| आज़मगढ़:अतिक्रमण हटाने पहुंचे तहसीलदार पर हमला करने वाला गिरफ्तार Posted: 12 Dec 2021 07:18 AM PST मुबारकपुर क्षेत्र के कारूपार (गजहड़ा) गांव में हुआ था हमला
आजमगढ़ : मुबारकपुर पुलिस ने क्षेत्र के कारूपार (गजहड़ा) गांव में शनिवार को टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे तहसीलदार सदर व उनके सहयोगियों पर हमला करने वालेआगे पढ़ें … |
| आज़मगढ़:अपना दल हाशिए पर खड़े समाज की लड़ाई सदैव लड़ता रहा है- अनुप्रिया पटेल Posted: 12 Dec 2021 06:35 AM PST 59 हजार शिक्षक भर्ती में बेरोजगारों की मांगें शीघ्र होंगी पूरी: केंद्रीय राज्यमंत्री
रौनापार (आजमगढ़): अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को रामनगर कुकरौछी में आयोजित विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में संभावनाओं और लोकतंत्र में नंबर का बहुत बड़ा खेल है। अपना दल हाशिए पर खड़े समाज की लड़ाई सदैव लड़ता रहा है। 59 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए आंदोलन कर रहे बेरोजगारों की मांग शीघ्र ही पूरी होगी। सगड़ी की धरती से अपना दल का बड़ा नाता है। दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल ने 1990 से लेकर जीवन पर्यंत अनेक बार यहां आकर लोगों को जागृत किया। विजय संकल्प यात्रा में घंटों देर से पहुंचीं अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सगड़ी की धरती हमारे पिता सोनेलाल पटेल के लिए काफी महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने इस क्षेत्र में शिक्षा को स्थापित कर बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित किया। दलित और पिछड़े समाज के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। अपना दल (एस) उनके संघर्षों को आज भी आगे बढ़ा रहा है। हम सामाजिक न्याय की चिंतन धारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1931 में जातीय आधार पर जनगणना की गई थी। 2021 में जनगणना की प्रक्रिया संचालित हो रही है, देश में जनगणना जातीय आधार पर हो, हम लोग इसके पक्षधर हैं। अपना दल कमजोर वर्ग की आवाज है। जहां भी कमजोर वर्ग की आवाज उठाने की जरूरत रही है, अपना दल पीछे नहीं हटा है। संघर्षों के चलते प्रदेश और देश की सदन में हमारी भागीदारी हुई है। आने वाले चुनाव में हमें संघर्ष कर अपने नंबर के खेल को बढ़ाना होगा तभी दलित, पिछड़े वर्ग को न्याय मिल पाएगा। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आने वाले चुनाव में आपको सोच-विचार कर वोट करना होगा। भावना में बहकर किसी ऐसे प्रत्याशी का चयन नहीं कर देना है, जिससे आपको पांच साल पछताना पड़े। पिछले पांच साल के काम को देखकर ही हमें 2022 में वोट देना होगा। संकल्प यात्रा के पूर्व जिला महासचिव मालती सिंह ने तलवार और मुकुट देकर सम्मानित किया। चौरसिया समाज के लोगों ने भी मुकुट और गदा भेट किया। संकल्प यात्रा में जुटी भीड़ से गदगद दिखीं अनुप्रिया पटेल ने लोगों को अपना दल को सहयोग देने की अपील की। विजय संकल्प यात्रा सभा को अपना दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश यादव, आवास-विकास परिषद के उपाध्यक्ष रामलखन पटेल, जिला अध्यक्ष श्याम विजय पटेल, राकेश सिंह, सुजीत पटेल, पंकज पटेल, रमेश पटेल, सीमा पटेल, सरिता चौरसिया, शक्ति सिंह, राधेश्याम सिंह, राजवंत सिंह ने भी संबोधित किया। |
| आज़मगढ़: हसन पीजी कालेज जौनपुर ने ट्राफी पर जमाया कब्जा Posted: 12 Dec 2021 06:22 AM PST पूर्वांचल विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालीय पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई
फरीदुल हक कालेज शाहगंज और मोहम्मद हसन पीजी कालेज के बीच हुआ फाइनलआजमगढ़: शिब्ली नेशनल पीजी कालेज के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालीय पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। फरीदुल हक एमपीजी कालेजआगे पढ़ें … |
| आज़मगढ़: होली तक हर माह दो बार मिलेगा नि:शुल्क राशन Posted: 12 Dec 2021 04:59 AM PST एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने नि:शुल्क राशन वितरण महाभियान का शुभारंभ किया
खाद्यान्न संग तेल, नमक व दाल पाकर कार्डधारकों के खिले चेहरेआजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुसार पूरे प्रदेश में सभी अंत्योदय कार्ड धारकों एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को निश:शुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। 2022 में होली तक हर माह में दो बारआगे पढ़ें … |
| आज़मगढ़: मेंहनगर में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट Posted: 12 Dec 2021 04:37 AM PST मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव के पास हुई घटना,सम्पति विवाद में हुई वारदात
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव के समीप भतीजे ने चाचा पर राड से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। उस समय गंजोर गांव के सकलदीप चौहान (47) तहसील मुख्यालय के सामने अपनी चाय-मीठा की दुकान बंद कर पत्नी के साथआगे पढ़ें … |