Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- देश को और कितने अच्छे दिन चाहिए: गृह मंत्री ने पूछा - MP News
- WORLD NEWS- एक रोबोट जो बच्चे पैदा कर सकता है, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में बनाया गया
- MP government jobs- स्टेनोग्राफर और सहायक ग्रेड 3 की भर्ती
- MPPSC EXAM CALENDAR 2021-22 जारी, यहां पढ़िए एमपीपीएससी परीक्षा कार्यक्रम
देश को और कितने अच्छे दिन चाहिए: गृह मंत्री ने पूछा - MP News Posted: 01 Dec 2021 10:45 PM PST भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान सरकार के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि देश में कितना परिवर्तन आ गया है और सवाल किया कि देश को और कितने अच्छे दिन चाहिए। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज चुनिंदा पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि ममता बनर्जी सिद्धिविनायक के दर्शन करने जा रही हैं। कमलनाथ हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ रहे हैं।केजरीवाल जी तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं, राहुल जी कश्मीरी पंडित बन रहे हैं। देश को और कितने अच्छे दिन चाहिए?।
रोजगार और किसानों के नाम पर कांग्रेस ने धोखा दिया है: प्रवक्ता मध्य प्रदेश सरकारडॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी और बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर धोखा देने वाली कांग्रेस ने सत्ता के लिए हमेशा से जनता को बेवकूफ बनाने का ही काम किया है। इसी कारण आज कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के घटक दल उसका साथ छोड़ कर जा रहे हैं।
|
WORLD NEWS- एक रोबोट जो बच्चे पैदा कर सकता है, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में बनाया गया Posted: 01 Dec 2021 10:28 PM PST Washington. अब तक आपने साइंस फिक्शन फिल्मों में देखा होगा कि रोबोट अपने जैसे रोबोट पैदा कर सकते हैं परंतु अब अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इसे हकीकत में बदल दिया है। दुनिया के पहले जीवित रोबोट जेनोबोट्स बनाने वाले वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह जेनोबोट्स अब अपने जैसी संतान भी पैदा कर सकते हैं। इन्हें बनाने का श्रेय वर्मोट, टफट्स और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वॉइस इंस्टिट्यूट को है। ज़ेनोबोट्स पैक से कैंसर का इलाज किया जाएगायह जेनोबोट्स पैक- मैन जैसे अपने मुंह के अंदर एकल कोशिकाओं को जमा करते हैं और बच्चों को बाहर निकालते हैं। जो बिल्कुल माता-पिता की तरह दिखते व गति करते हैं। शोधकर्ताओं का दावा है कि यह जेनोबोट्स कैंसर के साथ कई गंभीर बीमारियों के इलाज में भी क्रांति ला सकते हैं। इनमें गहरे घाव, बर्थ डिफेक्टस् और उम्र बढ़ने से जुड़ी बीमारियां भी शामिल है। भविष्य में यह जेनोबोट्स अपने आप मल्टीप्लाई होकर बीमारियों को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित होंगे। एक रोबोट जो समुद्र और नदी, तालाबों से माइक्रो प्लास्टिक कचरा निकाल लाएगाशोधकर्ताओं का मानना है कि यह जेनोबोट्स ना सिर्फ बीमारियों से लड़ सकते हैं बल्कि प्रकृति को साफ-सुथरा रखने में भी मदद करेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संयोजन से इनकी उपयोगिता बढ़ाई जा सकेगी। इस स्टडी से जुड़े टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर माइकल लेविन बताते हैं कि जेनोबोट्स की उपयोगिता बढ़ाने पर शोध जारी है। हालांकि ताजा प्रयोग के तौर पर पता चला है कि यह रोबोट महासागरों, नदी और तालाब की गहराई से माइक्रोप्लास्टिक कचरा खींच लेने में भी सक्षम है। ऐसे में इनके जरिए साफ सफाई भी की जा सकेगी और पर्यावरण की सुरक्षा भी होगी। जेनोबोट्स कैसे बनाए गए, क्या इंसानों की तरह जिंदा हैये जेनोबोट्स जीते जागते रोबोट्स हैं। जिन्हें मेंढक के एंब्रियो से बनाया गया है। साथ ही इनके दिल को मोटर की तरह यूज किया जा सकता है। इन जोनोबोट्स को बनाने के लिए मेंढक के भ्रूण से जीवित स्टेम कोशिकाओं को स्क्रैप किया गया और इन्हें इनक्यूबेट करने के लिए छोड़ दिया गया। इसलिए यह रोबोट होने के साथ-साथ जीव भी है। इन रोबोट्स में जानवर या पौधों से अलग जैविक प्रजनन का बिल्कुल नया रूप खोजा गया है। एक रोबोट दूसरे रोबोट को ठीक कर सकता हैवैज्ञानिकों ने इनके जीन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है। यह जोनोबोट्स चल सकते हैं, तैर सकते हैं, बिना खाए हफ्तों तक जिंदा रह सकते हैं और इसके अलावा खुद को ठीक भी कर सकते हैं। यह जोनोबोट्स एक से दूसरे में रिप्लिकेट (अपने जैसी कॉपी बनाना) भी हो सकते हैं। |
MP government jobs- स्टेनोग्राफर और सहायक ग्रेड 3 की भर्ती Posted: 01 Dec 2021 08:22 PM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश के सभी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में स्टेनोग्राफर और सहायक ग्रेड 3 के लिए हाई कोर्ट द्वारा वैकेंसी ओपन की गई है। कुल 1255 पदों पर रिक्रूटमेंट किया जाना है। जॉब नोटिफिकेशन पहले ही जारी हो चुका था। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक प्रतिष्ठा पूर्ण अवसर हो सकता है। सरकारी नौकरी- हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर और सहायक ग्रेडउच्च न्यायालय द्वारा राज्य के सभी जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना पर स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ), सहायक ग्रेड 3 एवं सहायक ग्रेड 3 इंग्लिश नॉलेज के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन दिनांक 30 नवंबर 2021 से शुरू हो गए हैं एवं लास्ट डेट 30 दिसंबर 2021 तक भरे जा सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा की तिथि एवं मुख्य परीक्षा की तिथि आवेदन प्रक्रिया के बाद में अधिसूचित की जाएगी। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट वैकेंसी1. स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के लिए- 108 पद 2. स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के लिए- 205 पद 3. स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) के लिए- 11 पद 4. असिस्टेंट ग्रेड 3 के लिए- 910 पद 5. असिस्टेंट ग्रेड 3 (अंग्रेजी) के लिए- 21 पद MP government vacancy- आवश्यक योग्यता एवं आयु सीमामध्य प्रदेश स्टेनोग्राफर एवं सहायक ग्रेड 3 भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा उम्मीदवार यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। CPCT स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नियमानुसार आरक्षण लागू किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा केवल पात्रता के लिए होगी। प्रारंभिक परीक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में आमंत्रित किया जाएगा। HOW TO APPLY MP High Court stenographer, assistant grade 3आवेदन करने से पहले मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर ऑफिशल नोटिफिकेशन (12-11-2021 Advertisement to the posts of Stenographer Grade-2, Stenographer Grade-3, Stenographer Grade-3 (Court Manager Staff), Assistant Grade-3 & Assistant Grade-3 (English Knowing) for District Courts of M.P. year-2021) को ध्यानपूर्वक पढ़ें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
MPPSC EXAM CALENDAR 2021-22 जारी, यहां पढ़िए एमपीपीएससी परीक्षा कार्यक्रम Posted: 01 Dec 2021 08:00 PM PST इंदौर। MP Public Service Commission (MPPSC) Indore द्वारा Examination Calendar 2021-2022 (Part - I) Dated 01.12.2021 जारी कर दिया गया है। इसमें राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2019, राज्य सेवा परीक्षा 2020 और राज्य सेवा परीक्षा 2021 की संभावित तारीखों की घोषणा की गई है। MPPSC Examination Calendar 2021-2022 Part - Iराज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2019 का रिजल्ट दिसंबर 2021 में आने की संभावना है इंटरव्यू फरवरी 2022 में और अंतिम चयन परिणाम मार्च 2022 में आने की संभावना है। राज्य वन सेवा परीक्षा 2019 की मुख्य परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2021 में आने की संभावना है इंटरव्यू फरवरी 2022 में और अंतिम चयन परिणाम मार्च 2022 में आने की संभावना है। राज्य सेवा परीक्षा 2020प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर 2021 में, मुख्य परीक्षा अप्रैल 2022 में, मुख्य परीक्षा का परिणाम जुलाई 2022 में, इंटरव्यू सितंबर 2022 में, अंतिम चयन परिणाम अक्टूबर 2022 में आने की संभावना है। राज्य वन सेवा परीक्षा 2020प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2021 में मुख्य परीक्षा अप्रैल 2022 मुख्य परीक्षा का परिणाम मई 2022 इंटरव्यू जुलाई 2022 अंतिम चयन परिणाम सितंबर 2022 को आने की संभावना है। राज्य सेवा परीक्षा 2021विज्ञापन का प्रकाशन दिसंबर 2021 प्रारंभिक परीक्षा 24 अप्रैल 2022 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम मई 2022 मुख्य परीक्षा अगस्त 2022 मुख्य परीक्षा का परिणाम अक्टूबर 2022 इंटरव्यू नवंबर 2022 अंतिम चयन परिणाम दिसंबर 2022 को आने की संभावना है। राज्य वन सेवा परीक्षा 2021विज्ञापन का प्रकाशन दिसंबर 2021 प्रारंभिक परीक्षा 24 अप्रैल 2022 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट मई 2022 मुख्य परीक्षा जुलाई 2022 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अगस्त 2022 इंटरव्यू सितंबर 2022 अंतिम चयन परिणाम अक्टूबर 2022 आने की संभावना है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States |