्यारह बजे दिन को दक्षिण चांदन क्षेत्र संख्या 21 से निवर्तमान जिला पार्षद प्रत्याशी निशा शालिनी चुनाव प्रचार के लिए सिलजोरी गांव अपने स्कार्पियो वाहन जा रही थी इसी बीच देवघर कि ओर से आ रहे समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थापित चिकित्सक खुद ड्राइव करते हुए मनीष कुमार ड्यूटी के लिए चांदन आ रहे थे।इसी बीच कटोरीया देवघर मुख्य मार्ग स्थित चांदन ब्लाक के समीप दोनों वाहनों में सिधी टक्कर हो गई। जिसमें जिला पार्षद प्रत्याशी निशा शालनी एवं चिकित्सक मनीष कुमार के पत्नी रीना कुमारी व इनके पुत्र विक्की कुमार घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां उपचार कर चिकित्सा प्रभारी डॉ एके सिन्हा ने बेहतर इलाज के लिए देवघर भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सक ए के सिन्हा ने बताया कि दुर्घटना में हुए सभी घायल ख़तरे से बाहर है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 24 Nov 2021 09:21 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो गया कोरोना वैक्सीन गति को लेकर राज्य सरकार के आदेश के पर कोविड वैक्सीनेशन की बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य के जिला अधिकारीयों के निर्देश सभी प्रखंडों के चिकित्सा प्रभारी एवं प्रतिरक्षण पदाधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में टीम गठित कर 16 नवम्बर से 27 नवम्वर तक डोर टू डोर वैक्सीनेशन आयोजित की गई है।इसे लेकर आशय की जानकारी देते हुए चंदन स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ यश राज ने बताया कि चांदन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कुल 50 वैक्सीनेशन टीम लगाया गया है जिसमें 41 महिला टीका कर्मी के साथ 9 बाइकर्स टीम सामिल है। जो मंगलवार 16 नवंबर से महासर्वे एवं वेक्सिनेशन टीम द्वारा घर-घर दस्तक देकर वेक्सिनेशन की जा रही है।इसी क्रम में नौवां दिन बुधवार को गर्भवती महिला सहित 2500 लोगों का टीका लगाया गया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 वर्ष से उपर एवं गर्भवती महिलाओं को सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान आशा कर्मी जन जागरूकता एवं लोगों को प्रेरित कर टीका दिला रही है। ज्ञात हो कि 16 जनवरी 2021 से आशा कार्यकर्ता कोरोना के रूप में बगैर सुरक्षा के बीच गांव शहरों के घर के सदस्यों को चिन्हित कर कोरोना टीका दिलाने का काम कर रही है जो आज वैक्सीनेशन कार्य सफल होने के कगार पर पहुंच चुकी है। इस आयोजन में पहले लिए गए कोरोना टीका की अवधि पूरी होने वाले लोगों को दूसरी डोज की टीका लगवाने के लिए लाभार्थियों को प्रेरित कर बाकी बचे लोगों को टीका दिया दिलाया जा रहा है। इस दौरान वोटर लिस्ट के आधार पर गठित टीम द्वारा पता करने का प्रयास किया जा रहा है। कि कितने लोग गांव से बाहर हैं तो कितने लोग वैक्सीनेशन से वंचित रह गए हैं। जो लोग टीका नहीं ले सके हैं वैसे लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। ताकि टीका लेने से कोई लोग वंचित नहीं रह सके। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला प्रतिरक्षण प्राधिकारी योगेंद्र मंडल, रेफरल अस्पताल कटोरिया प्रभारी डॉ विनोद कुमार, एवं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ए के सिंहा, स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ यश राज, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक संजय कुमार, बी एम यूनिसेफ पंकज झा, डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रशांत मिश्रा अथेस्थिति स्थानों पर पहुंचकर वैक्सीनेशन करा रहे हैं। जिसमें टीका कर्मी एएनएम, आशा कार्यकर्ता के साथ पोलियो सुपरवाइजर इत्यादि को लगाया गया है स्वास्थ्य विभाग के रीढ़ कहे जाने वाली आशा कर्मी के सहभागिता रहने के कारण कोरोना वैक्सीनेशन में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: बाल दिवस सह खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन Posted: 24 Nov 2021 09:19 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के कुसुम जोरी पंचायत अंतर्गत कड़वामारन गाव स्थित ज्ञान भवन में 24 नवंबर 2021 को दलित मुक्ति मिशन तथा दलित बिहार विकास समिति द्वारा गठित अंबेडकर प्रेरणा दिल के बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम को उद्घाटन शिक्षा के जानकार राजकुमार एवं उड़िसा से आये राघव नायक जी नें संयुक्त रूप के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व दलित मुक्ति मिशन के निदेशक महेंद्र कुमार रौशन नें किया। कार्यक्रम की शुरुआत में श्री रौशन नें बाल अधिकार के संदर्भ में विस्तार बताया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को सभी प्रकार के समान अधिकार प्राप्त है। अनुच्छेद 21-कः 6 से 14 साल की आयु वाले सभी बच्चों की अनिवार्य और निःशुल्क प्रारंभिक शिक्षा। अनुच्छेद 24: 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को जोखिम वाले कार्य करने से सुरक्षा। अनुच्छेद 39(घ): आर्थिक जरूरतों की वजह से जबरन ऐसे कामों में भेजना जो बच्चों की आयु या समता के उपयुक्त नहीं है, से सुरक्षा। अनुच्छेद 39(च): बालकों को स्वतंत्र और गरिमामय माहौल में स्वस्थ विकास के अवसर और सुविधाएँ मुहैया कराना और शोषण से बचाना। इसके अलावा भारतीय संविधान में बच्चों को वयस्क पुरुष और महिला के बराबर समान अधिकार भी प्राप्त है। अनुच्छेद 14 के तहत समानता का अधिकार, अनुच्छेद 15 के तहत भेदभाव के विरुद्ध अधिकार, अनुच्छेद 21 के तहत व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार अनुच्छेद 46 के तहत जबरन बंधुआ मजदूरी और सामाजिक अन्याय और सभी प्रकार के शोषण से कमजोर तबकों के बचाव का अधिकार आदि शामिल है। इस अवसर पर 12 प्रकार के खेल में बच्चे शामिल हुए और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी से उतीर्ण बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 200 मीटर के दौड़ में कड़वामारन के नीलम कुमारी, गोवरदहा रजनी कुमारी और कड़वामारन के शनिचरी कुमारी बैलून फोड़ प्रतियोगिता में रूपा कुमारी, निशा कुमारी संजना कुमारी, बिस्किट दौड़ में संगीता कुमारी, सुंदरी कुमारी, करन कुमार, गोल फेक दौड़ में अनीश कुमार, करण कुमार, रौशन कुमार जी0के0 टेस्ट में पायल कुमारी, नीलम कुमारी तथा काजल कुमारी सहित कुल 30 बच्चों को स्टील टिफिन देकर पुरूस्कृत की गई। इस कार्यक्रम में चांदन व झाझा प्रखंड के दर्जनों गाँव के 178 बच्चे शामिल हुए। बच्चों नें बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के के गीत गाकर डाँस किया और खूब मस्ती लिया। इस अवसर पर अम्बेडकर युवा मंच के दीपक कुमार, राजेश कुमार तथा अम्बेडकर प्रेरणा दल के उत्प्रेरक सुमन कुमार ने संस्था के सराहना किया और और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बच्चों को आह्वान किया। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: प्रखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का हुआ आयोजन Posted: 24 Nov 2021 09:18 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। मध्य विधालय पंजवारा का छात्र कृष्णा तिवारी बीआरसी बाराहाट में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम आया। बुधवार को बीआरसी बाराहाट में आयोजित प्रखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के संकुल स्तर पर विभिन्न विद्यालयों से चयनित हुए छात्रों ने भाग लिया। संगोष्ठी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना,समय की मांग-संभावनाएं एवं चुनौतिया विषय पर प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों ने अपने विचारों को प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का ज्ञान वर्धन किया। इस प्रतियोगिता में राजकीय मध्य विद्यालय पंजवारा के अष्टम वर्ग के छात्र कृष्णा तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसे अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया । वहीं विजेता छात्र 30 नवंबर को डायट बांका में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में विभिन्न प्रखंडों से चयनित अन्य छात्रों के साथ शिरकत करेंगे। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Pathargama News: किसानों के बीच अनुदानित सरसों बीज का वितरण Posted: 24 Nov 2021 01:55 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा:- प्रखंड आत्मा कार्यालय परिसर में नजारत उप समाहर्ता मनोज कुमार के उपस्थिति के बीच प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पवन कुमार कापरी के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा गोड्डा के सौजन्य से प्राप्त 4 क्विंटल सरसों बीज का वितरण चार पंचायत के 4 गांव में क्रमशः ग्राम पंचायत कोरका घाट के सिमरिया ग्राम में, पंचायत बोहा के तेलोलिया तथा चीलरा पंचायत के चीलरा गांव और ग्राम पंचायत परसपानी के परसपानी गांव के किसानों के बीच (प्रति किसान 1 किलो) सरसों बीज का वितरण किया गया| शत प्रतिशत अनुदानित बीज प्राप्त करने वाले किसानों में अरविंद कुमार महतो, मंजू देवी, मौ राधा देवी, धुरेंद्र महतो, मीना देवी, फूलचंद महतो, प्रेम लाल महतो आदि अनेकों प्रगतिशील किसान शामिल थे| अमन राज:- |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |