दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- विश्व कायस्थ महासम्मेलन में सितारों का भी होगा जमावड़ा- 500 से अधिक कलाकार लेंगे भाग
- जनवरी 2022 तक तैयार हो जायेगा राजगीर पुलिस अकादमी भवन
- हरियाणा: नमाज छोड़ने चले, रोजा गले पड़ा
- शराब बंदी के लिए नीतीश सरकार प्रतिबद्ध
- पंजाब मंे केजरीवाल का पंच
- अमेरिका के 22 राज्यों में फैला ओमिक्रोन वैरिएंट, 15 नवंबर को आया था पहला मामला
- सऊदी अरब ने तब्लीगी जमात पर लगाया बैन, बताया- आतंकवाद का एंट्री गेट
- अमेरिका में बवंडर ने मचाई भीषण तबाही, मृतकों की संख्या 100 तक पहुंचने की आशंका
- जापान का चीन से आग्रह- दक्षिण चीन सागर में जिम्मेदारी के साथ करे कार्य
- भारत के वीर सिपाही
- गंगा की पवित्र धारा
- मकान और घर
- 13 दिसम्बर 2021, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ?
- फिल्म निर्देशक नीलेश नंदन सहाय को बिहार गौरव सम्मान से किया जाएगा सम्मानित
- बिपीन रावत को राष्ट्र कभी नही भुला सकता- माया श्रीवास्तव
- प्रभु तेरे इन चरणों में
- मुख्यमंत्री ने राजगीर नें तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व का किया उद्घाटन
| विश्व कायस्थ महासम्मेलन में सितारों का भी होगा जमावड़ा- 500 से अधिक कलाकार लेंगे भाग Posted: 12 Dec 2021 06:03 AM PST विश्व कायस्थ महासम्मेलन में सितारों का भी होगा जमावड़ा- 500 से अधिक कलाकार लेंगे भागहमारे संवाददाता जितेन्द्र कुमार सिन्हा की खास खबर | कायस्थ समाज के राजनैतिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आगामी 19 दिसंबर को विश्व कायस्थ महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजनीति, फिल्म और सामाजिक क्षेत्र समेत कई क्षेत्र से जुड़े सितारे भाग लेंगे, जिनकी संख्या लगभग 500 होगी। जीकेसी मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि देश के विभिन्न कायस्थ संगठनों के सहयोग-समर्थन से जीकेसी के बैनर तले विश्व कायस्थ महासम्मेलन के आयोजन को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कायस्थ हित के लिए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्रयासरत राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में इस आयोजन को लेकर जगह-जगह जागरूकता अभियान, जन संपर्क अभियान , शंखनाद यात्रा जैसे कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं। प्रेम कुमार ने बताया कि विश्व कायस्थ महासम्मेलन में शिरकत करने के लिये अब तक पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद,पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रख्यात अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा,उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुनील शास्त्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व सांसद संजय निरुपम, पूर्व सांसद पवन वर्मा, विधायक अभय वर्मा, प्रख्यात राजनीतिज्ञ चक्रपाणि, प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पवन सिन्हा, फिल्म अभिनेता शेखर सुमन, हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव, पार्श्वायिका प्रिया मल्लिक, शालिनी बैरागी, म़णालिनी अखौरी, दीप श्रेष्ठ समेत देश के विभिन्न प्रमुख राजनीतिज्ञों,संपादकों, पत्रकारों, फिल्म जगत के कलाकारों,लोक गायकों, खिलाड़ियों, विभिन्न बड़े औद्योगिक तथा व्यावसायिक संस्थानों के प्रमुखों, अधिकारियों आदि ने इस कार्यक्रम में भाग लेने पर अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर कायस्थ जाति के ख्यातिलब्ध कलाकारों का एक मंच पर जुटान होने जा रहा है, जो 19 दिसंबर को अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ-साथ समाज की एकता पर भी अपना संदेश देंगे। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| जनवरी 2022 तक तैयार हो जायेगा राजगीर पुलिस अकादमी भवन Posted: 12 Dec 2021 06:01 AM PST जनवरी 2022 तक तैयार हो जायेगा राजगीर पुलिस अकादमी भवनहमारे संवाददाता जितेन्द्र कुमार सिन्हा की खास खबर | बिहार सरकार राजगीर में प्रशासनिक (पुलिस अकादमी) भवन का निर्माण करा रहा है। इस निर्माण कार्य का दायित्व कात्यानी कॉन्ट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। हमारे प्रतिनिधि रामपाल ने 12 दिसम्बर (रविवार) को राजगीर में जाकर निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया और निरीक्षण के बाद बताया कि नवनिर्मित सहायक सब इंस्पेक्टर क्वार्टर के निर्माण कर्यों को देखने से ऐसा लगता है कि कात्यानी ने गुणवत्ता के साथ काम कर रहा है। उन्हें कात्यानी कॉन्ट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि से वार्ता के क्रम में जानकारी मिली कि सरकार को उन्होंने आस्वस्थ किया है कि निर्माण कार्य पूरी कर जनवरी, 2022 में भवन सौंप दी जायेगी। उन्होंने ने यह भी बताया कि कात्यानी कॉन्ट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड पूरी गुणवत्तापूर्ण कार्य कर रही है और निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है, ताकि निर्धारित समय पर भवन हस्तगत कराया जा सके। निरीक्षक के क्रम में बताया गया कि कुल 7 ब्लॉक बनाया जाना है जिसमे से ASI का दो ब्लॉक और हवलदार का दो ब्लॉक बनकर तैयार हो गया है।बाकी तीन ब्लॉक जल्द ही पूरा हो जायेगा। तीनों ब्लॉक का कार्य प्रोसेस में है और अंडर कंस्ट्रक्शन में है। अगस्त महीने में यह सभी ब्लॉक अंडर कंस्ट्रक्शन में मिला था, जो अब जनवरी, 2022 तक पूरा हो जायेगा। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| हरियाणा: नमाज छोड़ने चले, रोजा गले पड़ा Posted: 12 Dec 2021 05:57 AM PST हरियाणा: नमाज छोड़ने चले, रोजा गले पड़ा(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा) कभी-कभी हवन करते भी हाथ जल जाते हैं। हरियाणा मंे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुस्लिम समुदाय को राहत देने के लिए खुले मंे नमाज की अस्थायी व्यवस्था की थी। मुसलमानों ने इसे अपना अधिकार ही समझ लिया। राज्य की औद्योगिक नगरी गुरुग्राम (गुड़गांव) मंे पिछले तीन महीने से सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पढ़ने की समस्या बनी हुई है। वक्फ बोर्ड की जमीन खाली न होने से गुरुग्राम मंे सार्वजनिक स्थलों पर जुमे की नमाज अदा की जाती थी। हिन्दूवादी संगठनों ने इस प्रकार नमाज पढ़ने पर सख्त एतराज जताया। उसी स्थान पर गोवर्द्धन पूजा की गयी और उपले पाथे गये। गुरुग्राम के उपायुक्त कहते हैं कि अब मामले को सुलझा लिया गया है। मुस्लिम और हिन्दू समाज की बैठक मंे मामले को सुलझा लिया गया है। हालांकि विरोध की गुुंजाइश बनी हुई है। उपायुक्त के अनुसार 6 सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने के लिए किराया देना होगा। इस प्रकार की व्यवस्था से सार्वजनिक स्थलों की उपयोगिता का कोई अर्थ नहीं रह जाता। इसीलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सख्त रुख अपना लिया है। उन्हांेने स्पष्ट शब्दों मंे कहा कि खुले में अर्थात सार्वजनिक स्थलों पर नमाज नहीं होनी चाहिए। दरअसल, सरकार ने पहले ही खुले में नमाज की अनुमति देकर एक गलत परम्परा डाली थी। यही परम्परा नासूर बन गयी। हरियाणा के गुरुग्राम में अब सार्वजनिक जगहों पर नमाज नहीं होगी। इसके लिए आदेश पहले ही आ चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का सख्त रुख देखने को मिला है। सीएम खट्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि खुले में नमाज नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खुले में नमाज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुस्लिम समाज के लोग खुले में नमाज न पढ़ें, भले ही वो अपने घर मे नमाज करें। जिला प्रशासन नमाज को लेकर बातचीत कर रहा है। इससे पहले गुरुग्राम उपायुक्त ने कहा था कि मुस्लिम और हिन्दू समाज के लोगों की बैठक बुलाई गई, जिसमें कई फैसले लिये गए। अब नमाज का विरोध नहीं होगा। इसमें तय हुआ कि अब सार्वजनिक जगहों पर नमाज नहीं होगी। जुमे की नमाज 12 मस्जिदों में होगी। छह सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने के लिए किराया देना होगा। वक्फ बोर्ड की जमीन उपलब्ध होते ही 6 जगहों पर नमाज बंद कर दी जाएगी। इस प्रकार गुरुग्राम में पिछले तीन महीने से चल रहा खुले में नमाज का विवाद अब थमता नजर आ रहा है। अब दोनों पक्षों ने गुरुग्राम के जिला उपायुक्त और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आपसी सहमति बनाई है कि विवाद वाले स्थान जैसे कि सेक्टर-37, सेक्टर-47 और सरहौल गांव में नमाज अता नहीं की जाएगी। फैसले का मुस्लिम समुदाय ने भी स्वागत किया था। जिला प्रशासन व संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ बनी इस सहमति पर मुस्लिम समाज ने संतोष जताया था। साथ ही यह भी कहा था कि कुछ लोग इस तरह की अफवाहें फैला रहे थे कि गुरुग्राम में नमाज का विरोध होता है वो बिलकुल गलत है। मुस्लिम समुदाय को कभी भी नमाज अता करने के लिए नहीं रोका गया। गुड़गांव में नमाज पढ़ने को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। गुड़गांव मुस्लिम सोसायटी और सिविल सोसायटी ने मिलकर आरोप लगाया कि हर बार 15-20 हिन्दूवादी संगठन के लोग जुमा की नमाज में खलल डालते हैं। इनके खिलाफ शिकायत भी दी गई लेकिन उसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। ऐसे में शांति व्यवस्था का बड़ा खतरा था गुड़गांव में जुमे की नमाज को रोकने का मामला दिल्ली पहुंचा। सईदा हमीद, अपूर्वानंद, एसके प्रजापति, दया सिंह, अदीब और अल्ताफ जैसे सिविल सोसायटी और गुड़गांव मुस्लिम सोसायटी के लोगों ने प्रेस कांन्फ्रेंस की। इसमें उलेमा जावेद भी थी जिनके साथ हिन्दूवादी संगठनों ने कथित रूप से दुव्र्यवहार किया था। गुड़गांव मुस्लिम सोसायटी के मुताबिक पहले गुड़गांव में सौ खुली जगहों पर जुमे की नमाज होती थी जिसे हिन्दू वादी संगठनों के दबाव में 18 जगहों पर कर दिया गया। गुड़गांव मुस्लिम सोसायटी के सदस्य अल्ताफ ने बताया कि कुछ चंद लोग नमाज में खलल डालते हैं उनके खिलाफ हमने शिकायत की। हमने संयुक्त हिन्दू राष्ट्र ग्रुप नाम का संगठन है इसके खिलाफ शिकायत दी थी। हालांकि गुड़गांव में जब प्रशासन की दी गई जमीन पर मुस्लिमों को नमाज पढ़ने से हिंदू वादी संगठनों ने रोका तो दया सिंह ने गुरुद्वारे में नमाज के लिए जगह दी और अक्षय यादव ने अपने गैराज की जमीन दी। इन कट्टरपंथी हिन्दुवादी संगठनों के खिलाफ एस एल प्रजापति और दया सिंह जैसे लोग भी खड़े हैं। उनका कहना है कि नमाज में खलल डालने वाले लोग हिन्दुओं के भी दुश्मन हैं। गुड़गांव में रहने वाले प्रजापति ने कहा कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए ये सब हिंदूत्व के नाम पर हिन्दू धर्म को भी बदनाम कर रहे हैं। पहले अम्मू ने पंचायत करके माहौल बिगाड़ा उसी के लोग है जो ये काम कर रहे हैं। दरअसल गुड़गांव में काम करने वाले बहुत से कामगार मुस्लिम हैं और यहां हजारों मुसलमानों के नमाज पढ़ने के लिए केवल दो मस्जिद हैं। ऐसी समस्या के चलते प्रशासन ने 2018 में 100 जगहें चिन्हित की थीं जहां खुले में नमाज पढ़ने दी जाए, लेकिन हर जुमे में कुछ हिन्दूवादी संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया। पहले 100 फिर 37 जगहें दी गई। बताते हैं कि नवम्बर माह में गुरुग्राम के सेक्टर 37 में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए जुटे थे। इस दौरान कुछ हिंदू समूह के लोगों द्वारा व्यवधान डालने की कोशिश की गई। तनाव उस वक्त बढ़ गया जब हिंदू संगठनों ने वहां पर एक प्रार्थना की। उनका दावा था कि यह प्रार्थना 26/11 आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए है। एकत्रित मुस्लिमों ने शुरुआत में वहां से चले जाने का मन बनाया, लेकिन उनमें से 25 लोगों ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों के बीच ही नमाज पढ़ी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच करीब 30 मीटर से भी कम दूरी थी। इस दौरान करीब 150 पुलिसकर्मी वहां पर मौजूद थे, लेकिन उनमें से सिर्फ 30 दोनों पक्षों के बीच मौजूद थे। करीब 20 मिनट के बाद जब नमाज खत्म हुई तो हिंदू समूह के दो लोग इस दूरी को पार कर उस जगह पहुंच गए।बहरहाल, मुस्लिमों ने शुक्रवार को गुरुद्वारों में नमाज नहीं पढ़ी। शहर की गुरुद्वारा सिंह सभा समिति ने कहा कि मुसलमानों को नमाज पढ़ने के लिए जगह की पेशकश नहीं की जाएगी, क्योंकि उन्होंने नमाज के लिए जगह नहीं मांगी है। (हिफी)हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| शराब बंदी के लिए नीतीश सरकार प्रतिबद्ध Posted: 12 Dec 2021 05:55 AM PST शराब बंदी के लिए नीतीश सरकार प्रतिबद्ध(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा) बिहार मंे नीतीश कुमार की सरकार ने शराब बंदी करके जितनी शोहरत पायी थी, अब राज्य मंे शराब के सेवन को लेकर उतनी ही सरकार की बदनामी हो रही है। एनडीए की सहयोगी हिन्दुस्तान अवाम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी ने भी व्यंग्य किया है कि राज्य सरकार शराब बंदी कानून को वापस ले ले तो बेहतर होगा। यही सब कारण है कि नीतीश कुमार की सरकार के पंचायतीराज मंत्री ने शराब का सेवन करने वालों को कैमरे से तलाशना शुरू कर दिया है। वे कहते हैं कि हर पंचायत मंे कैमरे लगाए जाएंगे और शराब पीने वालों पर कैमरे की नजर रहेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कह चुके हैं कि अब शराब बंदी कानून की अवहेलना करना आसान नहीं होगा। दरअसल कुछ दिनों पूर्व बिहार विधानसभा परिसर मंे शराब की खाली बोतलें मिली थीं। मुख्यमंत्री का कहना है कि शराब बंदी कानून को प्रभावी बनाने मंे कुछ लोग रोड़े अटका रहे हैं। बहरहाल, बिहार में शराबबंदी पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच नीतीश सरकार इसे सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। बिहार सरकार उन भ्रष्ट अधिकारियों पर भी कार्रवाई कर रही है, जो शराबबंदी कानून को कमजोर करने की कोशिश में लगे हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार अवैध शराब मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। इन सभी घटनाओं को देखते हुए पंचायती राज विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। विभाग ग्रामीण इलाकों में शराब बंदी कानून को सफल बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य सरकार की नजर न केवल शहरी क्षेत्र बल्कि अब ग्रामीण इलाकों में भी रहेगी। पंचायती राज विभाग ने तय कर लिया है कि हर पंचायत में लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे। इसकी मदद से गांव के किसी भी कोने में कोई शराबबंदी कानून के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा तो उसकी पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद हो जाएगी। पंचायती राज मंत्री सम्राट चैधरी ने बताया कि जैसे ही पंचायत चुनाव खत्म होगा वैसे ही हर पंचायत में सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम शुरू हो जाएगा, जो शराब बंदी कानून को और भी प्रभावी बनाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे ग्रामीण क्षेत्र जो बॉर्डर से लगता है, उन इलाकों में सीसीटीवी कैमरे की भूमिका और बढ़ जाती है, जहां बाहर से शराब लाया जाता है। मंत्री सम्राट चैधरी का यह मानना है कि जब हर गांव में सीसीटीवी कैमरा लग जाएगा तो अवैध धंधा करने वाले लोगों पर नजर रखना आसान हो जाएगा। बिहार में कुल 8471 पंचायत है और हर पंचायत में सीसीटीवी कैमरा लगाने की तैयारी पूरी हो गई है जो शराबबंदी कानून को सफल बनाने में बड़ा कदम हो सकता है। अब, इस सच्चाई को देखा। बिहार पंचायत चुनाव के 11वें चरण के मतदान के पहले भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल अंतिम चरण के चुनाव के पहले भोजपुर के शाहपुर प्रखंड के बेलवनिया झौंवा पंचायत की निवर्तमान मुखिया पत्नी और पूर्व मुखिया हरेराम सिंह के घर से शराब और हथियार बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि इस पंचायत में अंतिम चरण यानि 12 दिसंबर को मतदान होना है। ऐसे में मतदान को प्रभावित करने के इरादे से शराब और हथियार मंगाए गए थे। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुखिया के घर छापेमारी कर शराब और हथियार के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुखिया के भाई समेत पूर्व मुखिया के ड्राइवर और घर में काम करने वाले को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में यूपी पुलिस का एक जवान भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान दो सेमी ऑटोमेटिक राइफल, दो पिस्टल, सैंकड़ों गोली, यूपी निर्मित शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है। बता दें, पूर्व मुखिया हरेराम सिंह की पत्नी निवर्तमान मुखिया इस बार मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ रही है। यहां अंतिम चरण यानि 12 दिसंबर को मतदान होना है। उनके बिहिया थाना क्षेत्र के झौंवा स्थित घर छापेमारी कर शराब और हथियार बरामद की गयी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चुनाव में वोटरों को प्रभावित करने के लिए हथियार मंगाए गए हैं और वोटरों को प्रभावित करने के लिए शराब का भी इंतजाम किया गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यूपी पुलिस का जवान और घर में काम करने वाले लोग इस मामले में निर्दोष हैं। वहीं बिहिया थाना की पुलिस के अनुसार बरामद हथियार की जांच की जा रही है। अभी तक पुलिस को हथियार से जुड़ा लाइसेंस नहीं बरामद हुआ है। इस मामले को लेकर एसपी विनय तिवारी का कहना है कि छापेमारी में हथियार और शराब बरामद की गयी है। इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में चुनाव के कुछ दिन पहले हथियार मिलने से ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। बिहार में अब शराबबंदी कानून की अवहेलना करना आसान नहीं होगा। अब जो भी लोग शराब पीकर बोतल फेकेंगे, उनकी खैर नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि शराब पीकर बोतल फेंकने वाले की तस्वीर सार्वजनिक कर ली जाएगी। बिहार विधानसभा परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले में मुख्यमंत्री अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे थे। नीतीश कुमार ने कहा कि शराब पीने वालों की एक-एक हरकत पर नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जनता दरबार के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। सीएम ने कहा कि इस पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश उनके स्तर पर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के रास्ते में कुछ लोग रोड़े अटका रहे हैं और ऐसे लोगों से निबटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। मालूम हो कि हाल के दिनों में शराबबंदी कानून की समीक्षा के बाद सरकार इसके पालन के लिए लगातार सख्ती दिखा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल अफवाहों पर ही ध्यान नहीं देना है। सीएम ने कहा कि शराबबंदी को लेकर पटना पर विशेष नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने माना कि राजधानी को पहले नियंत्रित करना होगा। नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर एक्शन लिया जा रहा है। सीएम ने माना कि एक्शन का असर भी देखने को मिल रहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसी कोशिश की जा रही है कि शराब पीकर बोतल फेंकने वालों की तस्वीर लोगों के सामने आ जाए। सीएम ने माना कि शराब मामले से जुड़ी समस्याएं जनता दरबार में भी आई हैं। इसलिए सरकार के साथ जनता को भी शराबबंदी को सफल बनाने में सक्रियता दिखानी होगी। (हिफी)हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 12 Dec 2021 05:53 AM PST पंजाब मंे केजरीवाल का पंच(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा) हमारे देश मंे लोकतंत्र जाति और धर्म की समानता का संदेश देता है और राजनीति इनको वोट बैंक बना रही है। पिछले लगभग तीन दशकों से दलितों को लेकर सियासी खींचतान मची है। दलितों के नेता कांशीराम को इस मामले मंे सबसे सफल कहा जा सकता है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को चार बार सरकार बनाने का अवसर उत्तर प्रदेश मंे मिला और कई राज्यों मंे उसका जनाधार है। पंजाब से सबसे पहली सफलता स्व. कांशीराम को मिली थी। इसीलिए इस बार पंजाब विधानसभा के चुनाव मंे दलित कार्ड खेला जा रहा है। कांग्रेस ने दलितों का प्रतिनिधित्व करने वाले चरण जीत चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया है तो राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविन्द केजरीवाल ने भी दलितों के लिए पांच आश्वासन दिये हैं। दिल्ली की तरह पंजाब मंे भी शिक्षा को वे अपनी पार्टी की प्रमुख उपलब्धि मानते हैं। कांग्रेस से बाहर हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी आम आदमी पाटी के बढ़ते प्रभाव से चिंतित हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में आपने 117 मंे से 20 सीटें जीती थीं और मुख्य विपक्षी दल का दर्जा पाया। आपने 2014 मंे यहां से 4 सांसद पाये थे लेकिन 2019 मंे सिर्फ एक सांसद मिल पाया। आम आदमी पार्टी ने गत 10 दिसम्बर को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 30 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इससे पहले 10 उम्मीदवारों की सूची जारी हो चुकी है, अब तक पार्टी ने कुल 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। 30 उम्मीदवारों की इस दूसरी सूची में जिन्हें दोबारा टिकट मिला है उनमें डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, डॉ. रवजोत सिंह, दलजीत सिंह भोला गरेवाल, जगदीप सिंह काका बराड़, गुरदित सिंह सेखों, जीवन सिंह संगोवल और हरभजन सिंह शामिल हैं। आप पार्टी ने इस सूची को ट्वीट करते हुए लिखा, पंजाब बदलाव के लिए तैयार रहे। इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होशियारपुर में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अनुसूचित जाति सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सारी पार्टियों और नेताओं ने अनुसूचित जाति के लोगों का केवल इस्तेमाल किया है और उन्हें कभी गरीबी रेखा से उठने नहीं दिया। उन्होंने गरीबी को दूर करने में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अगर आप कांग्रेस को वोट देंगे तो आपके स्कूल ऐसे ही रहेंगे, गरीब बच्चे ऐसी ही शिक्षा प्राप्त करेंगे। एससी भाईचारे के बच्चों को मुफ्त व बेहतरीन शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा एससी भाईचारे का कोई भी बच्चा अगर कोचिंग लेना चाहेगा तो पंजाब में उनकी सरकार आने के बाद इसका खर्च सरकार उठाएगी। एससी भाईचारे का कोई भी बच्चा ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए विदेश जाएगा तो उसका पूरा खर्चा पंजाब सरकार देगी। एससी परिवार का कोई भी बीमार होगा तो उसके इलाज पर जो खर्च होगा सब पंजाब सरकार देगी और एससी परिवार की 18 वर्ष से ज्यादा उम्र की हर महिला को हर महीने अकाउंट में 1000 रुपए मिलेंगे। पंजाब दौरे पर गए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होशियारपुर में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यहां अनुसूचित जाति सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे लगता है आजादी के बाद से आज तक 75 साल में सारी पार्टियों ने सारे नेताओं ने अनुसूचित जाति के भाईयों का इस्तेमाल किया। उन्होंने जानबूझकर इन लोगों को पिछड़ा रखा और गरीब रखा। केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने 64 विषय पर डिग्री हासिल की, यहां लोगों की एक विषय पर डिग्री हासिल करने में हालत खराब हो जाती है। डॉक्टर आंबेडकर ने एक ही बात कही थी कि अगर अपने समाज को पिछड़ेपन से हटाना है, गरीबी दूर करनी है अपने समाज को हक दिलाना है तो अच्छी शिक्षा दो। अगर हमारे बच्चे पढ़ लिख गए तो गरीबी दूर होगी और इन सब के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा, 75 सालों में इन नेताओं ने इन पार्टियों ने शिक्षा का बेड़ा गर्क कर दिया। इन लोगों ने शिक्षा का जानबूझकर बेड़ा गर्क किया है। इन्होंने जानबूझकर सरकारी स्कूलों को खराब रखा ताकि गरीब दलित और पिछड़े वर्ग के बच्चे पढ़ ना सके। यह वर्ग कभी भी अपना हक लिख ना सके और बराबरी में खड़ा ना हो सके। कुछ दिन पहले हमने पंजाब के स्कूलों की बात की पंजाब के शिक्षा प्रगट सिंह और मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा पंजाब के स्कूलों को सुधारने की कोई जरूरत नहीं है। इन लोगों को आपके स्कूल सुधारने की कोई मंशा नहीं है। वह आपके स्कूल ऐसे ही रखेंगे। केजरीवाल ने कहा, अगर आप कांग्रेस को वोट देंगे तो आपके स्कूल ऐसे ही रहेंगे। गरीबों के बच्चे ऐसी ही गंदी शिक्षा पाते रहेंगे। जैसे 75 साल हमारे बच्चों को पिछड़ा रखा वैसे आने वाले 5 साल में इनकी मंशा ऐसी है, प्रगट सिंह और चन्नी साहब अनपढ़ रखेंगे। आप नेता ने कहा, चन्नी सरकार में एससी भाइयों के साथ फिर से धोखा हो रहा है। अमरिंदर सिंह पिछली बार एक कार्ड लेकर आए थे। कहा था हमारी सरकार आएगी तो हम आपको नौकरी देंगे। आज पंजाब में लोग कार्ड लेकर घूम रहे हैं। चन्नी ने आने के बाद 5-5 मंजिलों के प्लॉट के फॉर्म भरा दिए। लाखों लोगों ने फॉर्म भर दिए लेकिन एक भी आदमी को प्लॉट नहीं मिला। चुनाव से पहले इनका यह हाल है। इनकी मंशा खराब है, इनकी नियत खराब है। केजरीवाल ने कहा, मैं चन्नी साहब को कहता हूं या आप लोगों को प्लॉट दे दो या हमारी सरकार आने के बाद हम इन्हें देंगे। इसी तरह सरकारी नौकरियों के मामले में चन्नी साहब ने कहा था कि हमने 36 हजार लोगों को पक्के कर दिए। टीचर से लेकर ग्रुप फोर तक के कर्मचारियों को, लेकिन हकीकत ये है कि एक भी आदमी को पक्का नहीं किया गया। इनके झूठ के झांसे में मत आइए। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे बता दो पूरे देश में कोई भी ऐसी सरकार हो, जिन्होंने अपने एससी भाइयों की मौत पर एक करोड़ का चेक दिया हो? मैंने दिया है। उधर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में दमखम से उतरने के साथ नई सियासी पारी शुरू करने का संकेत दिया है। पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद किंगमेकर बनने पर दोबारा कांग्रेस को समर्थन देने के सवाल पर कैप्टन कहते हैं, मैंने 42 साल कांग्रेस को सेवाएं दीं। मुझे हटाना तो साफ बता देते, मैं थोड़ी भी देर नहीं लगाता। मेरा बस चला तो कतई समर्थन नहीं दूंगा। कैप्टन ने भाजपा के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ऐसे में पंजाब मंे त्रिकोणात्मक मुकाबला होगा। (हिफी)हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| अमेरिका के 22 राज्यों में फैला ओमिक्रोन वैरिएंट, 15 नवंबर को आया था पहला मामला Posted: 12 Dec 2021 05:50 AM PST अमेरिका के 22 राज्यों में फैला ओमिक्रोन वैरिएंट, 15 नवंबर को आया था पहला मामलावाशिंगटन। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन अमेरिका के 22 राज्यों में फैल चुका है। अमेरिका में अब तक ओमिक्रोन के 43 मामले मिले हैं जिनमें से 33 संक्रमित ऐसे हैं जिन्होंने पिछले दो हफ्ते के दौरान विदेश यात्राएं की थी। यह भी पाया गया है कि दक्षिण अफ्रीका में पहली बार ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि होने से पहले अमेरिका में यह वैरिएंट मौजूद था। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कहा है कि अमेरिका में ओमिक्रोन वैरिएंट का पहला मामला 15 नवंबर को ही पाया गया था जब विदेश की यात्रा करने वाले एक व्यक्ति में इसके लक्षण मिले थे। आधिकारिक तौर पर अमेरिका में ओमिक्रोन के पहले मामले की पुष्टि 29 नवंबर को हुई थी। इसके अलावा कैलिफोर्निया के नाले के पानी की भी जांच की गई थी, जिसमें 25 नवंबर को कोरोना वैरिएंट के होने का पता चला था। इससे एक दिन पहले यानी 24 नवंबर को ओमिक्रोन वैरिएंट के दक्षिण अफ्रीका में मिलने की पुष्टि हुई थी और 26 नवंबर को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे ओमिक्रोन ना दिया था। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| सऊदी अरब ने तब्लीगी जमात पर लगाया बैन, बताया- आतंकवाद का एंट्री गेट Posted: 12 Dec 2021 05:47 AM PST सऊदी अरब ने तब्लीगी जमात पर लगाया बैन, बताया- आतंकवाद का एंट्री गेटरियाध। सऊदी अरब ने सुन्नी मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन तब्लीगी जमात को प्रतिबंधित कर दिया है। सऊदी अरब की सरकार ने जमात को समाज के लिए खतरा बताया है साथ ही इसे आतंकवाद के प्रवेश द्वारों में से एक करार दिया है। सऊदी इस्लामी मामलों के मंत्रालय ने मस्जिदों को जुमे की नमाज के बाद तकरीर में लोगों को उनके साथ जुड़ने के खिलाफ चेतावनी देने का निर्देश दिया। देश के इस्लामी मामलों के मंत्री ने सोशल मीडिया पर सुन्नी इस्लामी संगठन को आतंकवाद के द्वारों में से एक बताते हुए प्रतिबंध का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि तब्लीगी जमात समाज के लिए खतरा है। सऊदी अरब के इस सख्त फैसले का का तब्लीगी जमात पर गहरा असर पड़ने की संभावना है। भारत में कोरोना महामारी के शुरुआत में दिल्ली में तब्लीगी जमात के जलसे को लेकर भारी बवाल भी हुआ था। मंत्रालय की ओर से सिलसिलेवार ट्वीट में कहा गया कि इस्लामिक मामलों के महामहिम मंत्री डॉ अब्दुल्लातिफ अल अलशेख ने मस्जिदों और मौलवियों से जुमे की तकरीर के दौरान तब्लीगी जमात से लोगों को न जुड़ने की चेतावनी देने का निर्देश दिया है। यह उन मस्जिदों के लिए भी प्रभावी होगा, जहां जुमे की नमाज अस्थायी रूप से की जाती है।हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| अमेरिका में बवंडर ने मचाई भीषण तबाही, मृतकों की संख्या 100 तक पहुंचने की आशंका Posted: 12 Dec 2021 05:45 AM PST अमेरिका में बवंडर ने मचाई भीषण तबाही, मृतकों की संख्या 100 तक पहुंचने की आशंकाटेनेसी। अमेरिका के कई प्रांतों में बवंडर व खराब मौसम ने भारी तबाही मचाई। केंटुकी स्थित एक मोमबत्ती फैक्ट्री, इलिनोइस स्थित अमेजन के भवन व अर्कासस स्थित एक नर्सिगहोम को काफी नुकसान पहुंचा है। कई भवन तो बुरी तरह ध्वस्त हो गए। इसमें कई लोगों की जान चली गई। बड़ी संख्या में कर्मचारियों को राहत व बचाव कार्य में लगाया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकाप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने इसे राज्य आपदा घोषित किया है। बेशियर ने त्रासदी को दुखद बताते हुए मेफील्ड स्थित एक फैक्ट्री में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, जब बवंडर आया, तब फैक्ट्री में करीब 110 लोग मौजूद थे। हमें आशंका है कि इस भीषण त्रासदी में केंटुकी के 50 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। मृतकों की संख्या 70 से 100 तक पहुंच सकती है। यह बहुत कठिन वक्त है। हम सभी की सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| जापान का चीन से आग्रह- दक्षिण चीन सागर में जिम्मेदारी के साथ करे कार्य Posted: 12 Dec 2021 05:43 AM PST जापान का चीन से आग्रह- दक्षिण चीन सागर में जिम्मेदारी के साथ करे कार्यटोक्यो। जापान ने चीन से आग्रह किया है कि वह दक्षिण चीन सागर में जिम्मेदारी के साथ कार्य करे।टोक्यो की तरफ से चीन से पूर्वी और दक्षिण चीन सागर, हांगकांग और उसके झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में जिम्मेदारी से कार्य करने का आग्रह किया गया है। जापानी विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा ने (स्थानीय समयानुसार) कहा कि टोक्यो का इरादा चीन से पूर्वी और दक्षिण चीन सागर, हांगकांग और उसके झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में जिम्मेदारी से कार्य करने का आग्रह करना है। हयाशी ने कहा कि जापान पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर में यथास्थिति को बदलने के चीन के एकतरफा प्रयासों का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि जापान को हांगकांग और झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में मानवाधिकार की स्थिति पर भी गंभीर चिंता है। एनएचके वर्ल्ड की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 12 Dec 2021 05:20 AM PST भारत के वीर सिपाही सरहद के सजग जवान मातृभूमि पे जां लुटाते सदा रखें देश की शान गोला बारूद भाषा पढ़ते देशप्रेम में रहते मतवाले अटल सदा सीमा पर रहते सरहद के वो रखवाले विषदन्तो को तोड़ अरि के रण में कौशल दिखलाते सीना ताने सीमा पर जो तूफानों से भिड़ जाते भुजदंडो को उखाड़ फेंक बैरी के छक्के छुड़ा देते नैन दिखाने वाले अरि को वो नाकों चने चबा देते बाधाओं से भिड़ने वाले सैलाबों में गोते लगाते हैं देशप्रेम रग रग भर वीर शत्रु पर भारी हो जाते हैं जय हिंद का नारा गाते वंदे मातरम गान जहां जन्मभूमि पर मर मिटने का जज्बा और बलिदान वहां रग रग में रक्त मचलता रणभूमि के उन राही में वतन प्रेम की भरी भावना भारत के वीर सिपाही में भारत मां के श्री चरणों में जो शीश अर्पण करते हैं अमर सपूत भारत मां के जोश सभी में भरते हैं रमाकांत सोनी नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थानहमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 12 Dec 2021 05:19 AM PST
|
| Posted: 12 Dec 2021 05:16 AM PST
|
| Posted: 12 Dec 2021 05:14 AM PST 13 दिसम्बर 2021, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |13 दिसम्बर 2021, सोमवार का दैनिक पंचांग🔅 तिथि दशमी रात्रि 12:31:38 🔅 नक्षत्र रेवती रात्रिशेष 05:08:11 🔅 करण : तैतिल 08:45:47 गर 21:35:26 🔅 पक्ष शुक्ल 🔅 योग वरियान 29:55:03 🔅 वार सोमवार ☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ 🔅 सूर्योदय 06:47:58 🔅 चन्द्रोदय 13:56:59 🔅 चन्द्र राशि मीन - 26:05:48 तक 🔅 सूर्यास्त 17:13:53 🔅 चन्द्रास्त 26:38:59 🔅 ऋतु हेमंत ☀ हिन्दू मास एवं वर्ष 🔅 शक सम्वत 1943 प्लव 🔅 कलि सम्वत 5123 🔅 दिन काल 10:20:47 🔅 विक्रम सम्वत 2078 🔅 मास अमांत मार्गशीर्ष 🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष ☀ शुभ और अशुभ समय ☀ शुभ समय 🔅 अभिजित 11:54:21 - 12:35:44 ☀ अशुभ समय 🔅 दुष्टमुहूर्त : 12:35:44 - 13:17:07 14:39:54 - 15:21:17 🔅 कंटक 09:08:48 - 09:50:11 🔅 यमघण्ट 11:54:21 - 12:35:44 🔅 राहु काल 08:22:15 - 09:39:50 🔅 कुलिक 14:39:54 - 15:21:17 🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 10:31:34 - 11:12:58 🔅 यमगण्ड 10:57:26 - 12:15:02 🔅 गुलिक काल 13:32:38 - 14:50:14 ☀ दिशा शूल 🔅 दिशा शूल पूर्व ☀ चन्द्रबल और ताराबल ☀ ताराबल 🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती ☀ चन्द्रबल 🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन 🌹विशेष ~ पंचक (पचखा) समाप्ति रात्रि शेष 05:08:11 से। 🌹 पं.प्रेम सागर पाण्डेय् 13 दिसम्बर 2021, सोमवार का दैनिक राशिफल मेष (Aries): सक्रियता बढ़ी हुई रहेगी। दूर देश की यात्रा संभव है। प्रभावशीलता और सृजनात्मकता बढ़ेगी। निजी जीवन में ठहराव पर जोर दें। दिन उत्तम फलकारक। उतावलेपन से बचें। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 वृषभ (Tauras): कलाप्रियता बढ़ेगी। श्रेष्ठ वस्तुओं की खरीदी में रुचि ले सकते हैं। रिश्तों में उत्साह बना रहेगा। खर्च पर अंकुश रखें। विरोधी भी आपकी कार्यगति देखकर प्रभावित होंगे। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 मिथुन (Gemini): धर्म अर्थ और प्रेम पक्ष उम्मीद से अच्छा रहेगा। प्रियजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि प्राप्ति के संकेत हैं। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 कर्क (Cancer): बड़ी उछाल की सोच पर अमल बढ़ा सकते हैं। चहुंओर से सहयोग के संकेत हैं। पद प्रतिष्ठा और पदोन्नति को बल मिलेगा। तेजी बनाए रखें। दिन उत्तम। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 सिंह (Leo): बेहतर वक्त अक्सर थोड़े समय ही रहता है। इसका अधिकाधिक दोहन किया जाना चाहिए। भाग्य की प्रबलता बढ़ेगी। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे। आस्था, आत्मविश्वास बढ़ेगा। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 कन्या (Virgo): आकस्मिक लाभ के संकेत हैं। अपना को साथ लेकर सहजता से आगे बढ़ते रहें। गरिमा गोपनीयता पर जोर दें। सेहत प्रभावित रह सकती है। दिन सामान्य से शुभ। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 तुला (Libra): निजी जीवन में सुख सौख्य बढ़ा हुआ रहेगा। स्थिर मामलों में निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। मित्र विश्वसनीय बने रहेंगे। संबंधों को मजबूती मिलेगी। भ्रमण पर जा सकते हैं। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 वृश्चिक (Scorpio): पद प्रतिष्ठा और प्रभाव को बनाए रखने के लिए संवेदनशील रहेंगे। विपक्ष परास्त बना रहेगा। मौसमी संबंधी सावधानियों पर ध्यान दें। खर्च पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 8 धनु : पद प्रतिष्ठा और प्रभाव को बनाए रखने के लिए संवेदनशील रहेंगे। विपक्ष परास्त बना रहेगा। मौसमी संबंधी सावधानियों पर ध्यान दें। खर्च पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 5 मकर (Capricorn): भवन वाहन और संसाधनों पर जोर बना रह सकता है। बड़ों से निकटता बढ़ेगी। अपनों को अधिकाधिक सम्मान और स्नेह दें। कार्यक्षेत्र में शुभता रहेगी। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 7 कुंभ (Aquarius): सक्रियता और समझ से सफलता की नई ऊंचाइयां छुएंगे। प्रभावशीलता बढ़ेगी। संपर्कों को बल मिलेगा। भाग्य सहयोगी रहेगा। साहस पराक्रम से सब संभव कर दिखाएंगे। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 मीन (Pisces): सोच विचार से ज्यादा कर दिखाने की प्रयास करें। शुभता का संचार बना रहेगा। पूर्वाग्रहो से मुक्त रहें। प्रभावशीलता बढ़त पर रहेगी। सहज भरोसा करने से बचें। दिन शुभकर। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 5 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844 हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| फिल्म निर्देशक नीलेश नंदन सहाय को बिहार गौरव सम्मान से किया जाएगा सम्मानित Posted: 12 Dec 2021 05:07 AM PST फिल्म निर्देशक नीलेश नंदन सहाय को बिहार गौरव सम्मान से किया जाएगा सम्मानितपटना 12 दिसम्बर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 15 दिसम्बर को फिल्म स्टार रही नरगिस की भतीजी और गैम्बलर फिल्म से मशहूर हुई अभिनेत्री जाहिदा के सुपुत्र और बिहारी फिल्म निर्माता - निर्देशक नीलेशनंदन सहाय को 'बिहार गौरव" उपाधि से सम्मानित करेगी. प्रो निर्मल कुमार श्रीवास्तव और वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार अनुपम ने सहाय सदन मे आयोजित संवाददाता सम्मेलन मे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा लिए गए उक्त निर्णय की जानकारी दी.. नीलेश सहाय के सहयोगी नयन कुमार के अनुसार नीलेश नंदन सहाय ने मुंबई मे 'मूविंग इमेज मोशन पिक्चर कंपनी' गठित कर लगभग 150 ऐड फ़िल्में बनाईं और 'एंजेल' फिल्म मे अभिनय भी किया. एएमडीबी नाम की इनकी वेबसाइट विश्व की 90 प्रतिशत फिल्मी प्रतिभाओं को बॉलीवुड मे लॉन्च कर चुकी है. साथ ही इन्होंने 'स्क्वाड' फिल्म का लेखन निर्देशन के साथ निर्माण भी खुद ही किया है. अभिनेत्री जाहिदा ने स्वर्गीय रविनंदन सहाय के चाचा स्वर्गीय केसरीनंदन सहाय से शादी की थी और अब जाहिदा सहाय के नाम से बॉलीवुड मे सक्रिय हैं. प्रोफ निर्मल कुमार श्रीवास्तव का कहना था कि नीलेशनंदन सहाय अब बिहार की प्रतिभाओं को लेकर पटना मे फिल्म निर्माण करना चाहते हैं और इसी सिलसिले मे 15 दिसम्बर को उनके पटना आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और 'बिहार गौरव' सम्मान से उन्हें सम्मानित किया जाएगा. संगत पंगत और आभाकाम के सुजीत वर्मा ने बताया कि पूर्व सांसद श्री आर के सिन्हा की अध्यक्षता मे विशेषज्ञों की एक समिति का भी गठन किया गया है जो हर वर्ष कला, संस्कृति, साहित्य, वैज्ञानिक स्टार्ट अप, खेल और समाज सेवा आदि क्षेत्रों मे अपनी प्रतिभा से महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हर जाति सम्प्रदाय की बिहारी प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें सम्मानित करेगी. मौके पर अमिताभ वर्मा,डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा, मनोज कुमार मनोज, अपलेंद्र अप्पू, आशुतोष नारायण सिन्हा, अरुण कर्ण, शालिनी सिन्हा, मनोज कुमार (अधिवक्ता), अनुराग वर्मा आदि उपस्थित थे. हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| बिपीन रावत को राष्ट्र कभी नही भुला सकता- माया श्रीवास्तव Posted: 12 Dec 2021 12:26 AM PST बिपीन रावत को राष्ट्र कभी नही भुला सकता- माया श्रीवास्तवसमर्थ नारी समर्थ भारत के कार्यालय में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा मे राष्ट्र के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व विपिन रावत व शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने कहा कि रावत और शाहिद वीर जवानों को राष्ट्र कभी भुला नही सकता।इन के कार्यो एवं शहादत को देश हमेशा याद रखेगा।राष्ट्र की सैन्य शक्ति को मजबूत करने में उनके योगदान को राष्ट्र कभी नही भूलेगा।इस अवसर पर पुष्पा पाठक,माला सिन्हा मीना श्रीवताव ,अनिता सिंह ,विनीता कुमारी , रीना गुप्ता रंजू साहनी, लाली महतो ,मीरा महतो ,चांदनी कुमारी ,शैलजा सिन्हा ,वीणा सिन्हा , लीला यादव ,खुशबू वर्मा आदि प्रमुख थी। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 11 Dec 2021 11:17 PM PST प्रभु तेरे इन चरणों में,मेरा जीवन बीत जायें, उठूँ जब सुबह-सबेरे, लब पर तेरा नाम आ जाये। प्रभु तेरे इन चरणों में...। प्रभु तुने जन्म दिया, तुम्हीं मुक्ति हमें देना, प्रभु तेरी भक्ति में, यह जीवन पार लग जाये। प्रभु तेरे इन चरणों में...। प्रभु सुनो विनती मेरी, रोग मुक्त भारत कर दो, नहीं रहे कोई भूखा यहाँ, हर घर में खुशी छाये। प्रभु तेरे इन चरणों में...। प्रभु तुमसे अरज मेरी, दुसरा जन्म नहीं देना, सर पर हाथ रख दो अपना, मेरा जन्म सफल हो जाये। प्रभु तेरे इन चरणों में...। -----000---- अरविन्द अकेला हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| मुख्यमंत्री ने राजगीर नें तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व का किया उद्घाटन Posted: 11 Dec 2021 11:13 PM PST मुख्यमंत्री ने राजगीर नें तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व का किया उद्घाटनमुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व 2021 का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित आयुर्वेद पर्व 2021 में मुख्यमंत्री को अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के अध्यक्ष पद्म भूषण वैद्य श्री देवेंद्र त्रिगुणा ने पौधा, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आयुर्वेद पर्व 2021 में राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज पटना की छात्राओं द्वारा धन्वंतरि वंदना का गायन किया गया। मुख्यमंत्री सहित आगत अतिथियों द्वारा स्मारिका 'आयुर्वेद के बढ़ते कदम' का विमोचन किया गया। कोरोना काल एवं स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत को मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन द्वारा चयनित आयुर्वेद प्रक्षेत्र एवं आयुर्वेद पर्व के आयोजन से संबंधित छह आयुर्वेद चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय आयुष मंत्री श्री सर्वानंद सोनेवाल का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। आयुर्वेद पर्व 2021 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सबसे पहले आप सभी का अभिनंदन करता हूॅ और मुझे आमंत्रित करने के लिए आपका धन्यवाद देता हूं। इस तरह के कार्यक्रम में मुझे दूसरी बार शामिल होने का मौका मिला है। वैद्य श्री देवेन्द्र त्रिगुणा जी से मेरा लगभग 14 साल पुराना संबंध है। श्री देवेन्द्र त्रिगुणा जी के पिता भी देश के बड़े वैद्य थे। वे इलाज करने विदेशों में भी जाते थे। आप सभी आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं, यह बहुत खुशी की बात है। आप लोगों ने चार जगहों पर इस प्रकार के कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है और अपने पहले कार्यक्रम के लिए राजगीर का चयन किया है। इससे मुझे बेहद खुशी हो रही है। राजगीर एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक भूमि है। भगवान बुद्ध यहां आते थे तो उनको देखने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक भी यहां आते थे। राजगीर एक अंतर्राष्ट्रीय स्थल है, जिसे ध्यान में रखकर यहां इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे दादाजी भी वैद्य थे। हमारे पिताजी भी वैद्य रहे हैं। मेरे बड़े भाई भी वैद्य हैं इसलिए मुझे आयुर्वेद के बारे में बहुत कुछ जानने और समझने का मौका मिला है लेकिन मैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद राजनीति में चला आया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1926 में राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय अस्पताल की स्थापना हुई थी। उस समय मेरे पिताजी ने वहां से पढ़ाई की थी। मेरे पिताजी चिकित्सकों के एप्वाइंमेंट कमिटी में भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 नवंबर को राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल की स्थिति देखने के बाद हमने इसके विस्तार का निर्णय लिया। उसकी व्यवस्था को बेहतर करना हमलोगों का दायित्व है। राजकीय तिब्बी कॉलेज को शिफ्ट किया जायेगा, जिसके लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज कैंपस के बगल में 10 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया है। डेढ़ से दो साल में भवन का निर्माण होने के बाद इसे नये कैंपस में शिफ्ट कर दिया जायेगा। राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल और राजकीय तिब्बी कॉलेज के बीच की सड़क को ध्यान में रखते हुए दोनों भवनों को आवागमन के लिए ऊपर से जोड़ा जायेगा ताकि सड़क मार्ग अवरुद्ध न हो। इस प्रकार राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल का न सिर्फ विस्तार होगा बल्कि यह देखने में काफी सुंदर भी लगेगा। इसके अलावा अन्य जगहों पर बंद पड़े आयुर्वेदिक कॉलेजों को शुरु किया जायेगा। राजकीय राय बहादुर टुनकी साह होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय मुजफ्फरपुर, महारानी रामेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान दरभंगा एवं राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय तथा चिकित्सालय बेगूसराय के विस्तार एवं विकास के लिए कैबिनेट से 838 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है। अन्य जरुरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस पर काम शुरु हो जायेगा। उन्होंने कहा कि राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल पटना के साथ-साथ भागलपुर के राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय का भी जीर्णोद्धार किया जायेगा। इसके लिए अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर में पंच पर्वत है। बचपन से मेरा यहां आना-जाना लगा रहा है। पिताजी ने बताया था कि यहां जड़ी बूटियों का अपार भंडार है। राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय अस्पताल पटना में भी हमने देखा कि राजगीर से ही औषधियां तैयार करने के लिए जड़ी बूटियों को लाया गया है। यहां के पंच पर्वत पर चिरौंजी, गिलोय, संजीवनी जैसी अनेक प्रकार की महत्वपूर्ण जड़ी बूटियां उपलब्ध हैं। अभी जो लोग जानकार हैं वे अपने-अपने तरीके से यहां से जड़ी बूटियां लेकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमने तय कर दिया है कि यहां जितने औषधीय पौधे हैं उनका आकलन करके उनका ठीक ढंग से रखरखाव सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयुर्वेद पर्व में अनेक राज्यों से लोग पहुंचे हैं, इन्हें राजगीर के वेणुवन, जू सफारी, नेचर सफारी, ग्लास स्काई वॉक जैसे अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराने का प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में हम यहां आकर 7 दिनों तक रहे थे। उस दौरान हमने एक-एक चीज को जाकर देखने के बाद कई फैसले लिए। उसके अनुसार यहां पर विकास का काम किया गया। उन्होंने कहा कि जू सफारी में शेर, बाध, तेंदुआ और हिरण खुले में विचरण करेंगे और पर्यटक गाड़ी मैं बैठकर उन्हें नजदीक से देख सकेंगे। यह बिहार का पहला जू सफारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर से सभी धर्मांे का संबंध रहा है। भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति से पहले और बाद में यहां आकर निवास किया था। भगवान महावीर से भी इस धरती का रिश्ता है। यहां पर्वतों पर काफी संख्या में जैन मंदिर हैं। महान सूफी संत मकदूम साहब को यहीं ज्ञान की प्राप्ति हुई। उस जगह पर मकदूम कुंड है। गुरुनानक देव जी महाराज भी यहां आये थे उस जगह पर शीतल कुंड अवस्थित है। शीतल कुंड को छोड़कर अन्य सभी गर्म कुंड हंै। प्रत्येक 3 साल में यहां मलमास का मेला लगता है। मान्यता है कि पूरे एक माह तक यहां 33 करोड़ देवी देवता वास करते हैं। यह शासन का भी केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि नेचुरोपैथी को भी पूरे तौर पर बढ़ावा देना चाहिए। साउथ अफ्रिका से आने के बाद गांधी जी ने ही नेचुरोपैथी की शुरुआत कराई थी। गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के बाद भागलपुर में तपोवर्द्धन प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना हुई थी। इसके विस्तार के लिए राज्य सरकार की तरफ से 50 करोड़ रूपये से ज्यादा की मदद उपलब्ध करायी गई है। प्राकृतिक चिकित्सा केंद्रों पर भी विशेष ध्यान देने की जरुरत है। आयुर्वेद के साथ-साथ नेचुरोपैथी को बढ़ावा देने के लिए काम करना आवश्यक है। हम चाहते हैं कि राजगीर में भी नेचुरोपैथी का एक संस्थान स्थापित हो। इससे नेचुरोपैथ को प्रमोट करने का मौका मिलेगा। राज्य सरकार की तरफ से आप लोगों को हरसंभव सहयोग दिया जायेगा। आपके जो भी सुझाव प्राप्त होंगे, उस दिशा में गंभीरता से निर्णय लेना हम सबका दायित्व है। इसके लिए हमारी प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव ही इसका एकमात्र उपाय है। इसके प्रति लोगों में सजगता, जागरुकता जरुरी है। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना जरुरी है। हमलोगों के यहां पूरी तैयारी है। कोरोना को लेकर पूरे तौर पर सभी लोग सतर्क हैं। इसको लेकर आप लोग भी अपने-अपने सुझाव दीजिए। आयुर्वेद पर्व 2021 को स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्री कौशल किशोर, सचिव आयुष मंत्रालय भारत सरकार पदमश्री वैद्य श्री राजेश कोटेया, राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति आयोग के वैद्य श्री जयंत देव पुजारी, सलाहकार आयुष मंत्रालय, भारत सरकार वैद्य श्री मनोज नेशरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री प्रत्यय अमृत, अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के अध्यक्ष पद्मभूषण वैद्य श्री देवेंद्र त्रिगुणा एवं बिहार प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन के अध्यक्ष वैद्य श्री धनंजय शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक श्री प्रेम कुमार, विशेष सचिव सह कार्यपालक निदेशक बिहार राज्य आयुष समिति श्री अरविन्दर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री हरि प्रसाथ एस0 सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न राज्यों से आये आयुर्वेद के चिकित्सकगण एवं आयुर्वेद में रुचि रखने वाले अन्य लोग उपस्थित थे। तीन दिवसीय (11-13 दिसंबर) आयुर्वेद पर्व 2021 के उद्घाटन सत्र के समापन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, राजगीर के प्रांगण में लगे आयुर्वेद एक्सपो का उद्घाटन किया। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय अस्पताल पटना, राज्य आयुष समिति, बिहार स्वास्थ्य विभाग, आयुष मंत्रालय भारत सरकार, केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद, श्री आयुर्वेद सेवा सदन द्वारा आयुर्वेद एक्सपो में लगाये गये स्टॉल का मुख्यमंत्री ने मुआयना किया। आयुर्वेद एक्सपो के आयोजकों ने मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |