Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 21, 2021

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


UGC-NET Exam Phase 2 Admit Cards Release

Posted: 20 Dec 2021 10:24 PM PST

Release of Admit Cards of UGC-NET December 2020 and June 2021 Examination for Phase II

In continuation to the Public Notice dated 18.12.2021 regarding Date wise Subject wise Schedule for UGC-NET December 2020 and June 2021 Examination for Phase II, the Admit cards for the candidates appearing in the following subjects scheduled from Day 1 to Day 3 of Phase II are being displayed today.

Day 1 (24.12.2021, Friday)
Subject Name Exam Date Shift
Bengali (Group-1) 24-Dec-21 Shift 1
Bengali (Group-2) 24-Dec-21 Shift 2

Day 2 (26.12.2021, Sunday)
Subject Name Exam Date Shift
Kannada 26-Dec-21 Shift 1
Hindi (Group-1) 26-Dec-21 Shift 1
Hindi (Group-2) 26-Dec-21 Shift 2

Day 3 (27.12.2021, Monday)
Subject Name Exam Date Shift
Sanskrit 27-Dec-21 Shift 1
Home Science 27-Dec-21 Shift 2

The notification regarding downloading of remaining Admit Cards will be displayed on NTA website(s) https://ugcnet.nta.nic.in, www.nta.ac.in soon. The candidates are advised to regularly visit the official website of NTA (https://ugcnet.nta.nic.in) and (www.nta.ac.in) for latest updates. For any query /clarification, candidates may call the NTA Help Desk at 011-40759000 or write to NTA at ugcnet@nta.ac.in. उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP COLLEGE NEWS- 4 विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी

Posted: 20 Dec 2021 10:06 PM PST

भोपाल
। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा की घोषणा हो चुकी है। इसके अलावा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय और Madhya Pradesh Bhoj Open University में ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

उच्च शिक्षा विभाग में ऑफलाइन परीक्षा के आदेश जारी किए

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव किसी भी कीमत पर ओपन बुक एग्जाम और ऑनलाइन परीक्षा के पक्ष में नहीं है। मुख्यमंत्री के बयान के बावजूद उन्होंने ऐलान किया था कि परीक्षाएं ऑफलाइन ही आयोजित की जाएंगी। उनके बयान के बाद कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई थी। उच्च शिक्षा विभाग से आदेश जारी नहीं हुए थे। भोपाल समाचार डॉट कॉम एवं अन्य प्रमुख समाचार संस्थानों द्वारा सवाल उठाने पर आदेश जारी हुए। 

फरवरी-मार्च की परीक्षाएं ओपन बुक एग्जाम पैटर्न पर हो सकती है 

जिस तरह से कोरोनावायरस संक्रमण का ग्राफ दिखाई दे रहा है। जनवरी के महीने में यदि भीड़ को नियंत्रित नहीं किया गया तो फरवरी-मार्च में संक्रमण तेजी से बढ़ेगा। ऐसी स्थिति में ऑफलाइन परीक्षाएं असंभव हो जाएंगे। ओपन बुक एग्जाम पैटर्न पर परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और जनवरी के महीने में आयोजित कॉलेजों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण अप्रत्याशित भीड़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

पतझड़ शुरू: कोरोना बढ़ेगा क्योंकि ऑक्सीजन लेवल घटेगा- MP CORONA news alert

Posted: 20 Dec 2021 09:48 PM PST

भोपाल
। आज दिनांक 21 दिसंबर 2021 से सूर्य उत्तरायण हो गए और इसी के साथ शिशिर ऋतु यानी पतझड़ की शुरुआत हो गई। मध्य प्रदेश की तरफ दक्षिण से आने वाली हवाएं बंद हो गई है। उत्तर के हिमालय से हवाएं आ रही हैं। ऋतु परिवर्तन एवं पर्यावरण के कारण ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। ऐसी स्थिति में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ने की पूरी संभावना है। 

पतझड़ में ऑक्सीजन लेवल क्यों घट जाता है 

मनुष्यों के लिए ऑक्सीजन प्राप्त करने की दो प्रमुख सोर्स हैं। वृक्षों के माध्यम से और नदी, तालाब एवं समुद्र में मौजूद वनस्पति से। पतझड़ में पेड़ों के पत्ते गिर जाने के कारण ऑक्सीजन का उत्सर्जन कम हो जाता है। नदियों से नियमित रूप से रेत निकालने के कारण वनस्पति समाप्त हो गई है। शहरी इलाकों के आसपास तालाबों की संख्या बहुत कम है। केवल दक्षिण के समुद्र से आने वाली हवाओं में अच्छा ऑक्सीजन लेवल होता है। पतझड़ के मौसम में दक्षिण की हवाई बंद हो जाती हैं। उत्तर से मध्य प्रदेश की तरफ हवाएं आती है। हिमालय की चोटियों पर ऑक्सीजन का कोई सोर्स नहीं है। वहां से होकर आने वाली हवाओं में ऑक्सीजन लेवल कम होता है। 

MP CORONA NEWS- मध्यप्रदेश की ताजा स्थिति

रिकॉर्ड बताता है कि पिछले साल भी बिल्कुल ऐसी ही स्थिति बनी थी। वर्ष 2021 की शुरुआत में जब पतझड़ के कारण पेड़ों के पत्ते गिर गए तो संक्रमण बढ़ने लगा था। फरवरी के पहले पक्ष में 194 मामले मिले थे लेकिन मार्च के पहले सप्ताह में यह संख्या बढ़कर 467 हो गई थी। इस साल पिछले 32 दिनों में 524 मामले मिल चुके हैं। यानी संक्रमण की दर पहले से ज्यादा है। कोरोनावायरस मौके का इंतजार कर रहा है, और पर्यावरण परिवर्तन के कारण मौका आ गया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

मध्यप्रदेश में पहला चुनावी अपहरण: SHIVPURI में महिला प्रत्याशी के पति को उठा ले गए - MP panchayat election news

Posted: 20 Dec 2021 08:38 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गंभीर आपराधिक गतिविधियों की शुरुआत हो गई। शिवपुरी जिले में एक महिला प्रत्याशी के पति का सरेआम अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता फिरौती में सरपंच पद की सीट चाहते हैं। 

घटना शिवपुरी जिले की नरवर थाना क्षेत्र की है। गजराज सिंह कुशवाह उम्र 50 वर्ष का रविवार की रात 9:30 बजे फिल्मी स्टाइल में अपहरण हो गया था। मारुति वैन में सवार अपहरणकर्ता उसे सरेआम उठा ले गए थे। उसके साथ ही किसान ने गांव वालों और पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस कुछ कर पाती किडनैप हुआ किसान वापस आ गया। 

किसान गजराज सिंह कुशवाहा ने बताया कि अपहरणकर्ता उसे मणिखेड़ा के ऊपर रायपुर के जंगल में एक पेड़ से बांधकर चले गए थे। बड़ी मुश्किल से उसने खुद को रस्सियों से मुक्त किया और वापस आया है। किडनैप हुए किसान के बेटे हुकम सिंह कुशवाहा ने बताया कि घटना के बाद उसके पास अपहरणकर्ताओं का फोन आया था। अपहरणकर्ताओं ने सरपंच पद से मां का नाम वापस लेने के लिए कहा है। 

उल्लेखनीय है कि दिनांक 17 दिसंबर 2021 को किडनैप हुए किसान गजराज सिंह कुशवाह की पत्नी मिथिला बाई ने। सरपंच पद के लिए नामांकन फॉर्म दाखिल किया था। चकरामपुर पंचायत किसी महिला के लिए आरक्षित हुई है। मध्य प्रदेश में चुनाव संबंधी समाचार एवं अपडेट के लिए कृपया mp election news पर क्लिक करें.

MP WEATHER FORECAST- पूरे मध्यप्रदेश में सीवियर कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

Posted: 20 Dec 2021 10:07 PM PST

भोपाल
। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में सीवियर कोल्ड वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि तीव्र शीतलहर से बचने के लिए मल्टी लेयर कपड़े पहने। आवश्यक होने की स्थिति में चारदीवारी से बाहर और शहर एवं बस्ती से दूर जाएं। 

मध्य प्रदेश मौसम- 17 जिलों में दिन के समय बर्फीली हवा चलेगी

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, बैतूल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, धार, उज्जैन, शाजापुर एवं दतिया जिला में दिन के समय भी तीव्र शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। यानी इन जिलों के कुछ इलाकों में दिन के समय बर्फीली हवाएं चलेंगी। 

मध्य प्रदेश के 16 जिलों में पाला पड़ने की संभावना

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार रीवा, उमरिया, छतरपुर, टीकमगढ़, मंडला, बालाघाट, सीहोर, भोपाल, रायसेन, भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी एवं दतिया जिला में पाला पड़ने की चेतावनी जारी की गई। किसानों से अपील की गई है कि पहले के समय खेत की मेड पर धुंआ करें। सूर्यास्त के बाद रात्रि के समय सिंचाई करें। इसके अलावा सल्फर का 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। यदि फसल को पाला लग गया है तो उसके तुरंत बाद ग्लूकोन डी 10 ग्राम प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

सर्दी के मौसम में बच्चों को निमोनिया से कैसे बचाएं, CMHO ने बताया

Posted: 20 Dec 2021 02:32 PM PST

उमरिया
। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर के मेहरा ने सर्दियों के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए लोगों से निमोनिया जैसी मौसमी बीमारियों से बचने हेतु समसामयिक सलाह देते हुए कहा है कि निमोनिया एक गंभीर बीमारी है जो हर उम्र के व्यक्तियों को हो सकती है लेकिन यह सबसे ज्यादा 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु का कारण बन जाता है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु निमोनिया के कारण होती है निमोनिया फेफड़ों में होने वाला संक्रमण होता है जो कि बैक्टीरिया वायरस या केमिकल प्रदूषण की वजह से होता है। उन्होंने बताया कि निमोनिया के लक्षणों में जैसे तेज सांस लेना, कफ की आवाज आना, खांसी आना, सीने में दर्द, बुखार, सांस लेने में कठिनाई, शरीर में दर्द मांसपेशियों में दर्द, नवजात शिशुओं में कोई विशेष लक्षण दिखाई नहीं देते लेकिन यदि नवजात शिशु देखने में बीमार लगे, दूध न पिए, रोए या बुखार हो तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लेकर इलाज करवाएं। 

उन्होंने कहा कि नवजात शिशु के जन्म के समय यदि बच्चे को मां का पहला गाढ़ा दूध जिसे कोलोस्ट्रम कहते हैं उसे अवश्य पिलाना चाहिए जिससे नवजात को निमोनिया के संक्रमण से बचे रहे। 

उन्होंने बताया कि बच्चों को निमोनिया से बचने का सबसे अच्छा तरीका है बच्चों को निमोनिया का टीका लगवाना 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निमोनिया की वैक्सीन लगवाना चाहिए यह बच्चों को 6 सप्ताह, 14 सप्ताह एवं 9 महीने में लगवाने होते हैं यह सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क लगाए जाते हैं। नियमित स्तनपान से निमोनिया से बच्चों का बचाव करता है। संबंधित लेख: न्यूमोनिया क्या है, कैसे फैलता है, लक्षण एवं उपाय - What Is Pnemonia, How Does It Spreads

MP JOBS- सतना में कैंपस, मारुति, इंडिगो सहित दर्जनों कंपनियां आएंगी

Posted: 20 Dec 2021 08:59 PM PST


सतना
। मध्यप्रदेश के सतना एवं आसपास के जिलों के 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा अवसर आया है। सतना रोजगार कार्यालय में केंपस ड्राइव का आयोजन किया गया है। मारुति और इंडिगो एयरलाइन सहित दर्जनों बड़ी कंपनियां रिक्रूटमेंट के लिए आ रही है। 

जिला रोजगार अधिकारी सीमा वर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में मारुति सुजुकी कंपनी गुड़गांव में ट्रेनी पद के लिए, कैपिटल सिक्योरिटी फोर्स कंपनी हैदराबाद में सिक्योरिटी गार्ड, इच्छापूर्ति गुरुग्राम में सेल्स मैनेजर, बीएमपी सॉल्यूशन बजभूमि सोसायटी बयार्ड गुजरात में ट्रेनी, कैलीबर बिजनेस सर्पोट सर्विस प्रा.लि., एबीआई क्रेडिट कार्ड, मीषो कंपनी में फील्ड ऑफीसर, आईआईएफएल भोपाल में कस्टमर केयर, इण्डिया मार्ट रीवा में कस्टमर सर्विस ऑफीसर, गुडवर्कर प्रा.लि. कंपनी में ट्रेनीज, यशस्वी ग्रुप (इंडिगो एयरलाईन्स, आईजीटी साल्यूशन, बैंकिंग सेक्टर, याजाकी इंडिया अहमदाबाद, बालाजी, ईपका, आईसर) में ट्रेनीज, एलआईसी सतना में एजेण्ट तथा एचडीएफसी लाईफ इंश्योरेंस रीवा में बीमा सलाहकार पद के लिये आवेदकों को चयनित किया जायेगा। 

जिला रोजगार अधिकारी सीमा वर्मा ने बताया कि 23 दिसम्बर 2021 को शासकीय आईटीआई कॉलेज बिरला रोड सतना में रोजगार मेला आयोजित किया गया है। रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं एवं ग्रेजुएशन उत्तीर्ण शैक्षणिक योग्यताधारी 18 से 50 वर्ष आयुवर्ग के पुरुष एवं महिला बेरोजगार आवेदक मूल प्रमाण पत्रों के साथ सम्मिलित हो सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

JABALPUR JOBS- 10वीं 12वीं ग्रेजुएट, ITI और पोलिटेक्निक वालों के लिए नौकरियां

Posted: 20 Dec 2021 02:12 PM PST

जबलपुर
। आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के तहत योग्य बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलवाने जिला रोजगार कार्यालय में PPP यशस्वी ग्रुप द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं हेतु कैंपस ड्राईव का आयोजन 24 दिसम्बर को जिला रोजगार कार्यालय उद्योग भवन कटंगा में किया गया है। कैंपस ड्राईव में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। 

कटंगा में कैंपस ड्राईव- जबलपुर में नौकरियां

कैंपस ड्राईव में सम्मिलित होने वाले दसवीं, बारहवीं व स्नातक तथा आईटीआई एवं पोलिटेक्निक डिप्लोमा योग्यता वाले तथा 18 वर्ष से 30 वर्ष आयु वाले आवेदकों का साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों में चयन किया जायेगा। 

आवेदक प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय कटंगा में अपने समस्त शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये मोबाईल नंम्बर 07620603268 और 07620603332 पर संपर्क किया जा सकता है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP panchayat election news- मतपत्रों के रंग घोषित

Posted: 20 Dec 2021 08:45 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का पहला चरण समाप्त हो गया। अब चुनाव प्रचार और मतदान शेष है। निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतपत्रों के रंग घोषित कर दिए गए हैं ताकि लोगों में किसी भी तरह की कन्फ्यूजन की स्थिति ना रहे।

मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंच और सरपंच पद का चुनाव मतपत्र के माध्यम से होगा जबकि जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य का चुनाव EVM के माध्यम से करवाया जाएगा। 
जिला पंचायत सदस्य के लिये मतपत्र गुलाबी, 
जनपद पंचायत सदस्य के लिये मतपत्र पीला, 
सरपंच पद के लिये मतपत्र नीला और 
पंच पद के लिये मतपत्र सफेद रंग का होगा। 

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में मतदान का समय

समस्त मतदान केन्द्रों पर मतदान का समय प्रातः 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतदान हेतु मतदाता को आयोग द्वारा विहित 23 पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा।  

एमपी पंचायत इलेक्शन- मतगणना सारणी एवं परिणाम की घोषणा

जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य की मतगणना विकासखंड स्तर पर की जायेगी। जनपद सदस्य का सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा विकासखंड स्तर पर की जायेगी। जिला सदस्य का सारणीकरण विकासखण्ड स्तर पर करते हुये निर्वाचन परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय पर की जायेगी।  मध्य प्रदेश में चुनाव संबंधी समाचार एवं अपडेट के लिए कृपया mp election news पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- छुट्टी के दिन भी सरकारी ऑफिस खुले रहेंगे, चुनाव संबंधी काम नहीं रुकेंगे

Posted: 20 Dec 2021 01:50 PM PST

ग्वालियर
। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन को ध्यान में रखकर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले के सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों को अवकाश के दिनों में भी खुला रखने के लिए आदेश जारी किया है। उन्होंने आदेश में स्पष्ट किया है कि कार्यालय प्रमुख अपने दफ्तर में निर्वाचन संबंधी डाक प्राप्त करने के लिए किसी तृतीय श्रेणी स्तर के कर्मचारी को पाबंद करें। 

ग्वालियर पंचायत चुनाव- मतगणना कहां-कहां होगी, पढ़िए

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन कार्यक्रम के तहत मतगणना सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने विभिन्न शासकीय कॉलेज भवनों को अधिग्रहीत करने के आदेश जारी किए हैं। 

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मुरार व घाटीगाँव के लिये शासकीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर पॉलीटेक्निक कॉलेज को अधिग्रहीत किया गया है। इसी तरह डबरा जनपद पंचायत के लिये नवीन कृषि उपज मंडी समिति डबरा का नवीन गोदाम (लक्ष्मीनारायण मंदिर की ओर) तथा भितरवार जनपद पंचायत के कृषि उपज मंडी परिसर भितरवार को अधिग्रहीत किया गया है। 

निर्वाचन कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत सदस्य व जनपद पंचायत सदस्य पद के लिये 6 जनवरी को मतदान होगा। इन पदों के निर्वाचन के लिये ईवीएम से डाले गए मतों की गिनती 10 जनवरी को की जायेगी। इसी तरह सरपंच एवं पंच पदों की मतगणना (अपरिहार्य स्थिति में) अर्थात मतदान दिवस को मतदान केन्द्र पर न होने की स्थिति में 11 जनवरी को की जायेगी।  मध्य प्रदेश में चुनाव संबंधी समाचार एवं अपडेट के लिए कृपया mp election news पर क्लिक करें.

MP NEWS- सरकारी आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श

Posted: 20 Dec 2021 01:41 PM PST

भोपाल
। AyushQure - Consult AYUSH Doctors, Book Video Call Mobile App मध्यप्रदेश शासन आयुष विभाग द्वारा पब्लिक को घर बैठे आयुष स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक (Ayush Qure App Download) हमने भी उपलब्ध कराई है।

आयुष विभाग की ओर से बताया गया है कि आयुष क्योर एप का उपयोग रोगी तथा चिकित्सक दोनों कर सकेंगे। इसके द्वारा रोगी सीधे वीडियो कॉल के माध्यम से आयुर्वेदिक डॉक्टर से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। आयुष क्योर एक एंड्रॉयड आधारित ऐप है। यह गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपनी पसंद की आयुष चिकित्सा पद्धति (आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी) के विशेषज्ञ चिकित्सक से अपनी सुविधा अनुसार अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे। 

चुने गए चिकित्सक द्वारा निर्धारित समय अनुसार ही ऐप के माध्यम से वीडियो कॉल कर चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। आयुष चिकित्सा पद्धति को घर-घर तक पहुंचाने के लिए एवं जो रोगी चिकित्सालय में पहुंच पाने में असमर्थ है, उनके लिए यह सुविधा अच्छी साबित होगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने वाला पंचायत सचिव सस्पेंड- MP Panchayat Chunav news

Posted: 20 Dec 2021 01:27 PM PST

सागर
। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने जनपद पचायत सागर के तत्कालीन ग्राम सचिव ग्राम भैंसवाही श्री रमाकांत पचौरी को अनुचित तरीके से मतदाता सूची से नाम काटने पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

उल्लेखनीय है कि सागर तहसील के भैंसवाही ग्रामवासी श्री संतोष कुमार एवं अन्य 13 निवासियों द्वारा आवेदन पत्र दिनांक 14-12-2021 द्वारा अवगत कराया कि आवेदकगण के नाम ग्राम पंचायत भैंसवाही की मतदाता सूची से अनुचित तरीके से हटाये गये है। आवेदन पत्र प्राप्त होने पर इसकी जांच अनुविभागीय अधिकारी सागर से कराई गई। 

अनुविभागीय अधिकारी सागर द्वारा नायब तहसीलदार परसोरिया के जांच प्रतिवेदन दिनांक 16-12-2021 के अनुसार अवगत कराया गया है कि आवेदकगण के नाम मतदाता सूची से हटाये जाने हेतु प्रथम दृष्ट्या श्री रमाकांत पचौरी तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव एवं प्राधिकृत कर्मचारी भैंसवाही को उत्तरदायी पाया गया है। इस इलाज के आधार पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई। 

कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि संबंधित प्रकरण में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के खिलाफ़ कार्रवाई के लिए संभागीय कमिश्नर द्वारा प्रस्तावित की जाएगी।  मध्य प्रदेश में चुनाव संबंधी समाचार एवं अपडेट के लिए कृपया mp election news पर क्लिक करें.

पांडवों में नकुल और सहदेव की क्या उपयोगिता थी- GK in Hindi

Posted: 20 Dec 2021 12:58 PM PST

महाराजा पांडु के पांच पुत्रों में से युधिष्ठिर धर्मराज, अर्जुन धनुर्धारी और भीम गदाधारी योद्धा थे। तीनों का वर्णन प्रमुख रूप से मिलता है। पांचों भाइयों में अर्जुन और भीम सर्वाधिक लोकप्रिय जबकि युधिष्ठिर सर्वाधिक सम्मानजनक प्रतिष्ठित किए गए हैं। सवाल यह है कि नकुल और सहदेव की क्या उपयोगिता थी। इन दोनों भाइयों की क्या विशेषता थी। आइए पता लगाते हैं:-

पांडवों के चौथे भाई नकुल की विशेष बातें

बहुत कम लोग जानते हैं कि नकुल और सहदेव दोनों जुड़वा भाई थे। कहते हैं दोनों का जन्म देवताओं के चिकित्सक अश्विन के वरदान स्वरुप हुआ था। नकुल बहुत ही रूपवान एवं प्रेम युक्त व्यक्ति थे। उनका रूप ऐसा था कि कोई भी मोहित हो जाता था। नकुल अपने कालखंड के सबसे सफल पशु शल्य चिकित्सक थे। घोड़ों का प्रशिक्षण एवं चिकित्सा उनकी स्पेशलिटी थी। तलवार उनका प्रमुख शस्त्र थी। 

पांडवों के पांचवें भाई सहदेव की विशेषताएं 

सहदेव को पांडवों में सबसे विद्वान माना गया है। नकुल विज्ञान तो सहदेव ज्ञान का भंडार थे। दोनों माता माद्री के पुत्र हैं। सहदेव को त्रिकालदर्शी भी कहा जाता था। वह अपने युग के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिष विद्वान थे। उनकी विद्वता इतनी प्रसिद्ध थी कि कौरवों के जेष्ठ दुर्योधन किसी भी कार्य को करने से पहले सहदेव के पास उसका भविष्य जानने के लिए जाते थे। शास्त्रों में उल्लेख है कि युद्ध के लिए तत्पर होने से पहले भी दुर्योधन, सहदेव से परामर्श करने गए थे। सहदेव परशु अस्त्र के निपुण योद्धा थे।

यहां उल्लेख करना आवश्यक है कि कर्ण भगवान सूर्य के मंत्र से प्रकट हुए कुंती पुत्र थे, पांडू पुत्र नहीं थे इसलिए उन्हें पांडव नहीं कहा जाता। माता कुंती के 4 पुत्र और माता माद्री के 2 पुत्र थे। नकुल और सहदेव माता माद्री के पुत्र हैं। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

सूर्य उत्तरायण हुए, शिशिर ऋतु प्रारंभ, पढ़िए मौसम में क्या बदलेगा - Hindi Samachar

Posted: 20 Dec 2021 12:08 PM PST

दिनांक 21 दिसंबर 2021, भगवान सूर्य देव की दिशा परिवर्तन का दिन है। भारतीय समय अनुसार रात्रि 9:27 बजे सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करके दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाएंगे। इसी के साथ शिशिर ऋतु प्रारंभ हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि सूर्य 6 महीने तक उत्तरायण और 6 महीने तक दक्षिणायन रहते हैं।

शिशिर ऋतु में क्या होता है

भारत की छ: ऋतुओं में से एक ऋतु (शिशिर ऋतु) है। विक्रमी संवत के अनुसार माघ और फाल्गुन 'शिशिर' अर्थात पतझड़ के मास हैं। इसका आरम्भ मकर संक्रांति से भी माना जाता है। शिशिर में कड़ाके की ठंड पड़ती है। घना कोहरा छाने लगता है। दिशाएं धवल और उज्ज्वल हो जाती हैं मानो वसुंधरा और अंबर एकाकार हो गए हों। ओस से कण-कण भीगा जाता है।

उत्तरायण सूर्य में क्या-क्या किया जाता है 

उत्तरायण सूर्य को देवताओं का दिन एवं दक्षिणायन सूर्य को देवताओं की रात्रि माना गया है। इसलिए उत्तरायण सूर्य में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जाते हैं। भीष्म पितामह ने प्राण त्यागने के लिए सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा की थी।उत्तरायण सूर्य में धार्मिक अनुष्ठान, देव प्रतिष्ठा, मुंडन आदि कार्य करना विशेष शुभ फलप्रद माना जाता है। सनातन धर्म में उत्तरायण को शुभ और प्रकाश का प्रतीक माना जाता है। 

साल का सबसे बड़ा दिन और सबसे बड़ी रात कब आते हैं 

मकर रेखा दक्षिण गोलार्द्ध में है और वह सूर्यदेव की दक्षिण की लक्ष्मण रेखा है। 22 दिसंबर को ही उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लंबी रात होती है। इसके अगले दिन यानी 23 दिसंबर से दिन धीरे-धीरे बड़ा होने लगता है और ये क्रम 21 जून पर खत्म होता है। 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन होता है। इस हिसाब से देखा जाए तो सूर्य का उत्तरायण 22 या 23 दिसंबर के बीच होता है जो कि मकर संक्रांति से करीब तीन हफ्ते पहले है। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया Hindi Samachar पर क्लिक करें

MP TET VARG-3 NOTES- सामाजीकरण प्रक्रियाएं, Socialization processes

Posted: 20 Dec 2021 11:46 AM PST

मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3, बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP, Child Development and Pedagogy) के सामाजिकरण प्रक्रिया नाम के इस टॉपिक में मुख्य रूप से सामाजिक जगत एवं बच्चे और शिक्षक, अभिभावक और साथी की भूमिका के बारे में अध्ययन करेंगे।

जैसा की हम अपने पिछले टॉपिक्स से अब तक जान ही चुके हैं कि एक बच्चे की वृद्धि और विकास उसके जन्म के पहले ही शुरू हो जाता है परंतु उसके सामाजीकरण की प्रक्रिया जन्म के बाद शुरू होती है और जीवनभर चलती रहती है। चूँकि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और बिना समाज के किसी भी व्यक्ति का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता। सामाजिकरण केवल कौशल क्षमता ही प्रदान नहीं करता, बल्कि इसके माध्यम से व्यक्ति जीवन से संबंधित विभिन्न प्रकार के व्यवहार को भी सीखता है जिसमें कि शिक्षक, अभिभावक और साथी सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

सामाजिकरण के प्रकार - Types of socialization

विभिन्न मनोवैज्ञानिकों ने अध्ययन की सुविधा की दृष्टि से समाजीकरण की प्रक्रिया को दो भागों में बांटा है. 
1.प्राथमिक समाजीकरण (Primary Socialization) 
2 द्वितीयक या गौण समाजीकरण(Secondary Socialization) 

प्राथमिक समाजीकरण क्या होता है

इस अवस्था में एक बच्चा अपने जीवन की शुरुआत करता है (शैशवास्था) प्राथमिक सामाजीकरण के रूप में मुख्य रूप से परिवार, पास-पड़ोस की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। जहां पर बच्चा व्यवहारिक ज्ञान सीखता है। 

द्वितीयक समाजीकरण क्या होता है 

इस अवस्था में बच्चा अपने विकास की आगे की अवस्था (बाल्यावस्था एवं किशोरावस्था) में पहुंच जाता है और अब सामुदायिक तरीके से सीखने के व्यवहार को अपनाता है। इस प्रकार के समाजीकरण का माहौल, पास-पड़ोस, स्कूल, खेल का मैदान आदि में उसे मिलता है। जो बालकों को व्यवहारिक रूप से सभ्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

समाजीकरण को प्रभावित करने वाले कारक - Agents or Factors affecting the process of socialization

प्राथमिक एवं द्वितीयक समाजीकरण की प्रक्रिया को बहुत से कारक प्रभावित करते हैं- जिनमें मुख्य रुप से परिवार, स्कूल, पाठ्यक्रम, शिक्षा, धर्म, संस्कृति, समाज के नियम, भाषा, मीडिया, साहित्य, मित्रता, आर्थिक स्थिति, वंशानुक्रम, पुरस्कार एवं दंड। यह सभी कारक, कारक होने के साथ-साथ समाजीकरण की प्रक्रिया में भी अपना योगदान देते हैं। 

तो कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि हमारा व्यक्तित्व, हमारे समाज और हमारे खुद के बीच का संबंध बताता है। हम अपने व्यक्तित्व को वैसा ही बनाना चाहते हैं जैसे कि हम दूसरों में देखते हैं यानी समाज हमारे लिए दर्पण का काम करता है।  मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

ऐसे अपराध जिसमें आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने उपस्थित होना अनिवार्य नहीं, जानिए - CrPC section 206

Posted: 20 Dec 2021 11:34 AM PST

दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 205 के अनुसार मजिस्ट्रेट किसी आरोपी को समन मामले में छूट दे सकता है, जब कोई परिस्थितियों के कारण वह नहीं आ सकता है। ऐसी स्थिति में उसकी ओर से उसका वकील मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करता है लेकिन कुछ अपराध ऐसे भी होते हैं जिसमें आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होती है। जानते हैं वह कौनसे अपराध हैं जब व्यक्ति समन का जबाब सिर्फ डाक या संदेशवाहक द्वारा दे सकता है।

दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 206 की परिभाषा:-

जब कोई ऐसा जो छोटे अपराध की श्रेणी में आते हैं अर्थात ऐसा अपराध जिसका जुर्माना एक हजार रुपए से अधिक नहीं है या वह अपराध जो दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 320 के अंतर्गत समझौता योग्य होते हैं। ऐसे अपराधों में आरोपी की मजिस्ट्रेट से समक्ष उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होती है। 

वह चाहे तो अपने वकील के माध्यम से अभिवचन दे सकता है या जो जुर्माना लगाया गया है उसकी राशि न्यायालय को डाक या संदेशवाहक द्वारा भेज सकता है। यह धारा शमनीय एवं छोटे अपराधों में आरोपी को न्यायालय के समक्ष उपस्थित पर छूट देती है। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

उच्च श्रेणी शिक्षक को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने के आदेश: हाई कोर्ट- MP karmchari news

Posted: 20 Dec 2021 11:22 AM PST

जबलपुर
। श्री दिनेश कुमार राव उच्च श्रेणी शिक्षक के रुप मे शासकीय जवाहर कन्या हाई स्कूल में कार्यरत हैं। श्री राव राष्ट्रपति/राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त हैं। तदनुसार, उन्हें मध्यप्रदेश शैक्षणिक सेवा (शाला शाखा) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 1982 में अनुसूची 6 जोड़ने हेतु राजपत्र दिनाँक 10/05/2012 जारी किया गया था। 

संसोधित नियम के अनुसार श्री राव को उच्च श्रेणी शिक्षक से व्याख्याता के पद पर आउट ऑफ टर्न पद्दोन्ति दी जानी थी परंतु विभाग द्वारा अपेक्षित कार्यवाही नही किये जाने पर उनके द्वारा हाई कोर्ट जबलपुर की शरण ली गई थी। उनके वकील श्री अमित चतुर्वेदी ने बताया कि श्री राव मध्यप्रदेश शैक्षणिक सेवा (शाला शाखा) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 1982 की संसोधित अनुसूची 6 के अतिरिक्त, मध्यप्रदेश शैक्षणिक सेवा (शाला शाखा) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2016 अनुसार भी आउट ऑफ टर्न पदोन्नति के पात्र थे। 

जिला शिक्षा अधिकारी, छिंदवाड़ा द्वारा श्री राव के प्रमोशन हेतु आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल को प्रस्ताव भी भेजा गया था। साथ ही श्री राव ने परिवेदना में आवेदन देकर प्रकरण के निराकरण की मांग की गई थी। अधिवक्ता श्री अमित चतुर्वेदी से सहमत होकर हाई कोर्ट जबलपुर ने विभाग को निर्देश जारी कर श्री राव के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पर 45 दिवस के अंदर कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्या करें.

ई-सेवापुस्तिका अपडेट न करने वाले प्राचार्यों पर कार्यवाही की माँग- MP karmchari news

Posted: 20 Dec 2021 11:16 AM PST

जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ (शिक्षक अध्यापक प्रकोष्ठ) जबलपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा विगत 6 माहों से आदेश पर आदेश जारी कर समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक लोक सेवकों की ई-सेवापुस्तिका अपग्रेड किये जाने के निर्देश जारी कर दिनांक 04.12.2021 तक समय 12:00 बजे तक समय सीमा निर्धारित की थी। 

इसके बाद भी जिले के अनेकों प्राचार्यों द्वारा आज दिनांक तक अपने अधिनस्त लोक सेवकों की ई-सेवापुस्तिका का अपग्रडेशन कार्य सम्पन्न नहीं किया गया। जिससे भविष्य में होने वाली पदोन्नति में उनकी अर्जित की गई योग्यता को जोडा जा सके। प्राचार्यों द्वारा आयुक्त के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए ई-सेवापुस्तिका का समय सीमा में अद्यतन न किये जाने से वर्षों से ई-सेवापुस्तिका अपग्रडेशन का इंतजार कर रहे लोक सेवकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। 

क्यों वर्ष में एक बार ही ई-सेवापुस्तिका अनलॉक की जाती है जिसमें कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पारिवारिक जानकारी, मोबाईल नम्बर, आधार नम्बर, आयकर नम्बर, शैक्षणिक योग्याता, व्यवसायिक योग्यता, नामिनेशन आदि जुडवा सकता है, ताकि लोक सेवकों को भविष्य में मिलने वाले लाभ समय पर सकें। 

संघ के मुकेश सिंह , मनीष चौबे , आनंद रैकवार , नितिन अग्रवाल , गगन चौबे , श्याम नारायण तिवारी , मनीष लोहिया , राकेश दुबे , प्रणव साहू , गणेश उपाध्याय , राकेश पाण्डेय , सुदेश पाण्डेय , मनीष शुक्ला , विजय कोष्टी , धीरेन्द्र सोनी , मो.तारिक , विष्णु पाण्डेय , सोनल दुबे , देवदत्त शुक्ला , अभिषेक मिश्रा , अब्दुल्ला चिस्ती , संतोष तिवारी , महेश कोरी , विनय नामदेव , पवन ताम्रकार , प्रियांशु शुक्ला , आशीष जैन , ब्रजेश गोस्वामी आदि आयुक्त , लोक शिक्षण , म.प्र . भोपाल को ई - मेल भेजकर मांग की है कि शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक लोक सेवकों की ई - सेवापुस्तिका अपग्रेड न करने वाले प्राचार्यों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावे।

BHOPAL NEWS- पुलिस कमिश्नर सिस्टम के फायदे पब्लिक को भी पता चलना चाहिए: होम मिनिस्टर

Posted: 20 Dec 2021 11:07 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के होम मिनिस्टर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भोपाल में लागू की गई पुलिस कमिश्नर सिस्टम को इस प्रकार से एप्लीकेबल किया जाए पब्लिक को इसका अहसास होना चाहिए। लोगों को भोपाल में पुलिस कमिश्नर सिस्टम के फायदे पता चलना चाहिए। क्रिमिनल्स के दिल में खौफ लेकिन पब्लिक के बीच फ्रेंडली पुलिस दिखाई देनी चाहिए। 

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद सोमवार को इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिये पुलिस कंट्रोल रूप भोपाल में दिये जा रहे प्रशिक्षण का जायजा ले रहे थे। प्रशिक्षण में भोपाल के पुलिस आयुक्त श्री मकरंद देउस्कर भी मौजूद थे।

डॉ. मिश्रा ने पुलिस के आला अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रशिक्षण व्यवहारिक हो, जिससे पुलिस कमिश्नर प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन हो। उन्होंने कहा कि इस नये सिस्टम के लागू होने के बाद अपराध नियंत्रण के सकारात्मक परिणाम अपेक्षित है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने सभी प्रतिभागी अधिकारियों से बेहतर परिणाम की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस को सौंपे गये नये दायित्वों में कोई लापरवाही न बरतें। उन्होंने सिस्टम के क्रियान्वयन को देश में सबसे अच्छा बनाने के लिये सभी से अपना शत-प्रतिशत सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आव्हान किया। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

क्या ठंड में हड्डियां जम जाने के कारण जोड़ों में से कट कट की आवाज आती है- GK in Hindi

Posted: 20 Dec 2021 10:07 PM PST

सर्दी के मौसम में कई लोगों की हड्डियों से चटचट की आवाज आने लगती है। इस तरह की आवाज अक्सर घुटने और कोहनी से आती है। यानी जहां हड्डियों का जोड़ है, वहां से आती है। सवाल यह है कि यह आवाज क्यों आती है। क्या ठंड में हड्डियां जम जाती हैं। आइए पता लगाते हैं:- 

डॉ जितेंद्र गुप्ता बताते हैं कि कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है और ऐसी स्थिति में जोड़ों से कट-कट की आवाज आने लगती है। इस आवाज का तात्पर्य होता है कि आपके शरीर को कैल्शियम की जरूरत है। डॉक्टर गुप्ता बताते हैं कि कई बार थायराइड की समस्या के कारण भी ऐसा होता है। हड्डियों के जोड़ों में लुब्रिकेंट के कम होने पर और लिगामेंट्स के डिस्टर्ब हो जाने पर भी हड्डियों से आवाज आती है। कुल मिलाकर ठंड के कारण हड्डियों पर एक्स्ट्रा कैल्शियम नहीं जमता बल्कि इस तरह की आवाज शरीर में किसी समस्या का संकेत होती है। 

डाइटिशियन रिचा भारद्वाज का कहना है कि यदि आप अपनी डेली डाइट में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट को शामिल कर लेते हैं तो काफी हद तक आप हड्डियों की समस्या से मुक्त हो सकते हैं। यह सारे पोषक तत्व आपको दूध, मेथी, चना, गॉड और हरी सब्जियों से मिल जाएंगे। इन सारी चीजों को अपने नियमित भोजन में शामिल करें। हड्डियों में कैल्शियम का बैलेंस रखने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। 

इसलिए सर्दियों के मौसम में धूप में जरूर बैठें। दुनिया भर के करोड़पति लोग शरीर में सूरज की धूप की कमी को पूरा करने के लिए सनबर्न फेस्टिवल में शामिल होते हैं। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

INDORE NEWS- सरकारी स्कूलों में जॉब ओरिएंटेड ट्रेंनिंग प्रोग्राम

Posted: 20 Dec 2021 07:22 AM PST

इंदौर
। मध्य प्रदेश शासन की संकल्प योजना के तहत इंदौर के शहरी क्षेत्र के स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं और जॉब ओरिएंटेड ट्रेनिंग के लिये काउंसलिंग का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इसके तहत निर्धारित तिथियों में स्कूलवार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके तहत शासकीय हाई स्कूल तथा हायरसेकेंडरी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की काउंसलिंग किए जाने के लिए जिला रोजगार कार्यालय द्वारा टीम तैयार की गई है। 

उपसंचालक रोजगार श्री पी.एस. मण्डलोई ने दावा किया है कि उक्त टीम स्कूलों में जाकर वहां अध्ययनरत 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दे रही है। यह कार्य 17 दिसंबर 2021 से शहरी क्षेत्र के स्कूलों में प्रारंभ किया गया है। इसी सिलसिले में आज 20 दिसंबर को शासकीय कन्या एवं बालक हायर सेकेंडरी स्कूल बिजलपुर तथा शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल राजेन्द्रनगर में काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस कार्यक्रम में छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान कर एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश तथा उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश की जानकारी दी गई। साथ ही शासन की स्वरोजगार योजनाओं एवं कौशल विकास अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक के रूप में रोजगार कार्यालय के श्री पवन कुमार गोयल के साथ-साथ काउंसलर डॉ. लवीना सिंह,डॉ. रचना बजाज तथा विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. उर्वशी पटौदी, सुश्री पायल मेघानी, श्री राकेश उपाध्याय, श्री महेश गौड़, श्री जितेंद्र पांचाल, श्री प्रवीण यादव ने काउंसलिंग कर मार्गदर्शन प्रदान किया। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

BU BHOPAL NEWS- ऑफलाइन परीक्षा के लिए नामांकन का लास्ट चांस

Posted: 20 Dec 2021 07:01 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की ज्यादातर यूनिवर्सिटी परीक्षा के ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन मोड के लिए उच्च शिक्षा विभाग के स्पष्ट आदेश का इंतजार कर रही हैं लेकिन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने ऑफलाइन परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली है। नामांकन के लिए लास्ट चांस है। 

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल में यू जी एवं पीजी के फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं दिनांक 3 जनवरी 2022 से शुरू होंगी। परीक्षाओं में शामिल होने के लिए नामांकन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षाएं ऑफलाइन कराई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के से संबंधित 7 जिलों में 420 सरकारी एवं प्राइवेट कॉलेज संचालित किए जाते हैं। सभी कॉलेजों से विद्यार्थियों का डाटा यूनिवर्सिटी को प्राप्त हो गया है, जिसे ऑनलाइन कर दिया गया है।

स्टूडेंट्स की मांग- परीक्षाएं ऑनलाइन होनी चाहिए

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, कुलपति आरजे राव से आनलाइन परीक्षा कराने का लगातार दवाब बना रहे हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि भोपाल में कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जान का खतरा बना हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की राजीव गांधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन परीक्षा कराने की घोषणा कर दी है। एक शहर में एक सरकारी यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन और दूसरी सरकारी यूनिवर्सिटी में ऑफलाइन परीक्षा कैसे हो सकती है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP Panchayat Chunav news- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बदले

Posted: 20 Dec 2021 06:44 AM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से बड़ी खबर आ रही है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया के बीच में शासन ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को बदल दिया है। 

दिनांक 20 दिसंबर 2021 को मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस के आदेशानुसार जारी पदस्थापना आदेश में लिखा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अनुपम राजन (प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग) को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थ किया जाता है। श्री अनुपम राजन को पदेन प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग (केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए) घोषित किया जाता है। 

सनद रहे कि सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को निरस्त कर दिया है। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सभी पदों को सामान्य घोषित करके नवीन अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया है। आदेश के पालन में मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ओबीसी आरक्षित सीटों पर चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश अनुसार वीरा राणा को निर्वाचन से हटाकर माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त शैलेंद्र सिंह को उच्च शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  मध्य प्रदेश में चुनाव संबंधी समाचार एवं अपडेट के लिए कृपया mp election news पर क्लिक करें.

MP NEWS- उमा भारती ने पंचायत चुनाव स्थगित करने को कहा

Posted: 20 Dec 2021 11:02 AM PST

भोपाल
। सक्रिय राजनीति में अपनी जगह तलाश रहीं उमा भारती ने शराब के बाद ओबीसी आरक्षण पर अपनी ही पार्टी की सरकार का घेराव कर डाला। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान से फोन पर बात करते हुए कहा कि ओबीसी आरक्षण के बिना पंचायत चुनाव नहीं होने चाहिए। 

उमा भारती ने यह जानकारी सार्वजनिक करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर लगी न्यायिक रोक चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से टेलीफोन पर बातचीत हुई है। मैंने उनसे आग्रह किया है कि ओबीसी आरक्षण के बिना मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव 70% आबादी के साथ अन्याय होगा। 

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बताया कि मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि पिछड़े वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित किए बिना पंचायत चुनाव ना हो सके, इसके लिए हमारी मध्य प्रदेश सरकार को रास्ता निकालना चाहिए। 

सनद रहे कि न्यायालय के निर्णय के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता एकमत होकर कांग्रेस पार्टी की याचिका को जिम्मेदार बता रहे हैं। संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि यदि कांग्रेस पार्टी की ओर से याचिका दाखिल नहीं की जाती तो बीसी आरक्षण को लेकर कोई डिसीजन भी नहीं होता। मध्य प्रदेश में चुनाव संबंधी समाचार एवं अपडेट के लिए कृपया mp election news पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages