आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 11, 2021

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़:अनियंत्रित बाइक से गिरी महिला ट्रक की चपेट में आई, मौत

Posted: 11 Dec 2021 06:27 AM PST


बाल-बाल बचा बाइक चला रहा पुत्र,निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में हुआ हादसा

आजमगढ़: निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में शनिवार को दोपहर बाइक से जा रही मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा बेटा बाल-बाल बच गया। हादसे की

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: टीडी कालेज ने गाजीपुर को 2-1 गोल से किया पराजित

Posted: 11 Dec 2021 06:12 AM PST


शिब्ली कालेज में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई

शिब्ली कालेज ने सहजानंद कालेज ग़ाज़ीपुर को पेनाल्टी शूट में हराया

आजमगढ़: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालीय दो दिवसीय पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के खेल

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Posted: 11 Dec 2021 06:00 AM PST


शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर बाईपास पर हुआ हादसा

आजमगढ़: शहर कोतवाली क्षेत्र के गोदाम घाट पुल के समीप करतालपुर बाईपास पर शुक्रवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन गिरकर घायल हो गया। हादसे की भनक लगते ही राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई, तो मौका पाते ही ट्रक

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: गलत हरकत से परेशान हो कर दी आटो चालक की हत्या

Posted: 11 Dec 2021 05:50 AM PST


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ के पास शुक्रवार की शाम मिली थी लापता ऑटो चालक की लाश

आजमगढ़ : गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ के समीप शुक्रवार की शाम आटोरिक्शा चालक की लाश मिलने के बाद पुलिस की विवेचना ऐसी रंग लाई कि दोनों आरोपित दबोच लिए गए। मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बरवासागर निवासी आटो चालक मुसाफिर (40) चार दिसंबर को सुबह घर से रोज की तरह आटो रिक्शा लेकर निकले थे। शाम को पत्नी ने दवा लाने के लिए बात की। उसके बाद घर न आने पर पत्नी ने मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो मोबाइल स्विच आफ बताने लगा।स्वजन ने नात-रिश्तेदार तक खोजबीन की, लेकिन पता न चलने पर पत्नी रमावती ने दूसरे दिन मेंहनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस बीच चालक की लाश मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर विमल प्रकाश राय ने मृतक के मोबाइल के जरिए आरोपितों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त कर ली। मोबाइल लोकेशन के आधार पर नायब दारोगा प्रमोद यादव मय हमराही गंभीरपुर थाना के ग्राम सभा कलंदरपुर गांव निवासी अशरफ के घर पहुचे। पूछताछ के दौरान जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले अनौरा के पास बस से उतरा। इतने में मुसाफिर टेंपो लेकर आ गए और कहे कि कहां चलना है, मैं चलूंगा। उनके कहने पर आटो में बैठ गया, तो रास्ते में अश्लील हरकत करने लगे। बार-बार परेशान कर रहे थे, तो अपने साथी को बुलाया। उसके बाद उसे खेत में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। आटोरिक्शा को जीयनपुर में एक व्यक्ति को पांच हजार में बेच दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की निशानदेही पर आटोरिक्शा, मोबाइल बरामद कर सुसंगत धाराओं में चालान दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री बताई गई हैं।

आज़मगढ़: निशुल्क मेडिकल कैम्प में भारी संख्या में लाभान्वित हुए ग्रामीण

Posted: 11 Dec 2021 04:40 AM PST



अतरौलिया के देहुला शोभा ग्राम में डॉ मनीष त्रिपाठी ने मरीजों का उपचार किया

भाजपा सदस्यता अभियान के लिए 21 ई- रिक्शों को रवाना किया गया

आज़मगढ़: अतरौलिया में आयोजित नि:शुल्क मेडिकल कैंप में भारी संख्या में ग्रामीण पंहुचे जहां अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष त्रिपाठी ने उनका इलाज कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: लेखपाल व पत्नी की जघन्य हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश,07 गिरफ्तार

Posted: 11 Dec 2021 03:58 AM PST



प्रेमी के साथ मिल बहू ने कराई थी सास-ससुर की हत्या,मुख्य आरोपित पर 25 हजार का इनाम

ब्लाइंड डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाने वाली पुलिस टीम को 15 हजार का इनाम घोषित

आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र के पित्थौरपुर गांव में 28 नवंबर की रात लेखपाल और उनकी पत्नी की हत्या का राजफाश करते हुए पुलिस ने मृतक की बहू समेत सात आरोपिताें को गिरफ्तार

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: एसकेडी में बच्चों के सम्पूर्ण विकास को मातृ सम्मेलन आयोजित हुआ

Posted: 11 Dec 2021 03:38 AM PST



पैरेंटिंग एक्सपर्ट और बाल रोग विशेषज्ञ ने बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की

आज़मगढ़: जिले के जहानागंज क्षेत्र के धनहुंआ स्थित एसकेडी विद्या मन्दिर में शनिवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की विभिन्न

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: "कलियुग का कोरोना पुराण" पुस्तक का डा. हरिहर कृपालु ने किया विमोचन

Posted: 11 Dec 2021 03:16 AM PST


किसी भी समस्या के समाधान हेतु विज्ञान और अध्यात्म दोनों की आवश्यकता है- पद्मश्री डॉ. हरिहर कृपालु त्रिपाठी

आजमगढ़: 11 दिसंबर: आज मानव की किसी भी समस्या के समाधान हेतु विज्ञान और अध्यात्म दोनों की आवश्यकता है यदि दोनों एक साथ मिलकर काम करें तो किसी भी समस्या का

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: अखिलेश यादव को हुआ है लाइलाज रोग: केशव प्रसाद मौर्य

Posted: 10 Dec 2021 06:54 AM PST



सभी जिलों में बिना भेदभाव के विकास किया जा रहा है- उपमुख्यमन्त्री

सपा,बसपा, कांग्रेस ने शोषण व भ्रष्टाचार किया है, जिसका दंड उन्हें मिल रहा है

आजमगढ़: जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जमकर निशाना साधा। लगभग चार घंटे विलम्ब से पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: एसपी ने पहले दिए दिशा-निर्देश, फिर भोजन की मेज पर पूछी समस्याएं

Posted: 10 Dec 2021 06:04 AM PST



पुलिस अधीक्षक ने जहानागंज थाने का किया निरीक्षण

अपराधियों की संपत्तियाें का पता लगाने का दिया निर्देश

आजमगढ़ : पूरा थाना साहब के पहुंचने पर सहमा था कि किस बात पर नाराज हो जाएं, लेकिन ऐसा नहीं था। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जहानागंज थाने का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश देने के बाद कर्मचारियों के साथ भोजन की मेज पर

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़:  ट्रेवेल एजेंसी मालिक के आवास व दफ्तर का पुलिस ने तोड़ा ताला

Posted: 10 Dec 2021 05:49 AM PST


बरदह के राजेपुर स्थित टूर एंड ट्रेवेल एजेंसी का मालिक लाखों की ठगी कर फरार है

पुलिस ने आवास व कार्यालय से कुल 80 पासपोर्ट बरामद किया

आजमगढ़: बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राजेपुर स्थित टूर एंड ट्रेवेल एजेंसी के मालिक के फरार होने से मचे हंगामे के बाद प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। विदेश भेजने के नाम पर एजेंसी ने पासपोर्ट के साथ लाखों रुपये ठग लिए थे। कुछ दिन

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages