सुल्तानपुर टाइम्स |
- प्रधानमंत्री ने कहा यूपी में अब निवेश भी बढ़ रहा है और अपराधी अपनी जमानत खुद रद्द करवा कर जेल जा रहे हैं
- दो दिनों तक 18 जिलों में बारिश का अलर्ट
- चुनाव आयोग की टीम ने कहा किसी भी राज्य में चुनाव टालना मुमकिन नहीं
- बकरी ने इंसान जैसी शक्ल दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म
- जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी
- सिपाही ने महिला डांसर के साथ किया अश्लील डांस,एसपी ने किया सस्पेंड
- 2 लड़कियों को बैठाकर स्टंट कर रहा था युवक, पुलिस ने काटा 7500 का चालान
- UP में कई जिलों के आईपीएस बदलने की तैयारी
- जिलानिर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
- पति के शव के दो हकदार,पत्नियां बोलीं- मैं लूंगी
- वरुण गांधी का तंज- रात में कर्फ्यू और दिन में लाखों की रैली समझ से परे
- 28 दिसंबर को ग्रहमंत्री अमित शाह की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने झोकी ताकत, रविवार को रैली स्थल पर की पूजा-अर्चना
- जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी
- अश्लील हरकत पर केस
- छेड़खानी के विरोध पर छात्रा की पिटाई
| Posted: 28 Dec 2021 03:21 AM PST
लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को कानपुर पहुंचे। आईआईटी में दीक्षांत समारोह के बाद टिकट खरीदकर मेट्रो की सवारी की। वहां से प्रधानमंत्री निराला नगर पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कनपुरिया अंदाज में लोगों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने ठग्गू के लड्डू का जिक्र किया। पनकी हनुमान जी को प्रणाम किया। मोदी ने कानपुर के लोगों की हाजिर जवाबी की भी जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने पांच दिन पहले कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां पड़े इनकम टैक्स की छापेमारी का जिक्र किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि ट्रक भर-भर कर नोट मिले हैं, अब ये लोग कह रहे हैं कि वो हमारे नहीं हैं। कहा कि 2017 से पहले यूपी में भ्रष्टाचार का इत्र छिड़क रखा था, वो फिर बाहर आ गया है।यूपी के लोग सब देख रहे हैं। पिछली सरकार ने यूपी को लूटा है। इसीलिए वो यूपी का विकास करने वालों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जिस काम का शिलान्यास करती है उसे पूरा करने के लिए हम दिन रात एक कर देते है।कानपुर मेट्रो का शिलान्यास हमारी सरकार ने किया, हमारी सरकार इसका लोकार्पण भी कर रही है।पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास हमारी सरकार ने किया, हमारी ही सरकार ने इसका काम पूरा किया।साल 2014 से पहले, यूपी में जितनी मेट्रो चलती थी, उसकी कुल लंबाई थी 9 किलोमीटर।साल 2014 से लेकर 2017 के बीच मेट्रो की लंबाई बढ़कर हुई कुल 18 किलोमीटर।आज कानपुर मेट्रो को मिला दें तो यूपी में मेट्रो की लंबाई अब 90 किलोमीटर से ज्यादा हो चुकी है।दशकों तक हमारे देश में ये स्थिति रही कि एक हिस्सा का तो विकास हुआ, दूसरा पीछे ही छूट गया।राज्यों के स्तर पर, समाज के स्तर पर इस असमानता को दूर करना उतना ही जरूरी है।इसलिए हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है।डबल इंजन की सरकार यूपी की जरूरतों को समझते हुए, दमदार काम कर रही है।यूपी के करोड़ों घरों में पहले पाइप से पानी नहीं पहुंचता था।आज हम हर घर जल मिशन से, यूपी के हर घर तक साफ पानी पहुंचाने में जुटे है। डबल इंजन की सरकार पूरी ईमानदारी से, पूरी जवाबदेही के साथ यूपी को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए काम कर रही है।डबल इंजन की सरकार बड़े लक्ष्य तय करना और उन्हें पूरा करना जानती है।कौन सोच सकता था कि यूपी में बिजली के उत्पादन से लेकर ट्रांसमिशन तक में सुधार हो सकता है।यूपी में पहले जो सरकारें रहीं, उन्होंने माफियावाद का पेड़ इतना फैलाया कि उसकी छांव में सारे उद्योग-धंधे चौपट हो गए।अब योगी जी की सरकार, कानून व्यवस्था का राज वापस लाई है।इसलिए यूपी में अब निवेश भी बढ़ रहा है और अपराधी अपनी जमानत खुद रद्द करवा कर जेल जा रहे हैं। |
| दो दिनों तक 18 जिलों में बारिश का अलर्ट Posted: 28 Dec 2021 03:19 AM PST
लखनऊ राजधानी लखनऊ में आज मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया है। सुबह से आसमान में बदली छाई है। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। धूप न निकलने से लोग घरों में कैद रहे। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अगले दो दिनों में 18 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। अचानक आए मौसम में बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है।वैज्ञानिकों का कहना है कि लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, वाराणसी,सुलतानपुर में बूंदाबांदी जारी है। प्रयागराज में अब तक एक सैंटीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है, इससे ठंड बढ़ गई है।मेरठ, नोएडा, पीलीभीत, बरेली, हाथरस, बहराइच, सतंकबीर नगर, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, औरेया, फतेहपुर, प्रयागराज, बलिया, वाराणसी, मऊ, बरेली, आगरा में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। |
| चुनाव आयोग की टीम ने कहा किसी भी राज्य में चुनाव टालना मुमकिन नहीं Posted: 28 Dec 2021 03:05 AM PST लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों की एक टीम उत्तर प्रदेश में मौजूद है। इस टीम का नेतृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा कर रहे है। यह टीम अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की जाने वाली अहम तैयारियों का जायजा ले रही है। इस दौरे के दौरान टीम के सदस्यों ने कहा कि पांच में से किसी भी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को टालना मुमकिन नहीं है। चुनाव आयोग की टीम अपने 3 दिन के दौरे के दौरान इस बात का जायजा भी लेगी कि चुनाव के दौरान कोविड-19 से निपटने और संभावित तीसरी लहर को लेकर क्या कदम उठाए जा रहे हैं। इन सभी राज्यों में तय समय पर चुनाव होने की संभावनाओं के बीच आयोग की टीम ने स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में आयोग ने अधिकारियों से कहा कि जिन सभी राज्यों में चुनाव होने हैं वहां कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को तेज किया जाए।चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि योग्य लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज जल्द से जल्द दी जाए। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान आयोग की टीम लखनऊ में बैठक करेगी। इसके अलावा सभी राजनीतिक दलों जिलाधिकारी और नोडल अधिकारियों के साथ भी आयोग की टीम बैठक करेगी।मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चन्द्र पांडेय समेत कुल 13 वरिष्ठ अधिकारियों की टीम लखनऊ में टीम के अधिकारी राजनीतिक दलों से चर्चा करने के बाद, कमिश्नर, डीएम, आईजी,एसएसपी, समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद मंडल स्तर पर अधिकारियों के साथ समीक्षा होगी। उत्तर प्रदेश में चुनाव पूर्व सभी हालातों का जायजा लेने के बाद जल्दी ही चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। |
| बकरी ने इंसान जैसी शक्ल दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म Posted: 27 Dec 2021 11:13 PM PST नई दिल्ली एक बकरी ने इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया. यह मामला असम राज्य के कछार जिले का है, जहां पर एक पालतू बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया।यह मामला जब गांव के लोगों के पता चला तो वहां भीड़ लग गई। बताया गया है कि बकरी के इस बच्चे के दो पैर और कानों के अलावा सबकुछ इंसान की तरह दिखाई दे रहा था। हालांकि, बकरी के बच्चे ने पैदा होने के आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया।कछार जिले के गंगा नगर गांव में जैसे ही इस बारे में लोगों को पता चला तो वह हैरान रह गए। इस मामले में पशुपालक ने कहा कि जब उनकी पालतू बकरी ने बीते सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ।जब बकरी के बच्चे को गौर से देखा तो चेहरा बिल्कुल इंसान जैसा दिखाई दे रहा था।. इस बच्चे की पूंछ भी नहीं दिखाई दे रही थी।. हालांकि, बच्चे की आधे घंटे के अंदर ही मौत हो गई। |
| जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी Posted: 27 Dec 2021 10:33 PM PST सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे। |
| सिपाही ने महिला डांसर के साथ किया अश्लील डांस,एसपी ने किया सस्पेंड Posted: 27 Dec 2021 08:03 PM PST
लखनऊ ग्रामीण के बीकेटी थाना क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू के नियमों को अनदेखा करते हुए दिनोहरी गांव में धनुष यज्ञ कार्यक्रम किया गया। इस दौरान 25 दिसंबर को जमकर अश्लील डांस हुआ। इसी कार्यक्रम में महिला डांसर के साथ बीकेटी थाने के एक सिपाही ने जमकर अश्लील डांस किया। सोमवार को इसका वीडियो वायरल हो गया।इसकी जानकारी मिलने के बाद एसपी ग्रामीण ने मामले की जांच सीओ बीकेटी को दे दी। साथ ही सिपाही को भी सस्पेंड कर दिया। वहीं बिना अनुमति के धनुष यज्ञ का कार्यक्रम करने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।बक्सी का तालाब तहसील के दिनोहरी गांव में 25 दिसंबर को धनुष यज्ञ का कार्यक्रम ग्राम प्रधान गुड्डू वर्मा ने आयोजित किया था। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर महिला डांसर्स ने रात में अश्लील डांस शुरू कर दिया। यह देख वहां मौजूद सिपाही ओम कुमार भी उनके साथ नाचने लगा। वहीं लोगों ने रुपए लुटाने शुरू कर दिए।सोमवार को इसका वीडियो वायरल हो गया। सिपाही का अश्लील डांस का सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण ने सिपाही को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच बीकेटी की सीओ को सौंप दी। सीओ बीकेटी ने बताया दिनोहरी के ग्राम प्रधान ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन किया। साथ ही कार्यक्रम की अनुमति भी नहीं ली गई थी। ग्राम प्रधान और उसके सहयोगियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। |
| 2 लड़कियों को बैठाकर स्टंट कर रहा था युवक, पुलिस ने काटा 7500 का चालान Posted: 27 Dec 2021 08:02 PM PST
लखनऊ गोरखपुर में यातायात नियमों के साथ खिलवाड़ करने वाले बाइकर्स के साथ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार की शाम एक युवक स्कूटी पर दो लड़कियों को बैठाकर सड़क पर भीड़भाड़ वाले इलाके में स्टंट करना काफी महंगा पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने स्टंटबाज युवक का आनलाइन 7500 का चालान कर दिया। इसके बाद उसका होश ठिकाने आ गया।यातायात निरीक्षक एए अंसारी यातायात व्यवस्था को संचालित कराने के लिए भ्रमण कर रहे थे। तभी शाम करीब 7 बजे मेडिकल कॉलेज रोड पर एक युवक तीन सवारी बैठाकर स्टंट करता हुआ नजर आया। वह स्कूटी को आड़ा तिरछा चला रहा था। जिसके बाद एए अंसारी ने उसका 7500 रुपए का चालान किया। युवक की पहचान राहुल पुत्र सुग्रीव प्रसाद निवासी सिंदुरिया महाराजगंज के रूप में हुई है। युवक अपने स्कूटी पर दो युवतियों को बैठाकर स्टंट कर रहा था। पुलिस ने युवक का स्टंट करते हुए वीडियो भी जारी किया है। यातायात निरीक्षक ने बताया कि युवक के परिवार वालों को भी बुलाया गया है और उन्हें सख्त वार्निंग दी गई है। |
| UP में कई जिलों के आईपीएस बदलने की तैयारी Posted: 27 Dec 2021 08:01 PM PST
लखनऊ यूपी में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। जिसमें करीब दर्जन भर जिलों में आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके पीछे यूपी कैडर के यूपी कैडर के करीब तीन दर्जन आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन होने बताया जा रहा है।इसके साथ ही बड़े जिलों में डीआईजी/एसएसपी की तैनाती पर भी मंथन हो रहा है, क्योंकि दर्जन भर जिलों के एसएसपी डीआईजी पद पर प्रोन्नत हो रहें हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसके पीछे आईपीएस की विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में इस पर मुहर लगने के साथ आगामी चुनाव भी हैं। अब बस आदेश आने बाकी है। इसको लेकर रविवार रात को डीजीपी, गृहविभाग और मुख्यमंत्री के बीच काफी देर चर्चा भी हुई।आईपीएस की विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में तीन दर्जन आईपीएस की पद्दोन्नति पर मोहर लग गई है। इसमें बरेली के एडीजी अविनाश चंद्र की डीजी पद पर प्रोन्नत हो रही है।1997 बैच के आईजी नवीन अरोड़ा, मोहित अग्रवाल, बीआर मीणा और जीके गोस्वामी एडीजी बनेंगे। इसके साथ की बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और वाराणसी जोन के एडीजी के तबादले की चर्चा फिर शुरू हो गई है।डीपीसी के बाद यह साफ हो गया है कि 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी लव कुमार, डॉ. प्रीतिंदर सिंह और चंद्र प्रकाश द्वितीय डीआईजी से आईजी बनने जा रहे हैं। वहीं 2008 बैच के एसएसपी (आईपीएस) आनंद कुलकर्णी, अमित वर्मा, एन. कोलांची, सर्वेश कुमार राणा, श्रीपति मिश्रा, अजय कुमार सिंह, जुगुल किशोर, विनोद कुमार मिश्रा, बालेंदु भूषण, डीपीएन पांडेय, सुधीर कुमार सिंह, अरविंद भूषण पांडेय और राजीव मल्होत्रा डीआईजी बनने जा रहे हैं।इस डीपीसी में 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी केशव कुमार चौधरी, अजय कुमार साहनी, पवन कुमार, अनीस अहमद अंसारी, अखिलेश कुमार चौरसिया, शिवासिम्पी चिनप्पा, दिनेश कुमार पी, मुनिराज जी, बबलू कुमार और संतोष कुमार सिंह को सेलेक्शन ग्रेड मिलेगा।वहीं 2018 बैच के आईपीएस साद मियां, पलाश बंसल, सूरज कुमार राय, अभिमन्यु मांगलिक, सैयद अली अब्बास, मनीष कुमार शांडिल्य, अंकिता शर्मा, कृष्ण कुमार, अभिजीत आर. शंकर, राहुल भाटी, अनिल कुमार यादव, अभिषेक भारती, संदीप कुमार मीना, संतोष कुमार मीना, अनिरुद्ध कुमार और लखन सिंह यादव को वरिष्ठ वेतनमान मिलेगा। |
| जिलानिर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न Posted: 27 Dec 2021 07:14 AM PST सुलतानपुर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में लगे मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान करने लिए मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण विकास भवन के प्रेरणा सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक संचालित किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि इस चुनाव को सावधानी पूर्वक व दिए गए निर्देशों के क्रम में सम्पन्न कराना है। वी0वी0पैट0 के नॉब को सफ़र के समय हॉरिजॉन्टल और वोटिंग के दौरान वर्टिकल करना है। उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव के बाद इस ई0वी0एम्0 में जो परिवर्तन हुए हैं, उन पर ज्यादा फोकस किया जायेगा तथा मतदान समाप्ति के पश्चात वी. वी. पैट की बैटरी निकाल लेंगे और इसे संग्रहण स्थल पर जमा करायेंगे। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने सभी मास्टर ट्रेनर को निर्देशित किया कि मॉकपोल कराने के बाद कण्ट्रोल यूनिट को क्लियर अवश्य करें तथा वी. वी. पैट के ड्राप बाक्स में गिरी मॉकपोल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील करेंगे फिर इसे प्लास्टिक के डिब्बे में रखकर पिंक पेपर से सील करेंगे। इन सभी पर मतदान अभिकर्ता के हस्ताक्षर करायें व पीठासीन अधिकारी स्वयं भी हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराना हम सभी का लक्ष्य है। जिला विकास अधिकारी व स्टेट मास्टर ट्रेनर डॉ. डी.आर. विश्वकर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में 80 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण हेतु बुलाया गया था, जिसमें सभी लोग उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि मतदाता के बायें हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाई जायेगी। प्रथम मतदान अधिकारी मतदाता की पहचान करने के बाद निर्वाचक नामावली में पुरुष मतदाता होने पर नाम के खाने में तिरछी लाइन खीचेंगे तथा महिला मतदाता होने पर तिरछी लाइन खींचने के साथ ही साथ नाम के बायें तरफ क्रमांक पर गोले का निशान भी लगायेंगे। ट्रांसजेंडर की स्थिति में तिरछी लाइन के साथ साथ ऊपर क्रमांक पर त्रिभुज का निशान लगा दिया जायेगा। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों से मास्क लगाकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का सुझाव दिया। स्टेट मास्टर ट्रेनर जिला कृषि अधिकारी ने मतदान के दौरान आवश्यक सावधानी पर चर्चा की। मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने ई. वी.एम. व वी.वी. पैट के कनेक्शन पर चर्चा करते हुए बताया कि बैलेट यूनिट को वी. वी. पैट से व वी. वी. पैट को कंट्रोल यूनिट से कनेक्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान से एक दिन पूर्व व मतदान दिवस के दिन तथा मतदान समाप्ति पर पीठासीन अधिकारी को क्या-क्या कार्य करना होगा। इस पर विस्तार से चर्चा की गयी। मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह ने चौलेंज वोट, टेन्डर वोट, कम्पेनियन, पीठासीन की डायरी, मतदान अभिकर्ता के फार्म, मतपत्र लेखा, मतदाता रजिस्टर आदि पर विस्तार से चर्चा की।प्रशिक्षण व्यवस्था की पूरी तैयारी डॉ. जनार्दन राय द्वारा की गयी। पी.पी.टी. बनाने व चलाने में वकील अहमद ने सराहनीय योगदान दिया। इसमें रणवीर सिंह, संतराम, जगन्नाथ, सुनील वरनवाल, शशांक सिंह, शरद चतुर्वेदी, अजय सरोज आदि उपस्थित रहे। समतदान कार्मिकों की उपस्थिति लेने में मृत्युंजय सिंह, राम तीर्थ आदि ने सहयोग किया। |
| पति के शव के दो हकदार,पत्नियां बोलीं- मैं लूंगी Posted: 27 Dec 2021 03:41 AM PST लखनऊ झांसी में चपरासी की मौत पर उसके शव के दो हकदार सामने आ गए। दोनों पत्नियां मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। फिर कहने लगीं कि मैं लूंगी शव। पुलिस हैरान है कि शव दें तो किसे दें। क्योंकि दोनों ही शादी के प्रमाण भी साथ लेकर आई हैं। बहरहाल पुलिस पोस्टमार्टम करा रहीं हैं।बरुआसागर निवासी संजय बाल्मीकी (45) पुत्र जगन्नाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज में चपरासी कम चौकीदार के पद पर कार्यरत था और स्कूल में ही रहता था। सोमवार सुबह उसका स्कूल में ही शव मिला। तब मौके पर कोई परिजन नहीं था। इसके बाद मौत की सूचना लगने पर दो महिलाएं खुद को संजय की पत्नी बताते हुए अस्पताल पहुंच गईं और शव मांगने लगीं।समथर निवासी मीरा का कहना है कि 1998 में उसकी शादी संजय से हुई थी। शादी से दो बेटी और एक बेटा हैं।। आरोप है कि संजय शराब पीकर मारपीट करता था। इसलिए करीब 2009 में वह बेटा व एक बेटी को लेकर मायके चली गई थी। वहां पर मजदूरी करके अपने बच्चों को पाल रही थी।कुछ साल पहले बिना तलाक दिए ही एक महिला और संजय ने चोरी छुपे दूसरी शादी कर ली। उसे करीब 2 साल पहले पता चला। तब उसने कोर्ट में खर्च के लिए केस डाला था। उसके पास शादी के निमंत्रण भी अब तक सुरक्षित हैं।हंसारी निवासी ज्योति ने बताया कि 2002 में उसकी शादी बबीना में हुुई थी। पहली शादी से दो बच्चे हैं। उसने पहले पति से तलाक लेकर 2016 में संजय से शादी की थी। इसके सारे दस्तावेज मौजूद हैं। वह झांसी में बच्चों के साथ रह रही थी। रोजाना वह पति से मिलने जाती थी। रविवार को भी संजय के सिर में दर्द हो रहा था, वह पति के पास गई थी। ज्योति के अनुसार संजय की पहली पत्नी अपनी बड़ी बेटी करिश्मा को पति के पास छोड़ गई थी। कुछ साल पहले ही उसकी शादी की थी।मीरा ने बताया कि संजय के पिता जगन्नाथ सरकारी नौकरी में थे। संजय की पहली शादी से करीब 7 दिन पहले पिता की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। संजय अपने पिता का इकलौता बेटा था। पिता की नौकरी संजय को मिली थी।बताया जा रहा है कि संजय सरकारी कर्मचारी था। इसलिए उसकी नौकरी किसी परिजन को मिलेगी। पहली पत्नी चाहती है कि नौकरी बेटे अरुण को मिल जाए। जबकि दूसरी पत्नी ज्योति चाहती है कि नौकरी उसे मिलनी चाहिए। संजय का सरकारी फंड भी है। जो दोनों पत्नी चाहती हैं कि उनको मिल जाए। |
| वरुण गांधी का तंज- रात में कर्फ्यू और दिन में लाखों की रैली समझ से परे Posted: 27 Dec 2021 03:16 AM PST नई दिल्ली भारत में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने और दिन में बड़ी-बड़ी चुनावी रैलियों पर पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने सवाल उठाए हैं।उन्होंने तंजिया लहजे में ट्वीट करते हुए कहा कि रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाया को बुलाना समझ से परे हैं।वरुण गांधी ने ट्वीट किया रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना– यह सामान्य जनमानस की समझ से परे है। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सीमित व्यवस्थाओं के मद्देनजर हमें इमानदारी से यह तय करना पड़ेगा कि हमारी प्राथमिकता भयावह ओमीक्रोन के प्रसार को रोकना है अथवा चुनावी शक्ति प्रदर्शन।बता दें कि देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में शनिवार रात से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस दौरान रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है। इसके अलावा शादी-ब्याह जैसे सार्वजनिक आयोजनों में भी कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी और समाजवादी पार्टी सहित तमाम पार्टियां बड़ी-बड़ी रैलियां कर रहीं हैं।उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी हाल के दिनों में कई मुद्दों पर अपनी ही पार्टी को घेरते नजर आए हैं। |
| Posted: 26 Dec 2021 10:44 PM PST सुलतानपुर।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 28 दिसम्बर को प्रस्तावित रैली स्थल आवास विकास के मैदान पर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा ने यजमान के रूप में विधि- विधान से पूजा अर्चना की। भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरि व रैली प्रभारी आशीष सिंह बघेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू,क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, कार्यक्रम स्थल के प्रभारी घनश्याम चौहान व मंच व्यवस्था के प्रभारी संदीप सिंह सहित तमाम भाजपा नेताओं ने भूमि पूजन के दौरान यज्ञ में आहुतियां दी साथ ही ग्रहमंत्री की रैली को सफल बनाने की कामना की।रैली स्थल पर भूमि पूजन के दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, सुनील वर्मा, संजय सिंह त्रिलोकचन्दी, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, भाजपा नेता शशिभद्र सिंह, आशीष सिंह रानू ,अजय सिंह लीडर, गांधी सिंह, अरुण द्विवेदी, सभासद अरुण सिंह , संदीप गुप्ता, दिनेश चौरसिया , बूथ अध्यक्ष महेश कसौधन, सेक्टर संयोजक संजय सिंह मुन्ना सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।आपको बतादे आवास विकास परिषद के मैदान को ग्रहमंत्री की रैली के लिए तैयार कराया जा रहा है। सुल्तानपुर जिले में तीसरी बार ग्रहमंत्री अमित शाह आएंगे।केन्द्रीय ग्रहमंत्री 28 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने आ रहे हैं।जनविश्वास रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।कल सबेरे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए. वर्मा की अगुवाई में प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, क्षेत्रीय मंत्री व रैली प्रभारी आशीष सिंह बघेल सहित भाजपा नेताओं ने आवास विकास मैदान का जिलाधिकारी रवीश कुमार,प्रभारी एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र अहिरवार , नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी श्यामेन्द्र मोहन के साथ रैली स्थल का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्था को चाक चौबन्द बनाने के लिए अधिनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए .वर्मा ने बताया कि जन विश्वास रैली में जिले के 29 हजार पन्ना प्रमुख सहित 50 हजार लोगों का लाने का लक्ष्य रखा गया है।डा.वर्मा ने कहा कि मौसम को देखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, रैली प्रभारी आशीष सिंह बघेल ने कहा गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा को ऐतिहासिक व अभूतपूर्व बनाने के लिए पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि ग्रहमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गीरि, क्षेत्रीय मंत्री व रैली प्रभारी आशीष सिंह बघेल 23 दिसम्बर से लगातार जिले में कैम्प किये हुए है और जनसभा की सफलता के लिए लगातार मैराथन बैठकें करते हुए तैयारी को अंतिम रूप दे रहे है।इस दौरान सुलतानपुर विधानसभा प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, उमा शंकर पांडे,प्रीति प्रकाश,धर्मेंद्र कुमार, आकांक्षा गौड़,जयप्रकाश तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसान मोर्चा के जिला मंत्री रवि प्रकाश शास्त्री ने मंत्रोचार के साथ मंच स्थल पर विधि- विधान से पूजा अर्चना कराई। |
| जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी Posted: 26 Dec 2021 10:28 PM PST सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे। |
| Posted: 26 Dec 2021 07:49 PM PST
लखनऊ प्रयागराज जिलेकंपनी बाग में एक युवक व युवती आपत्तिजनक हरकत कर रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक अन्य युवक ने देखा। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस पहुंची तो युवक व युवती को कर्नलगंज थाना लेकर गई। यहां पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घर वालों को सूचना दी गई। परिवार वालों के आने के बाद चेतावनी देते हुए पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।कंपनी बाग में मनौरी का रहने वाला एक युवक और नैनी की रहने वाली एक युवती आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे। वहां से गुजर रहे एक युवक ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे एसआइ गोविंद सिंह ने बताए गए स्थान पर पहुंचे तो दोनों युगल आपत्तिजनक स्थिति में वहां पर मौजूद थे। इसके बाद पुलिस उन दोनों को कर्नलगंज थाने ले गई। युवक ने अपना पता मनौरी व युवती ने अपना पता नैनी बताया। एसआइ गोविंद सिंह ने तहरीर देकर कर्नलगंज थाने में उन दोनों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं दोनों के घर वालों के पहुंचने पर दोनों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। |
| छेड़खानी के विरोध पर छात्रा की पिटाई Posted: 26 Dec 2021 07:39 PM PST
लखनऊ रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में एक छात्रा को छेड़खानी का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए छात्रा को ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में छात्रा का इलाज चल रहा है।बता दें कि ऊंचाहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा के साथ एक युवक काफी दिनों से छेड़खानी कर रहा था। छात्रा के विरोध के बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। रविवार रात को भी युवक ने छात्रा से छेड़खानी की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो युवक ने दबंगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यही नहीं आरोपी युवक ने छात्रा के पिता और भाई की भी पिटाई कर दी।जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती छात्रा ने बताया कि गांव के पास बनी क्लीनिक पर बैठे युवकों द्वारा कई दिनों से छेड़खानी की जा रही थी। इसका विरोध करने पर युवकों ने आज हमला कर दिया। छात्रा ने बताया कि जब मौके पर मेरे पिता और भाई पहुंचे तो उनकी भी जमकर पिटाई की गई। ऊंचाहार थाना प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों में आपस में मारपीट की घटना संज्ञान में आई है । स्थानीय पुलिस द्वारा घटना की सत्यता की जांच/पूछताछ की जा रही है । इस संबंध में थाना स्थानीय पर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है । तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी । |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
