दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 9, 2021

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


बिहार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत 1.21करोड़ व्यक्तिगत, पारिवारिक शौचालयों का हुआ निर्माण

Posted: 09 Dec 2021 03:42 AM PST

बिहार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत 1.21करोड़ व्यक्तिगत, पारिवारिक शौचालयों का हुआ निर्माण

बिहार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 1.21 करोड़ व्यक्तिगत, पारिवारिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। जबकि अभी तक देश भर में 10.86 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। आज लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के जवाब में, राज्य मंत्री, जल शक्ति, प्रहलाद सिंह पटेल ने ये जानकारी दी।

उन्होनें बताया कि देश के सभी ग्रामीण परिवारों को शौचालय की पहुंच उपलब्ध कराकर 02 अक्टूबर,2019 तक भारत को खुले में शौच मुक्त बनाने के मुख्य लक्ष्य के साथ 02 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की शुरूआत की गई थी। गत तीन वर्षों के दौरान बिहार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत, आवंटित और उपयोग की गई धन राशि का ब्यौरा सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद द्वारा अतारांकित प्रश्न के जरिये मांगे जाने पर राज्यमंत्री, जल शक्ति ने बताया कि 2018-19 में 5887.48 करोड़ रुपये आवंटित किये गए थे। इसमें 2943.69 करोड़ रुपये जारी हुए जबकि 2383.70 करोड़ रूपये उपयोग में लाए गए। वर्ष 2019-20 में 3104.52 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। 1867.38 करोड़ रुपये जारी की गई और 1801.20 करोड़ रुपये का उपयोग हुआ। वहीं वर्ष 2020-21 में 688.37 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ। 88.56 करोड़ रुपये जारी की गई और 797.86 करोड़ रुपये का उपयोग किया गया।

राज्य मंत्री, जल शक्ति, प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि शौच मुक्त के परिणामों को प्राप्त कर लेने के बाद ओडीएफ स्थिति के स्थायित्व पर ध्यान केन्द्रित करते हुए ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन वाले गांवों जिसमें बिहार भी शामिल है, को वर्ष 2024-25 तक कवर करने और गांवो को ओडीएफ से ओडीएफ प्लस में बदलने के लिए स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामिण) के चरण दो को कार्यान्वित किया जा रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

बिहार के कई जिलों में भू-जल में यूरेनियम की अधिक मात्रा पायी गयी है : बिश्वेश्वर टुडू, जल शक्ति राज्य मंत्री

Posted: 09 Dec 2021 03:39 AM PST

बिहार के कई जिलों में भू-जल में यूरेनियम की अधिक मात्रा पायी गयी है : बिश्वेश्वर टुडू, जल शक्ति राज्य मंत्री

केंद्रीय भूजल बोर्ड ने वर्ष 2019 के दौरान पहली बार बिहार सहित पूरे देश के लिए भूजल में यूरेनियम के संबंध में जल गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। इस मूल्यांकन के अनुसार, बिहार के कुछ जिलों सारण, भभुआ, खगड़िया, मधेपुरा, नवादा, शेखपुरा, पूर्णिया, किशनगंज और बेगूसराय के भागों में भू-जल में बीआईएस अनुमत्य सीमाओं (0.03 मि.ग्रा/ली.) से अधिक यूरेनियम देखा गया है। आज लोकसभा में बिश्वेश्वर टुडू, जल शक्ति राज्य मंत्री ने सांसद राम कृपाल यादव और कौशलेन्द्र कुमार द्वारा पूछे गये अतारांकित प्रश्‍न क्या बिहार के छह जिलों के भू-जल में युरेनियम की अधिक मात्रा पायी गयी है के उत्तर में ये जानकारी दी।

जल शक्ति राज्य मंत्री ने यूरेनियम की अधिक मात्रा से कैंसर और गुर्दे से संबंधित बीमारियें के मामलों में वृद्धि से संबंधित पूछे गये प्रश्न के उत्तर में बताया कि इस विभाग ने मानव स्वास्थ्य पर अधिक यूरेनियम संदूषण के साथ भू-जल के उपयोग के प्रभाव पर कोई विशेष अध्ययन नहीं किया है। फिर भी, विश्व में अन्यत्र किए गए स्वास्थ्य अध्ययन बताते हैं कि पेयजल में उन्नत यूरेनियम स्तर से किडनी में जहरीलापन हो सकता है। बिहार के कई क्षेत्रों में भू-जल पहले से ही आर्सेनिक की मात्रा अधिक मात्रा के परिणाम स्वरुप कई जानलेवा बीमारियों से संबंधित पूछे गये प्रश्न के उत्तर में बिश्वेश्वर टुडू, जल शक्ति राज्य मंत्री ने बताया कि सीजीडब्ल्यूबी के पास उपलब्ध सूचना के अनुसार, पेयजल के बीआईएस अनुमत्य सीमा (0.01 मि.ग्रा./ली.) के भूजल में आर्सेनिक की घटना बिहार के कुछ जिलों अर्थात बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चम्पारण, गोपालगंज, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, मुज्जफरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सिवान, वैशाली और पश्चिमी चम्पारण के भागों में देखा गया है। इसके अलावा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (एनआरडीडब्ल्यूपी) के रूप में 22 मार्च, 2017 को राष्ट्रीय जल गुणवत्ता उप-मिशन (एनडब्ल्यूक्यूएसएम) की शुरूआत की थी, जो अब देश में 27,544 आर्सेनिक/फ्लोराइड प्रभावित ग्रामीण निवासियों को साफ पेयजल प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत शामिल किया गया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

हो रही निज साजिशें, इस देश में,

Posted: 09 Dec 2021 03:35 AM PST

हो रही निज साजिशें, इस देश में,

भेड़ खाल में हैं भेड़िए, इस देश में।
धर्म के चोले में कुछ नेताओं के वेष,
हैं चीन पाक के पालतू, इस देश में।

है नहीं हमको शिकायत, आतंकियों से,
बहन बेटियों के कातिल, पापी दरिंदों से।
कब तलक सद्भावना का पाठ पढ़ाते रहें,
बस गुस्सा आता हमें सहिष्णु नुमाइंदों से।

हो चुका खेल बहुत, अब फैसला होना चाहिए,
आस्तीन के सांपों का, अब खात्मा होना चाहिए।
हैं सशक्त सरकार, पोषक समर्थक राष्ट्रवाद की,
देशद्रोही गद्दारों का, कब्रिस्तान पता होना चाहिए।

अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

विनम्र श्रद्धांजलि कब तलक?

Posted: 09 Dec 2021 03:31 AM PST

विनम्र श्रद्धांजलि  कब तलक?

डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
कब तलक दुष्टों के साथ, हमदर्दी निभाएंगे,
कब तलक गाल पर चांटा, दूसरा बढ़ाएंगे?
सफेदपोश आतंकियों के हमदर्द, घर में छिपे,
कब तलक आतंकियों को, हम गले लगायेंगे?

सैनिकों की मौत पर जश्न मनाने वाले,
पाक चीन समर्थन का राग सुनाने वाले,
सत्ता के भूखे भेड़िए जो मुल्क को लूटते,
किसानों का भेष आंदोलन चलाने वाले।

कल भी देखा कुछ मौत का जश्न मना रहे थे,
सेना प्रमुख की मृत्यु पर खिलखिला रहे थे।
कब तलक सरकार उनको बर्दास्त करती रहेगी,
जो राष्ट्र की एकता अखंडता खतरे में ला रहे थे।

कभी सीएए एनआरसी कभी किसान बिल पर आंदोलन,
कभी धारा 370 समर्थन कभी तीन तलाक़ पर आंदोलन,
नहीं करता कोई आंदोलन राष्ट्रवाद या संविधान के हक में,
योग्यता को बिसरा कर यहां आरक्षण के हक में आंदोलन।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक थे बिपिन रावत : राजेश सिंह

Posted: 09 Dec 2021 03:26 AM PST

अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक थे बिपिन रावत : राजेश सिंह

भाटपार रानी, देवरिया से हमारे संवाददाता वेद प्रकाश तिवारी। 
भाटपार रानी क्षेत्र की प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्था ज्ञान कुंज एकेडमी में कल शहीद हुए जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी समेत सभी सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । ज्ञान कुंज एकेडमी के डायरेक्टर राजेश सिंह के द्वारा सीडीएस  बिपिन रावत के देश के प्रति उनकी निष्ठा बहादुरी और समर्पण को बताया गया । सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच उन्होंने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत 16 मार्च 1958- 8 दिसंबर 2021) भारत के पहले रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) थे । उन्होंने ने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया। इससे पूर्व वो भारतीय थलसेना के प्रमुख थे। रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक थल सेनाध्यक्ष के पद पर रहे। पाकिस्तान और चीन , बिपिन रावत का लोहा मानते थे । उन्होंने एक बार कहा था अपने दुश्मनों को ललकारते हुए कि पहली गोली तुम्हारी चलेगी पर जब मेरी गोली चलेगी तो गिनना मुश्किल हो जाएगा । वे पाकिस्तान, चाइना,,तालिबान, कश्मीर में समाप्त की गई धारा 370 पर बहुत खुलकर बोलते थे । अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक सीडीएस बिपिन रावत कल 8 दिसम्बर 2021 को एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की वजह से उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारियों सहित शहीद कुल 13 लोग हो गए । उनकी आयु 63 वर्ष की थी । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय पांडे शिक्षक में नेहा तिवारी, मनीष कुमार सिंह, अलका सिंह, प्रत्यूष वर्मा ,अभिषेक रजक हरिओम कुमार, नीतू कुशवाहा कुसुम यादव शिखा मौर्या, रितु ,अमृता, सद्दाम उपस्थित थे
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (तीनो सेना के प्रमुख) जनरल बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत व सेना के उच्चाधिकारियों के हेलिकॉप्टर क्रैश से शहीद होने पर पूरा देश शोकातुर हो उठा ।

Posted: 09 Dec 2021 03:28 AM PST

प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (तीनो सेना के प्रमुख) जनरल बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत व सेना के  उच्चाधिकारियों के हेलिकॉप्टर क्रैश से शहीद होने पर पूरा देश शोकातुर हो उठा । 


इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि यह हादसा बुधवार दोपहर तमिलनाडु के कुन्नूर में हुआ ।

बताया कि भारतीय जन महासभा के द्वारा अपने  व्हाट्सएप ग्रुप में बुधवार की रात्रि व बृहस्पतिवार की प्रातः  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।

इस श्रद्धांजलि सभा में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से भारतीय जन महासभा के अनेक लोगों ने जनरल बिपिन रावत समेत शहीद हुए सभी लोगों के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।

श्रद्धांजलि सभा मे आशंका व्यक्त की गयी कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के हेलीकाप्टर का क्रैश होना हादसा नहीं हो सकता । राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के समकक्ष सुरक्षा होती है । प्रत्येक वह चीज जो वे इस्तेमाल करते हैं , कई-कई बार जांची व  परखी जाती है । अगर यह चूक है तो सेना के अधिकार के परमाणु बम भी चूक के शिकार हो सकते हैं ।
इस प्रकार यह गहन चिंतन का विषय है ।

यह दुर्घटना नहीं बल्कि सोची समझी साज़िश लगती है और  इसका खुलासा शीघ्र ही हो जाएगा ।
कहा गया कि विदेशी ताकतों और घरेलू साज़िशों के शिकार हुए है जनरल बिपिन रावत ।

जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उनके निधन पर सोशल मीडिया में देश के गद्दार लोग खुशियां जाहिर करते हुए लिख रहे हैं कि करनी का फल मिला है व कर्मों का फल है ।
 
भारतीय जन महासभा के द्वारा प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए जिससे आने वाले समय में कोई भी इस प्रकार अपने देश के विरुद्ध आचरण नहीं कर सके ।
यह नितांत आवश्यक है ।

यह भी आवश्यकता है कि ऐसे लोगों को देश निकाला दिया जाए ।

विदित हो कि 29 सितंबर 2016 को पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कर कई आतंकी शिविरों को नष्ट करने का महान कार्य जनरल बिपिन रावत के नेतृत्व में हुआ था ।
यह सर्जिकल स्ट्राइक उरी में सेना के कैंप और पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए हमले में कई जवानों के शहीद हो जाने के बाद सेना ने यह बड़ी कार्रवाई की थी ।

जनरल रावत के नेतृत्व में भारतीय सेना ने देश की सीमा के पार जाकर आतंकी शिविर को ध्वस्त कर कई आतंकियों को ढेर किया था ।

सभा में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि इस हादसे के शिकार व बुरी तरह घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जो हॉस्पिटल में मौत से जंग लड़ रहे हैं , उन्हें बचा ले ।

इस श्रद्धांजलि सभा में संरक्षक द्वय श्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल (जमशेदपुर) , श्री अरुण कुमार अग्रवाल (कोलकाता) व राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के अलावे जमशेदपुर से अशोक कुमार ठकराल , प्रमोद कुमार खीरवाल , संतोष कुमार मिश्रा , कमल कुमार नरेड़ी , मिथिलेश कुमार ,
आदित्यपुर जिला सरायकेला-खरसावां से बसंत कुमार सिंह ,मेघालय से डॉ अवधेश कुमार अवध ,जयपुर राजस्थान से ओम प्रकाश अग्रवाल ,जोरहाट असम से डॉ रुनु बरुवा 'रागिनी' ,शाहदरा दिल्ली से श्रीमती अर्चना वर्मा , कलियावर असम से श्रीमती कल्पना देवी आत्रेय ,वाराणसी से डॉ रंजना श्रीवास्तव ,रतलाम मध्य प्रदेश से श्रीमती पूनम ढलवानी ,पटना बिहार से अंकेश कुमार , भागलपुर बिहार से श्रीमती लक्ष्मी सिंह ,पाकुड़ से कृष्णा कुमार साहा व संजय सिंह ,गोड्डा झारखंड से दिवाकर मंडल व बासुदेव पंडित ,बक्सर बिहार से अजय सिंह व सुश्री नितु सिंह ,गमहरिया जिला सरायकेला-खरसावां से आनंद सिन्हा ,गोंडा उत्तर प्रदेश से सत्येंद्र पांडेय 'शिल्प' ,कोलकाता से श्रीमती शालिनी सोंथालिया ,नोनिया बेंगलुरु कर्नाटक से डॉ चंपा प्रिया ,नागपुर महाराष्ट्र से श्रीमती अनुसूया अग्रवाल ,शेगांव महाराष्ट्र से नीलेश मुरारका , सेंधवा मध्य प्रदेश से सुमित अग्रवाल ,सिंगापुर से श्रीमती बिदेह नंदनी चौधरी  युगांडा अफ्रीका से श्री  नित्यानंद शर्मा ,दरभंगा बिहार से आर. के. राही व  चंद्र मोहन पोद्दार ,अजमेर राजस्थान से श्रीमती  मधु खंडेलवाल 'मधुर' ,तिनसुकिया असम से डॉ ऋतु गोयल सरगम ,नई दिल्ली से हरीश चंद्र आर्य , पुणे महाराष्ट्र से श्रीमती शारदा अग्रवाल ,मेरठ उत्तर प्रदेश से श्रीमती लक्ष्मी गोसाईं ,गुवाहाटी असम से श्रीमती अंशु शारडा ,महासमुंद छत्तीसगढ़ से ओम प्रकाश चंद्राकार आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया ।  भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय सचिव अजय सिंह (शिक्षक) ने अपने विद्यालय राजकीय आदर्श म. विद्यालय नवानगर, बक्सर बिहार में छात्रों के साथ 2 मिनट का मौन रखकर जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी ।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शशीकांत,रतन कुमार,राज कुमार, अंकित कुमार, अंशु कुमार, हर्ष दीप, विकास कुमार, ओमप्रकाश, राकेश कुमार,आशीष कुमार, भोला कुमार,शीवम कुमार,हीरा कुमार आदि छात्रों के नाम सम्मिलित हैं ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिये आंदोलन को तेज किया जायेगा;- माया श्रीवास्तव

Posted: 09 Dec 2021 02:59 AM PST

महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिये आंदोलन को तेज किया जायेगा;- माया श्रीवास्तव

समस्तीपुर के कल्याणपुर में समर्थ नारी समर्थ भारत की बैठक जिलाध्यक्ष प्रिया चांदनी की अध्यक्षता में हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के रास्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य में बढ़ रही महिलाओं के ऊपर उत्पीड़न की घटना व महिला की समस्याओ को लेकर समर्थ नारी समर्थ भारत संवेदनशील है।महिलाओं की सुरक्षाऔर उनके समस्याओं के समाधान के लिये  हर हाल में ततपर रहेगी।यह सच है कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिये यह सरकार ततपर है,लेकिन महिला उत्पीड़न की घटना में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।पुलिस द्वारा जान बूझकर कर आरोपियों को बचाने में लगी रहती है।संगठन राज्य के ऐसे मामलों को एकत्रित कर रही है जल्द ही इस पर आंदोलन किया जायेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रिया चांदनी ने कहा कि हम महिलाओं को अपने हक के साथ साथ समाज मे रह रही महिलाओं की समस्याओं और उनपर हो रहे उत्पीड़न की घटना पर नजर रखने की जरूरत है।महिलाओं की शान की रक्षा के लिये हम सभी महिलाओं को एक जूट रहने की जरूरत है।महिलाओं पर अत्याचार करने वालो को सबक सिखाना और कानून के सहारे उन्हें सजा दिलाने के लिये हम सब को आगे आने की जरूरत है।
बैठक में उपस्थित महिलाओं में नगीना देवी ,सोनी देवी, पिंकी, शोभा,अनुराधा,राधा,आशा,सविता, रीमा,संजू,अमिता, जुली,रीना, सुधा, शकुंतला, रमिता, साधना देवी प्रमुख थी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

बिहार में मंदिरों से कर वसूलने वाला कानून स्वीकृत नहीं होने देंगे ! - अधिवक्ता राकेश मिश्र

Posted: 08 Dec 2021 11:54 PM PST

'मंदिरों का अधिग्रहण : सरकारी लूट का तंत्र' विषय पर ऑनलाइन विशेष संवाद !

बिहार में मंदिरों से कर वसूलने वाला कानून स्वीकृत नहीं होने देंगे ! - अधिवक्ता राकेश मिश्र

         बिहार में सरकार को मंदिरों की भूमि दिखाई देती है; परंतु चर्च और मस्जिदों की भूमि दिखाई नहीं देती । बिहार में एक भी पुजारी को शासकीय वेतन नहीं दिया जाता, परंतु मौलवियों को 10 हजार रुपयों का वेतन कैसे दिया जाता है ? यह संविधान की समानता के विरोध में है । मंदिरों से 4 प्रतिशत कर वसूलने के निर्णय को हम विरोध करेंगे । इस हेतु हम मान. राज्यपाल को निवेदन देंगे । किसी भी परिस्थिति में हम यह कानून बनने नहीं देंगे, ऐसा प्रतिपादन बिहार की 'भारतीय जनक्रांति दल' के राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने किया । वे हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से 'मंदिरों का अधिग्रहण : सरकारी लूट का तंत्र' विषय पर आयोजित 'ऑनलाइन' विशेष संवाद में बोल रहे थे ।

      इस समय सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन टिकटों के काला बाजारी के प्रकरण में साइबर सेल से शिकायत करनी चाहिए तथा न्यायालय से न्याय मांगना चाहिए । बिहार में केवल मंदिरों से 4 प्रतिशत कर वसूलना और अन्य पंथियों को छूट देना, यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 और 19 का उल्लंघन है । मंदिर व्यवस्थापन धर्मनिरपेक्ष सरकार का कार्य नहीं है ।

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के 'दर्शन स्लॉट' में कालाबाजारी; प्रत्येक व्यक्ति से 300 से 750 रुपयों की लूट ! - डॉ. अमित थडानी, मुंबई

      कोरोना काल से मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए 'ऑनलाइन एप' पर बुकिंग करना अनिवार्य किया गया है । इसलिए भक्तों को सीधे दर्शन प्राप्त नहीं होते । भक्त बुकिंग के लिए ऑनलाइन एप पर जाते है, तब पहले ही दर्शन की सर्व प्रवेशिकाएं (स्लॉट) बुक होती है । क्योंकि मंदिर परिसर के सभी दुकानदारों ने अनेक बनावटी खाते बनाकर प्रवेशिकाएं बुक की होती है, जिससे भक्तों को स्लॉट नहीं मिलता । स्थानीय दुकानदार 'हम आपको दर्शन के लिए प्रवेशिका देते हैं', ऐसा बताकर सिनेमा के टिकटों के समान कालाबाजारी कर प्रत्येक भक्त से 200 से 300 रुपए की लूट की जा रही है । इसमें केवल दुकानदर ही नहीं, अपितु मंडल के कुछ लोग भी सहभागी है । वे दो व्यक्तियों के लिए 1,500 रुपयों की मांग कर रहे हैं । पुलिस ने छापा मारकर कुछ लोगों पर कार्यवाही की हो, तो भी यह संख्या अल्प है । बचे हुए दोषियों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए । इसलिए सभी भक्तों को शिकायत करने के लिए आगे आना चाहिए, ऐसा आवाहन यह घोटाला सामने लानेवाले मुंबई के डॉ. अमित थडानी ने किया ।

       पूरे देश में सरकारीकरण हुए विविध मंदिरों के भ्रष्टाचार की जानकारी देते हुए सनातन संस्था के धर्मप्रचारक श्री. अभय वर्तक ने कहा कि स्वतंत्रता के उपरांत देश पर हुआ सबसे बड़ा अन्याय अर्थात विविध राज्य सरकारों द्वारा की गई हिन्दू मंदिरों की लूट ! भ्रष्टाचार करनेवाले शासकीय न्यासियों को कारागृह में होना चाहिए । इसके लिए हिन्दुओं को डॉ. थडानी के समान संघर्ष करना होगा । उत्तराखंड में जैसे पुजारी और हिन्दुत्ववादी संगठनों ने एकत्रित संघर्ष करने से वहां के मंदिरों का सरकारीकरण निरस्त हुआ, वैसा ही पूरे देश के हिन्दू संगठित होने पर भी हो सकता है ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

ईश्वर की महान विभूति जनरल रावत को विनम्र श्रद्धांजलि

Posted: 08 Dec 2021 09:11 PM PST

ईश्वर की महान विभूति जनरल रावत को विनम्र श्रद्धांजलि

डॉ राकेश कुमार आर्य
देश के प्रति समर्पित एक योद्धा के रूप में जाने जाने वाले जनरल बिपिन रावत आज हमारे बीच नहीं हैं। उनके जाने की खबर से देश का हर वह व्यक्ति आहत है जो उनके जैसे व्यक्तित्व को देश की धरोहर समझकर उन पर गर्व करता था। उनकी असामयिक और अप्रत्याशित मृत्यु ने हम सबको झकझोर कर रख दिया है। एक महायोद्धा के लिए नियति ने क्या विधान किया हुआ था ? यह कल तक किसी को पता नहीं था। 
  माना कि उड़ानों में हादसे अक्सर हो ही जाते हैं, पर यह भी सच है कि हादसे होते भी उन्हीं के साथ हैं जिनकी उड़ानें ऊंची होती हैं। जिनकी उड़ान के साथ पूरा देश ही ऊंची उड़ान भर सकता हो, उनके साथ हादसे हादसे होकर भी हादसे नहीं होते बल्कि वह हादसे भी उनकी अमरता की कहानी का एक सोपान बन कर रह जाते हैं। जिन्हें युग युगों तक लोग याद रख कर अपने नायक को विनम्र श्रद्धांजलि देते रहते हैं। कृष्ण के साथ उनका जेल की सलाखों में पैदा होना कोई हादसा नहीं था, बल्कि उनकी अमरता का एक सोपान था। राम के साथ सीता का अपहरण हो जाना कोई हादसा नहीं था बल्कि उनकी अमरता का एक सोपान था। युधिष्ठिर के साथ महाभारत का युद्ध होना भी कोई हादसा नहीं था बल्कि उनकी अमरता का एक सोपान ही था। ऐसे कितने ही महानायक इस संसार में आए हैं जिनके साथ हादसे हादसे ना होकर उनकी अमरता के सोपान बन गए।
  निश्चित रूप से जनरल विपिन रावत के साथ भी ऐसा ही हुआ है वह इस समय भारतीय गौरव का प्रतीक बन चुके थे। उनका साहस ,उनका पराक्रम, उनका ओज और उनका तेज सब कुछ भारत के लिए समर्पित हो गया था और भारत के साथ इस प्रकार एकाकार हो गया था कि इन सबको एक दूसरे से अलग करना असंभव हो गया था । बिपिन रावत के नाम से शत्रु के दिन का चैन और रात की नींद भाग जाती थी। जब कोई भी देशभक्त इतिहासकार जनरल बिपिन रावत कैसे विराट व्यक्तित्व पर चिंतन करते हुए कुछ लिखे पढ़ेगा तो निश्चित रूप से उसकी लेखनी जिन गौरवपूर्ण शब्दों को पृष्ठों पर उकेरेगी तो वे संपूर्ण भारत के गौरव की कहानी को बयान करने वाले शब्द होंगे। वे सारे शब्द ही स्वर्णिम होंगे। उनको कोई मोल नहीं होगा। कोई तोल नहीं होगा ।तब पता चलेगा कि जनरल बिपिन रावत भारत की मिट्टी के साथ जुड़े हुए एक महायोद्धा के रूप में किस प्रकार भारत के कण-कण में समाहित होकर होकर अमरत्व को प्राप्त हो गये हैं?
   8 दिसंबर की शाम के समय शाम जब उनके जाने की तस्वीर आने लगी तो देश का हर व्यक्ति दु:खी हो उठा। क्योंकि हर देशवासी उनकी देशभक्ति और देश के प्रति समर्पण के भाव से परिचित था। उनकी देशभक्ति के कारण ही जब केंद्र की मोदी सरकार ने उन्हें सीडीएस के पद पर बैठाया तो सभी देशवासियों ने सरकार के उस निर्णय का हृदय से सम्मान किया था ।   उनके बारे में यह कहना बिल्कुल सही है कि गढ़वाल के एक सामान्य गांव से निकलकर रायसीना के सबसे ऊंचे सैन्य ओहदे तक पहुंचे जनरल रावत उस विभूति पुरुष की तरह जाने जाएंगे, जिन्होंने भारत की सेनाओं को सशक्त करने, समन्वित करने और देश की रक्षा के कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने को जीवन दे दिया। महाभारत के युद्ध के पहले दिन जब श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया तो उसमें उन्होंने ईश्वर की विभूतियों का भी उल्लेख किया। विभूतियों का अर्थ किसी वस्तु या व्यक्ति की विलक्षण शक्तियों या गुणों से होता है। परमपिता परमेश्वर शत्रु सन्तापक हैं। राक्षसों का संहार करने वाले हैं । इसलिए संसार के जिन - जिन लोगों के भीतर उनकी यह विभूति होती है या विलक्षण शक्ति काम करते हुए दिखाई देती है वह ईश्वर का ही रूप बन जाते हैं। 
जनरल बिपिन रावत के नाम से ही शत्रु संतप्त हो उठता था। उनकी शत्रु विनाशक शक्ति पूरे भारत के भीतर जोश और ओज भरती थी। इसलिए उन्हें ईश्वर की एक विभूति के रूप में स्वीकार करना या मान्यता देना या इसी रूप में उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व है। किसी भी योद्धा को चाहे मौत कितने ही आराम से क्यों न छीन ले जाए पर उसे हम आराम से छोड़ नहीं सकते। क्योंकि उसने हमारे लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया था। इसलिए हम उसे एक विभूति के रूप में ही विदा करेंगे और विभूति के रूप में ही याद भी रखेंगे। जिससे मौत पराजित हो जाए और हमारा योद्धा हर युग और हर काल में अपराजित बना रहे। 
  उनकी जीवन यात्रा शून्य से आरंभ हुई और जब महाशून्य में विलीन हुई तो अपनी ऊंची उड़ान की एक अमर कहानी लिख चुकी थी। इतनी ऊंची उड़ान कि जहां हर किसी का जाना संभव नहीं। इतने ऊंचे हौसले कि जिन्हें नापना हर किसी के वश की बात नहीं। इतना ऊंचा मनोबल कि जिसके सामने शत्रु भी भागता हुआ दिखाई दे और इतना ऊंचा आत्मबल कि जिसके
कारण सारा देश ही आत्मबल की दिव्य अनुभूति से भर उठे।
ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी जनरल रावत को कोई कैसे कह सकेगा कि वह नहीं रहे ?
      नैशनल डिफेंस अकादमी से अपनी सैन्य यात्रा का शुभारंभ करने वाले जनरल रावत चलते रहे - चलते रहे। वैदिक संस्कृति के चरैवेति चरैवेति के जीवनादर्श को उन्होंने स्वीकार किया और कभी फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह एक अभूतपूर्व यात्रा के पथिक बने । गोरखा राइफल्स के इस जवान ने चाहे कितने ही बड़े पद पर क्यों न काम किया हो पर विनम्रता और शालीनता को कभी छोड़ा नहीं। जिससे उनके सहकर्मी उनके प्रति समर्पित होकर काम करने के लिए प्रेरित हुए। जनरल रावत सीमाओं पर पहुंचे तो जवानों का साहस बढ़ाया, गांव पहुंचे तो लोगों के बेटे हो गए, दिल्ली से पाकिस्तान के सरपरस्तों को सीधा सा जवाब दिया- सीधी भाषा में बताया कि हिंदुस्तान पर उठी हर आंख निकाल ली जाएगी। ....और यही कारण है कि आज हिंदुस्तान की हर आंख नम है ...... हमारी आंखों में शेर की सी हूक भरने वाला चला गया।
    स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से लेकर परम विशिष्ट सेवा मेडल तक, 11 गोरखा राइफल्स से देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ तक, गढ़वाल के गांव से लेकर कश्मीर के ऊंचे पहाड़ों तक, जनरल रावत ने जितना विशाल जीवन जिया वो हर सैन्यकर्मी के लिए एक प्रेरणा बनकर शाश्वत रहेगा। कश्मीर के उरी में कर्नल बिपिन रावत, सोपोर में रावत साहब और दिल्ली में जनरल रावत बने बिपिन रावत अब एक अनन्त यात्रा पर चले गए हैं। लेकिन ना रैंक गई, ना जनरल रावत का फौजी होना...कश्मीर के एक समारोह में उन्होंने कहा था- फौजी और उनकी रैंक कभी रिटायर नहीं होते।
  उनके ये शब्द आज याद आते हैं तो मन करता है कि आज अपने महानायक को बता दिया जाए कि - जनरल रावत !आप भी हमारे दिलों से कभी रिटायर नहीं हो सकते। क्योंकि आपने हमें गर्व और गौरव के बोध से अभिभूत किया। आपने हमें जीना सिखाया और मां भारती का सम्मान बढाकर अपना जीवन धन्य किया । हम कृतज्ञ हैं और कृतज्ञतावश आपको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

राम विवाह

Posted: 08 Dec 2021 07:44 PM PST

राम विवाह

टूट चुका धनुष शिव का तोड़े रामचंद्र अवतारी है 
सीताजी का हुआ स्वयंवर हर्षित दुनिया सारी है 

देश देश से राजा आए दरबार भर गया सारा था
धनुष उठा सके नहीं जो शिव शक्ति से भारी था

विश्वामित्र कहे राम से सब जनक राज संताप हरो
रघुनंदन जा चाप चढ़ाओ मिथिला में आनंद करो

जयमाला लेकर सीताजी श्रीराम का वरण करें 
आज अवध में खुशियां आई हर्ष मौज आनंद भरे

सजी धजी बारात पधारी हाथी घोड़े सज धजकर 
देवन सुमन बरसाये नभ से आये सुंदर वेश धरकर

दशरथ घर में आज बधाई शहनाईयां बजने लगी 
मंगल गीतों की लड़ियां अयोध्या सारी सजने लगी

परिणय बंधन राम जानकी प्रसंग सुहाना आता है 
सीताराम सीताराम जो मन ध्यान लगाकर गाता है

यश वैभव सुख समृद्धि अन्न धन के भंडार भरे 
संकट मोचन श्री रामजी भक्तों के सारे कष्ट हरें

रमाकांत सोनी नवलगढ़
जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मुखौटों की दुनिया

Posted: 08 Dec 2021 07:38 PM PST

मुखौटों की दुनिया

मुखौटों की दुनिया मे रहता है आदमी,
मुखौटों पर मुखौटे लगता है आदमी।

बार बार बदलकर देखता है मुखौटा,
फिर नया मुखौटा लगता है आदमी।

मुखौटों के खेल मे इतना माहिर हो गया,
गिरगिट को भी रंग दिखाता है आदमी।

शैतान भी लगाकर इंसानियत का मुखौटा,
आदमी को छलने को तैयार है आदमी।

मजहब के ठेकेदार जब लगाते मुखौटे,
देते हैं पैगाम, बस मरता है आदमी।

लगाने लगे मुखौटे, जब देश के नेता,
मुखौटों के जाल मे, फंस गया आदमी।

जाति- धर्म, क्षेत्र का जब लगाया मुखौटा,
आदमी का दुश्मन बन गया है आदमी।

देखकर नेताओं का रोज बदलना मुखौटा,
हैरान और परेशान रह गया है आदमी।

एक रोज लगा लिया जानवर का मुखौटा,
पशुओं का सारा चारा खा गया है आदमी।

कभी भूल जाता वह, गर बदलना मुखौटा,
शै और मात मे फँस जाता है आदमी।

मुखौटों के खेल मे इतना उलझ गया,
खुद की ही पहचान भूल गया है आदमी।

मुखौटे भी शर्माने  लगे यह रंग देखकर,
बेशर्मी की हदें पार कर गया है आदमी।

डॉ अ कीर्तिवर्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Post Bottom Ad

Pages