Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 3, 2021

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


अरविंद केजरीवाल को बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद, पहली तीर्थ यात्रा ट्रेन रवाना - delhi news hindi today

Posted: 03 Dec 2021 04:00 PM PST

प्रवीण पाहुजा / नई दिल्ली। दिल्ली राज्य के बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद दिया। यह सभी दिल्ली सरकार की तीर्थ यात्रा ट्रेन के माध्यम से श्री राम लला के दर्शन करने हेतु अयोध्या के लिए रवाना हुए। सीएम अरविंद केजरीवाल उन्हें विदा करने के लिए स्वयं आए थे। 

ये मेरे लिए बेहद भावुक पल थे: मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार

श्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले अयोध्या जी में श्री रामलला के दर्शन किए तो मन में एक विचार आया, दिल्ली के अपने सभी बुजुर्गों को भी भगवान श्री राम के दर्शन करवाऊँ। दिल्ली से अयोध्या के लिए आज तीर्थयात्रा की पहली ट्रेन को रवाना किया। ये मेरे लिए बेहद भावुक पल थे, सबकी यात्रा मंगलमय हो। जय श्री राम। 

ईश्वर का धन्यवाद, इस पुण्य कार्य के लिए मुझे जरिया बनाया: केजरीवाल

श्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के निवासी संतोष जी, अनिल शर्मा जी और मीना जी समेत हमारे बहुत से बुजुर्ग़ों को भगवान राम जी के दर्शन कराने के लिए ट्रेन आज अयोध्या जी के लिए रवाना हुई। ईश्वर को धन्यवाद करता हूं कि इस पुण्य के काम में मुझे एक ज़रिया बनाया। भगवान राम से सबकी मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं।

MP TET VARG 3 TOPIC - भाषा का विकास- Development OF Language

Posted: 03 Dec 2021 03:46 PM PST

भाषा, भावों और विचारों की अभिव्यक्ति का एक साधन है। बच्चे के विकास के लिए महत्वपूर्ण कारकों में से एक भाषा भी है, जो कि एक बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही शुरू हो जाती है। यानी बच्चे का जन्म के बाद पहली बार रोना भी उसकी भाषा का ही एक रूप है। 

इसके बाद बच्चा अपने विकास की अवस्थाओं के साथ-साथ भाषा का अर्जन (Acquisition  of language) करने लगता है। रोने चिल्लाने के बाद बच्चा विभिन्न ध्वनियों जैसे - मा - मा, टा- टा, पा- पा,  दा - दा आदि भी निकालने लगता है। इसके बाद बच्चा इसके बाद बच्चा हाव, भावों और विचारों की भाषा भी बोलने लगता है। जो कि एक सहज प्रक्रिया है जो कि एक बच्चा अपने आप ही अपने वातावरण से अर्जित करता है। 

वैसे तो विकास की अलग-अलग अवस्थाओं के अनुसार बच्चे का शब्द भंडार अलग-अलग होता है, परंतु 2 से 6 वर्ष की आयु यानी पूर्व बाल्यावस्था में (Early Childhood) का बच्चा, भाषाई विकास सबसे सबसे तेजी से करता है। विकास की विभिन्न अवस्थाओं या आयु के अनुसार बच्चों का शब्द भंडार भी धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। 
 
जन्म से 8 माह तक के बच्चे का शब्द भंडार, 0 होता है।. 
9 माह से 12 माह तक बच्चा- 3 से 4 शब्द बोलना सीख जाता है।
18 माह तक बच्चा- 10 या 12 शब्द,
2 वर्ष तक  बच्चा- 272 शब्द , 
ढाई वर्ष तक  बच्चा- 450 शब्द, 
3 वर्ष तक  बच्चा- 1000 शब्द , 
साढें 3 वर्ष तक बच्चा-  1250 शब्द, 
4 वर्ष तक  बच्चा- 16 शब्द , 
5 वर्ष तक बच्चा-  2100 शब्द ,
11 वर्ष तक बच्चा- 50000 शब्द ,
14 वर्ष तक-  80000 शब्द, 
16 वर्ष से आगे- 100000 से भी अधिक शब्द बोलना सीख जाता है। 
परंतु एक बालक के विकास में भाषा विकास कुछ सिद्धांतो के अनुसार होता है जिन्हें हम अगले आर्टिकल में जानेंगे।
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

न्यायालय द्वारा डिक्री के बाद क्या उसे चुनौती दी जा सकती है, जानिए- - CPC 1908 section 144

Posted: 03 Dec 2021 03:33 PM PST

जब कोई कुटुम्ब न्यायालय या सिविल न्यायालय द्वारा कोई आदेश, डिक्री, निर्णय को पारित कर देता है एवं कोई एक पक्षकार न्यायालय के उस डिक्री या आदेश से संतुष्ट नहीं है तब क्या मजिस्ट्रेट के ऐसे न्याययिक-निर्णय को उलटने के लिए अपीलीय न्यायालय में याचिका दायर की जा सकती है या नहीं, जानिए।

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 की धारा-144 की परिभाषा (सरल एवं संक्षिप्त रूप में)

जब कोई सिविल न्यायालय या कुटुंब न्यायालय किसी अपील या याचिका की कार्यवाही पर कोई करता है एवं याचिका का निर्णय, आदेश, डिक्री आदि से कोई एक पक्षकार को लगता है कि मजिस्ट्रेट द्वारा सुनाया गया या दी गई डिक्री त्रुटिपूर्ण हो सकती है या तथ्यों को सुना ही नहीं गया हो। तब दूसरा पक्षकार जिसे ऐसा लगता है कि आदेश डिक्री के खिलाफ सम्बंधित अपीलीय न्यायालय में याचिका दायर कर सकता है।

प्रत्यस्थापन (डिक्री उलटने) के लिए परिसीमा:- 

"परिसीमा अधिनियम के अनु. 136 द्वारा शासित होता हैं। ऐसे आवेदन पत्र दाखिल करने के लिए परिसीमा काल 12 वर्ष हैं और यह अपीलीय डिक्री या आदेश की तारीख से प्रारंभ होगा। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP NEWS- सागर जिले की ग्राम पंचायत बरोदियाकलां बनी नगर परिषद, राजपत्र में सूचना प्रकाशित

Posted: 03 Dec 2021 03:22 PM PST

भोपाल
। राज्य शासन द्वारा सागर जिले की तहसील मालथौन की ग्राम पंचायत बरोदियाकलां को नगर परिषद बनाया गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश राजपत्र में सूचना प्रकाशित कर दी गई है। 

मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 के तहत 7 ग्राम पंचायतों के 22 ग्रामों को मिलाकर बरोदियाकलां को नगर परिषद बनाया गया है। इसमें ग्राम पंचायत बरोदियाकलां सहित डबडेरा, बीकोरकलां, दरी, रजवांस, बनखिरिया और उमरई ग्राम पंचायत शामिल की गई हैं। बरोदियाकलां क्षेत्र के नागरिकों ने इस उपलब्धि पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह को धन्यवाद दिया है।

रबी की फसलों का बीमा कराने की अपील

मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने किसानों से 31 दिसम्बर से पूर्व रबी की फसलों का बीमा कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीमित फसलों की मुआवजा राशि प्रदान करने में आसानी होगी, सभी किसान भाई समय-सीमा का ध्यान रखते हुए बीमा कराएँ। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

mp tet varg 3 notes in hindi- मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के नोट्स

Posted: 03 Dec 2021 03:41 PM PST

MP TET VARG-3 संबंधित व्याख्यान

मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भोपाल समाचार डॉट कॉम द्वारा हर रोज एक टॉपिक पर व्याख्यान प्रकाशित किया जा रहा है। इस प्रकार परीक्षार्थियों के लिए एक प्रैक्टिस सेट भी तैयार हो रहा है। इसके माध्यम से उम्मीदवार सरल शब्दों में MP TET वर्ग 3 की पढ़ाई कर सकते हैं।





अस्वीकरण: सभी व्याख्यान उम्मीदवारों को सुविधा के लिए सरल शब्दों में सहायता के लिए प्रस्तुत किए गए हैं। किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते एवं अनुशंसा करते हैं कि आधिकारिक अध्ययन सामग्री से मिलान अवश्य करें।

INDORE NEWS- आज फिर दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव

Posted: 03 Dec 2021 07:24 AM PST

इंदौर
। संख्या के मामले में भले ही इंदौर शहर, राजधानी भोपाल से पीछे चल रहा हो लेकिन संक्रमित बच्चों के मामले में इंदौर की स्थिति गंभीर होती जा रही है। आज फिर दो बच्चे कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। 

बताया गया है कि यह दोनों बच्चे एरोड्रम क्षेत्र में गरिमा विद्या निकेतन के स्टूडेंट है। दोनों भाई बहन हैं। भाई कक्षा 6 में और बहन कक्षा 9 में पढ़ती है। दोनों की ऑनलाइन क्लास चल रही थी। इनके घर में सबसे पहले दादाजी पॉजिटिव हुए और फिर दोनों बच्चे संक्रमित पाए गए। 

इससे पहले दो अलग-अलग स्कूलों के स्टूडेंट कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। वह दोनों भी भाई बहन थे। इस प्रकार इंदौर में वर्तमान में संक्रमित बच्चों की संख्या 4 हो गई है। सनद रहे कि 18 साल से कम आयु के बच्चों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है इसलिए कोविड-19 उनके लिए ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया इंदौर न्यूज़ पर क्लिक करें.

खंडवा में शिक्षकों की क्रमोन्नति पर लगी रोक हटाने हेतु रैली- MP karmchari news

Posted: 03 Dec 2021 07:10 AM PST

खंडवा
। प्रदेश स्तर पर सरकार द्वारा लम्बे समय से राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग में आये शिक्षकों को 12 वर्ष की सेवा अवधि के बाद मिलने वाली क्रमोन्नति प्रदान नहीं की जा रही है। राज्य शिक्षा संवर्ग में नियुक्त शिक्षकों के लिए पूर्वअध्यापक संवर्ग में सेवा के 10 वर्ष ही गणना में लिए जाने के कारण प्रदेश स्तर के अधिकारी गण एक दूसरे के पाले में लगभग 2 से 3 वर्षों से फाइल शेयरिंग कर रहे है। 

प्रदेश के कई जिलों के अधिकारी क्रमोन्नति के आदेश प्रसारित कर चुके थे । किंतु पूर्व आयुक्त महोदया के अनुसार इन आदेशों पर रोक लगा दी गई और सामान्य प्रशासन विभाग की सहमति से आदेश जारी होने का हवाला देकर आदेश स्थगित कर दिये गए । जिससे कई जिलों में क्रमोन्नति के बाद बड़े वेतनमान की रिकवरी भी की गई है जो कि अन्याय पूर्ण है । जिससे प्रदेश स्तर के हजारों शिक्षकों का आर्थिक नुकसान हो रहा है । अतः प्रदेश के 2006, 2007, 2008,2009 में नियुक्त हजारों शिक्षक लम्बे समय से कर्ममोन्नति से वंचित है । जिसकी ओर से शासन आंख बन्द किये हुए है । 

अतः क्रमोन्नति से पीड़ित सभी शिक्षक प्रदेश स्तर पर क्रमोन्नति संघर्ष समति के तत्वाधान में आज दिनाँक 3/12/21 को खंडवा जिला मुख्यालय पर रैली टैगोर पार्क खंडवा से सायं 4 : 30 बजे निकाली गई । जिसमें शिक्षकों की क्रमोन्नति समस्या का ज्ञापन श्री अशोक कुमार जाधव संयुक्त कलेक्टर खंडवा को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदयजी , माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । 

इस अवसर पर क्रमोन्नति संघर्ष समिति के अर्जुन यादव, राजेश थापक, मोहन सिंह तंवर, महेंद्र सिंह मंडलोई, कृष्ण तावड़ेकर, नितिन बकोरिया,जयेश श्रीमाली, सत्येन्द्र सिसोदिया, विशाल बैस, माणकचन्द अटुदे, सुरेश नीरज, गौरीशंकर भोरगा,बबलू धोपे, संदीप खरे,श्याम मालवीय, सचिन राजौरिया, नारायण मुकाती, चंद्रकांत बिल्लोरे, हुसैन सर,दीपक कलम, इदरीस खान, संगीता एकले, मोनिका गीते, रिंकु चौहान, प्रीति शर्मा, ईश्वर तोमर, काशीप्रसाद, शैलेन्द्र सायमन, संतोष बंसल ,और सैकड़ों पुरुष/ महिला शिक्षकाओं ने इस रैली में उपस्थित होकर अपने हक की आवाज में आवाज मिलाकर सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्या करें.

नायब तहसील पूजा मावई की कुर्सी फेंकने वाले के खिलाफ FIR - GWALIOR NEWS

Posted: 03 Dec 2021 03:13 PM PST

ग्वालियर
। उटीला वृत की नायब तहसीलदार सुश्री पूजा मावई के साथ दुर्व्यवहार कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय से प्रेस को भेजी गई सूचना में आरोप लगाया गया है कि नायब तहसील पूजा मावई द्वारा राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक ली जा रही थी उसी दौरान पेशी पर आए रिव्हर व्यू कॉलोनी निवासी कमलेश चतुर्वेदी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और ऑफिस की कुर्सियां आदि फेंककर उन्हें धमकाया गया।  

ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन ने इस कृत्य को गंभीरता से लिया गया और विश्वविद्यालय थाने में कमलेश चतुर्वेदी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

JABALPUR RTO का बदला- 90 ऑटो रिक्शा जप्त, एक ऑटो वाले ने वीडियो वायरल कर दिया था

Posted: 03 Dec 2021 06:51 AM PST

जबलपुर
। मध्य प्रदेश शासन के परिवहन मंत्री के कथित खास ARTO संतोष पाल (प्रभारी आरटीओ) का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हो गया था। इससे नाराज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा 90 ऑटो रिक्शा जप्त कर लिए गए। दावा किया गया है कि इनमें से 43 बिना परमिट के चल रहे हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि यह सारी कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद हो रही है।

फोटो वालों के लिए नियम कायदे बनाए हैं, कार्रवाई जारी रहेगी: RTO संतोष पाल 

आरटीओ संतोष पाल ने बताया कि शहर में सवारी आटो के संचालन के लिए नियम कायदे बनाए गए हैं। तमाम आटो चालक नियमों के विरुद्ध आटो चला रहे हैं। ऐसे आटो भी चलाए जा रहे हैं जिनके लिए परिवहन विभाग द्वारा परमिट जारी नहीं किया गया है। हाई कोर्ट के निर्देश पर नियम विरुद्ध तरीके से संचालित आटो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी। 

प्रभारी आरटीओ संतोष पाल के वीडियो में क्या था 

प्रभारी आरटीओ संतोष पाल के वीडियो में वह एक व्यक्ति से बात करते हुए दिखाई दे रहे थे। बताया गया कि वह व्यक्ति एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर था। श्री संतोष पाल उससे कह रहे थे कि जिस तरह पुलिस बाजार से चाकू खरीदकर रख देती है वैसे ही तेरे ऑटो रिक्शा में 100 ग्राम गांजा रखकर तुझे जेल भिजवा दूंगा। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कमिश्नर परिवहन विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है। 

ऑटो चालक संघ ने एसपी को ज्ञापन सौंपा

आटो चालक संघ ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा को ज्ञापन सौंपकर आरटीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संघ के अभिषेक पाठक, अमर देव यादव, भरत बर्मन, दीपक जैन, पंचम बर्मन, रमेश यादव, आकाश सिंह, किशोर चौधरी, नितिन चौधरी, सोमनाथ कुमार, विक्की केवट, नब्बू जैन, राजेश उपाध्याय, प्रकाश सोनी, नवीन झारिया, विकास दाहिया, पवन कुमार, सोनू बोरकर, मोहम्मद शोएब मंसूरी, मुन्ना तिवारी, आतिश, हरिओम विश्वकर्मा, तेजी लाल चक्रवर्ती, बबलू रैकवार, जमील मंसूरी, धर्मो लाल, आयुष बर्मन ने आरोप लगाया कि आरटीओ द्वारा आटो चालकों को परेशान किया जा रहा है। जांच के नाम पर जबरन वसूली की जाती है। उनके पास आटो संचालन के लिए जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं फिर भी उन्हें निशाना बनाया जाता है। पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.

MP NEWS- एडिशनल एसपी सस्पेंड, कोर्ट ने 6 महीने की सजा सुनाई थी

Posted: 03 Dec 2021 03:13 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अभिषेक दीवान को श्योपुर कोर्ट द्वारा 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। श्री दीवान के खिलाफ एक आरोपी के साथ थाने में मारपीट का प्रकरण विचाराधीन था। इसी मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी पाते हुए सजा सुनाई है। न्यायालय के निर्णय के आधार पर मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्रालय ने अभिषेक दीवान को सस्पेंड कर दिया है। 

अभिषेक दीवान वर्तमान में बुरहानपुर जिले में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ थे। घटना के समय वह श्योपुर जिले में एसडीओपी के पद पर पदस्थ थे। सिरसोद गांव के एक ग्रामीण पूरनलाल ने एसडीओपी अभिषेक दीवान पर हिरासत में मारपीट का मामला दर्ज कराया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री सौरभ सिंह ने दोनों पक्षों की सुनवाई की एवं अभिषेक दीवान को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

सन 2014 में अभिषेक दीवान श्योपुर में एसडीओपी थे। इस दौरान उन्होंने पूरनलाल को थाने बुलाकर चार दिन हवालात में रखा था। पिटाई भी की थी। पूरनलाल के शरीर पर कई चोटें आई थीं। इस मामले में श्योपुर के फर्स्ट क्लास ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट ने धारा 323, 342 के तहत दीवान को दोषी माना है। यह आदेश 29 नवंबर को जारी हुआ था।   राज्य सरकार ने 2014 में बड़ौदा जिला श्योपुर में एसडीओपी रहे अभिषेक दीवान (वर्तमान में एएसपी बुरहानपुर ) को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथ अपील) नियम 1966 के नियम 9 (2) (ख) के तहत निलंबित किया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

RDVV NEWS- प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया हाई कोर्ट के निर्णय के अधीन

Posted: 03 Dec 2021 06:23 AM PST

जबलपुर
। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में चल रही प्राेफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया को हाईकोर्ट ने एक याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन कर दिया है। इसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया जारी रहेगी लेकिन हाई कोर्ट का निर्णय आने तक अस्थाई रहेगी और यदि यूनिवर्सिटी हाई कोर्ट में केस हार जाती है तो नियुक्ति निरस्त हो सकती है। याचिकाकर्ता ने आरक्षण पर आपत्ति जताई थी। मामले की अगली सुनवाई 13 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता जबलपुर निवासी डा.अमित कुमार साहू की ओर से अधिवक्ता विजयेंद्र सिंह चौधरी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि रादुविवि में प्राेफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके लिए जो विज्ञापन निकाला गया, उसमें आरक्षण के विहित प्रवधान का नियमानुसार पालन सुनिश्चित नहीं किया गया है।

रादुविवि को एक इकाई मानते हुए आरक्षण निर्धारित कर दिया गया। जबकि विषयवार आरक्षण तय किया जाना चाहिए था। न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता की दलीलों को सुनने के बाद भर्ती प्रक्रिया को स्थगित नहीं किया लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान होने वाली सभी नियुक्तियों को इस याचिका के निर्णय के अधीन कर दिया है। यानी यदि याचिकाकर्ता जीत जाता है तो प्रोफेसरों की भर्ती निरस्त हो सकती है।  जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.

MPPEB- कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा के ADMIT CARD DOWNLOAD करें

Posted: 03 Dec 2021 05:51 AM PST

भोपाल
। Professional Examination Board, Bhopal द्वारा आयोजित Gramin Krishi Vistar Adhikari Evam Varishth Krishi Vikas Adhikari Recruitment test -2020 (Re-Exam) के लिए ADMIT CARD जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

HOW TO DOWNLOAD MPPEB ADMIT CARD 

सबसे पहले एमपी पीईबी की ऑफिशल वेबसाइट peb.mp.gov.in ओपन करें।
होम पेज पर दिए Latest Updates लिंक पर क्लिक करें।
अपनी परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
SEARCH TEST ADMIT CARD बॉक्स में 13 अंकों का एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर कैप्चर क्वेश्चन हल करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें। 

महत्वपूर्ण निर्देश-  Important Instruction

(1)  डाउनलोड व मुद्रित किये गये प्रवेश-पत्र के आधार पर अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर सकता है।
Downloaded  printout of the Test Admit Card enables Candidates to enter in the Examination Centre.

(2)  निर्धारित रिपोर्टिंग समय पश्चात् उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।
Candidate will not be allowed to enter in the Examination Centre after the Reporting Time.

(3)   मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र लाने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की पात्रता होगी(नियमपुस्तिका के अनुसार)  UIDAI द्वारा सत्यापित (verify) होने पर ही ई-आधार मान्य होगा।

 Candidate should bring original Photo-Id to enter in the Examination Centre (As per rule book ). E-Aadhar Card will be valid only if verified by UIDAI.

(4)   टी.ए.सी. के द्वितीय भाग में स्वहस्ताक्षरित फोटो लगाना अनिवार्य है।

Candidate should compulsorily paste the self attested Photo in the second part of Test Admit Card.

(5)   मण्डल की वेबसाईट  www.peb.mp.gov.in पर परीक्षा से संबंधित मॉकटेस्ट उपलब्ध है। अभ्यर्थी इसके माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया से अवगत होकर ही परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आयें।

Mock Test is available on PEB Website www.peb.mp.gov.in, Candidate must practice about online examination process before appearing in the Examination.

(6)   परीक्षा हाल में प्रवेश बायोमेट्रिक पद्धति की प्रक्रिया उपरांत दिया जायेगा।
Candidate can enter in the Examination Hall after the Biometric Process.

(7)   परीक्षा समाप्ति के पश्चात् अभ्यर्थी द्वारा अर्जित किया गया स्कोर कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

After the completion of online examination, the score of the candidate will be displayed on the Computer Screen.     

(8)   मूल प्रवेश-पत्र तथा मूल पहचान-पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई भी सामग्री परीक्षा केन्द्र में ले जाना निषिद्ध है।

Only Test Admit Card and Original Photo-ID is allowed in the Examination Hall. Other things are strictly prohibited.

(9) परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार के केल्कुलेटर, बीपर्स, पेजर्स, मोबाईल,सेल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रिक उपकरण आदि पूर्णतः वर्जित है।

Any kind of Calculators, Beepers, Pagers, Mobile, Cell, Phones or any other Electronic Devices  are strictly prohibited in the Examination Hall.
मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी खबरों और जानकारियों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS- सिविल लाइंस में डॉक्टर की डेड बॉडी मिली

Posted: 03 Dec 2021 05:30 AM PST

जबलपुर
। सिविल लाइंस स्थित अप्सरा अपार्टमेंट में रहने वाले आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिनेश साहू की डेड बॉडी उन्हीं के घर में मिली है। पड़ोसियों ने पुलिस को इनफॉर्म किया था। पिछले 4 दिन से उनके घर से दुर्गंध आ रही थी। दरवाजा तोड़कर पुलिस दाखिल हुई और शव को बाहर निकाला गया।

साहू परिवार जबलपुर का प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार है

सिविल लाइंस टीआई हिना खान के मुताबिक मदुरै व बेंगलुरू में प्रसिद्ध रहे डॉ दिनेश साहू दीक्षितपुरा के प्रतिष्ठित साहू परिवार में जन्मे थे। डॉ दिनेश साहू ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई के बाद मदुरै में नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दी और इसके बाद बेंगलुरू चले गए थे। 58 वर्षीय डॉ साहू का बड़ा परिवार है और निवाड़गंज के गल्ला बाजार में उनके परिजनों का कारोबार है। 

डॉक्टर दिनेश साहू 4 दिन से क्लीनिक नहीं आए थे

वे बेंगलुरू से आने के बाद सिविल लाइंस स्थित फ्लैट में रहने लगे थे। वर्तमान में डॉक्टर दिनेश साहू दीक्षितपुरा में प्राइवेट क्लीनिक चला रहे थे। चार दिनों से उनका फ्लैट बंद था और वे क्लीनिक भी नहीं जा रहे थे। बदबू आने के बाद पड़ोसियों की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची और परिवार के लोगों को मौके पर बुलवाया। इसके बाद फ्लैट का दरवाजा तोड़ा गया। थाना प्रभारी ट्रेनी डीएसपी हिना खान के मुताबिक पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.

GWALIOR कुख्यात बदमाश जिसे पुलिस नहीं पकड़ पाई, कोई गोली मार गया - LOCAL NEWS

Posted: 03 Dec 2021 05:08 AM PST

ग्वालियर
। हत्या का प्रयास और लूट जैसे 9 गंभीर मामलों का आरोपी कुख्यात बदमाश रामू कुशवाह जिसे पुलिस पकड़ नहीं पा रही थी, कोई गोली मार कर चला गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। गोली किसने मारी पुलिस और बदमाश के परिवार के पास कोई जानकारी नहीं है। 

भितरवार पुलिस ने बताया कि 28 साल का रामू कुशवाह (पिता का नाम पातीराम कुशवाह) निवासी करियावटी इलाके का कुख्यात बदमाश था। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास और लूट जैसे 9 गंभीर मामले विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज थे। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। गुरुवार की रात भी पुलिस पार्टी रामू कुशवाह के घर उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी परंतु पुलिस को वह घर पर नहीं मिला।

पुलिस पार्टी के चले जाने के बाद रामू कुशवाह शुक्रवार सुबह 4:00 बजे जब अपने घर से खेत की तरफ जा रहा था तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। रामू के पिता और भाई पहले से ही खेत पर काम कर रहे थे। गोली की आवाज सुनकर दोनों देखने पहुंचे तो रामू खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

किस थाने की पुलिस आई थी किसी को नहीं पता

बताया गया है कि घायल रामू के घर पर गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात पुलिस पहुंची थी, लेकिन उस समय उसके घर पर कोई नहीं था। पुलिस वापस लौट गई थी। पुलिस किस थाने की थी और किस मामले में पहुंची, इसका पता नहीं चला है। ऐसा गांव के लोगों ने बताया है। जबकि ASP देहात जयराज कुबेर का कहना है कि रात को शिवपुरी पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- 12वीं का छात्र अपनी मां के प्रति कड़वाहट लेकर सुसाइड कर गया

Posted: 03 Dec 2021 04:51 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले ब्रिलिएंट स्टूडेंट प्रणव भोले उम्र 17 वर्ष ने सुसाइड कर लिया। उसके पिता श्री रमेश भोले सरकारी कर्मचारी हैं। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन सोशल मीडिया पर उसने कुछ पोस्ट किए हैं जिसमें अपने सुसाइड की जानकारी देते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त करने की कोशिश की है। 

शुक्रवार 3 दिसंबर 2021 को उसका पेपर था और गुरुवार की रात यह घटना हो गई। शाम को कोचिंग के लिए घर से निकला था। देर शाम नागपुर में रहने वाली प्रणव के मामा के लड़के ने प्रणव के घरवालों को फोन करके बताया कि उसने सोशल मीडिया पर कुछ इमोशनल पोस्ट किए हैं। तभी से परिवार वाले उसे तलाश रहे थे। उस की डेड बॉडी एमपी नगर में रेलवे ट्रैक पर मिली है।

उसने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया है कि वह अपने पिता से बहुत प्यार करता है लेकिन अपनी मां से नफरत करता है। उसने लिखा कि वह एक ऐसी लड़ाई पर जा रहा है, जहां सरवाइव करने का चांस नहीं है लेकिन फिर भी उसकी जीत पक्की है। यह घटना मनोवैज्ञानिकों के लिए स्टडी का सब्जेक्ट है। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे क्या सोचते हैं और अपने पेरेंट्स की किन बातों से प्रभावित और आहत हो जाते हैं। 

ज्यादातर पेरेंट्स अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए कड़े शब्दों का प्रयोग करते हैं परंतु क्या बच्चे अपने माता-पिता की भावनाओं को नहीं समझ पाते जबकि उनके अंदर कई प्रकार की भावनाएं जन्म ले चुकी होती हैं। पड़ी है उसने अपनी अंतिम इमोशनल सोशल मीडिया पोस्ट में क्या-क्या लिखा है:-

Firstpost-
Pranav R Bhole- today is the day I die 
I am going on battle which I have no chance of surviving. But as for us we will win and my life must be sacrificed so that we win. 

Second post- 
By the time you read this, I may be gone from this world. 

Third post- 
Tell my mum that she was the person I disliked the most... And I loved my dad the most. 

Fourth post- 
Also... No Human I know has the the potential to understand me.. Aur understand what is a human or what is the act of humanity. 
the one i told a few things I is a sister like friend of mine, alas don't question her as she is innocent af.
भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

MPPSC EXAM CALENDAR 2021-22 PART-2 जारी, यहां पढ़िए एमपीपीएससी परीक्षा कार्यक्रम भाग 2

Posted: 03 Dec 2021 04:05 AM PST

इंदौर
। MP Public Service Commission (MPPSC) Indore द्वारा Examination Calendar 2021-2022 (Part - II) अन्य भर्ती परीक्षाएं जारी कर दिया गया है। इसमें कुल 10 परीक्षाओं की संभावित तारीखों की घोषणा की गई है। गौरतलब है कि इस एग्जाम कैलेंडर का पार्ट 1 दिनांक 1 दिसंबर 2021 को जारी किया गया था। एमपीपीएससी अन्य भर्ती परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर पार्ट 1 दी गई लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

MPPSC Examination Calendar 2021-2022 Part - 2 

दंत शल्य चिकित्सक परीक्षा 2019 का आयोजन 23 जनवरी 2022 को, रिजल्ट जनवरी 2022, इंटरव्यू मार्च 2022, और अंतिम चयन परिणाम मार्च 2022 में संभावित। 
राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 का रिजल्ट जनवरी 2022, इंटरव्यू मार्च 2022 और अंतिम चयन परिणाम अप्रैल 2022 में संभावित।
चिकित्सा अधिकारी (मेडिकल ऑफिसर) 2021- माननीय न्यायालय के आदेश के अनुसार इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। 

सहायक प्रबंधक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परीक्षा 6 मार्च 2022, रिजल्ट मार्च 2022, इंटरव्यू अप्रैल 2022 और अंतिम चयन परिणाम मई 2022 संभावित। 
संचालक संवर्ग सामाजिक न्याय परीक्षा 23 जनवरी 2022, रिजल्ट जनवरी 2022, इंटरव्यू मार्च 2022 और अंतिम चयन परिणाम मार्च 2022 संभावित। 
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 19 जून 2022, रिजल्ट जुलाई 2022, इंटरव्यू अक्टूबर 2022 और अंतिम चयन परिणाम नवंबर 2022। 

उप पुलिस अधीक्षक डीएसपी रेडियो परीक्षा मई 2022, रिजल्ट जून 2022, इंटरव्यू अगस्त 2022 और अंतिम चयन परिणाम सितंबर 2022 को संभावित। 
राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 विज्ञापन का प्रकाशन दिसंबर 2021, परीक्षा जून 2022, रिजल्ट जुलाई 2022, इंटरव्यू सितंबर 2022 और अंतिम चयन परिणाम अक्टूबर 2022 में संभावित। 

सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा परीक्षा मई 2022, रिजल्ट जून 2022, इंटरव्यू अगस्त 2022 और अंतिम चयन परिणाम सितंबर 2022 में संभावित। 
कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा का विज्ञापन दिसंबर 2021 परीक्षा मई 2022 रिजल्ट जून 2022 इंटरव्यू अगस्त 2022 और अंतिम चयन परिणाम सितंबर 2022 में संभावित। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

ओमिक्रॉन गुड न्यूज़- वैक्सीनेटेड लोगों पर ज्यादा असर नहीं, साउथ अफ्रीका के डॉ कोएट्ज़ी ने बताया - Hindi News

Posted: 02 Dec 2021 10:21 PM PST

भोपाल
। कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर डर का माहौल बनता जा रहा है लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर आ रही है। साउथ अफ्रीका जहां ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा पीड़ित मरीज पाए गए हैं, के डॉ एंजेलिक कोएट्ज़ी का कहना है कि जिन लोगों को वैक्सीन के प्रॉपर पूरे डोज लगे हैं उन पर वायरस ज्यादा असर नहीं कर पा रहा है। प्राथमिक चिकित्सा के बाद ऐसे लोग स्वस्थ हो रहे हैं। 

Omicron Variant- बहुत से लोगों को अस्पताल में भर्ती नहीं करना पड़ा

कोविड-19 महामारी के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के लक्षण व अन्य विशेषताओं के बारे में अभी बहुत कुछ स्थिति साफ होना बाकी है, लेकिन साउथ अफ्रीकन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एंजेलिक कोएट्ज़ी ने जानकारी शेयर की है कि 'अब तक ऐसा लगता है कि कोरोना वैक्सीन का असर ओमिक्रॉन वेरिएंट पर पड़ेगा, क्योंकि जिन लोगों को टीका लगाया गया है उनमें इस वेरिएंट के काफी हल्के लक्षण देखे गए हैं। 

ओमिक्रोन वेरिएंट, डेल्टा वेरिएंट की तुलना में हल्का है

साथ ही उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल स्तर पर ओमिक्रोन वेरिएंट, डेल्टा वेरिएंट की तुलना में हल्का है, लेकिन यह तस्वीर अस्पताल स्तर पर बदल सकती है। अभी तक वेरिएंट शुरुआती दिनों में हैं और बहुत से लोगों को अस्पतालों में भर्ती नहीं किया गया है। 

सनद रहे कि डॉ एंजेलिक कोएट्ज़ी ने ही सबसे पहले ओमिक्रोन वेरिएंट के बारे में बताया था। उनके लेटेस्ट स्टेटमेंट से इस बात की उम्मीद जगी है कि वैक्सीनेशन आम नागरिकों को कोरोनावायरस के इस नए वेरिएंट से बचा सकता है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, चलाओ तो अपने आप चार्ज हो जाती है - Auto News

Posted: 03 Dec 2021 04:01 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के सागर शहर में रहने वाले इंजीनियरिंग स्टूडेंट हिमांशु भाई पटेल ने एक इलेक्ट्रिक कार बनाई है। ड्राइवर सहित 5 लोगों को ले जाने की क्षमता वाली इस कार को एक बार फुल चार्ज करने पर 185 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसकी खास बात यह है कि जब आप इस कार को चलाते हैं तो इसकी बैटरी अपने आप चार्ज होने लगती है। 

सागर शहर के मकरोनिया में रहने वाले हिमांशु भाई पटेल ने बताया कि इस कार्य को बनाने में मात्र ₹200000 का खर्चा आया है। 5 लोग बड़े आराम से सफर कर सकते हैं। इसे बिजली से चार्ज करने में ₹30 का खर्चा आता है। इस कार की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे आप रिमोट कंट्रोल से स्टार्ट और बंद कर सकते हैं। 

कार में इलेक्ट्रॉनिक स्पीड मीटर, बैटरी पावर मीटर, फास्ट चार्जर सहित कई फीचर्स दिए गए हैं। कार्य को विंटेज लुक दिया गया है ताकि यह अपने आप में खास दिखाई दे। इस कार को चार्ज करने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है। रिवर्स करने के लिए एक बटन दिया गया है। चोरी और बदमाशों से बचाने के लिए कार में अलार्म लगाया गया है। शार्ट सर्किट की स्थिति में MCB ट्रिप हो जाएगा और किसी भी प्रकार का हादसा नहीं होगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP AGRO अधिकारी के यहां EOW का छापा, इंदौर, भोपाल, धार, शाजापुर में कार्रवाई

Posted: 03 Dec 2021 03:25 AM PST

इंदौर
। भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश राज्य सरकार की हिस्सेदारी से संचालित MP AGRO (मध्य प्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) में कार्यरत जिला प्रबंधक रमेश चंद्र रूपरिया के यहां Economic Offences Wing द्वारा छापामार कार्यवाही की गई है।

प्राथमिक जानकारी मिली है कि रमेश चंद्र रूपरिया मध्य प्रदेश के धार जिले में एमपी एग्रो के लिए जिला प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की 6 टीमों ने छापामार कार्रवाई की है। रमेश चंद्र रूपरिया के धार में त्रिमूर्ति नगर स्थित घर और दफ्तर, इंदौर के अशोकनगर कनाड़िया, शाजापुर के मोहन बड़ोंदिया स्थित घर और भोपाल के चुनाभट्‌टी स्थित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। 

बताया गया है कि रमेश चंद्र रूपरिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की प्रमाण सहित शिकायत की गई थी। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में शिकायत सही पाए जाने पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा कार्रवाई की जा रही है। कहा जा रहा है कि शुरुआती कार्रवाई के दौरान ढाई करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

RGPV recruitment- 4 जिलों में प्रिंसिपल और डायरेक्टर की वैकेंसी

Posted: 03 Dec 2021 03:25 AM PST

भोपाल
। Rajiv Gandhi Proudyogiki Vishwavidyalaya ने जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है। यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी और यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। यह नौकरी केवल सीनियर और एक्सपीरियंस प्रोफेशनल्स के लिए है। 

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से जारी रोजगार सूचना के अनुसार मध्य प्रदेश के भोपाल, झाबुआ, शहडोल और शिवपुरी में स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में प्रिंसिपल पद के लिए एवं यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक भोपाल में प्रिंसिपल पद के लिए एप्लीकेशन इनवाइट किए गए हैं। इनके अलावा यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी भोपाल के लिए डायरेक्टर पद हेतु एप्लीकेशन इनवाइट किए गए हैं। 

इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का आरक्षण नहीं है। एप्लीकेशन की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2021 घोषित की गई है। अधिक जानकारी के लिए कृपया आरजीपीवी की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP NEWS- टीकमगढ़ के तीन पुलिसकर्मियों मौत, यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट

Posted: 02 Dec 2021 07:59 PM PST

भोपाल
। नई दिल्ली यमुना एक्सप्रेस वे पर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के सीमा क्षेत्र में हुए एक एक्सीडेंट में 4 लोगों की मृत्यु हो गई जिनमें से तीन मध्य प्रदेश पुलिस के कर्मचारी थे और टीकमगढ़ में पदस्थ थे। इनके अलावा चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस बोलेरो जीप में दो महिलाओं सहित 8 लोग सवार थे।

हादसा इतना गंभीर- बोलेरो जीप दो टुकड़े हो गई

मथुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगरा से नोएडा की तरफ जा रही एक बोलेरो जीप यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो जीप दो टुकड़े हो गई। एक्सीडेंट के कारण एक्सप्रेस की एक लेन बंद हो गई।

किडनैप लड़की को छुड़ाने हरियाणा जा रहे थे

बोलेरो में सवार प्रधान आरक्षक भवानी प्रसाद, महिला आरक्षक हीरा देवी, पुलिस मित्र रवि कुमार और ड्राइवर जगदीश की मृत्यु हो गई जबकि आरक्षक कमलेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक रतीराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हैं। घायलों ने मथुरा पुलिस को बताया कि वह मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना भूडेरा में पदस्थ हैं एवं हरियाणा के बहादुरगढ़ में दबिश देने के लिए जा रहे थे जहां एक लड़की को किडनैप करके रखा गया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

नोटिस, नोटिफिकेशन, ऑर्डर और गाइडलाइन में क्या अंतर है- GK in Hindi

Posted: 02 Dec 2021 02:12 PM PST

What Is The Difference Among Notice, Notification, Order and Guideline

आजकल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में नोटिस, नोटिफिकेशन, ऑर्डर और गाइडलाइन जैसे शब्द सामने आते ही रहते हैं। ज्यादातर लोग इन चारों के बीच में अंतर को समझ नहीं पाते। कई बार नोटिफिकेशन को नोटिस और गाइडलाइन को ऑर्डर बता दिया जाता है। आइए आज इन चारों शब्दों के हिंदी अर्थ और वैल्यू को समझते हैं। ताकि अपना कांसेप्ट क्लियर रहे।

नोटिस (Notice) से तात्पर्य क्या है

नोटिस को हिंदी में "सूचना" कहा जाता है जो कि संज्ञा और  क्रिया (Noun and Verb) के रूप में उपयोग किया जाता है। सरकारी मामलों में इसके माध्यम से किसी व्यक्ति विशेष को अथवा आम नागरिकों को सूचना दी जाती है। ध्यान रहे यह केवल सूचना होती है। जो एक कलेक्टर आम नागरिकों को और एक आम नागरिक कलेक्टर को दे सकता है। यानी कोई भी किसी को भी दे सकता है।

नोटिफिकेशन (Notification) कौन जारी करता है

नॉटिफिकेशन को हिंदी  में "अधिसूचना " कहा जाता है। जो कि संज्ञा (Noun) उनकी तरह से यूज किया जाता है और इसका अर्थ होता है कि "किसी बारे में पहले से बता देना"। प्रशासनिक मामलों में अक्सर नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं। इसका अर्थ होता है कि पहले से सूचना दी जा रही है ताकि तैयारी करके रखें और समय आने पर देरी ना हो। 

ऑर्डर (Order) कौन, किसे दे सकता है

ऑर्डर को हिंदी में 'आदेश' कहा जाता है। जो कि संज्ञा और क्रिया (Noun and Verb) की तरह यूज होता है। जैसा कि शब्दों से स्पष्ट है यह एक आदेश होता है जिसका पालन करना अनिवार्य होता है। इसमें किसी भी प्रकार का विकल्प नहीं होता। यह किसी व्यक्ति विशेष को, किसी टीम को अथवा सार्वजनिक रूप से आम नागरिकों को दिया जा सकता है। लेकिन आदेश देने वाला सक्षम प्राधिकारी होना अनिवार्य है। आदेश का पालन करने पर प्राप्त परिणामों के लिए आदेश जारी करने वाला प्राधिकृत अधिकारी जिम्मेदार होता है। 

गाइडलाइन (Guideline) का मतलब क्या होता है

गाइडलाइन का हिंदी में अर्थ होता है "दिशा-निर्देश" जो कि संज्ञा (Noun) की तरह से उपयोग किया जाता है। गाइडलाइन का समानार्थी शब्द रेस्ट्रिकशन (Restriction) भी है जो अपने आप में कुछ नियमों को बताता है। गाइडलाइन के हिंदी अर्थ से स्पष्ट होता है कि यह एक दिशा निर्देश है, आदेश नहीं है। निर्देश का पालन करना अनिवार्य नहीं होता। सरकारी मामलों में निर्देश का पालन करने पर प्राप्त होने वाले परिणामों के लिए पालनकर्ता जिम्मेदार होता है। निर्देश देने वाला जिम्मेदार नहीं होता। 

कुल मिलाकर चारों शब्द एक जैसे लगते हैं और कई बार एक दूसरे के स्थान पर उपयोग कर लिए जाते हैं लेकिन चारों के बीच में बड़ा अंतर होता है। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP का जांबाज फौजी मणिपुर में शहीद, नक्सलियों से लड़ाई में गोली लगी- Hindi News

Posted: 02 Dec 2021 01:37 PM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की मावता गांव का वीर सपूत एवं भारतीय सेना का जांबाज सैनिक लोकेश कुमावत मणिपुर के इंफाल में शहीद हो गया। नक्सलियों से हुई एक मुठभेड़ में लोकेश को गोली लगी थी। लोकेश की उम्र मात्र 22 वर्ष थी। 

लोकेश कुमावत के परिजनों को लोकेश की यूनिट के मेजर ने उनके शहीद होने की आधिकारिक सूचना दी। इसके बाद गांव में माहौल गमगीन है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों से मुठभेड़ में उसे गोली लग गई। शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव लाया जाएगा। यहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

लोकेश के शहीद होने की सूचना के बाद परिजन इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मार्च 2019 में लोकेश का चयन भारतीय सेना के लिए हुआ था। हैदराबाद में ट्रेनिंग के बाद लोकेश को मणिपुर में पोस्टिंग मिली थी। ग्रामीणों के अनुसार महीने भर पहले ही लोकेश छुट्टी पर गांव आया था। लोकेश के परिवार में उसके पिता और माता रेखा बाई सहित छोटा भाई विशाल है। विशाल के पिता और भाई खेती का काम करते हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP रोजगार- नरसिंहपुर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान खोलिए, आवेदन आमंत्रित

Posted: 03 Dec 2021 03:24 AM PST

नरसिंहपुर
। शासकीय उचित मूल्य की दुकान एक स्थाई रोजगार है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि ग्राहकों की संख्या कम नहीं होती। यदि सेवाएं संतोषजनक है तो किसी भी प्रकार का खतरा नहीं होता। सैलरी नहीं लेकिन एक मिनिमम इनकम फिक्स हो जाती है।

राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले के सांईखेड़ा विकासखंड में उचित मूल्य दुकानविहीन 7 ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान/ राशन दुकान आवंटन के लिए पात्र संस्थाओं से 2 से 16 दिसम्बर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। 

इस संबंध में सांईखेड़ा विकासखंड की उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायत झिकौली, खिरैटी, बनखेड़ी, दहलवाड़ा, धनौरा, खकरिया एवं सुपारी के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://rationmitra.nic.in पर किये जा सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। यह जानकारी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गाडरवारा ने दी है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

25वाँ राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने हेतु आवेदन करें- MP NEWS

Posted: 02 Dec 2021 01:12 PM PST

भोपाल
। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष जनवरी 2022 नई दिल्ली में 25वाँ राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम 12 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक प्रस्तावित है। कार्यक्रम में सहभागिता के लिए मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले से युवाओं का चयन किया जाना है। 

ऐसे युवा जिनकी आयु 15 से 29 वर्ष की हो, नेहरु युवा केंद्र की गतिविधि में भाग लिया हो, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की हो, स्वच्छ भारत कार्यक्रम में सहभागिता की हो, देश भक्ति, राष्ट्र निर्माण जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगता में सहभगिता की हो, आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में सहभागिता की हो, उनका चयन किया जाएगा। 

चयन के लिए जिला युवा अधिकारी नेहरु युवा केंद्र की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इच्छुक युवा अपने आवेदन निर्धारित प्रपत्र में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ नेहरु युवा केंद्र कार्यालय में जमा कर सकते हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages