न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- आपको जल्द बूढ़ा बना सकती हैं ये 5 गलत आदतें
- हिमाचल में सरेआम रंगबाजी: लड़की को छेड़ा, मना करने पर पीट दिया
- जानिए अगले साल किन राशियों पर रहेगी शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या
- श्रेयस अय्यर की बहन भी उन्हीं की तरह हैं फेमस, क्या जानते हैं आप
- रोजी रोटी के लिए कभी कार धोते थे, आज खड़ी कर ली करोड़ों की कम्पनी
- पटना में ठंड की दस्तक : पछुआ हवा से गिरा तापमान, रातों में रहेगी ठंड
- पुरुषों के लिए बहुत कीमती है यह पौधा, सभी रोगों को कर देता है खत्म
- हिमाचल में HRTC बस के नीचे आया 8 साल का स्कूली बच्चा, दोनों टांगों पर से गुजरी बस
- हिमाचल: कैंसर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज ने काट ली अपनी नसें, तड़प कर टूटा दम
- ओप्पो ने पेश किए तीन नए Reno 7 सीरीज फोन, मिलेगा बढ़िया कैमरा समेत AMOLED स्क्रीन
- बिहार के लाल ईशान किशन ने अपने माता-पिता को दिया खास गिफ्ट
- सरकारी नौकरी: HPPSC ने निकाली 77 पदों पर भर्ती, जानें डीटेल
- IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले CSK, MI, DC, RCB, KKR द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची
- भारत के इस आखिरी गांव से है स्वर्ग जाने का रास्ता, जानें इस गांव के बारे में
- आज 26 नवंबर 2021 का मिथुन राशिफल, आर्थिक मामलों में मिलेगी सफलता, देवी मां की करें पूजा
- ऑफिस हो या दुकान, दोनों जगहों में इन वास्तु टिप्स से कई गुना बढ़ जाती है बरकत
- नाक की बनावट देखकर बता सकते हैं कि कैसा होगा उस आदमी का स्वभाव
- ज्यादा देर तक टायलेट रोकना हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे
- इस तरह बनाइये हल्दी मसाला दूध, बनेगा स्वादिष्ट और पौष्टिक
- जानिए वो खास गुण जिनकी वजह से गिलोय को माना जाता हैं आयुर्वेद का अमृत
- पहला दिन छोड़िए दूसरे दिन सहवाग और रोहित की लिस्ट में पहुंच सकते हैं अय्यर!
| आपको जल्द बूढ़ा बना सकती हैं ये 5 गलत आदतें Posted: 26 Nov 2021 06:31 PM PST गलत आदतें: अगर आपकी उम्र कम है और बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगे हैं तो सावधान हो जाइए. इसके लिए आपकी कुछ गलत आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हर इंसान में शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली कोई ना कोई बुरी आदत जरूर होती है. ये आदतें ना सिर्फ हमारी सेहत के लिए हानिकारक हैं, बल्कि एजिंग प्रोसेस को भी तेज करती हैं. लिहाजा आप कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगते हैं. 1. एक्सरसाइज ना करन हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इंसान के एक्टिव ना रहने से उसे बीमारियां जल्दी घेरती हैं और वह तेजी से बुढ़ापे की ओर बढ़ता है. एक्सरसाइज ना करने के बायोलॉजिकल, साइकोलॉजिकल और फिजिकल तीनों तरह के प्रभाव होते हैं. इसलिए आपको रोज 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए. 2. पर्याप्त नींद ना लेना जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते वे अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं. क्योंकि नींद न लेना भी तनाव की बड़ी वजह बनता है. नींद हमें फिर से जवां और तनाव मुक्त रहने में मदद करती है और एजिंग प्रोसेस को धीमा करती है. हालांकि कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आज के युवाओं में यह दिक्कत काफी तेजी से बढ़ रही है, जिसके साइड इफेक्ट्स भविष्य में देखने को मिल सकते हैं. 3. स्मोकिंग और ड्रिंक करना हम देखते हैं कि स्ट्रेस या एन्जाइटी से बचने के लिए ज्यादातर लोग एल्कोहल, तंबाकू या ड्रग्स जैसी चीजों का सेवन करने लगे हैं, लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि इन चीजों के ओवरडोज से इंसान की मौत तक हो सकती है, लेकिन इससे भी पहले, इसका लगातार और ज्यादा सेवन हमें तेजी से बुढ़ापे की ओर धकेलता है. ये दिमाग और वजन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ाकर एज फैक्टर के साथ खिलवाड़ करती है. 4.ज्यादा मीठा खाना गलत ज्यादातर लोग मीठा खाने के शौकीन होते हैं। मगर इससे डायबिटीज होने का खतरा रहता है। इसके अलावा ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है। इसके कारण स्किन ढीली पड़ने लगती है। ऐसे में झुर्रियों की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके कारण स्किन कम उम्र में ही बूढ़ी दिखाई देने लगती है। 5. पानी कम पीने की आदत बदलें शरीर और स्किन को हेल्दी रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इससे स्किन में रूखापन बढ़ने लगता है। इसके साथ ही शरीर की कार्यक्षमता भी कम होने लगती है। एक्सपर्ट अनुसार रोजाना 8-10 गिलास पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल आते हैं। ऐसे में सेहत और स्किन हेल्दी रहती है। |
| हिमाचल में सरेआम रंगबाजी: लड़की को छेड़ा, मना करने पर पीट दिया Posted: 26 Nov 2021 06:35 PM PST हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले स्थित थाना बरमाणा में एक कॉलेज छात्रा ने एक युवक पर छेड़खानी और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। युवती द्वारा पुलिस के पास दी गई शिकायत में बताया गया है कि जब उसने युवक को छेड़खानी करने से रोका तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। इस मारपीट में युवती की कोहनी और आंखों में चोटें आई हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक कॉलेज की छात्रा है। युवती के अनुसार एक युवक उसे पिछले काफी दिनों से भद्दे-भद्दे कमैंट कर तंग कर रहा था तथा आते-जाते समय उसका पीछा कर रहा था। आरोपी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। कपड़ों को लेकर अभद्र कमेंट किए युवती की मानें तो जब बीते दिन वह कॉलेज में मौजूद थी, तो आरोपी युवक ने उसके द्वारा पहने गए कपड़ों को लेकर अभद्र कमेंट किया। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उक्त युवक ने उसके साथ मारपीट की। अब युवती ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने युवती द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना बरमाणा में भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323 व 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है। |
| जानिए अगले साल किन राशियों पर रहेगी शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या Posted: 26 Nov 2021 06:27 PM PST Shani Rashi Parivartan 2022: करीब ढाई साल बाद शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. ये राशि परिवर्तन होगा 29 अप्रैल 2022 में. इस दौरान ये ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा. इस राशि में शनि के गोचर शुरू करते ही दो राशि वालों पर शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) शुरू हो जाएगी तो वहीं एक राशि पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati). ज्योतिष अनुसार सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं. इन्हें अपना राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का समय लग जाता है. जानिए नये साल में किन राशियों पर रहेगी शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या. शनि ढैय्या 2022: 2022 में 1 जनवरी से लेकर 29 अप्रैल तक मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या रहेगी. इसके बाद कर्क और वृश्चिक वालों पर ढैय्या शुरू हो जायेगी जो 12 जुलााई तक रहेगी. 12 जुलाई से शनि वक्री अवस्था में एक बार फिर से अपनी पिछली राशि मकर में प्रवेश कर जायेंगे. मकर राशि में शनि के गोचर करते ही मिथुन और तुला राशि के जातक फिर से शनि ढैय्या की चपेट में आ जायेंगे और 17 जनवरी 2023 तक इन्हें शनि की दशा का सामना करना पड़ेगा. शनि साढ़े साती 2022: साल 2022 में 1 जनवरी से लेकर 29 अप्रैल तक धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी. 29 अप्रैल को शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी जबकि धनु वालों को इससे मुक्ति मिल जाएगी. वहीं मकर वालों पर इसका आखिरी चरण प्रारंभ हो जाएगा और कुंभ वालों पर दूसरा. शनि 12 जुलाई तक कुंभ राशि में रहने के बाद फिर से मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे. जिससे धनु राशि वाले फिर से शनि की चपेट में आ जायेंगे और मीन राशि वाले 17 जनवरी 2023 तक शनि साढ़े साती से मुक्त रहेंगे. इस दौरान मकर और कुंभ वालों पर भी शनि साढ़े साती रहेगी. कुल मिलाकर देखा जाए तो अगले साल 8 राशियों पर शनि की नजर रहेगी और 4 राशि वाले शनि की दशा से मुक्त रहेंगे. ये 4 राशियां हैं मेष, वृषभ, सिंह और कन्या. |
| श्रेयस अय्यर की बहन भी उन्हीं की तरह हैं फेमस, क्या जानते हैं आप Posted: 26 Nov 2021 06:25 PM PST श्रेष्ठा अय्यर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने काम को लेकर कई सारे फोटो पोस्ट किए हैं. श्रेयस अय्यर ने भी अपनी बहन के साथ कई सारे फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाले हैं. दोनों कई बार साथ में मस्ती करते भी दिखाई दिए. श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला. वे टीम इंडिया (Team India) की ओर से वनडे और टी20 में उतर चुके थे. उन्होंने पहले टेस्ट में शानदार 105 रन बनाए. आईपीएल में वे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तानी भी रह चुके हैं. श्रेष्ठा अय्यर खुद को एनिमल लवर भी बताती हैं. अय्यर परिवार मुंबई में रहता है. लेकिन वे मूलत: केरल से हैं. 26 साल के श्रेयस अय्यर ने 2014 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. वे 4500 से अधिक रन बना चुके हैं. 13 शतक लगा चुके हैं. श्रेयस अय्यर कंधे की चोट के कारण आईपीएल 2021 (IPL 2021) के पहले चरण में नहीं खेल सके थे. वे टी20 वर्ल्ड कप में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल थे. केएल राहुल (KL Rahul) के चोटिल होने के कारण उन्हें टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल गया. टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो श्रेयस अय्यर डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय हैं. अंतिम तीनों खिलाड़ियों की बात करें तो तीनों मुंबई के हैं. अय्यर से पहले रोहित शर्मा और पृथ्वी शॉ ने ऐसा किया था. दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा था. |
| रोजी रोटी के लिए कभी कार धोते थे, आज खड़ी कर ली करोड़ों की कम्पनी Posted: 26 Nov 2021 06:21 PM PST हर मनुष्य अपने जीवन में ऊंचाईयों को पाना चाहता है, लेकिन जीवन में ऊंचाईयों को प्राप्त करने के लिए कड़ी परिश्रम की जरूरत होती है। जी हां, मेहनत, ईमानदारी, लगन और दृण निश्चय के साथ किसी काम को किया जाए तो उसमे सफलता जरूर मिलती है। आज हम एक ऐसे ही शख्स की कहानी से आपको रूबरू कराने वाले हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत कर अपने बदौलत एक बिजनेस 'एक्वापॉट (Aquapot)' को स्टार्ट किया और उसको ऊंचाईयों तक पहुंचाया। आज उनके कंपनी का टर्न-ओवर 25 करोड़ रुपये का हो गया है। कौन है वह शख्स? हम बीएम बालकृष्णा (BM Bal krishna) की बात कर रहे हैं, जो मूल रूप से आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh) के चित्तूर जिले के एक छोटे से गांव संकरायाल पेटा के रहने वालें हैं। उनके पिता पेशे से एक किसान थे और उनकी मां आंगनवाड़ी में शिक्षिका थी और साथ हीं सिलाई-बुनाई का भी काम किया करती थी। बता दें कि, उनके परिवार वालों का दूध का भी कारोबार था, जिसको बेचकर घर के खर्च चलाए जाते थे। पढ़ाई में नहीं लगता था मन बालकृष्णा (BM Bal krishna) को बचपन में पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं लगती थी। बता दें कि, वे छह बार लगातार गणित में फेल हुए थे। स्कूली शिक्षा के समय ही उनके अंदर नौकरी करने की इच्छा जागृत हो गई थी। इतना तक कि, उन्होंने अपने पेरेंट्स से कह डाला था कि वे एक फोन बूथ में 300 रुपये तनख्वाह की नौकरी करना चाहते हैं। घरवालों में बड़ी मुश्किल से भरी मेस की फीस किसी भी तरह बालकृष्णा (BM Bal krishna) ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और उसके बाद नेल्लोर जिले से ऑटोमोबाइल में डिप्लोमा किया। बता दें कि, डिप्लोमा के समय उनके पेरेंट्स उनकी मेस की फीस भी बहुत मुश्किल से दे रहे थे। अच्छी बात ये थी कि बालकृष्णा इन चीजों को अच्छे से समझ रहे थे और उन्होंने उसी समय तय किया कि माता-पिता को कभी निराश नहीं होने देंगे। उन्होंने महसूस किया कि उनके पेरेंट्स उनके लिए कितना मेहनत करते हैं। उनके लिए हर महीने 1000 रुपये भेजते थे। मालूम हो कि, उनके घर पर दूध बेचने का कारोबार हुआ करता था और उस समय दूध तीन रुपये लीटर मिलता था यानी उनके माता-पिता उन्हें 1000 रुपये भेजने के लिए 350 लीटर दूध बेचते होंगे। इस बात का अनुभव उन्होंने बहुत जल्द किया और तय किया कि पूरी लगन से पढ़ाई करेंगे। बता दें कि, बालकृष्णा (BM Bal krishna) अपने लगन और मेहनत के बदौलत परीक्षा में 74% प्राप्त किया और अपने कॉलेज में दूसरे टॉपर बन गए। इस परिणाम से उनके माता-पिता बहुत खुश हुए और उन्हें आगे भी पढ़ाई जारी रखने के लिए कहा लेकिन बालकृष्णा चाहते थे कि वे अब नौकरी कर अपने घर की स्थिति में सुधार करें। घर की स्थिति सुधारने के लिए निकले नौकरी की तलाश में बालकृष्णा (BM Bal krishna) ने घर की स्थिति सुधारने तथा माता-पिता की मदद करने के लिए नौकरी की तलाश में मात्र 1000 रूपये लेकर निकलें। उनकी मां ने कहा था कि वे बैंगलोर के आस-पास कोई नौकरी ढूंढ लें। कार धोने की मिली नौकरी बालकृष्णा (BM Bal krishna) जब बैंगलोर पहुंचे तो उन्होंने कई ऑटोमोबाइल कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई कर दिया लेकिन कहीं उनको नौकरी नहीं मिली। अंत में उन्होंने फैसला किया कि वे कोई भी नौकरी मिले तो कर लेंगे। बाद में उनको कार धोने की नौकरी मिल गई और तनख्वाह के रूप में महज 500 रूपये मिलते थे। कुछ समय बाद उन्हें एक पंप बिजनेस का ऑफर मिला लेकिन इसमें उनको तजुर्बा नहीं था फिर भी उन्होंने मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद पर ज्वांइन कर लिया क्योंकि इसमें उन्हें 2000 रुपये तनख्वाह मिल रही थी, जो घर के खर्च उठाने के लिए सही था। उन्होंने 14 साल बाद इस जॉब को छोड़ दिया क्योंकि यहां काम का बोझ ज्यादा था। PF के पैसों से शुरू किया अपना खुद का कारोबार बता दें कि, बालकृष्णा (BM Bal krishna)ने वर्ष 2010 में अपने के PF के 1.27 लाख रुपये से खुद का ब्रांड 'एक्वापॉट (Aquapot)' स्टार्ट किया। शुरुआती समय में फंड को लेकर थोड़ा मुश्किलें थी तो बहुत लोग सलाह देते थे कि तुमसे नहीं हो पाएगा छोड़ दो लेकिन बालकृष्णा ने किसी की एक न सुनी केवल खुद की सुनी। |
| पटना में ठंड की दस्तक : पछुआ हवा से गिरा तापमान, रातों में रहेगी ठंड Posted: 26 Nov 2021 01:26 AM PST बिहार में ठंड के मौसम में दस्तक दे दी है। ठंड के मौसम के कारण लोगों पर इसका प्रभाव दिखने लगा है। वही बात करें राजधानी पटना की तो बीते 24 घंटों में पटना के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ साथ उत्तर और दक्षिण बिहार में पछुआ पवन के निरंतर प्रवाह से भी पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में ठंड बढ़ने लगा है। वही मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों में पटना समेत बिहार के तापमान में आंशिक रूप से गिरावट देखी जाएगी। बिहार के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वही उत्तर बिहार के कई जिलों में कोहरा और धुंध देखने को मिल रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने के बाद मौसम साफ और सामान्य हो जा रहा है। बात करें बिहार में ठंड के आगमन की तो बीते 24 घंटे में 10.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गया बिहार का सबसे ठंडा प्रदेश रहा। वहीं राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तर बिहार में तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण बिहार में तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिण बिहार में अधिक ठंड का एहसास होगा। इसके साथ साथ बुधवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अन्य जिलों की बात की जाए तो भागलपुर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, गया का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और मोतिहारी का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानी की मानें तो मौसम में हो रहे परिर्वतन व पछुआ हवा के प्रवाह के कारण पारे में धीरे-धीरे गिरावट हो रही हैं, हालांकि कड़ाके की ठंड आने में समय लगेगा। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नहीं दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रवाह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हालांकि ठंड का असर राजधानी पटना के लोगों पर भी दिखाई दे रहा है। पटना के लोग अब गर्म कपड़े में दिखाई देना शुरू हो गए हैं। |
| पुरुषों के लिए बहुत कीमती है यह पौधा, सभी रोगों को कर देता है खत्म Posted: 26 Nov 2021 01:22 AM PST अपामार्ग एक औषधीय वनस्पति है। इसका वैज्ञानिक नाम 'अचिरांथिस अस्पेरा' (ACHYRANTHES ASPERA) है। हिन्दी में इसे 'चिरचिटा', 'लटजीरा', 'चिरचिरा ' आदि नामों से जाना जाता है। हम आपकाे बताएंगे एक ऐसे पाैधे के बारे में जिसमें महिलाओं से जुड़े हर तरह के राेग काे दूर करने के लिए छिपा है सबसे बढ़िया रामबाण इलाज। महिलायें पुरुषों से ज्यादा बीमारियों से परेशान रहतीं हैं। चाहे वो बदन दर्द हो या पीरियड्स का दर्द । ये पौधा हर बीमारी को दूर करता है । इस पौधे का नाम है अपामार्ग । यह पौधा हमारे घरों के आसपास बहुत ही आसानी से मिल जाता है। यह पौधा भारत के लगभग सभी राज्यों में मिलता है। 1. अपामार्ग के गुण की ताजी जड़ से रोजाना दातून करने से दांत के दर्द तो ठीक होते ही हैं साथ ही दाँतों का हिलना, मसूड़ों की कमजोरी और मुंह से बदबू आने की परेशानी भी ठीक होती है। इस दातून के प्रयोग से दांत अच्छी तरह साफ हो जाते हैं। 2. अपामार्ग के गुण मुँह संबंधी रोगों में फायदेमंद होता है। इसके लिए अपामार्ग के पत्तों का काढ़ा बनाकर गरारा करने से मुखपाक या मुंह के छाले की परेशानी ठीक होती है। 3. अपामार्ग के बीजों का चूर्ण 3 ग्राम दिन में दो बार लगभग एक सप्ताह तक सेवन करें। इससे या अपामार्ग के 5-10 ग्राम बीजों को पीसकर खीर बनाकर खिला देने से भस्मक रोग अथवा अधिक भूख लगने की समस्या ठीक होती है। 4. लाल अपामार्ग की जड़ या पञ्चाङ्ग का काढ़ा बनाएं। इसे 10-30 मिली मात्रा में सेवन करने से पेचिश की बीमारी और हैजा ठीक होता है । 5. दमा को ठीक करने के लिए अपामार्ग की की जड़ चमत्कारिक रूप से काम करता है। इसके 8-10 सूखे पत्तों को हुक्के में रखकर पीने से श्वसनतंत्र के विकारों में लाभ होता है। Punjab, Ludhiana, Jalandhar, Amritsar, Patiala, Sangrur, Gurdaspur, Pathankot, Hoshiarpur, Tarn Taran, Firozpur, Fatehgarh Sahib, Faridkot, Moga, Bathinda, Rupnagar, Kapurthala, Badnala, Ambala,Uttar Pradesh, Agra, Bareilly, Banaras, Kashi, Lucknow, Moradabad, Kanpur, Varanasi, Gorakhpur, Bihar, Muzaffarpur, East Champaran, Kanpur, Darbhanga, Samastipur, Nalanda, Patna, Muzaffarpur, Jehanabad, Patna, Nalanda, Araria, Arwal, Aurangabad, Katihar, Kishanganj, Kaimur, Khagaria, Gaya, Gopalganj, Jamui, Jehanabad, Nawada, West Champaran, Purnia, East Champaran, Buxar, Banka, Begusarai, Bhagalpur, Bhojpur, Madhubani, Madhepura, Munger, Rohtas, Lakhisarai, Vaishali, Sheohar, Sheikhpura, Samastipur, Saharsa, Saran, Sitamarhi, Siwan, Supaul,Gujarat, Ahmedabad, Vadodara, Surat, Rajkot, Vadodara, Junagadh, Anand, Jamnagar, Gir Somnath, Mehsana, Kutch, Sabarkantha, Amreli, Kheda, Rajkot, Bhavnagar, Aravalli, Dahod, Banaskantha, Gandhinagar, Bhavnagar, Jamnagar, Valsad, Bharuch , Mahisagar, Patan, Gandhinagar, Navsari, Porbandar, Narmada, Surendranagar, Chhota Udaipur, Tapi, Morbi, Botad, Dang, Rajasthan, Jaipur, Alwar, Udaipur, Kota, Jodhpur, Jaisalmer, Sikar, Jhunjhunu, Sri Ganganagar, Barmer, Hanumangarh, Ajmer, Pali, Bharatpur, Bikaner, Churu, Chittorgarh, Rajsamand, Nagaur, Bhilwara, Tonk, Dausa, Dungarpur, Jhalawar, Banswara, Pratapgarh, Sirohi, Bundi, Baran, Sawai Madhopur, Karauli, Dholpur, Jalore,Haryana, Gurugram, Faridabad, Sonipat, Hisar, Ambala, Karnal, Panipat, Rohtak, Rewari, Panchkula, Kurukshetra, Yamunanagar, Sirsa, Mahendragarh, Bhiwani, Jhajjar, Palwal, Fatehabad, Kaithal, Jind, Nuh, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल, Tags |
| हिमाचल में HRTC बस के नीचे आया 8 साल का स्कूली बच्चा, दोनों टांगों पर से गुजरी बस Posted: 26 Nov 2021 01:11 AM PST हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर(Rampur) में एक एचआरटीसी की बस (HRTC) ने 8 साल के स्कूली बच्चे को कुचल दिया. बच्चा बुरी तरह से घायल है और उसे शिमला के आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं, घटना से गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया. बाद में आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. वहीं, घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. घायल बच्चे का नाम अनुज धीमान है. चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार, शिमला (Shimla) से 100 किमी दूर रामपुर में एसडीएम कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे-5 पर शुक्रवार को 8 वर्षीय बच्चा बस की चपेट में आ गया और घायल हो गया. घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिसर कनेरी ले जाया गया, जहां से उसे आईजीएमसी शिमला पेपर कर दिया गया. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बच्चा दौड़ते हुए सड़क पार करने की कोशिश करता है. इस दौरान एक बस मौके से गुजर रही थी. अचानक बस को देखकर बच्चा रुकने की कोशिश करता है लेकिन उसका पैर फिसल जाता है और बस के अगले टायरों के नीचे उसकी दोनों टांगे क्रश हो जाती हैं. लोगों ने दिया धरना इस घटना से गुस्साए अभिभावकों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और वाहनों को रोककर भी सड़क पर धरना देकर बैठ गए. इस पर सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया. अभिभावक मांग कर रहे थे कि उनके बच्चों की सुरक्षा के लिए हाईवे पर पुख्ता इंतजाम किया जाए. स्कूल के पास वाहनों की रफ्तार को काबू करने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाएं जाएं और साथ ही पुलिस जवान की तैनाती भी स्कूल टाइम पर की जाए. करीब 20 मिनट तक जाम के बाद अभिभावकों और प्रशासनिक अधिकारी के बीच सहमति बनी और धरना पर बैठे लोग उठ गए. इस दौरान पुलिस व प्रशासन ने अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का वादा किया है. |
| हिमाचल: कैंसर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज ने काट ली अपनी नसें, तड़प कर टूटा दम Posted: 25 Nov 2021 09:14 PM PST हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आत्महत्या के मामलों के बीच सूबे की राजधानी शिमला से एक बड़ा ही चकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित सूबे के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी से सटे कैंसर अस्पताल में एक महिला मरीज ने अपनी नसें काटकर खुदकुशी कर ली है। जान गंवाने वाली महिला की पहचान सुमित्रा देवी (35) निवासी मंडी के रूप में की गई है। माना जा रहा है कि कैंसर से पीड़ित महिला ने तनाव में आकर यह खौफनाक कदम उठाया है। महिला ने आत्महत्या करने के पहले एक नोट भी लिखा था, जो कि बरामद कर लिया गया है। इस नोट में महिला ने लिखा है कि मैं बीमारी से बड़ी परेशान थी तथा कैंसर की पीड़ा मुझसे सहन नहीं की जा रही थी। वहीं, मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेने के बाद उसका पोस्टमोर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। |
| ओप्पो ने पेश किए तीन नए Reno 7 सीरीज फोन, मिलेगा बढ़िया कैमरा समेत AMOLED स्क्रीन Posted: 25 Nov 2021 09:01 PM PST ओप्पो ने अपनी होम मार्केट में Oppo Reno 7 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में Oppo Reno 7 5G, Reno 7 Pro 5G और Reno 7 SE 5G शामिल हैं। ये तीनों डिवाइस AMOLED स्क्रीन और पंच-होल डिस्प्ले के साथ आते हैं। इन स्मार्टफोन्स के साथ में कंपनी ने Oppo Enco Free 2i वायरलेस इयरबड्स भी अनाउंस किए हैं। आइए इन सभी प्रोडक्ट्स के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत जान लेते हैं। Oppo Reno 7 5G का 8GB/128GB मॉडल CNY 2,699 का है, जो लगभग 31,500 रुपये बनते हैं। फोन का 8GB/256GB मॉडल CNY 2,999 (लगभग 35,000 रुपये) का है और 12GB/256GB मॉडल CNY 3,299 (लगभग 38,500 रुपये) का है। Oppo Reno 7 Pro 5G का 8GB/256GB मॉडल CNY 3,699 (लगभग 43,000 रुपये) का है और 12GB/256GB मॉडल CNY 3,999 (लगभग 46,700 रुपये) का है। Oppo Reno 7 SE 5G का 8GB/128GB मॉडल CNY 2,199 (लगभग 25,700 रुपये) का है और 8GB/256GB मॉडल CNY 2,399 (लगभग 28,000 रुपये) का है। Oppo Enco Free 2i की कीमत CNY 499 है, जो लगभग 5,800 रुपये बनते हैं। Oppo Reno 7 5G specifications Oppo Reno 7 5G एंड्राइड 11 पर बने हुए ColorOS 12 पर चलता है। इसमें 6.43-इंच की Full HD+ AMOLED स्क्रीन है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर से लैस है। Reno 7 की बैक पर तीन कैमरे हैं, जिनमें एक 64MP का प्राइमरी लेंस है, एक 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है और एक 2MP का मैक्रो लेंस है। फोन में सामने एक 32MP का Sony IMX709 सेंसर है। डिवाइस में NFC और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह 4,500mAh बैटरी से लैस है, जो 60W Flash Charge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Oppo Reno 7 Pro 5G specifications Oppo Reno 7 Pro 5G एंड्राइड 11 पर बने हुए ColorOS 12 पर चलता है। इसमें 6.55-इंच की Full HD+ AMOLED स्क्रीन है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 1200-Max प्रोसेसर से लैस है। Reno 7 Pro की बैक पर तीन कैमरे हैं, जिनमें एक 50MP का Sony IMX766 प्राइमरी लेंस है, एक 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है और एक 2MP का मैक्रो लेंस है। फोन में सामने एक 32MP का Sony IMX709 सेंसर है। डिवाइस में NFC और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह 4,500mAh बैटरी से लैस है, जो 65W Flash Charge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Oppo Reno 7 SE 5G specifications Oppo Reno 7 Pro 5G एंड्राइड 11 पर बने हुए ColorOS 12 पर चलता है। इसमें 6.43-इंच की Full HD+ AMOLED स्क्रीन है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर से लैस है। Reno 7 Pro की बैक पर तीन कैमरे हैं, जिनमें एक 48MP का Sony IMX581 प्राइमरी लेंस है, एक 2MP डेप्थ सेंसर है और एक 2MP का मैक्रो लेंस है। फोन में सामने एक 16MP का Sony IMX471 सेंसर है। डिवाइस में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह 4,500mAh बैटरी से लैस है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। |
| बिहार के लाल ईशान किशन ने अपने माता-पिता को दिया खास गिफ्ट Posted: 25 Nov 2021 08:57 PM PST टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर है. तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के बाद अभी कीवी टीम टेस्ट सीरीज खेल रही है. कीवी टीम को टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने बुरी तरह हराया. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को तीनों टी-20 मुकाबलों में मात दी है. ये टी-20 सीरीज कुछ लोगों के लिए बेहद खास थी. रोहित शर्मा नियमित टी-20 आई कप्तान बनने के बाद अपना पहला सीरीज खेल रहे थे वहीँ बतौर कोच राहुल द्रविड़ के लिए भी यह पहला सीरीज था. इन दोनों के अलावा युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर और तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के लिए भी सीरीज बेहद खास थी. दोनों ने अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. मगर इन सबके अलावा ईशान किशन के लिए ये और भी खास रहा. ईशान किशन के लिए भावुक क्षण युवा विकेटकीपर- बल्लेबाज ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में खेलने का मौका मिला. उनको केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किया गया था. वो राहुल की जगह बल्लेबाजी करने भी आए. रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए ईशान किशन ने अच्छी बल्लेबाजी करी. ईशान ने 21 गेंदों में 29 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके निकले. उन्होंने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की. खास बात ये रही कि ईशान किशन ने ये पारी अपने पेरेंट्स के सामने खेली. जी हां, भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी-20 मैच देखने ईशान किशन के माता-पिता भी कोलकाता के ईडन गार्डेन्स पहुंचे थे. मुंबई इंडियन्स ने शेयर किया था विडियो मुंबई इंडियन्स ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया, जिसमें ईशान किशन के माता पिता स्टेडियम में अपने बेटे और टीम इंडिया को सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं. आईपीएल में ईशान किशन मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेलते हैं. मुंबई इंडियन्स ने शेयर किए गए विडियो के कैप्शन में लिखा, "हमें यकीन है कि ईशान के माता-पिता ने कल रात ईडन गार्डन में एक यादगार समय बिताया था." इंग्लैंड के खिलाफ किया था डेब्यू ईशान किशन को आईपीएल में दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. उन्होंने इसी साल के शुरुआत में अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में खेले गए टी-20 आई में ईशान किशन ने अपना टी-20 आई डेब्यू किया और अपने डेब्यू मैच में ही अर्धशतक जड़ दिया था. फिर इसके बाद उनको टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भी टीम में चुना गया. और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का पांचवां टी-20 इंटरनेशनल खेला. ईशान ने अब तक भारत के लिए कुल 2 वनडे और 5 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. ईशान किशन बिहार से आते हैं और झारखंड के लिए घरेलु क्रिकेट खेलते हैं. भारत की तरफ से खेलकर उन्होंने खुद के साथ-साथ अपने माता-पिता का सपना भी पूरा किया है. |
| सरकारी नौकरी: HPPSC ने निकाली 77 पदों पर भर्ती, जानें डीटेल Posted: 25 Nov 2021 08:54 PM PST हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा मौक़ा है। दरअसल, हिमाचल लोक सेवा आयोग कुल 77 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। इसके बाद किस भी अभ्यर्थी के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पद के नाम और संख्या एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर: 52 पद असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी: 25 पद आयु सीमा: एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर: 18 से 45 साल (इसमें भी आरक्षण का नियम मान्य होगा) असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी: 18 से 35 साल (इसमें भी आरक्षण का नियम मान्य होगा) आवेदन शुल्क: जनरल- 400 एससी/एसटी- ओबीसी: 100 महिला और दिव्यांग: निः शुल्क चयन प्रक्रिया: स्क्रीनिंग और प्रिलिमिनरी एग्जाम के बाद पर्सनालिटी टेस्ट भी लिया जाएगा ये सभी पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। ये पद विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित हैं। इसके संबंध में अधिक जानकारी हिमाचल लोक सेवा आयोग की नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in पर जाकर करना है। नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार सावधानीपूर्वक आवेदन करें। साथ ही ऑनलाइन मोड के अलावा आवेदन किसी और मोड में स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा। |
| IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले CSK, MI, DC, RCB, KKR द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची Posted: 25 Nov 2021 08:41 PM PST जैसे की आप जानते हो आईपीएल 2022 मेगा नीलामी दिसंबर में होने वाली है और हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक मेगा नीलामी की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यह दिसंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। नीलामी से पहले बीसीसीआई के पास फ्रैंचाइजी को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करने है। बीसीसीआई की रिटेंशन पॉलिसी के मुताबिक फ्रेंचाइजी को सिर्फ चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत है और टीमों को 30 नवंबर तक फाइनल लिस्ट जमा करनी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट लगभग फाइनल कर ली है। CSK – एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और मोइन अली / सैम कुरेन DC – ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और आंद्रे नॉर्टजे। MI – रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन (सबसे अधिक संभावना) KKR – सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती और वेंकटेश अय्यर RCB – विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने कप्तान एमएस धोनी को तीन और साल के लिए रिटेन करने का फैसला किया है। दूसरी ओर, खबर के मुताबिक़ स्टार बल्लेबाज केएल राहुल पीबीकेएस के साथ अपना जुड़ाव खत्म कर देंगे और नई लखनऊ फ्रेंचाइजी के कप्तान बन सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि लखनऊ और अहमदाबाद को आईपीएल 2022 के लिए दो नई फ्रेंचाइजी के रूप में शामिल किया गया है। |
| भारत के इस आखिरी गांव से है स्वर्ग जाने का रास्ता, जानें इस गांव के बारे में Posted: 25 Nov 2021 08:37 PM PST धरोहर माना जाता है। वैसे देखा जाए तो पूरा उत्तराखंड ही खूबसूरती की एक मिसाल है। भारत के हर गांव, हर शहर की अपनी एक अलग पहचान और कहानी है। इसी श्रेणी में उत्तराखंड प्राकृतिक खूबसूरती का एक अद्भुत नज़ारा है। उत्तराखंड पर्यटन लिहाज से एक अद्भुत राज्य हैं। यहां आपको झरने, पहाड़, नदी, रहस्यमयी मंदिर देखने को मिलेंगे। ऐसे में आज हम आपको भारत के आखिरी गांव माणा के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में ऐसा कहा जाता है कि इस गांव से स्वर्ग जाने का रास्ता मौजूद है। यह गांव माणा उत्तराखंड में स्थित है और इसे उत्तराखंड के आधिकारिक तौर पर 'भारत के अंतिम गांव' के रूप में मान्यता प्राप्त है। आइए इस गांव के बारे में जानते हैं। माणा गांव का इतिहास भारत का यह आखिरी गांव बद्रीनाथ से 3 किमी ऊंचाई पर बसा हुआ है। यह गांव समुद्र तल से 19,000 फुट की ऊंचाई पर बसा हुआ है। यह गांव भारत और तिब्बत की सीमा से लगा हुआ है। हालांकि कुछ समय पहले तक इस गांव के बारे में कोई नहीं जानता था, लेकिन जब से यहां पक्की सड़क बनी है, दुनियाभर से लोग इस गांव की खूबसूरती को देखने आते हैं। यह गांव अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ कई अन्य चीजों के लिए भी मशहूर है। इस गांव में रंडपा जाति के लोग रहते हैं। महाभारत के लिहाज से माणा गांव ऐसा कहा जाता है कि महाभारत के निशान भारत के अतिंम गांव माणा में दिखाई देते हैं। भारत के लोगों में यह बात बेहद प्रचलित है कि पांडवों ने अपनी स्वर्ग यात्रा के दौरान माणा गांव को पार किया था। इस गांव में व्यास और गणेश जैसी दिव्य गुफाएं मौजूद हैं। वेद गुफा में वेद व्यास ने चार वेदों का संकलन किया और यहीं पर पहली बार महाभारत का वर्णन भी किया गया था। इसी गुफा में वेद व्यास के लिए समर्पित एक छोटा मंदिर भी है। यह कहा जाता है कि यह मदिंर 5,000 साल पुराना है। व्यास गुफा से कुछ ही दूर गणेश गुफा मौजूद है, जिसके बारे में यह कहा जाता है कि यहीं पर बैठकर गणेश भगवान ने महाकाव्य महाभारत लिखी थी। पर्यटन के लिहाज से माणा गांव उत्तराखंड का हर शहर पर्यटन के लिहाज से अद्भुत माना जाता है। इस गांव में आपको ट्रैकिंग, लंबी पैदल यात्रा, झरने, रहस्यमयी सरस्वती नदी, यहां मौजूद छोटे-छोटे कॉटेज, गांव के लोगों द्वारा कि गई नक्काशीदार चीजें देखने को मिलेंगी। इसी लिहाज से इस गांव को पर्यटन गांव के रूप में नामित किया गया है। |
| आज 26 नवंबर 2021 का मिथुन राशिफल, आर्थिक मामलों में मिलेगी सफलता, देवी मां की करें पूजा Posted: 25 Nov 2021 08:30 PM PST Aaj Ka Rashifal- मिथुन राशि के जातक इच्छित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. रक्त संबंधों को बल मिलेगा. सुखकर वातावरण रहेगा. आर्थिक मजबूती रहेगी. व्यापार में सफलता पाएंगे. नए प्रयास फलित होंगे. जोखिम उठाने का भाव रहेगा. शुभ प्रस्ताव मिलेंगे. श्रेष्ठजनों से भेंट के अवसर बनेंगे. महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी. सक्रियता बनाए रखेंगे. आकर्षण बढ़ेगा. धन लाभ - उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेंगे. व्यापार में बढ़त रहेगी. आर्थिक मामलों में बेहतर रहेंगे. करियर संवरेगा. बचत बढ़ेगी. संरक्षण पर जोर रहेगा. प्रेम मैत्री- मेहमान आएंगे. सामंजस्य बढ़ेगा. संवाद बेहतर रहेगा. भेंट मुलाकात के अवसर बनेंगे. वार्तालाप में सहज रहेंगे. करीबियों पर विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तित्व संवरेगा. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. खानपान उम्दा रहेगा. शुभ अंक: 6 और 8 शुभ रंग: फिरोजी आज का उपाय: सबको आदर दें. श्रृंगार की वस्तुएं दान करें. देवी मां की पूजा करें. |
| ऑफिस हो या दुकान, दोनों जगहों में इन वास्तु टिप्स से कई गुना बढ़ जाती है बरकत Posted: 25 Nov 2021 08:27 PM PST ऑफिस हो या दुकान, दोनों जगहों के लिए वास्तु टिप्स बताई गई हैं। वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार जानिए कुछ खास बातें, जिनसे दुकान की बरकत बढ़ सकती है.. 1. अगर आपकी दुकान के सामने कोई पेड़ या खंभा है तो इस वास्तु दोष के निवारण के लिए मेन गेट पर रोज ताजे फूल लगाएं और स्वास्तिक बनाएं। 2. दुकान के ईशान कोण (पूर्व-उत्तर दिशा) को खाली रखें और यहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। 3. दुकान में तराजू पश्चिमी या दक्षिणी दीवार के साथ किसी स्टेंड पर रखना अच्छा माना जाता है। 4. दुकान में सीढ़ियां ईशान कोण (पूर्व-उत्तर दिशा) में नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर इसके बुरे परिणामों से बचने के लिए सीढ़ी के नीचे विंड चाईम लगा दें। 5. अगर दुकान में डबल शटर है तो दोनों शटरों को खुला रखें। कई लोग दुकान में दो शटर होने पर एक को बंद रखते हैं, जो कि वास्तु की नजर से गलत माना जाता है। 6. यदि डबल शटर वाली दुकान में दोनों शटरों को खोल पाना संभव न हो और केवल एक ही शटर खोल पाना संभव हो तो ईशान कोण की ओर का शटर खुला रखें। 7. दुकान में भगवान का एक छोटा ही सही, लेकिन मंदिर जरूर स्थापित करें। उस मंदिर में रोज सुबह-शाम दीपक जरूर लगाएं। 8. आमदनी बढ़ाने के लिए दुकान के गल्ले या तिजोरी में देवी लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो रखें। ऐसा न कर पाने पर चांदी या सोना का सिक्का भी देवी लक्ष्मी का प्रतीक मान कर रखा जा सकता है। |
| नाक की बनावट देखकर बता सकते हैं कि कैसा होगा उस आदमी का स्वभाव Posted: 25 Nov 2021 08:23 PM PST सामुद्रिक शास्त्र में नाक से किसी व्यक्ति के स्वभाव का पता करने के तरीके बताए गए हैं। इससे हम यह जान सकते हैं कि कौन व्यक्ति खुश मिजाज है, कौन गंभीर स्वभाव का है और कौन व्यक्ति जल्दी सफलता प्राप्त करते हैं.. सीधी नाक सीधी नाक वाले व्यक्ति सीधे-साधे होते हैं। ऐसे लोग जल्दी किसी से अपने दिल की बात नहीं कहते हैं। मुश्किल समय में भी ये लोग शान्ति से काम लेते हैं। ऐसे लोगों के अंदर क्या चल रहा है यह जानना काफी मुश्किल होता है। चपटी नाक वाले लोग चपटी नाक वाले लोग कम उम्र में ही सक्सेस हासिल कर लेते हैं। कला और खेल के क्षेत्र में ऐसे लोगों की काफी रुची होती है। ऐसे लोग ईमानदार होते हैं। ऐसे लोग परिवार का नाम रौशन करते हैं। तोते जैसी नाकतोते जैसी या तीखी नाक वाले लोग स्वभाव से तेज होते हैं। ऐसे लोग दिल के साफ होते हैं और सक्सेस के लिए काफी मेहनत करते हैं। ऐसे लोग समाज की ज्यादा चिंता नहीं करते, उनका जो मन होता है वही करते हैं। उठी हुई नाक उठी हुई नाक वाले ज्यादातर लोग फूर्तीले और जोशीले होते हैं। ऐसे लोग किसी भी व्यक्ति पर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं। ये लोग दिल के बहुत साफ होते हैं। छोटी नाक छोटी नाक वाले लोग अपनी लाइफमें मस्त रहते हैं। अगर इनको कोई परेशान न करे तो ये हमेशा खुश रहते हैं। लेकिन अगर इनको कोई ज्यादा परेशान करता है तो ये किसी भी सीमा तक चले जाते हैं। मोटी नाक मोटी नाक वाले लोग शब्दों के जाल बिछाने में काफी माहिर होते हैं। ये लोग समाज में काफी सम्मान प्राप्त करते हैं। |
| ज्यादा देर तक टायलेट रोकना हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे Posted: 25 Nov 2021 08:20 PM PST वैसे तो पानी सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन कई बार लोग सेहत बनाने के चक्कर में ज्यादा पानी पी लेते हैं जिसकी वजह से बाथरुम जानें की नौबत आ जाती है। यूं तो, ज्यादा पानी पीने के बाद तुरंत बाथरुम जाना चाहिए, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने काम के चक्कर में टायलेट को ज्यादा देर तक रोक कर बैठे रहते हैं। टायलेट रोकना वैसे तो कुछ लोगों को साधारण लगता है लेकिन ये कभी-कभी एक खतरनाक बीमारी का भी रूप ले सकता है। कैसे वो आज हम बात करेंगे अपनी इस खबर में.. 1. भले ही लोग ज्यादा देर तक बाथरूम को रोक सकते हैं, लेकिन ज्यादा समय तक टायलेट को रोकना आपके सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे लोगों को युटीआई होने का खतरा बढ़ जाता है और इससे संबंधित कई बीमारियां भी शरीर को लिपट सकती है। 2. ज्यादा देर तक टायलेट को रोकना आपकी किडनी पर भी इसका असर डाल सकता है। इतना ही नहीं एक शोध में ऐसा पाया गया है कि टायलेट को रोकने से किडनी पर कई तरह के जख्म बन जाते हैं जिससे भविष्य में किडनी से संबंधित कई बीमारियां जन्म ले सकती हैं। यहां तक की इससे किडनी में पथरी का भी खतरा हो सकता है। 3. ज्यादा समय तक बाथरूम को रोकने से इंसान को गॉल ब्लैडर का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे इंसान के शरीर में गॉल ब्लैडर का आकार अस्थिर हो जाता है और पेशाब में नियंत्रण पाना भी मुश्किल हो जाता है, जिसकी वजह से पेशाब करने में कई तरह की दिक्कतें आती हैं और कई बार ज्यादा परेशानी बढ़ने पर सर्जरी की नौबत भी आ सकती है। 4. ज्यादा देर तक पेशाब रोकना आपके पेट में दर्द का कारण भी बन सकता है। इससे आपकी किडनी पर असर पड़ता है, साथ ही इससे पेशाब को बाहर निकालने में भी काफी दिक्कतें आती है। |
| इस तरह बनाइये हल्दी मसाला दूध, बनेगा स्वादिष्ट और पौष्टिक Posted: 25 Nov 2021 08:17 PM PST हल्दी मसाला दूध सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। रात को सोने से पहले दूध का पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आप रात को सोने से पूर्व हल्दी मसाला दूध का सेवन भी कर सकते हैं। प्रतिदिन हल्दी मसाला दूध का सेवन करने से कई रोगों से बचा जा सकता है। आज हम आपको इस लेख के जरिये हल्दी मसाला दूध बनाने की विधि बताएंगे। आपको हल्दी मसाला दूध बनाने में केवल 5 मिनट का वक़्त लगेगा। हल्दी मसाला दूध बनाने के लिए जरुरी सामग्री- दूध- 1 गिलास दालचीनी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी- चुटकीभर अब सबसे पहले दूध को उबालना है। इस बात का ध्यान रहे कि आपने दूध को अधिक देर तक नहीं उबालना है। दूध को अधिक देर तक उबालने से दूध के पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं। वही यदि आप दूध में चीनी मिक्स करना चाहती हैं तो मिक्स कर लें। दूध में चीनी की मात्रा बहुत कम रखें। तत्पश्चात, दूध में हल्दी, दालचीनी, काली मिर्च पाउडर मिक्स कर लें। साथ ही दूध में हल्दी, दालचीनी, काली मिर्च पाउडर मिलाने के पश्चात् आप इस दूध का सेवन कर सकते हैं। और इस बात का खास ख्याल रखें कि आपने दूध में हल्दी, दालचीनी, काली मिर्च पाउडर दूध को उबालते वक़्त नहीं मिलाना है। इसी के साथ ये विधि दूध को स्वादिष्ट और पौष्टिक बना देंगी। |
| जानिए वो खास गुण जिनकी वजह से गिलोय को माना जाता हैं आयुर्वेद का अमृत Posted: 25 Nov 2021 08:13 PM PST गिलोय या गुडुची, जिसका वैज्ञानिक नाम टीनोस्पोरा कोर्डीफोलिया है, गिलोय का आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसके पत्ते पान के पत्ते कि तरह होते हैं। आयुर्वेद मे इसको कई नामो से जाना जाता है जैसे अमृता, गुडुची, छिन्नरुहा,चक्रांगी, आदि। ये एक दिव्या औषिधि हैं, मधुपर्णी मराठी में गुलवेल। इसके सेवन से आपको नयी ज़िन्दगी मिल सकती हैं। ये पुरे देश में उपलब्ध होती हैं। इसके खास गुणों के कारण इसे अमृत के समान समझा जाता है और इसी कारण इसे अमृता भी कहा जाता है। हिन्दू शास्त्रो में ये कहा गया हैं के सागर मंथन के समय जो अमृत मिला तो वह अमृत की बूंदे जहाँ जहाँ गिरी वहां से ये अमृता (गिलोय) पैदा हुयी। प्राचीन काल से ही इन पत्तियों का उपयोग विभिन्न आयुर्वेदिक दवाइयों में एक खास तत्व के रुप में किया जाता है। आयुर्वेद में Giloy बुखार की सर्वोत्तम औषधि के रूप में मानी गई है, कैसा भी और कितना भी पुराना बुखार हो, इसके रोज़ाना सेवन से सब सही होता हैं। गिलोय की लता पार्क में, घरो में, जंगलों, खेतों की मेड़ों, पहाड़ों की चट्टानों आदि स्थानों पर सामान्यतया कुण्डलाकार चढ़ती पाई जाती है। यह पत्तियां नीम और आम के पेड़ों के आस पास अधिक पाई जाती हैं। जिस वृक्ष को यह अपना आधार बनती है, उसके गुण भी इसमें समाहित रहते हैं । इस दृष्टि से नीम पर चढ़ी गिलोय श्रेष्ठ औषधि मानी जाती है। गिलोय की पत्तियों और तनों से सत्व निकालकर इस्तेमाल में लाया जाता है। गिलोय को आयुर्वेद में गर्म तासीर का माना जाता है। यह तैलीय होने के साथ साथ स्वाद में कडवा और हल्की झनझनाहट लाने वाला होता है। अगर आप सुबह उठ कर Giloy की छोटी सी डंडी को चबा चबा कर खा लेंगे तो आपके लिए ये संजीवनी की तरह काम करेगी। और कैसा भी असाध्य रोग हो ये उस को चुटकी बजाते हुए खत्म कर देगी। गिलोय में अनेका अनेक गुण समाये हुए हैं। गिलोय शरीर के तीनो दोषों (वात, पित्, और कफ) को संतुलित करती है और शरीर का कायाकल्प करने की क्षमता रखती है। इसमें सूजन कम करने, शुगर को नियंत्रित करने, गठिया रोग से लड़ने के अलावा शरीर शोधन के भी गुण होते हैं। गिलोय के इस्तेमाल से सांस संबंधी रोग जैसे दमा और खांसी में फायदा होता है। गिलोय का उल्टी, बेहोशी, कफ, पीलिया, धातू विकार, सिफलिस, एलर्जी सहित अन्य त्वचा विकार, चर्म रोग, झाइयां, झुर्रियां, कमजोरी, गले के संक्रमण, खाँसी, छींक, विषम ज्वर नाशक, टाइफायड, मलेरिया, डेंगू, पेट कृमि, पेट के रोग, सीने में जकड़न, जोडों में दर्द, रक्त विकार, निम्न रक्तचाप, हृदय दौर्बल्य,(टीबी), लीवर, किडनी, मूत्र रोग, मधुमेह, रक्तशोधक, रोग पतिरोधक, गैस, बुढापा रोकने वाली, खांसी मिटाने वाली, भूख बढ़ाने वाली पाकृतिक औषधि के रूप में खूब प्रयोग होता है। इसे नीम और आंवला के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधी रोग जैसे एग्जिमा और सोराइसिस दूर किए जा सकते हैं। इसे खून की कमी, पीलिया और कुष्ठ रोगों के इलाज में भी कारगर माना जाता है। |
| पहला दिन छोड़िए दूसरे दिन सहवाग और रोहित की लिस्ट में पहुंच सकते हैं अय्यर! Posted: 25 Nov 2021 08:03 PM PST कैसा घटा दिन? ग्रीन पार्क क्रिकेट मैदान पर भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. भारतीय टीम की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही. महज़ आठवें ओवर और 21 रन के स्कोर पर भारत ने मयंक अग्रवाल के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया. मयंक 13 रन बनाकर किवी गेंदबाज़ काइल जेमिसन का शिकार बने. शुरुआती झटके के बाद सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय पारी को संभाला और पहले सेशन में और कोई विकेट नहीं गिरने दिया. गिल के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने पहले सेशन में एक विकेट के नुकसान पर 82 रन बना डाले. लंच तक लग रहा था आज पुजारा और गिल से बड़ी पारियां आने वाली हैं. लेकिन दूसरे सेशन में न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों ने कमबैक किया और अगले 24 रनों के अंदर भारत के दो विकेट गिरा दिए. गिल 52 और पुजारा 26 रन बनकार पवेलियन लौट गए. कप्तान रहाणे ने डेब्यूटांट अय्यर के साथ मिलकर पारी को थोड़ा संभाला लेकिन वे भी 35 रन बनाकर जेमिसन को अपना विकेट दे बैठे. जेमिसन की ये तीसरी विकेट थी. लेकिन इसके बाद न्यूज़ीलैंड की टीम के लिए आगे कुछ अच्छा नहीं हुआ. दूसरे दिन भारतीय टीम को बड़ा स्कोर हासिल करना है तो श्रेयस अय्यर और रविन्द्र जडेजा को बड़ी पारियां खेलनी होंगी. इन बड़ी पारियों में अगर अय्यर शतक बनाते हैं तो वो 303 भारतीय टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 16वें ऐसे खिलाड़ी होंगे जिन्होंने शतक बनाया है. साथ ही वो सहवाग और रोहित जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |