सुल्तानपुर टाइम्स |
- डॉक्टर ने पत्नी-2 बच्चों को मार डाला,नोट में लिखा- ओमिक्रॉन सबको मार डालेगा
- घर के बरामदे में सोए गांव प्रधान को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली,मौके पर ही मौत
- शादी में गई मासूम ,हैवान ने मुंह पर टेप चिपका कर किया रेप
- जेई को युवती का अल्टीमेटम- 3 दिन के अंदर शादी करो वरना जेल जाओगे
- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कैम्पस चयन 06 दिसम्बर को
- डीएम ने अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम को हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ
- पूरब से लेकर पश्चिमी यूपी तक कई जिलों में हल्की बारिश
| डॉक्टर ने पत्नी-2 बच्चों को मार डाला,नोट में लिखा- ओमिक्रॉन सबको मार डालेगा Posted: 03 Dec 2021 09:58 PM PST
लखनऊ कानपुर के कल्याणपुर में रहने वाले डॉ. सुशील कुमार ने शुक्रवार शाम पत्नी और बेटा-बेटी की हत्या कर दी। उन्होंने पहले पत्नी के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया। फिर बेटे और बेटी का गला घोंट दिया। सुशील ने शाम करीब साढ़े 5 बजे अपने भाई डॉ. सुनील को मैसेज भेजा कि पुलिस को इनफार्म करो, मैंने डिप्रेशन में हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन उससे पहले वह फरार हो गया।मौके से 10 पेज का एक नोट मिला है। इसमें लिखा है कि अब और कोविड नहीं, ये कोविड अब सभी को मार डालेगा। ओमिक्रॉन किसी को नहीं छोड़ेगा, अब लाशें नहीं गिननी हैं। अपनी लापरवाही के चलते करियर के उस मुकाम पर फंस गया हूं। जहां से निकलना असंभव हैं।इंद्रानगर में डिविनिटी अपार्टमेंट में डॉ. सुशील कुमार अपनी पत्नी 48 साल की चंद्रप्रभा के साथ रहते थे। वे रामा मेडिकल कॉलेज की फॉरेंसिक टीम के हेड हैं। उनके बेटे 18 साल के शिखर सिंह और बेटी 16 साल की खुशी सिंह भी इसी अपार्टमेंट में रहते थे। शुक्रवार शाम 5.32 बजे डॉ. सुशील कुमार ने अपने भाई सुनील को आखिरी मैसेज किया।इस मैसेज को पढ़ने के बाद सुनील अपार्टमेंट पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने दरवाजा तुड़वाया। अंदर पहुंचे तो उन्हें चंद्रप्रभा, शिखर और खुशी की लाश मिलीं। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस छानबीन में घटनास्थल पर एक डायरी में नोट भी मिला। जिसमें डॉ. सुशील कुमार ने परिवार की हत्या समेत अपने जिंदगी को लेकर बातें लिखी थीं।भाई सुनील के मुताबिक, डॉ. सुशील कुछ समय से डिप्रेशन में थे। वह हत्या के बाद कहां है, ये किसी को नहीं पता है। इसलिए पुलिस उनकी तलाश कर रही है। |
| घर के बरामदे में सोए गांव प्रधान को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली,मौके पर ही मौत Posted: 03 Dec 2021 09:08 PM PST अमेठी मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में अज्ञात हमलावरों ने बीती रात लगभग 12 बजे घटना को अंजाम दिया। निजामुद्दीनपुर गांव के प्रधान गुरुशरण यादव अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। अन्य परिजन घर के अंदर सोए हुए थे। रात लगभग बारह बजे अज्ञात हमलावरों ने सोते समय ही गुरुशरण को एक गोली कनपटी के पास और दूसरी गोली सीने और पेट के बीच बगल से मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। गोली की आवाज सुनकर घर के अंदर सोए परिजन जाग गए। परिजनों की आवाज पर कोई हरकत न होने पर जब गुरुशरण को देखा तो उनकी गोली लगने से मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। रात में ही पुलिस अधीक्षक और अन्य आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरु की है। प्रधान की मौत से गांव में हड़कंप मचा है तो परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। |
| शादी में गई मासूम ,हैवान ने मुंह पर टेप चिपका कर किया रेप Posted: 03 Dec 2021 08:48 PM PST लखनऊ के बंथरा में शादी समारोह में परिवार संग शामिल होने आई सात वर्षीय मासूम का युवक ने अपहरण कर लिया। बच्ची को समारोह स्थल से कुछ दूर ले जाने के बाद उसके साथ रेप किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने मासूम के मुंह पर टेप चिपका दिया। बच्ची के साथ हैवानियत करने के बाद आरोपी उसे खेत में ही छोड़ कर भाग निकला। इस बीच बच्ची को तलाशते हुए परिवार वाले खेत की तरफ पहुंचे। जहां उन्हें बच्ची बेसुध हालत में पड़ी मिली।डीसीपी मध्य डॉ. ख्याति गर्ग के मुताबिक गुरुवार रात सात वर्षीय बच्ची का परिवार शादी में शामिल हुआ था। जिसमें बंथरा निवासी शिवम सिंह (22) भी आया था। परिवार वाले खाना खा रहे थे। इस बीच बच्ची पंडाल में घूम रही थी। मौका पाकर शिवम बच्ची को पंडाल से अगवा कर ले गया। खाना खाने के बाद परिवार वाले बेटी को तलाशने लगे। खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। शादी समारोह से सात वर्षीय मासूम के गुम होने से हड़कंप मच गया। बाराती भी बच्ची की तलाश में जुट गए। पूरी रात आस-पास के इलाकों में खोजबीन की जाती रही। साथ ही बंथरा पुलिस को भी वारदात की सूचना दी गई थी। डीसीपी ख्याति गर्ग के अनुसार मासूम के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद कई टीमें बना कर छानबीन की जा रही थी। गुरुवार रात से लापता मासूम शुक्रवार सुबह एक खेत में बेसुध हालत में पड़ी मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शरीर पर चोट भी लगी थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक बच्ची के मुंह पर टेप लगाया था। छानबीन करने पर पता चला कि शिवम बच्ची को लेकर खेत के पास पहुंचा था। जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची शोर मचा रही थी। इसलिए शिवम ने उसके मुंह पर टेप चिपका दिया था। जिससे उसकी आवाज किसी को सुनाई नहीं पड़ी। फिलहाल बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है। साथ ही परिवार की तहरीर पर अपहरण और दुराचार की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बारात में वीडियोग्राफी हो रही थी। बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक वीडियोग्राफर से फुटेज हासिल कर छानबीन की जा रही थी। इस दौरान शिवम सिंह के साथ बच्ची जाती हुई नजर आई। पूछताछ करने पर जानकारी मिली की रात में शिवम भी समारोह में आया था। जो बच्ची के लापता होने के बाद से ही गायब है। इंस्पेक्टर के अनुसार शिवम के घर पर दबिश देने पर वह नहीं मिला। उसकी मां से बेटे के ठिकाने की जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। |
| जेई को युवती का अल्टीमेटम- 3 दिन के अंदर शादी करो वरना जेल जाओगे Posted: 03 Dec 2021 08:49 PM PST लखनऊ लिव इन रिलेशन में रहने वाले बिजली विभाग के जेई ने युवती से शादी से इनकार कर दिया। घरवालों ने जेई का रिश्ता रुपयों के लालच में दूसरी जगह तय कर दिया। इससे नाराज युवती ने इज्जतनगर थाना पुलिस को रेप की तहरीर दी। गुरुवार दोपहर से लेकर शुक्रवार शाम तक थाने में हंगामा और पंचायत चलती रही। युवती ने जेई को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। तीन दिन में जेई युवती से शादी करे नहीं तो जेल जायेगा। बुलंदशहर के रहने वाले ललित कुमार सीबीगंज के बिजली विभाग के स्टोर में जेई है। उसका बदायूं में सहसवान की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों बरेली में मकान लेकर लिव इन रिलेशन में रहने लगे। युवती प्राइवेट जॉब करती थी। जेई ने उसकी जॉब छुड़वा दी। कहा कि वह पढ़ाई करे। अच्छी सरकारी नौकरी लग जायेगी। जेई की बातों में आकर युवती पढ़ाई करने लगी। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। जेई ने उससे शादी करने का वादा किया था।लिव इन रिलेशन की भनक जब जेई के घरवालों को लगी तो उन्होंने इसका काफी विरोध किया। इसके बाद जेई कि शादी दूसरी जगह तय कर दी। मामले की जानकारी युवती को लगी तो उसने विरोध किया। जिस पर जेई ने भी युवती के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। गुरुवार को युवती ने इज्जतनगर थाना पुलिस को तहरीर देकर रेप का आरोप लगाया। इसपर पुलिस ने जेई को हिरासत में ले लिया। गुरुवार से लेकर शुक्रवार शाम तक थाने में पंचायत चलती रही। दोनों पक्षों के काफी लोग इकट्ठे हो गये। युवती ने जेई और उसके परिवार वालों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। जेई युवती से शादी करेगा, नहीं तो जेल जायेगा। परिवार वालों की सुपुर्दगी में थाना पुलिस ने जेई को दे दिया है। |
| राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कैम्पस चयन 06 दिसम्बर को Posted: 03 Dec 2021 05:32 AM PST सुलतानपुर प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पयागीपुर अरूण कुमार ने बताया कि हीरो मोटोकार्प लिमिटेड हरिद्वार (उत्तराखण्ड) द्वारा 06.12.2021 को प्रातः 10ः00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पयागीपुर में व्यवसाय (ट्रेड)-फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक मोटरव्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर एवं वेल्डर (वर्ष-2018, 2019, 2020) में (NCVT & SCVT) उत्तीर्ण आयु- 18 से 26 वर्ष के अभ्यर्थियों के लिये एक कैम्पस चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कम्पनी द्वारा प्रशिक्षार्थियों को रूपया 19662/- प्रतिमाह (सी0टी0सी0), इन हैण्ड-13666/- दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठायें। अधिक जानकारी हेतु एच0एन0 शुक्ला से0नि0 मण्डल प्रभारी(प्लेसमेन्ट/शिशिक्षु) मो0नं0-9451535454 से सम्पर्क कर सकते है।उन्होंने बताया कि समस्त अभ्यर्थी संस्थान परिसर में कोविड-19 के अन्तर्गत निहित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करें एवं साथ ही सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन भी करें। किसी भी अभ्यर्थी को मास्क के बिना साक्षात्कार में सम्मिलित नहीं किया जायेगा। |
| Posted: 03 Dec 2021 03:36 AM PST सुलतानपुर अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, कार्यालय पर आज शुक्रवार को दिव्यांग बच्चो का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से आये सैकड़ो की संख्या में दिव्यांग बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स व बी.एस.ए. दीवान सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर शांति का प्रतीक सफेद कबूतर छोड़कर शांति का संदेश दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चो जिसमें बालिका वर्ग पचास मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रस्साकसी में बल्दीराय तहसील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लम्भुआ द्वितीय पर रहा, सामान्य दौड़ पचास मीटर प्राथमिक में अमरजीत कादीपुर प्रथम, बीरसिंह भदैया द्वितीय, बालिका वर्ग में सुषमा अखण्डनगर प्रथम, कुर्सी दौड़ प्राथमिक वर्ग बालक में उत्कर्ष दूबेपुर प्रथम, सुदामा पीपी कमैचा द्वितीय, बालिका में अंशिका प्रथम श्रेया द्वितीय, उच्चप्राथमिक में आर्यन प्रथम व शिवांश द्वितीय, बालिका वर्ग में मुस्कान प्रथम व शिल्पी द्वितीय, छूकर पहचानांे में बालक में सहदेव प्रथम व शिव द्वितीय, बालिका वर्गत में सुमन प्रथम व आँचल द्वितीय, गायन में आशुतोष प्रथम व सुमन द्वितीय, लोक नृत्य में अंतिमा प्रथम व आँचल द्वितीय, वाल थ्रो में आर्यन वर्मा प्रथम व अमन द्वितीय, निबंध बालक में गौरव अखण्डनगर ने प्रथम बालिका वर्ग में शिल्पी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग अस्थि बाधित दौड़ में तानिया जयसिंहपुर प्रथम को डीएम रवीश गुप्ता ने मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के पूर्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह, वित्त लेखाधिकारी राम यश यादव, प्रभारी समेकित शिक्षा रवींद्र कुमार वर्मा ने डीएम व सीडीओ को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर श्याम सुंदर यादव, सुभाष यादव, जटाशंकर, दिनेश वर्मा, शशिप्रकाश, विनोद सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, आर्यन प्रजापति, रजनी, अंजना तिवारी, तबसुम परवीन, संतोष कुमारी सहित दिव्यांग बच्चे व अभिभावक अध्यापक सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे। |
| पूरब से लेकर पश्चिमी यूपी तक कई जिलों में हल्की बारिश Posted: 03 Dec 2021 03:15 AM PST
लखनऊ वैसे तो मौसम में बदलाव पिछले दो दिनों से देखने को मिल रहा था लेकिन आज शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गयी है। लखनऊ में सुबह-सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। ऐसी संभावना है कि आज शुक्रवार को पूरे दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। ये बदलाव पूरब से लेकर पश्चिमी यूपी तक देखने को मिल रहा है। फिलहाल हल्की बारिश की सूचना लखनऊ के ही कुछ इलाकों से आई है लेकिन आज पास के कई जिलों में बारिश हो सकती है। रुहेलखंड के कुछ इलाकों को छोड़ दें तो पूरे उत्तर प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। उधर बिहार की सीमा से लगे जिलों में भी मौसम का वैसा बदलाव अभी तक देखने को नहीं मिला है।मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 4 दिसंबर शनिवार से पूरे प्रदेश में मौसम खुल जायेगा।ये जरूर है कि 5 दिसंबर को फिर से पश्चिमी यूपी में मौसम बदल सकता है। मौसम में आये इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी ही देखी गयी है। ज्यादातर शहरों में 1 दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 20 से 27 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |