Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 25, 2021

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


Small business ideas - ड्रोन ऑपरेटर की तैयारी कर लीजिए, मोटी कमाई होगी

Posted: 25 Dec 2021 08:51 PM PST

जबलपुर
। यदि आपने बचपन में रिमोट से चलने वाला हेलीकॉप्टर आया है तो वह प्रैक्टिस आपके काम आने वाली है। खेतों में उर्वरक एवं कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाने वाला है। कुछ स्टार्टअप इस पर काम कर रहे हैं। जल्द ही सभी तहसीलों में ड्रोन ऑपरेटरों की जरूरत होगी जो कंपनी के साथ पार्टनर के तौर पर काम करेंगे। 

New business ideas for my village and Near me

जबलपुर में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट अभिनव सिंह ने एक ऐसा ड्रोन बनाया है जो 30 लीटर लिक्विड लेकर हवा में उड़ सकता है और मात्र 6 मिनट में 1 एकड़ खेत में छिड़काव कर सकता है। अभिनव सिंह ने इसे फ्लाइंग चक्र नाम दिया है। अभिनव पाटन तहसील के रहने वाले हैं और किसान परिवार से आते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने खुद पीठ पर टंकी टांग कर कीटनाशक स्प्रे किया है। उन्हें काम का एक्सपीरियंस है और इसकी परेशानियों को वह जानते हैं। इसलिए उन्होंने परेशानियों को खत्म करने की कोशिश की है। अभिनव ने बताया कि किसानों से मात्र ₹199 प्रति एकड़ चार्ज करेंगे।

New career opportunity in India

पिछले दिनों केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई ड्रोन पॉलिसी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि सरकार चाहती है, ज्यादा से ज्यादा कामों में ड्रोन का उपयोग किया जा सके। यानी निकट भविष्य में ड्रोन ऑपरेटरों की जरूरत पड़ने वाली है। यदि खेती में ड्रोन का उपयोग सफल हो गया तो ड्रोन ऑपरेटर रोजगार का एक नया और बड़ा माध्यम होगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

दिग्विजय सिंह- कल के बयान पर आज सफाई देनी पड़ रही है - MP NEWS

Posted: 25 Dec 2021 08:28 PM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह की हालत ऐसी हो गई है, यदि वह शुद्ध उच्चारण के साथ श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें तब भी लोगों को लगता है कि वह तांत्रिक पूजा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह की आत्मरक्षा भी हमला लगती है, और उनके विरोधियों का हमला भी आत्मरक्षा जैसा प्रतीत होता है। दिग्विजय सिंह ने कल एक सनसनीखेज बयान दिया था, आज उसी बयान पर सफाई देनी पड़ रही है। 

मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह, भारतीय जनता पार्टी के लिए ना केवल सबसे आसान टारगेट हैं बल्कि भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ाने वाला फार्मूला भी हैं। मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह 10 साल मुख्यमंत्री रहे किसी भी चुनाव में जनता ने दिग्विजय सिंह के नाम पर वोट नहीं दिया। 2003 की चुनावी हार के बाद से तो जैसे दिग्विजय सिंह, भाजपा के लिए जीत का दरवाजा बन गए हैं। हर चुनाव में भाजपा के नेताओं को सिर्फ इतना कहना पड़ता है कि यदि हमें वोट नहीं दिया तो दिग्विजय सिंह आ जाएगा। 

वीर सावरकर के संदर्भ में दिग्विजय सिंह ने जो बयान दिया उनके अनुसार वह तथ्य पर आधारित और प्रमाणिक है। इसके बावजूद वह जनता के बीच अपने बयान का अर्थ नहीं समझा पाए और उनके विरोधियों ने उनके बयान के इतने टुकड़े किए कि रविवार की सुबह दिग्विजय सिंह अपने ही बयान पर सफाई देते नजर आए। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान

आज दिग्विजय सिंह ने बयान जारी किया है कि 'मैं हिंदू था हिंदू हूँ और हिंदू रहूंगा। मैं श्रद्धेय द्वारका और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज का सन 82 से दीक्षित शिष्य हूँ। मैं गौ हत्या के खिलाफ था और रहूंगा। मैं भारत का पहला मुख्यमंत्री था जिसने गौ सेवा आयोग का गठन किया। गौ शालाओं को मंडी से करोड़ों रुपयों का अनुदान दिया। मेरा बयान संघभाजपा के नेताओं को सावरकर जी का बयान के हवाले से आयना दिखाने का उद्देश्य था।

दिग्विजय सिंह है कि मानता ही नहीं 

कांग्रेस पार्टी ने दिग्विजय सिंह को बयान नहीं बल्कि भाजपा सरकारों के खिलाफ देशभर में आंदोलन करने की जिम्मेदारी दी है। कुछ समय पहले उपस्थित हुए एक विवाद के समय उनके अपने सुपुत्र श्री जयवर्धन सिंह ने उन्हें इमेज बदलने की सलाह दी थी। नर्मदा परिक्रमा के बाद उम्मीद थी कि दिग्विजय सिंह आम जनता और किसानों के लिए राजनीति करेंगे परंतु दिग्विजय सिंह हैं कि मानते ही नहीं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

BHOPAL NEWS- नेशनल हैंडलूम एक्सपो शुरू, 15 राज्यों के हाथकरघा वस्त्र ​मिलेंगे

Posted: 25 Dec 2021 01:06 PM PST

भोपाल
। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव में संत रविदास मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम द्वारा नेशनल हैण्डलूम एक्स्पो 26 दिसम्बर से 9 जनवरी 2022 तक विकास आयुक्त हाथकरघा, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में भोपाल हाट अरेरा हिल्स में आयोजित होगा। हैण्डलूम एक्स्पो में भारत के 15 राज्य की बुनकर सहकारी समितियाँ अपने-अपने राज्य के हाथकरघा वस्त्रों का विपणन करेंगी। 

प्रबंध संचालक संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में केन्द्र और राज्य सरकार का प्रयास है कि स्थानीय उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा बाजार मुहैया कराया जाए। इससे स्थानीय कारीगरों को आर्थिक सहयोग के साथ भारतीय उत्पादों की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान को स्थाई बनाने में मदद मिलेगी। 

उन्होंने बताया कि एक्सपो में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दुकानदारों को दिए गये है। साथ ही सैलानियों से भी अपेक्षा की गई है कि वे भी सावधानियाँ बरतें। एक्सपो में हर दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

MP BOARD- पुराना रिकॉर्ड नष्ट किया जा रहा है, प्रतिलिपि चाहिए तो अभी आवेदन करें

Posted: 25 Dec 2021 12:58 PM PST

भोपाल
। Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा पुराना रिकॉर्ड नष्ट किया जा रहा है। एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के सचिव ने आम नागरिकों से कहा है कि यदि उन्हें किसी दस्तावेज की प्रतिलिपि चाहिए तो अभी आवेदन कर सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल द्वारा वर्ष 1957 से 1970 तक संचालित विभिन्न परीक्षाओं का अभिलेख (टीआर फाईल काउंटर फाईल) का कागज पुराने होने से क्षतिग्रस्त होने से विनष्टीकरण किया जा रहा है। 

शिक्षा मण्डल के सचिव ने जाहिर सूचना जारी की है कि यदि किसी को उक्त अवधि में विभिन्न परीक्षाओं से सम्बन्धित प्रतिलिपि प्रमाण-पत्र, प्रतिलिपि अंकसूची, प्रोविजनल प्रमाण-पत्र, डाक्यूमेंट्स का अंग्रेजी अनुवाद आदि की आवश्यकता हो तो विज्ञप्ति प्रकाशित होने के तीन माह के अन्दर मण्डल कार्यालय में आवेदन देकर प्राप्त कर सकते हैं। 

तीन माह के पश्चात उक्त अभिलेखों को विनिष्ट कर दिया जायेगा एवं अभिलेख विनिष्टीकृत हो जाने के बाद इस बाबत प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

यदि टायर की क्षमता 500km है तो स्टेपनी वाला स्कूटर कितनी दूर तक जा सकता है- GK in Hindi

Posted: 25 Dec 2021 12:09 PM PST

कई बड़े स्तर की प्रतियोगिता परीक्षाओं में और कभी-कभी हाई प्रोफाइल जॉब के लिए इंटरव्यू के दौरान इस तरह के सवाल पूछे जाते हैं। प्रश्न यह है कि यदि एक तहत की अधिकतम क्षमता 500 किलोमीटर है तो स्टेपनी वाला स्कूटर अधिकतम कितनी दूर तक जा सकता है। 

बहुत सारे लोग जिन्हें फटाफट जवाब देने की आदत होती है अक्सर इस तरह के सवालों में गलत जवाब देते हैं। उनका तेजी से चलता हुआ दिमाग कैलकुलेशन करता है। लॉजिक ढूंढता है। एक स्कूटर में 2 टायर और तीसरा स्पेयर टायर है। टायर की अधिकतम क्षमता 500 किलोमीटर है। तब 500 किलोमीटर की दूरी पर दोनों टायर एक्सपायर हो जाएंगे। तीसरा टायर अकेला स्कूटर को नहीं चला सकता। इसलिए वह उत्तर देंगे के स्कूटर स्टेपनी होने के बावजूद मात्र 500 किलोमीटर ही चलेगा। 

लेकिन जो लोग प्रश्न को और उससे पहले प्रश्न पूछने वाले को समझने की कोशिश करते हैं, वह हमेशा विचार करते हैं। जल्दबाजी में उत्तर नहीं देते। चलिए थोड़ा कैलकुलेशन करते हैं। 
- स्कूटर को 250 किलोमीटर तक चलाते हैं। 
- फिर आगे वाले टायर को निकालकर स्टेपनी से रिप्लेस कर देते हैं। 
- अब स्कूटर को 250 किलोमीटर तक चलाते हैं। 
- फिर पीछे वाले टायर को निकाल कर स्टेपनी से रिप्लेस कर देते हैं। 
- अब हमारे पास 250 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए टायर उपलब्ध है।
- यानी हम 500 किलोमीटर नहीं बल्कि 750 किलोमीटर की यात्रा कर सकते हैं। 
बस किक मारने से पहले अपने दिमाग और स्कूटर को थोड़ा झुकाना पड़ेगा।
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

आजकल दाल के कारण यूरिक एसिड बढ़ जाता है, पढ़िए कारण और निवारण - Best home remedies in Hindi

Posted: 25 Dec 2021 11:51 AM PST

दाल, प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है। शायद इसीलिए कहा जाता है कि 'दाल रोटी खाओ प्रभु के गुण गाओ' यानी यदि आप दाल और रोटी खाते हैं तो आपके शरीर को पर्याप्त पोषण प्राप्त हो जाता है। फिर आपको किसी भी प्रकार की दवाई की जरूरत नहीं पड़ती। परंतु आजकल दाल के कारण यूरिक एसिड की शिकायत आ रही है। आइए जानते हैं क्या कारण है और इस समस्या का निवारण है:- 

दाल से यूरिक एसिड बढ़ने का कारण 

आधुनिक रसोई घर में दाल कुकर में बनाई जाती है। बहुत सारी महिलाएं जिन्हें चूल्हे पर दाल बनाने की पद्धति नहीं पता, वह अक्सर कुकर में दाल बनाते समय बड़ी गलती कर जाती हैं। वह कुकर में दाल, पानी, हल्दी, नमक लहसुन और अदरक आदि एक साथ डाल कर कुकर को बंद कर देती हैं। फिर उसके पक जाने पर कुकर को ओपन करके दाल परोस दी जाती है। इस प्रक्रिया से पकाई गई दाल के कारण खाने वाले के शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। 

दाल से यूरिक एसिड को अलग करने की विधि

सबसे पहले दाल को पानी में कम से कम 1 घंटे तक भीगने दें। इससे दाल का स्वाद भी बढ़ जाता है। फिर कुकर के अंदर दाल, पानी, हल्दी, नमक, लहसुन और अदरक आदि को डालकर कुकर को बंद किए बिना उसे उबलने दीजिए। जब दाल में उबाल आता है। तब उसके साथ थोड़ा झाग भी बनता है। किसी बड़े चम्मच की सहायता से उस झाग को दाल से अलग कर दीजिए। झाग को निकालने के बाद कुकर को बंद कर दीजिए और फिर सीटी आने दीजिए। इस प्रक्रिया से बनी दाल में यूरिक एसिड बिल्कुल नहीं होगा। 

जिन महिलाओं को खुले चूल्हे पर बिना कुकर की मदद की दाल बनाने की विधि याद है। उन्हें अच्छे तरीके से पता है कि दाल में पहला उबाल आने के बाद जो झाग निकल कर आता है उसे दाल से अलग कर दिया जाता है। तभी तो दाल में सिर्फ प्रोटीन रह जाता है। दाल के छोंक में हींग और करी पत्ता का इस्तेमाल करना चाहिए। करी पत्ते का नियमित सेवन यूरिक एसिड को न केवल कम करता है बल्कि यूरिक एसिड को होने भी नहीं देता है। स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें

MP TET VARG-3 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर- समाजीकरण के सिद्धांत पार्ट 1 और पार्ट 2 पर आधारित

Posted: 25 Dec 2021 11:12 AM PST

Q1 स्वदर्पण सिद्धांत किसने दिया- Who gave the self glass theory? 
Ans- चार्ल्स हॉर्टन कूले (Charles Horton Cooley) 
Q2.  मैं और मुझे का सिद्धांत किसने दिया- Who gave the theory of i and me? 
Ans- जी.एच. मीड (G.H. Mead) 

Q3.  मैं और मुझे का मिश्रित रूप क्या है- What is the combined form of i and me? 
Ans- स्व (self) 

Q4. सामूहिक प्रतिनिधित्व का सिद्धांत किसने दिया-Who gave the theory of Group Representative? 
Ans - एमिल दुर्खिम( Emile Durkhim) 

Q5.  किस मनोवैज्ञानिक ने बताया कि समाजीकरण सहयोग करने वाले व्यक्तियों में "हम "भावना का विकास करता है-According to which psychologist, socialization develops" we "sprit  among those who corporate? 
Ans- एडवर्ड एल्सवर्थ रॉस (Edward Alsworth Ross) 

Q6. किस मनोवैज्ञानिक ने बताया की "सामा जीकरण वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा व्यक्ति सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रवेश करता है एवं समाज के विभिन्न समूहों का सदस्य बनता है" According to which Psychologist Socialization is the process By which a person enters the social,cultural field and becomes a member of various society? 
Ans - किम्बेल यंग (Kimbal Young) 

Q7. यूरी ब्रॉन्फेंब्रेंनर्स इकोलॉजिकल मॉडल में कितने मॉडल या लेवेल्स हैं- How many ecological models Or levels are there in Uri Bronfenbrenner's Echological Model? 
Ans- पाँच (five) 

Q8.  जब एक बच्चा अपनी मां के गर्भ से बाहर आता है, तब उसे जो पहला परिवेश मिलता है, वह कौन सा तंत्र कहलाता है- As soon as the baby comes out of his/ her mother's womb  the first environment that he or she gets comes under which system? 
Ans-सूक्ष्मतंत्र ( Microsystem) 

Q9. विद्यालय में आयोजित होने वाली शिक्षक अभिभावक बैठक किस तंत्र का उदाहरण है-
The Parents Teacher Meeting(PTM) organised in a school's is the example of which System? 
Ans-मध्यस्थ तंत्र (Mesosystem) 

Q10. सोशल मीडिया,मास मीडिया एक बच्चे पर किस प्रकार से प्रभाव डालते हैं-
Social media, Mass media effect On a child in which way? 
Ans-अप्रत्यक्ष रुप से (Indirectly) 

Q11. देश,आर्थिक स्थिति, संस्कृति, रीति- रिवाज,नियम, कानून आदि कौन से तंत्र के अंतर्गत आते हैं-
The country,Economic situation, culture, Customs,Rules etc  Comes Under which System? 
Ans- बृहद तंत्र (Macrosystem) 

Q12. एक जनरेशन में बदलाव कौन से तंत्र के अंतर्गत आता है-A change in generation comes under which System? 
Ans- कालक्रमतंत्र( Chronosystem)
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

CTET DEC-2021 EXAM ANALYSIS- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए

Posted: 25 Dec 2021 10:51 AM PST

जैसा कि हम सब जानते ही हैं कि इस समय देश भर भर में CTET DEC- 2021 (Central Teachers Eligibility Test, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) सीटीईटी दिसंबर -2021, ऑनलाइन एग्जाम कराए जा रहे हैं। यह सीटीईटी एग्जाम का 15th एडिशन है जो कि ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले यह एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाता था। 

गौरतलब है कि सीटीईटी एग्जाम में 2 पेपर होते हैं। 
पेपर 1st प्राइमरी लेवल (for class 1st to 5th) होता है जबकि पेपर 2nd एलिमेंट्री लेवल (For class 6th to 8th) होता है। सीटीईटी क्वालिफाइड कैंडीडेट्स, सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा संचालित केवीएस, एनवीएस, सेंट्रल तिब्बतन स्कूल्स, UT's    ऑफ चंडीगढ़, दादर एंड नगर हवेली, दमन एंड दिउ, अंडमान निकोबार आईलैंड, लक्ष्यद्वीप, एनटीसी ऑफ दिल्ली schools में आयोजित होने वाले टीचिंग एग्जाम्स देने की पात्रता रखते हैं। 

गौरतलब है कि यह एग्जाम 16 दिसंबर 2021 से स्टार्ट हुए है परंतु टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण 16 दिसंबर का केवल फर्स्ट पेपर आयोजित हो सका था, जबकि Second Shift का सेकंड पेपर आयोजित नहीं हो सका था। साथ ही 17 दिसंबर  की भी दोनों शिफ्ट के पेपर पोस्टपोन किए गए हैं। इसके बाद 20 दिसंबर 2021 से दोनों shifts में दोनों पेपर आयोजित हो रहे हैं। 

Paper analysis of 16th December Shift- 1st, paper- 1st Primary level (For classes 1st to  5th classes) 

सीटीईटी पेपर फर्स्ट में 5 सब्जेक्ट शामिल  होते हैं। जिसमें
01. लैंग्वेज 01- 30 marks / 30 questions
02. लैंग्वेज 02- 30 markks/ 30 Questions
03. चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडगॉजी (CDP)-30marks/ 30 Uqestions (बाल विकास एवं शिक्षण शास्त्र) 
04. एंवायरोंमेंटल स्टडीज (पर्यावरण अध्ययन) -30 marks / 30questions 
05. मैथमेटिक्स (गणित)- 30 marks/ 30 questions

इन सभी पांचों सब्जेक्ट के कुल मिलाकर 150 क्वेश्चंस पूछे जाते हैं और समय 2:30 घंटे का होता है। 

Paper analysis of 16th December Shift- 1st, paper- 1st Primary level (For classes 1st to  5th classes) 

. पेपर में सभी सेक्शन से निश्चित क्वेश्चन पूछे गए। 
. लैंग्वेज 01 का डिफिकल्टी लेवल - Easy रहा, 24 से 26  good attempt रहे। 
. लैंग्वेज टू का भी भी डिफिकल्टी लेवल easy रहा और इसमें भी 23 से 25 गुड अटेम्प्ट रहे। 
. CDP का difficulty level भी easy to moderate रहा इसमें भी 22 से 24 good attempt रहे। 
. Environmental studies या पर्यावरण अध्ययन का डिफिकल्टी लेवल भी आसान रहा और इसमें भी 23 से 25 good attempt रहे। 
. मैथमेटिक्स या गणित के प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल इजी टू मॉडरेट रहा और इसमें भी 22 से 24 गुड अटेम्प्ट रहे।
* कुल मिलाकर 150 में से 115 से 120 question आसान रहे। 

CTET DEC- 2021 कौन से टॉपिक से ज्यादा क्वेश्चन पूछे गए-

01. Language 01 - reading comprehension से 5 से 6 Questions पूछे गए, poem से 5- 6,English pedagogy से 15, Synoname( Demonstrates)  से 1,figure of speech से 2 questions पूछे गए। 

02. Language-02 - रीडिंग कंप्रीहेंशन से 02 अनसीन पैसेज से 15 questions और पेडागोजी से 15 क्वेश्चन पूछे गए। 

03. बाल विकास एवं शिक्षणशास्त्र (CDP) में NCF- 2005, पियाजे की अवस्थाएं, बुद्धि परीक्षण एवं बुद्धि, कोहलबर्ग थ्योरी, वृद्धि एवं विकास, वाइगोत्सकी ZPD, अचीवमेंट टेस्ट, एसेसमेंट एंड इवोल्यूशन, व्यवहारवाद, मोटिवेशन, पोर्टफोलियो,न्यू एजुकेशन पॉलिसी, अनुवांशिकता एवं पर्यावरण से प्रश्न पूछे गए।

04. पर्यावरण अध्ययन (Evs) में animal,map, houses, union territory, seeds, 6 themes of EVS, maps, diseases,Malaria, GregarJohn Mendel, Madhubani painting, Nature and Nutrition, soil, onion root से प्रश्न पूछे गए। 

05. मैथमेटिक्स या गणित में मैथमेटिकल डिफेक्ट, नंबर सिस्टम, मैसूरेशियन, एचसीएफ- एलसीएम, मैथ्स पेडगॉजी, डिस्टेंस आदि topics से सवाल पूछे गए।

MP NEWS- वीडियो वायरल होने के बाद महिला अधिकारी सस्पेंड

Posted: 25 Dec 2021 10:30 AM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने श्रीमती दीपिका सोनी सहायक कोषालय अधिकारी जिला कोषालय राजगढ़ को सस्पेंड कर दिया है। उनका एक रिश्वत वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

कार्यालय कलेक्टर जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश से जारी आदेश क्रमांक 13471 दिनांक 25 दिसंबर 2021 के अनुसार अखबारों में समाचार प्रकाशित होने के बाद एक वीडियो भी वायरल हुआ। आरोप लगाया गया था कि महिला अधिकारी श्रीमती दीपिका सोनी द्वारा रिटायर्ड कर्मचारी के भुगतान के बदले 3000 रिश्वत ली गई। इस मामले को कलेक्टर हर्ष दीक्षित द्वारा संज्ञान में लिया गया। 

रिटायर्ड कर्मचारी श्री चंपालाल एवं श्री चंद्रशेखर को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया। दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आरोपों की पुष्टि की। इसके बाद कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत श्रीमती दीपिका सोनी सहायक कोषालय अधिकारी जिला कोषालय राजगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

इंदौर से उज्जैन तक मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी: मुख्यमंत्री की घोषणा - MP NEWS

Posted: 25 Dec 2021 06:44 AM PST

इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर में घोषणा की है कि इंदौर से उज्जैन तक मेट्रो ट्रेन या लाइट मेट्रो जो भी सुविधा युक्त होगी, शुरू की जाएगी। 

इंदौर शहर में 16 मेट्रो स्टेशनों के भूमि पूजन के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने तय किया है कि आर्थिक रूप से हमें मेट्रो ट्रेन या लाइट मेट्रो जो सुविधा युक्त लगेगी, उसे हम इंदौर से सांवेर और सांवेर से होते हुए उज्जैन तक ले जाएंगे। मैं इसके सर्वे के निर्देश दे रहा हूं। मेट्रो ट्रेन के जरिए हम इंदौर व आसपास के शहरों को जोड़ेंगे,जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 

इंदौर में मेट्रो ट्रेन का रूट, मुख्यमंत्री ने बताया 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेट्रो का काम इंदौर के एयरपोर्ट से शुरु होकर गांधी नगर सुपर कॉरीडोर, भंवरतला, एमआर टेन, आईएसबीटी, चंद्रगुप्त चौराहा, मेघदूत चौराहा से लेकर बड़ा गणपति बीएसएफ से होकर वापस एयरपोर्ट तक रिंग के रूप में विकसित किया जाएगा। 

इंदौर को मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट से कितना रोजगार मिलेगा, सीएम ने बताया 

चीफ मिनिस्टर शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मेट्रो परियोजना से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। निर्माण के पहले चरण में 5 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा और संचालन के दौरान भी लगभग 2 हजार लोगों को रोजगार मिलता रहेगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

INDORE NEWS- लोकायुक्त पुलिस चालान पेश नहीं करती, कर्मचारियों पर सिर्फ भ्रष्टाचार की FIR करती है

Posted: 25 Dec 2021 06:22 AM PST

इंदौर
। मध्य प्रदेश पुलिस को FIR दर्ज करने के 90 दिन के भीतर जांच पूरी करके चालान पेश करना होता है लेकिन लोकायुक्त पुलिस की रूचि चालान पेश करने में नहीं है। पिछले 1 साल में 35 अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की FIR दर्ज की गई लेकिन चालान पेश नहीं किए गए। शायद यही कारण है कि इंदौर में रिश्वतखोरी कम होने का नाम नहीं ले रही। 

लोकायुक्त पुलिस रिश्वतखोरी के मामले में चालान पेश क्यों नहीं करती

हर रोज अखबारों में छपता है, लोकायुक्त पुलिस ने किसी अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अकेले इंदौर में 1 साल में 35 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने का दावा किया गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई लेकिन चालान पेश नहीं किया गया। 

लोकायुक्त पुलिस की दलील है कि चालान में वॉइस रिकॉर्डिंग के साथ लैब रिपोर्ट लगाना जरूरी होता है। मध्यप्रदेश में आवाज की जांच करने के लिए सिर्फ भोपाल में एक लैब है। वहां से रिपोर्ट नहीं आती इसलिए चालान पेश नहीं किए जाते। कारण कितना सरल है, जिम्मेदार भोपाल की लैब है लेकिन छोटा सा सवाल यह है कि ऐसा कैसे हो सकता है कि पिछले 2 सालों में दर्ज किए गए 50 मामलों में (इस साल के 35 और पिछले साल के 15), किसी भी प्रकरण की लैब रिपोर्ट नहीं आए। 

कितनी अजीब बात है कि जिस प्रदेश में सुगम यातायात के लिए करोड़ों रुपए खर्च करके सड़क और पुल बनाए जाते हैं, जनता को कष्ट ना हो इसलिए कर्ज लेकर विकास किया जा रहा है। उसी प्रदेश में सुगम प्रशासनिक व्यवस्था के लिए, एक लैब नहीं बनाई जा रही है। चार कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। क्यों ना यह आरोप लगाया जाए कि लोकायुक्त पुलिस की रूचि चालान पेश करने में है ही नहीं। यदि लोकायुक्त पुलिस अपील करें तो इंदौर के दानदाता 3 महीने के अंदर नई लैब बना कर दे देंगे। कहीं इसके पीछे कोई दूसरा कारण तो नहीं।  इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

INDORE CORONA- स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े गलत हैं, स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा में पेश नहीं किए

Posted: 25 Dec 2021 06:02 AM PST

इंदौर
। कोरोनावायरस संक्रमण से मृत्यु के मामले में इंदौर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो आंकड़े प्रतिदिन मीडिया संस्थानों के माध्यम से जनता को बताए जाते हैं। शायद, वह गलत है, क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने उन आंकड़ों को विधानसभा में प्रस्तुत नहीं किया। 

कांग्रेस पार्टी के विधायक संजय शुक्ला ने विधानसभा में प्रश्न पूछा था। उन्होंने पूछा था कि कोरोनावायरस संक्रमण के कारण इंदौर में कितने लोगों की मृत्यु हुई है। उनमें से कितने लोगों के परिजनों को सरकार द्वारा क्या क्या सहायता उपलब्ध कराई गई है। सवाल बड़ा सीधा और सरल था। पहला प्रश्न स्वास्थ्य विभाग से संबंधित था जबकि दूसरा प्रश्न इंदौर कलेक्टर कार्यालय से संबंधित था। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंदौर में कोरोनावायरस से संक्रमित नागरिकों की संख्या, स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या और संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या का डेली अपडेट मीडिया को भेजा जाता है। यही आंकड़े मीडिया द्वारा जनता को बताए जाते हैं, आश्चर्यजनक है कि इन आंकड़ों को मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने विधानसभा में प्रस्तुत नहीं किया। उन्होंने जवाब दिया कि आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। सवाल यह है कि यदि आंकड़े जुटाए जा रहे हैं तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1395 मौतों का आंकड़ा किस आधार पर दिया जा रहा है। क्या स्वास्थ विभाग के आंकड़े गलत हैं। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

MP IAS TRANSFER LIST- मध्य प्रदेश आईएएस अफसरों की तबादला सूची

Posted: 25 Dec 2021 06:23 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस के हस्ताक्षर से जारी तबादला सूची में 3 आईएएस अधिकारियों के नाम है। जिन की पदस्थापना राजधानी में एक विभाग से दूसरे विभाग में की गई है। 

एमपी आईएएस स्थानांतरण सूची

श्री राघवेंद्र कुमार सिंह- प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा आयुक्त तकनीकी शिक्षा मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार से प्रमुख सचिव जनसंपर्क विभाग एवं आयुक्त जनसंपर्क मध्य प्रदेश तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश माध्यम का अतिरिक्त प्रभार। 

श्री आकाश त्रिपाठी- आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं मध्य प्रदेश तथा नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश एवं पदेन सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सचिव तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा आयुक्त तकनीकी शिक्षा मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार। 

श्री सुदाम पंढरीनाथ खाड़े- अपर सचिव जनसंपर्क विभाग एवं प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश मध्यम तथा आयुक्त जनसंपर्क मध्य प्रदेश के अतिरिक्त प्रभार से विकअ आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं तथा नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं पदेन सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग। 

श्री राघवेंद्र कुमार सिंह द्वारा प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन जनसंपर्क विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री शिव शेखर शुक्ला प्रमुख सचिव संस्कृति पर्यटन एवं जनसंपर्क विभाग तथा आयुक्त सह संचालक स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव भारत भवन तथा विकअ संयुक्त पर्यटन एवं प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड, केवल प्रमुख सचिव जनसंपर्क विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे।  मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

IOQ EXAM पास कर लिया तो सरकारी नौकरी पक्की, 8th से 12th के बीच मौका मिलता है

Posted: 25 Dec 2021 07:30 AM PST

What is Indian Olympiad qualifier exam, eligibility and benefits 

इंडीयन ओलंपियाड क्वालीफायर एग्जाम, एक ऐसी परीक्षा है जो स्कूल लेवल पर ही सरकारी नौकरी की गारंटी मानी जाती है। कहते हैं जिसने IOQ EXAM पास कर लिया उसकी गवर्नमेंट जॉब पक्की। कक्षा 8, 9 ,10 और 12 तक के बच्चे इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। 12वीं पास करने के बाद यह चांस नहीं मिलेगा। 

IOQ EXAM के लिए परीक्षा फॉर्म सितंबर अक्टूबर के महीने में भरे जाते हैं। जनवरी-फरवरी में परीक्षा का आयोजन होता है। इंडियन ओलंपियाड क्वालीफायर एग्जाम को पास करने वाले स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल आईडेंटिटी मिलती है। हायर एजुकेशन के लिए उन्हें अच्छे कॉलेज मिलते हैं। एवं गवर्मेंट जॉब में स्पेशल अटेंशन मिलता है। 

इस परीक्षा का आयोजन स्टेज वन इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (IAPT) और स्टेज टू होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (HBCSE) द्वारा किया जाता है।  मैथ्स, केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायोलॉजी और एस्ट्रोलॉजी के स्टूडेंट ही अप्लाई कर सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- स्वीपर के लिए Msc, चपरासी के लिए MBA और वॉचमैन के लिए Bed वाले लाइन में

Posted: 25 Dec 2021 06:44 AM PST

ग्वालियर
। मध्यप्रदेश शासन की अस्थाई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी प्राप्त करने के लिए बड़े-बड़े डिग्री धारी लाइन में लगे दिखाई दिए। चपरासी, स्वीपर एवं समकक्ष के मात्र 15 रिक्त पदों के लिए 11082 उम्मीदवार इंटरव्यू की लाइन में खड़े थे। लाइन इतनी लंबी थी कि कोर्ट के दरवाजे से लेकर इंदरगंज तक बेरोजगार ही बेरोजगार दिखाई दे रहे थे। इस लाइन के कारण ट्रैफिक डिस्टर्ब हो गया। अनुशासन के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। 

मध्यप्रदेश में कितनी बेरोजगारी, यहां देखिए

ग्वालियर जिला न्यायालय में माली, चपरासी, वॉचमैन, चालक और स्वीपर के कुल 15 रिक्त पदों के लिए शनिवार को इंटरव्यू शुरू हुए। यह इंटरव्यू रविवार तक चलेंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा आठवीं पास से लेकर कक्षा 12वीं पास तक है लेकिन आवेदक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता BCOM, BA, MA, BSC, MSC, Bed और MBA जैसी डिग्रियां है। इन पदों पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को सातवां वेतनमान नहीं मिलेगा। बल्कि इनको कलेक्ट्रेट पर मजदूरी दी जाएगी। फिर भी लोग नौकरी पाने के लिए सुबह से लाइन में लगे और शाम तक भूखे प्यासे खड़े रहे। 

मध्य प्रदेश में लोग सरकारी नौकरी क्यों करना चाहते हैं

उम्मीदवारों का कहना है कि 2017 से सरकारी नौकरियां बंद हो गई है। या तो सरकार भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं करती और यदि करती है तो खत्म नहीं करती। भर्ती परीक्षा होने के बाद परिणाम अटक जाते हैं। जिन परीक्षाओं के परिणाम आते हैं उनमें नियुक्ति नहीं मिलती। उच्च शिक्षित होने के बावजूद ₹12000 महीने की नौकरी लोग इसलिए करना चाहते हैं क्योंकि मध्यप्रदेश में प्राइवेट नौकरी में भी इतनी ही तनख्वाह मिलती है। प्राइवेट में मालिक कभी भी नौकरी से निकाल देता है। सरकारी में सैलरी कम होगी लेकिन नौकरी से निकालने से पहले माफी मांगने का एक मौका तो मिलेगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

MP NEWS- गुना में शिक्षक गिरफ्तार, छात्राओं की चुन्नी ठीक करने के बहाने हाथ लगाने का आरोप

Posted: 25 Dec 2021 03:23 AM PST

गुना।
मध्य प्रदेश के गुना जिले में शासकीय शिक्षक केशव दुबे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह स्पोर्ट्स टीचर के पद पर पदस्थ हैं। कक्षा 12 की कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया है कि चुन्नी ठीक करने के बहाने यहां वहां हाथ लगाने की कोशिश करते थे। 

छात्राओं ने स्कूल के प्रिंसिपल को शिकायत की थी। प्रिंसिपल ने 30 नवंबर 2021 को जिला शिक्षा अधिकारी को छात्राओं की शिकायत से अवगत कराया। शिकायत के आधार पर आंतरिक जांच समिति का गठन किया गया। जांच समिति ने जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया को रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखकर आरोपी शिक्षक को सस्पेंड करने की सिफारिश की। 

डीईओ द्वारा बजरंगगढ़ थाना पुलिस को इस मामले में कार्यवाही करने के लिए लिखा गया। महिला सब इंस्पेक्टर रेणुका रावत ने छात्राओं के बयान लिए और उसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

JABALPUR JOBS- सीआईआई मॉडल कैरियर सेंटर में प्लेसमेंट ड्राइव

Posted: 24 Dec 2021 09:54 PM PST

जबलपुर
। राज्य शासन के आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश-2020 अभियान के अंतर्गत प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने हेतु जिला प्रशासन के आदेशानुसार नगर निगम एवं सीआईआई के संयुक्त तत्वावधान में शक्ति भवन, रामपुर स्थित सीआईआई मॉडल कैरियर सेंटर में बुधवार 29 दिसम्बर को दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है। 

जिसमें युवाओं को रोजगार से संबंधित मार्गदर्शन दिया जायेगा। तत्पश्चात विभिन्न सेक्टर की कंपनियों के द्वारा साक्षात्कार लिए जायेंगे। इसमें बारहवीं, स्नातक, एमबीए आईटी, सेल्स एण्ड मार्केटिंग, फायनेंस, एचआर आदि तथा बी टेक सीएस के युवा जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष हो भाग ले सकते हैं। 

साक्षात्कार के समय अपने रिज्यूम और आधार कार्ड लाना जरूरी है। कोविड-19 के तहत सतर्कता हेतु मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है। अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए https://tinyurl.com/REGCIIMCC29DEC2021 लिंक पर लॉगइन किया जा सकता है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

JABALPUR कुकिंग कंपटीशन- रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज

Posted: 24 Dec 2021 09:46 PM PST

जबलपुर
। जबलपुरी मटर की ब्राडिंग और मार्केटिंग के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी द्वारा रविवार 26 दिसम्बर को जबलपुरी मटर से बने व्यंजनों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति कल 25 दिसम्बर की शाम 5 बजे तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। 

जबलपुर कुकिंग कंपटीशन- केवल मटर से डिश बनानी है

जबलपुरी मटर से बने व्यंजन की यह प्रतियोगिता 26 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से होटल कल्चुरी रेसीडेंसी में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरूष भाग ले सकेंगे। कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी के चेयरमेन श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार इस प्रतियोगिता का आयोजन ईट स्मार्ट सिटी चैलेंज के अंतर्गत लोकल फॉर वोकल की थीम पर किया जा रहा है। 
 
स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत ने बताया कि जिला स्तरीय मटर व्यंजन प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति प्रतियोगिता के गूगल फॉर्म को भरकर अपना स्थान सुनिश्चित कर सकते है। प्रतियोगिता के लिए गूगल फॉर्म की लिंक जबलपुर स्मार्ट सिटी की वेबसाइट www.jscljabalpur.org तथा जबलपुर स्मार्ट सिटी फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर पेज से प्राप्त की जा सकती है। किसी तरह की तकनीकी सहायता के लिए मोबाइल नंबर 9993886171 पर सुबह 10:30 से 6:30 के बीच संपर्क किया जा सकता है। 

सीईओ स्मार्ट सिटी के अनुसार मटर व्यंजन प्रतियोगिता तीन श्रेणी में होगी। इसमें मटर से बना नाश्ता (मीठा या नमकीन), मटर की सब्जी एवं मटर का अन्य कोई पकवान (चटनी, सूप आदि) शामिल हैं| प्रतियोगिता भाग लेने के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को पहले गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा। गूगल फॉर्म में प्रत्येक प्रतिभागी को मटर व्यंजन बनाने की विधि, सामग्री एवं मात्रा  आदि उल्लेख स्पष्ट रूप से करना होगा। जो भी व्यंजन तैयार किये जायेंगे उसकी मात्रा 5 व्यक्ति के आधार पर की जाएगी, उसकी सामग्री में मटर का हिस्सा 75 प्रतिशत होगा। व्यंजन में केवल ताजे मटर का उपयोग किया जायेगा| जिस व्यंजन का उल्लेख आवेदन में दर्शाया गया हैं वही व्यंजन प्रतियोगिता में शामिल होगा। संस्था का निर्णय अंतिम होगा। 

श्रीमती राजपूत के अनुसार इस प्रतियोगिता में एक प्रतिभागी एक ही श्रेणी में भाग ले सकता है। जो व्यंजन आवेदन फॉर्म में बताये गए हें उसे तैयार करके 26 दिसम्बर को दोपहर 12 के पहले होटल कलचुरी रेजीडेंसी में उपस्थित होना होगा।  प्रतियोगी का परिणाम ज्यूरी के द्वारा घोषित किया जायेगा। जबलपुर स्मार्ट सिटी के ईट राइट मैस्कॉट फिट बड्डा के कॉमिक वीडियोस के माध्यम से "मटर उत्सव" तथा मटर की उपयोगिता के विषय में जानकरी दी जायगी। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.

MP NEWS- ड्राइविंग लाइसेंस का डुप्लीकेट और रिनुअल ऑनलाइन

Posted: 25 Dec 2021 03:23 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के परिवहन विभाग ने मध्यप्रदेश में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस का डुप्लीकेट प्राप्त करने के लिए और उसका रिन्यूअल कराने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ कर दी है। 

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मुकेश जैन ने बताया कि इसकी शुरुआत शुक्रवार को आगर मालवा से की गई है। अगले हफ्ते में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) का रिन्यूअल,रि- इश्यू और डुप्लीकेट बनाने की ऑनलाइन व्यवस्था राजधानी भोपाल में शुरू हो जाएगी।

गौरतलब है कि परिवहन विभाग द्वारा डीएल का रिन्यूअल, डुप्लीकेट, एड्रेस चेंज करने की ऑनलाइन सुविधा लोगों को देने की घोषणा हाल ही में की गई थी। अब इसमें डीएल का रि- इश्यू किया जाना भी जोड़ दिया गया है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मुकेश जैन का कहना है कि एक-एक कर जिलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे सिस्टम में लगातार सुधार भी किया जा सकेगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

BHOPAL CORONA- कलेक्टर की नई गाइडलाइन

Posted: 24 Dec 2021 08:59 PM PST

भोपाल
। सीमावर्ती राज्यों में कोविड -19 के ओमिक्रान वेरिएंट के पॉजिटिव केसेज तथा एक्टिव केसेज की संख्या में बढ़ोत्तरी तथा तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग, मंत्रालय, भोपाल के निर्देशानुसार जिला दंडाधिकारी श्री अविनाश लवानिया ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए संपूर्ण भोपाल जिले की राजस्व सीमाओं में आगामी आदेश तक नए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। 

जारी आदेशानुसार जिले में रात्रि 11.00 बजे से प्रातः 5.00 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा। समस्त उद्योगों एवं औद्योगिक मजदूरो, उद्योग हेतु कच्चा, तैयार माल, उद्योग के अधिकारियो, कर्मचारियों को प्रतिबंध से छूट रहेगी। समस्त केमिस्ट, अस्पताल, नर्सिग होम, मेडिकल इन्श्योरेंस कम्पनीज, अन्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं एवं अत्यावश्यक सेवाओं के लिए आवागमन में प्रतिबंध से छूट रहेगी। समस्त सिनेमाहॉल, मल्टीप्लेक्स , थियेटर, जिम, कोचिंग क्लासेस, स्वीमिंग पूल, क्लब , स्टेडियम में 18 वर्ष से कम आयु के दर्शकों को एंट्री के लिए दो डोज टीकाकरण का बंधन नहीं हैं परन्तु 18 वर्ष से अधिक आयु के केवल उन लोगों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी जिन्होने कोविड -19 के दोनो टीके लगवाएं है।  समस्त सिनेमाहॉल, मल्टीप्लेक्स, थियेटर, जिम, कोचिंग क्लासेस, स्वीमिंग पूल स्टाफ को दोनो टीके लगवाना आवश्यक होगा। 

जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के समस्त शासकीय सेवको से अपेक्षा है कि वह कोविड -19 की दोनो डोज लें। समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालय प्रमुख ऐसे शासकीय सेवकों के नाम सूचीबद्ध करेंगे जिसके द्वारा दोनों टीके नहीं लगाये हैं तथा उन्हें दोनो टीके लगवाना सुनिश्चित करेंगे। समस्त स्कूलों, कॉलेजों, होस्टलों में कार्यरत प्राचार्य शिक्षक संचालक, स्टाफ तथा अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र - छात्राओं से अपेक्षा है कि वे कोविड –19 के टीके की दोनो डोज लें ऐसे स्टाफ, कर्मियों, छात्र - छात्राओं जिनके द्वारा दोनो टीके नहीं लगाए गए हैं उन्हें दोनो टीके लगवाना प्राचार्य या संचालक सुनिश्चित करें। 

समस्त मार्केट प्लेस एवं मॉल के दुकानदारों तथा मेलों में दुकान लगाने वाले दुकानदारों से अपेक्षा की गई है कि वे कोविड -19 टीके की दोनो डोज लें। जिन दुकानदारों द्वारा दोनों टीके नहीं लगाए गये हैं उन्हें दोनो टीके लगवाना मार्केट एसोसियेशन, मॉल प्रबंधन, मेला आयोजक सुनिश्चित करें। समस्त कार्यपालक दण्डाधिकारी मार्केट में भ्रमण कर सुनिश्चित करेंगे कि समस्त दुकानदार, दुकानों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों द्वारा टीके के दोनो डोज लिये गये हों। जिन दुकानदारों, दुकानों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं दुकानों पर आने वाले ग्राहकों द्वारा दोनो डोज टीके नहीं लगवाये गये हैं उनको दोनो डोज टीके लगवाने हेतु आवश्यक समझाईश दी जाकर टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाये एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क का उपयोग सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन भी सुनिश्चित कराया जाये। 

कोविड -19 प्रोटोकाल का पालन नहीं करने वाले एवं मास्क नहीं लगाने वाले व्यक्तियों पर नियमानुसार जुर्माना वसूली की कार्यवाही की जाये। आदेश से व्यथित व्यक्ति दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 ( 5 ) के अंतर्गत कलेक्टर न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकेगा, अत्यंत विशेष परिस्थितियों में कलेक्टर के संतुष्ट होने पर आवेदक को किसी भी लागू शर्तों से छूट दी जा सकेगी। यह आदेश 23 दिसम्बर 2021  से प्रभावशील हो गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

BHOPAL JOBS- आइसेक्ट में MEGA JOB FAIR, कक्षा 8 से MBA तक सभी के लिए नौकरी

Posted: 24 Dec 2021 09:28 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया की लीडरशिप में आइसेक्ट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स केंपस के अंदर मेगा जॉब फेयर ऑर्गेनाइज किया जा रहा है। इसमें भारत की 1 दर्जन से ज्यादा बड़ी कंपनी आ रही है। कक्षा 8 से लेकर आईटीआई, ग्रैजुएट्स, इंजीनियर और MBA स्टूडेंट्स का रिक्रूटमेंट प्रोसेस शुरू किया जाएगा। 

AISECT BHOPAL MEGA JOB FAIR में कौन-कौन सी कंपनी आ रही है

जिला रोजगार अधिकारी, भोपाल श्री के.एस.मालवीय ने बताया है कि मेगा जॉबर फेयर में  फॉस्टेस्ट टेक्नो क्राफ्ट प्रायवेट लिमिटेड, नवभारत फर्टिलाइजर लिमिटेड, नवकिसान बायो प्लांटेक लिमिटेड, ए टैम्पस प्रायवेट लिमिटेड, टेक्नोटास्क बिजनेस सोलूशन, कारर्पोरेट स्टेप्स प्रायवेट लिमिटेड, मैग्नम ग्रुप, आईटीएससी टैक्नोलॉजीस, ग्रोफास्ट ऑरगनिक डायमंड प्रायवेट लिमिटेड, बिग बास्केट प्रायवेट लिमिटेड, रोजगार मंत्र डॉट कॉम प्रायवेट लिमिटेड, जहानुमा प्लेस, ई कनेक्ट प्रायवेट लिमिटेड, कास्मोस मेनपॉवर, एडवांटेज प्रायवेट लिमिटेड, वी.विन लिमिटेड, रिलायबल फ्रस्ट, शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी प्रायवेट लिमिटेड, एस्कॉर्ट ट्रेक्टर लिमिटेड, ओमरे एडवाइजर, परफेक्ट लिप, एएसटीसी टेक्नो सर्विसेज प्रायवेट लिमिटेड इत्यादि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आयोजन किया जा रहा है। 

AISECT BHOPAL MEGA JOB FAIR के लिए शैक्षणिक योग्यता

मेगा जॉब फेयर में 8 वी, 10वीं, 12 वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बी.ई. एमबीए. आईटीआई प्रतिभागी युवक-युवतियां जिनकी आयु 18 से 35 से वर्ष की बीच अलग-अलग कंपनियों के अनुसार भाग ले सकेंगे। जॉब फेयर में 5 हजार से लेकर 20 हजार तक वेतन योग्यतानुसार अलग-अलग कंपनियों द्वारा दिया जाएगा। आयोजित मेले में आवेदक स्वयं कंपनियों से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मेला स्थल पर कोविड-19 का पालन करें। बिना मास्क के प्रवेश वर्जित रहेगा। 

AISECT BHOPAL MEGA JOB FAIR 

- Date- 27 December 2021
- Time- 10:00 am 
- Venue- aisect Group of Institutes, misrod Bhopal
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP NEWS- संघ से ज्यादा सिंधिया को मिले निगम-मंडल के पद, नरेंद्र तोमर खाली हाथ

Posted: 25 Dec 2021 06:23 AM PST

ग्वालियर
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को शासन के विभिन्न निगम मंडलों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन की अपॉइंटमेंट लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से रेफर किए गए मात्र 3 नाम है जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया की टीम से 5 नाम शामिल किए गए हैं। एक बात पब्लिक द्वारा नोट की गई है कि ग्वालियर अंचल में ज्योतिरादित्य सिंधिया को पांच लेकिन नरेंद्र सिंह तोमर को एक भी पद नहीं मिला।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की टीम को कितने निगम मंडल मिले 

श्रीमती इमरती देवी अध्यक्ष लघु उद्योग निगम
श्री एंदल सिंह कंसाना अध्यक्ष स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट 
श्री गिरराज दंडोतिया अध्यक्ष ऊर्जा विकास निगम 
श्री मुन्ना लाल गोयल अध्यक्ष बीज और फार्म विकास निगम 
श्री रणवीर जाटव अध्यक्ष हस्तशिल्प एवं हथकरघा 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कितने पूर्णकालिक 

श्री शैलेंद्र बरुआ मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम 
श्री जितेंद्र लिटोरिया मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग 
श्री आशुतोष तिवारी मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल 

जेपी नड्डा, उमा भारती और वीडी शर्मा को 1-1 

श्री विनोद गोटिया अध्यक्ष मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम (जेपी नड्डा) 
श्री नरेंद्र बिरथरे अध्यक्ष मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार बोर्ड (उमा भारती) 
श्री शैलेंद्र शर्मा अध्यक्ष मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार बोर्ड (वीडी शर्मा) 

नरेंद्र सिंह तोमर को एक भी नहीं

यह तो सभी जानते थे कि सिंधिया समर्थकों को निगम व मंडलों की नियुक्ति में तवज्जो मिलेगी, लेकिन यह नहीं पता था कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का ग्वालियर-चंबल अंचल से सूपड़ा साफ हो जाएगा। नरेंद्र सिंह तोमर के भी काफी लोग रेस में थे, लेकिन उनके नाम सिंधिया समर्थकों के त्याग के कारण पीछे छोड़ दिए गए। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

एक फल जो जमीन पर गिरते ही बम की तरह ब्लास्ट करता है- GK in Hindi

Posted: 24 Dec 2021 01:20 PM PST

जब कोई फल पक जाता है तो पेड़ से नीचे गिरता है। कई बार वह फल फट जाता है यानी टुकड़ों में बिखर जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई फल पकने के बाद जमीन पर गिरते ही बम की तरह ब्लास्ट करता है। अगले 1 मिनट में अपन ऐसे ही फल के बारे में पढ़ेंगे:- 

पॉसमवुड (Possumwood) अमेजन के जंगल में पाया जाता है

यह पृथ्वी कई सारी चमत्कारी वनस्पतियों से भरी हुई है। श्री रामचरितमानस में संजीवनी बूटी का उल्लेख मिलता है। वह रात्रि में हीरे की तरह चमकती थी। ऐसी और भी कई वनस्पति हैं जो रात्रि के समय चमकदार रत्न की तरह दिखाई देती है। जब वनस्पति की बात करते हैं तो अमेजन के जंगल का उल्लेख अनिवार्य हो जाता है। इसी जंगल में एक पेड़ पाया जाता है जिसका नाम पॉसमवुड (Possumwood) है। 

पॉसमवुड (Possumwood) का फल पकने के बाद धमाका करके फट जाता है

यह पॉसमवुड (Possumwood) पेड़ अमेरिका की सीमा में आने वाले उत्तर और दक्षिण अमेजन वर्षावन में पाए जाते हैं। इस पेड़ का फल भारत में कद्दू के जैसा दिखाई देता है। जब यह पेड़ जमीन पर गिरता है तो किसी देसी बम की तरह धमाका करता हुआ फट जाता है। इसके अंदर के बीज 257 किलोमीटर प्रति घंटा या इससे अधिक की स्पीड से चारों तरफ हवा में फैल जाते हैं। इस दौरान यदि कोई व्यक्ति इनकी चपेट में आ गया तो गंभीर रूप से घायल हो सकता है। इस पेड़ के तने में भी कांटे होते हैं। मानो खतरे का संकेत दे रहे हैं नजदीक मत आना, घायल हो सकते हो।

पॉसमवुड (Possumwood) फल के बीज, गोली की रफ्तार से बिखर जाते हैं

जहां पर फल फटता है, उसके बीच वहां से 100 मीटर यानी 300 फीट की दूरी तक पाए गए हैं। पॉसमवुड (Possumwood) पेड़ की अधिकतम ऊंचाई 60 मीटर यानी 200 फीट तक पाई गई है। कुल मिलाकर पॉसमवुड (Possumwood) पेड़ अपने आसपास के इलाके को कुछ ही सालों में घना जंगल बना देते हैं। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

बच्चों को बिना प्रोटेक्टर की मदद के कोण बनाना कैसे सिखाएं- One Minute Classroom

Posted: 24 Dec 2021 08:31 PM PST

क्या आप सोच सकते हैं कि हम बच्चों को बिना प्रोटेक्टर या चाँदे की मदद के अपने हाथ से ही डिग्री कैसे सिखा सकते हैं। तो चलिए आज 1 मिनट में यही जानेने की कोशिश करते हैं। 

अपने लेफ्ट हैंड (बाएँ हाथ) की हथेली को पूरा फैलाकर ध्यान से देखिये। आपको 0 डिग्री से लेकर 90 डिग्री तक के कोण (Angles) आसानी से दिखाई देने लगेंगे। आप अपने हाथ की पांचों उंगलियों की मदद से 5 एंगल्स-0 डिग्री, 30 डिग्री, 45 डिग्री, 60 डिग्री और 90 डिग्री आसानी से बना सकते हैं। 

तो बस अब आप अपने बच्चों को आसानी से बिना प्रोटेक्टर की मदद के ही एंगल्स का जनरल आईडिया दे सकते हैं। अपने हाथ की मदद से एंगल्स को जानने के बाद बच्चे इसे प्रोटेक्टर से आसानी से बना सकेंगे, क्योंकि जो पढ़ाई बच्चों की डेली लाइफ से जुड़ी होती है या जिसे वह देखकर, छूकर महसूस कर सकते हैं उसे वह ज्यादा अच्छे से पढ़ सकते हैं।

MP TET VARG-3 TOPIC- समाजीकरण से संबंधित सिद्धांत पार्ट-2

Posted: 24 Dec 2021 08:31 PM PST

मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा टॉपिक- Theories related with socialization

समाजीकरण की प्रक्रिया पर हर प्रकार के जीवित और अजैविक कारक का प्रभाव पड़ता है और जीवन के सभी पढ़ावों से अनुभव एकत्रित करते हुए, एक बच्चा एक सामाजिक प्राणी बनता है।

यूरी ब्रॉन्फेंब्रेंनर्स इकोलॉजिकल मॉडल (Urie Bronfenbrenner's Echological Model) 

यह सिद्धांत बताता है कि एक बच्चे पर उसके पर्यावरण या परिवेश का क्या प्रभाव पड़ता है और उस परिवेश पर भी बच्चे का क्या प्रभाव पड़ता है। इस सिद्धांत के पांच Models या levels हैं -
जिन्हें "MiMeExMaCh" "एमआईएमईएक्समैक" से याद रख सकते हैं। 

1) सूक्षमतंत्र या माइक्रोसिस्टम (Microsystem)

यह जन्म के बाद बच्चे का पहला पर्यावरण होता है यानी कि जैसे ही बच्चा अपनी मां के गर्भ से बाहर आता है, तब उसे जो पहला परिवेश मिलता है, वह इसके अंतर्गत आता है। इसमें माता-पिता, परिवार, पास- पड़ोस, स्कूल, मित्र आदि  समाजीकरण के ऐसे साधन हैं जिनका सीधा प्रभाव, बच्चे पर पड़ता है। 

2)  मध्यस्थतंत्र /मिसोसिस्टम( Mesosystem) 

यह तंत्र दो सूक्ष्म तंत्रों के बीच के अंतरसंबंध को बताता है, जैसे- घर और स्कूल के बीच अंतरसंबंध। शिक्षक अभिभावक बैठक (पेरेंट्स टीचर मीटिंग, PTM) इसका एक अच्छा उदाहरण है। जिससे कि शिक्षक को पता चलता है कि बच्चा घर में किस प्रकार का व्यवहार करता है और माता-पिता को पता चलता है कि बच्चा विद्यालय में किस प्रकार का व्यवहार करता है। 

3) बाह्यतंत्र/ एक्जोसिस्टम(Exosystem) 

यह एक ऐसा तंत्र है जिसका प्रभाव बच्चे पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ता है। इसके अंतर्गत माता-पिता का ऑक्यूपेशन, ट्रांसफर, वर्कप्लेस, रिश्तेदार, सोशल मीडिया, मास मीडिया आदि आते हैं। जो कि किसी ना किसी रूप में बच्चे के समाजीकरण की प्रक्रिया पर अपना प्रभाव डालते हैं। 

4)  वृहदतंत्र/मैक्रोसिस्टम( Macrosystem) 

इसके अंतर्गत देश, आर्थिक स्थिति, संस्कृति, रीति-रिवाज, नियम, कानून आदि आते हैं। 

5)  कालक्रमतंत्र/क्रोनोसिस्टम(Chronosystem)-

एक व्यक्ति के जीवन भर में समय के साथ जो चेंज आते जाते हैं, वे सभी इसके अंतर्गत आते हैं। जैसे- जनरेशन के बाद जो परिवर्तन होते हैं, खानपान में परिवर्तन, पहनावा, जॉब Oppertuinity आदि। यह सभी सामाजिक ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में होते हैं।

इस प्रकार इन सभी इकोलॉजिकल मॉडल्स के साथ एक बच्चे की समाजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होती है और वह एक सामाजिक प्राणी बन जाता है।  मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages