आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 10, 2021

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: सीडीएस बिपिन रावत व अन्य सैनिकों को दी गई श्रद्धाजंलि

Posted: 10 Dec 2021 05:14 AM PST



परिवर्तन सेवा संस्थान गांधीगिरी टीम ने कैंडिल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया

जनरल बिपिन रावत के निधन से भारत माता ने एक सच्चा सपूत खो दिया- विवेक पांडेय

आजमगढ़: परिवर्तन सेवा संस्थान गांधीगिरी टीम की ओर से कुंवर सिंह उद्यान में एक श्रद्धाजंलि सभा का आआयोजन शुक्रवार को किया गया। सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत 11 सैनिकों के चित्र के समक्ष कैंडिल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए गांधी गिरी टीम के सचिव विवेक पांडेय ने कहा कि तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत का आकस्मिक निधन हो गया। इस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत अन्य 11 लोगों की मौत हो गई।
जनरल बिपिन रावत ने अपने शानदार करियर में परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना पदक, विशिष्ट सेवा मेडल समेत कई सम्मान हासिल किए थे। वे देश के गौरव थे जिन पर हर भारतीय को नाज है। उन्होंने कई कठिन सैन्य जरूरतों के वक्त चुनौतियों को सफलता में बदलने का अद्भुत काम किया। जनरल बिपिन रावत के निधन से भारत माता ने एक सच्चा सपूत खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
अध्यक्षीय संबोधन में सत्येन्द्र राय ने कहा कि सीडीएस ने अत्यंत समर्पण के साथ मातृभूमि की सेवा की है, उनके अनुकरणीय योगदान और प्रतिबद्धता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।
अंत में सीडीएस बीके रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के दुखद निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर जाबांजों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। संचालन ऋषभ उपाध्याय ने किया।
शोक सभा में निखिल अस्थाना, घनश्याम गुप्ता, अर्पित श्रीवास्तव, अमित मेहता, शशि, अमित, कंचन मौर्या, अमित गुप्ता, दिव्यांशु पांडेय, अविनाश पांडेय, देवेश आदि शामिल रहे।

आज़मगढ़: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Posted: 10 Dec 2021 05:03 AM PST


निजामाबाद थाना क्षेत्र के टुंडवल गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

आजमगढ़: निजामाबाद थाना क्षेत्र के टुंडवल गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: एसपी के निर्देश पर शराब व सराफा की दुकानों पर हुई चेकिंग

Posted: 10 Dec 2021 04:39 AM PST


चेकिंग के दौरान पुलिस ने 132 लोगों का किया चालान, 107 लोग हिरासत में बैठाए गए

आजमगढ़ : जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने व आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न कराने के उद्​देश्य से एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले में गुरुवार की देर शाम को शराब व सराफा की दुकानों की पुलिस ने चेकिंग की। चेकिंग के

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: एसडीएम ने भेजा नौ हजार लोगों को नोटिस,कहा बताएं कि वे जिंदा हैं

Posted: 10 Dec 2021 04:21 AM PST


सगड़ी तहसील के दो विधान सभा क्षेत्र की मतदाता सूची दुरुस्त करने की कवायद

आज़मगढ़: जिले की सगड़ी तहसील क्षेत्र में दो विधान सभा पड़ती है। जिसमें एक सगड़ी और दूसरी गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र है। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता सूची को

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages