सुल्तानपुर टाइम्स |
- पानी गर्म करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद,पत्नी को दे दिया तीन तलाक
- जनपदीय संग्रहालय में हुई वंदेमातरम व राष्ट्रीय गीतों की प्रतियोगिता
- बच्चे की दवा करवाने जा रहे पिता को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर मौके पर मौत,5 माह का बच्चा व पत्नी गंभीर रूप से घायल
- यूपी में शीतलहर से बढ़ी गलन
- युवक की हुई पीट-पीटकर हत्या मिलने आया था महिला मित्र से
- दुष्कर्म के दोषी को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने 10 साल की सुनाई सजा
- सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण ससमय करें सम्बन्धित अधिकारी-प्रभारी जिलाधिकारी
- ऐशों आराम की जिंदगी जीने के लिए करते थे लूट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- गंगा एक्सप्रेसवे से भी उड़ सकेंगे राफेल और मिराज
- सपाइयों पर छापेमारी को लेकर अखिलेश ने कहा जैसे ही चुनाव करीब आया है यह डिपार्टमेंट भी अब चुनाव लड़ने उतर आया
- रायबरेली में अखिलेश का सॉफ्ट हिंदुत्व वाला चेहरा,होर्डिंग्स में दिखाया गया कृष्ण का अवतार
- सपा नेताओं के घर आयकर का छापा
| पानी गर्म करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद,पत्नी को दे दिया तीन तलाक Posted: 19 Dec 2021 04:10 AM PST
लखनऊ बाराबंकी जिले में तीन तलाक का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।जहां पानी गर्म करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद के बाद पति ने तीन तलाक दे दिया। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को 16 साल हो चुके है और उनके पांच बच्चे भी हैं। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद भी यह मामले रुक नहीं रहे हैं।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है मामूली बात पर 16 साल बाद एक शख्स ने अपनी पत्नी को मामूली बात पर तीन तलाक दे दिया।पीड़िता भाई के साथ थाने पहुंची और पति पर तलाक देकर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाय। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।पीड़िता का कहना है कि उसके छोटे बच्चे हैं जिनकी परवरिश करने वाला कोई नहीं है। पत्नी का आरोप है कि निकाह के बाद से उसके ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे। उसके पांच बच्चे हैं और सबसे छोटा बच्चा महज दो साल का है।पीड़िता रजबुल निशा ने बताया कि गुरुवार को दवा खाने के लिए पति शमशुदुहा को गर्म पानी दिया तो वो नाराज हो गए और बोले कि हम खुद ही कर लेंगे। तो हमने भी कह दिया कि कर लो। फिर इस पर वो नाराज हो गए और तीन बार तलाक बोल कर हमें घर से भगा दिया। साथ ही सभी बच्चों को पीटा।इस मामले पर थानाध्यक्ष जहांगीराबाद ने बताया कि एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। |
| जनपदीय संग्रहालय में हुई वंदेमातरम व राष्ट्रीय गीतों की प्रतियोगिता Posted: 19 Dec 2021 03:45 AM PST सुलतानपुर काकोरी काण्ड के नायक अशफाक उल्ला खां और राम प्रसाद बिस्मिल साहित्यकार थे । दोनों की कविताएं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत थीं । उनकी शहादत कलमकारों को राष्ट्रीय और सामाजिक दायित्व निभाने के लिए सदैव प्रेरित करती रहती है ।' यह बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहीं । वे जनपदीय संग्रहालय में संस्कृति विभाग द्वारा पं.राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां व ठाकुर रोशन सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित 'वंदेमातरम एवं राष्ट्रीय गीतों की प्रतियोगिता' को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे । आजादी का अमृत महोत्सव व चौरी चौरा शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में के.एन.आई.सी.ई की टीम को पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ। टीम सदस्य आयुषी पाण्डेय ,अर्शला फातिमा ,अनस खान , फातिमा बानो , आकृति मिश्र व अनुश्री ने मुख्य अतिथि से पुरस्कार ग्रहण किया। दूसरा पुरस्कार टाइनी टाट्स पब्लिक स्कूल की कहकशां बानो को मिला । तीसरा पुरस्कार के.एन.आई.सी.ई.लाल डिग्गी की टीम को मिला जिसमें तहजीब फारूकी , अक्सा बानो , आकृति सिंह, आफरीन निशा , आराध्या तिवारी , अंशिका यादव व अर्णव सिंह शामिल रहे ।सांत्वना पुरस्कार राजकीय इंटर कालेज के कृष पाण्डेय , टाइनी टाट्स की कीर्ति निगम तथा लिटिल फ्लावर स्कूल की टीम को प्राप्त हुआ । इस टीम में रवि सोनी ,चंदन कुमार , साक्षी गौतम ,साक्षी तिवारी व वैष्णवी पाठक शामिल थे ।मुख्य अतिथि राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता का संचालन जनपदीय संग्रहालय के सहायक लाल बहादुर यादव ने किया । इस अवसर पर जय प्रकाश यादव , अखिलेश कुमार , योगेन्द्र मणि राय ,एन.एन.गुप्त ,अमृता दूबे ,सुनीता सक्सेना समेत विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे । |
| Posted: 18 Dec 2021 10:39 PM PST लखनऊ रायबरेली जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई वहीं मृतक की पत्नी व 5 महीने का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का इलाज नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिलेंडर गांव के समीप जीगो रजबहा के पास का है यह हादसा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिलेंडर गांव के समीप जीगो रजबहा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक आदेश मिश्रा निवासी दहेला जिला बाराबंकी से पत्नी और अपने पुत्र अंबिकेश उम्र 5 माह है उसकी दवा करवाने के लिए जा रहे थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार आदेश मिश्रा की मौके पर मौत हो गई वहीं पत्नी जानवी मिश्रा की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस को फोन कर मृतक व उनकी पत्नी को बछरावां सीएचसी ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृतक आदेश मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। और पत्नी व उसके बच्चे को इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया । वही इस पूरी घटना में सीएचसी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि आदेश मिश्रा जो कि दहेला जिला बाराबंकी से अपने बेटे की दवाई कराने के लिए आ रहा था तभी तेज रफतार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे आदेश मिश्रा की मौत हो गई वहीं उनकी पत्नी व उनके बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।वहीं इस पूरे घटना में थाना प्रभारी बछरावां ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई है वहीं पत्नी व उसके बच्चे का इलाज चल रहा है मृतक का शव कब्जे में ले लिया गया है आगे की अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। |
| Posted: 18 Dec 2021 09:57 PM PST लखनऊ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ठंड बढ़ी है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीतलहर और कोहरे की संभावना जताई है। इसके चलते मैदानी इलाकों में आने वाले हफ्ते में ठिठुरन और बढ़ेगी।लखनऊ में रात का तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले कुछ दिनों में इसी तरह के मौसम का अनुमान है।पहाड़ों की तरफ से आ रहीं सर्द हवाओं ने शनिवार को मुजफ्फरनगर को प्रदेश का सबसे ठंडा जिला कर दिया। मुजफ्फरनगर में 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 24 घंटे में झांसी का न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। झांसी के बाद मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली भी सर्वाधिक ठंडे जिलों में रहे।यहां का न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी ऐसी ही ठंडक रहेगी। शीतलहर चलने से दिन में भी गलन रहेगी।लखनऊ में सुबह कोहरा और धुंध छाई हुई है. दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुल्तानपुर जिले में मैक्सिमम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। |
| युवक की हुई पीट-पीटकर हत्या मिलने आया था महिला मित्र से Posted: 18 Dec 2021 08:06 PM PST सुलतानपुर करौदीकलां थाना क्षेत्र में अयोध्या जनपद के व्यक्ति को दो सगे भाइयों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट।आरोप है कि वह व्यक्ति अपनी महिला मित्र से मिलने उसके घर आया था । पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना करौदीकलां क्षेत्र अन्तर्गत के हिन्दुआबाद निवासी रमाशंकर व युनुस उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी मनगवां जनपद अयोध्या दोनो मुम्बई में साथ में काम करते है । युनुस का प्रेम प्रसंग रमाशंकर की पत्नी से है रात्रि में युनुस रमाशंकर की पत्नी से मिलने आया था कि घर वालो की जानकारी हो गयी । रमाशंकर के भाई शिवकुमार व कृपाशंकर ने युनुस के साथ लाडी डंडो से मारपीट की जिससे युनुस की मृत्यु हो गयी । पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । अन्य विधिक कार्यवाही सम्पन्न की जा रही है । मौके पर शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । |
| दुष्कर्म के दोषी को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने 10 साल की सुनाई सजा Posted: 18 Dec 2021 05:54 AM PST सुलतानपुर स्कूल गई किशोरी को बहलाकर भगाने व उसके साथ जबरन दुष्कर्म के मामले में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट जज कल्पराज सिंह की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है।जिसे अदालत ने दस वर्ष के कारावास एवं 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किए जाने की सजा सुनाई है। मामला जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां के रहने वाले अभियोगी ने 28 अक्टूबर 2010 की घटना बताते हुए 25 मई 2011 को बल्दीराय पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित पक्ष के आरोप के मुताबिक घटना के दिन उसकी 14 वर्षीय पुत्री पढ़ने के लिए गई थी,इसी दौरान आरोपी आशीष मिश्रा पुत्र देशराज मिश्रा निवासी भटमऊ थाना मवई जिला फैजाबाद हाल पता ग्राम नियामतपुर थाना दरियाबाद जिला बाराबंकी अभियोगी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के पश्चात अपनी तफ्तीश पूरी कर आरोपी आशीष मिश्र के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया। मामले का विचारण एफटीसी प्रथम की अदालत में चला। इस दौरान अभियोजन पक्ष से शासकीय अधिवक्ता दान बहादुर वर्मा ने अभियोजन गवाहों को परीक्षित कराया और आरोपी आशीष मिश्रा को ही घटना का जिम्मेदार ठहराया। वहीं बचाव पक्ष ने अपने साक्ष्यों एवं तर्कों को प्रस्तुत कर आरोपी को बेकसूर बताया। उभय पक्षों को सुनने के पश्चात एफटीसी जज कल्पराज सिंह ने आरोपी को बहलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के आरोप में दोषी ठहराया। जिसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उसे 10 वर्ष के कारावास एवं 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। |
| Posted: 18 Dec 2021 05:16 AM PST सुलतानपुर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में आज शनिवार को तहसील लम्भुआ सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुरूप टोकेन सिस्टम का प्रयोग कर एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से किये जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निस्तारण के समय दोनों पक्षों की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराकर रिपोर्ट सम्बन्धित एसडीएम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। मुख्य विकास अधिकारी श्री वत्स द्वारा भूमि विवाद, पुलिस आदि के प्रकरण पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर निरीक्षण कर विवाद का निपटारा कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चत करें। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस लम्भुआ में डीएम के समक्ष कुल 117 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक राजस्व 70, पुलिस 14, विकास 13, समाज कल्याण 01 तथा अन्य विभागों के कुल 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मौके पर 10 प्रार्थना पत्रों/जन शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निस्तारण के समय दोनों पक्षों का बयान लिया जाय, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराकर निस्तारण आख्या के साथ उप जिलाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। डीएम ने शेष 107 प्रार्थना पत्रों/शिकायतों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषण करने हेतु उप जिलाधिकारी लम्भुआ को निर्देशित किया। इसी प्रकार जनपद की अन्य चारों तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतों/समस्याओं को रोस्टर के अनुसार अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), सम्बन्धित तहसीलों में तथा शेष 02 तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा सुनकर उसका निस्तारण किये जाने का निर्देश सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों को दिये गये। जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील लम्भुआ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी लम्भुआ वन्दना पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी लम्भुआ सतीश शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, तहसील अन्तर्गत सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं फरियादीगण आदि उपस्थित रहे। |
| ऐशों आराम की जिंदगी जीने के लिए करते थे लूट, पुलिस ने किया गिरफ्तार Posted: 18 Dec 2021 02:55 AM PST सुलतानपुर लखनऊ पालीटेक्निक से कार किराए पर लेकर सुल्तानपुर में लूटकर फरार होने वाले चार बदमाश हुए गिरफ्तार। बीते छह दिसंबर को कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज बाजार के निकट हुई घटना में दर्ज किया गया था लूट का मुकदमा। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जिन लोगों द्वारा कोतवाली देहात के हनुमानगंज बाजार के पास कार लूट की घटना कारित की गई थी वे लोग अयोध्या से प्रतापगढ़ की तरफ जाने वाले है। इस सूचना पर विश्वास कर थाना को0देहात पुलिस व स्वॉट/सर्विलांस पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गन्तव्य स्थान पर पहुँचकर देखा कि थोड़ी ही देर मे अयोध्या की तरफ से आ रही एक कार को देखकर मुखबिर इशारा कर हट गया अयोध्या की तरफ से आ रही उक्त स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया तो हम पुलिसवालों को देखकर वह गाड़ी तेजी से नकराही गेट के अन्दर की तरफ मोड़ कर भागने का प्रयास किया कि पुलिस द्वारा गेट से लगभग 100 मीटर जाते-जाते उक्त वाहन कार को घेरकर रोक लिया गया । वाहन सवार व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम- रूद्र प्रताप सिंह उर्फ अश्वनी पुत्र हरिप्रकाश नि0 ग्राम मड़ना पूरा बाजार थाना महराजगंज जनपद अयोध्या, 2. मंगल सिंह पुत्र जगदीश सिंह नि0 ग्राम मड़ना पूरा बाजार थाना महराजगंज जनपद अयोध्या, 3. रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा पुत्र प्रमोद सिंह निवासी जोगा नारा थाना महराजगंज जनपद अयोध्या, 4. विपिन सिंह उर्फ चिंपाजी पुत्र कोतवाल सिंह निवासी नारा थाना महराजगंज जनपद अयोध्या व कार स्विफ्ट डिजायर की तलाशी ली गयी तो कार की डिग्गी मे नम्बर प्लेटें नं0 UP 32 LN 6247 टूटी हुई दशा में मिला। अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि साहब हम चारो आपस मे मित्र है। हम लोगो के पास कोई नौकरी नही है और ऐशों आराम की जिन्दगी जीने के लिये हम लोग वाहन की लूट पाट करके उनसे धन कमाते है और उसी धन से हम चारो लोग आपस मे ऐश की जिन्दगी व्यतीत करते है। दिनांक 06.12.21 को रात लगभग 11.30 बजे पालीटेक्निक चौराहे लखनऊ से हम चारो ने इस गाड़ी को सुलतानपुर के लिये बुक कराकर आ रहे थे कि रास्ते में इस वाहन (स्विफ्ट डिजायर) जिसका असली नं0 UP 32 LN 6247 है, के ड्राइवर को कस्बा हैदरगढ़ टोल प्लाजा से कुछ दूर आगे चूकि इस वाहन को भी हम लोगो को लूटना था इसलिये पूर्व योजना के अनुसार मेरे साथी नें उल्टी करने का बहाना किया और हम लोगो ने गाड़ी रुकवा कर नीचे उतरे और मौका देखकर ड्राइवर को असलहा दिखाकर बंधक बना लिया कि चिल्लाना नही, नही तो मार डालेंगे तथा उसका मोबाइल भी छीन लिये उसके बाद हनुमानगंज बाजार बाईपास पर सूनसान जगह देखकर सड़क के किनारे गाड़ी रोककर ड्राइवर को गाड़ी से बाहर ढ़केलकर यह स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लेकर हम लोग पुनः मोड़कर सुलतानपुर-अयोध्या चले गये और पकड़े जाने के डर से उक्त गाड़ी का असली नम्बर प्लेट UP 32 LN 6247 खोलकर डिग्गी मे रख दिये और दूसरी प्लेट पर फर्जी नं0 UP 32 KD 0122 डलवाकर गाड़ी मे लगा दिये कि ताकि गाड़ी कोई पहचान न सके और आज हम चारो लोग इस गाड़ी को चोरी छिपे बेचने के लिये प्रतापगढ़ जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिए गये । पुलिस ने कार से बरामद किया। फर्जी वाहन नम्बर प्लेट (UP 32 KD 0122), स्विफ्ट डिजायर गाड़ी (UP 32 LN 6247),पिस्टल 32 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर, तमन्चा 315 बोर तथा 02 जिन्दा करतूस 315 बोर |
| गंगा एक्सप्रेसवे से भी उड़ सकेंगे राफेल और मिराज Posted: 18 Dec 2021 02:34 AM PST लखनऊ उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तर्ज पर एयर स्ट्रिप भी बनाया जाएगा। एक्सप्रेस-वे पर शाहजहांपुर में 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी बनाई जाएगी जो आपातकालीन स्थिति में वायु सेना के विमानों को उड़ान भरने और उतरने में सहायता प्रदान करेगी। एयर स्ट्रिप को लेकर यूपीडा और वायु सेना के अधिकारी मंथन कर रहे हैं। वहीं एक्सप्रेसवे पर मिराज 2000, जगुआर, सुखोई 30 और सुपर हरक्यूलस जैसे जहाज असानी से लैंड कर सकेंगे।बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे को 26 नवंबर 2020 में मंजूरी मिली थी। ये तीसरी एयर स्ट्रिप है जो प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर बनकर तैयारी होगी। इस पर हर श्रेणी का जहाज उतारा जा सकता है। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण 2024 तक पूरा हो जाएगा। इससे पहले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एयर स्ट्रिप पहले से ही तैयार है। उत्तर प्रदेश की इन तीनों हवाई पट्टियों से वायु सेना जंग की सूरत में प्रतिक्रिया दे सकती हैं। इमरजेंसी और जंग जैसे हालात में वायुसेना के विमान यहां लैंड और टेकऑफ कर सकेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश को गंगा एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी। उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है। इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश को कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की सौगात दी है।जिनमें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और सरयु नहर परियोजना प्रमुख है। |
| Posted: 17 Dec 2021 11:21 PM PST लखनऊ रायबरेली मे अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा आज यूपी में छापा मार दिया।आखिर चुनाव से पहले ही छापा क्यों।चुनाव से एक महीने पहले क्यों नहीं।अगर कोई जानकारी थी पहले से उनके पास जब कभी उन्होंने सम्मिट किया होगा बैलेंस शीट तब भी छापा मार सकते थे।तब भी नोटिस दे सकते थे तब भी पूछताछ कर सकते थे।लेकिन जैसे ही चुनाव करीब आया है।यह डिपार्टमेंट भी अब चुनाव लड़ने उतर आया है।आप सच दिखाते हैं जानते हैं सच दिखाने पर क्या होता है? एक पत्रकार साथी ने केवल दाल में पानी दिखा दिया उसे जेल जाना पाना।एक पत्रकार साथी ने सही खबर दिखा दिया उसे मुकदमे लग गए।कोई भी इस सरकार में सुरक्षित नहीं है।जो सरकार से टकराएगा सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे भारतीय जनता पार्टी को हार सताएगी दिल्ली से बड़े-बड़े नेता आएंगे।भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता बचेगा नहीं जो उत्तर प्रदेश में न आए।अभी तक इन्हीं का इंतजार था कि इनकम टैक्स कब आएगा डिपार्टमेंट?अभी तो इनकम टैक्स आया है, ईडी आएगा, सीबीआई आएगी, न जाने कौन कौन सी संस्थाए आएंगी, अफवाहें फैलाई जाएगी, साजिश की जाएगी।लेकिन उसके बावजूद साइकिल की रफ्तार कम नहीं होगी रथ क़ी रफ्तार कम नहीं होगी।उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सफाया होना निश्चित है।जैसे ही चुनाव करीब आता है भारतीय जनता पार्टी धार्मिक चश्मा लगा लेती है।उत्तर प्रदेश की जनता तैयार है भारतीय जनता पार्टी का सफाया करने के लिए कल ही की घटना है जहां देश के बड़े बड़े नेता मंच पर थे।जनता को आप कितनी बार झूठ बोलेंगे?निषाद समाज को भारतीय जनता पार्टी ने धोखा दिया है।कहा क़ी आपकी सभी समस्या का समाधान होगा।लेकिन जब उनको बुलाकर सम्मान देना था तो सम्मान नहीं दिया गया।उनके साथ भी भेदभाव हुआ उनका हक छीनने का काम हुआ |
| रायबरेली में अखिलेश का सॉफ्ट हिंदुत्व वाला चेहरा,होर्डिंग्स में दिखाया गया कृष्ण का अवतार Posted: 17 Dec 2021 11:06 PM PST लखनऊ सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सॉफ्ट हिंदुत्व वाला चेहरा दिखाया गया है। उनके भगवान कृष्ण की अवतार वाली होर्डिंग्स रायबरेली की सड़कें पर देखने को मिली हैं। वो भी तब जब स्वयं अखिलेश विजय रथ यात्रा लेकर यहां पहुंचे हैं। और आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है।बता दें कि आज अखिलेश यादव सोनिया के गढ़ में दूसरे दिन हुंकार भरेंगे। वो यहां रायबरेली की सदर, ऊंचाहार और सलोन विधानसभा में जनसभा करेंगे। रथ यात्रा लेकर निकलने से पहले अखिलेश पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। उनके स्वागत में महिलाएं फूल मालाएं लेकर यहां पहुंच चुकी हैं। कल तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करके जब वो पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे तो गेस्ट हाउस के बाहर कार्यकर्ताओं हुजूम उमड़ पड़ा था। अखिलेश ने यहां पार्टी के पदाधिकारियों और टिकटार्थियों से मुलाकात की थी। गौरतलब हो कि कल रायबरेली में अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा था कि कांग्रेस और सपा सम्मान और शिष्टाचार के नाते एक दूसरे के लिए लोकसभा सीटें छोड़ते आए हैं। लेकिन ये विधानसभा का चुनाव है जिसे सपा हमेशा से पूरी ताकत से लड़ती चली आई है और यहां सपा को बड़ी जीत मिली है। उधर जब अखिलेश यादव सोनिया के गढ़ में जनसभा कर रहे, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ रहा ठीक उसी समय आज स्मृति ईरानी के गढ़ अमेठी में राहुल-प्रियंका एक बार फिर अपनी राजनैतिक जमीन तलाशने पहुंच रहे हैं। ख़ास बात यह है कि अखिलेश अमेठी लोकसभा की सलोन विधानसभा सीट पर विजय रथ यात्रा लेकर पहुंचेगे तो कुछ किमी दूर पर राहुल-प्रियंका भाजपा हटाओ को लेकर पद यात्रा निकालेंगे। देर शाम जब अखिलेश रायबरेली से वापस होंगे तब प्रियंका रायबरेली पहुंचेगी। वो रविवार को यहां रिफॉर्म क्लब के मैदान में शक्ति संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। |
| Posted: 17 Dec 2021 10:49 PM PST
लखनऊ आयकर विभाग की टीम ने शनिवार सुबह लखनऊ, मैनपुरी, मऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबियों और सपा नेताओं के घर और कैंप कार्यालयों पर छापेमारी की है। मैनपुरी के मनोज यादव, लखनऊ में पूर्व सीएम के ओएसडी जैनेंद्र यादव और मऊ के राजीव राय सहित लगभग एक दर्जन से ज्यादा नेता शामिल हैं। लखनऊ में आयकर का छापा आंबेडकर पार्क के पास स्थित जैनेंद्र यादव के आवास पर पड़ा है। वहीं मऊ में सपा नेता राजीव राय के कैंप कार्यालय पर छापेमारी की गई। छापेमारी की सूचना पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ने की आशंका के चलते भारी पुलिस फोर्स मौके पर बुलाया गया है।वहीं मैनपुरी के पंजाबी कॉलोनी निवासी राजकीय ठेकेदार मनोज यादव के आवास पर शनिवार को तड़के आयकर विभाग ने छापा मारा है। 12 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची आयकर विभाग की टीमों ने पूरे घर को अंदर से बंद कर लिया है। घर के बाहर स्थानीय पुलिस का पहरा लगा हुआ है। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। सुबह 6 बजे से आयकर विभाग की टीमें घर के अंदर जांच कर रही है। छापेमारी की वजह को लेकर कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है। राजकीय ठेकेदार मनोज यादव सपा के बेहद करीबी हैं। बड़ी संख्या में लोग इस छापेमारी की जानकारी लेने के लिए उनके घर के आस पास पहुंचे हैं, लेकिन किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया गया है।लखनऊ में आयकर विभाग ने आंबेडकर पार्क के पास स्थित पूर्व सीएम के ओएसडी जैनेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की। घंटों घर को खंगाला। कई दस्तावेज साथ ले गए। इस दौरान घर के सामने भारी पुलिस बल तैनात रहा। मऊ में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के शहर कोतवाली के सहादतपुरा स्थित कैंप कार्यालय शनिवार सुबह इनकम टैक्स टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान वाराणसी की इनकम टैक्स ने राजीव राय को उनके घर में नज़र बन्द कर दिया। इस पर सपाईयों ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद राजीव राय के घर के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई। दरअसल, राजीव राय पर सपा सरकार में पावर कारपोरेशन के भूमिगत केबिल बिछाने के काम में भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप हैं। विभागीय जाँच में दोषी पाए गए थे। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |