न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 29, 2021

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


Education Tips सामान्य ज्ञान: महत्वपूर्ण तिथियां

Posted: 28 Nov 2021 10:04 PM PST

Education Tips सामान्य ज्ञान:  महत्वपूर्ण तिथियां

1. बक्सर का युद्ध कब हुआ था?
(क) 1752
(ख) 1761
(ग) 1764
(घ) 1793

2. पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
(क) 12 अप्रैल
(ख) 22 अप्रैल
(ग) 2 मई
(घ) 22 मई

3. शहीदी दिवस कब मनाया जाता है?
(क) 2 अक्तूबर
(ख) 21 मई
(ग) 31 अक्तूबर
(घ) 30 जनवरी

4. विश्व तंबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है?
(क) 31 मई
(ख) 5 जून
(ग) 8 अप्रैल
(घ) 1 मई

5. शिक्षक दिवस किस दिन मनाया जाता है?
(क) 11 जनवरी
(ख) 5 सितंबर
(ग) 14 सितंबर
(घ) 15 अप्रैल

6. क्रिसमस कब मनाया जाता है?
(क) 1 जनवरी
(ख) 25 दिसंबर
(ग) 2 अक्तूबर
(घ) 9 फरवरी

7. 20 अगस्त किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(क) पृथ्वी दिवस
(ख) सदभावना दिवस
(ग) तंबाकू निषेध दिवस
(घ) इनमें से कोई नहीं

8. विश्व पर्यावरण दिवस किस दिन मनाया जाता है?
(क) 10 अप्रैल
(ख) 15 अगस्त
(ग) 5 जून
(घ) 30 जुलाई

9. हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा कब हासिल हुआ?
(क) 1968
(ख) 1977
(ग) 1971
(घ) 1975

10. विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?
(क) 1 जनवरी
(ख) 8 नवंबर
(ग) 1 दिसंबर
(घ) 15 दिसंबर

उत्तर : 1 (ग), 2 (ख), 3 (घ), 4 (क), 5 (ख), 6(ख), 7 (ख), 8 (ग), 9 (ग), 10(ग)

भारतीय वायुसेना में 317 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

Posted: 28 Nov 2021 09:55 PM PST

भारतीय वायुसेना में 317 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

भारतीय वायुसेना ने एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एफकैट) परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पंजीकरण की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2021 से शुरू की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एफकैट परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि इस परीक्षा से जुड़ी सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी।

भर्ती से जुड़ महत्वपूर्ण तारीखें एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एफकैट) परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2021 से शुरू की जाएगी। वहीं इस भर्ती के लिए पंजीकण की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 रखी गई है। उम्मीदवार इस तारीख तक अपना आवेदन कर दें, इस के बाद आवेदन का कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा।

भर्ती के लिए पदों की संख्या एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एफकैट) परीक्षा में कुल पदों की संख्या 317 रखी गई है। पदों का विवरण निम्न हैं-

1. एसएससी के लिए - 77 पद

2. एई के लिए - 129 पद

3. एडमिन के लिए - 51 पद

4. एसीसीटीएस के लिए - 21 पद

5. एलजीएस के लिए - 39 पद

वायु भर्ती के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में फ्लाइंग ब्रांच के लिए के लिए आयु सीमा 20 वर्ष से लेकर 24 वर्ष के बीच रखी गई है। ग्राउंड ड्यूटी के लिए आयु सीमा 20 वर्ष से लेकर 26 वर्ष के बीच रखी गई है। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आवेदन के लिए फीस एफकैट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। हालांकि, एनसीसी विशेष प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से होगा। परीक्षा के बारे में जल्द ही सूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवारों का प्रशिक्षण जनवरी 2022 के पहले हफ्ते में वायुसेना अकादमी दुन्दिगल में शुरू किया जाएगा।

कांगड़ा के जवान ने पत्नी संग फंदा लगाकर जान दी, पिछले साल ही हुई थी शादी

Posted: 28 Nov 2021 09:48 PM PST

हिमाचल के जवान ने पत्नी संग फंदा लगाकर जान दी, पिछले साल ही हुई थी शादी

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से ताल्लुक रखने वाले एक सेना के जवान ने मध्य प्रदेश स्थित जबलपुर में अपनी पत्नी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कांगड़ा निवासी यह जवान जबलपुर में ही जैक रायफल में पदस्थ था। बताया गया कि जवान का शव शासकीय आवास के बरामदे में तथा पत्नी का शव बेडरूम में फांसी पर लटका मिला।

कैंट पुलिस ने बताया कि जैक रायफल में पदस्थ रायफलमैन पंकज सिंह 28 अपनी पत्नी सुनीता सिंह 25 के साथ फैमिली क्वार्टर में निवास करते थे। 25 नवंबर 2020 को उनका विवाह हुआ था। विवाह के पश्चात पंकज अकेले ड्यूटी पर आ गए थे। करीब छह माह पूर्व पत्नी सुनीता को जबलपुर ले आए थे। जिसके बाद दोनों फैमिली क्वार्टर में साथ में निवास कर रहे थे। आर्मी सूत्रों से पता चला कि शनिवार रात करीब 10.30 बजे दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सुनीता ने बेडरूम में फांसी लगा ली। 

उसे फांसी पर लटका देख पंकज भी बरामदे में फांसी पर झूल गया। सेना के सूबेदार ने कैंट थाने में घटना की सूचना दी थी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि पति-पत्नी के बीच रिश्तों में खटास आ गई थी। जो जानलेवा घटना का कारण बनी। कैंट थाना प्रभारी विजय तिवारी, एफएसएल अधिकारी डा. सुनीता तिवारी ने घटना स्‍थल का जायजा लिया। पुलिस अ‍धीक्षक सिद्धार्थ बहुगुुणा ने जांच के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में होगा अंतिम संस्कार: कैंट पुलिस ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम उपरांत पति-पत्नी के शवों को मरचुरी में रखवा दिया गया। पंकज के स्वजन व सुनीता के मायके पक्ष के लोग हिमाचल प्रदेश से विमान द्वारा जबलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। रविवार को शाम छह बजे तक उनके जबलपुर पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद शवों को हिमाचल प्रदेश ले जाया जाएगा। शवों का अंतिम संस्कार हिमाचल प्रदेश में ही किया जाएगा।

कोहली की जगह अब कौन होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अगला कप्तान

Posted: 28 Nov 2021 09:35 PM PST

कोहली की जगह अब कौन होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अगला कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए नए कप्तान की तलाश करना सबसे बड़ी चुनौती है क्योंकि विराट कोहली आईपीएल 2021 के बाद इस टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। इस बीच, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि आरसीबी उन तीन खिलाड़ियों में से किसी को भी कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं सौपेंगी, जिन्हें उन्होंने 15वें सीजन के लिए रिटेन किया है। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाजी को आईपीएल नीलामी में से ही नए कप्तान की तलाश करनी होगी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन लंच के दौरान आईपीएल 2022 के लिए आरसीबी के संभावितों के बारे में बाते करते हुए इरफान ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करना चाहिए, जो पिछले सीजन में उनके टॉप स्कोरर थे। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि मैक्सवेल को टीम का कप्तान नहीं बनाना चाहिए।

इरफान पठान ने कहा, 'मुझे लगता है कि नीलामी से ही कोई होगा, जिन्हें आरसीबी की कप्तानी मिल सकती है क्योंकि जो भी चार खिलाड़ी मेरे दिमाग में हैं, विराट जाहिर तौर पर कप्तान नहीं बनने जा रहे हैं, जैसा कि उन्होंने घोषणा की है। ग्लेन मैक्सवेल हैं, लेकिन आप उन्हें कप्तानी नहीं देना चाहते क्योंकि वह अपनी तरह का एक फ्री क्रिकेटर हैं और उसे इस तरह की जिम्मेदारी नहीं देना चाहते हैं। आप चाहते हैं कि वह खुलकर खेलें।'

चहल और सिराज को रिटेन करना चाहिए पूर्व ऑलराउंडर को लगता है कि आरसीबी को युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिटेन करना चाहिए। पठान ने कहा, 'चहल वे तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्हें चहल रिटेन कर सकती है। चौथा प्लेयर के रूप में मैं सिराज के साथ जाऊंगा। आपको कप्तान तो मिल सकता है लेकिन आप इसे नीलामी में पा सकते हैं। उन्हें उस हिस्से पर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।'

हर्षल पटेल की जगह सिराज बेहतर विकल्प इरफान ने तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को रिटेन नहीं किया है, जिन्होंने पिछले सीजन में सबसे ज्यादा 32 विकेट लेने के साथ साथ पर्पल कैप हासिल किया था। हालांकि उन्होंने बताया कि सिराज एक 'मोर कम्पलीट पैकेज' है और यह 'लॉन्ग टर्म ऑप्शन' है। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'बहुत से लोग हर्षल पटेल के बारे में सोच रहे होंगे। वह पर्पल कैप विजेता थे। लेकिन जब आप मोहम्मद सिराज के 'कम्पलीट पैकेज' को देखते हैं, जो नई गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं और अच्छा यॉर्कर कर सकते हैं, तो उन्हें भी गति मिली है। हो सकता है कि आप लंबे समय तक का विकल्प देख रहे हों। मुझे निश्चित रूप से लगता है कि यह सिराज है।'

हिमाचल में करवट लेगा मौसम, एक दिसंबर को बर्फबारी और बारिश

Posted: 28 Nov 2021 09:25 PM PST

हिमाचल में करवट लेगा मौसम, एक दिसंबर को बर्फबारी और बारिश

हिमाचल प्रदेश के लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलने की उम्‍मीद है। प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 1 दिसंबर से प्रदेश में मौसम के तेवर बदलेंगे और एक दो स्थानों पर वर्षा और ऊंचे क्षेत्रों में कुछ जगह पर बर्फबारी होने की संभावना है जबकि 2 दिसंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के अन्य भागों में 30 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। उधर, रविवार को केलांग का न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य तक पहुंच गया है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लाहौल-स्पीति जिले में पानी के स्रोत जमने लगे हैं। वहीं, रविवार को राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही है।

बता दें कि रविवार को केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में माइनस 0.7, शिमला में 6.5, चंबा में 5.2, डलहौजी में 5.2, ऊना में 8.0, धर्मशाला में 8.2, पांवटा साहिब का 8.3, पालमपुर में 6.2, नाहन में 12.5, सोलन में 4.5, मंडी में 5.1, कांगड़ा में 7.7, बिलासपुर में 6.5, भूंतर में 3.0, हमीरपुर में 5.2 और सुंदरनगर में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंबा का अधिकतम तापमान 23.5, कांगड़ा का 24.6, सोलन 24.5, केलांग का 10.1, नाहन का 23.3, पालमपुर का 20.1, मनाली का 16.6, बिलासपुर का 25.0, भूंतर का 24.1, मंडी का 21.4, हमीरपुर का 23.2, डलहौजी का 14.6, ऊना का 27.6, सुंदरनगर का 25.5, कुफरी का 13.3, धर्मशाला का 22.4 और शिमला का 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के मैदानी, मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में एक दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी भी जारी कर दी है।

हिमाचल: CM ने JCC बैठक में नया पे-कमीशन देने का किया ऐलान, कॉन्ट्रैक्ट कर्मी भी 2 साल बाद होंगे रेगुलर

Posted: 28 Nov 2021 09:19 PM PST

हिमाचल: CM ने JCC बैठक में नया पे-कमीशन देने का किया ऐलान, कॉन्ट्रैक्ट कर्मी भी 2 साल बाद होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारियों के लंबित मसले सुलझाने के लिए शिमला के पीटरहॉफ होटल में संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक शनिवार को शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में छह साल बाद जेसीसी की बैठक हो रही है। बैठक में मुख्य सचिव, सभी सचिव और विभागाध्यक्ष सहित हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी मौजूद हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सूबे के कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने सूबे में क़ॉन्ट्रेक्ट का कार्यकाल कम कर दिया है। अब प्रदेश में 3 साल के बजाय दो साल में कॉन्ट्रैक्ट कर्मी पक्के हो जाएंगे। साथ ही सीएम जयराम ठाकुर ने साल 2016 का पे-कमीशन देने का ऐलान किया जाएगा। सीएम ने कहा कि साल 2022 में फरवरी में सरकार कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान दिया जाएगा।

इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारियों के लंबित मसले सुलझाने के लिए शिमला के पीटरहॉफ होटल में संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक शनिवार को शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में छह साल बाद जेसीसी की बैठक हो रही है। बैठक में मुख्य सचिव, सभी सचिव और विभागाध्यक्ष सहित हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी मौजूद हैं।

क्या बोले सीएम सीएम जयराम ठाकुर ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कई ऐलान किया। साथ ही कहा कि हम हमेशा कर्मचारियों के साथ है। कोविड़ के दौरान कर्मचारियों का बहुत सहयोग कर्मचारियों ने सरकार का किया है। उसके सीएम ने आभार जताया। साथ ही का कई मांगें ऐसी हैं, जो एक दिन और एक समय में पूरी नहीं की जा सकती हैं। सरकार उनपर मंथन करेगी और पूरा करने की कोशिश करेगी। सीएम जयराम ठाकुर ने आधे घंटे से ज्यादा समय तक मीटिंग को संबोधित किया।

हिमाचल: घर से निकली किशोरी ने कहा- दादी के पास जा रही, किरायेदार साथ लेकर हो गया गायब

Posted: 28 Nov 2021 09:15 PM PST

हिमाचल: घर से निकली किशोरी ने कहा- दादी के पास जा रही, किरायेदार साथ लेकर हो गया गायब

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित पुलिस थाना तलाई के तहत पड़ते क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की लापत हो गई है। लड़की के परिजनों को कहना है कि उनके मकान में रहने वाले किरायेदार उसे अपने साथ ले गए हैं।

बताया गया कि बीते कल लड़की अपने घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपनी दादी के पास जा रही है। वहीं, जब देर तक वह वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने लड़की के दादा-दादी से संपर्क किया तो उन्हें पता चला कि लड़की उनके घर पहुंची ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों के पास अपनी बच्ची की खोज की, लेकिन उनके हाथ खाली ही रहे। इस बीच घरवालों ने पाया कि उनके घर में रह रहे किरायेदार भी अपने कमरों में नहीं हैं।
 
मकानमालिक के पास नहीं हैं किरायेदारों के दस्तावेज अब घरवालों को इस बात के शक है कि वे ही उनकी लाडली को उनसे दूर ले गए हैं। बताया जा रहा है कि बीते तीन माह से उसी घर में रह रहे लड़के घास काटने का काम करते थे। इस मामले में सबसे बड़ी गलती तो यह निकलकर सामने आ रही है कि मकानमालिक ने किराएदारों का पुलिस थाणे में पंजीकरण भी नहीं कराया था।

इसी वजह से उनके पास उन किराए पर रह रहे लड़कों के कोई दस्तावेज या फोटो नहीं हैं, जिसकी मदद से उनकी पहचान हो सके। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद छानबीन तेज कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी एसआर राणा ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

उनके मुताबिक वे पूरे प्रयास कर रहे हैं, जिससे आसानी से लड़की को ढूंढा जा सके। इसके साथ ही साथ उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को किरायेदार रखने से पूर्व उसकी छानबीन कर लें तथा उसका पंजीकरण नजदीकी थाने में जरूर करवाएं।

बच्चों को खिलाएं ये एक चीज, छूट जाएगी बिस्तर में पेशाब करने की आदत

Posted: 28 Nov 2021 10:05 PM PST

बच्चों को खिलाएं ये एक चीज, छूट जाएगी बिस्तर में पेशाब करने की आदत

ज्यादतर मदर्स इस बात से परेशान रहती हैं कि उनके बच्चे बड़े होने के बावजूद अक्सर बिस्तर गीला कर देते हैं। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाने से बच्चे की ये आदत छूट जाएगी।

1. छोटे बच्चों का बिस्तर पर पेशाब करना यूं तो आम बात होती है, लेकिन जब वो 3 साल से बड़े होने के बावजूद बिस्तर को गीला करते हैं तो ये उनकी एक आदत बन जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए बच्चे को सोने दो घंटे पहले एक कप गुनगुने दूध में एक चौथाई चम्मच जायफल घिसकर पिलाना चाहिए।

2. बच्चे के बिस्तर गीला करने की आदत छुड़वाने के लिए उसे रोजान सुबह खाली पेट ठंडे दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए। ध्यान रखें कि ये शुद्ध शहद हो इसमें चीनी न मिली हो। ऐसा लगातार एक सप्ताह तक करने से आपको राहत मिलेगी।

3. नींद में पेशाब करने की आदत छुड़वाने के लिए बच्चे को दिन में दो से तीन केले खिलाएं। इससे समस्या दूर होगी।

4. बच्चे को रोजाना सोने से पहले तीन से चार अखरोट खिलाने से भी रात में सोते समय बिस्तर पर पेशाब करने की आदत से छुटकारा मिलेगा।

5. आयुर्वेद विज्ञान के अनुसार बच्चे को रोजाना सुबह खाली पेट भीगी हुई किश्मिश खिलाने से भी फायदा होता है। इससे बच्चे को रात में पेशाब कम लगेगी।

6. कई बार ठंड की वजह से भी बच्चे बिस्तर पर सोते समय पेशाब कर देते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बच्चे को सोने से एक घंटे पहले एक गिलास गुनगुना दूध पीने का दें। साथ ही थोड़ा गुड़ खिलाएं।

7. बिस्तर गीला करने की बच्चे की इस आदत को छुड़वाने के लिए उसे रात को सोने से पहले एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच पिसी अजवाइन घोलकर पिलाएं। इससे समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी।

8. कई बार गुर्दे और मूत्राशय में इंफेक्शन होने के कारण भी बच्चा बार-बार पेशाब करता है। इसलिए इस समस्या को दूर करने के लिए बच्चे को सोने से पहले क्रैनबेरी का जूस पिलाएं। ये एक तरह का फल होता है।

9. ठंड के मौसम में बच्चों के बिस्तर गीला करने की आदत छुड़वाने के लिए बच्चे को दिन में दो बार एक चम्मच पिसी दालचीनी में एक चम्मच शहद मिलाकर दें। इसे चाटने से शरीर में गर्मी आएगी।

10. यूं तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे ही काफी है, लेकिन आप चाहे तो एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी जिसे नवजीवन कहते है। इस चीज का रस या बूटी खाने से भी फायदा होगा।

मुंह की दुर्गंध से हैं परेशान तो, बाज़ार से नहीं बल्कि घर पर बनाएं नेचुरल माउथवॉश

Posted: 28 Nov 2021 09:07 PM PST

मुंह की दुर्गंध से हैं परेशान तो, बाज़ार से नहीं बल्कि घर पर बनाएं नेचुरल माउथवॉश

कई लोगों के मुंह से बदबू आती है। हालांकि इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे पेट साफ ना होना, सही से ब्रश ना करना, दांतों का सड़ना और धूम्रपान, मसूड़ों की बीमारी, साइनस आदि। हालांकि मुंह की बदबू का पहला कारण बैक्टीरिया होते हैं। ऐसे में खाना खाने के बाद माउथवॉश करना बहुत जरूरी होता है। यूं तो बाजार में कई तरह के माउथवॉश मिल जाते हैं, लेकिन आप घर में मौजूद सामान से इसे आसानी से बना सकते हैं। आइए जानें इस बारे में....

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मुंह की बदबू को दूर करने के लिए आप दालचीनी और लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए पानी में 10-15 बूंद दालचीनी और लौंग का तेल डाल दें। इसे एक बोतल में रख लें और माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें।

एप्पल सिरका का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दांतों के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसके लिए 1 कप गर्म पानी में 3 चम्मच एप्पल सिरका अच्छे से मिलाएं और ब्रश करने के बाद इस्तेमाल करें। यह बदबू के साथ दांतों की सड़न दूर करने में मदद कर सकता है।

मुंह की बदबू से परेशान हैं, तो बेकिंग सोडा की मदद लें। माउथवॉश बनाने के लिए आधा गिलास पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे स्टोर कर के रख लें और माउथ वॉश की तरह इस्तेमाल करें।

माउथ वॉश में टी ट्री और पुदीना ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में 8-10 पुदीना और टी ट्री ऑयल मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें। बाद में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें और माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें।

ठंड के मौसम में जम कर खाएं मूंगफली, हैरान कर देंगे इसके फायदे

Posted: 28 Nov 2021 09:06 PM PST

ठंड के मौसम में जम कर खाएं मूंगफली, हैरान कर देंगे इसके फायदे

ठंड के मौसम में मूंगफली खाने का अपना ही अलग मजा और स्वाद है। इसे सस्ता बादाम कहा जाता हैं क्योंकि यह बादाम के मुकाबले काफी सस्ती आती है और इसके ज्यादातर गुण बादाम वाले होते हैं। मूंगफली में आपकी सेहत का खजाना छिपा है और शरीर की जरूरत के हिसाब से इसमें कई सारे विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं।

- सर्दियों में मूंगफली खाना शरीर के लिए बहुत ही पौष्टिक माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाए जाते हैं और यह आपकी शारीरिक एवं मांसिक शक्तियों का विकास करती है।

- अगर आप मोटापे से परेशान है तो ऐसे में मूंगफली खाना बहुत ही मददगार साबित हो सकता है क्योंकि मूंगफली आपकी भूख को ज्यादा समय के लिए शांत करती है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं। कम खाने से आपका वजन कम करने में आसानी होती है।

- मूंगफली में भरपूर मात्रा में रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले गुण होते हैं और इसके कारण आपके दिमाग को मजबूती मिलती और साथ ही माइंड स्ट्रोक और हृदय संबंधि बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

- हफ्ते में कम से कम दो बार मूंगफली का सेवन करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी लड़ने की ताकत मिलती है और यह डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित होती है।

- मूंगफली में विटामिन सी पाए जाने के कारण आप जुकाम, खांसी से भी सुरक्षित रह सकते हैं। साथ ही यह आपके शरीर में गुड कौलेस्ट्रोल का स्तर भी बढ़ाती है।

- अगर गर्भवती महिलाएं रोजाना कम से 200 ग्राम के लगभग मूगफली खाती हैं तो इसका असर उनके बच्चों पर पड़ता है और बच्चा पैदा होने के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती और बच्चे की रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

- बढ़ती उम्र के बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए सर्दियों में उन्हे मूंगफली का सेवन अवश्य करवाना चाहिए। अगर सही तरह से बच्चे सर्दियों में मूंगफली का सेवन कर लेते हैं तो सारा साल बीमारियों से दूर रहते हैं।

- मूंगफली बच्चों के लिए इसलिए अच्छी मानी जाती है क्योंकि इसमें एसिड्स और प्रोटीन की अच्छी- खासी मात्रा पाई जाती है।

- जो लोग थाइरॉयड की बीमारी से ग्रस्त है वे मूंगफली से दूर रहें क्योंकि इसमें मौजूद नमक थाइरॉयड को असंतुलित कर सकता है।

- शरीर में कई तरह के विटामिन और मिनरल की कमी को पूरा करने के लिए मूंगफली बहुत ही असरदार चीज है।

ज्योतिष के अनुसार जूतों के टूटने से भी जुड़ा है बड़ा रहस्य, होता है बड़ा संकेत

Posted: 28 Nov 2021 09:02 PM PST

ज्योतिष के अनुसार जूतों के टूटने से भी जुड़ा है बड़ा रहस्य, होता है बड़ा संकेत

ज्योतिष के अनुसार बार-बार जूते-चप्पल चोरी होना या खो जाना भी कुछ इशारा करता है। इनके खोने पर आर्थिक हानि तो होती है, साथ ही यह शनि दोष की संभावना को भी व्यक्त करता है। क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में शनि का वास पैरों में होता है।

जूतों के टूटने से भी जुड़ा है बड़ा रहस्य कुंडली में जब शनि अशुभ स्थिति में होता है तो इस प्रकार जूते-चप्पल टूट जाते हैं। पैरों का प्रतिनिधित्व करने वाला शनि अपना अशुभ प्रभाव दिखाने के लिए ऐसा करवाता है। जब ज्यादातर ऐसा होने लगे तो समझ जाना चाहिए शनि देव आपकी बदकिस्मती की ओर इशारा कर रहे हैं।

जब ऐसा बार-बार होने लगे तो शनि संबंधी दोषों को दूर करने के लिए विशेष उपाय करने चाहिए। साथ ही किसी ज्योतिष विशेषज्ञ को कुंडली दिखाकर आवश्यक पूजन आदि करने चाहिए।

शनि से बचने के लिए सबसे सरल उपाय है कि प्रति शनिवार शनिदेव को तेल चढ़ाएं। एक कटोरी में तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और इस तेल को किसी गरीब व्यक्ति को दान करें।

भैरव की पूजा से दूर होते हैं संकट, शत्रु होते हैं परास्त

Posted: 28 Nov 2021 08:57 PM PST

भैरव की पूजा से दूर होते हैं संकट, शत्रु होते हैं परास्त

मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भैरव जयंती मनाई जाती है। इसे भैरव अष्टमी और कालाष्टमी भी कहा जाता है। भैरव अष्टमी 27 नवंबर 2021 शनिवार को आ रही है। इस दिन व्रत रखकर जल का अ‌र्घ्य देकर भैरव का पूजन करने से शत्रु परास्त होते हैं, संकट दूर होते हैं। भैरव भगवान शिव का ही एक रूप है और इनकी पूजा उग्र देव के रूप में की जाती है। इसलिए भैरव की पूजा तांत्रिकों के लिए महत्वपूर्ण होती है।

विद्वानों का मत है किसामान्य गृहस्थों को भैरव की पूजा मंदिरों में ही करना चाहिए। भैरव का वाहन श्वान है इसलिए भैरव अष्टमी के दिन श्वान का भी पूजन किया जाता है। इस दिन श्वानों को भोजन करवाने से भैरव प्रसन्न होते हैं। भैरव अष्टमी के दिन शिव-पार्वती की कथा सुनना चाहिए। भैरव का मुख्य हथियार दंड है। इस कारण इन्हें दंडपति भी कहते हैं। भैरव का दिन रविवार और मंगलवार है। इन दोनों दिन इनकी पूजा करने से भूत-प्रेम बाधाएं समाप्त होती हैं। सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार होता है।

कथा एक बार ब्रह्मा तथा विष्णु में यह विवाद छिड़ गया किविश्व का तारणहार तथा परम तत्व कौन है। इस विवाद को हल करने के लिए महर्षियों को बुलाया गया। महर्षियों ने निर्णय किया किपरम तत्व कोई अव्यक्त सत्ता है। ब्रह्मा तथा विष्णु उसी विभूति से बने हैं। विष्णुजी ने ऋषियों की बात मान ली किंतु ब्रह्माजी ने यह स्वीकार नहीं किया। वे अपने को ही परम तत्व मानते थे। यह परम तत्व की अवज्ञा बहुत बड़ा अपमान था। शिवजी ने तत्काल भैरव के रूप में उग्र रूप धारण करके ब्रह्मा का गर्व चूर-चूर कर दिया। यह दिन अष्टमी का दिन था। इसलिए इस दिन को भैरव अष्टमी कहा जाता है।

भैरव अष्टमी के उपाय भगवान शिव का रूद्र रूप होने के कारण भैरव अष्टमी के दिन भगवान शिव का पूजन, अभिषेक करने से भैरव की भी कृपा प्राप्त होती है।

भैरव की पूजा करने से शत्रु परास्त होते हैं, संकट दूर होते हैं। भैरव के सच्चे भक्तों को सताने वालों को संसार में कहीं जगह नहीं मिलती।

सारी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भैरव अष्टमी के दिन 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करने से मनोरथ साकार होते हैं।

भैरव अष्टमी के दिन भगवान भैरव को नारियल और जलेबी का भोग अर्पित करने से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।

भैरव अष्टमी पर भगवान भैरव को मदिर का भोग लगाने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इस दिन काले श्वान को ताजी बनी रोटी को घी से चुपड़कर उस पर गुड़ रखकर खिलाने से भैरव प्रसन्न होते हैं।
इस बार भैरव जयंती के दिन शनिवार भी है। इसलिए भैरव पूजन से शनि की पीड़ा भी शांत होती है।

2021-22: आने वाले 6 माह में पड़ रहे हैं शादी के कुल 45 शुभ मुहूर्त

Posted: 28 Nov 2021 08:54 PM PST

2021-22: आने वाले 6 माह में पड़ रहे हैं शादी के कुल 45 शुभ मुहूर्त

इस साल मंगलवार, 20 जुलाई 2021 से शुरु हुए चातुर्मास का 14 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ ही समापन हो गया। इस चतुर्मास के दौरान शुभ कार्यों की मनाही (शादी-विवाह, मुंडन जैसे शुभ काम) रहती है। ऐसे में अब ये शुभ कार्य देवउठनी एकादशी से शुरू हो गए हैं।

इस बार जहां देवउठनी एकादशी 14 नवंबर को (भगवान विष्‍णु निद्रा से जागे) रही वहीं 15 नवंबर को भी एकादशी तिथि रहने के चलते इस दिन तुलसी विवाह (तुलसी और शालिग्राम का विवाह) का आयोजन किया गया। इसी के साथ 4 महीनों से शादियों के लिए चल रहा इंतजार समाप्त हो गया।

यूं तो देवउठनी एकादशी के साथ ही शादियां प्रारंभ हो जाती हैं, परंतु हिंदू धर्म में शादी सहित विभिन्न शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त को विशेष माना जाता है।

ऐसे में अब ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शुभ मुहूर्त के आधार पर भी नवंबर-दिसंबर 2021 में शादियों की शुभ तारीखें बहुत सी रहेंगी। तो चलिए जानते हैं कि नवंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक शादी के कुल कितने शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं।

नवंबर 2021 के विवाह शुभ मुहूर्त: नवंबर 2021 में शादी करने का पहला मुहूर्त 14 नवंबर 2021 को पड़ने के पश्चात इसी महीने की 15,16,20,21,22,28,29 और 30 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे।

दिसंबर 2021 के विवाह शुभ मुहूर्त: दिसंबर 2021 में 1,2,6,7,8,9,11 और 13 तारीख को शुभ मुहूर्त के चलते शादी की जा सकेगी।

जनवरी 2022 के विवाह शुभ मुहूर्त: वहीं जनवरी 2022 में 22,23,24 और 25 तारीख भी शादी के लिए शुभ हैं।

फरवरी 2022 के विवाह शुभ मुहूर्त: फरवरी 2022 में 5,6,7,9,10,11,12,18,19,20 और 22 तारीख यानि कुल 11 दिन शादी के शुभ मुहूर्त रहेंगे।

मार्च 2022 के विवाह शुभ मुहूर्त: जबकि मार्च 2022 में मात्र 2 शादी के शुभ मुहूर्त हैं। ऐसे में इस माह 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

अप्रैल 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त: 
अप्रैल 2022 में भी फरवरी 2022 की तरह 11 दिनों तक शादी के शुभ मुहूर्त रहेंगे। इसके तहत अप्रैल में 14, 15, 16, 17,19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को विवाह करना शुभ रहेगा।

जानकारों के अनुसार शादी-विवाह के लिए बताए गए शुभ दिनों में भी शुभ समय निकालना बेहद खास रहता है। ऐसे में अधिकांशत: शादी के लिए शुभ तारीख निकालने के साथ ही उस दिन का शुभ समय भी निकाला जाता है। ऐसे में शादी की शुभ तारीखों के संबंध में शुभ समय का भी ध्यान रखें, और यदि आपके घर में इनमें सी दी गई किसी तारीख पर विवाह का आयोजन हो रहा है तो उस तारीख का शुभ समय भी अवश्य निकालवा लें।


घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, अब नहीं पड़ेगा गैस सिलेंडर महंगा

Posted: 28 Nov 2021 08:49 PM PST

घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, अब नहीं पड़ेगा गैस सिलेंडर महंगा

घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए लंबे समय बाद अच्छी खबर आई है, लंबे समय से बंद गैस सब्सिडी अब फिर से खाते में आने लगी है, इस कारण अब उपभोक्ताओं को सिलेंंडर पहले की अपेक्षा सस्ता भी पड़ेगा, पिछले काफी समय से गैस सब्सिडी खाते में नहीं आने के कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर एक हजार रुपए का पडऩे लगा था, लेकिन अब फिर से सब्सिडी शुरू होने से गैस उपभोक्ताओं को काफी हद तक राहत मिलेगी।

158.52 रुपए की सब्सिडी खुशखबरी आ रही है कि लोगों के खातों में सब्सिडी आने लगी है। कई महीने बाद लोगों के खाते में सब्सिडी आने लगी है, लेकिन लोगों से बात करने के बाद पता चलता है कि कई लोगों को अलग-अलग सब्सिडी मिल रही है। जब ऐसा होता है, तो लोग असमंजस में रहते हैं कि आखिर उन्हें कितनी सब्सिडी मिल रही हैं। कई को 54.81 की सब्सिडी मिल रही है, तो कई को 158.52 रुपए की। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिनके पास गैस कनेक्शन है, तो आप आधार नंबर को गैस कनेक्शन से जोड़कर सीधे बैंक खाते में सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे कई तरीके हैं, जिनके द्वारा आप आधार नंबर को गैस कनेक्शन जोड़ सकते हैं। 

आधार को गैस कनेक्शन से जोडऩे के लिए आपको बस एक कॉल करना होगा या एक आईवीआरएस या केवल एक एसएमएस भेजना हासेगा। देश में लगभग 80 प्रतिशत परिवार गैस कनेक्शन का उपयोग करते हैं और ऐसा मुख्य रूप से इसलिए हैं, क्योंकि इन गैस कनेक्शनों को सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है। हालांकि, एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी के रूप में 79.26 रुपये प्रति सिलेंडर दिया जा रहा है, लेकिन, यह जानकारी लोगों से मिली है, ग्राहकों को अलग-अलग सब्सिडी मिल रही है। ऐसे में लोग असमंजस में हैं कि कितनी बार सब्सिडी मिल रही है।

फिर से शुरू कर दी सब्सिडी 
सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर पर पुन: सब्सिडी देना इस माह से शुरू किया है। प्रति सिलेंडर उपभोक्ता को 54.81 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। सरकार ने सब्सिडी जुलाई 2020 से बंद कर दी थी। नीमच में पांच माह से बिल्कुल बंद थी।

Airtel और Vodafone अपने प्लान्स महंगे किए जाने के बाद jio ने भी अपने प्लान महंगे कर दिए

Posted: 28 Nov 2021 08:44 PM PST

Airtel और Vodafone अपने प्लान्स महंगे किए जाने के बाद jio ने भी अपने प्लान महंगे कर दिए

एयरटेल और वोडाफोन द्वारा अपने प्लान्स महंगे किए जाने के बाद जियो (Jio) ने भी अपने वर्तमान प्लान महंगे कर दिए हैं. कंपनी के नए प्लान एक दिसंबर 2021 से लागू हो जाएंगे. कंपनी का सबसे ज्यादा पॉपुलर 555 रुपये वाला प्लान अब 666 रुपये का हो गया है तो 599 रुपये वाला प्लान अब 719 रुपये का हो गया है. इन दोनों प्लान्स में वैलिडिटी वही 84 दिनों की रहेगी. इसके अवाला जियो (Jio) ने अपने सभी प्लान्स के रेट रिवाइज़ किए हैं.

ये हैं Jio के सभी नए प्लान 
जियो का 75 रुपये वाला प्लान अब 91 रुपये का हो गया है, जिसमें 29 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में हर महीने 3GB डेटा के साथ अनलिमिडेट वॉइस और 50 SMS भी मिलते हैं. जो प्लान पहले 129 रुपये का था, उसे खरीदने के लिए आपको 155 रुपये देने पड़ेंगे. इसमें हर महीने 2GB डेटा, अनिलिमिटेड वॉइस कॉल्स और 300 SMS मिलते हैं. इसी तरह 149 रुपये वाले प्लान के लिए आपको 179 रुपये चुकाने होंगे, जिसमें 24 दिनों की वैधता के साथ रोजाना एक जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं.

अभी तक जो रिचार्ज 199 रुपये में होता था, उसके लिए अब आपको 239 रुपये देने होंगे. इसमें 1.5 GB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉइस और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. 249 रुपये वाले बेनिफिट अब 299 रुपये में मिलेंगे. इसमें 2 GB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉइस और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. 399 रुपये में 56 दिन की वैधता वाला प्लान अब 479 में मिलेगा. इसमें 1.5 GB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉइस और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. 444 रुपये में 56 दिन की वैधता वाला प्लान बदलकर अब 533 रुपये का हो गया है. इसमें 2 GB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉइस और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं.

329 रुपये में 84 दिन वैधता वाला प्लान 395 रुपये का हो गया है. इसमें कुल 6 GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस और कुल 1000 SMS मिलते हैं. 555 रुपये में 84 दिन की वैधता वाला प्लान अब 666 रुपये का हो गया है, जिसमें 1.5 GB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉइस और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. 599 रुपये में 84 दिन वैलिडिटी वाला प्लान अब 719 रुपये का हो गया है. इसमें 2 GB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉइस और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं.

1299 रुपये में 336 दिन चलने वाला प्लान अब 1559 रुपये में मिलेगा. इसमें कुल 24 GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस और 3600 मैसेज मिलेंगे. 2399 रुपये में 365 दिन वाला प्लान अब 2879 रुपये में मिलेगा. इसमें 2 GB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉइस और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं.

डेटा ऐड-ऑन प्लान
अगर डेटा ऐड-ऑन की बात करें तो 51 रुपये वाला ऐड-ऑन 61 रुपये का हो गया है, जिसमें बिना किसी वैधता के 6 GB डेटा मिलता है. 101 रुपये वाला प्लान 121 का हो गया है. इसमें बिना वैधता के 12 GB डेटा मिलता है. 251 रुपये में 30 दिन की वैधता के साथ 50 GB डेटा देना वाला प्लान अब 301 रुपये का कर दिया गया है.


जियो ने अपने नए प्लान्स कुछ इस तरह दिए हैं.

Post Bottom Ad

Pages