Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 18, 2021

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड: पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में चरस बरामद, दो गिरफ्तार

Posted: 18 Nov 2021 10:40 PM PST

बड़कोट: उत्तरकाशी पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने दो दो और चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। बड़कोट पुलिस ने नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुये सीएम बड़कोट अनुज की देखरेख में लगातार छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तारी सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने की है। सब इंस्पेक्टर सतबीर पहले भी बड़े खुलासे कर चुके हैं। थाना प्रभारी बड़कोट के नेतृत्व में बड़कोट

यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें

Posted: 18 Nov 2021 10:40 PM PST

The post यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें first appeared on Khabar Uttarakhand News.

उत्तराखंड : कृषि कानून वापसी पर बोले किसान, ये हमारी जीत

Posted: 18 Nov 2021 10:40 PM PST

देहरादून: तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के ऐलान के साथ ही प्रदेशर से मिली-जुली प्रतिक्रियांए सामने आ रही हैं। लेकिन, एक बात साफ है कि इसस फैसले से किसानों में खुशी की लहर है। हालांकि, वो इस फैसले को सरकार के बड़े फैसले के तौर पर कम और अपनी जीत के तौर पर ज्यादा देख रहे हैं। सरकार इस फैसले को पीएम मोदी को किसान हित में बड़ा कदम बता रहे हैं। लेकिन, विपक्ष इस पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। उनका

उत्तराखंड: सात और आठ दिसंबर को गैरसैंण में होगा शीतकालीन सत्र

Posted: 18 Nov 2021 09:40 PM PST

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर अब तक तिथियों को लेकर कुछ असमंजस चल रहा था। लेकिन, अब विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सत्र की तारीखों की जानकारी दी है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र भराड़ीसैंण में 7 और 8 दिसंबर को आहूत होगा, जिसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि भराड़ीसैंण में दिसंबर माह में दो दिवसीय सत्र आहूत किया

उत्तराखंड: सड़क हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत, तीन लोग घायल

Posted: 18 Nov 2021 09:40 PM PST

पिथौरागढ: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में आज सुबह साढ़े पांच बजे दर्दनाक हादसा हो गया। सहां एक वाहन गहरी खाई में गिरी गया। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बेरीनाग मोटर मार्ग में गोदीगाड़ मंदिर के पास एक बोलेरो 50 फीट खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बोलेरो में 6 लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई है, और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है। थाना बेरीनाग को

सबसे बड़ी खबर: केंद्र सरकार ने वापस लिए तीन नए कृषि कानून, PM मोदी ने किया ऐलान

Posted: 18 Nov 2021 08:40 PM PST

राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून बिल वापस लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि संसद के सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। मैं देश वासियों के क्षमा मांगते हुए, सच्चे मन से कहना चाहता हूं कि हमारे प्रयास में कमी रही होगी कि हम उन्हें समझा नहीं पाए। आज गुरू नानक जी का पवित्र प्रकाश पर्व है। आज मैं आपको यह बताने आया हूं, कि हमने तीन कृषि कानूनों

उत्तराखंड: बड़ा भाई-छोटा भाई मिलकर निकालेंगे हल, 15 दिन में पूरा समाधान

Posted: 18 Nov 2021 02:40 AM PST

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लखनऊ के दौरे पर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने राज्य के अफसरों के साथ बैठक की। यह बैठक दोनों राज्यों के बीच पिछले 21 सालों से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए हुई थी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि बैठक में दोनों राज्यों के बीच 21 साल से चल

ब्रेकिंग : सलमान खुर्शीद के घर आगजनी और फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार, पिस्टल-मैगजीन बरामद

Posted: 18 Nov 2021 02:40 AM PST

नैनीताल :  बीते दिनों पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के घर में आगजनी और फायरिंग करने के मामले में पुलिस को आरोपियों की तलाश कर रही थी जिसमे पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने इस मामले में शामिल 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से अवैध पिस्टल और मैगजीन भी बरामद हुई है। सभी पकड़े गए आरोपियों ने ये कुबूल किया कि उस दिन वो बवाल उन्होंने मिलकर किया

बड़ी खबर : इस दिन होगी धामी सरकार की कैबिनेट बैठक

Posted: 18 Nov 2021 02:40 AM PST

देहरादून। 11 नवंबर को कैबिनेट बैठक किसी कारणवश सरकार द्वारा स्थगित कर दी गई थी। वहीं सरकार ने अगली कैबिनेट बैठक किस दिन करनी है इस पर फैसला ले लिया है। जी हां बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली उत्तराखंड सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 23 नम्बर को होगी। धामी मंत्रिमंडल की बैठक 23 नवंबर को 4:00 बजे से शुरू होगी जो की सचिवालय में होगी। बता दें कि इस बैठक में राज्य की खेल

5 साल की मासूम को निवाला बनाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, जारी हुआ था ढेर करने का आदेश

Posted: 18 Nov 2021 02:40 AM PST

नैनीताल से बड़ी खबर है. बता दें कि बीते दिनों समीपवर्ती चोपड़ा गांव के दांगड़ तोक में 5 साल की मासूम को तेंदुए ने निवाला बनाया था। बच्ची के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मां बार बार बच्ची को याद कर रो रही है। वहीं इस मामले में बड़ा अपडेट ये है कि बच्ची को निवाला बनाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। आपको बता दें कि बीते दिन ही डीएम ने तेंदुए को ढेर करने का आदेश जारी किया था और साथ ही

उत्तराखंड : लाइव शो में भिड़े BJP विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता, बंद कराना पड़ा कार्यक्रम!

Posted: 18 Nov 2021 01:40 AM PST

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर में भाजपा विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता एक लाइव शो के दौरान मुद्दों पर बहस करते-करते मारपीट तक पहुंच गए। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और विवाद शांत नहीं होने पर कार्यक्रम को बंद करा दिया। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम बुधवार शाम को अंबेडकर पार्क में हो रहा था। लाइव शो में भाजपा विधायक राजकुमार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकराज बेहड़ भी पहुंचे थे। लाइव

आठ सालों में लगाई 1 लाख 59 हजार RTI, महिलाओं पर बड़ा खुलासा

Posted: 18 Nov 2021 01:40 AM PST

सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत पिछले आठ सालों में 1 लाख 59 हजार आरटीआई डाली गईं। इन आरटीआई में केवल 11,376 महिलाओं की हैं और बाकी सभी पुरुषों की। कार्मिक मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी किए हैं। एक आरटीआई के जवाब में मंत्रालय ने बताया कि 22 अप्रैल 2013 से 12 नवंबर 2021 के बीच इस कानून के तहत 1,59,107 अर्जियां दी गईं। इनमें से 11,376 अर्जियां महिलाओं ने दीं और 1,47,731 अर्जियां पुरुषों ने दीं। लोकेश के

VIDEO : विवादों में उत्तराखंड के राघव जुयाल, मिला कंटेस्टेंट के पिता का सपोर्ट, कहा- वो सही हैं

Posted: 18 Nov 2021 01:40 AM PST

डांस दीवाने 3 के होस्ट औऱ उत्तराखंड निवासी राघव जुयाल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। राघव अपनी एक्टिंग, डांसिंग और कॉमेडी को लेकर नहीं बल्कि डांस दीवाने शो के मंच पर दिए गए एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उनका एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसके बाद वो यूजर्स के निशाने पर आ गए। राघव पर नस्लवाद का आरोप लगा है। आपको बता दें कि राघव जुयाल ने हाल ही में डांस दीवाने शो के मंच पर असम की

दो सगे तांत्रिक भाइयों की नृशंस हत्या, खेत में मिला शव

Posted: 18 Nov 2021 01:40 AM PST

उत्तराखंड के पडोसी राज्य यूपी के सहारनपुर से डबल मर्डर का मामला सामने आया है। बता दें कि सहारनपुर जिले के गंगोह के मैनपुरा गांव में दो सगे तांत्रिक भाइयों की नृशंस हत्या कर दी गई। जानकारी मिली है कि पहले दोनों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया और उसके बाद गोली मारकर मौत की नींद सुलाया गया और शवों को खेत में फेंक दिए। मिली जानकारी के अनुसार डबल मर्डर की खबर से इलाके में खलबली मची हुई है।

उत्तराखंड : कॉबेट पार्क में घूमना हुआ मुश्किल, आने वालों की बढ़ी टेंशन, ये है बड़ा कारण

Posted: 18 Nov 2021 01:40 AM PST

रामनगर: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क। जंगली जानवरों को देखने के शौकीनों की यह पहली पसंद है। पार्क अब फिर से पर्यटकों के लिए खुलने लगा है। प्रसिद्ध ढिकाला जोन ढिकाला खुल चुका है और खुलते ही पैक भी हो चुका है। नाइट स्टे के लिए पार्क लगभग फुल हो चुका है। बिजरानी, झिरना, ढेला व ढिकाला के गेस्ट हाउसों के परमिट 14 जनवरी तक के लिए बुक हो चुके हैं। डे परमिट मिलना भी मुश्किल हो रहे हैं। कॉर्बेट पार्क 15 जून

तोड़ दिया फैंस का दिल, अब सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी

Posted: 18 Nov 2021 12:40 AM PST

लखनऊ की एक अदालत ने मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। दरअसल कोर्ट ने एक कार्यक्रम को मनमाने तरीके से रद्द करने और टिकट खरीदने वालों का पैसा वापस नहीं करने के मामले में सपने के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. डांसर सपना चौधरी पर अपने फैन्‍स का दिल तोड़ने का आरोप लगा है. यह मामला अदालत तक पहुंच गया है. अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी की अदालत ने वारंट

उत्तराखंड: कंटेनर और डंपर में आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Posted: 17 Nov 2021 11:40 PM PST

देहरादून: देहरादून में आज सुबह दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। कन्टेनर और डम्पर की इस टक्कर में डम्पर चालक की मौत हो गई। कन्टेनर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, आज गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे शिमला बाईपास, भुड़पुर चांदनी चौक के पास कन्टेनर और वाहन डम्पर आपस मे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये। इस हादसे में कन्टेनर चालक अख्तर पुत्र यासीन, निवासी

उत्तराखंड ब्रेकिंग : जल संस्थान के दो इंजीनियर निलंबित, एक ने बेटे को दिया ठेका

Posted: 17 Nov 2021 11:40 PM PST

देहरादून। उत्तराखंड के जल संस्थान विभाग से बड़ी खबर है। बता दें को अलग अलग जिलों में दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें कि जल जीवन मिशन के तहत अपने बेटे को ठेका देने के आरोप में इंजीनियर सहित जल संस्थान के दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। पेयजल सचिव नितेश झा ने इस संबंध में आदेश जारी किए है जिससे हड़कंप मच गया है। इंजीनियर पर बेटे को ठेका देने का आरोप मिली जानकारी के

बड़ी खबर: हो गया परिसंपत्तियों का बंटवारा, इन फैसलों पर बनी सहमति

Posted: 17 Nov 2021 11:40 PM PST

लखनऊ : उत्तराखंड और यूपी सरकार के बीच चल रहे परिसंपत्तियों विवाद सुलझ गया है। बता दें कि सीएम धामी दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं। जहां आज दूसरे दिन सीएम धामी की सीएम योगी के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर बैठक थी जो की खत्म हो गई है। दोनों राज्यों के सीएम ने आज बैठक कर कई मुद्दों पर सहमति जताई और आज ये परिसंपत्ति का विवाद खत्म हो गया है। सीएम धामी ने खुद पीसी कर ये जानकारी दी। सीएम ने कहा कि

यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें

Posted: 17 Nov 2021 11:40 PM PST

The post यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें first appeared on Khabar Uttarakhand News.

उत्तराखंड : सेल्फी के चक्कर में गंवा दी जान, पुल में नीचे गिरा युवक, मौत

Posted: 17 Nov 2021 11:40 PM PST

हल्द्वानी : उत्तराखंड में अब तक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां नौजवानों ने सेल्फी के चक्कर में अपनी जान गवाई। आज कल की युवा पीढ़ी सेल्फी, रील्स में इतनी मशगुल हो गई है कि उन्हें अपनी जान की परवाह भी नहीं है। ताजा मामला हल्द्वानी के गौला पुल से सामने आया है जहां एक युवक ने सेल्फी के चक्कर में अपनी जान गवा दी। युवक की पुलिस से नीचे गिरने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे

Post Bottom Ad

Pages