Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 4, 2021

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


विज्ञापन वाली बर्फ पानी में डूब क्यों जाती है, घरवाली तो तैरती रहती है- GK in Hindi

Posted: 04 Dec 2021 01:04 PM PST

नोटिस नहीं किया होगा लेकिन टीवी पर विज्ञापन में कई बार देखा होगा। पानी अथवा किसी ड्रिंक के गिलास में जब बर्फ के टुकड़े डाले जाते हैं तो वह पानी में डूब जाते हैं। जबकि रियल लाइफ में अपने फ्रिज से निकाले गए बर्फ के टुकड़े पानी में तैरते रहते हैं। सवाल यह है कि विज्ञापन वालों की बर्फ और घरवाली बर्फ में क्या अंतर होता है। विज्ञान के सिद्धांत कहते हैं कि बर्फ पानी में डूब नहीं सकती फिर विज्ञापन वाली बर्फ के टुकड़े पानी में डूब कैसे जाते हैं। आइए पता लगाते हैं। 

पानी में डूबने वाला बर्फ कैसा होता है

दरअसल विज्ञापन में जो बर्फ के टुकड़े दिखाई देते हैं वह असली बस नहीं होती बल्कि प्लास्टिक की बर्फी है। कोल्ड ड्रिंक और फूड प्रोडक्ट के विज्ञापन में इस प्रकार की कई ट्रैक यूज़ की जाती है जिससे आपको देखने में अच्छा लगे लेकिन असल में बात कुछ और ही होती है। विज्ञान का सिद्धांत बिल्कुल सही है। बर्फ का घनत्व काम होने के कारण वह पानी में डूबता नहीं है। लेकिन यदि कोई प्लास्टिक के टुकड़े को या कांच के टुकड़े को बर्फ के जैसा बना दे तो वह फर्जी बर्फ का टुकड़ा तत्काल पानी में डूब जाएगा। 

स्ट्रॉबेरी को ज़्यादा लाल दिखने के लिए उसपर लिपस्टिक का प्रयोग किया जाता है

केक पे ताज़ी मलाई रखने के लिए शेविंग क्रीम को इस्तेमाल में लाया जाता है


बियर के क्लास में भरपूर झाग दिखाने के लिए लिक्विड सोप डाला जाता है 


कोल्ड ड्रिंक को चिल्ड और बर्फीला दिखाने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जाता है
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

DAVV INDORE NEWS- ऑफलाइन परीक्षा विवाद का निर्णय उच्च शिक्षा विभाग करेगा

Posted: 04 Dec 2021 12:31 PM PST

इंदौर
। Devi Ahilya Vishwavidyalaya मैनेजमेंट ने ऑफलाइन परीक्षा के विरुद्ध बढ़ते प्रदर्शन को रोकने के लिए स्पष्ट किया है कि इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग निर्णय करेगा। यूनिवर्सिटी ने हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट से इस विवाद के संदर्भ में मार्गदर्शन मांगा है। 

उल्लेखनीय है कि विभिन्न छात्रों एवं छात्र संगठनों द्वारा ऑफलाइन परीक्षा का विरोध किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो परीक्षा भी ऑनलाइन होनी चाहिए। छात्र संगठनों का कहना है कोरोनावायरस के नए वेरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों की जान जोखिम में डालकर ऑफलाइन परीक्षाएं कराना न्याय पूर्ण और तर्कसंगत नहीं है। 

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय मैनेजमेंट द्वारा ऑफलाइन परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। संबंधित कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जा चुका है। उड़न दस्तों की नियुक्ति कर दी गई है। उत्तर पुस्तिकाओं की छपाई हो चुकी है। परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब केवल परीक्षा का आयोजन शेष रह गया है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

ब्रिहदीश्वर मंदिर- विश्व का पहला और एकमात्र ग्रेनाइट पत्थर से बना मंदिर - famous temples in india

Posted: 04 Dec 2021 12:04 PM PST

दक्षिण भारत में कावेरी नदी के तट पर स्थित भगवान शिव को समर्पित राजराजेश्वर मंदिर (ब्रिहदीश्वर मंदिर - पेरुवुदैयार कोविल) स्थित है। कुछ लोग इसे दक्षिणा मेरु नाम से भी पुकारते हैं। इसका निर्माण सन 1003 में प्रारंभ हुआ और 1010 में इसे भक्तों के लिए लोकार्पित किया गया। यह विश्व का पहला और एकमात्र ग्रेनाइट पत्थर से बना हुआ मंदिर है। यह भारत के सबसे भव्य मंदिरों में से एक है। 

How to reach Brihadisvara Temple, Thanjavur

ब्रिहदीश्वर मंदिर दक्षिण भारत के शहर चेन्नई से लगभग 350 किलोमीटर दूर तंजावुर शहर में स्थित है। पंजाब शहर तक रेल यातायात सामान्य है। यदि आप फ्लाइट से आना चाहते हैं तो तिरुचिरापल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट मात्र 55 किलोमीटर की दूरी पर है। नेशनल हाईवे 67, 45c, 226 और 226 एक्सटेंशन का उपयोग करते हुए सड़क मार्ग से भी आ सकते हैं। 

ब्रिहदीश्वर मंदिर की खास बातें

मंदिर के ऊपर स्थित ग्रेनाइट पत्थर से बनी हुई विमान मीनार दक्षिण भारत की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण तमिलराजा चोल प्रथम द्वारा करवाया गया था। 
इस मंदिर के निर्माण के बाद 1000 वर्ष तक मंदिर का जीर्णोद्धार और मरम्मत होती रही। 
जब-जब मदुरई पर मुगलों का कब्जा हुआ इस मंदिर को तोड़ा गया और तंजावुर में हिंदुओं का कब्जा हुआ तब इस मंदिर की मरम्मत की गई। 
लगभग प्रत्येक युद्ध में इस मंदिर को नुकसान हुआ और फिर इसकी मरम्मत की गई। 
भारत के शिव भक्तों के लिए यह एक पवित्र और प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है।

MP TET VARG 3 TOPIC - भाषा विकास के सिद्धांत Theories of Language Development

Posted: 04 Dec 2021 11:26 AM PST

बच्चे के विकास के लिए बहुत सारे कारक जिम्मेदार होते हैं, उन्हीं में से एक कारक है, भाषा (Language) भाषा भावों और और विचारों की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है, यदि भाषा ना हो तो हम अपनी बात एक दूसरे दूसरे तक पूरी तरह से पहुंचा ही नहीं सकते परंतु भाषा विकास कुछ सिद्धांतों के अनुसार होता है जिन्हें भाषा विकास के सिद्धांत (Theories of Language Development) कहा जाता है। एक बच्चा मुख्य रूप से अनुकरण (imitation), अनुबंधन (Conditional), परिपक्वता (Maturity) आदि के सिद्धांतों के अनुसार सीखता है। 

अनुकरण का सिद्धांत (Theory of imitation)

यह तो हमने देखा ही है कि बच्चे नकल द्वारा आसानी से सीखते हैं। हम कोई भी बात चाहे अच्छी कहे या बुरी बच्चे उसे उसे या बुरी बच्चे उसे दोहराते जरूर हैं परंतु यह भी उनके सीखने का एक प्रकार ही है जिसे अनुकरण कहा जाता जाता है। एक बालक के भाषा के विकास में उसके परिवार, दोस्तों, समाज आदि की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। क्योंकि भाषा अनुकरण से सीखी जाती है। जैसी भाषा वह अपने परिवार या समाज में सुनता है, वह बच्चा भी वैसी ही भाषा आसानी से सीख जाता है। बीएफ स्किनर, चैपनीज,  शर्ली, कर्टि  वैलेंटाइन आदि मनोवैज्ञानिकों ने अनुकरण द्वारा भाषा के सीखने का अध्ययन किया। 

अनुबंधन या सहचार्य का सिद्धांत (Theory Of Conditional) 

आपने अक्सर बच्चों को देखा होगा कि वह बचपन में चंदा मामा का अर्थ एक गोल शेप से समझते हैं और सारी गोल चीजों जैसे - चपाती, पूरी, सिक्के आदि को चांद जैसा गोल ही समझते हैं परंतु फिर धीरे-धीरे उन्हें पता चलता है कि हर चीज चांद नहीं है, हर चीज का अपना एक अलग नाम है, और फिर भी अपने ज्ञान का निर्माण करते हैं। बस यही अनुबंधन या साहचर्य का सिद्धांत है।
 
जब बच्चे छोटे होते हैं (शैशवास्था 2 से 6  वर्ष तक) तब बच्चे, जो शब्द सीखते हैं तब उनका सीखना अमूर्त (Abstract) ना होकर मूर्त (Concrete) होता है, क्योंकि बच्चे किसी वस्तु या व्यक्ति से जोड़-जोड़ कर ही अपने ज्ञान का निर्माण करते हैं। 

परिपक्वता का सिद्धांत (Theory of Maturity) 

भाषा के संबंध में परिपक्वता का अर्थ है, भाषा के अवयव और स्वरों पर नियंत्रण होना क्योंकि हमारे बोलने की क्रिया में जीभ, तालू, दांत, नाक, स्वर यंत्र आदि पर निर्भर होती है। इनमें से किसी भी भाग की कमजोरी होने पर भाषा विकास प्रभावित होता है, परंतु जब ये सभी अंग परिपक्व हो जाते हैं, तो हम भाषा पर नियंत्रण करना सीख जाते हैं। यही परिपक्वता का सिद्धांत है और कब, किस प्रकार की भाषा का उपयोग करना है, यह एक बच्चा सीख जाता है। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

क्या लड़की की तरफ से मौसी, बुआ या मामा दहेज एक्ट का केस दायर करवा सकते हैं, जानिए - CrPC section 198-क

Posted: 04 Dec 2021 11:13 AM PST

दहेज
जब कोई महिला अपने सुसराल में पति द्वारा या उसके नातेदार द्वारा प्रताड़ित होती है या उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता है तब भारतीय दण्ड संहिता की धारा 498 (क) के अंतर्गत मामला दर्ज होता है लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि पीड़ित महिला किसी कारण थाने में शिकायत करने नहीं जा पाती है तब क्या पीड़ित महिला के स्थान पर उसका कोई रिश्तेदार थाने या न्यायालय में जाकर मामला दर्ज करवा सकता है। पढ़िए:-

दण्ड प्रक्रिया संहिता,1973 की धारा 198 (क) की परिभाषा

कोई भी न्यायालय भारतीय दण्ड संहिता की धारा-498 (क) के अधीन संज्ञान जब लेगा तब:-
1. तथ्यों की पुलिस रिपोर्ट दी गई है। या
2. पीड़ित महिला द्वारा डायरेक्ट न्यायालय में परिवाद दायर किया गया हो।
लेकिन किसी कारणवश पीड़ित महिला मामला दायर करने में सक्षम नहीं है तब न्यायालय की मंजूरी से निम्न में से कोई भी व्यक्ति पीड़ित महिला के पक्ष में मामला दायर कर सकता है:- माता-पिता, भाई-बहन, मामा, बुआ, चाचा, या दत्तक भाई या रक्त से संबंधित कोई भी व्यक्ति के परिवाद पर न्यायालय संज्ञान ले सकता है।

:- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP NEWS- नवोदय विद्यालय के छात्र की डेड बॉडी रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली

Posted: 04 Dec 2021 07:24 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के गुना जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय बजरंगगढ़ के एक स्टूडेंट की डेड बॉडी रेलवे ट्रैक पर पड़ी हुई मिली है। वह कक्षा 7 का छात्र था और 1 सप्ताह पहले ही स्कूल आया था। स्कूल से रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा, उसने सुसाइड किया, किसी हादसे का शिकार हुआ अथवा उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के पास फिलहाल किसी सवाल का जवाब नहीं है। 

पुलिस सूत्रों से प्रारंभिक जानकारी मिली है कि छात्र के पिता का नाम धीरप भील है। उनके 12 वर्षीय बेटे का एडमिशन नवोदय विद्यालय में हुआ था। 1 सप्ताह पहले ही उनका बेटा नवोदय विद्यालय में आया था। शुक्रवार को उसकी लाश गुना शहर के विकास नगर में रेलवे ट्रैक पर पड़ी हुई मिली। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि विवेक भील कक्षा 7 शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे स्कूल से भाग गया था। बजरंगगढ़ थाना प्रभारी अमित अग्रवाल का कहना है कि हम सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं, उसके आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी। 

कई सवाल जिनके जवाब जरूरी है 

पेरेंट्स नवोदय विद्यालय में अपने बच्चों को इसलिए अकेला छोड़ देते हैं क्योंकि वह विश्वास करते हैं कि नवोदय विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था अच्छी है और किसी भी प्रकार का हादसा नहीं होगा। 
यदि बच्चा दोपहर 2:00 बजे स्कूल से भाग गया था तो फिर उसके पिता को इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई। 
यदि स्टूडेंट लापता था तो लोकल पुलिस स्टेशन में प्राइमरी इंफॉर्मेशन क्यों नहीं दी गई। 
कड़ी सुरक्षा के बीच कक्षा 7 का 12 वर्षीय स्टूडेंट कैसे भाग गया। 
यह मामला पुलिस के लिए चुनौती लेकिन नवोदय विद्यालय के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है।
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP NEWS- डॉक्टर सुनील पाटिल के खिलाफ FIR दर्ज, कलेक्टर के आदेश पर हुई कार्रवाई

Posted: 04 Dec 2021 07:10 AM PST

बुरहानपुर
। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में डॉक्टर सुनील पाटिल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी बिल बनाकर सरकारी खाते से लगभग 30 लाख रुपए निकालने की कोशिश की। डिप्टी कलेक्टर की इन्वेस्टिगेशन में डॉक्टर सुनील पाटिल को दोषी माना गया है। कलेक्टर के आदेश के बाद सिविल सर्जन ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत पेश की जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। डॉक्टर पाटिल वर्तमान में सस्पेंड चल रहे हैं उनकी पोस्टिंग अलीराजपुर जिले में है।

बुरहानपुर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद ने थाना लालबाग में लिखित शिकायत प्रस्तुत की। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि डॉ सुनील अग्रवाल जब बुरहानपुर में पदस्थ थे तब उन्होंने 2996400 रुपए के फर्जी बिल बनाकर सरकारी खाते से राशि निकालने का प्रयास किया। शिकायत में कलेक्टर बुरहानपुर के पत्र का हवाला देते हुए कहा गया कि शिकायतकर्ता आरएस चौहान लेखापाल और अन्य समस्त सरकारी कर्मचारी जिला चिकित्सालय द्वारा 4 मार्च 2021 की जांच डिप्टी कलेक्टर हेमलता सोलंकी जांच अधिकारी बुरहानपुर और जिला कोषालय अधिकारी बुरहानपुर की समिति गठित कर संयुक्त जांच कराकर प्रतिवेदन लिया गया।

9 अगस्त 2021 को जांच प्रतिवेदन के अनुसार स्पष्ट होता है कि डॉ. सुनील पाटिल निलंबित चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलीराजपुर द्वारा सरकारी धन 2996400 रुपए का गबन व वित्तीय अनियमितता करने का प्रयास किया गया। छल के प्रयोजन से कूटरचित बिल बनवाया जाकर कपटपूर्वक उपयोग में लाए जाने का प्रयास कर राशि आहरित करने का प्रयास किया गया।

कलेक्टर ने दिए थे डॉक्टर सुनील पाटिल के खिलाफ FIR कराने के निर्देश

जांच प्रतिवेदन आने के बाद कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि वह इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएं। जिसके बाद उनके द्वारा लालबाग थाने में शिकायत की गई। लिखित शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर सुनील पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

भोपाल के अग्रवाल बंधुओं पर FIR का फैसला अगले सप्ताह, JABALPUR HIGH COURT NEWS

Posted: 04 Dec 2021 06:49 AM PST

जबलपुर
। पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों एवं भोपाल के अग्रवाल बंधु की कथित मिलीभगत के कारण हुए 1000 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी या नहीं, इसका फैसला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में अगले सप्ताह होने की संभावना है। पंजाब नेशनल बैंक ने हाईकोर्ट में हस्तक्षेप याचिका प्रस्तुत करके 1000 करोड रुपए के घोटाले की पुष्टि की है।

भोपाल के अग्रवाल बंधुओं ने 1000 करोड रुपए का पीएनबी लोन घोटाला कैसे किया

उत्तर प्रदेश के जौनपुर की निवासी व कानपुर में जीएसटी कंसल्टेंट सोनाली वर्मा की ओर से यह याचिका दायर की गई। अधिवक्ता ब्रह्मानन्द पांडे व जेके जायसवाल ने कोर्ट को बताया कि भोपाल निवासी अनिल अग्रवाल, गुलाबचंद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल व सतीश अग्रवाल ने सांवरिया ग्रुप्स के नाम से सेल कम्पनी बनाई। पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन चेयरमैन एसएस मल्लिकार्जुन की मिलीभगत के जरिए 2016-19 के बीच सांवरिया ग्रुप्स की कम्पनियों ने फर्जी तरीके से करीब 1000 रुपये लोन ले लिया। बाद में कम्पनी ने नुकसान दर्शाते हुए लोन के खात्मे के लिए रिपोर्ट पेश की।

घोटाले में पंजाब नेशनल बैंक का कौन सा अधिकारी शामिल है 

दोनों अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के चेयरमैन मल्लिकार्जुन ने बिना इस बात की जांच किए कि कम्पनी ने कहां निवेश किया और कहां घाटा लगा, यह रिपोर्ट अंतिम रूप से मंजूर कर ली। 

सीबीआई के पास शिकायत लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई

अधिवक्ताओं ने दलील दी कि इस मामले की शिकायत याचिकाकर्ता ने सीबीआई भोपाल को की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही की गई। उल्टे उक्त कम्पनी के संचालकों ने उस पर हमला भी करवा दिया। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से निवेदन किया है कि वह सीबीआई को जांच करने के आदेश दे एवं उस पर हमला करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

भोपाल के अग्रवाल बंद होने में हस्तक्षेप याचिका पेश की है

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान पीएनबी व अनावेदकों अशोक अग्रवाल तथा अन्य की ओर से हस्तक्षेप याचिकाएं पेश की गईं। हाई कोर्ट ने इन्हें संज्ञान में ले लिया। वहीं सीबीआई की ओर से बताया गया कि एफआइआर दर्ज करने की अनुमति मांगी गई है। जबकि बैंक की ओर से प्रस्तुत की गई याचिका में कहा गया है कि यदि कोर्ट आदेश देगा तो हम FIR दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

JABALPUR में दो डॉक्टरों के खिलाफ FIR के आदेश, इलाज में लापरवाही का मामला

Posted: 04 Dec 2021 06:08 AM PST

जबलपुर
। डॉक्टरों को इलाज में लापरवाही करना अब भारी पड़ेगा। पहले पीड़ित पक्ष हंगामा करता था तो डॉक्टर पुलिस बुलाकर उसे गिरफ्तार करवा देते थे परंतु आप लोग कानून समझने लगे हैं और न्याय के लिए कोर्ट की चौखट पर जाने लगे हैं। जबलपुर के 2 सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ इलाज में लापरवाही के आरोप में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के आदेश जारी हुए हैं।

डॉ विनीता उप्पल और डॉक्टर आशीष राज के खिलाफ FIR के आदेश

जबलपुर जिला न्यायालय में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी किरण मलिक की कोर्ट ने इलाज में लापरवाही से महिला की मृत्यु होने के आरोप में सिविल अस्पताल रांझी के दो चिकित्सकों डा. विनीता उप्पल और डा. आशीष राज के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। दोनों डाक्टरों को समन जारी कर उन्हें 15 फरवरी को हाजिर होने के निर्देश भी दिए।

ऑपरेशन के दौरान गलत नस काट दी थी, इसलिए मरीज की मौत हुई

शिवानी बाथरे ने कोर्ट में परिवाद दायर कर बताया कि उसकी मां अनीता बाथरे का सिविल अस्पताल रांझी में टीटी का आपरेशन हुआ था। डा. उप्पल और डा. राज ने आपरेशन किया था। आरोप है कि चिकित्सकों ने गलत नस काटकर आपरेशन कर दिया जिससे अनीता का बहुत खून बह गया। आपरेशन के दौरान ही मरीज की मौत हो गई। परिवादी ने कई जगह शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत पर डॉक्टरों के खिलाफ धारा 304-ए

शिवानी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की और गलत आपरेशन करने वाले डाक्टरों पर मामला दर्ज करवाने की मांग की। हाई कोर्ट ने सक्षम अदालत में परिवाद दायर करने कहा। इसके बाद शिवानी ने जिला अदालत में परिवाद दायर किया। प्रारंभिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों डाक्टरों के खिलाफ भादंवि की धारा 304-ए के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध करने के निर्देश दिए। परिवादी की ओर से अधिवक्ता केके अग्निहोत्री ने पक्ष रखा। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.

दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत- BHOPAL NEWS

Posted: 04 Dec 2021 05:41 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिल्ली पब्लिक स्कूल की स्कूल बस में बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया। इनमें से एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। स्कूल बस ने बाइक में इतनी जोर से टक्कर मारी थी कि बाइक स्कूल बस में फंसकर रह गई। उसे निकालने के लिए ट्रेन बुलाना पड़ी। एक्सीडेंट के समय बस में करीब 20 बच्चे बैठे हुए थे। दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस का ड्राइवर बच्चों को लावारिस छोड़कर फरार हो गया।

भोपाल के शाहपुरा पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल की रूट नंबर 4 की स्कूल बस शनिवार 4 दिसंबर 2021 को स्कूल से बावड़िया कला की तरफ बच्चों को ड्राप करने जा रही थी तभी दाना पानी रेस्टोरेंट के सामने स्कूल बस ने सामने चल रही है एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। इस एक्सीडेंट के कारण लकी उर्फ लक्ष्मण उम्र 16 साल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसके साथ बैठा हुआ हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। 

आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम और बच्चे बस में फंसे रहे

घटना के बाद बस में बाइक फंस गई। ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। बाइक को निकालने के लिए क्रेन को बुलाना पड़ा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ही बाइक को निकाला जा सका, जिससे आधे घंटे तक वहां ट्रैफिक जाम हो गया। इस दौरान शव वहीं पड़ा रहा। बस में 15 से 20 बच्चे बैठे थे। लोगों की भीड़ देख बच्चे बस से बाहर नहीं आ पाए।

बड़ी मुश्किल से बच्चे बस से निकल पाए
प्रत्यक्षदर्शी परमजीत सिंह ने बताया कि घटना के दौरान वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी। ड्राइवर मौके से भाग गया था, जबकि बच्चे बस में ही डरे सहमे बैठे रहे। काफी देर तक बच्चे बस में ही रहे। उसके बाद उन्हें बाहर निकाला। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

10वीं पास के लिए सरकारी बैंक- PNB में नौकरी

Posted: 04 Dec 2021 10:33 AM PST

भोपाल
। दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी बैंक (पंजाब नेशनल बैंक) की ओर से जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के 12 जिलों में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती होनी है। आवेदन की लास्ट डेट 15 दिसंबर 2021 है। 

पंजाब नेशनल बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, दतिया, जबलपुर, अशोकनगर, विदिशा, सागर, सिवनी, नरसिंहपुर और मंदसौर में तैनाती की जाएगी। सबसे ज्यादा पोस्ट विदिशा के लिए 5 है। वहीं, अशोकनगर में 4, भोपाल और होशंगाबाद में 3-3, दतिया, उज्जैन में 2-2 और बाकी जिलों में 1-1 पोस्ट हैं।

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा

न्यूनतम 10वीं और अधिकतम 12वीं पास होना या उसके समकक्ष। अंग्रेजी पढ़ने और लिखने का ज्ञान भी होना चाहिए। सेना से रिटायर्ड, हवलदार, विशेष नाइक आदि को प्राथमिकता दी जाएगी। आयु सीमा- 1 जुलाई 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 45 वर्ष होना चाहिए। यह सभी छूट सहित है।

नियम एवं शर्तें
एक आवेदक सिर्फ एक जिले में ही आवेदन कर सकेगा। एक से अधिक आवेदन किए जाने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
जिस जिले के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसका मूल निवासी होना जरूरी है। वहीं, रोजगार पंजीयन भी रहना चाहिए।
जिस कैटेगिरी यानी सामान्य, अजा, जजा, अन्य पिछड़ा वर्ग और जिले का नाम लिफाफे के ऊपर लिखा होना चाहिए।
पात्र अभ्यर्थियों को शारीरिक और ड्रिल में भाग लेने के लिए लेटर के जरिए बुलावा भेजा जाएगा। अपात्र के संबंध में विचार नहीं किया जाएगा।

पंजाब नेशनल बैंक सुरक्षा गार्ड के लिए आवेदन कैसे करें

आवेदन पत्र का लिफाफा रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट से पंजाब नेशनल बैंक अंचल कार्यालय, अरेरा हिल्स जेल रोड भोपाल में 15 दिसंबर 2021 को भेज सकते हैं।
आवेदन पत्र के साथ संबंधित दस्तावेज और प्रमाण पत्र जैसे स्व-सत्यापित फोटो कॉपी अवश्यक दें। वहीं जन्म तारीख, शैक्षणिक योग्यता, मूल निवासी, जाति (जहां लागू हो), रोजगार-जिला सैनिक कल्याण बोर्ड का नया रजिस्ट्रेशन, रक्षा सेवा से जारी डिस्चार्ज सर्टिफिकेट-पीपीओ, पैन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

ठाकुर नर्सिंग होम में व्यापारी की पत्नी की संदिग्ध मौत, पुलिस इन्वेस्टिगेशन शुरू - GWALIOR NEWS

Posted: 04 Dec 2021 05:49 AM PST

ग्वालियर
। माधव गंज स्थित ठाकुर नर्सिंग होम में प्रसव के लिए आई भिंड के व्यापारी की पत्नी की संदिग्ध मौत हो गई। डॉक्टर ने प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को स्वस्थ बताया था। मृत्यु से पहले नर्स ने उसे एक इंजेक्शन लगाया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने के कारण मृत्यु हुई है। डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भिंड के व्यापारी मुकेश जैन अपनी पत्नी पिंकी जैन उम्र 35 वर्ष को लेकर माधव गंज स्थित ठाकुर नर्सिंग होम आए थे। डिलीवरी की डेट तीन दिसंबर 2021 शुक्रवार बताई गई थी। इसलिए शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे पिंकी जैन को भर्ती किया गया। शाम 7:00 बजे ऑपरेशन से पिंकी जैन की बेटी का जन्म हुआ। कन्या के जन्म के बाद डॉक्टरों ने मुकेश जैन एवं परिवार को बताया कि पिंकी और उसकी बेटी दोनों स्वस्थ हैं।

ऑपरेशन के बाद रूम में शिफ्ट करा दिया। पर रात 12 बजे के बाद अचानक पिंकी की तबियत बिगड़ती देख मौके पर मौजूद नर्स ने डॉक्टर से बातचीत कर उसे एक इंजेक्शन लगाया। नर्स ने बताया कि पिंकी को टांके सुखाने के लिए इंजेक्शन लगाया है। इंजेक्शन लगाने के बाद पिंकी की तबियत और बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही पिंकी की सांस उखड़ने लगी और मौत हो गई।

पुलिस इन्वेस्टिगेशन शुरू

पिंकी की मौत होते ही मौके पर मौजूद पति मुकेश व ससुर विमल चन्द्र जैन ने ग्वालियर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को अस्पताल बुलाकर डॉक्टरों पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। हॉस्पीटल में हंगामे की खबर मिलते ही माधौगंज थाने से पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा और हंगामा कर रहे परिजन को शांत कराने के बाद शनिवार सुबह पिंकी के शव को पीएम के लिए डेड हाउस भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। 

पुलिस का कहना
इस मामले में माधौगंज थाना प्रभारी महेश शर्मा का कहना है कि महिला की मौत किन कारणों के चलते हुई है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और जांच की जा रही है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

IGNOU professor recruitment- नोटिफिकेशन जारी, लास्ट डेट 5 जनवरी 2022

Posted: 04 Dec 2021 04:33 AM PST

IGNOU (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) द्वारा सहायक प्राध्यापक भर्ती हेतु जॉब नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 45 पदों के लिए वैकेंसी ओपन की गई है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 5 जनवरी 2022 है।

Indira Gandhi National Open University द्वारा प्रोफ़ेसर 21 पद, एसोसिएट प्रोफेसर 20 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर 3 पद एवं डायरेक्टर के पद के लिए वैकेंसी ओपन की गई है। आयु सीमा, योग्यता एवं आरक्षण आदि की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इग्नू की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। 

न्यू एडमिशन के लिए लास्ट डेट बढ़ाई 

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा सूचना जारी की गई है जिसमें लिखा है 'Fresh Admission for PG and UG Programmes extended till 7th December 2021 for July 2021 Session new' यानी न्यू एडमिशन के लिए लास्ट डेट बढ़ाकर 7 दिसंबर 2021 कर दी गई है. उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

अतिथि शिक्षकों के वेतन में कटौती के आदेश - MP karmchari news

Posted: 04 Dec 2021 04:58 AM PST

भोपाल
। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में अतिथि शिक्षकों के वेतन में कटौती के आदेश जारी किए गए हैं। कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मंडला द्वारा दिनांक 3 दिसंबर 2021 को महत्वपूर्ण आदेश क्रमांक 9294 जारी किया गया है। यह आदेश सिर्फ अतिथि शिक्षकों के संदर्भ में है। 

मध्य प्रदेश ट्राईबल के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य और विकास खंड शिक्षा अधिकारी को संबोधित आदेश में सहायक आयुक्त ने लिखा है कि उन्हें विभिन्न स्तर से शिकायत प्राप्त हुई है कि अतिथि शिक्षक अपनी मनमर्जी से विद्यालय आते हैं एवं चले जाते हैं। दोपहर भोजन अवकाश के बाद स्कूल में उपस्थित नहीं होते। अतः स्कूल के प्राचार्य को निर्देशित किया जाता है कि अपनी संस्था में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित करें। 

यदि कोई अतिथि शिक्षक लंच के बाद चला जाता है तो उसके मानदेय में कटौती की कार्रवाई करें। यदि प्राचार्य कार्यवाही नहीं करते और शिकायत प्राप्त होती है तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आश्चर्यजनक यह है कि आदेश केवल अतिथि शिक्षकों के संदर्भ में है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्या करें.

MP Panchayat Chunav आचार संहिता लागू, कार्यक्रम जारी

Posted: 04 Dec 2021 05:31 AM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसी के साथ पूरे मध्यप्रदेश में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। 

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा इसकी घोषणा की। निर्वाचन की प्रक्रिया दिनांक 13 दिसंबर 2021 से शुरू होगी। पहले चरण का मतदान दिनांक 6 जनवरी 2022 को होगा। पंच एवं सरपंच पद के चुनाव की काउंटिंग 11 जनवरी 2022 को होगी। दूसरे चरण का मतदान 28 जनवरी 2022 को आयोजित किया जाएगा। पंच और सरपंच पद के चुनाव की काउंटिंग दिनांक 2 फरवरी 2022 को होगी। तीसरे चरण की वोटिंग दिनांक 16 फरवरी 2022 को होगी। पंच और सरपंच पद के चुनाव की मतगणना दिनांक 21 फरवरी 2022 को होगी। 

मध्यप्रदेश में आचार संहिता लागू 

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जा मोदी ने मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन को पत्र लिखकर सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा दिनांक 4 दिसंबर 2021 को कर दी गई है। इसलिए चुनाव आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। जो लगातार 23 फरवरी 2022 तक प्रभाव शील रहेगी।

पहले चरण में इन 9 जिलों में होगा मतदान
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, निवाड़ी, अलीराजपुर, पन्ना, नरसिंहपुर, हरदा और दतिया।

दूसरे चरण में इन 7 जिलों में चुनाव
जबलपुर, बुरहानपुर, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, श्योपुर और देवास।

अंतिम चरण में 36 जिलों में होगा मतदान
इनमें राजगढ़, रायसेन, सीहोर, विदिशा, खरगोन, खंडवा, धार, झाबुआ, बड़वानी, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, रीवा, सीधी, सतना, होशंगाबाद, बैतूल, शहडोल, भिंड और मुरैना।
ऐसा रहेगा कार्यक्रम

प्रथम चरण के चुनाव के लिए 13 दिसंबर 2021 से नामांकन पत्र मिलेंगे।
नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है।
पत्रों की जांच 21 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से होगी।
23 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
23 दिसंबर को नाम वापसी के ठीक बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार होगी। उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
6 जनवरी 2022 को मतदान होगा।

दूसरा चरण
चुनाव के लिए 13 दिसंबर 2021 से नामांकन पत्र मिलेंगे।
नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर रहेगी।
पत्रों की जांच 21 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से होगी।
23 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
23 दिसंबर को नाम वापसी के ठीक बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार होगी। उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
28 जनवरी 2022 को मतदान होगा।

तीसरा चरण
चुनाव के लिए 30 दिसंबर से नामांकन पत्र मिलेंगे।
नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2022 रहेगी।
पत्रों की जांच 7 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से होगी।
10 जनवरी दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
अंतिम सूची 10 जनवरी को ही जारी की जाएगी। चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
मतदान 16 फरवरी 2022 को होगा।

कैसे होगी मतगणना
पंच और सरपंच पद के मतों की काउंटिंग मतदान के बाद पोलिंग बूथ की जाएगी।
जनपद और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतगणना विकासखंड मुख्यालय पर होगी।

यहां लिए जाएंगे नामांकन पत्र
जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र जिला मुख्यालय पर, जनपद सदस्य के जिला विकासखंड मुख्यालय, पंच और सरपंच पद के लिए विकासखंड और कलस्टर मुख्यालय पर लिए जाएंगे।

कंट्रोल रूम
राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस 0755-2551076 नंबर पर निर्वाचन संबंधी शिकायत कर सकते हैं। जिलास्तर पर अलग से कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP WEATHER FORECAST- कड़ाके की ठंड का शेड्यूल बदला, तूफानी हवाएं मौसम पर भारी

Posted: 04 Dec 2021 05:12 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम इलाके में कड़ाके की ठंड का शरीर बदल जाए शेड्यूल बदल गया है। जवाद नाम के तूफान के कारण उत्तर की ठंडी हवा कमजोर पड़ रही हैं। जब तक दक्षिण पश्चिम में स्थित समुद्र में उठे तूफान की हवाएं थम नहीं जातीं तब तक कड़ाके की ठंड शुरू नहीं होगी। 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तूफान की हवाओं को शांत होने में 1 सप्ताह का समय लग सकता है। इसके बाद पूरे मध्यप्रदेश में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला जाएगा। अनुमान लगाया गया है कि इस साल, पिछले सालों की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ेगी। फरवरी 2022 तक तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है।

एक हफ्ते इंतजार की वजह यह भी

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि उत्तर भारत में अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। दूसरा शनिवार को पहुंच जाएगा। इन दोनों के कारण कश्मीर घाटी, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी होगी। जब यह दोनों सिस्टम वहां से क्रॉस हो जाएंगे, तब वहां बर्फ पिघलेगी। इसके बाद हमारे यहां सर्द हवा आएगी और ठंड बढ़ेगी। इसमें भी 5,6 दिन लग सकते हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- मिनरल वाटर पीने वाले सावधान, नाले के पास टूटी पाइप लाइन से पानी भरा जाता है

Posted: 04 Dec 2021 03:35 AM PST

भोपाल
। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसका खुलासा हो गया है। वीडियो कोलार का बताया जा रहा है। भोपाल शहर की ऑफिस और घरों में मिनरल वाटर सप्लाई करने वाले यहां से कैंपर में पानी भरते हुए दिखाई दे रहे है। 

पता चला है कि कोलार क्षेत्र के नयापुरा में केरवा डैम से आने वाली पाइप लाइन में कट लगा दिया गया है। इसके कारण पाइप लाइन से लगातार पानी बहता रहता है। कोलार क्षेत्र की अवैध कालोनियां जहां पाइपलाइन नहीं है, वहां के लोग नयापुरा से पानी भरते हैं। वायरल वीडियो में घरों और ऑफिसों में आरओ वाटर सप्लाई करने वाले दो लोग दिखाई दे रहे हैं जो वाटर कैंपर में केरवा डैम की पाइप लाइन का पानी डायरेक्ट भर रहे हैं।

मिनरल वाटर खराब तो लिवर डैमेज 

यहां ध्यान देना जरूरी है कि जो लोग आरओ वाटर पीते हैं, यदि मैं नियमित रूप से खराब पानी पिलाया गया तो उनका लिवर डैमेज हो जाता है। गाल ब्लैडर में स्टोन की समस्या भी खराब पानी के कारण ही आती है। नियमित रूप से आरओ वाटर पीने वाले लोग, सामान्य नागरिकों से ज्यादा सेंसिटिव होते हैं। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

कौटिल्य एकेडमी- स्टूडेंट्स से 25 करोड़ नगद फीस लेकर, टैक्स चुराया - INDORE NEWS

Posted: 04 Dec 2021 03:56 AM PST

इंदौर
। देश के कई विद्वानों के अनुसार टैक्स की चोरी करना एक प्रकार का देशद्रोह है। बच्चों को अच्छी शिक्षा और करियर का मार्गदर्शन देने का दावा करने वाली कौटिल्य एकेडमी कोचिंग से आयकर विभाग को बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी मिली है। टैक्स चुराने के लिए स्टूडेंट्स से नगद फिर भी ली जाती थी। 

आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि कौटिल्य एकेडमी कोचिंग ग्रुप के यहां छानबीन के बाद पाया गया कि स्टूडेंट्स से 25 करोड़ रुपए फीस के रूप में नगद लिए गए। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को यह भी पता चला है कि फ्रेंचाइजी से और रॉयल्टी से प्राप्त इनकम को छुपाया गया और दूसरे खातों में शिफ्ट किया गया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में पेरेंट्स कौटिल्य अकादमी पर विश्वास करते हैं। 

डिजियाना ग्रुप- बेनामी लेनदेन, डमी कंपनियों का हिसाब किताब मिला

इंदौर शहर में केबल टीवी का कारोबार करने वाले डिजियाना ग्रुप के यहां से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को बड़े पैमाने पर बिजली कंपनियों का हिसाब किताब और बेनामी लेन देन मिला है। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि टैक्स चुराने के लिए कंपनी में बड़े पैमाने पर नगद में फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन किए हैं।

टैक्स चोरी कर बचाई गई आय को अचल संपत्तियों में निवेश किया गया है। एंट्री ऑपरेटरों से डमी कंपनियोें के माध्यम से 40 करोड़ की एंट्री भी ग्रुप ने ली है। इस मामले में मुख्य एंट्री ऑपरेटर, की हैंडलर के साथ ही डमी डायरेक्टरों की भी पहचान की गई है। इनके यहां भी जांच की गई। इसमें डमी डायरेक्टरों और संचालकों ने भी माना है कि कंपनियां केवल कागजी हैं और इसमें वह मुख्य ऑपरेटर के इशारे पर काम करते हैं। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया इंदौर न्यूज़ पर क्लिक करें.

Omicron News- 40 देशों में अब तक एक भी मौत नहीं: विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट

Posted: 04 Dec 2021 12:00 AM PST

नई दिल्ली।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की ताजा रिपोर्ट कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की दहशत को कम करती है। WHO की रिपोर्ट के अनुसार ओमिक्रोन वायरस दक्षिण अफ्रीका के बाद दुनिया के 38 देशों में फैल चुका है परंतु अब तक इस वायरस से प्रभावित एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। इससे पहले साउथ अफ्रीका से खबर आई थी कि कोरोनावायरस के इस नए वेरिएंट से संक्रमित लोग प्राथमिक इलाज के बाद स्वस्थ हो रहे हैं। 

कोरोनावायरस की दूसरी लहर में अपने परिजनों की अकाल मृत्यु देख चुके भारत के नागरिक इस नए वेरिएंट से काफी डरे हुए हैं। भारत के कई राज्यों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही शुरू हो गई है। एयरपोर्ट पर जांच पड़ताल की प्रक्रिया कड़ी कर दी गई। भारत में सबसे पहले कर्नाटक में 2 मरीज मिले थे उसके बाद मुंबई, दिल्ली, जामनगर, हैदराबाद, तिरुच्चिराप्पल्ली, जयपुर और श्रीनगर में भी संदिग्ध मिले। 

कर्नाटक से ओमिक्रोन का मरीज फरार 

भारत में सबसे पहले कर्नाटक में 2 मरीज मिले थे। इनमें से एक साउथ अफ्रीका से आया था जबकि दूसरा लोकल डॉक्टर है। लोकल डॉक्टर की कोई ट्रैवल्स हिस्ट्री रही है। कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को बताया था कि मरीज ने एक प्राइवेट लैब की रिपोर्ट पेश की है जिसमें उसे कोविड-19 नेकेड बताया गया है। शुक्रवार को कर्नाटक सरकार ने बताया कि मरीज कर्नाटक राज्य से बाहर चला गया है। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया Hindi Samachar पर क्लिक करें.

Bihar Teachers Vacancy- डेढ़ लाख पदों पर भर्ती की जाएगी

Posted: 03 Dec 2021 07:08 PM PST

पटना
। बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने विधानसभा में बताया है कि दिसंबर के महीने में पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 150000 से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी ओपन की जाएगी। रिक्रूटमेंट की प्रोसेस 2022 के शुरुआत में पूरी कर ली जाएगी। 

विधानसभा में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा 40000 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है और डेढ़ लाख शिक्षकों की नियुक्ति करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि हर ग्राम पंचायत में एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोला जा रहा है। किसी भी स्कूल में शिक्षकों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। 

भारत में स्कूली शिक्षा चुनावी मुद्दा बना 

दरअसल भारत में स्कूली शिक्षा अब चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है। आम नागरिक अब जाति और धर्म के नाम पर नहीं बल्कि स्कूल और अस्पताल की मांग करने लगे हैं। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की मांग बढ़ती जा रही है। दिल्ली राज्य में अरविंद केजरीवाल सरकार ने अच्छे स्कूल बनाकर पूरे देश के सामने उदाहरण पेश कर दिया है और सभी राज्य सरकारों के सामने यह चुनौतीपूर्ण स्थिति है। 

अधिकारी ने सिर्फ वीकेंड के लिए लग्जरी बंगला बनवाया था, अब तक 4 करोड़ की संपत्ति मिली - INDORE NEWS

Posted: 04 Dec 2021 03:56 AM PST

इंदौर
। आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ द्वारा एमपी स्टेट एग्रो (धार) के जिला प्रबंधक रमेशचंद्र रूपारिया के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी अनिरूद्ध वाधिया ने बताया कि 237 आलोक नगर स्थित प्लाॅट पर आलीशान बंगला मिला है। इस लग्जरी बंगले में विलासिता के सभी सामान मौजूद हैं। रमेशचंद्र रूपारिया यहां वीकेंड पर छुट्टी मनाने आते थे। 

EOW द्वारा रमेशचंद्र रूपारिया के इंदौर, धार, शाजापुर और भोपाल स्थित ठिकानों पर जांच की कार्यवाही की जा रही है। EOW की ओर से बताया गया कि अब तक रमेशचंद्र को कुल ₹8000000 वेतन मिला है और उनके पास से चार करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। ईओडबल्यू एसपी धनंजय शाह ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद सबसे पहले हमारी टीम ने सभी शहरों में संपत्ति का भौगोलिक सत्यापन किया था। इसके बाद कार्रवाई की गई है।

शाजापुर में हॉस्पिटल और फार्म हाउस

डीएसपी आरडी मिश्रा के मुताबिक रूपारिया ने शाजापुर में मकान के अलावा, फार्म हाउस भी बना रखा है। परिजन के नाम चार मंजिला हाॅस्पिटल भी मिला है। बेटे के नाम पर दो कार भी पता चली है। फार्म में ट्रैक्टर, ट्राॅली भी मिली है। भोपाल में भी एक फ्लैट मिला है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया इंदौर न्यूज़ पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- पेट दर्द का इलाज कराने गए थे, कोरोना पॉजिटिव निकला

Posted: 03 Dec 2021 05:35 PM PST

ग्वालियर
।  मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में कोविड-19 पॉजिटिव के 2 मामले सामने आए। इससे पहले गुरुवार को भी दो मामले सामने आए थे। इस प्रकार ग्वालियर में कुल संख्या 4 हो गई। इनमें से दो ऐसे हैं जिन्हें कोई परेशानी नहीं थी। एक व्यक्ति पेट दर्द का इलाज कराने गया था जबकि दूसरे व्यक्ति ने छुट्टी मना कर काम पर वापस जाने के लिए RTPCR करवाया था। 

ग्वालियर में रहने वाले 48 वर्षीय व्यक्ति भारतीय सेना में जवान हैं। पिछले 1 महीने से वह ग्वालियर में है। कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। सर्दी, खांसी, जुकाम-बुखार जैसा भी कुछ नहीं था। केवल पेट में दर्द हुआ था। डॉक्टर के पास पेट दर्द की दवाई लेने गए थे। डॉक्टर ने कैजुअली RTPCR के लिए बोल दिया। रिपोर्ट में उन्हें कोविड-19 पॉजिटिव बताया गया है। 

दूसरा व्यक्ति 35 वर्षीय एक युवक है। वह विशाखापट्टनम में एक ऑयल कंपनी में जॉब करता है। छुट्टी मनाने के लिए 20 दिन पहले ग्वालियर आया था। पूरी तरह से स्वस्थ है, कोई परेशानी नहीं है। काम पर वापस लौटने से पहले प्रोटोकॉल पूरा करने के लिए RTPCR हेतु सैंपल दिया था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

डंक मारने वाली मधुमक्खी को पाला क्यों जाता है, मार क्यों नहीं दिया जाता- GK in Hindi

Posted: 03 Dec 2021 11:57 PM PST

आप किसी से भी पूछिए मधुमक्खी क्या करती है, जवाब मिलेगा मधुमक्खियां शहद बनाती हैं। खेत और बाग बगीचों में लगे फूलों से परागकण की चोरी करती है और अपने लिए शहद जमा कर लेती है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि यदि ऐसा ही है तो फिर डंक मारने वाली मधुमक्खी को पाला क्यों जाता है, मार क्यों नहीं दिया जाता। आइए इसी सवाल का जवाब पता करते हैं:-

भगवान ने मधुमक्खी को क्यों बनाया, प्रकृति में किस काम आती है

इंपीरियल कृषि अनुसंधान संस्थान में काम करने वाले वैज्ञानिक सीसी घोष ने लंबी स्टडी के बाद बताया कि मधुमक्खी हम मनुष्यों को एक रुपए की शहद व मोम देती है तो दस रुपए की कीमत के बराबर कृषि उत्पादन बढ़ा देती है। Indian Agricultural Research Institute: ICAR में किए गए परीक्षण के बाद जो परिणाम सामने आए वह चौंकाने वाले थे। सौंफ के जिन फूलों का मधुमक्खी द्वारा परागीकरण किया गया उनमें 85% बीज बन गए जबकि जिन फूलों को मधुमक्खियों से दूर रखा गया उनमें से मात्र 6.1% ही बीज बन पाए। ऐसा सभी प्रकार की फसलों के साथ हुआ।

मधुमक्खी का खेती में क्या फायदा होता है

यानी मधुमक्खी शहद और मोम बनाने के लिए पैदा नहीं हुई बल्कि वह बीजों का उत्पादन करने के लिए पैदा हुई है। यदि मधुमक्खी नहीं होगी तो बीजों का उत्पादन कम हो जाएगा। ऐसा होने पर फसलों का उत्पादन कम हो जाएगा और 1 दिन फसल पैदा करने के लिए बीज बचेगा ही नहीं। 

मधुमक्खी, मनुष्यों के लिए शहद क्यों बनाती है

कुल मिलाकर डंक मारने वाली मधुमक्खी बड़े काम की चीज है। उसका जन्म मनुष्य हेतु शहद बनाने के लिए नहीं हुआ। फूलों से परागकण लाकर मधुमक्खी अपने लिए इमरजेंसी फूड तैयार करती है, जिसे शहद कहा जाता है। यह हमारे लिए नहीं होता बल्कि उसके लिए होता है। सर्दी के मौसम में मधुमक्खी शहद खाकर जिंदा रहती हैं। साल में ऐसे ही दो-तीन अवसर आते हैं जब मधुमक्खी को फूल नहीं मिलते। तब वह शहद पर ही निर्भर करती है।  (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

Post Bottom Ad

Pages