प्राइमरी का मास्टर ● इन |
| Posted: 08 Dec 2021 05:56 AM PST अटल जयंती अर्थात 25 दिसंबर से युवाओं को फ्री टैबलेट एवं स्मार्टफोन बांटना शुरू करेगी यूपी सरकार, जानिए पूरा विवरण उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने तैयारी पूरी कर ली है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर से इसका वितरण शुरू हो जाएगा।पहले चरण में 10.50 स्मार्टफोन व 2.50 लाख टैबलेट का वितरण होगा। स्मार्टफोन की सप्लाई आईटी विभाग को 20 से दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है। इसके कुछ दिनों बाद टैबलेट्स की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। युवाओं को इसका वितरण 25 दिसंबर से करने की तैयारी है। इसमें टैबलेट के लिए विशटल , सैमसंग और एसर (सेलकॉन) और स्मार्टफ़ोन के लिए लावा, सैमसंग (सेलकॉन) और सैमसंग (यूनाइटेड) ने आपूर्ति करने के लिए टेंडर में भाग लिया है। बताया जा रहा है कि टैबलेट की आपूर्ति दिसंबर के आखिरी में होगी। ऐसे में इसका वितरण जनवरी में ही हो पाएगा। स्मार्टफ़ोन और टैबलेट्स वितरण के लिए मुख्यमंत्री जल्द डीजी शक्ति पोर्टल लांच करेंगे। |
| सीटीईटी परीक्षा देने वाले उम्मीदवार पढ़ें यह जरूरी सूचना, वरना परीक्षा देने की नहीं मिलेगी अनुमति Posted: 08 Dec 2021 05:41 AM PST सीटीईटी परीक्षा देने वाले उम्मीदवार पढ़ें यह जरूरी सूचना, वरना परीक्षा देने की नहीं मिलेगी अनुमति सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू होकर 13 जनवरी 2021 को समाप्त होगी। हालांकि उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर पेपर की सही तारीख और समय मेंशन किया जाएगा। सीबीएसई इस परीक्षा के लिए 2 पेपर आयोजित करेगा। सीटीईटी परीक्षा देने वाले उम्मीदवार पढ़ें यह जरूरी सूचना, वरना परीक्षा देने की नहीं मिलेगी अनुमति सीटीईटी 2021 के लिए जल्द ही हॉल टिकट जारी किए जाएंगे नई दिल्ली : सीटीईटी परीक्षा के लिए पढ़ें यह जरूरी सूचना है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test, CTET 2021) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट जल्द जारी किए जाएंगे। परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्ड यानी कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (Central Board of Secondary Education, CBSE) परीक्षा के लिए हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट पर किसी भी समय जारी कर सकता है। वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हॉल टिकट इसी सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। इसलिए एग्जाम देने जा रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि, पोर्टल https://ctet.nic.in/ पर अपडेट चेक करते रहें। वहीं अभ्यर्थी एक बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि हॉल टिकट जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करके रख लें। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ जरूर लेकर जाएं। हॉल टिकट के साथ ही एक फोटो पहचान पत्र जैसे- वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट्स को दिखाना होगा। इसके बिना एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को सेंटर पर अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि CTET 2021 सूचना बुलेटिन में उल्लेख किया गया है कि एडमिट कार्ड दिसंबर, 2021 के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। यहां तक कि कई मीडिया रिपोर्टों में इसके बारे में यही जिक्र किया गया है। परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू होकर 13 जनवरी, 2021 को समाप्त होगी। हालांकि, उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर पेपर की सही तारीख और समय मेंशन किया जाएगा। सीबीएसई इस परीक्षा के लिए 2 पेपर आयोजित करेगा। इसके मुताबिक, पहला- पेपर I और पेपर II होगा। पहला उन लोगों के लिए आयोजित किया जाएगा, जो प्राथमिक कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि दूसरा उन लोगों के लिए है जो प्राथमिक स्तर पर कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। सीटीईटी परीक्षा कुल 2.5 घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा पहली बार ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। |
| You are subscribed to email updates from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |