प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 4, 2021

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


गौतमबुद्धनगर : अवकाश अवधि में कार्य के बदले प्रतिकर अवकाश दिए जाने हेतु नवीन आदेश जारी

Posted: 04 Dec 2021 05:15 AM PST

गौतमबुद्धनगर : अवकाश अवधि में कार्य के बदले प्रतिकर अवकाश दिए जाने हेतु नवीन आदेश जारी



UPTET Latest News : दिसम्बर में मुश्किल - जनवरी में होने के आसार, एक महीने में नहीं हो सकेगी पुनर्परीक्षा की तैयारी

Posted: 03 Dec 2021 04:15 PM PST

UPTET Latest News :  दिसम्बर में मुश्किल - जनवरी में होने के आसार, एक महीने में नहीं हो सकेगी पुनर्परीक्षा की तैयारी


लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी ने यूपीटीईटी की रद परीक्षा एक माह के अंदर कराने का एलान किया है, ये अवधि 28 दिसंबर को पूरी हो रही है। पेपर लीक मामले में परीक्षा संस्था के सचिव व प्रश्नपत्र छापने वाली एजेंसी मालिक की गिरफ्तारी व कार्रवाई के चलते बदली परिस्थिति में नए सिरे से प्रश्नपत्र ही नहीं, प्रश्नपत्र छापने की नई एजेंसी का भी चयन होगा। परीक्षा की नई तारीख 10 जनवरी के आसपास हो सकती है। यूपीटीईटी 28 नवंबर को प्रस्तावित थी।


 परीक्षा के एक दिन पहले ही प्रश्नपत्र लीक हुआ, सरकार ने पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही दोनों पालियों का इम्तिहान रद कर दिया था। टीईटी जल्द कराने के लिए सरकार ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव के पद पर अनिल भूषण चतुर्वेदी व परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार अहिरवार को भेजा है। बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने बताया कि यूपीटीईटी की परीक्षा के लिए विभाग तेजी से जुटा है।



प्रयागराज |  पेपर लीक के बाद निरस्त शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) एक महीने में होने के आसार नहीं हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को टीईटी कराने में कम से कम दो महीने लगने का अनुमान है। पेपर लीक से सरकारी की काफी किरकिरी हो चुकी है।


ऐसे में शुचितापूर्वक परीक्षा कराना सबसे बड़ी चुनौती है।दोबारा कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता। नए सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी को विश्वासपात्र प्रिंटिंग प्रेस चुनने के साथ प्रश्नपत्र सेट कराना, मॉडरेशन और छपाई कराना है। अन्य तैयारी भी करनी पड़ती है। पेपर जल्दी छप भी जाए तो केंद्रों तक उसे सुरक्षित पहुंचाना बड़ा काम है। सूत्रों के अनुसार टीईटी जनवरी अंत तक दोबारा हो सकता है।

एडेड जूनियर की शिक्षक भर्ती में फंसा आरक्षण का पेच, अफसर ले रहे विधिक राय

Posted: 03 Dec 2021 04:08 PM PST

एडेड जूनियर की शिक्षक भर्ती में फंसा आरक्षण का पेच,  अफसर ले रहे विधिक राय

 अधिकारी तय नहीं कर पा रहे कि कुल विज्ञापित 1894 पदों पर आरक्षण लागू होगा या विद्यालयवार 


प्रयागराज |  सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में 1504 सहायक अध्यापक और 390 प्रधानाध्यापकों की भर्ती में आरक्षण का पेच फंस गया है। दिसंबर 2019 में जारी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल (जूनियर हाईस्कूल) नियमावली-1978 (अध्यापकों की भर्ती एवं सेवा की शर्तें) में आरक्षण व्यवस्था की स्थिति साफ नहीं है। इन स्कूलों में भर्ती के लिए पहली बार लिखित परीक्षा कराई गई थी।




सरकार ने नियमावली में संशोधन कर टीईटी/सीटीईटी और लिखित परीक्षा का प्रावधान किया। लेकिन संशोधन में आरक्षण पर स्थिति साफ नहीं हो सकी। अब अधिकारी तय नहीं कर पा रहे कि कुल विज्ञापित 1894 पदों पर आरक्षण लागू होगा या विद्यालयवार दिया जाएगा। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर विधिक राय ले रहे हैं। ताकि भर्ती होने पर कानूनी अड़चन सामने न आए। सूत्रों के अनुसार भर्ती दिसंबर अंत तक पूरी होनी है। ऑनलाइन विकल्प लेने के लिए एनआईसी से बातचीत भी हो चुकी है। आरक्षण का मुद्दा फाइनल न होने से प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है।

अलीगढ़ : अवकाश अवधि में कार्य के बदले प्रतिकर अवकाश दिए जाने हेतु नवीन आदेश जारी

Posted: 03 Dec 2021 07:16 AM PST

अलीगढ़ : अवकाश अवधि में कार्य के बदले प्रतिकर अवकाश दिए जाने हेतु नवीन आदेश जारी



NCERT गणित और विज्ञान की द्विभाषी किताबें तैयार करने पर कर रहा विचार

Posted: 03 Dec 2021 07:01 AM PST

NCERT गणित और  विज्ञान  की द्विभाषी किताबें तैयार करने पर कर रहा विचार


नई दिल्ली: ज्ञानार्जन को सुखद एवं आकर्षक बनाने के लिये राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) आने वाले समय में विज्ञान एवं गणित में 'द्विभाषी पाठ्य पुस्तकें' तैयार करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा.


स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शिक्षा, महिला, बाल एवं युवा मामलों से संबंधित संसद की स्थायी समिति को यह जानकारी दी. समिति की रिपोर्ट मंगलवार को संसद में पेश की गई थी. विभाग ने कहा कि शोधकर्ताओं ने यह बताया है कि जिस भाषा में बच्चा सबसे अधिक सहज रहता है, उसका उपयोग करने से बच्चे के पठन पाठन के परिणामों में सुधार होता है और इसी के अनुरूप नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्थानीय सामग्री के साथ पाठ्य पुस्तकों की सिफारिश की गई.


रिपोर्ट के अनसार, क्षेत्रीय भाषाओं में सरल उदाहरण एवं श्रेणीबद्ध सामग्री के साथ पुस्तक उपलब्ध कराना ज्ञानार्जन को सुखद और आकर्षक बनाता है. विभाग ने बताया कि वर्तमान में एनसीईआरटी हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू माध्यम में पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन करती है तथा अन्य विषयों की पाठ्यपुस्तकें राज्यों द्वारा उनकी आवश्यकता के अनुसार तैयार की जाती हैं.


इसमें कहा गया है, 'विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचा (एनसीएफ) की सिफारिशों के आधार पर एनसीईआरटी आने वाले समय में विज्ञान और गणित विषय में 'द्विभाषी पाठ्यपुस्तकें' तैयार करने पर विचार करेगा. '  शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी के रणनीति दस्तावेज के अनुसार, मध्यमिक शिक्षा पर राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचा (एनसीएफएसई) को नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तर्ज पर साल 2023 तक विकसित किया जायेगा. यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुरूप राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचा से विषयों एवं सुझाव को लेगा.


रिपोर्ट के अनुसार, एनसीईआरटी के निदेशक ने समिति को बताया कि इतिहास की पाठ्य पुस्तकों सहित सामाजिक विज्ञान की पाठ्य पुस्तकों पर भी चर्चा प्रारंभ कर दी गई है. उन्होंने बताया कि सभी पाठ्य पुस्तकें दृष्टांतों, तस्वीरों, मानचित्रों आदि से भरपूर होंगी तथा चित्र एवं गतिविधियां आयु/वर्ग के उपयुक्त होंगी.


एनसीईआरटी के निदेशक ने समिति को बताया कि सभी पाठ्य पुस्तके प्रिंट और डिजिटल प्रारूप में भी उपलब्ध होंगी जिसमें अतिरिक्त डिजिटल सामग्री के साथ त्वरित प्रतिक्रिया (क्यूआर) कोड शामिल होंगे.

Post Bottom Ad

Pages