न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- प्यार का पंचनामा: प्यार का बंटवारा होने से नाराज थी, इसलिए काट दिया प्राईवेट पार्ट
- जलती चिता से उठ कर बैठ गया 22 साल का लड़का उसके बाद जो हुआ
- अफ्रीका के खिलाफ इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह
- घर में रोजाना इस्तेमाल होनेवाली इलायची को आप घर में भी उगा सकते हैं, जानें सही तरीका
- रोहित शर्मा ने तोड़ दिया विराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, गाड़ दिए झंडे
- हिमाचल में दो युवतियों के बीच खूनी संघर्ष, ब्लेड से हमला कर एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गई
- चाहर ने मारा छ्क्का तो रोहित ने किया डगआउट से सैल्यूट, वीडियो हुआ वायरल
- डेटा हुआ खत्म? केवल 2 रुपये ज्यादा देकर Jio से पाएं डबल डेटा, देखें पूरा Recharge Plan
- हिमाचल : दादा और पिता के बाद अब परिवार की बेटी करेगी देश की सेवा, बनी लेफ्टिनेंट
| प्यार का पंचनामा: प्यार का बंटवारा होने से नाराज थी, इसलिए काट दिया प्राईवेट पार्ट Posted: 22 Nov 2021 05:54 AM PST भांकरोटा क्षेत्र में योगा टीचर का प्राइवेट पार्ट काट देने के मामले में पुलिस आरोपी महिला की जल्द गिरफ्तारी करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी। पति फौज में हैं और काफी समय पहले दोनो में अनबन हो गई थी। इस कारण दोनो अलग रह रहे थे। पुलिस ने महिला को दो बार थाने बुलाया लेकिन वह थाने नहीं पहुंची। अब उसके बयान दज करने और आगामी कार्रवाई करने के लिए पुलिस उसके घर जाने की तैयारी कर रही है। ये है पूरा मामला पूरे मामले की जांच कर रही भांकरोटा पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय योगा टीचर की एक महिला से फेसबुक पर जान पहुंचान हुई थी। महिला भी योग सीखती और सिखाती थी। जान पहचान दोस्ती में बदल गई और दोनो एक दूसरे के घर आने जाने लगे। पिछले सप्ताह महिला ने योगा टीचर का प्राईवेट पार्ट काट दिया और भाग गई। बाद में उसने ही पीडित योगा टीचर को अस्पताल में भर्ती कराया। उसने पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसलिए काट दिया प्राइवेट पार्ट पुलिस ने योगा टीचर से पूछताछ की तो पता चला कि उसकी जल्द ही शादी होने वाली थी। शादी के बारे में महिला साथी को भी पता लग गया था। इस कारण एक दो बार मामूली विवाद भी हुआ था। उसे पता नहीं था कि उसकी साथी महिला उसके साथ इतना बड़ा कांड कर देगी। योगा टीचर ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल से संपर्क में थी और इस बीच एक दूसरे के घर आना जाना था। कई बार सहमति से संबध भी बने। लेकिन शायद उसे डर था कि शादी के बाद वह जयपुर छोड़कर चला जाएगा। योगा टीचर ने पुलिस को बताया कि साथी महिला कर रही थी कि वह शादी नहीं करें और मेरे साथ ही रहे। लेकिन मैने उसे गंभीरता से नहीं लिया और परिणाम ये रहा कि अब शादी ही खतरे में पड गई है। अस्पताल से मिली छुट्टी, लेकिन कई जटिल सर्जरी होगी इस बीच पीडित योगा टीचर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। चिकित्सकों ने फिलहाल माइनर सर्जरी की है लेकिन कटा अंग नहीं जोड़ा जा सका है। पीडित योगा टीचर को अब कई जटिल सर्जरी से होकर गुजरना होगा। लेकिन उसके बाद भी जीवन पहले जैसा होगा इस बात पर संशय बरकरार है। फिलहाल योगा टीचर जयपुर से बीकानेर अपने घर लौट गया है। |
| जलती चिता से उठ कर बैठ गया 22 साल का लड़का उसके बाद जो हुआ Posted: 22 Nov 2021 05:43 AM PST कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो यकीन करने के काबिल नहीं होती है। एक ऐसी सच्ची खबर से रूबरू करवाने वाले है, जिसके बारे में जान कर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे. यह खबर उत्तर प्रदेश की है। जहाँ 22 साल के इस लड़केे को चिता पर लिटाया गया था और उसे मुख अग्नि बस दी ही जाने वाली थी, कि वह अचानक ही जिन्दा हो गया। यह नज़ारा देख मौजूद लोगों के होश ही उड़ गए और इसके बाद चारो तरफ हंगामा मच गया । इसके बाद आदमी को अस्पताल ले जाया गया । मगर अफ़सोस इलाज के दौरान ही इसकी मौत हो गई। उस समय खलबली मच गई जब एक लाश चिता से उठ कर बैठ गई। जिस औलाद को उसके माता पिता ने दो दो बार खोया हो उसके दुःख को हम शब्दों में भी ब्यान नहीं कर सकते। जाहिर सी बात है कि जब युवक मरने के बाद जिन्दा हुआ तो उसके माता पिता बेहद खुश हो गए थे। मगर उन्हें नहीं मालूम था कि ये ख़ुशी केवल पल भर की ही है। वैसे तो आपने मरे हुए लोगो और श्मशान घाट को लेकर बहुत सी डरावनी कहानियां सुनी होंगी। यह खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी की है. जहाँ एक मुर्दे को चिता पर लिटाया गया था और उसे मुख अग्नि बस दी ही जाने वाली थी, कि वह अचानक ही जिन्दा हो गया। जी हां यक़ीनन ये खबर पढ़ कर आपको भी हैरानी हो रही होगी लेकिन ये सच है। अब जाहिर सी बात है कि जब वहां मौजूद लोगो ने ये नजारा देखा तो उनके होश ही उड़ गए और इसके बाद चारो तरफ हंगामा मच गया। जब लड़का चिता से उठा तो उसने लोगो से कहा कि यमराज के यहाँ तो अभी काफी लम्बी लाइन लगी है. इसलिए उसे फ़िलहाल अस्पताल ले जाया जाए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। |
| अफ्रीका के खिलाफ इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह Posted: 22 Nov 2021 05:38 AM PST न्यूजीलैंड के साथ चल रही (IND vs NZ) घरेलु टी20 सीरीज में खेल रही भारतीय टीम में शामिल 2 युवा खिलाड़ी, ईशान किशन (Ishan Kishan) और दीपक चाहर (Deepak Chahar) के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल 23 नवम्बर से शुरू हो रही भारत ए और साउथ अफ्रीका ए (IND A vs SA A) के बीच होने वाली श्रृंखला के भारत-ए टीम के चार वनडे मैचों की सीरीज के लिए तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) और युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) दक्षिण अफ्रीका जाएंगे. गुजरात के सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) की अगुवाई में इस दौर की शुरुआत 23 नवंबर से होगी। भारतीय टीम दौरे पर तीन मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसके सभी मुकाबले ब्लोमफोंटेन में खेले जाएंगे. बीसीसीआई के अधिकारी ने दी जानकारी बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा (PTI Bhasa) से कहा, 'हां, दीपक और ईशान को टीम में शामिल किया गया है. वे कोलकाता में मैच खत्म करेंगे और दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने से पहले ए टीम के साथ जुड़ेंगे.' समझा जाता है कि ईशान को इसलिए भेजा जा रहा है क्योंकि चेतन शर्मा की अगुआई वाली समिति ने इस दौरे के लिए गलती से सिर्फ एक विकेटकीपर रेलवे के उपेंद्र यादव को ही चुना था. बोर्ड के एक अन्य अधिकारी ने कहा, 'टीम को एक दूसरे विकेटकीपर की भी जरूरत थी और ईशान (Ishan Kishan)अभी के दौर में इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प है. वह अब शायद इस काम के लिए पहली पसंद होगा.' दीपक (Deepak Chahar) ने लाल गेंद (टेस्ट) से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन गेंद को स्विंग कराने की उनकी क्षमता के कारण चयनकर्ता उन्हें व्यस्त रखना चाहते हैं. क्लीन स्वीप से बच नहीं पाया न्यूजीलैंड, 3-0 से जीती टीम इंडिया रोहित शर्मा (Rohit Sharma)की नियमित कप्तानी में पहली बार सीरीज खेल रही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को कोलकाता के एतिहासिक ईडन गार्डन (Eden Garden) में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबलें में 73 रनों के भारी अन्तर से हराकर सीरीज को 3-0 से जीत लिया. जयपुर और रांची में हुए पहले दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद रविवार को कोलकाता में खेले गए मुकाबलें में जीत हासिल कर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप कर दिया. इस शानदार जीत में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ले से काफी अहम् योददान रहा. वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज बने. |
| घर में रोजाना इस्तेमाल होनेवाली इलायची को आप घर में भी उगा सकते हैं, जानें सही तरीका Posted: 21 Nov 2021 11:18 PM PST इलायची को मसालों की रानी कहा जाता है. इसे इंग्लिश में Cardamom कहते हैं. इलायची पूरे साल उपजने वाला मसाला का पौधा है. इसके पौधे को आप अपने गार्डन में भी उपजा सकते हैं. बाजार में इलायची काफी महंगा मिलता है ऐसे में आपके घर में आपको इलायची मिल जाए तो आपको काफी फायदा होगा. छोटी इलायची के फूल सुंदर होते हैं और आमतौर पर पीले या लाल पट्टियों के साथ सफेद होते हैं. इलायची के फलों को कैप्सूल कहा जाता है. फलों के अंदर पौधे के बीज होते हैं, जिनका उपयोग मसाले के रूप में किया जाता है. यह भी पढ़ेंः इस पौधे को लगाएं और बने करोड़पति, जानिए कीमत और बगीचा तैयार करने का तरीका एक इलायची के बीच से आप कई पौधे उपजा सकते हैं. बाजार में भी आपको इसके अच्छे बीज मिल जाएंगे. क्योंकि इसे तैयार किया जाता है. केसर और वेनिला के बाद इलायची दुनिया के सबसे महंगे मसालों में से एक है. जरूरी बातें बीज के आधार पर पौधे को अंकुरित होने में 4 से 6 दिन लगते हैं. जब पौधा अंकुरित हो जाए तो उससे छेड़छाड़ न करें, बल्कि सुबह-शाम सीमित मात्रा में पानी का छिड़काव करते रहें. वहीं, बीज के अंकुरित होकर बाहर आने तक विशेष देखभाल करनी होगी. एक महीने बाद इलायची का पौधा अच्छे से निकल आता है. पौधा लगाते समय रखें किन बातों का ध्यान - रोजाना सुबह के वक्त इसको 2 या 3 घंटे तक धूप में रखें. ऐसा तब करना है जब गमले में बीज अंकुरित होकर पौधे के रूप में निकल आए.अगर अभी भी बीज है तो उसे बाहर छांव में ही रखें. - शुरुआत में खाद के तौर पर गमले में गोबर के अलावा किसी अन्य चीजों का इस्तेमाल ना करें. वहीं पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए तो होममेड चीजों को खाद के तौर पर इस्तेमाल करें. - इस बात का ध्यान रखें कि इलायची का पौधा बीज से लगाना काफी मुश्किल होता है, इसलिए खास ध्यान देने की आवश्यकता होती है. - इलायची उगाने के लिए मीडियम साइज का गमला लें, जो ना ज्यादा बड़ा हो और ना ज्यादा छोटा. अब मिट्टी में एक उंगली के बराबर गड्ढा करें और फिर बीज डाल दें. इसके बाद कुछ दिन तक इंतजार करें. |
| रोहित शर्मा ने तोड़ दिया विराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, गाड़ दिए झंडे Posted: 21 Nov 2021 11:10 PM PST रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के अंतिम मैच में भी न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया है. आज के मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली. रोहित शर्मा ने 31 गेंदो का सामना करते हुए 56 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके तीन छक्के निकले. रोहित शर्मा के अलावा ईशान किशन ने भी छोटी लेकिन 29 रनों की कीमती पारी खेली. मध्य़क्रम में श्रेयस अय्यर वेंकटेश अय्यर ने भी अच्छी पारी खेली. जबकि गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने तीन विकेट हर्षल पटेल ने दो विकेट अपने नाम किया. रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में पहली ही टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप कर दिया है. अब रोहित शर्मा टी20 में सबसे ज्यादा क्लीन स्वीप करने वाले भारतीय कप्तान बन गए. रोहित शर्मा के अलावा ये कारनामा विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी ने भी किया है. रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में तीसर बार किसी टीम को टी20 सीरीज में हराकर क्लीन स्वीप किया है. वहीं विराट कोहली ने दो बार टी20 सीरीज में किसी टीम को क्वीन स्वीप किया है. जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार टी20 इंटरनेशनल में किसी टीम को क्लीन स्वीप किया है. रोहित शर्मा जब टी20 के कप्तान बनाए गए हैं. टीम लगातार जीत रही है. आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने तीनों मैचों में टॉस जीता है. तीनों मैचों में ओस की भूमिका अहम थी. ऐसे में रोहित का टॉस जीतना मैच जीतने में अहम था. |
| हिमाचल में दो युवतियों के बीच खूनी संघर्ष, ब्लेड से हमला कर एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गई Posted: 21 Nov 2021 11:03 PM PST हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में दो युवतियों के बीच बहस बाजी इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच बहसबाजी आईटीआई के समीप शुरू हुई। दोनों युवतियां स्कूल की छात्राएं है। इनमें से एक किन्नौर की तो दूसरी नेपाली मूल की बताई जा रही है। इन दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते बात इतनी आगे बढ़ गई कि यह बहसबाजी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। इनमें से एक युवती ने दूसरी युवती के गर्दन पर ब्लेड से वार कर दिया, जिससे दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसको अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल युवती के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। |
| चाहर ने मारा छ्क्का तो रोहित ने किया डगआउट से सैल्यूट, वीडियो हुआ वायरल Posted: 21 Nov 2021 10:56 PM PST भारतीय टीम ने कोलकाता में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराकर टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। इस जीत में टीम इंडिया के लिए कई खिलाड़ियों ने योगदान दिया। हालांकि, आखिरी पलों में दीपक चाहर अपनी बल्लेबाज़ी से मेला लूट ले गए। दीपक ने सिर्फ 8 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंनेे लॉन्ग-ऑन फील्डर के ऊपर से 95 मीटर का विशाल छक्का भी लगाया। इस छक्के को लेकर ना सिर्फ फैंस बल्कि रोहित शर्मा भी गदगद हो उठे। इस छक्के को देखकर रोहित शर्मा ने चाहर को सैल्यूट भी किया। ये घटना भारतीय पारी के आखिरी ओवर में घटित हुई जब एडम मिल्ने गेंदबाज़ी कर रहे थे और दीपक चाहर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। इस ओवर की पहली दो गेंदों में दो चौके लगाने के बाद चाहर ने चौथी गेंद पर छक्का लगा दिया जिसे देखने के बाद रोहित शर्मा ने डगआउट में बैठे-बैठे उन्हें सैल्यूट भी किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अब टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया की निगाहें 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर होंगी। ऐसे में फैंस का भरपूर मनोरंजन होने की उम्मीद है। |
| डेटा हुआ खत्म? केवल 2 रुपये ज्यादा देकर Jio से पाएं डबल डेटा, देखें पूरा Recharge Plan Posted: 21 Nov 2021 10:49 PM PST Reliance Jio समय-समय पर कुछ नया करता है और इसके बाद फिर अन्य टेलीकॉम (telecom) कंपनियों (Companies) को फिर से Reliance Jio का अनुसरण करना पड़ता है, ऐसा भी कह सकते हैं कि Jio के पीछे चलना पड़ता है। रिलायंस (Reliance) जियो (Jio) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) की खासियत यह है कि ये सभी लो कॉस्ट प्लान (Plan) हैं यह योजना आपकी जरूरत के हिसाब से आपको डेटा (Data), कॉलिंग (calling) और SMS लाभ प्रदान करते हैं। Jio के प्लान्स (Plans) की शुरुआत 98 रुपये से होती है और इसका सबसे महंगा प्लान (Plan) 3,499 रुपये का है। वर्तमान में रिलायंस (Reliance) जियो (Jio) के पास 250 रुपये से कम के टैरिफ (Tariff) वाले 2 रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) हैं। जो आपको अच्छा खासा डेटा (Data) और कॉलिंग (calling) के अलावा अन्य सुविधा भी देते हैं। हालांकि इन रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) के साथ ग्राहक महज 2 रुपये में दोगुने (Double) से ज्यादा डेटा (Data) पा सकते हैं। आइए जानें क्या हैं जियो (Jio) के प्लान (Plan) और क्या हैं इसके फायदे। 25GB डेटा (DATA) के साथ 247 रुपये का प्लान (PLAN): रिलायंस (Reliance) जियो (Jio) के फ्रीडम (Freedom) प्लान (Plan) में 247 रुपये का खास रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) है। Jio का यह डेटा (Data) प्लान (Plan) 30 दिनों के लिए वैध है और इसमें कुल 25GB डेटा (Data) है। इस प्लान (Plan) की खासियत यह है कि हर दिन मिलने वाले डेटा (Data) की कोई सीमा नहीं है। यानी ग्राहक खुले दिमाग से 25GB तक डेटा (Data) खर्च कर सकता है। यह प्लान (Plan) किसी भी मोबाइल (Mobile) नेटवर्क (Network) पर मुफ्त (Free) कॉलिंग (calling) की सुविधा भी देता है। साथ ही ग्राहक इस प्लान (Plan) के जरिए 100 एसएमएस (SMS) भेज सकते हैं। इस प्लान (Plan) में ग्राहकों को जियो (Jio) ऐप (App) का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा। JIO का 249 रुपये वाला प्लान (PLAN) 56GB डेटा (DATA) के साथ: रिलायंस (Reliance) जियो (Jio) फ्रीडम (Freedom) प्लान (Plan) का एक और खास डेटा (Data) प्लान (Plan) 249 रुपये वाला प्लान (Plan) है। यह डेटा (Data) प्लान (Plan) 28 दिनों के लिए वैलिड (valid) होगा। योजना 28 दिनों के लिए कुल 56GB डेटा (Data) प्रदान करती है, जिसका अर्थ है प्रति दिन 2GB डेटा (Data)। बाकी फ्रीडम (Freedom) प्लान (Plan) की तरह यह प्लान (Plan) भी आपको किसी अन्य मोबाइल (Mobile) नेटवर्क (Network) पर फ्री कॉल करने की सुविधा देता है। यह प्रति दिन 100 मुफ्त (Free) एसएमएस (SMS) और Jio ऐप (App) की मुफ्त (Free) सदस्यता के साथ आता है। फेस्टिव सीजन के तहत इस प्लान (Plan) पर 20% JioMart Maha कैशबैक (Cashback) ऑफर (offer) भी मिल रहा है। Jio के दोनों प्लान्स (Plans) में सिर्फ 2 रुपये का अंतर है, लेकिन डेटा (Data) में अंतर लगभग दोगुना (Double) है। 247 रुपये के प्लान (Plan) में केवल 25GB डेटा (Data) मिलता है, और यदि आप केवल 2 रुपये अधिक भुगतान करते हैं, तो ग्राहक को 249 रुपये में 56GB डेटा (Data) मिलता है। जहां वैलिडिटी (validity) में सिर्फ दो दिन का अंतर है। इसका 247 रुपये वाला प्लान (Plan) 30 दिनों के लिए और 249 रुपये का प्लान (Plan) 28 दिनों के लिए वैलिड (valid) है। हालाँकि, 247 रुपये के प्लान (Plan) के साथ उपलब्ध 25GB डेटा (Data) के साथ, आप प्रति दिन कितना भी डेटा (Data) खर्च कर सकते हैं। |
| हिमाचल : दादा और पिता के बाद अब परिवार की बेटी करेगी देश की सेवा, बनी लेफ्टिनेंट Posted: 21 Nov 2021 10:35 PM PST हिमाचल के एक और बेटी ने प्रदेश का नाम बढ़ाया है। सबसे बड़े जिला कांगड़ा के पालमपुर के समीपवर्ती गांव बोदा की प्रियंका पटियाल का चयन भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट के रूप में हुआ है। रोचक बात यह है कि प्रियंका अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी की हैं जो सेना में सेवाएं देने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका के दादा भाग सिंह पटियाल भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि पिता राजेंद्र सिंह पटियाल भी ऑनरेरी कैप्टन सेवानिवृत्त हुए हैं। भाई आदित्य पटियाल सेना में कार्यरत है। प्रियंका के नाना भी सेना की सिग्नल कोर से सेवानिवृत्त हुए और मामा भी सिग्नल कोर में नायब सूबेदार के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। प्रियंका ने बातचीत में बताया कि परिवार में अपने बड़ों में सेना के प्रति प्यार देशभक्ति को देख कर उनके मन में भी सेना में जाने की इच्छा हुई। उन्होंने इसे अपने दृढ़ संकल्प से पूरा किया है। प्रियंका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की तथा 10वीं बरेली से और जमा 2 कक्षा की पढ़ाई मामून स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके पश्चात प्रियंका ने चंडीगढ़ में सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया जहां से उन्हें डायरेक्ट एंट्री मिली और बेंगलुरु से एसएससीबी करके 12 नवम्बर को ओटीए चेन्नई में शामिल हुईं। 20 नवम्बर को दीक्षांत समारोह के साथ ही प्रियंका ने विधिवत रूप से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं देने की शपथ ग्रहण की। प्रियंका पटियाल की माता सुदेश पटियाल गृहिणी हैं। प्रियंका की दादी जमुना देवी और नानी कमला देवी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |