न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 25, 2021

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


हिमाचल में कब तक बन रहे बर्फबारी के आसार, जानिए मौसम की ताज़ा अपडेट

Posted: 25 Nov 2021 07:18 AM PST

हिमाचल में कब तक बन रहे बर्फबारी के आसार, जानिए मौसम की ताज़ा अपडेट

सूबे में अभी फिलहाल मौसम में खास परिवर्तन होने की कोई सम्भावना नही है| हिमाचल प्रदेश में इस बार नवंबर में बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मनाली और डलहौजी में कई बार सर्दियों की शुरुआत में ही बर्फबारी हो चुकी है। प्रदेश के ऊपरी इलाकों में पारा माइनस में होने के बावजूद एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।साल 1995 में नवंबर के दौरान शिमला में बर्फ गिरी थी। उस समय 7.8 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई थी। इसके बाद से अभी तक नवंबर में बर्फबारी नहीं हुई है। साल 1992 में भी नवंबर में 4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। साल 2019 में जनवरी में 7.3 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई थी।

बगीचों के प्रबंधन के लिए उचित समय फलदार पेड़ों के बगीचों के प्रबंधन के लिए यह उचित समय है। बर्फबारी से पहले बागवानों को पेड़ों की काटछांट और अन्य कार्य निपटाने की वैज्ञानिकों ने सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक और निचले इलाकों में सामान्य से 1 से 2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।

1 सेकेंड में हैक होने वाले सबसे Weak Password, देखिए लिस्ट में आपका तो शामिल नहीं!

Posted: 25 Nov 2021 07:15 AM PST

1 सेकेंड में हैक होने वाले सबसे Weak Password, देखिए लिस्ट में आपका तो शामिल नहीं!

पासवर्ड मैनेजमेंट सर्विस नॉर्डपास ने साल 2021 के आमतौर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए गए 200 पासवर्ड्स की लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में ऐसे पासवर्ड हैं, जो साल के दौरान सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए गए थे और सबसे ज्यादा हैक हुए. पिछले कई सालों की तरह ही इस बार भी '123456' सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला पासवर्ड रहा.

नॉर्डपास ने 50 देशों का विश्लेषण किया, 50 देशों में से 43 देशों में '123456' पासवर्ड नंबर वन पर रहा. 2020 में 25,43,285 बार से बढ़कर 2021 में 10,31,70,552 बार पासवर्ड का उपयोग हुआ. भारत में सबसे आम पासवर्ड- 'पासवर्ड' शब्द ही है. इन्हें हैक करना आसान होता है. ऐसे में हम आपको वो 20 पासवर्ड बताने जा रहे हैं, जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए गए हैं और हैकर्स के निशाने पर रहे. हैकर्स के लिए इन्हें हैक करना पल भर का काम है. अगर आप भी ऐसा ही कोई पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अभी ही सावधान जाएं.

वो 20 पासवर्ड, जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुए
123456- 103,170,552 बार इस्तेमाल हुआ.

123456789- 46,027,530 बार इस्तेमाल हुआ.

12345- 32,955,431 बार इस्तेमाल हुआ.

qwerty- 22,317,280 बार इस्तेमाल हुआ.

password- 20,958,297 बार इस्तेमाल हुआ.

12345678- 14,745,771 बार इस्तेमाल हुआ.

111111- 13,354,149 बार इस्तेमाल हुआ.

123123- 10,244,398 बार इस्तेमाल हुआ.

1234567890- 9,646,621 बार इस्तेमाल हुआ.

1234567- 9,396,813 बार इस्तेमाल हुआ.

qwerty123- 8,933,334 बार इस्तेमाल हुआ.

000000- 8,377,094 बार इस्तेमाल हुआ.

1q2w3e- 8,204,700 बार इस्तेमाल हुआ.

abc123- 7,184,645 बार इस्तेमाल हुआ.

password1- 5,771,586 बार इस्तेमाल हुआ.
1234- 5,544,971 बार इस्तेमाल हुआ.

qwertyuiop- 5,197,596 बार इस्तेमाल हुआ.
123321- 5,168,171 बार इस्तेमाल हुआ.

password123- 4,681,010 बार इस्तेमाल हुआ.
iloveyou- 4,387,925 बार इस्तेमाल हुआ.

चार बच्चे की मां प्रेमी संग फरार, पति लगा रहा गुहार

Posted: 25 Nov 2021 07:09 AM PST

चार बच्चे की मां प्रेमी संग फरार, पति लगा रहा गुहार

चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई। हैरान करने वाला मामला चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। महिला के ससुर औऱ पति ने मूंढापांडे थाने में मामला दर्ज करा कर अपनी बहू को खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।

उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के चौकी क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत की चार बच्चों की मां शादीशुदा प्रेमी संग फरार हो गई। बताया जाता है कि प्रेमी की अभी शादी नहीं हुई है। दोनों एक ही गाव के रहने वाले हैं जिनके बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने सामाजिक मर्यादा को भूल बच्चों की भी सुध नहीं ली। इधर महिला के पति ने मूंढापांडे पुलिस को आवेदन सौंप कर अपनी पत्‍‌नी की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है। पीड़ित पति ने बताया है कि गाव के ही युवक जो उनकी पत्‍‌नी को बहला फुसला कर अगवा किया है। पत्‍‌नी घर को भी खंगाल गई है। बताया है कि भागने के दिन से लेकर कई दिनों तक रिश्तेदारों सहित पत्‍‌नी के मायके में दौड़ भाग कर उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला।

MS धोनी और विराट कोहली समेत इन खिलाड़ियों को उनकी टीम ने किया रिटेन

Posted: 25 Nov 2021 07:03 AM PST

MS धोनी और विराट कोहली समेत इन खिलाड़ियों को उनकी टीम ने किया रिटेन

सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है। ऐसे में टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों का ख्याल रखा है और कुछ नामों को रिटेन भी किया है। एम एस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रिटेन करने की खबर सामने आई है। जबकि रॉयल्स चैलेंजर्स बैंग्लोर ने विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को रिटेन किया है।

की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ को बरकरार रखा गया है। मोईन अली को भी लाने की बात हो रही है, अगर वह नहीं आए तो सैम करण को बरकरार रखा जाएगा। इसके अलावा इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि केएल राहुल लखनऊ टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

अपने टीमों द्वारा रिटेन खिलाड़ी

CSK– एम एस धोनी, रविन्द्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़

Mi – रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह (इशान किशन के भी चांस हैं)

DC – ऋषभ पन्त, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे

RCB – विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल

जहां ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाए रखने की बात कही जा रही है, वहीं MS धोनी के अगले तीन साल के लिए चेन्नई को रिटेन करने की खबरें हैं। विराट कोहली ने पिछले सीजन में कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था लेकिन बतौर बल्लेबाज वह टीम के साथ बने रहेंगे। चैलेंजर्स बेंगलोर ने ग्लेन मैक्सवेल को भी शामिल करने का फैसला किया है।

इशान किशन के मुंबई इंडियंस के चौथे खिलाड़ी के रूप में बरकरार रहने की संभावना है। इस रिपोर्ट में अलरोऊंडर हार्दिक पांड्या का नाम नहीं लिया गया है। पिछले आईपीएल सीजन में भी पांड्या की फॉर्म खराब थी। वह भी चोटिल चल रहे हैं इसलिए ईशान किशन को टीम में रखा जा सकता है। हालांकि अभी इन सभी बातों का आधिकारिक तौर पर जिक्र नहीं किया गया है। किसी भी टीम ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Post Bottom Ad

Pages