सुल्तानपुर टाइम्स |
- PM मोदी ने कहा गाय-भैंस का मजाक उड़ाने वाले लोग ये भूल जाते हैं कि देश के 8 करोड़ परिवारों की आजीविका ऐसे ही पशुधन से चलती है
- महिला कमांडो को मिलेगा बीआईपी सुरक्षा का जिम्मा
- जय श्रीराम के नारे लगाने वाले मुस्लिम युवक को यूपी सरकार ने दी सुरक्षा
- लड़की ने प्रेमी के प्रस्ताव को ठुकराया, प्रेमी ने चाकू से गोद डाला
- तहखाने के अंदर हथियार फैक्ट्री, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- डीएम व सीडीओ ने कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय कुड़वार का निरीक्षण किया
- डीएम व सीडीओ ने गोवंश आश्रय स्थल डोमनपुर का किया औचक निरीक्षण
- डीएम व सीडीओ ने धान क्रय केन्द्र विपणन शाखा कुड़वार का आकस्मिक निरीक्षण किया
- मुख्तार अंसारी की पत्नी का गजल होटल कुर्क
- अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव
- सेक्स रैकेट की सूचना पर छापा, स्कूल ड्रेस में मिली लड़की
- जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी
- अखिलेश यादव ने कहा सपा की सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे तीन गुनी पेंशन
- बेटा आयरलैंड में है और पिता गुजार रहा है रैन बसेरे में
- पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल वेबसाइट भारत में बैन
- चुनाव आयोग की जबरदस्त तैयारी, 50% बूथों की होगी वेबकास्टिंग
- रोजगार मेले का आयोजन 24 दिसम्बर को
- प्रधानमंत्री ने कहा नई यूपी को कोई वापस अंधेरे में नहीं धकेल सकता
- हेल्थ केयर सेक्टर में कोविड फ्रंटलाइन वर्कर के प्रशिक्षण केन्द्र का हुआ शुभारम्भ
- ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा 200 पार
- पत्नी ने मायके जाने के लिए कहा, तो पति ने काट दी गर्दन
- योगी सरकार जनवरी से देगी एक-एक हजार रुपये की दो किस्त, पंजीकृत मजदूरों को
- डीएम ने नगर में रैन बसेरा व अलाव का किया आकस्मिक निरीक्षण
- 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई महिला दरोगा बर्खास्त
- डांस टीचर के मोबाइल से 14 लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले, पुलिस ने डांस टीचर को भेजा जेल
| Posted: 23 Dec 2021 03:42 AM PST
लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने करखियांव में 2100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास-लोकार्पण किया। पीएम ने 35 मिनट यहां जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर विपक्ष रहा और फोकस किसानों और पशुपालकों पर रहा। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यहां गाय, गोबर-धन की बात करना कुछ लोगों ने गुनाह बना दिया है। गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है। हमारे लिए गाय, माता है, पूजनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा किआज देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जन्मजयंती है।उनकी स्मृति में देश, किसान दिवस मना रहा है।हमारे यहां गाय की बात करना, गोबरधन की बात करना कुछ लोगों ने गुनाह बना दिया है।गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए गाय, माता है, पूजनीय है।गाय-भैंस का मजाक उड़ाने वाले लोग ये भूल जाते हैं कि देश के 8 करोड़ परिवारों की आजीविका ऐसे ही पशुधन से चलती है।भारत के डेयरी सेक्टर को मजबूत करना, आज हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।इसी कड़ी में आज यहां बनास काशी संकुल का शिलान्यास किया गया है।6-7 वर्ष पहले की तुलना में देश में दूध उत्पादन लगभग 45 प्रतिशत बढ़ा है।आज भारत दुनिया का लगभग 22 प्रतिशत दूध उत्पादन करता है।मुझे खुशी है कि यूपी आज देश का सबसे अधिक दूध उत्पादक राज्य तो है ही, डेयरी सेक्टर के विस्तार में भी बहुत आगे है।तीसरा ये कि पशुपालन, महिलाओं के आर्थिक उत्थान, उनकी उद्यमशीलता को आगे बढ़ाने का बहुत बड़ा जरिया है।और चौथा ये कि जो हमारा पशुधन है, वो बायोगैस, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती का भी बहुत बड़ा आधार है।पहला ये कि पशुपालन, देश के छोटे किसान जिनकी संख्या 10 करोड़ से भी अधिक है, उनकी अतिरिक्त आय का बहुत बड़ा साधन बन सकता है।दूसरा ये कि भारत के डेयरी प्रॉडक्ट्स के पास, विदेशों का बहुत बड़ा बाजार है जिसमें आगे बढ़ने की बहुत सारी संभावनाएं हमारे पास हैं।मेरा अटूट विश्वास है कि देश का डेयरी सेक्टर, पशुपालन, श्वेत क्रांति में नई ऊर्जा, किसानों की स्थिति को बदलने में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती है।इस विश्वास के कई कारण भी हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा किभारतीय मानक ब्यूरो ने देशभर के लिए एकीकृत व्यवस्था जारी की है।सर्टिफिकेशन के लिए कामधेनु गाय की विशेषता वाला एकीकृत LOGO भी लॉन्च किया गया है।ये प्रमाण, ये LOGO दिखेगा तो शुद्धता की पहचान आसान होगी और भारत के दूध उत्पादों की विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।समय के साथ प्राकृतिक खेती का दायरा सिमटता गया, उस पर केमिकल वाली खेती हावी होती गई।धरती मां के कायाकल्प के लिए, हमारी मिट्टी की सुरक्षा के लिए, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए, हमें एक बार फिर प्राकृतिक खेती की तरफ मुड़ना ही होगा।यही आज समय की मांग है।सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की ये भाषा भी उनके सिलेबस से बाहर है।उनके सिलेबस में है- माफियावाद, परिवारवाद।उनके सिलबस में है- घरों-जमीनों पर अवैध कब्जा।इन लोगों ने कभी नहीं चाहा कि यूपी का विकास हो, यूपी की आधुनिक पहचान बने।स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सड़क, पानी, बिजली, गरीबों के घर, गैस कनेक्शन, शौचालय, इनको तो वो विकास मानते ही नहीं।मैं जब काशी के, उत्तर प्रदेश के विकास में डबल इंजन की डबल शक्ति और डबल विकास की बात करता हूं, तो कुछ लोगों को बहुत कष्ट होता है।ये वो लोग हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति को सिर्फ जाति, पंथ, मत-मज़हब के चश्मे से ही देखा।पहले की सरकारों के समय यूपी के लोगों को जो मिला और आज यूपी के लोगों को हमारी सरकार से जो मिल रहा है, उसका फर्क साफ है।हम यूपी में विरासत को भी बढ़ा रहे हैं, यूपी का विकास भी कर रहे हैं। |
| महिला कमांडो को मिलेगा बीआईपी सुरक्षा का जिम्मा Posted: 23 Dec 2021 03:39 AM PST नई दिल्ली देश में पहली बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की महिला कमांडो टीम को गृह मंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे बीआईपी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह टीम बीआईपी सिक्योरिटी में ट्रेनिंग प्राप्त होगी और कई मौकों पर गणमान्य लोगों के साथ रहेगी। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव भी शामिल हैं।केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स ने 32 महिला कमांडो वाले अपने सबसे पहले दल को बीआईपी सिक्योरिटी के तैयार किया है। अब इन कमांडोज को दिल्ली में रहने वाले उन विशिष्ट नागरिकों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा जाएगा, जिन्हें Z+ सुरक्षा कवर दिया गया है।सूत्रों के मुताबिक, इन महिला कमांडोज ने अपनी 10 हफ्ते की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। इस ट्रेनिंग में कमांडोज को बीआईपी सुरक्षा ड्यूटी पूरी करना, बिना हथियारों के लड़ना, शरीर की तलाशी लेना और खास हथियारों को फायर करना सिखाया गया। कमांडोज को जनवरी में ड्यूटी पर तैनात किया जा सकता है।शुरुआत में महिला कमांडोज की तैनाती अमित शाह, सोनिया गांधी, प्रियंका गाधी वाड्रा, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर के पास की जाएगी। इन विशिष्टजनों के हाई रिस्क प्रोफाइल के चलते उन्हें एडवांस सिक्योरिटी मुहैया कराई गई है। Z+ सिक्योरिटी प्राप्त एक दर्जन दूसरे विशिष्टजनों को भी इस महिला कमांडो टीम की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाएगी।महिला कमांडोज को इन VIPs के घर की सुरक्षा करने वाली टीम के हिस्से के तौर पर तैनात किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ये कमांडोज इन हस्तियों के साथ पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रैलियों में भी जाएंगी।ये कमांडोज इन हस्तियों के घर पर आने वाली महिला विजिटर्स की तलाशी लेंगी और यात्राओं के दौरान हस्तियों के घर की पूरी सुरक्षा का हिस्सा रहेंगी। पुरुष कमांडोलज की तरह ही महिला कमांडोज भी हथियार, सुरक्षा के उपकरण और अन्य गैजेट्स लेकर चलेंगी जो सुरक्षा के लिहाज से जरूरी होंगे। |
| जय श्रीराम के नारे लगाने वाले मुस्लिम युवक को यूपी सरकार ने दी सुरक्षा Posted: 22 Dec 2021 11:47 PM PST
लखनऊ सहारनपुर में 2 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में जय श्रीराम के नारे लगाने वाले मुस्लिम युवक अहसान राव को जिला पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अहसान राव नामक व्यक्ति ने कुछ नारेबाजी की थी जिसके बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थी। इस संबंध में अहसान राव ने सहारनपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अहसान राव के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई है।अहसान राव ने बताया कि उनके नारे लगाने से नाराज कुछ कट्टरपंथी रंजिश रखने लगे थे।जिसकी वजह से उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। जय श्रीराम का नारा लगाने वाले अहसान राव ने मीडिया के सामने आकर कहा देखिए भगवान राम हमारे पूर्वज हैं और हम सभी श्रीराम के वंशज हैं। मुझे जय श्रीराम बोलने में या भारत माता की जय बोलने में कोई दिक्कत नहीं है। जिस मुल्क में हम रह रहे हैं उसकी जय-जयकार करनी चाहिए। |
| लड़की ने प्रेमी के प्रस्ताव को ठुकराया, प्रेमी ने चाकू से गोद डाला Posted: 22 Dec 2021 09:55 PM PST लखनऊ हरदोई जिले में हरपालपुर क्षेत्र के एक गांव में प्यार में पागल एक प्रेमी ने सरेआम अपनी कथित प्रेमिका को चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात से इलाकें में सनसनी फैली हुई है।पुलिस की मानें तो क्योंकि लड़की ने आरोपी के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इस वजह से उसने लड़की को मौत के घाट उतार दिया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश में 5 टीमें लगाई गई हैं।हरपालपुर थाने के ककरा निवासी आशीष गांव की ही एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। जिससे वह युवती क्षुब्ध थी और इसी बात को लेकर अक्सर विवाद भी हुआ करता था। कई बार आरोपी ने युवती से अपने प्रेम का इजहार किया मगर युवती के द्वारा इनकार कर दिया गया। तभी से वह उससे बदला लेने की फिराक में था।बताया गया है कि बुधवार की शाम किशोरी घर से शौच के लिए निकली। इसी बीच मौके की तलाश में घूम रहे आशीष ने उसे अकेले देख लिया। किशोरी गांव के बाहर शौच कर रही थी।इसी बीच वहां पहुंचे आशीष ने उसके ऊपर कैंची से ताबड़तोड़ वार करते हुए बुरी तरह गोद डाला।इसके बाद वहां से फरार हो गया। सरेशाम हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। आनन-फानन में ज़मीन पर पड़ी तड़प रही किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां से उसे हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया।जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामला हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ककरा का है। जहां पर पुरानी रंजिश के चलते आशीष नामक युवक ने एक लगभग 17-18 साल की लड़की के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया।इसकी सूचना पर हरपालपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।जहां पर चिकित्सकों के द्वारा लड़की को मृत घोषित कर दिया गया तथा लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। |
| तहखाने के अंदर हथियार फैक्ट्री, पुलिस ने किया गिरफ्तार Posted: 22 Dec 2021 09:44 PM PST
लखनऊ गाजियाबाद में मकान के अंदर तहखाना और फिर उसके अंदर एक और तहखाना। इतनी सुरक्षित जगह कि मकान में घुसने पर महसूस नहीं होगा कि अंदर क्या चल रहा है। गाजियाबाद के मुरादनगर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री इसी तहखाने में चल रही थी। फैक्ट्री से पुलिस को 14 तमंचे, एक पिस्टल, एक बंदूक, पिस्टल की पांच मैगजीन समेत हथियार बनाने में उपयोग होने वाले औजार मिले हैं।पुलिस मान रही है कि इस मकान को अवैध धंधे चलाने के लिए ही खासतौर पर डिजाइन कराया गया होगा। इस तहखाने से पुलिस ने 22 दिसंबर को हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी है।गाजियाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को मुरादनगर में गुड़ मंडी जीतपुर स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस को पूरा मकान अंदर से खाली मिला। चूंकि सूचना सटीक थी, इसलिए पुलिस खाली हाथ लौटकर भी नहीं आ सकती थी। सबसे अंदर कमरे में पहुंचने पर पुलिस को एक मेनहोल जैसा ढक्कन रखा मिला। ढक्कन हटाते ही पुलिस के होश उड़ गए। नीचे उतरने के लिए लोहे की सीढ़ी लगी हुई थी। कुछ पुलिसवाले इस सीढ़ी से नीचे उतरे ही थे कि एक और तहखाना दिख गया। इसी तरह दूसरे तहखाने में नीचे उतरे तो देखा कि मकान से करीब 15 फीट नीचे जमीन के अंदर हथियार बनाए जा रहे थे।क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि यह मकान मेरठ में कोतवाली क्षेत्र निवासी जहीरुद्दीन का है। जहीरुद्दीन हथियार बनाने और सप्लाई करने से जुड़ा है। पहले वह खुद इसी मकान में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाता था। तीन महीने पहले उसने यह मकान किराए पर दे दिया। जिन लोगों ने किराए पर लिया, वह गैंग भी मेरठ का है और हथियार बना रहा था।गाजियाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार फैक्ट्री चलाने में अमन उर्फ अन्नू, नूर हसन सैफी, सलमान कुरैशी, सुहैल मलिक और यूसुफ रांगड़ को गिरफ्तार किया है। |
| डीएम व सीडीओ ने कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय कुड़वार का निरीक्षण किया Posted: 22 Dec 2021 05:29 AM PST सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने बुधवार को संयुक्त रूप से कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय, विकास खण्ड कुड़वार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। विद्यालय के क्लासरूम, कैम्पस, छात्रावासों की साफ-सफाई सही पायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा पठन-पाठन, गणतीय ज्ञान, लेखन, वाचन, फर्नीचर, साफ-सफाई, शौंचालय व रसोई घर आदि के बारे में जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान बच्चों के बीज गणितीय ज्ञान को स्वयं ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न कर जॉचा-परखा गया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से पूंछे गये प्रश्नों के सही जवाब मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सम्बन्धित शिक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि गणित व विज्ञान से सम्बन्धित पठन-पाठन पर जोर दिया जाय। कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि कमरों की फर्श पर टाइल्स न होने की वजह से साफ-सफाई में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को टाइल्स लगाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के पठन-पाठन, खान-पान, शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाना चाहिये। यह सभी बच्चे पढने में रूचि रखने वाले हैं। |
| डीएम व सीडीओ ने गोवंश आश्रय स्थल डोमनपुर का किया औचक निरीक्षण Posted: 22 Dec 2021 05:18 AM PST सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा आज बुधवार को गोवंश आश्रय स्थल डोमनपुर, विकास खण्ड कुड़वार का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कुल 16 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें 09 नर तथा 07 मादा हैं। सभी गोवंश स्वस्थ पाये गये। गोवंश आश्रय स्थल की साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। सम्बन्धित अधिकारी द्वारा डीएम व सीडीओ को अवगत कराया गया कि प्रतिदिन आश्रय स्थल का निरीक्षण/सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुरूप चिकित्सा आदि की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा दैनिक सत्यापन रजिस्टर के अवलोकन के दौरान पशु चिकित्सक के हस्ताक्षर पाये गये। गोवंश आश्रय स्थल की बाउण्ड्रीवाल की ऊंचाई कम पाये जाने पर संरक्षक द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि गोवंश बाउण्ड्रीवाल को क्रास कर बाहर चले जाते हैं तथा नील गाय अन्दर आ जाते हैं। जिलाधिकारी द्वारा गोंवश आश्रय स्थल के बगल स्थित तालाब के पास अधिक ऊंचाई वाले पेड़ों की कटाई हेतु बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित वनाधिकारी से बात कर उक्त पेड़ों की कटाई-छटाई करवाना सुनिश्चित करें तथा बाउण्ड्रीवाल की ऊंचाई मानक के अनुरूप कराना सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि गोंवशों को ठण्ड से बचाव एवं खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाय। |
| डीएम व सीडीओ ने धान क्रय केन्द्र विपणन शाखा कुड़वार का आकस्मिक निरीक्षण किया Posted: 22 Dec 2021 04:32 AM PST सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा बुधवार को आज धान क्रय केन्द्र विपणन शाखा कुड़वार का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी शिशिर कान्त गर्ग (एम0आई0) उपस्थित थे। निरीक्षण के समय दीप नारायण तिवारी कुड़वार एवं नारेन्द्र नारायण तिवारी, ग्राम अगई की धान की तौल हो रही थी। जिलाधिकारी ने मौके पर भुगतान हेतु आये प्रेम नारायण मिश्र बभनगवॉ व शिव दुलारी से भुगतान के सम्बन्ध में वार्ता करने पर उनके द्वारा POP से क्रय किये धान की रसीद दिखाई गयी एवं पूर्ण संतुष्टि बतायी गयी। धान क्रय केन्द्र पर काफी मात्रा में धान प्रेषण हेतु डम्प है। केन्द्र प्रभारी को तत्काल धान के मिल को प्रेषण किये जाने हेतु निर्देशित किया। केन्द्र पर तौल हेतु आये कृषकों से वार्ता करने पर उनके द्वारा कोई समस्या नहीं बतायी गयी। केन्द्र प्रभारी द्वारा लेबर एवं धान उठान हेतु ट्रकों की समस्या बतायी गयी, जिसके त्वरित समाधान हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया ।धान क्रय केन्द्र विपणन शाखा कुड़वार में अब तक लगभग 8600 कु0 की धान खरीद 167 कृषकों से की जा चुकी है, जिसके सापेक्ष 4580 कु0 धान मिल को प्रेषित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को अधिक से अधिक कृषकों से मानक के अनुरूप धान क्रय केन्द्र हेतु एवं तत्काल धान प्रेषण किये जाने के साथ-साथ लेबर की पर्याप्त उपलब्धता हेतु निर्देशित किया गया। |
| मुख्तार अंसारी की पत्नी का गजल होटल कुर्क Posted: 22 Dec 2021 03:30 AM PST लखनऊ उत्तर प्रदेश के माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार का एक्शन लगातार जारी है। प्रशासन माफियाओं के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराने, अवैध सम्पत्ति को कुर्क करने के साथ ही शस्त्र लाइसेंसों को निलंबित करने की कार्रवाई कर रहा है।बुधवार को जिला प्रशासन ने भारी फोर्स के साथ आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी द्वारा अपने पुत्र अब्बास अंसारी संरक्षिका अफसा अंसारी के नाम से सदर कोतवाली महुआबाग में स्थित गजल होटल के नीचले मंजिल में स्थित 17 दुकानों को मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की। कुर्क सम्पत्ति की कीमत करोड़ों बताई गई है। सदर सीओ ओजस्वी चावला ने बताया कि जिलाधिकारी एमपी सिंह के निर्देश पर गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की जो यह महुआबाग स्थित 17 दुकानें है। यहां पर कामर्शियल भूमि स्थित है, लगभग चार सौ वर्ग मीटर है, इन भू सम्पत्ति और भवन सम्पत्तियों को आज कुर्क किया जा रहा है। 17 दुकानें और भू सम्पत्ति की कुल कीमत लगभग, जो बाजार मूल्य है, 10 करोड़ 10 लाख रुपया है। थाना मुहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था, उसी मुकदमें में आज यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। |
| अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव Posted: 22 Dec 2021 02:56 AM PST लखनऊ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव हो गई है। दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। डिंपल ने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है। घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें।उत्तर प्रदेश में 5 दिन के भीतर प्रदेश में 128 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं, रिकवर होने वालों की संख्या इसके आधे से महज कुछ ज्यादा है। |
| सेक्स रैकेट की सूचना पर छापा, स्कूल ड्रेस में मिली लड़की Posted: 22 Dec 2021 02:28 AM PST लखनऊ मेरठ जिले के तुलसी कॉलोनी में मंगलवार को देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। तीन जोड़ों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में सभी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।तुलसी कॉलोनी में कुछ छात्र किराए पर रहते हैं। मंगलवार को देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मकान पर छापा मारा और तीन युवक और तीन युवतियों को हिरासत में ले लिया। एक लड़की स्कूल ड्रेस में मिली। मकान से शराब व बीयर की खाली बोतलें भी बरामद हुईं। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि यहां लड़के शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। मना करने पर आरोपी युवक साथियों को बुला लेते हैं और गाली-गलौज करते हैं। इसके बाद, पुलिस को सूचना दी गई। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। |
| जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी Posted: 21 Dec 2021 10:34 PM PST सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे। |
| अखिलेश यादव ने कहा सपा की सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे तीन गुनी पेंशन Posted: 21 Dec 2021 10:16 PM PST
लखनऊ भाजपा ने महिलाओं की पेंशन छीन ली और उनका हक भी। सपा सरकार बनने के बाद महिलाओं को तीन गुनी पेंशन दी जाएगी। भाजपा सरकार में हर कोई परेशान है। अखिलेश यादव ने कहा कि एटा, कासगंज, मैनपुरी सभी सीटें जिताकर भेजो। अपने आप सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब लोगों को दवाई की जरूरत थी। तब भाजपा सरकार न दवा दे सकी, न ही ऑक्सीजन और बिस्तर। समय पर ऑक्सीजन और दवा मिल जाती तो न जाने कितने लोगों की जान बच जाती। यह लोग मां गंगा की बात करते हैं। गंगाजी में हजारों लाशें बहकर चली गई।भाजपा ने पुरानी पेंशन मांगने वालों को, शिक्षामित्रों को अपमानित किया है। यह लोग अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा ने नौकरी छीनकर सभी को बेरोजगार कर दिया।उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में टॉपटेन अपराधियों की सूची जारी करे। हम तो मांग करते है टॉपटेन सूची जारी करेंगे तो भाजपा नेताओं के ही नाम आएंगे। सबसे ज्यादा अपराधी भाजपा सरकार में ही हैं। चुनाव जीतने के लिए यह लोग मां-बहनों की भी बेइज्जती करने में पीछे नहीं रहते।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई परीक्षा नहीं हो पा रही है। जो भी परीक्षा होती है या तो लीक हो जाती है अन्यथा कैंसल कर दी जाती है। बिजली के बिल से लोगों को करंट लगने लगा है। इतना बिल किसी भी सरकार में नहीं आया। उन्होंने कहा कि हमने एंबुलेंस चलायी, 100 नंबर गाड़ियां चलायी थी। उनको बदलकर 112 नंबर कर दिया। |
| बेटा आयरलैंड में है और पिता गुजार रहा है रैन बसेरे में Posted: 21 Dec 2021 09:18 PM PST
लखनऊ आमतौर पर रैन बसेरे में बेहद गरीब लोग ही सर्द रातों से मुकाबला करने के लिए आते हैं। लेकिन मेरठ के एक रैन बसेरे में फर्राटे से अंग्रेज़ी बोलने वाले एक बुज़ुर्ग रातें गुज़ारने को मजबूर हैं। बुज़ुर्ग का कहना है कि यही ज़िन्दगी का फलसफा है। कभी मखमल तो कभी टाट भी नसीब नहीं होती।रैन बसेरा में रात काट रहे पिता का बेटा आयरलैंड में बड़ी कम्पनी में नौकरी कर रहा है। पिता को रैन बसेरे में ज़िन्दगी गुज़ारनी पड़ रही है। बुजुर्ग सुरेंद्र शर्मा फर्राटे से अंग्रेज़ी बोलते हैं। अपनी ज़िन्दगी के बारे में बताते हुए वे कहते हैं कि उन्होंने कई वर्षों तक एम्बैसी में कार्य किया। बड़े बेटे की नौकरी आयरलैंड में एक बड़ी कम्पनी में लगी। छोटे बेटे से उनकी नहीं बनती। इसलिए वो रैन बसेरे में रातें गुज़ार रहे हैं।मेरठ के बच्चा पार्क रैन बसेरे में रह रहे बुज़ुर्ग सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि ज़िन्दगी का यही फलसफा है कभी मखमल तो कभी टाट भी नसीब नहीं होता। रैन बसेरे में रह रहे लोग सुरेंद्र शर्मा के अच्छे मित्र बन गए हैं।सुरेंद्र शर्मा अंग्रेज़ी में बोलते हुए कहते हैं कि I AM VERY HAPPY HERE AND EVERYTHING IS CLEAN HERE. रैन बसेर में रह रहे एक अऩ्य बुज़ुर्गों की भी कुछ ऐसी ही दास्तां हैं। अस्सी साल के एक बुज़ुर्ग का कहना है कि सोने का इंतज़ाम तो हो जाता है लेकिन खाने का इंतज़ाम नहीं हो पाता। ये बुज़ुर्ग भी अपनों के ही सताए हैं। |
| पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल वेबसाइट भारत में बैन Posted: 21 Dec 2021 09:15 PM PST
नई दिल्ली सरकार ने पाकिस्तान की 2 वेबसाइट और 20 यूट्यूब चैनल के ऊपर कैंची चलाई है। ये भारत में फेक न्यूज फैला रहे थे। साथ ही देश विरोधी गतिविधियों का अंजाम भी दे रहे थे। देश की इंटेलिजेंस एजेंसियों और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के इनकी पहचान की थी। ये सभी पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे। इन पर कश्मीर, भारतीय सेना, अल्पसंख्यक समुदाय, राम मंदिर, सीडीएस जनरल बिपिन रावत, कृषि कानूनों, सी ए ए के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भड़काऊ पोस्ट आ रहे थे।पाकिस्तान से चल रहे यूट्यूब चैलन और वेबसाइट पर बैन इसलिए लगाया गया क्योंकि दे फेक कंटेंट को पोस्ट कर रहे थे। भारत सरकार ने इसी साल 26 मई से नए इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम, 2021 लागू किए हैं। नए आईटी नियम 16 की आपातकालीन शक्तियों की बदौलत सरकार ने इन चैनलों और वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया। सरकार ने नए नियमों के इस मंशा के साथ तैयार किया था कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग की घटनाओं को रोका जा सके। इनमें आतंकवादियों की भर्ती के लिए लालच देना, आपत्तिजनक कंटेंट का सर्कुलेशन, वित्तीय धोखाधड़ी, हिंसा को बढ़ावा देने जैसे कई मुद्दे शामिल थे। |
| चुनाव आयोग की जबरदस्त तैयारी, 50% बूथों की होगी वेबकास्टिंग Posted: 21 Dec 2021 09:14 PM PST
लखनऊ अगले साल की शुरूआत में ही होने जा रहे यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान की कड़ी निगरानी के बंदोबस्त किये जा रहे हैं। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने आदेश दिये हैं कि उत्तर प्रदेश के कम से कम पचास फीसदी पोलिंग बूथ की वेबकास्टिंग आवश्यक रूप से करवाई जाए।इसका निर्णय जिलाधिकारी यानी जिला निर्वाचन अधिकारी को सभी मतदान केन्द्रों का जायजा लेने के बाद खुद लेना होगा। पिछले चुनाव में महज दस फीसदी पोलिंग बूथों की ही वेबकास्टिंग करवाई गयी थी। मतदान के दौरान होने वाले विवादों और शिकायतों के निस्तारण के लिए इस बार चुनाव आयोग और पुख्ता इंतजाम करने जा रहा है।प्रदेश में इस बार कुल पोलिंग बूथ की संख्या 01 लाख 80 हजार के करीब है। इनमें कम से कम 50 प्रतिशत बूथों यानी लगभग नब्बे हजार बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। जरूरत के हिसाब से इस संख्या को बढ़ाया भी जा सकेगा। मतदान के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और केन्द्रीय चुनाव आयोग के कण्ट्रोल रूम के जरिये मतदान की निगरानी की जाएगी। |
| रोजगार मेले का आयोजन 24 दिसम्बर को Posted: 21 Dec 2021 05:52 AM PST सुलतानपुर प्राधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पयागीपुर अरूण कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि 24 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पयागीपुर, सुलतानपुर के प्रांगण में हाईस्कूल, इण्टर एवं विभिन्न व्यवसाय(ट्रेड) के आई0टी0आई0 उत्तीर्ण आयु-18 से 40 वर्ष अभ्यर्थियों के लिये एक वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 27 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि समस्त इच्छुक अभ्यर्थी उपरोक्त मेले में सम्मिलित होकर इस अवसर का लाभ उठायें। अधिक जानकारी हेतु एच0एन0 शुक्ला से0नि0 मण्डल प्रभारी(प्लेसमेन्ट/शिशिक्षु) मो0नं0-9451535454 से सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने समस्त अभ्यर्थी संस्थान परिसर में कोविड-19 के अन्तर्गत निहित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करें एवं साथ ही सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन भीकरें। किसी भी अभ्यर्थी को मास्क के बिना साक्षात्कार में सम्मिलित नहीं किया जायेगा। |
| प्रधानमंत्री ने कहा नई यूपी को कोई वापस अंधेरे में नहीं धकेल सकता Posted: 21 Dec 2021 02:39 AM PST लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण के कार्यकम में शामिल होने पहुंचे हैं। इस मौके उन्होंने बटन दबाकर 202 टेक होम राशन प्लांट का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने 60 लाख स्वयं सहायता समूहों के खातों में 1000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इससे 16 लाख महिलाओं को मदद मिलेगी। इसके पहले उन्होंने बैंकिंग सखियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थियों से बात की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा प्रयागराज हजारों सालों से हमारी मातृशक्ति की प्रतीक माँ गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की धरती रही है।आज ये तीर्थ नगरी नारी-शक्ति के इतने अद्भुत संगम की भी साक्षी बन रही है।अभी यहाँ मुझे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की एक लाख से ज्यादा लाभार्थी बेटियों के खातों में करोड़ों रुपए ट्रान्सफर करने का सौभाग्य मिला।ये योजना गाँव-गरीब के लिए, बेटियों के लिए भरोसे का बहुत बड़ा माध्यम बन रही है।यूपी में विकास के लिए, महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जो काम हुआ है, वो पूरा देश देख रहा है।उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने, माताओं-बहनों-बेटियों ने ठान लिया है अब वो पहले की सरकारों वाला दौर, वापस नहीं आने देंगी।डबल इंजन की सरकार ने यूपी की महिलाओं को जो सुरक्षा दी है, जो सम्मान दिया है, उनकी गरिमा बढ़ाई है, वो अभूतपूर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बेटियां कोख में ही ना मारी जाएं, वो जन्म लें, इसके लिए हमने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया।आज परिणाम ये है कि देश के अनेक राज्यों में बेटियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है।हमने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, अस्पतालों में डिलिवरी और गर्भावस्था के दौरान पोषण पर विशेष ध्यान दिया।प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत गर्भावस्था के दौरान 5 हज़ार रुपए महिलाओं के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं, ताकि वो उचित खान-पान का ध्यान रख सकें।स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोड़ों शौचालय बनने से,उज्जवला योजना के तहत गरीब से गरीब बहनों को गैस कनेक्शन की सुविधा मिलने से,घर में ही नल से जल आने से,बहनों के जीवन में सुविधा भी आ रही है और उनकी गरिमा में भी वृद्धि हुई है।आज हमारी सरकार की योजनाएं, इस असमानता को भी दूर कर रही हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर दिये जा रहे हैं, वो प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं के ही नाम से बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि दशकों तक ऐसी व्यवस्था रही कि घर और घर की संपत्ति को केवल पुरुषों का ही अधिकार समझा जाने लगा।घर है तो किसके नाम? पुरुषों के नाम।खेत है तो किसके नाम? पुरुषों के नाम।नौकरी, दुकान पर किसका हक? पुरुषों का।रोजगार के लिए, परिवार की आमदनी बढ़ाने के लिए जो योजनाएँ देश चला रहा है, उसमें भी महिलाओं को बराबर का भागीदार बनाया जा रहा है।मुद्रा योजना आज गांव-गांव में, गरीब परिवारों से भी नई-नई महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है।दीनदयाल अंत्योदय योजना के जरिए भी देश भर में महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप्स और ग्रामीण संगठनों से जोड़ा जा रहा है।महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों को तो मैं आत्मनिर्भर भारत अभियान की चैपिंयन मानता हूं।ये स्वयं सहायता समूह, असल में राष्ट्र सहायता समूह है।बेटियाँ भी चाहती थीं कि उन्हें उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए, आगे बढ़ने के लिए समय मिले, बराबर अवसर मिलें।इसलिए, बेटियों के लिए शादी की उम्र को 21 साल करने का प्रयास किया जा रहा है।देश ये फैसला बेटियों के लिए कर रहा है, लेकिन किसको इससे तकलीफ हो रही है, ये सब देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप कुछ कह नहीं सकती थीं, बोल नहीं सकती थीं।क्योंकि थाने गईं तो अपराधी, बलात्कारी की सिफ़ारिश में किसी का फोन आ जाता था।योगी जी ने इन गुंडों को उनकी सही जगह पहुंचाया है।5 साल पहले यूपी की सड़कों पर माफियाराज था!यूपी की सत्ता में गुंडों की हनक हुआ करती थी!इसका सबसे बड़ा भुक्तभोगी कौन था?मेरे यूपी की बहन बेटियाँ थीं।उन्हें सड़क पर निकलना मुश्किल हुआ करता था। स्कूल, कॉलेज जाना मुश्किल होता था।आज यूपी में सुरक्षा भी है, अधिकार भी हैं।आज यूपी में संभावनाएं भी हैं, व्यापार भी है।मुझे पूरा विश्वास है, जब हमारी माताओं बहनों का आशीर्वाद है, इस नई यूपी को कोई वापस अंधेरे में नहीं धकेल सकता। |
| हेल्थ केयर सेक्टर में कोविड फ्रंटलाइन वर्कर के प्रशिक्षण केन्द्र का हुआ शुभारम्भ Posted: 21 Dec 2021 02:11 AM PST सुलतानपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बबिता जायसवाल, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की उपस्थिति में आज मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर में कोविड-19 की रोकथाम के लिए हेल्थ केयर सेक्टर में कोविड फ्रंटलाइन वर्कर के प्रशिक्षण केन्द्र का फीता काटकर शुभारम्भ किया । कोविड-19 की तीसरी लहर के दृष्टिगत इच्छुक बेरोजगार व्यक्तियों (महिला/पुरूष) को 21 दिवस का प्रशिक्षण के साथ-साथ 90 दिवस की ऑन जॉब ट्रेनिंग विभिन्न हास्पिटलों (सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों) में प्रदान की जायेगी, जो कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करेंगे। इस अवसर पर उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक अनूप श्रीवास्तव, प्रबन्धक ओंकार नाथ तिवारी व नीरज यादव, एएमजीएनएफ जीतेन्द्र कुमार के साथ प्रशिक्षण प्रदाता आई.टी. वर्ड के निदेशक के.के. सिंह आदि उपस्थित रहे। |
| ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा 200 पार Posted: 20 Dec 2021 11:51 PM PST
नई दिल्ली देश में अब तक ओमिक्रॉन के 202 मामलों की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में दिल्ली और महाराष्ट्र शामिल हैं। दोनों राज्यों में ओमिक्रॉन के 54-54 मामले मिले हैं। ओडिशा में आज 2 नए संक्रमित मिले हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटो में 5,356 कोरोना केस मिले हैं। वहीं ओमिक्रॉन के 77 पेशेंट्स ठीक हो चुके हैं।गुजरात सरकार ने ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच राज्य के 8 प्रमुख शहरों में नाइट कर्फ्यू 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। इसमें अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर, जामनगर और जूनागढ़ शामिल हैं।आदेश के मुताबिक, रेस्तरां अपनी सीटिंग कैपिसिटी का केवल 75% ही इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, शादियों में 400 लोगों की सीमा तय की गई है। रविवार को राजकोट जिले में राज्य का पहला ओमिक्रॉन संक्रमित मिला था। गुजरात में फिलहाल 11 ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं।महाराष्ट्र के लिए अच्छी खबर है। यहां कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से प्रभावित 54 लोगों में से 31 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को राहत वाली बात ये भी रही कि नए वैरिएंट से संक्रमित एक भी मरीज नहीं मिला। ओमिक्रॉन से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई है, यहां 22 मामले हैं। |
| पत्नी ने मायके जाने के लिए कहा, तो पति ने काट दी गर्दन Posted: 20 Dec 2021 11:50 PM PST लखनऊ पति ने पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला मायके जाने की जिद कर रही थी। जबकि पति इंकार कर रहा था। इसी बात को लेकर वारदात की गई है। एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। सहारनपुर जिले के शेखपुरा कदीम गांव के मोहल्ला तेलीपुरा निवासी कलीम मजदूरी करता है। उसकी दो साल पहले ही शमा नाम की (22) लड़की से शादी हुई थी। पिछले कई दिनों से शमा अपने मायके में जाने के लिए बोल रही थी। कलीम उसे मायके नहीं भेज रहा था। सोमवार को शमा ने अपने भाई को फोन करके अपनी ससुराल बुला लिया।कलीम और शमा के भाई के बीच में मायके नहीं भेजने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद शमा के भाई ने अपने बहनोई को पीट दिया। इसके बाद शमा का भाई अपने घर वापस लौट गया। एसपी सिटी ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब चार बजे कलीम और शमा के बीच में फिर से झगड़ा हो गया। जिसके बाद कलीम ने घर में पडे चाकू से शमा की गर्दन काट दी और घर से फरार हो गया। |
| योगी सरकार जनवरी से देगी एक-एक हजार रुपये की दो किस्त, पंजीकृत मजदूरों को Posted: 20 Dec 2021 11:03 PM PST लखनऊ प्रदेश के योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को 1000-1000 रुपये की दो किस्तों में भरण पोषण भत्ता देगी। श्रम विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। भत्ते की यह राशि असंगठित क्षेत्र के उन सभी मजदूरों को मिलेगी जो 31 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत होंगे। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में चार माह तक इन श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पंजीकृत श्रमिकों को दो किस्तों में यह धनराशि दी जाएगी। भत्ते की पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपये जनवरी में देने की तैयारी है। |
| डीएम ने नगर में रैन बसेरा व अलाव का किया आकस्मिक निरीक्षण Posted: 20 Dec 2021 09:20 PM PST सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सोमवार की देर रात में नगर पालिका परिषद द्वारा पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में संचालित रैन बसेरा व अलाव का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा में बिस्तर, गददा व रजाई के साथ लगे हुए पाये गये। जिलाधिकारी ने पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बने रैन बसेरा में नगर पालिका की तरफ से मोबाइल टायलेट की भी व्यवस्था को देखा तथा वहाँ पर मौजूद कर्मचारी ड्यूटी रजिस्टर का भी निरीक्षण कर रोस्टर के अनुसार तैनात कर्मचारी दिलीप वर्मा से भी विभिन्न जानकरी प्राप्त की। उन्होंने साफ-सफाई आदि व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान सम्बंधित को निर्देशित किया कि नियमित साफ सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। |
| 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई महिला दरोगा बर्खास्त Posted: 20 Dec 2021 08:35 PM PST लखनऊ इटावा जिले के सैफई थाने में तैनात एक महिला दरोगा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के एक पुराने मामले में पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इटावा के एसएसपी ने महिला दरोगा को बर्खास्त करने की पुष्टि करते हुए बताया कि चार वर्ष पहले 2017 में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ी गई थीं। महिला दारोगा को विभागीय जांच पूरी होने के बाद दोषी मानते हुए बर्खास्त कर दिया गया। महिला दारोगा गीता यादव दो साल से सैफई थाने में तैनात थी। एसएसपी ने बताया कि गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र के कौड़ीराम निवासी दारोगा गीता के खिलाफ वाराणसी जिले के शिवपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में उसे जेल भेजा गया था और विभागीय जांच शुरू हो गई थी। जमानत पर गीता यादव जेल से छूटी थी और तैनाती दोबारा विभाग में हो गई थी।फई थाने में वह वर्ष 2019 से तैनात थी।अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध ने दरोगा गीता यादव को जांच में दोषी पाए जाने पर बर्खास्तगी की रिपोर्ट भेजी। जिस पर उसको बर्खास्त कर दिया गया है। वाराणसी जिले के शिवपुर क्षेत्र के भरलाई निवासी अभिषेक पाठक की पत्नी पूजा ने उन पर, बहन व मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा 27 जून, 2017 को दर्ज कराया था। मामले की जांच दरोगा गीता यादव कर रही थीं।अभिषेक ने विवाहिता बहन का नाम मुकदमे से हटाने की गुहार लगाई थी।गीता ने एक लाख रुपये रिश्वत मांगी। मामला 80 हजार रुपये में तय हुआ। अभिषेक ने 30 हजार रुपये दे भी दिए। इसके बाद गीता बाकी रुपये देने का दबाव अभिषेक पर बनाने लगी और 16 नवंबर, 2017 को उसके घर जा कर धमकी दी थी। अभिषेक पाठक ने 18 नवंबर, 2017 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की। इसके बाद योजना के अनुसार अभिषेक ने अगले ही दिन दरोगा को अपने घर 20 हजार रुपये देने के लिए बुलाया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने घूस लेते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। |
| डांस टीचर के मोबाइल से 14 लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले, पुलिस ने डांस टीचर को भेजा जेल Posted: 20 Dec 2021 08:31 PM PST लखनऊ कानपुर की एक डांस एकेडमी में छात्राओं का यौन शोषण व अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस को डांस टीचर के मोबाइल में 14 अलग-अलग किशोरियों के अश्लील वीडियो और हजारों तस्वीरें मिली हैं। एक किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफ आई आर कर जेल भेज दिया।गोविंद नगर थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि दबौली एफ-ब्लॉक में आर्यन की अर्बन डांस एकेडमी है। उसने इलाके की 14 साल की छात्रा का पहले अश्लील वीडियो बनाया। फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे शारीरिक संबंध बनाते हुए पोर्न बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए अपने दोस्त के खाते में 19 हजार रुपए मंगाए।छात्रा ने मां के मोबाइल से गुपचुप तरीके से 19 हजार ट्रांसफर भी कर दिया। मां ने खाते से रुपए कटने पर साइबर ठगी समझकर गोविंद नगर थाने में एफ आई आर दर्ज कराई। पुलिस ने इसकी जांच की तो परत दर परत खुलती चली गई। छात्रा के मां की तहरीर पर आरोपी डांस टीचर के खिलाफ रेप, अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफ आई आर दर्ज करके उसे जेल भेज दिया।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ एकेडमी में रोजाना रेप होता था। वीडियो वायरल होने के डर और डांस टीचर की धमकी के चलते कोई छात्रा शिकायत की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। इत्तेफाक ही था कि छात्रा की मां ने साइबर ठगी समझकर मामले की शिकायत दर्ज कराई और मामले का खुलासा हो गया।पीड़ित छात्रा को पुलिस ने भरोसे में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह फफक पड़ी। बोली डांस टीचर उसे डांस सिखाने के बहाने शरीर के अलग-अलग अंगों पर हाथ लगाते थे। विरोध करने पर कहा था कि ऐसे डांस कभी नहीं सीख पाओगी। इसके बाद फोटो को वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाए। कहा कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल हो जाएगा और जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।शातिर डांस टीचर ने फंसने के डर से अपने दोस्त के खाते में रुपए मंगाए थे। पुलिस जसवंत तक पहुंची तो उसने साफ-साफ कह दिया कि आर्यन ने डांस एकेडमी की फीस होने की बात कहकर खाते में मंगवाया था। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |