Uttarakhand News |
- अंजान लिंक पर क्लिक कर नहीं बनोगे हीरो, जानकारी लीक हुई तो खाता हो जायेगा जीरो : अल्मोड़ा पुलिस
- उत्तराखंड : तीन दिन से लापता थी युवती, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
- उत्तराखंड: फ्रंट लाइन पर आने को तैयार हैं युवा नेता, क्या इस बार दांव लगाएंगे राजनीतिक दल
- मोदी कैबिनेट से किसानों के लिए खुशखबरी, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी
- क्या BJP को लगने वाला है बड़ा झटका, आज होने वाली है ये मुलाकात!
- ऋषिकेश : बैंक में लोगों को कागज की गड्डी थमाकर उड़ा ले जाते थे रुपये, 3 शातिर ठग गिरफ्तार
- उत्तराखंड: महिला और बच्चे को ससुरालियों ने घर से निकाला, कोर्ट का आदेश भी नहीं माना
- उत्तराखंड के जेलों से ऑपरेट हो रहा क्राइम नेटवर्क, कोई दे रहा सुपारी-कोई चला रहा नशे का रैकेट, किसकी मिलीभगत?
- कपिल के शो में शूटिंग करने पहुंची स्मृति ईरानी, गार्ड ने कहा-सॉरी मैडम आप अंदर नहीं जा सकती
- उत्तराखंड के मेधावी-गरीब छात्र-छात्राओं के लिए राजभवन की बड़ी पहल, बस करना होगा ये काम
- उत्तराखंड की जेलों में बदमाशों का राज, एक के बाद एक कई खुलासे, आखिर कौन है जिम्मेदार?
- किचन से टमाटर हुआ गायब, बिक रहा 100 रुपये किलो तक, ये है कारण, कब तक कम हो सकते हैं दाम?
- यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें
- 6 KM की खड़ी चढ़ाई से छुटकारा, खरसाली से यमुनोत्री पहुंचने के लिए लगेंगे सिर्फ 9 मिनट
- उत्तराखंड : दून विश्वविद्यालय ने आपदा राहत के लिए CM को सौंपा चेक
- उत्तराखंड: अखाड़ा परिषद की चेतावनी, गैरसैंण में करेंगे देवस्थानम बोर्ड का विरोध
- छा गया अपना पवनू, अरूणिता के साथ गाए इस गाने को दो दिन में मिले 2 मिलियन व्यूज…देखिए
- उत्तराखंड: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक जारी, उम्मीदवारों के नामों पर हो रहा मंथन
- केजरीवाल उत्तराखंड में फूंक गए चुनावी बिगुल, अब दर्जनों लोगों ने थामा ‘आप’ का दामन
- गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से मिली जान से मारने की धमकी
- उत्तराखंड : यात्रियों के लिए बड़ी राहत, इतना सस्ता हुआ किराया
| अंजान लिंक पर क्लिक कर नहीं बनोगे हीरो, जानकारी लीक हुई तो खाता हो जायेगा जीरो : अल्मोड़ा पुलिस Posted: 24 Nov 2021 02:40 AM PST अल्मोड़ा : जिले की और प्रदेश की जनता को साइबर क्राइम से बचाने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने सोशल मीडिया पेज पर एक जानकारी शेयर की है वो भी जबरदस्त चार लाइनों के साथ. अल्मोड़ा पुलिस ने लिखा कि अंजान लिंक पर क्लिक कर नहीं बनोगे हीरो, जानकारी लीक हुई तो खाता हो जायेगा जीरो, साईबर ठग ने पड़ोसी बनकर महिला के खाते से मेहनत की कमाई लगायी पार, द्वाराहाट पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर वापस करवाये 80 हजार… एक |
| उत्तराखंड : तीन दिन से लापता थी युवती, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव Posted: 24 Nov 2021 02:40 AM PST पुरोला: तीन दिन पहले हुडोली से एक युवती लापता हो गई थी। तब से ही उसकी खोज की जा रही थी। उसकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकी मिली है। परिजनों ने पांणी गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस को तहरीर भी दी है। राजस्व पुलिस ने अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने तहरीर में कहा है कि पांणी गांव निवासी नवनीत युवती को बहला-फुसलाकर |
| उत्तराखंड: फ्रंट लाइन पर आने को तैयार हैं युवा नेता, क्या इस बार दांव लगाएंगे राजनीतिक दल Posted: 24 Nov 2021 01:40 AM PST हल्द्वानी (योगेश शर्मा): उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है। चुनाव तारीखों का ऐलान होने से पहले अब दावेदार भी अपने-अपने टिकट की जुगत में लगे हुए हैं। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले युवा नेता भी दावेदारी पेश करते नजर आ रहे हैं। राजनीति गलियारों में इस बात की भी चर्चा होने लगी है कि अब नेताओं की सेकेंड लाइन को मौका दिया चाहिए। युवा दावेदार चाहते हैं कि युवाआंे को भी पार्टी में उचित सम्मान मिले। अब |
| मोदी कैबिनेट से किसानों के लिए खुशखबरी, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी Posted: 24 Nov 2021 01:40 AM PST किसानों के लिए केंद्र से बड़ी खबर है। इस खबर का इंतजार किसान बेसब्री से कर रहे हैं। जी हां बता दें कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव पर मोदी कैबिनेट ने बुधवार को अपनी मुहर लगा दी. अब कानून की वापसी के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में बिल आएगा. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. पीएम मोदी की अध्यक्षता हुई कैबिनेट की मीटिंग में यह फैसला किया गया. गौर हो की पीएम मोदी ने 19 |
| क्या BJP को लगने वाला है बड़ा झटका, आज होने वाली है ये मुलाकात! Posted: 24 Nov 2021 01:40 AM PST भाजपा से लंबे वक्त से नाराज चल रहे राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात करने वाले हैं। स्वामी अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। मुलाकात की बात सामने आने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल इस बैठक का क्या अजेंडा रहेगा, इसका अंदाजा फिलहाल किसीको नहीं है। लेकिन, कहा जा रहा है कि स्वामी भाजपा को झटका देकर टीएमसी का दामन थाम सकते हैं। स्वामी पहले भी ममता |
| ऋषिकेश : बैंक में लोगों को कागज की गड्डी थमाकर उड़ा ले जाते थे रुपये, 3 शातिर ठग गिरफ्तार Posted: 24 Nov 2021 01:40 AM PST ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये शातिर ठग बैंक में लोगों को बातों में उलझाकर रुमाल के अंदर कागज की गड्डी देकर ठगी करते थे। पुलिस ने इस गिरोह के तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से कागज की 02 गड्डी और 22 हजार रुपए, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंक स्टेटमेंट बरामद हुए हैं। जानकारी मिली है कि अभियुक्त शिवकुमार पूर्व में भी कोतवाली ऋषिकेश से इसी |
| उत्तराखंड: महिला और बच्चे को ससुरालियों ने घर से निकाला, कोर्ट का आदेश भी नहीं माना Posted: 24 Nov 2021 01:40 AM PST रुड़की: रुड़की में न्यायालय के आदेश पर विवाहिता और उसके बच्चे को एक अधिकारी और कुछ पुलिसकर्मी उसकी ससुराल छोड़ने पहुंचे थे, लेकिन ससुराल वालों ने न्यायालय के निर्देश के बाद भी गेट नहीं खोला। जिसके चलते विवाहिता अपने छोटे बच्चे के साथ ससुरालियों के गेट के बाहर घंटों बैठी रही। अधिकारी और पुलिसकर्मी भी महिला के साथ वहां मौजूद रहे। मामला अकबरपुर कालसो का है। गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह सैनी ने अपनी |
| Posted: 24 Nov 2021 12:40 AM PST देहरादून: अपराधी अपराध करते हैं और उन्हें पुलिस कड़ी मशक्कत से पकड़ कर जेल में बंद करती है लेकिन ये अपराधी शांत नहीं बैठते बल्कि वो जेल में भी अपने अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। इसमे सवाल ये है कि आखिर अपराधी जेल में अंदर किसकी शह पर अपराध पर अपराध कर रहे हैं। कैदियों को आखिर कौन संसाधन जेल के अंदर उपलब्ध करा रहा है? सवाल ये भी है कि क्या ये जेल प्रशासन की मिली भगत के बिना संभव है। जी हां ये हम |
| कपिल के शो में शूटिंग करने पहुंची स्मृति ईरानी, गार्ड ने कहा-सॉरी मैडम आप अंदर नहीं जा सकती Posted: 24 Nov 2021 12:40 AM PST टीवी अदाकारा से नेता बनीं स्मृति ईरानी कपिल शर्मा शो के सेट पर शूटिंग करने पहुंची थी। वो शो में बतौर गेस्ट नजर आने वाली थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्मृति बिना शूटिंग किए ही लौट गईं। स्मृति ईरानी यहां अपनी किताब 'लाल सलाम' के प्रमोशन के लिए आने वाली थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही वो गेट पर पहुंची गार्ड ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। आखिरकार स्मृति ईरानी को वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि |
| उत्तराखंड के मेधावी-गरीब छात्र-छात्राओं के लिए राजभवन की बड़ी पहल, बस करना होगा ये काम Posted: 23 Nov 2021 11:41 PM PST देहरादून : उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गरीब-मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया है जिससे उन छात्राओं को आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी जो पढ़ने लिखने में होशियार हैं लेकिन उनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं है और आगे पढ़ने के लिए वो फीस भरने में असमर्थ हैं, उनके लिए ऱाजभवन ने एक पहल की शुरुआत की है। राजभवन ने गरीब-निर्धन और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए एक आदेश |
| उत्तराखंड की जेलों में बदमाशों का राज, एक के बाद एक कई खुलासे, आखिर कौन है जिम्मेदार? Posted: 23 Nov 2021 11:41 PM PST देहरादून: जेल केदियों को रखने और उनको सुधारने के लिए बनाई जाती हैं। जेल में कई तरह के खूंखार कैदियों को रखा जाता है, जिससे वो अपराध करना छोड़ दें। लेकिन, जब सिस्टम में ही गड़बड़ी हो तो ऐसा होना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। उत्तराखंड की जेलों का हाल भी कुछ ऐसा ही है। यहां जेलों में गुंडे और बदमाशों का राज चल रहा है। बड़े खुलासे भी हो चुके हैं, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार कौन है? यह जानना सबसे जरूरी है। |
| किचन से टमाटर हुआ गायब, बिक रहा 100 रुपये किलो तक, ये है कारण, कब तक कम हो सकते हैं दाम? Posted: 23 Nov 2021 11:41 PM PST टमाटर औऱ लाल हो गया है। किचन से टमाटर कुछ समय से गायब हो गया है। लोगों एक टमाटर का यूज दो बार सब्जी बनाने में कर रहे हैं क्योंकि टमाटर हो गया है 100 के पार,….कई जगहों पर टमाटर 120 और कहीं 100 रुपये किलो बिक रहा है तो कहीं 70,80,90 रुपये किलो भी बिक रहा है। जनता उम्मीद लगाए बैठी है कि पेट्रोल के दाम जहां घटाएं गए हैं वहीं अब सब्जी के दामों में भी गिरावट आएगी लेकिन सब्जी खाना हरकिसी के बसकी बात |
| यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें Posted: 23 Nov 2021 11:40 PM PST The post यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें first appeared on Khabar Uttarakhand News. |
| 6 KM की खड़ी चढ़ाई से छुटकारा, खरसाली से यमुनोत्री पहुंचने के लिए लगेंगे सिर्फ 9 मिनट Posted: 23 Nov 2021 11:40 PM PST देहरादून : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा सुगम और आसान होती जा रही है। अब यमुनोत्री धाम तक पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए आसान होगा। जी हां बता दें कि यमुनोत्री धाम का सफर अब भक्त 9 मिनट में तय कर सकेंगे वो भी खरसाली से यनुनोत्री तक। जी हां इसके लिए उत्तराखंड सरकार खरसाली से यमुनोत्री तक रोपवे निर्माण की कवायद तेज करने जा रही है। साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस रोपवे के बनने पर श्रद्धालु सिर्फ 9 मिनट में |
| उत्तराखंड : दून विश्वविद्यालय ने आपदा राहत के लिए CM को सौंपा चेक Posted: 23 Nov 2021 11:40 PM PST देहरादून: पिछले दिनों कुमाऊं मंडल में आई आपदा के दृष्टिगत दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों और कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 52 हजार 601 धनराशि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह चेक दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने सौंपा। मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान की गई इस सहायता राशि के लिए मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं |
| उत्तराखंड: अखाड़ा परिषद की चेतावनी, गैरसैंण में करेंगे देवस्थानम बोर्ड का विरोध Posted: 23 Nov 2021 11:40 PM PST हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के एक गुट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी (महानिर्वाणी) ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड भंग किए जाने की मांग को लेकर अखाड़ा परिषद संतों को साथ गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन करेगा। उससे पहले अखाड़ा परिषद मुख्यमंत्री को लिखित ज्ञापन सौंपेगा और बोर्ड बनने से प्रभावित पुरोहितों से भी मिलेगा। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि सत्ता पक्ष के कई विधायक भी |
| छा गया अपना पवनू, अरूणिता के साथ गाए इस गाने को दो दिन में मिले 2 मिलियन व्यूज…देखिए Posted: 23 Nov 2021 09:41 PM PST उत्तराखंड चंपावत के पवनदीप राजन ने इंडियल आइडल में धूम मचाई और लाखों करोड़ों लोगों का दिल जीता और शो का विनर बने। वहीं इसके बाद से ही पवनदीप राजन काम में बिजी हैं. वो हाल ही में वो एक शो के लिए लंदन गए थे। पवनदीप राजन के अब तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं और हिट हो चुके हैं। पवनदीप राजन की अरुणिता के साथ जोड़ी धूम मचा रही है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया से लेकर संगीत की दुनिया में धमाल मचा रही है। |
| उत्तराखंड: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक जारी, उम्मीदवारों के नामों पर हो रहा मंथन Posted: 23 Nov 2021 09:41 PM PST देहरादून: राजधानी देहरादून में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चल रही है। इस बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा चल रही है। चर्चा के बाद कांग्रेस कुछ हत तक यह तय कर लेगी कि चुनावी मैदान में किसको उतारा जाएगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस की रणनीति उम्मीदवारों को ऐलान कर रणनीतिक बढ़त लेने का भी है। हालांकि, उम्मीदवरों का ऐलान कांग्रेस कई दौर की बैठकों के बाद ही करेगी, लेकिन प्रक्रिया |
| केजरीवाल उत्तराखंड में फूंक गए चुनावी बिगुल, अब दर्जनों लोगों ने थामा ‘आप’ का दामन Posted: 23 Nov 2021 09:41 PM PST नैनीताल : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में बीते दिनों चुनावी बिगुल फूंक गए। अरविंद केजरीवाल बूढ़े बुजुर्ग से लेकर ऑटो और टैक्सी चालकों को भी लुभा गए। वहीं आप के लिए अच्छी खर नैनीताल से है। जी हां बता दें कि सरोवर नगरी नैनीताल में आम आदमी पार्टी के मंडल अध्यक्ष शाकिर अली, आप पार्टी विधानसभा प्रत्याशी डॉ भुवन चन्द्र आर्य,व प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुमका के |
| गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से मिली जान से मारने की धमकी Posted: 23 Nov 2021 09:41 PM PST पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है. गौतम गंभीर ने आरोप लगाया है कि ISIS कश्मीर से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. बीजेपी सांसद ने अब दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि गौतम गंभीर को मिली धमकी के संबंध में जांच की जा रही है. |
| उत्तराखंड : यात्रियों के लिए बड़ी राहत, इतना सस्ता हुआ किराया Posted: 23 Nov 2021 09:40 PM PST देहरादून: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। कोरोना काल में ट्रेनों का किराया तीन गुना तक बढ़ा दिया गया था, जिसके चलते लोगों को महंगा किराया देना पड़ रहा है। ट्रेनों को स्पेशल में कनवर्ट कर दिया था, लेकिन अब उनसे स्पेशल का टैग हटा दिया गया है। हरिद्वार से संचालित होने वाली 34 जोड़ी ट्रेनों के पुराने व नए नंबर जारी किए गए हैं। जिससे रेल यात्रियों को 30 फीसदी किराया कम देना होगा। |
| You are subscribed to email updates from Uttarakhand News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |