ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 12, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: पुलिस ने 40 लीटर शराब के साथ तीन युवक को किया गिरफ्तार

Posted: 11 Dec 2021 09:30 PM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। शनिवार को बौंसी पुलिस ने मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड से तीन युवक को देसी व विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि, युवक से जांच के बाद 7 बोतल विदेशी शराब, लैला ब्रांड की 98 बोतल 

एवं 7 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। कुल 40 लीटर शराब बरामद किया गया है। शराब तस्कर रजौन थाना क्षेत्र के खैरा गांव का रमन कुमार मंडल, भूसिया गांव के अरुण पासवान एवं सबलपुर गांव की रवि मंडल को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: सड़क दुर्घटना में 3 माह का नवजात गंभीर रूप से जख्मी

Posted: 11 Dec 2021 09:28 PM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित श्याम बाजार समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार 3 माह का नवजात सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार कटोरिया प्रखंड के भैरोगंज निवासी प्रमोद पासवान अपने पत्नी और 3 माह के नवजात पुत्र ऋषभ को लेकर देवघर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान श्याम बाजार समीप आगे से चल रहे ऑटो चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिया गया। 

जिसके कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और ऑटो से टकरा गई। जिसकी वजह से नवजात सड़क किनारे गिर पड़ा। नवजात के बाएं आंख के ऊपर पलक पर गहरी चोट लगी है। जिसके बाद उसे रफल अस्पताल लाया गया। जहां पर नवजात का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि, बच्चे की हालत अभी स्थिर है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: उद्योग विभाग के निदेशक ने पावर लूम व तस्कर उद्योग का लिया जायजा

Posted: 11 Dec 2021 09:22 PM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के हैचला एवं डहुआ गांव सहित अन्य गांव पहुंचकर उद्योग विभाग के निदेशक पंकज दीक्षित व जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने शनिवार को बुनकर बाहुल्य गांव का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने दोनों जगहों पर संचालित हो रहे हथकरघा व रेशम उद्योग की वस्तु स्थिति की जानकारी ली। मौके पर विभाग के निदेशक ने डहुआ गांव निवासी इस्लाम अंसारी के पावर लूम का जायजा लिया। पावर लूम की कैसे उन्नति हो, इस पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर उपस्थित बुनकर संघ अध्यक्ष मुमताज अंसारी, सचिव मंसूर आलम के अलावा बुनकर अब्दुल रहीम, खुर्शीद अंसारी, 

नवसाद मनोवर अंसारी आदि ने बुनकरों की समस्या से निदेशक को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने कहा कि, अगर मानक के अनुरूप यहां के बुनकर कपड़ा तैयार करेंगे तो, मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत बच्चों को दी जाने वाली पोशाक का कपड़ा बुनकरों से लिया जाएगा। साथ ही पावर लूम में बिजली कनेक्शन देने के लिए सब्सिडी देने की योजना पर भी चर्चा की गई। साथ ही हैंडलूम के लिए उपयोग में लाई जा रहे बिजली को घरेलू कनेक्शन से अलग कर घर के बाहर मीटर लगाने का निर्देश दिया। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर रंजन कुमार सिन्हा, सेंट्रल सिल्क बोर्ड भागलपुर वैज्ञानिक सी त्रिपुरारी चौधरी, जिला उद्योग सहायक निदेशक रामशरण राम, परियोजना सहायक प्रणय कुमार, सहायक उद्योग निदेशक रेशम संजय कुमार वर्मा, बौसी प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, थानाध्यक्ष सफदर अली, डीपीआरओ हिमांशु शेखर सहित अन्य मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां बेटे गंभीर रूप से जख्मी

Posted: 11 Dec 2021 09:17 PM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में मां और पुत्र को मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। मां और बेटे को गंभीर स्थिति में परिजनों के द्वारा बौंसी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना में पीड़ित मांगो कापरी की 60 वर्षीय पत्नी सुमन देवी ने बताया कि, 


उनके गोतिया रंजीत कापरी एवं उनके दो पुत्र जयपाली कापरी एवं लालू कापरी के द्वारा उनके आम के गाछ को काट दिया गया था। बताया गया कि, शुक्रवार को ही गाछ को काटा गया था। शनिवार को उसके पुत्र धर्मदेव कापरी के द्वारा जब मामले की पूछताछ की। इस बात का विरोध किया तो, इस पर उपरोक्त तीनों पिता पुत्र के द्वारा लाठी, डंडे एवं रॉड से मारकर जख्मी कर दिया गया। बताया गया कि, मारने वाला जख्मी का गोतिया ही है। जिससे उसका जमीनी विवाद चल रहा है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Panjwara News: विधायक ने सुनी जन समस्याएं,अधिकारियों को दिए निर्देश

Posted: 11 Dec 2021 08:24 PM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। बांका के भाजपा विधायक राम नारायण मंडल शनिवार को पंजवारा पहुंचे और यहां उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं एवं बाजार वासियों से मुलाकात की। इस दौरान बाजार वासियों ने क्षेत्र के कई समस्याओं को उनके सामने रखा। स्थानीय लोगों ने पंजवारा के संकटमोचन चौक पर पंजवारा घोघा स्टेट हाईवे के शुरुआती बिंदु पर सुगम यातायात के लिए निर्मित सड़क जंक्शन के सौंदर्यीकरण के कार्य को अधूरा रहने का मामले को उठाया। जिस पर उन्होंने निर्माण कंपनी के अधिकारी से बात करते हुए शीघ्र इस कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया वहीं ग्रामीणों ने पंजवारा पंचायत के विभिन्न वार्डों में नल जल 

योजना के अंतर्गत कार्यों के अधूरे रहने का भी मामला उठाया जिस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी से बातचीत करते हुए शीघ्र इसे पूरा करने का निर्देश दिया इस मौके पर ग्रामीणों ने कई अन्य समस्याओं को भी विधायक के सामने रखा जिस पर उन्होंने अधिकारियों से बात करते हुए इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष साह, जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन मिश्रा,भाजपा नेता ढुलढुल सिंह,ललित किशोर सिंह, रमेश मंडल,बाल्मीकि भगत, महेश मंडल ,सुनील सिंह, विजय भगत,तुलसी यादव, धनंजय मांझी,तुलसी यादव,सिकंदर कापरी सहित अन्य मौजूद रहे। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: जनता दरबार का हुआ आयोजन

Posted: 11 Dec 2021 08:21 PM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन हुआ ब्रजेश राठौर पंजवारा बाँका पंजवारा थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव एवं बाराहाट के अंचल कार्यालय के राजस्व सीआई प्रवीण कुमार शेखर द्वारा किया गया। पंजवारा थाना क्षेत्र के लोग अपनी भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं को 

लेकर पंजवारा थाना पहुंचे थे। जिनकी समस्याओं को जनता दरवार में अधिकारियों ने सुना। इस दौरान थाना क्षेत्र के सरूका गांव से कपिल राम, कौशल किशोर, प्रहलाद मंडल, सुरेंद्र कापरी, नारायण कापरी आदि अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। कपिल राम का आरोप था कि विपक्षियों द्वारा उसका रास्ता बंद कर दिया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अधिकारियों द्वारा सरकारी अमीन के जरिए विवादास्पद भूमि की मापी का निर्देश देते हुए मामले को निष्पादित किया गया। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Chandan News:जनप्रतिनिधि के खोखले वादे से मुख्य सड़क से वंचित कुसुम जोरी पंचायत के अहरा गांव

Posted: 11 Dec 2021 08:17 PM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के कुसुम जोरी पंचायत 1 एक नंबर वार्ड अहरा गांव आज भी मुख्य सड़क तक जाने के लिए लोग वंचित हैं ज्ञात हो कि यह गांव ऐसा गांव है जहां नक्सल प्रभावित के साथ चारों तरफ पहाड़ी एवं जंगल झाड़ के बीच घिरे हुए हैं। जिसे लेकर यहां के ग्रामीण बलदेव सिंह, रविन्द्र सिंह इत्यादि लोगो ने बताया कि हमारे गांव में लगभग 1000 की आबादी वाले गांव है जहां हम सबों को मुख्य सड़क तक जाने का कोई रास्ता आज तक नहीं बन पाया है जब चुनाव का समय आते हैं तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधि चुनावी माहौल में अनेकों अनेक दावा करते हैं कि जीत जाने के बाद इस गांव की समस्या को दूर कर देंगे लेकिन सभी खोखले वादे करते हैं यहां तक की क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सांसद 

महोदय कई बार आश्वासन दिए कि इस गांव को मुख्य सड़क तक जोड़ने का काम करूंगा लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद किए गए वायदे को ठंडे बस्ते में डाल दिए जाते हैं। हाल ही में बेलहर विधायक मनोज यादव के द्वारा आश्वासन दिया गया था की यहां पक्की सड़क तक जाने के लिए ग्रामीण सड़क बना दिया जाएगा लेकिन वह भी नहीं हो सका है।हम लोगों के प्रसव पीड़ा महिलाओं को घर में ही प्रसव कराना मजबूरी है क्योंकि यहां एंबुलेंस आने जाने के लिए रास्ता नहीं है। गंभीर स्थिति में डोली खटोली कर 2 किलोमीटर कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ता है। समय पर मरीज को व्यवस्था नहीं मिलने के कारण कई आदमियों का हाथ धोना पड़ गया है। यहां तक कि यही पहाड़ी स्थित पगडंडी रास्ते से अंचल कार्यालय चांदन जाने का मुख्य मार्ग है जहां प्रशासनिक स्तर से भी सड़क बनाने का पहल नहीं किया गया है। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: शादी समारोह में जा रहे दुल्हन की चाचा सवारी वाहन से गिरकर हुई मौत

Posted: 11 Dec 2021 08:15 PM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिले से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर आई है प्राप्त जानकारी के अनुसार फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के गेड़ाटीकर गांव के एक परिवार में शादी समारोह का आयोजन था। इसके लिए परिवार के सभी सदस्य एक सवारी वाहन पर सवार होकर बाबाधाम शादी समारोह में जा रहे थे। कटोरियाा से आगे बढ़तेे ही सवारी वाहन की छत पर बैैठकर जा रहे दुल्हन के चाचा अचानक राजवाड़ा रेलवे ओवर ब्रिज के तीखी मोड़ पर ‌ ऊपर बैठे युवक गिर पड़ा जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो हो गई। वहीं दुल्हन के भाई को गंभीर चोटें लग गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक युवक शिव चरण दास का 25 वर्षीय 

पुत्र मोहन कुमार दास बताया जाता है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में रेफरल अस्पताल कटोरिया पहुंचाया जहां युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मृत्यु घोषित होते ही शादी समारोह में शामिल होनेेे जा रहे परिवार के सभी सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि मृतक मोहन कुमार का दिल्ली में अपनी पढ़ाई केेे साथ साथ पार्ट टाइम नौकरी भी करता था।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष नीरज तिवारी द्वारा मृत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया। इधर जहां शादी समारोह की खुशी का माहौल था वहीं पूरी तरह परिजनों में गम तब्दील हो गई। वहीं वाहन चालक ने बताया की शादी समारोह में जा रहे हैं लोगों से कई बार ऊपर ना बैठने की अपील की गई थी बावजूद लोग ऊपर बैठ कर सफर कर रहे थे। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: भूमि विवाद को लेकर थाना में लगा जनता दरबार कई मामले हुआ निष्पादन

Posted: 11 Dec 2021 08:12 PM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे भूमि विवाद को लेकर सप्ताहिक शिविर लगाया गया। ज्ञात हो कि भूमि विवाद को लेकर लगने वाली जनता दरबार शिविर में चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार एवं अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य संयुक्त में भूमि विवाद संबंधित चार रैयत फरियादी का आवेदन‌ प्राप्त हुआ जिसे सीओ प्रशांत शांडिल्य ने आवेदन को हर बिंदुओं को अवलोकन करते हुए दो भूमि विवाद मामले को मौके से निष्पादन कर दिया। तथा बाकी बचे दो मामले को हल्का कर्मचारी के द्वारा जांच करने की नोटिस किया गया। वहीं आनंदपुर ओपी भैरोगंज परिसर में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सी आई श्री मृत्युंजय सिंह के उपस्थिति में भूमि संबंधित विवाद का नया एक मामला आया जिसे दोनों पक्षों के फरियादी को नोटिस जारी कर अगले शनिवार को दस्तावेज पेश करने को कहा गया। एक ओर सुईयां थाना परिसर में भूमि विवाद संबंधित 3 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें दो रैयत भूमि संबंधित आवेदन को निष्पादन किया गया। 

मौके से सिओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि विगत दिनों आए हुए भूमि सम्बंधित फरियादियों को आवश्यक कागजात के साथ अगले शिविर में प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया है। साथ ही बताया कि 16 नवंबर बांका समाहर्ता के अध्यक्षता में भूमि विवाद एवं जनित विधि व्यवस्था को लेकर आदेश निर्गत की गई थी की भूमि विवाद संबंधित निष्पादन हेतु प्रखंड अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य चांदन थाना में निरीक्षण करेंगे। वहीं एक से अधिक थाना में शिविर लगने के कारण अंचल कार्यालय के अंचल प्रभारी श्री मृत्युंजय कुमार सिंह को आनंदपुर ओपी परिसर में प्रति शनिवार को बैठक में भाग लेंगे। एवं सूईया थाना परिसर में हल्का कर्मचारी श्री अरविंद ठाकुर को प्राधिकृत किया गया है। और निर्देश दिया गया कि प्रभारी अंचल निरीक्षक एवं हल्का कर्मचारी संबंधित थानों में प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित बैठक में अचूक रूप से भाग लेंगे एवं संबंधित थाना मैं बैठक की कार्रवाई की प्रति अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराएंगे। भूमि विवाद संबंधित निपटारा हेतु तीन भागों में बांट दिया गया है ताकि भूमि विवाद में संवेदनशीलता को देखते हुए अग्रसर कार्रवाई की जा सके।इस मौके गणमान्य लोगों के साथ दर्जनों फरियादी मोजूद थे। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Bounsi News: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित की गई शोक सभा

Posted: 11 Dec 2021 09:10 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के डहुआ पंचायत में कुडरो मोड़ के समीप भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सीडीएस विपिन रावत के निधन पर शोक सभा का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर के अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कटोरिया विधानसभा के विधायक डॉ निक्की हेम्ब्रम उपस्थित हुई। शोक सभा के पूर्व जनरल शहीद बिपिन राउत के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विधायक निक्की हेम्ब्रम एवं मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर के संयुक्त बयान में 

शहीद सीडीएस विपिन रावत के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए, उनके महत्वपूर्ण कार्यों एवं देश के लिए किए गए कार्यों को कार्यकर्ताओं को बताया। मौके पर मंडल महामंत्री अभिषेक कुमार, प्रकाश चौधरी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज कुमार मांझी, युवा मोर्चा के महामंत्री साकेत मिश्रा, भाजपा मंत्री ब्रजेश,अवधेश मिश्रा, संजीत गुप्ता, मीडिया प्रभारी निर्मल झा, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश यादव, साजन कुमार भारती, विश्वनाथ राय, किशन सिंह, मुन्ना साह, पंकज चौधरी, प्रकाश मृधा तथा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Rewari News : रवि जावा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक दिवसीय योग-शिविर का आयोजन

Posted: 11 Dec 2021 08:07 AM PST

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : स्थानीय श्री राम पाठशाला में कार्यक्रम का आरंभ ट्रस्टी श्रीमती वीना मेहता के द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया जिसमें कक्षा चौथी व पाँचवी के विद्यार्थियों को योग-शिक्षक श्री कपिल द्वारा विभिन्न योगासन सिखाए गए।



मानव जीवन में अच्छे स्वास्थ्य का बहुत अधिक महत्व है और योगा से हम अपने तन और मन दोनों का ही विकास कर सकते हैं।ट्रस्ट के अध्यक्ष आयुष कुमार ने वहाँ उपस्थित श्रोताओं को योगा का महत्व बताते हुए कहा कि यूँ तो हर उम्र में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगा बहुत अच्छा माध्यम है परंतु विद्यार्थी जीवन में इसे अपनाने से अत्यधिक लाभ होता है।

योग-शिक्षक श्री कपिल द्वारा प्रत्येक आसन से होने वाले लाभ से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। पाचन शक्ति बढ़ाने, तनाव को दूर करने,एकाग्रता के विकास के लिए वज्रासन, गोमुख आसन, तितली आसन, सेतुबध आसन जैसे प्रभावशाली आसन सिखाए गए।

स्कूल के कोषाध्यक्ष श्री रमेश बंसल ने बताया कि बच्चों के अंदर जीवन में सद्गुणों के विकास एवं अवगुणों को दूर करने हेतु स्कूल के पाठ्यक्रम में भी जीव-विज्ञान को सम्मिलित किया हुआ है।स्कूल की प्रचार्या श्रीमती संगीता अरोड़ा ने बताया की स्कूल में भी समय समय पर अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों को योगाभ्यास कराया जाता है।

ट्रस्टी श्री दीपांकुर अरोड़ा एवं श्री कपिल कौशिक द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।



कार्यक्रम में श्री अभिषेक, श्रीमती ममता, श्रीमती ललिता, श्रीमती सुमित्रा, कुमारी नेहा महता आदि भी मौजूद रहे।

Godda News: आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

Posted: 11 Dec 2021 06:03 AM PST



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज जिले के 06 पंचायतों में आपके अधिकार - आपकी सरकार, आपके द्वार का आयोजन किया गया। "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत राजाभीठा पंचायत में, पथरगामा प्रखंड अंतर्गत पडुवा पंचायत में, बसंतराय प्रखंड अंतर्गत हिलावै पंचायत में, सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत कैरासोल पंचायत में, मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सौरीचकला पंचायत में, पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत देबन्धा पंचायत में आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित किए गए। "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के अंतर्गत प्राप्त आवेदन, निष्पादित आवेदन एवं लंबित आवेदन इस प्रकार हैं:- बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत राजाभीठा पंचायत में प्राप्त आवेदन की संख्या 475, निष्पादित आवेदन की संख्या 295 एवं लंबित मामले 180 रहे। पथरगामा प्रखंड अंतर्गत पडुवा पंचायत में प्राप्त आवेदन की संख्या 1048, निष्पादित आवेदन की संख्या 1007 एवं लंबित मामले 41 रहे। बसंतराय प्रखंड अंतर्गत हिलावै पंचायत में प्राप्त आवेदन की संख्या 529, निष्पादित आवेदन की संख्या 377 एवं लंबित मामले 152 रहे। सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत कैरासोल पंचायत में प्राप्त आवेदन की संख्या 1003 रहे। मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सौरीचकला पंचायत में प्राप्त आवेदन की संख्या 708, निष्पादित आवेदन की संख्या 599 एवं लंबित मामले 109 रहे। पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत देबन्धा पंचायत में प्राप्त आवेदन की संख्या 936, निष्पादित आवेदन की संख्या 640 एवं लंबित मामले 296 रहे।

Godda News: हड़िया दारु बेचने वाली महिलाओं की बदली तकदीर

Posted: 11 Dec 2021 05:53 AM PST


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिले के सभी प्रखण्डों में "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने का प्रयास काफी सफल साबित हो रहा है। जेएसएलपीएस के माध्यम से हड़िया-दारु बेच रही महिलाओं को आजीविका के वैकल्पिक साधनों से जोड़ने के प्रयासों से महिलाएं भी काफी खुश हैं तथा सम्मानजनक रोजगार अपनाने को लेकर प्रेरित हो रही हैं। इसी के तहत "अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 10 दिसंबर 2021 दिन शुक्रवार को सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत कैरासोल पंचायत में तथा पोड़ैयाहाट प्रखंड के बक्सरा सीएलएफ के अंतर्गत देबन्धा पंचायत के उच्च विद्यालय देबन्धा में "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में  जेएसएलपीएस के साथ-साथ सभी विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया गया, जिसमें सखी मंडल की दीदियों के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लिए संबंधित विभागों में आवेदन दिया गया और वैक्सीन भी लिया गया। आज पोड़ैयाहाट के शिविर में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS ) की तरफ से प्रखंड विकास पदाधिकारी पोड़ैयाहाट महेश्वरी प्रसाद यादव , अंचलाधिकारी पोड़ैयाहाट मन्टू बास्की एवं जिला परिषद पश्चिमी घनश्याम यादव की उपस्थिति में फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत ग्राम- गोराडीह, पंचायत देबन्धा की गुलाब महिला मंडल की सदस्य पार्वती मरांडी को ₹10,000 (दस हजार रुपये ) का चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत कैरासोल पंचायत के शिविर में भी झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS ) की तरफ से प्रखंड विकास पदाधिकारी सुंदरपहाड़ी श्री विजय प्रकाश मरांडी सहित अन्य की उपस्थिति में नाम- पकु हांसदा, को ₹10,000 (दस हजार रुपये ) का चेक प्रदान किया गया।आज के शिविर में  (JSLPS ) पोड़ैयाहाट एवं सुन्दरपहाड़ी की ओर से प्रखंड स्तरीय क्षेत्र में समूह की दीदीयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा  लिया l

Rewari News : नवीन जयहिंद ने पीसी कर सरकार पर निशाना साधा कहा-"सूटकेस में नौकरी" और "सूटकेस में सरकार"

Posted: 11 Dec 2021 08:09 AM PST

Pages