आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 31, 2021

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: चल रही बदलाव की लहर, 2022 में भाजपा को जवाब देगी जनता-अरविन्द राजभर

Posted: 31 Dec 2021 05:03 AM PST


अखिलेश यादव को बताया कृष्ण और अपने पिता ओमप्रकाश राजभर को अर्जुन

दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा व सुभाषपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

आजमगढ़: जिले के दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा व सुभाषपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविन्द राजभर ने भाजपा पर जमकर निशाना

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: एसपी ने किया साल के आखिरी परेड का निरीक्षण, किया उत्साह वर्धन

Posted: 31 Dec 2021 03:48 AM PST



सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा दिसम्बर के अन्तिम शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिया। इसके अलावा विगत दो माह में अपने कार्यस्थल पर सराहनीय

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: एसपी के निर्देश से लापता बच्चों के परिजनों की जगी आस

Posted: 31 Dec 2021 03:09 AM PST


लापता बच्चों के मामलों के विवेचकों के साथ बैठक कर दिया दिशा-निर्देश

लापरवाही पर तीन विवेचकों के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश

आजमगढ़ : जनपद के उन अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है, जिनके परिवार के बच्चे किसी तरह से लापता हो गए आैर आज तक कोई सुराग नहीं लग सका है।कप्तान के निर्देश

आगे पढ़ें …

जानिए,आजमगढ़ विश्वविद्यालय के पहले कुलपति बने प्रो. पीके शर्मा के बारे में...

Posted: 30 Dec 2021 10:31 PM PST


नए विश्वविद्यालय में पहला कुलपति होने के नाते उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण रहेगी

आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय के पहले कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा बने हैं। वर्तमान में प्रो. शर्मा चौधरी चरण सिंंह विश्वविद्यालय में जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग में प्रोफेसर हैं। प्रो. शर्मा के पास 24 साल का शिक्षण कार्य का अनुभव है। वर्ष 1995 से उन्होंने शिक्षण कार्य शुरू किया था। वर्ष 2010 से वह चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। इसके साथ ही वह विश्वविद्यालय में चीफ वार्डन, विभागाध्यक्ष और कई समितियों के सदस्य और समन्वयक भी रह चुके हैं। कुलपति बनने के बाद प्रो. शर्मा ने कहा कि पहले विश्वविद्यालय में पहला कुलपति होने के नाते उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण रहेगी। जिस उद्देश्य के लिए विश्वविद्यालय स्थापित हुआ है, उसमें वह अपना पूरा योगदान करेंगे। जिससे छात्र- छात्राओं को एक बेहतर माहौल मिले, और वह अपने करियर को नया आयाम दे सकें। क्षेत्र की आवश्यकता और सरकार की प्राथमिकताओं का भी पूरा ध्यान रखेंगे।
आइए नजर डालते हैं प्रो पीके शर्मा की प्रोफाइल पर

जन्म - 2 4 जुलाई 1967
निवासी -गांव भरना, जिला हापुड़
शिक्षा- प्राथमिक से स्नातक की शिक्षा हापुड़ से की।
- चौ. चरण सिंह विवि मेरठ से एमएससी एजी, एमफिल, पीएचडी।
- 26 साल का शिक्षण कार्य का अनुभव।
- चौ. चरण सिंंह विवि में प्लांट ब्रीडिंग में एचओडी, चीफ वार्डन, मूल्यांकन कार्य में समन्वयक भी रहे।
- 84 शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित।

आज़मगढ़: प्रोफेसर पीके शर्मा को आजमगढ़ राज्य विवि का कुलपति बनाया गया

Posted: 30 Dec 2021 09:37 AM PST

प्रोफेसर पीके शर्मा

चौ० चरण सिंह विश्व० मेरठ के इतिहास में पहली बार एक साथ दो प्रोफेसर कुलपति नियुक्त हुए

प्रो. एचएस सिंह मां शाकंभरी विवि सहारनपुर के प्रथम कुलपति नियुक्त हुए

आज़मगढ़/मेरठ: सीसीएसयू के इतिहास में एक साथ दो-दो प्रोफेसर कुलपति नियुक्त हुए हैं। प्रो. एचएस सिंह को प्रदेश सरकार ने मां शाकंभरी विवि सहारनपुर का प्रथम कुलपति नियुक्त किया गया है वहीं यहीं के प्रोफेसर पीके शर्मा को आजमगढ़ राज्य विवि का कुलपति बनाया गया गया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के पूर्व प्रति कुलपति और आईआईएमटी विवि के वाइस चांसलर प्रोफेसर एचएस सिंह को प्रदेश सरकार ने मां शाकंभरी विवि सहारनपुर का प्रथम कुलपति नियुक्त किया है। इनके साथ ही सीसीएसयू के जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग के प्रोफेसर पीके शर्मा को आजमगढ़ राज्य विवि का कुलपति बनाया है। प्रदेश सरकार की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग की तरफ गुरुवार शाम दोनों की नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। सीसीएसयू के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ दो-दो प्रोफेसर कुलपति नियुक्त हुए हैं।

आज़मगढ़: कांग्रेस, सपा व बसपा ने सिर्फ किसानों को छला : वीरेंद्र सिंह 'मस्त'

Posted: 30 Dec 2021 07:16 AM PST



गैर भाजपा सरकारों ने सम्मान निधि के बारे में कभी नहीं सोचा- सांसद

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तहबरपुर में किसान सम्मेलन को सम्बोधित किया

आजमगढ़: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह 'मस्त' ने कहाकि कांग्रेस, सपा और बसपा ने सिर्फ किसानों को छलने का काम किया है। कहाकि प्रदेश व

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: कार्यदायी संस्था के विरुद्ध मीटर रीडरों ने बुलंद की आवाज

Posted: 30 Dec 2021 06:51 AM PST


समस्या समाधान को मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना दिया

जनवरी में निस्तारण न होने पर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

आजमगढ़ : रीडिंग के बिलिंग का भुगतान, अधिक जमानत राशि के रूप में ज्यादा धनराशि लिए जाने को लेकर कार्यदायी संस्था के विरुद्ध मीटर रीडर लामबंद हो गए हैं। मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष गुरुवार को धरना दिया और ज्ञापन देकर

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: गंदगी देख भड़के एडीएम, ईओ को लगाई फटकार

Posted: 30 Dec 2021 05:54 AM PST


एडीएम प्रशासन ने बेलइसा चौराहे का निरीक्षण कर बेहतर सफाई व्यवस्था को सख्त निर्देश दिया


आज़मगढ़: नागरिकों की शिकायत पर गुरुवार को एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने नगर पालिका आजमगढ़ के बेलइसा चौराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी का अंबार मिलने पर ईओ को फटकार लगाई। जल्द यहां बेहतर साफ-

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: जिले लगातार दूसरे दिन भी एक और कोरोना पाजिटिव मरीज 

Posted: 30 Dec 2021 05:39 AM PST


जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या दो हुई,ओमिक्रोन वैरियंट की जांच को भेजा सैंपल

आजमगढ़ : वैश्विक महामारी से जंग का एक और समय आ गया है। जनपद में 91वें दिन एक और कोरोना पाजिटिव मरीज मिला है। इस समय जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या दो गई है। संक्रमित महिला की मऊ के कोपागंज में ससुराल है और

आगे पढ़ें …

रक्तदान महादान ही नही बल्कि दाता के लिए स्वास्थ्य संजीवनी बन जाता है- सुनील देवधर

Posted: 30 Dec 2021 05:27 AM PST


माय होम इंडिया जिला इकाई के शिविर में भारी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान

आजमगढ़: वीर किआंग नंगवाह के शहादत दिवस के मौके पर माय होम इंडिया आजमगढ़ जिला इकाई द्वारा महा रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्था संस्थापक व भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने किया। खबर लिखे जाने तक 120 से अधिक रक्तवीरों ने रक्तदान कर चुके थे। वहीं 250 ओ पाजिटिव ब्लड ग्रुप वालों ने रक्तदान को सहमति पत्र दिया कि उनसे कभी भी रक्त लिया जा सकता है। बताया जाता है कि इस समय ब्लड बैंक मे ओ पाजिटीव रक्त का स्टाक पर्याप्त मात्रा में है। मुख्य अतिथि सुनील देवधर ने कहा कि रक्तदान महादान है ही बल्कि दाता के जीवन में यह दान स्वास्थ्य संजीवनी बनकर काम करता है। इसलिए जब कभी भी रक्तदान करने का मौका मिले तो पुण्य का भागी जरूर बने। हमारी संस्थान मानवीय मूल्यों के रक्षा के लिए महारक्तदान शिविर का आयोजन कराती चली आ रही है। वैश्विक महामारी कोरोना ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सभी को चिंतन में डाल दिया, लेकिन हम अपने जिले, कस्बा, गांव में रक्तदान शिविर लगाकर जिले के रक्त कोष में इजाफा कर सकते है। अगर ऐसा रहा तो किसी को भी एक यूनिट रक्त की कमी नहीं पड़ेगी।
कार्यक्रम सहसंयोजक व भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती अमित लता सिंह ने कहाकि ब्लड डोनेट करने से न सिर्फ किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि ये हमारी खुद की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। रक्तदान से दिल की सेहत में सुधार और वजन कंट्रोल समेत हेल्थ के कई बड़े फायदे होते हैं।
सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कार्यक्रम संयोजक विश्वजीत सिंह पालीवाल ने कहा कि शिविर में रक्तदान करने वाले दानी के साथ साथ रक्तवीर हैं। ये ऐसे ऐसे लोग है कि जिन्हें यह भी नहीं मालूम कि इनका रक्त किसके काम आएगा ऐसी नेकी को पुनीत कहा जाता हैं। इस अलावा कार्यक्रम संरक्षक भाजपा नेता अखिलेश कुमार मिश्र, सत्येन्द्र राय, डा पीयूष सिंह, गौरव अग्रवाल, विपिन सिंह ब्लाक प्रमुख, विक्रांत सिंह रीशू, पीयूष पल्लव उपाध्याय, अरूण कुमार सिंह अन्नू, केशव पांडेय, केपी आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
रक्तदान करने वालों में संस्था संस्थापक व भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर, अमित लता सिंह, विश्वजीत सिंह पालीवाल, प्रकाश पांडेय, निरूपमा पाठक, चारू पाठक, स्मिता सारिका पांडेय सहित सैकड़ो शामिल रहे।

आज़मगढ़: नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में विजेताओं का हुआ जोरदार स्वागत

Posted: 30 Dec 2021 04:49 AM PST


प्रदेश टीम में शामिल आजमगढ़ मण्डल के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 6 रजत व 3 कांस्य पदक जीता

आज़मगढ़: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक हरियाणा में दिनांक 24 से 28 दिसम्बर को आयोजित नेशनल जूनियर व सब जूनियर चैंपियनशिप 2021 में उत्तर प्रदेश की टीम में

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: भाजपा,आरएसएस संविधान समाप्त करने का षडयंत्र कर रहे- मिठाई लाल भारती

Posted: 30 Dec 2021 04:34 AM PST



संवैधानिक संस्थाओं का विरोधियों का दबाने के लिये प्रयोग किया जा रहा है- दुर्गा प्रसाद यादव

संविधान बचाओं देश बचाओं सम्मेलन में सपा नेताओं ने सरकार को कोसा

आजमगढ़: बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने संविधान बचाओं देश बचाओं सम्मेलन के अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार से देश के संविधान दलितों,पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को खतरा है उन्होनें कहा कि भाजपा और

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: दुष्कर्म के बाद की थी मासूम बच्ची की हत्या,आरोपित गिरफ्तार

Posted: 30 Dec 2021 04:07 AM PST


मामा का घर बनवा रहे युवक ने दिया घटना को अंजाम

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई बात तो पुलिस ने दबोचा

आजमगढ़ : गंभीरपुर थाना क्षेत्र में गायब बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके बाद आरोपित ने उसका शव तालाब में फेंक दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: एसपी ने 06 इंस्पेक्टरों व 03 सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

Posted: 30 Dec 2021 03:52 AM PST


कानून-व्यवस्था में सुधार को  एसपी अनुराग आर्य ने किया फेरबदल

आजमगढ़ : कानून-व्यवस्था में सुधार के मद्​देनजर एसपी अनुराग आर्य ने नौ निरीक्षक, उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है।निरीक्षक श्री नदीम अहमद फरीदी को क्राइम ब्रांच से प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ/आईजीआरएस प्रकोष्ठ बनाया गया है। निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच से अपराध निरीक्षक थाना मेंहनगर, निरीक्षक पंकज पांडेय को क्राइम ब्रांच से अपराध निरीक्षक थाना कोतवाली, मीडिया सेल प्रभारी/कोरोना सेल प्रभारी दिनेश कुमार सिंह को अपराध निरीक्षक थाना कप्तानगंज, निरीक्षक रुद्रभान पांडेय को पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक जीयनपुर कोतवाली, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रफी आलम को प्रभारी मीडिया/कोरोना सेल, पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक अंबिका प्रसाद को प्रभारी चौकी बलरामपुर, यहीं तैनात उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को मीडिया सेल तथा उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना सरायमीर भेजा गया है।

आज़मगढ़: खुशी राम शर्मा ने संभाला सीनियर पोस्टमास्टर का कार्यभार

Posted: 29 Dec 2021 06:53 AM PST


टीम भावना में कार्य करते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे- के आर शर्मा

आजमगढ़: सिविल लाइन स्थित प्रधान डाकघर में नवागत सीनियर पोस्टमास्टर खुशी राम शर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया।कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से डाक

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: ट्रेन से कटकर किशोर की मौत,परिजनों में कोहराम

Posted: 29 Dec 2021 06:23 AM PST


फूलपुर कोतवाली के विशेखा रेलवे पुल के पास हुआ हादसा

आजमगढ़ : फूलपुर कोतवाली के विशेखा रेलवे पुल के पास ट्रेन से कटकर किशोर की मौत हो गयी। अंबारी पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। सुधीर (17) पुत्र संजय निवासी विशेखा मंद बुद्धि के थे। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें कान से सुनाई भी कम पड़ता था। वह गांव के सामने रेलवे पुल के पास ट्रैक पर बैठे थे। शाम करीब चार बजे गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। स्वजन के मुताबिक किशोर 12 वीं पढ़ता था। हादसे की भनक लगने के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

आज़मगढ़: मौसम की करवट से चली सर्द हवाएं, घरों में दुबके लोग

Posted: 29 Dec 2021 04:56 AM PST


बारिश से गेहूं को फायदा, फूल लग चुके दलहनी व तिलहनी फसलों को नुकसान की आशंका

आजमगढ़ : इस महीने के आखिरी सप्ताह में अचानक मौसम ने करवट बदला तो हर कोई कांप उठा। मंगलवार की शाम बारिश के बाद बुधवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे।इस बीच सर्द हवा के कारण ठंड काफी बढ़ गई। सुबह से लेकर रात तक हर कोई कांपते नजर आया। घरों से लेकर बाजार तक

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: तीन माह बाद मिला एक नया काेरोना पाजिटिव मरीज

Posted: 29 Dec 2021 04:48 AM PST


ओमिक्रोन की आहट के बीच कोरोना का मरीज मिलने से महकमा अलर्ट

नासिक से आया था व्यक्ति, ओमिक्रोन की जांच को भेजा गया सैंपल

आजमगढ़: वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। टीकाकरण को लेकर जनपदवासियाें में काफी उत्साह है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से सकारात्मक परिणाम लगातार दिख रहा था लेकिन नए वैरियंट ओमिक्रोन के खतरे के बाद भी

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: हाईवे पर सड़क हादसों में खलासी समेत दो की मौत, चालक घायल

Posted: 29 Dec 2021 04:23 AM PST


देवगांव कोतवाली क्षेत्र के तरफकाजी और चेवार गैस प्लांट के पास हुई दुर्घटनाएं

खलासी की चार माह पहले ही हुई थी शादी, तीन साल से ट्रक पर करता था काम

आजमगढ़: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित तरफकाजी और चेवार गैस प्लांट के पास मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसों में खलासी समेत दो की मौत हो गई, जबकि

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: गुल्लू यादव बने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव

Posted: 29 Dec 2021 04:07 AM PST


कहा,सपा की मजबूती के लिए करेंगे कार्य, बधाई देने वालों का लगा तांता

आजमगढ़ : समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने आजमगढ़ निवासी गुल्लू यादव को सयुस का प्रदेश सचिव बनाया बनाया है। प्रदेश सचिव बनने पर गुल्लू यादव को बंधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि गुल्लू यादव आजमगढ़ जनपद के ग्राम महमूदपुर के मूल निवासी हैं। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर गुल्लू यादव को अपने संगठन का प्रदेश सचिव नामित किया है। सयुस के प्रदेश सचिव बनने पर गुल्लू यादव ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी के मजबूती के लिए अभियान चलाकर कार्य करेंगे। विधान सभा चुनाव 2022 में प्रदेश में पुन: अखिलेश यादव की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। इसके लिए सभी वर्ग व जाति के लोगों से संपर्क कर सपा के पक्ष में पूरे प्रदेश में माहौल खड़ा करेंगे। गुल्लू यादव को बंधाई देने वालों में मुख्य रूप से अरविंद यादव, अनिल यादव, गिरिजा प्रसाद वर्मा, गोपाल यादव, शैलेष यादव, सुभम यादव, चंदन यादव, चंद्रेश यादव, विजय बहादुर यादव, शैलेंद्र यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे।

आज़मगढ़: सिपाही पर हमला करने वाले अभी भी पंहुच से दूर

Posted: 29 Dec 2021 02:51 AM PST


देवगांव क्षेत्र के चकिया भगवानपुर तिराहे के समीप किया था राड से प्रहार

खाकी की ताकत को चुनौती देने पर क्षेत्र में उठ रहे सवाल

आजमगढ़ : किसी पर हमला और मारपीट की घटना तो आम बात है, लेकिन खुद पर हमला करने वाले के बारे में भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। नतीजा क्षेत्र के लोग पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाने लगे हैं। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चकिया भगवानपुर तिराहे के समीप मंगलवार की भोर में ड्यूटी पर तैनात सिपाही पर राड से प्रहार कर बदमाश फरार हो गए। घायल सिपाही का पुलिस ने उपचार कराया। क्षेत्र के लोग इसे खाकी के लिए चुनौती मान रहे हैं।
लालगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही प्रवीण दुबे की सोमवार की रात आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चकिया भगवानपुर तिराहे के समीप ड्यूटी लगी थी। भोर में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखे तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इसके बाद बाइक सवार गाड़ी घुमाकर कुछ दूर पर खड़ा कर दिए। सिपाही व होमगार्ड अपनी मोटरसाइकिल से उनकी तरफ गए, तो वह मोटरसाइकिल स्टार्ट कर कटौली गांव की तरफ भागने लगे। पीछा करते समय भाग रहे युवकों की गाड़ी देवगांव थाना क्षेत्र के कटौली गांव में फिसल कर गिर गई। गाड़ी गिरते ही दोनों युवक भागने लगे। भाग रहे एक युवक को सिपाही ने दबोच लिया, तो दूसरे युवक ने अपने साथी को छुडाने के लिए सिपाही पर राड से प्रहार कर दिया। सिपाही के घायल होने पर दोनों युवक भाग निकले।
इसकी सूचना घायल पुलिसकर्मी ने चौकी प्रभारी लालगंज अनुपम जायसवाल को दी। सूचना मिलते ही तत्काल कई गाड़ी फोर्स मौके पर पहुंची और घायल सिपाही का इलाज कराया। मौके से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। देवगांव पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने बताया कि पुलिस लगी हुई है, जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होगा।

आजमगढ़: दो अधिकारी निलंबित, महिला कल्याण निदेशालय से संबद्ध

Posted: 29 Dec 2021 05:12 AM PST


प्रमुख सचिव महिला कल्याण ने डीएम की संस्तुति पर जारी किया आदेश

प्रोबेशन विभाग में नियम विरुद्ध नियुक्ति व पात्रोें को लाभ न देने का प्रकरण

आजमगढ़: प्रमुख सचिव महिला कल्याण अनीता सी. मेश्राम ने पद का दुरुपयोग कर शासनादेश को दरकिनार कर फर्जी नियुक्ति करने और निर्देशों का समय से अनुपालन न करने पर

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: डॉ प्रियंका चतुर्वेदी ने बढ़ाया जिले का मान

Posted: 29 Dec 2021 01:24 AM PST


सुभारती मेडिकल कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित हुई

ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद ने हर्ष प्रकट कर दी बधाई

आजमगढ़: ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य ई० कैलाश नाथ चतुर्वेदी की पुत्री डॉ प्रियंका चतुर्वेदी का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन होने पर

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: 30 दिसम्बर को बंद रहेंगे कक्षा 08 तक के सभी स्कूल

Posted: 29 Dec 2021 01:13 AM PST


डीएम ने बारिश एवं ठंड के दृष्टिगत स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई

आजमगढ़: बरसात एवं अत्यधिक ठंड को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार ने जनपद में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सीबीएससी एवं आईसीएसई बोर्ड तथा मान्यता प्राप्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों में 30 दिसंबर को शैक्षणिक कार्य बंद करने का आदेश दिया है। पहले 29 दिसम्बर को सुबह एक दिन की बंदी का आदेश जारी किया गया था तब तक अधिकांश स्कूल खुल चुके थे। अब एक दिन की छुट्टी बढ़ा कर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाय।

आजमगढ़ के एडिशनल एसपी सहित तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Posted: 29 Dec 2021 12:42 AM PST


एएसपी अभिजीत आर शंकर को सहायक पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद पद पर तैनाती मिली

आजमगढ़: जिले में तैनात सहायक पुलिस अधीक्षक समेत प्रदेश में तैनात तीन आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आजमगढ़ में अभी किसी को सहायक पुलिस अधीक्षक

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages