MPNOW: Hindi news (हिंदी समाचार) Website |
- प्रियंका गांधी ने अपनी घटिया राजनीति में मेरी कविता का उपयोग किया पुष्यमित्र उपाध्याय।
- मेरी अपील लौट जाए किसान खेतों में तीनों कृषि कानून बिल लिए जाएंगे वापस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।
- JNU परीक्षा परिणाम घोषित आधिकारिक वेबसाइट में लिस्ट।
| प्रियंका गांधी ने अपनी घटिया राजनीति में मेरी कविता का उपयोग किया पुष्यमित्र उपाध्याय। Posted: 19 Nov 2021 02:36 AM PST एमपी नाउ डेस्कदेश। यूपी चुनाव में कांग्रेस की नैया पार लगाने की जिम्मेवारी इंदिरा गांधी की पोती और सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका वाड्रा के ऊपर है. ऐसे में प्रियंका यूपी के चुनावी रण में भाजपा और अन्य पार्टियों से निपटने के लिए धुंआधार प्रचार में लगी हुई है. |
| मेरी अपील लौट जाए किसान खेतों में तीनों कृषि कानून बिल लिए जाएंगे वापस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। Posted: 18 Nov 2021 08:58 PM PST एमपी नाउ डेस्कदेश। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से अपील की है कि वे अपने- अपने खेतों में लौट जाए. भारत सरकार के द्वारा जो कृषि सुधार बिल लागू किया गया था उसे वह इस महीने के अंत मे शुरू होने वाले संसद सत्र में पूरी तरह वापस ले लेंगे। तीनो कृषि सुधार बिलों को वापस ले लिया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही देश वासियों से क्षमा मांगते हुए, सम्बोधन में कहा सच्चे मन से कहना चाहता हूं कि हमारे प्रयास में कमी रही होगी कि हम कृषि बिल सुधार किसानों को समझा नहीं पाए। प्रधानमंत्री मोदी प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में देश को सम्बोधित कर रहे थे.तकरीबन 18 मिनिट के सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के इर्द गिर्द और उन्हें केंद में रख कर संबोधित किया। कृषि विकास, किसान कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता Pm मोदी अपने वक्तव्य में कृषि विकास,किसान कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस सच्चाई से लोग अंजान हैं कि ज्यादा किसान छोटे किसान हैं। इनके पास दो हेक्टेयर से कम जमीन है। इन छोटे किसानों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा है। छोटी सी जमीन के सहारे ही वह अपना और अपने परिवार का गुजारा करते हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी परिवारों में होने वाला बंटवारा जमीन को और छोटा कर रहा है। इसलिए हमने बीज, बीमा, बाजार और बचत इन सभी पर चौतरफा काम किया है। फसल बीमा योजना से हमने किसानों के लिए ज्यादा फ़ायदा पहुँचे इसलिये उसमें सुधार किए ज्यादा से ज़्यादा किसानों को इस योजना का लाभ मिले, इस प्रकिया को आसान किया। किसानों को उनकी उपज के बदले सही दाम मिले इसके लिए कदम उठाए गए। हमने एमएसपी बढ़ाई साथ ही साथ रिकॉर्ड सरकारी केंद्र भी बनाए। हमारी सरकार के द्वारा की गई खरीद ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। हमने किसानों को कहीं पर भी अपनी उपज बेचने का प्लेटफॉर्म दिया। |
| JNU परीक्षा परिणाम घोषित आधिकारिक वेबसाइट में लिस्ट। Posted: 18 Nov 2021 11:03 AM PST एमपी नाउ डेस्कशिक्षा। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। JNU Phd प्रोगाम में दाखिले के लिए आयोजित हुई जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट
आप को बता दें जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 20 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। वहीं इससे पहले, विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 'अंक अपडेट' लिंक को सक्रिय किया था। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा, कि अन्य पाठ्यक्रमों के परिणाम नियत समय में जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि,अंतिम प्रवेश के लिए वाइवा वॉयस राउंड में उपस्थित होना होगा। इसके लिए जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा। पीएचडी प्रवेश के लिए अंतिम मेरिट सूची सीबीटी स्कोर के 70 प्रतिशत और वाइवा राउंड के लिए 30 प्रतिशत वेटेज के साथ तैयार की जाएगी। |
| You are subscribed to email updates from MPNOW: Hindi/English news (हिंदी समाचार) Website. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |