बेसिक शिक्षा न्यूज़ । Basic Shiksha News | |
| Posted: 20 Dec 2021 08:34 AM PST महराजगंज : मण्डलीय बेसिक बाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्व0 रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में महराजगंज ने आज फिर मारी बाजी, क्लिक कर पूरी खबर देखें। महराजगंज : मंडलीय बेसिक बाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक समारोह का आयोजन स्व0 रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में आज दूसरे दिन सोमवार को 5 गोल्ड और तीन सिल्वर सहित कुल 8 पदक महाराजगंज ने जीता । 35 किलो बालक वर्ग कुश्ती में महाराजगज को मिला गोल्ड, समूहगान में महराजगंज को गोल्ड मिला। मण्डलीय बेसिक बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में महराजगंज के बच्चों ने सांस्क़ृतिक कार्यक्रम में लहराया परचम।लोकगीत/लोकनृत्य में गोल्ड के साथ तीनों प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद महाराजगंज ने मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2021 में आज दूसरे दिन सोमवार को 5 गोल्ड और तीन सिल्वर सहित कुल 8 पदक महाराजगंज ने जीता । इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज ओमप्रकाश यादव जी एवं बीईओ गण सहित उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी, जिलामंत्री सत्येन्द्र कुमार मिश्र एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह जी ने सभी को शुभकामनाओं सहित ढेर सारा बधाई दिया। इस मौके पर जनपद महराजगंज के जूनियर शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष टी एन गोपाल जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह जी , जिला कोषाध्यक्ष मनौवर अली अंसारी जी, राघवेन्द्र पाण्डेय जी, धनप्रकाश त्रिपाठी, अखिलेश पाठक जी, दयानन्द त्रिपाठी, हरिश्चंद्र चौधरी जी, जनपदीय व्यायाम शिक्षक निराला जी, कृष्णदेव जी, कृष्णा मद्धेशिया जी, आशीष सिंह, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार मिश्र, शैलेन्द्र सिंह, आनन्द यादव, अनुपमा यादव, प्रभात चंद राय, ज्ञानचंद मिश्र, साकेत जैन, सुरेन्द्र शर्मा पंकज मौर्या, विवेक कुशवाहा, विवेक यादव, आदर्श मिश्र, अनिल चौरसिया, दिवाकर ध्वज सिंह, मनोज वर्मा, बलराम यादव, गिरीशचंद्र मिश्र, प्रदीप कुमार सिंह, शैलेश पटेल, पंकज सिंह, अशोक सिंह, धन्नू चौहान, अतिकुर्रहमान जी, जगत सिंह सहित तमाम शिक्षक और प्रतिभागी बच्चे आदि मौजूद थे। |
| You are subscribed to email updates from Basic Shiksha News। प्राइमरी का मास्टर । Primary Ka Master । बेसिक शिक्षा समाचार . To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |