Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 19, 2021

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


Small business ideas- लाइसेंस नहीं फिर भी कीटनाशक दवा की दुकान खोलने का मौका

Posted: 19 Dec 2021 02:10 PM PST

ऐसे व्यक्ति जो उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं का व्यापार करना चाहते है और जिनके पास लायसेंस नहीं है एवं लायसेंस प्राप्त करने हेतु निर्धारित योग्यता नही है, ऐसे व्यक्तियों को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मैनेज हैदराबाद के सहयोग से एक वर्षीय डिप्लोमा (डिप्लोमा एन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर्स) कोर्स करवाता है।

डिप्लोमा कोर्स हेतु आवेदक को कम से कम 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। जो व्यक्ति उक्त डिप्लोमा कोर्स करना चाहते है वह एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, कक्षा 10 अथवा उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, 5 फोटो एवं ₹20000 का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि दिनांक 24 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अपने जिले की किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग आत्मा परियोजना के संचालक से संपर्क कर सकते हैं। डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई जिले के एग्रीकल्चर कॉलेज में की जाएगी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

NEEMUCH- भ्रष्टाचार के आरोपी पटवारी सस्पेंड, लोकायुक्त ने पकड़ा था

Posted: 19 Dec 2021 02:00 PM PST

नीमच
। कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल द्वारा पटवारी हल्का नम्बर-9 जयसिहंपुरा के पटवारी संतोष चौबे को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। पटवारी हल्का नम्बर 9 जयसिहंपुरा का अतिरिक्त प्रभार पटवारी श्री लोकेश मोड को सौंपा गया है।

पटवारी संतोष चौबे को लोकायुक्त पुलिस ने 1 दिन पहले जयसिंहपुरा गांव के एक किसान से 30,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लोकायुक्त पुलिस द्वारा पटवारी संतोष चौबे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। भ्रष्टाचार के आरोप में FIR दर्ज हो जाने के कारण कलेक्टर ने निलंबन की कार्रवाई की। 

लोकायुक्त पुलिस ने बताया था कि जमीन का सीमांकन एवं पावती बनाने के बदले किसान से ढाई लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। प्राथमिक जांच में किसान की शिकायत सही पाए जाने पर पटवारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए प्लान बनाया गया था। लोकायुक्त पुलिस का दावा है कि उन्होंने पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MP NEWS TODAY- मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार- 18 दिसंबर 2021

Posted: 19 Dec 2021 01:47 PM PST

मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सुप्रीम कोर्ट द्वारा ओबीसी आरक्षण निरस्त कर दिए जाने के बाद भाजपा के नेताओं ने इसके लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार बताया। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस पार्टी की तरफ से केस लड़ने वाले एडवोकेट एवं सांसद विवेक तंखा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को 10 करोड रुपए का मानहानि का नोटिस दिया है। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि ग्रीन ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमने पिछले 8 वर्षों में इसके उत्पादन को 10 गुना से अधिक बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2012 में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायोमास ऊर्जा और लघु जल विद्युत में हमारा उत्पादन 438.24 मेगावॉट हुआ करता था, जो 2021 में बढ़कर लगभग 5500 मेगावॉट हो चुका है। 

शिवराज सिंह सरकार की संस्कृति मंत्री एवं इंदौर की धाकड़ महिला नेता उषा ठाकुर ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को सलाह दी है कि वह संसदीय भाषा का इस्तेमाल करें। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि कोई भी व्यक्ति धर्मनिरपेक्ष नहीं हो सकता और जो धर्मनिरपेक्ष है वह जानवर है। 

राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के विधायकों को सपरिवार आमंत्रित किया। रात्रि में भोजन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा में चर्चा के लिए कोई सूचना नहीं दी है। शायद वह विधानसभा में किसी भी मुद्दे पर बात करना नहीं चाहते। 

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में भोपाल में रविवार को तृतीय भोजवेटलेंड विंटर बर्ड गणना के पहले दिन यूरेशियन ग्रिफन गिद्ध प्रजाति के चार पक्षियों की खोज हुई है। इसके अलावा इग्रेट, हेरोन, कारमोरेंट, स्पॉट बिल्ड डक, ब्लैक काइट, किंग फिशर, ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट, सनबर्ड, जकाना, कॉमन पोचार्ड, थ्राइक, रेड वेटल्ड लेप विंग, रिवर टर्न आदि बड़ी संख्या में पक्षी पाए गए।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलियासोत नदी पर बने पुल के लोकार्पण से पहले जनता को बुलाकर उनकी आपत्तियों को सुना और दूर करने के निर्देश दिए। विधायक शर्मा का कहना है कि जनता की अनापत्ति मिलने के बाद ही लोकार्पण किया जाएगा। 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी के विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने संबोधित किया। बताया गया है कि ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस पार्टी सदन के भीतर सरकार से सवाल जवाब करेगी। संसद का सत्र सोमवार 21 दिसंबर 2021 से शुरू हो रहा है। 

मध्यप्रदेश शासन की ओर से प्रेस को भेजी गई एक सूचना में बताया गया है कि प्रधानमंत्री कुसुम '(स)-योजना' के अंतर्गत इस साल लगभग 7000 सोलर पंप स्थापित किए गए और 23500 किसानों ने सोलर पंप के लिए आवेदन किया है। 

मध्य प्रदेश में शीतलहर के कारण प्रदूषण कम हो गया। रविवार को इंदौर की हवा में पर्याप्त ऑक्सीजन की मात्रा थी और जहरीली गैस नहीं थी। भोपाल, ग्वालियर एवं जबलपुर में भी वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार हुआ है। 

IAS TAPASYA ने अपने विवाह में कन्यादान की रस्म नहीं होने दी थी। तपस्या का कहना था कि मैं अपने पिता की बेटी हूं और जीवन भर रहूंगी। मैं दान करने वाली वस्तु नहीं हूं। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया है। धर्म शास्त्रों के विशेषज्ञों का कहना है कि कन्यादान की प्रक्रिया का मतलब कन्या का दान करना नहीं होता। तपस्या को कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए थी। शास्त्रों के अनुसार इस प्रकार का विवाह, संस्कार नहीं माना जा सकता। 

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। 4000 पदों के लिए 1217000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। 1 महीने तक परीक्षा चलेगी। परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार करने का काम चल रहा है। 

रायसेन जिले में नर्मदा नदी में एक नाव पलट गई। इसमें सवार 6 लोगों को जिंदा बचा लिया गया लेकिन एक महिला, उनका बेटा और एक पुरुष की मृत्यु हो गई। 

देवास में एक महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला महिला डॉक्टर का देवर था। महिला डॉक्टर ने उसे गर्म खाना देने से मना कर दिया था। पुलिस का कहना है कि हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। 

मध्यप्रदेश के बैतूल में शाम के समय टहलने निकले सिंचाई विभाग के एसडीओ दिलीप कुमार गुप्ता को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में उनकी मृत्यु हो गई। 

सागर में कोरोनावायरस से संक्रमित एक युवक की मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि युवक पहले से ही बीमार था। उसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थी। कोरोनावायरस का संक्रमण हो जाने के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी। 

अशोक नगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों ने चक्का जाम करके बिजली कंपनी का विरोध किया। बिजली कंपनी के अधिकारी पूरा बिल जमा कर देने के बाद भी एनओसी नहीं दे रहे। 

रायसेन में तापमान 3 डिग्री से नीचे पहुंच गया। पेड़ पौधों के पत्तों पर बर्फ जमी मिली। मध्य प्रदेश के 26 जिलों में शीत लहर चल रही है। 8 से ज्यादा जिला में रात का तापमान 5 डिग्री से कम था। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

ठंड के मौसम में कान के इन्फेक्शन का घरेलू इलाज- home remedies for ear infection

Posted: 19 Dec 2021 01:04 PM PST

सर्दी के मौसम में कान में इन्फेक्शन की शिकायत आम बातें। कई लोग तो हर साल कान के इंफेक्शन का शिकार होते हैं। यह मात्र एक रात में काफी दर्दनाक समस्या बन जाते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि शीतकाल के दौरान कान के इन्फेक्शन को जितना जल्दी हो सके पहचान लिया जाए और उसका घरेलू उपचार कर लिया जाए।

Home remedies for ear infection in adults 

लैवंडर ऑयल से रूई को भिगोकर कान में लगा लें। याद रखें ज्यादा तेल नहीं होना चाहिए। रुई से कान बंद हो जाना चाहिए लेकिन तेल कान के अंदर नहीं जाना चाहिए। तब तक लगाए रखें जब तक दर्द खत्म ना हो जाए। बाहरी इंफेक्शन से तुरंत राहत का सबसे अच्छा तरीका है। 

वयस्क नागरिकों के लिए कान के इन्फेक्शन का घरेलू इलाज

नारियल का तेल एंटीमाइक्रोबॉयल होता है। इसके कारण कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। बिस्तर पर लेट जाएं। जिस कान में इंफेक्शन है, उसे ऊपर की तरफ रखें। प्योर नेचुरल कोकोनट ऑयल की 3 बूंदें कान के अंदर डालें। रुई से कान को बंद कर दें। जब दर्द में आराम मिल जाए तोरी को निकाल दें। सुबह बिस्तर पहले छोड़ने से पहले और रात में सोने से पहले 2-3 इस्तेमाल करने पर इंफेक्शन खत्म हो जाएगा। 

ठंडी हवा से कान में दर्द हो रहा है तो क्या करें

यदि ठंडी हवाओं के कारण कान में दर्द हो रहा है तो गर्म पानी में कपड़ा भिगोकर उसे अच्छी तरह से निचोड़ लें। फिर उस कपड़े को कान के ऊपर रख दें। थोड़ी देर तक रखा रहने दें। यह प्रक्रिया आराम मिलने तक दोहराएं। 

home remedies for ear infection in babies

गर्म पानी में छोटे तौलिए को निचोड़ कर बच्चे के गर्दन और कान के आसपास सिकाई कर सकते हैं। 
तुलसी के पत्ते का रस सबसे अच्छा और सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला तरीका है। अधिकतम तीन बूंद तुलसी पत्ते का रस बच्चे को आराम दे देता है। 
यदि नवजात शिशु है और मां के दूध का सेवन करता है तो कान में दर्द होने पर माता के दूध की कुछ बूंदें कान के अंदर डाल देंगे। आराम मिल जाएगा।  स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें

सेब फल के बीज में सायनाइड होता है, फिर उसे खाने से किसी की मृत्यु क्यों नहीं होती- GK in Hindi

Posted: 19 Dec 2021 12:55 PM PST

अपन सभी जानते हैं कि सायनाइड दुनिया का सबसे खतरनाक जहर है। कहा तो यहां तक जाता है कि साइनाइट को जीभ पर रखते मनुष्य की मृत्यु हो जाती है। लोग आज तक साइनाइट का स्वाद नहीं बता पाए। विज्ञान की किताब में लिखा है कि एप्पल के बीज में जहरीला यौगिक सायनाइड होता है। सवाल यह है कि जब एप्पल के बीज में सायनाइड होता है तो फिर उसे खाने से किसी की मृत्यु नहीं होती। 

एप्पल में ऐसा क्या होता है, जो किसी को बीमार नहीं होने देता 

अंग्रेजी में एक कहावत है, an apple a day keeps doctor away यानी यदि आप प्रतिदिन एक सेब फल खाते हैं तो आपको कभी डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि आप बीमार ही नहीं पड़ेंगे। एप्पल में एक स्वस्थ मनुष्य के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और बीमारियों से लड़ने वाले तत्व पाए जाते हैं। सेब फल में कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं जिनके कारण शरीर में नवीन कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है। इसीलिए एप्पल को जादुई फल कहा जाता है और यह दुनिया में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है।

सेब फल के साइनाइड युक्त बीज खाने से किसी की मृत्यु क्यों नहीं होती

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे अनुज जायसवाल बताते हैं कि सेब फल यानी एप्पल के बीजों में वही साइनाइट पाया जाता है जिसका उपयोग नाजियों ने अपनी विरोधी विचारधारा के लोगों को मारने के लिए किया था, लेकिन फिर भी सेब फल के बीज खाने से किसी मनुष्य की मृत्यु नहीं हो सकती। क्योंकि, पूरे सेब फल के बीजों में लगभग 0.06 से 0.24 मिलीग्राम साइनाइड होता है जो कि मनुष्य के शरीर पर असर करने के लिए काफी कम है। 

अधिक मात्रा में बीजों का सेवन करने से सिरदर्द, उल्टी, मतली, पेट में ऐंठन, कमजोरी, चक्कर आना और मानसिक भ्रम जैसी बीमारियां हो सकती हैं। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

NHM की गलती की भुगतेंगे, निष्कासित संविदा मलेरिया MPW- Khula Khat

Posted: 19 Dec 2021 11:57 AM PST

जैसा की सभी जानते है कि 2017 में मध्य प्रदेश शासन ने मलेरिया mpw को 8 साल सेवा लेकर सेवा से पृथक कर दिया था और फिर 2019 की STS (सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर) की भर्ती में 20% वेटेज देकर भर्ती करने का प्रावधान सितम्बर 2019 की राज्य स्वास्थ्य समिति की बैठक में तय हुआ था। 

फिर STS भर्ती का विज्ञापन octomber 2019 में जारी किया गया लेकिन NHM ने सिर्फ एक बिंदु दिया की वो भर्ती में पद कम जय ज्यादा कर सकता है, भर्ती निरस्त कर सकता है लेकिन 20% वेटेज देने की बात देना भूल गया। दिसम्बर 2019 में एग्जाम हुई और फिर अचानक 2021 की 23 जनवरी को एक लेटर NHM द्वारा जारी किया गया कि STS भर्ती की मेरिट MPW को 20% वेटेज देकर बनाई जा रही है लेकिन जब रिजल्ट आया तो नॉन MPW कैंडिडेट कोर्ट में चले गए और NHM ये साबित नही कर पाया कि 20% वेटेज का प्रावधान विज्ञप्ति के पहले हुआ था। 

ऐसे में अब सभी निष्कासित MPW जो जॉब से 2017 से बाहर चल रहे है, आपने आप को ठगा महसूस कर रहे है क्योंकि 20% वेटेज उन्हें उनकी 8 साल की सेवा का फल मिला था लेकिन अब NHM केस हार गया है तो सभी MPW मेरिट से बाहर ही जाएंगे। मतलब NHM की गलती की सजा MPW भुगतेंगे। 

इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. खुला खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com

पति-पत्नी में से किसी एक को ही चुनाव ड्यूटी पर भेजा जाए: कर्मचारी संघ की मांग- MP Employees News

Posted: 19 Dec 2021 11:47 AM PST

जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की जनवरी 2022 में होने वाले मध्य प्रदेश त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में चुनावी अमले के लोक सेवक जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं, जैसे हृदय रोग, कैंसर, रक्तचाप, गंभीर मघुमेय, लकवा, ब्रेन ट्यूमर, किडनी रोग, डायलिसिस के साथ-साथ अस्थाई द्विव्यांगता से पीडित हैं, साथ ही गत वर्ष कोरोना जैसे वैश्विक बीमारी की चपेट में आकर गंभीर रूप से ग्रसित हुए लोक सेवकों को चुनावी कार्य से दूर रखा जावे। 

क्योंकि ऐसे कर्मचारी को अपने परहेजी सादे खान-पान के साथ ही समय पर दवाईयों पर आश्रित रहना पडता है एवं जिन्हें कमी मी चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता पड सकती है को चुनावी मतदान दल से मुक्त रखा जावे ताकि जिससे मतदान दल के अन्य सदस्यों को चुनाव कार्य संपन्न कराने में परेशानी न हो । तथा ऐसे पति/पत्नी दोनो ही लोक सेवक हो उनमें से किसी एक की ही चुनावी डयूटी लगाई जानी चाहिए जिससे पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन हो सके। 

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, नरेन्द्र दुबे, अटल उपाध्याय, प्रहलाद उपाध्याय, जवाहर केवट, मनोज राय (द्वय) शहजाद द्विवेदी, रजनीश पाण्डे, अजय दुबे, कैलाश शर्मा, लक्षमण परिहार, हर्षमनोज दुबे, के.जी.पाठक, हरिशंकर गौतम, अरूण दुबे, विनोद साहू, बलराम नामदेव, मुन्ना लाल पटैल, अजय राजपूत, मुकेश सिंह, मिर्जा मन्सुर बेग, योगेन्द्र मिश्रा, राजेश चतुर्वेदी, मनोज खन्ना, आलोक वाजपेयी, वीरेश शर्मा आलोक अग्निहोत्री, दुर्गेश पाण्डे, ब्रजेश मिश्रा, श्याम नारायण तिवारी, मनीष नोडिया मनीष शुक्ला, आदि ने आयुक्त मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग से मांग है कि गंभीर बीमारी से ग्रसित लोक सेवकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाये तथा पति/पत्नी में से किसी एक की ही चुनाव डयूटी लगाई जावे। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्या करें.

MP TET VARG-3 NOTES- प्रश्न उत्तर विचार या चिंतन टॉपिक पर आधारित

Posted: 19 Dec 2021 11:35 AM PST

Q1. विचार या चिंतन किस प्रकार की प्रक्रिया है-Thought Or Thinking is which type of process? 
Ans- निरंतर या लगातार (Continuous) 
Q2 हमारी चिंतन प्रक्रिया मुख्य रूप से किन पर आधारित होती है- Our Thought process is mainly based on? 
Ans- संकल्पना और तर्क पर (On Concept and Argument) 

Q3. हमारे ज्ञान को क्रमबद्ध रूप कौन प्रदान करता है
Which process give a systematic look to our knowledge? 
Ans-संकल्पना (Concept) 

Q4. मुख्य रूप से तर्क कितने प्रकार के होते हैं- How many types of argument reasoning are there? 
Ans- दो (Two) 

Q5. किस प्रकार के तर्क वैज्ञानिक प्रकृति के होते हैं
Which type of of argument is scientific in nature? 
Ans-आगमन तर्क (Inductive Reasoning) 

Q6 जब चिंतन मूर्त रूप धारण कर लेता है तो क्या कहलाता है- When does thought take  abstract form then, what does it called? 
Ans-भाषा (Language) 

Q7 जीन पियाजे के अनुसार भाषा और विचार के संबंध कौन सा कथन सत्य है  
According  to Jean piaget which one is correct about language and thought? 
Ans- भाषा पहले आती है और विचार बाद में आता है (Language comes first then the thought comes) 

Q8 लेव व्यगोत्स्की के अनुसार भाषा और विचार में क्या संबंध है- According to Lev Vygotsky how thought and language are related with each other? 
Ans-पहले विचार आता है और फिर भाषा आती है (thought comes first after that language comes) 

Q9   नोम चोमस्की के अनुसार हमारे ब्रेन में भाषा को सीखने के लिए क्या पाया जाता है- According to Norman chomsky what is found in our brain to acquire language? 
Ans- भाषा अधिग्रहण यंत्र (Language Acquisition Device, LAD) 

Q10 स्किनर के अनुसार भाषा किस प्रकार से  सीखी जाती है-
How is language learnt, according to Skinner? 
Ans- अनुकरण द्वारा (By imitation) 

Q11 व्यगोत्सकि के अनुसार एक बच्चा अपने आप को किस प्रकार निर्देशित करता  है -According to Vygotsky how does a child direct himself? 
Ans - अहम केंद्रित वाक द्वारा (by egocentric speech or  inner private speech or silent speech) 

Q12 सृजनात्मक चिंतन, किस प्रकार का चिंतन है- Creative Thinking is a which type of thinking.? 
Ans-अपसारी चिंतन (Divergent Thinking) मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति से किस कानून के तहत छूट मिलती है- CrPC section 205

Posted: 19 Dec 2021 11:26 AM PST

आपने अक्सर सुना होगा कोर्ट केस के मामलों में कुछ लोगों को न्यायालय में उपस्थित होने से छूट मिल जाती है जबकि कुछ लोगों के आवेदन निरस्त हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि यह केवल मजिस्ट्रेट की मर्जी पर निर्भर करता है या फिर इसके लिए कोई कानून है जिसके तहत यह पता चलता है कि कौन न्यायालय में हर तारीख पर उपस्थिति से छूट का पात्र है और कौन नहीं। आइए जानते हैं:- 

दण्ड प्रक्रिया संहिता,1973 की धारा 205 की परिभाषा:-

• अगर मजिस्ट्रेट को लगता है कि कोई आरोपी जिसे समन जारी किया गया है वह मजिस्ट्रेट के समक्ष किसी कारणवंश उपस्थित नहीं हो सकता है तब मजिस्ट्रेट ऐसे व्यक्ति को स्वंय उपस्थित न होकर उसके वकील को उपस्थित होने का निदेश दे सकता है लेकिन जाँच या विचारण करने वाला मजिस्ट्रेट कार्यवाही के प्रक्रम में आरोपी की व्यक्तिगत उपस्थित का निदेश दे सकता है।

मजिस्ट्रेट निम्न परिस्थितियों को देखते हुए कि आरोपी कोई महिला हैं, वृद्ध है, बीमार व्यक्ति हैं, किसी फैक्टरी में कर्मकार है या किसी भी प्रकार का मजदूर वर्ग से है या न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित होने के लिए सक्षम नहीं है तब क्या मजिस्ट्रेट स्वंय के विवेकानुसार आरोपी को स्वयं उपस्थित होने के लिए छूट देगा या नहीं जानते हैं।

नोट:- यहाँ पर मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थिति में छूट सिर्फ समन मामले में दी जाती है, न कि वारण्ट के मामले में। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

मध्य प्रदेश के कई युवाओं के जख्म ताजा करेगी यह वेब सीरीज- my opinion

Posted: 19 Dec 2021 11:12 AM PST

डॉ प्रवेश सिंह भदौरिया
। कहते हैं फिल्में समाज में चल रहे घटनाक्रम का वास्तविक प्रतिबिंब होती हैं। आजकल फिल्मों की जगह ओटीटी प्लेटफार्म पर वेबसीरीजों ने ले ली है। ऐसी ही एक वेबसीरीज हालिया रिलीज हुई है जिसका आधार मध्यप्रदेश में जाना माना घोटाला है जिसके कारण हिंदी प्रेमी सरकार को भी व्यापम का नाम बदलकर पीईबी करना पड़ा था।

इस सीरीज के प्रत्येक भाग से उन सभी लोगों के ज़ख्म अवश्य ताजा होंगे जो या तो फर्जी विद्यार्थियों के कारण चयनित नहीं हो पाये थे या फिर जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया था। लगभग 50 से अधिक मृत्यु और किसी की भी मौत को हत्या सिद्ध ना कर पाना मसूरी और हैदराबाद पुलिस अकादमी से ट्रेनिंग पाये आईपीएस अधिकारियों की क्षमता पर सवालिया निशान लगाता है। 

एक चिकित्सा महाविद्यालय के डीन जब अपने ही घर में जिंदा जलकर मृत हो जाते हैं तब भी सरकार और प्रशासन में बैठे वरिष्ठ लोग ना केवल खामोश रहे थे बल्कि ऐसे व्यवहार कर रहे थे जैसे घर में कोई कागज़ जला हो।

इस पूरे व्यापम कांड में "इंजन" और "बोगी" बने विद्यार्थियों पर तो कार्यवाही जारी है किन्तु उन्हें इंजिन और बोगी बनाने वाले तथाकथित बड़े लोगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि तब की विपक्षी पार्टी जब सरकार में आयी तब उनके द्वारा भी कोई खास कार्यवाही नहीं की गयी। इससे स्पष्ट था कि इस हमाम में सभी बिना कपड़ों के थे।

आज व्यापम कांड उजागर हुए लगभग एक दशक हो गया है और ऊंची पहुंच वाले चयनित लोग अपने अस्पताल खोलकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। नयी पीढ़ी हो सकता है जान ही ना पाये कि व्यापम कांड सिर्फ एक कांटा नहीं बल्कि कोबरा का जहर था। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

mp tet varg 3 notes in hindi- मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के नोट्स

Posted: 19 Dec 2021 11:35 AM PST

MP TET VARG-3 संबंधित व्याख्यान

मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भोपाल समाचार डॉट कॉम द्वारा हर रोज एक टॉपिक पर व्याख्यान प्रकाशित किया जा रहा है। इस प्रकार परीक्षार्थियों के लिए एक प्रैक्टिस सेट भी तैयार हो रहा है। इसके माध्यम से उम्मीदवार सरल शब्दों में MP TET वर्ग 3 की पढ़ाई कर सकते हैं।





भाषा का विकास- Development OF Language


ONE LINER QUESTION ANSWERS Based on Topic- भाषा विकार पार्ट 1 एंड पार्ट 2


अस्वीकरण: सभी व्याख्यान उम्मीदवारों को सुविधा के लिए सरल शब्दों में सहायता के लिए प्रस्तुत किए गए हैं। किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते एवं अनुशंसा करते हैं कि आधिकारिक अध्ययन सामग्री से मिलान अवश्य करें।

कचरे के फोटो पर ₹51 तत्काल इनाम: ग्वालियर कलेक्टर- MP NEWS

Posted: 19 Dec 2021 07:02 AM PST

ग्वालियर
। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति कचरे के ढेर की फोटो भेजेगा उसे उसी समय ₹51 इनाम दिया जाएगा। यह राशि संबंधित अधिकारी के वेतन से काटी जाएगी। 

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ट्विटर के माध्यम से या घोषणा की। उन्होंने कचरे के ढेर के फोटो भेजने के लिए एक WhatsApp No- 9406915779 जारी किया है। घोषणा में लिखा गया है कि 'कचरे के ढेर के फोटो #WhatsApp No. - 9406915779 पर भेजने वाले के नम्बर पर तत्काल भेजे जाएंगे 51 रुपए, संबंधित अधिकारी से होगी वसूली'। 

सनद रहे कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर को स्वच्छता में टॉप फाइव में लाने का टारगेट दिया है। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने ग्वालियर में स्वच्छता के लिए पूरा जोर लगा दिया है। आज प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर के अधिकारियों की एक टीम को लेकर ग्वालियर आए। इंदौर नगर निगम की टीम ने ग्वालियर नगर निगम के अधिकारियों को स्वच्छता के सूत्र समझाए। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. 

MP NEWS- लड़कियों के चक्कर में मत पड़ना- इतना कहकर छात्र ने आत्महत्या कर ली

Posted: 19 Dec 2021 06:40 AM PST

उज्जैन
। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कर्मचारी हेमंत द्रोणावत के बेटे अभय द्रोणावत ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खाने के बाद लाइव वीडियो में उसने अपने दोस्तों से कहा कि लाइफ में लड़कियों के चक्कर में मत पड़ना। वीडियो के माध्यम से मृत्यु पूर्व बयान देने के बाद अभय घर पहुंचा और बेहोश हो गया। 2 घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई। 

दवा की दुकान पर जॉब करने वाले अभय ने लाइव वीडियो करते हुए बताया कि वह इस समय त्रिवेणी के पास वाले क्षेत्र में है। उसने जहर खा लिया है लेकिन जहर का असर नहीं हो रहा है। जैसे ही होगा वह अपने घर चला जाएगा। अपने दोस्तों से कहा कि लाइफ में लड़कियों के चक्कर में कभी मत पढ़ना। अपने मामा के नाम मैसेज दिया कि आप बहुत अच्छे हैं, आपने बहुत साथ दिया। मेरे मम्मी पापा और बहन का ख्याल रखना। 

शाम करीब 7:00 बजे अभय अपने घर पहुंचा और बेहोश होकर गिर गया। घरवाले उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने 2 घंटे तक उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ने मामला दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। फिलहाल उस लड़की का पता नहीं चल पाया है जिसके कारण अभय ने आत्महत्या कर ली। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

मुख्यमंत्री को 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस, एडवोकेट विवेक तंखा ने भेजा - MP NEWS

Posted: 19 Dec 2021 06:18 AM PST

जबलपुर
। सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट, राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है। मामला ओबीसी आरक्षण का है। 

मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 27% ओबीसी आरक्षण को निरस्त कर दिए जाने के बाद भाजपा नेताओं द्वारा बयान दिए गए कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं वकीलों ने मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण खत्म करवा दिया। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस पार्टी के नेताओं की तरफ से केस लड़ने वाले एडवोकेट विवेक तंखा ने शुरुआत में आरोपों का खंडन किया लेकिन जब बयान बाजी बंद नहीं हुई तो मानहानि का नोटिस भेज दिया। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह को भेजे गए मानहानि के नोटिस में एडवोकेट विवेक तंखा ने मांग की है कि यदि उन्होंने ओबीसी आरक्षण मामले में दिए गए बयानों का खंडन नहीं किया तो उनके खिलाफ मानहानि का मामला सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- मुंबई की एयर होस्टेस गिरफ्तार, हाई प्रोफाइल पार्टी के लिए आई थी

Posted: 19 Dec 2021 06:01 AM PST

इंदौर
। इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक एयर होस्टेस मानसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि उसके पास से 1000000 रुपए मूल्य का प्रतिबंधित ड्रग MDMA बरामद किया गया है। वह बच्चों के डायपर में छुपा कर लाई थी। मानसी महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली है। 

इंदौर पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि उन्होंने 4 दिन पहले नशे के लिए उपयोग की जाने वाली प्रतिबंधित दवाओं की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 7049108383 जारी किया था। इसी नंबर पर पिंप्वाइंट इंफॉर्मेशन मिली थी। पुलिस दो दिन से एक्टिव थी। मानसी को उस समय गिरफ्तार कर लिया क्या जब वह मुंबई से इंदौर बस के माध्यम से आई।

पुलिस ने बताया कि मानसी पहले इंटरनेशनल फ्लाइट में एयर होस्टेस थी परंतु बाद में उसने जॉब छोड़ दी और डार्क नेट पर तस्करों के संपर्क में आ गई। उसके पास से विदेशी मुद्राएं भी मिली है। पुलिस ने दावा किया है कि पूछताछ के दौरान मानसी ने इंदौर एवं मुंबई के नेटवर्क का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि MDMA इंदौर की हाई प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई किया जाता है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- रामेश्वरम और अजमेर के लिए नई हमसफर एक्सप्रेस

Posted: 19 Dec 2021 11:02 AM PST

भोपाल
। भोपाल शहर एवं आसपास के यात्रियों के लिए गुड न्यूज़ है। भोपाल से रामेश्वरम और अजमेर के लिए नई हमसफर एक्सप्रेस मिल गई है। दिनांक 22 दिसंबर को यह ट्रेन रामेश्वरम से भोपाल आएगी और अजमेर के लिए रवाना होगी। भोपाल से रामेश्वरम के लिए सुबह 9:35 बजे हमसफर एक्सप्रेस रवाना होगी। 

अजमेर-रामेश्वरम हमसफर एक्सप्रेस के मध्य प्रदेश में स्टॉपेज

यह हमसफर एक्सप्रेस एक साप्ताहिक ट्रेन है जो मध्यप्रदेश के नीमच मंदसौर, रतलाम, देवास, इटारसी, बैतूल स्टेशनों पर स्टॉपेज के साथ रवाना होगी। ट्रेन 20973 अजमेर-रामेश्वरम हमसफर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रति शनिवार अजमेर स्टेशन से रात 8.10 बजे चलकर अगले दिन रविवार की सुबह 9.35 बजे भोपाल, सुबह 11.25 बजे इटारसी और तीसरे दिन सोमवार को रात 9 बजे रामेश्वरम स्टेशन पहुंचेगी। 

रामेश्वरम- अजमेर हमसफर एक्सप्रेस का टाइम टेबल

ट्रेन 20974 रामेश्वरम-अजमेर हमसफर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रति मंगलवार को रामेश्वरम स्टेशन से रात 10:30 बजे चलकर, तीसरे दिन सुबह 7:45 बजे इटारसी, सुबह 9:25 बजे भोपाल और रात 11:05 बजे अजमेर स्टेशन पहुंचेगी। 

अजमेर रामेश्वरम हमसफर एक्सप्रेस के स्टॉपेज

हमसफर एक्सप्रेस भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज जंक्शन, लक्ष्मीबाई नगर, मक्सी, नागपुर, चंद्रपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, नेल्लोर, गुडूर, चेन्न्ई एग्मोर, चेंगल पट्ट , विल्लुपुरम, अरियलूर, तिरुचिरापल्ली एवं मानामदुरै स्टेशनों पर रुकेगी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

MP POLICE आरक्षक भर्ती- एडमिट कार्ड कब जारी होंगे, टोटल कितने उम्मीदवार, यहां पढ़िए- MPPEB NEWS

Posted: 19 Dec 2021 11:02 AM PST

भोपाल
। Professional Examination Board, Bhopal द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक के 4000 रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में कुल 1217000 उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। यानी एक पद के लिए कम से कम 300 उम्मीदवारों के बीच प्रतियोगिता होगी। हालांकि आरक्षण के कारण यह फार्मूला बदल जाता है। 

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड कब जारी होंगे

मध्य प्रदेश पुलिस हेतु आरक्षक भर्ती परीक्षा दिनांक 8 जनवरी 2022 से शुरू होगी। उम्मीदवारों की संख्या के हिसाब से यह परीक्षा लगभग 1 महीने तक चलेगी। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि फिलहाल परीक्षा केंद्रों को फाइनल करने का प्रोसेस चल रहा है। इसके पूरा होते ही दिनांक 1 जनवरी 2022 तक एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। 

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट एग्जाम में बाहरी राज्यों के कितने उम्मीदवार 

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक पद हेतु टोटल 4000 वैकेंसी ओपन की गई है। इसके लिए 1217000 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। इनमें से 95000 उम्मीदवार दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। बाहरी राज्यों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से फिर बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान से हैं। 

मध्य प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में आधार कार्ड अनिवार्य 

मध्य प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले तक भारत सरकार अथवा राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र स्वीकार किए जाते थे परंतु अब केवल आधार कार्ड स्वीकार किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के पास आधार कार्ड अपडेट नहीं है, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल पाएगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

OPS के लिए मप्र कर्मचारी मंच विधानसभा का घेराव करेगा- MP NEWS

Posted: 19 Dec 2021 05:01 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के अध्यक्ष अशोक पांडे ने ओल्ड पेंशन स्कीम को फिर से लागू करवाने के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। उन्होंने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि पुरानी पेंशन लागू करवाने की मांग को लेकर 22 दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। 

मप्र कर्मचारी मंच के अध्यक्ष अशोक पांडेय ने इसी सिलसिले में शनिवार को पत्रकार वार्ता बुलाई। इसमें उन्‍होंने नई पेंशन व्‍यवस्‍था से कर्मचारियों को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने यह भी कहा कि पुरानी पेंशन चालू करने के लिए लगातार सरकार से पत्राचार कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो 22 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे। 

कर्मचारी नेता अशोक पांडे का कहना है कि लाखों कर्मचारियों के वेतन से काटी जाने वाली राशि एक कंपनी को दी जा रही है। वही कंपनी संबंधित कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर 500 से 1000 रुपये पेंशन का भुगतान करती है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्या करें.

INDORE की महिला वकील और BHOPAL ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद - MP NEWS

Posted: 19 Dec 2021 04:27 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लालघाटी चौराहे पर इंदौर की एक महिला वकील और भोपाल ट्रेफिक पुलिस सूबेदार महेश जगदेव के बीच विवाद हो गया। महिला वकील का आरोप है कि पुलिस मास्क के नाम पर हमारा चालन बना रही थी लेकिन भाजपा का झंडा लगी हुई गाड़ी को रोका तक नहीं। 

सूबेदार महेश जगदेव अपनी टीम के साथ लालघाटी चौराहा ट्रैफिक पॉइंट पर इंदौर की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कार क्रमांक MP09 CW 8304 को रोका। श्री जगदेव के अनुसार कार में 4 लोग सवार थे और किसी ने भी फेस मास्क नहीं पहना था। हम उन्हें समझा रहे थे तभी कार में सवार महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनके हंगामे के कारण भाजपा की झंडा लगी हुई कार निकल गई। हम ने महिला को भी जाने दिया। कोई चालान नहीं बनाया। 

भाजपा के झंडे वाली कार को क्यों जाने दिया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से उतरी महिला ने बताया कि वह इंदौर कोर्ट में वकील है। उसने मौजूद पुलिस अधिकारियों से कहा कि उसका जालान इंदौर कोर्ट भेज दिया जाए। इसके साथ ही उसने सवाल किया कि भाजपा का झंडा लगी हुई कार में लोगों ने सीट बेल्ट तक नहीं पहना था, फेस मास्क भी नहीं था, फिर उस कार को क्यों नहीं रोका गया। कार सवार के ड्राइविंग लाइसेंस पर विवेक तिवारी नाम लिखा हुआ था। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

मध्यप्रदेश विधानसभा में लिखित प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए जाएंगे: संसदीय कार्य मंत्री ने बताया - MP NEWS

Posted: 19 Dec 2021 11:02 AM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश की विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायकों द्वारा पूछे गए 1578 लिखित प्रश्नों के उत्तर पढ़कर नहीं सुनाए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम का मानना है कि ऐसा करने से विधानसभा के समय की बचत होगी। सनद रहे कि भोपाल समाचार डॉट कॉम ने पूछा था कि (यहां पढ़िए) 4 दिन में 1578 प्रश्नों के उत्तर कैसे दिए जा सकते हैं।

सर्वदलीय बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि विधानसभा के शीत सत्र के सिलसिले में हुई सर्वदलीय बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई। अध्यक्ष जी ने एक विषय रखा कि ऐसे प्रश्न और उत्तर जो लिखित में आते हैं उनको न पढ़ा जाए। ऐसा करने से समय की बचत होगी जिसमें अधिक-से-अधिक पूरक प्रश्न पूछे जा सकेंगे। 

इससे पहले डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बताया था कि कल से विधानसभा का महत्वपूर्ण शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। इस सत्र में प्रदेश सरकार सदन में लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान निवारक व नुकसान की वसूली अधिनियम समेत कई अहम विधेयक पेश करने जा रही है। सनद रहे कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कुल 3 विधेयक पेश होने वाले हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- पटवारी के खिलाफ छात्रा से बलात्कार का मामला दर्ज

Posted: 18 Dec 2021 10:19 PM PST

ग्वालियर
। मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर पदस्थ मुरैना निवासी संतोष सिंह तोमर के खिलाफ यूनिवर्सिटी थाने में बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। भिंड की रहने वाली एक छात्रा ने FIR दर्ज करवाई है। 

यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार वाजपेई ने बताया कि मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रहने वाली छात्रा फिलहाल उत्तर प्रदेश में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए पार्ट टाइम नौकरी भी करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात दूर के रिश्तेदार पटवारी संतोष तोमर से हुई। रिश्तेदारी के कारण लड़की ने पटवारी से सरकारी नौकरी दिलाने के लिए मदद मांगी। 

पुलिस का कहना है कि पटवारी संतोष तोमर ने मौके का फायदा उठाया। लड़की को कुछ आर्थिक मदद की और उसका विश्वास जीत लिया। लालच दिया कि वह अपने अधिकारियों से बात करके उसे भी सरकारी नौकरी दिलवा देगा। सरकारी नौकरी के सिलसिले में एक बार उसने लड़की को सिटी सेंटर स्थित होटल टाउन में बुलाया और फिजिकल रिलेशन बना लिए। पीड़ित लड़की का आरोप है कि पटवारी संतोष तोमर के बड़े लोगों से संबंध है। इसलिए उसके परिवार को जान का खतरा है। लड़की ने सुरक्षा की मांग की है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. 

GWALIOR NEWS- हाईकोर्ट ने फटकारा तो 2 साल से फरार युवती तत्काल मिल गई

Posted: 18 Dec 2021 10:07 PM PST

ग्वालियर
। युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने के बाद एक लड़की 2 साल से फरार चल रही थी। कोर्ट में बयान देने नहीं आ रही थी। वारंट जारी करके पुलिस को भेजा लेकिन पुलिस भी उसे तलाश नहीं पाई लेकिन जैसे ही हाई कोर्ट ने फटकार लगाते हुए आईजी ग्वालियर को हाजिर होने के लिए कहा, पुलिस तत्काल लड़की को ढूंढ लाई। 

हाईकोर्ट में संजू श्रीवास्तव नाम के आरोपी ने जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि संजू श्रीवास्तव के खिलाफ झांसी रोड पुलिस थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। वह पिछले 2 साल से जेल में है। मामला दर्ज कराने वाली लड़की कोर्ट में बयान दर्ज कराने नहीं आ रही। कोर्ट द्वारा जमानती वारंट जारी करके पुलिस को उसकी तलाश में भेजा गया था परंतु पुलिस भी उसे कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए नहीं ला पाई है। अतः उसे जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए। 

हाईकोर्ट ने जब पुलिस से सवाल किया है तो झांसी रोड थाना पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कराने वाली लड़की बार-बार अपना पता बदल रही है। यही कारण है कि वारंट तामील नहीं हो पाता। इस पर हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए आईजी को कोर्ट में दिनांक 20 दिसंबर को हाजिर होने के आदेश जारी कर दिए। इसी के साथ पुलिस एक्टिव हो गई और निर्धारित तारीख से पहले ही लड़की को कोर्ट में पेश कर दिया। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. 

सेकंड हैंड वाहनों का ट्रांसफर ऑनलाइन होगा, RTO के चक्कर नहीं लगाना- MP NEWS

Posted: 18 Dec 2021 10:22 PM PST

ग्वालियर
। भ्रष्ट और विवादित अधिकारियों को संरक्षण देने के लिए बदनाम मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के आयुक्त मुकेश जैन ने हाई कोर्ट से फटकार खाने के बाद अब जनता के बीच अपनी छवि बदलने की कोशिश शुरू कर दी है। सेकंड हैंड वाहनों के ओनरशिप ट्रांसफर के लिए अब आरटीओ ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह प्रोसीजर ऑनलाइन पूरा कर दिया जाएगा। 

ड्राइविंग लाइसेंस रिनुअल, डुप्लीकेट और एड्रेस चेंज ऑनलाइन

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मुकेश जैन का कहना है कि किसी भी व्हीकल की ओनरशिप ट्रांसफर, परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के रिनुअल, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस और एड्रेस चेंज के लिए अब किसी को आरटीओ ऑफिस आने की जरूरत नहीं है। यह सारी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी। परिवहन आयुक्त मुकेश जैन का कहना है कि नए साल दिनांक 1 जनवरी 2022 से पहले सभी सुविधाएं ऑनलाइन कर दी जाएगी। इस प्रकार उपरोक्त सुविधाएं ऑनलाइन करने वाला मध्य प्रदेश, भारत का पहला राज्य बन जाएगा। 

श्री मुकेश जैन ने बताया कि परिवहन विभाग की ऑफिशल वेबसाइट mptransport.org पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ओनरशिप ट्रांसफर के लिए आधार नंबर अनिवार्य होगा। आधार नंबर डालते ही विक्रेता की पूरी जानकारी अपने आप फॉर्म में बढ़ जाएगी। वाहन खरीदने वाले को भी ऑनलाइन प्रोसेस पूरी करनी पड़ेगी। वह अपने कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन खरीदी की पुष्टि करेगा। जैसे ही खरीददार वाहन खरीदने की पुष्टि कर देगा, वाहन के मालिकाना हक का ट्रांसफर हो जाएगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

घर के खाने पर GST लागू, 1 जनवरी से शुरू हो जाएगा - BUSINESS NEWS

Posted: 19 Dec 2021 03:12 AM PST

भोपाल
। यदि आप घर के बाहर घर का खाना खाना पसंद करते हैं तो 1 जनवरी से घर का खाना महंगा हो जाएगा। फूड डिलीवरी कंपनियों के माध्यम से सप्लाई होने वाले घर के खाने पर 5% GST लगा दिया गया है। दिनांक 1 जनवरी 2022 से टैक्स का भुगतान करना अनिवार्य हो जाएगा। उन सभी महिलाओं एवं परिवारों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा जो फूड डिलीवरी कंपनियों के माध्यम से घर का खाना सप्लाई करते हैं। 

टिफिन सेंटर चलाने वाली महिलाओं को GST अनिवार्य

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगभग 1000 महिलाएं क्लाउड किचन के कारण आत्मनिर्भर हो गई हैं। मोटी कमाई नहीं होती लेकिन इतना पैसा मिल जाता है कि घर के खर्चों में हेल्प की जा सके। लॉकडाउन और कोरोनावायरस के कारण बंद हुए स्कूलों के बाद कई महिला शिक्षकों ने रसोईघर का संचालन शुरू कर दिया था। इनमें से किसी के पास जीएसटी रजिस्ट्रेशन नहीं है, लेकिन अब सबको रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। 

टिफिन सेंटर वाली महिलाओं को जीएसटी रिटर्न भरना होगा या नहीं

जीएसटी स्पेशलिस्ट मुकुल शर्मा बताते हैं कि सरकार ने जीएसटी की वसूली करके जमा कराने की जिम्मेदारी फूड डिलीवरी कंपनियों पर डाली है। वह ग्राहकों से जीएसटी वसूल करेंगे और सरकारी खाते में जमा करेंगे, लेकिन बड़ा प्रश्न यह है कि महिलाओं को जीएसटी रिटर्न भरना होगा या नहीं, क्योंकि लोगों की समस्या जीएसटी नहीं बल्कि जीएसटी रिटर्न है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

कांप उठा मध्य प्रदेश, बर्फीली हवाओं से रेलवे ट्रैक टूटा - MP NEWS

Posted: 19 Dec 2021 03:12 AM PST

भोपाल
। हिमालय की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं के कारण पिछले 24 घंटे में आधे से ज्यादा मध्यप्रदेश कांप उठा है। हवाएं कितनी ठंडी है इसका अनुमान आप सिर्फ इस बात से लगा सकते हैं कि दतिया में ठंड के कारण रेल की पटरी टूट गई। मौसम विशेषज्ञों ने पहले ही शीत लहर की चेतावनी जारी कर दी थी।

मध्य प्रदेश के 7 जिलों में सीवियर कोल्ड डे 

शनिवार का दिन मध्य प्रदेश के 7 जिलों, भोपाल, रतलाम, गुना, राजगढ़, धार, सिवनी और छतरपुर के खजुराहो में सीवियर कोल्ड डे रहा। यानी दिन का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। अचानक तापमान का गिरना शुरू हुआ। बर्फीली हवाओं के कारण ठंड में चुभन महसूस हुई। जिसके कारण ठिठुरन की स्थिति बन गई।

कई जिलों में शीतलहर, शिवपुरी की रात सबसे ठंडी 

मध्य प्रदेश के 26 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई थी। इनमें से शिवपुरी की रात सबसे ठंडी रही। तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके अलावा ग्वालियर, सागर, दतिया, सिवनी और नौगांव तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

ठंड के कारण रेलवे ट्रैक टूटा, एक्सीडेंट होते-होते बचा 

सोनागिर से दतिया के बीच बर्फीली हवाओं के कारण रेलवे ट्रैक टूट गया। रेल की पटरी ओवर 2 इंच का गैप आ गया था। इसके कारण कोई भी ट्रेन पटरी से नीचे पलट सकती है। इसी ट्रक पर इटावा झांसी लिंक एक्सप्रेस आ रही थी। जैसे ही ट्रेन का इंजन पटरी से गुजरा तो अचानक तेज आवाज आई। ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इसके बाद इंजीनियरों ने ट्रेन के बीचों-बीच पटरी के फ्रेक्चर को दो ज्वाइंट लगाकर ठीक किया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश में 10 डिग्री से नीचे तापमान वाले शहरों के नाम 

शिवपुरी (पिपरसमा) - 2.7°C
छतरपुर (नौगांव) - 4.0°C
दतिया (सिटी) - 4.2°C
ग्वालियर (सिटी) - 4.2°C
अशोकनगर (आंवरी) - 5.5°C
गुना (आरोन) - 5.6°C
भिंड (सिटी) - 6.3°C
विदिशा (कुरवाई) - 6.6°C
नीमच (मरूखेड़ा) - 6.9°C
छतरपुर (खजुराहो) - 7.0°C
टीकमगढ़ (सिटी) - 7.0°C
भिंड (गोहद) - 7.5°C
सागर (सिटी) - 7.6°C
रायसेन (सिटी) - 7.8°C
राजगढ़ (सिटी) - 8.3°C
धार (सिटी) - 8.4°C
पन्ना (सिटी) - 8.5°C
शहडोल (सोहागपुर) - 8.7°C
अशोकनगर (ईसागढ़) - 8.9°C
सिवनी (सिटी) - 9.0°C

Post Bottom Ad

Pages