प्राइमरी का मास्टर ● इन |
- 12वीं में 60% से कम अंक पर भी एससी छात्रों को मिल सकेगी छात्रवृत्ति
- 69000 शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थियों का बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, पुलिस से गुत्थमगुत्था, धक्कामुक्की
- UGC News: कैंपस खोलने, ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा को लेकर UGC ने जारी किया नोटिस, जानें क्या कहा
| 12वीं में 60% से कम अंक पर भी एससी छात्रों को मिल सकेगी छात्रवृत्ति Posted: 18 Dec 2021 07:51 PM PST 12वीं में 60% से कम अंक पर भी एससी छात्रों को मिल सकेगी छात्रवृत्ति लखनऊ : इंटर (12वीं) में 60 प्रतिशत से कम नम्बर लाकर निजी संस्थानों में प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लेने वाले एससी-एसटी के छात्र-छात्राओं को फिर से छात्रवृत्ति व फीस प्रतिपूर्ति का लाभ मिल सकेगा। बीते दो शिक्षा सत्रों से इंटर में 60 फीसद से कम अंक पाने वाले एससी-एसटी के छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हो रहे थे। सरकार ने निजी संस्थानों में प्रोफेशनल कोर्स करने वाले एससी-एसटी के छात्रों के लिए 12 वीं में 60 प्रतिशत अंक वाले प्राविधान को खत्म कर दिया है। अक्टूबर 2019 में समाज कल्याण विभाग ने एससी-एसटी दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के नियमों में परिवर्तन किया था। जिसके तहत सरकार ने निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों से प्रोफेशनल कोर्स करने वाले एससी के उन्हीं छात्रों को छात्रवृत्ति देने का पात्र माना था जिनको 12वीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक मिले हो। इसके बाद से निजी संस्थानों में प्रोफेशनल कोर्स कर रहे एससी के 12वीं में 60 प्रतिशत से कम अंक वाले छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली। इस सत्र में निजी संस्थानों से प्रोफेशनल कोर्स कर रहे इंटर में 60 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले एससी-एसटी के छात्र छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति के हकदार होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ अमरनाथ यति बताते हैं कि 60 प्रतिशत से कम अंकों के साथ निजी कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्स कर रहे एससी के पात्र छात्र को लाभ मिलेगा। |
| Posted: 18 Dec 2021 05:56 PM PST 69000 शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थियों का बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, पुलिस से गुत्थमगुत्था, धक्कामुक्की 69 हजार शिक्षक भर्ती में हुई अनियमितता को लेकर अभ्यर्थियों ने शनिवार को बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्कामुक्की हुई। 69 हजार शिक्षक भर्ती में नियमानुसार आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को सैकड़ों शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को लेकर उनकी पुलिस से काफी धक्कामुक्की व गुत्थमगुत्था भी हुई। अभ्यर्थियों को उठाने पहुंचे पुलिस वालों को ही अभ्यर्थियों ने जकड़ लिया। अंत में सभी अभ्यर्थी हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजे गए। आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों का कहना था कि इस भर्ती में ओबीसी वर्ग को 27% की जगह मात्र 3.86% आरक्षण दिया गया है तथा एससी वर्ग को इस भर्ती में 21% की जगह 16.6% आरक्षण दिया गया है। ओबीसी वर्ग को इस भर्ती में उनके कोटे की 18598 सीट में से मात्र 2637 सीट ही दी गई है। जो पूरी तरह से गलत है। उनका यह भी कहना था कि इस भर्ती में बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 तथा आरक्षण नियमावली 1994 का उल्लंघन हुआ है। अभ्यर्थियों का कहना था कि 29 अप्रैल 2021 को इस भर्ती में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी घोटाला मानते हुए अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। इसलिए उस रिपोर्ट को लागू किया जाए तथा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सभी शिकायतकर्ताओं को न्याय दिया जाए। अभ्यर्थियों में इस बात को लेकर भी नाराजगी थी कि मंत्री ने सदन में कहा कि उन्हें आयोग की रिपोर्ट नहीं मिली जबकि यह 8 महीने पहले ही आ चुकी है। |
| UGC News: कैंपस खोलने, ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा को लेकर UGC ने जारी किया नोटिस, जानें क्या कहा Posted: 18 Dec 2021 12:48 PM PST UGC News: कैंपस खोलने, ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा को लेकर UGC ने जारी किया नोटिस, जानें क्या कहा यूनिवर्सिटी और कॉलेज कैंपस परिसर खोलने को लेकर यूजीसी ने गाइडलाइन जारी की है, जिसमें यूजीसी ने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा को लेकर खुद फैसला लेने को कहा है. UGC News: देश और दुनिया में एक बार फिर कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पिछले महीने इस नए वेरिएंट के दक्षिण अफ्रीका में मिलने के बाद, इससे संक्रमित मरीजों की संख्या पूरी दुनिया में तेज़ी से बढ़ रही है. भारत भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से अछूता नहीं है. भारत में इस नए वायरस के खतरे और कोविड की गाइडलाइंस का पालन करने के लिए यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को एक नोटिस जारी किया है. नोटिस में यूजीसी ने यह कहा यह नोटिस यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है. जिसमें यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी के वाईसचांसलर, सभी कॉलेज के प्रिंसिपल और संबंधित संस्थाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि परिवार कल्याण और स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी संस्थानों से कोविड-19 के गाइडलाइंस को पालन करने का अनुरोध किया है. जिसमें आगे कहा गया है कॉलेज में बच्चे मास्क लगाए, साथ ही उचित दूरी बनाए रखें, हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें. साथ ही यूजीसी ने यह भी कहा है कि कोरोना को लेकर जितनी भी गाइडलाइंस बनायीं गयी हैं, उनका पालन करते रहें. इसके साथ ही यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों से कक्षाओं के संचालन, कॉलेज परिसर खोलने के संबंध में और परीक्षाओं को ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में लेना है इसका उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया है. यूजीसी ने अपने ऑफिशियल नोटिस में यह भी लिखा कि जब से देश में कोविड-19 महामारी फैली है, तब से यूजीसी लगातार उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षण कार्यों पर नज़र बनाये हुए हैं और शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हों इसलिए अकादमिक कैलेंडर, परीक्षा और इनको खोलने को लेकर समय-समय पर गाइडलाइंस जारी करता रहा है. यह सभी गाइडलाइन्स यूजीसी ने इससे पहले 29 अप्रैल 2020, 6 जुलाई 2020, 8 जुलाई 2020, 29 सितंबर 2020, 5 नवंबर 2020 और 16 जुलाई 2021 को जारी की है. यह सभी नोटिफिकेशन यूजीसी की वेबसाइट www.ugc.ac.in पर उपलब्ध है. |
| You are subscribed to email updates from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |