सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 17, 2021

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


चोरनी के सोना निगलने वीडियो CCTV में कैद

Posted: 17 Dec 2021 09:08 PM PST

 


 लखनऊ रायबरेली जिले से चोरी की एक अजीब वारदात सामने आ रही है। पुलिस के पास एक ऐसी महिला की शिकायत आई है। जो सोना चोरी  करते ही उसे निगल जाती है। शहर की ही एक ज्वेलरी शॉप पर इस चोरनी के सोना निगलने वीडियो सीसीटीवी में कैद भी हुआ है। महिला चोरनी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।रावेंद्र कुमार नाम के शख्स की एक ज्वेलरी शॉप है।  रावेंद्र कुमार किसी काम से दुकान छोड़कर बाहर गए थे। ज्वेलरी शॉप पर उनका बेटा बैठा था। उसी दौरान दो महिलाएं और एक पुरुष उस दुकान पर पहुंचे। वे कस्टमर बनकर वहां आए थे और दुकानदार से सोने की ज्वेलरी दिखाने के लिए कह रहे थे। जब दुकानदार उन्हें आभूषण दिखाने लगा तो उनमें से ही एक महिला ने नजर बचाकर झुमका निगल लिया। महिला की यह हरकत दुकानदार तो नहीं देख लेकिन CCTV में कैद हो गई।सोना निगलने के बाद चोरनी अपने साथियों के साथ बिना कुछ खरीदारी किये हुए वापस चली गई।उसी दौरान रावेंद्र कुमार वापस आये तो बेटे ने आये हुए ग्राहकों की पूरी बात बताई। पूरा घटनाक्रम सुनकर कुछ शक हुआ तो उन्होंने आभूषणों का मिलान किया। उनमें एक झुमका कम था। रावेंद्र कुमार ने दुकान में लगे CCTV कैमरे का फुटेज देखा तो सोना निगलने वाली चोरनी की हरकत सामने आ गई।रावेंद्र कुमार के मुताबिक चोरी हुए झुमके की कीमत 25 हज़ार है।दुकानदार रावेंद्र ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस चौकी को दे दी है। मामला संज्ञान में लेकर अब पुलिस सोना निगलने वाली चोरनियों की तलाश में जुट गई है।

12 जिलों की 76 विधानसभा सीटों से गुजरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे

Posted: 17 Dec 2021 09:04 PM PST


लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाहजहांपुर में 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे की नींव रखेंगे। वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 36 हजार करोड़ की लागत से बनने वाला यह एक्सप्रेस-वे पश्चिमी यूपी को पूर्वांचल से जोड़ेगा। मेरठ से 12 जिलों से होता हुआ प्रयागराज में खत्म होगा। इसके जरिए मेरठ से प्रयागराज तक की जो दूरी 8-9 घंटे में पूरी होती है वह साढ़े 6 घंटे में पूरी हो जाएगी।पीएम दोपहर 1 बजे शाजहांपुर पहुंचेंगे। सभा में एक लाख लोगों के आने की संभावना है। मैदान में 60 हजार कुर्सियां रखी गई हैं। इसके अलावा, 40 हजार लोगों के खड़े होने की व्यवस्था की गई है। यह एक्सप्रेस-वे 12 जिलों की 76 विधानसभा सीटों पर असर डालेगा। इन 76 सीटों में से 55 पर भाजपा का कब्जा है। जबकि 9 पर सपा और 4 सीटें बसपा के पास हैं। 3 कांग्रेस और 5 अन्य के पास हैं।

Post Bottom Ad

Pages