ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Chandan News: स्वर्गीय बी एल मोदी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट चांदन
- Panjwara News: कोरोना से मौत के मामले में अनुग्रह राशि नहीं मिलने को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया मामला
- Panjwara News: अपह्रत विवाहिता हुई बरामद
- Panjwara News: असामाजिक तत्वों ने उच्च विद्यालय पंजवारामें की तोड़फोड़
- Bounsi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के लोकार्पण का देखा गया लाइव प्रसारण
- Chandan News: सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हालत चिंताजनक
- Chandan News: आर्म्स एक्ट मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
- Chandan News: चुनावी हार की प्रतिशोध में रास्ता किया बंद, ग्रामीण परेशान
- Rewari News : इनसो का बढ़ता कुनबा : छात्र छात्राओं ने थामा इनसो का दामन, छात्र नेताओं का किया फूलमालाओं से स्वागत
- Rewari News : शहादत पर शहीद राम सिंह महता उच्च विद्यालय मून्दी में श्रद्धांजलि दी
- Rewari News : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका यूनियन का धरना-प्रदर्शन आज छठे दिन भी जारी
| Chandan News: स्वर्गीय बी एल मोदी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट चांदन Posted: 13 Dec 2021 06:49 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिले के बहु चर्चित एम एम के जी उच्च विद्यालय चांदन के मैदान में खेले जा रहे स्वर्गीय विष्णु लाल मोदी मेमोरियल क्रिकेट के दूसरे सीजन का उद्घाटन मुकाबला आज सोमवार को प्रथम चरण में चांदन सुपरस्टार वर्सेस डायनामिक 11 सिलजोरी के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चांदन सुपरस्टार के कप्तान प्रिंस ने खेल को रोमांचक बनाते हुए शानदार पारी में 28 गेंदों पर 117 रनों के साथ (16 छक्के 4 चौके) लगाया। खेल पहले ही ओवर में लगातार छक्के मार मार कर दर्शकों का शोभा बढ़ाया। इसी क्रम में राहुल मिश्रा ने 44 गेंदों में 93 रन की मदद से एलेवेन सिलजोरी टीम को 275 रनों का लक्ष्य दिया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे सिलजोरी की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट को गंवाते हुए 133 रनों में ही ढेर हो गया। जिसमें रंजीत ने अपने पारी में 50 रन बनाए। इस खेल की गरीमा बढ़ाने वाले एवं मैंच में शानदार शतक के साथ एक विकेट लेने वाले कप्तान प्रिंश को मैन ऑफ द मैच, ए पी जे कोचिंग की तरफ से नवाजा गया। मौके पर इस टूर्नामेंट के सचिव- नीरज सिन्हा, मुख्य आयोजक- ओम प्रकाश बर्नवाल, अध्यक्ष- अनिल मंडल, नंदकिशोर बरनवाल हेमंत दुबे रंजन बरनवाल अवधेश वर्मा सरफुद्दीन अंसारी दिलीप शर्मा विक्रम दुबे यासीन अंसारी मौजूद थे। वहीं कॉमेंटेटर की भूमिका में प्रिंसिपल अशोक यादव ने किरदार निभाया। खेल का शोभा बढ़ाने में वसीम शेख भरत पासवान जय कांत राय के साथ अनेकों गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। उपहार स्वरूप में अंकित स्पोर्ट देवघर की तरफ sw शतक पर एक बल्ला और मुखिया अनिल मंडल की तरफ से 500 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। मैंच में स्कोरर के रूप में नंदन और अर्पित तथा निर्णायक के रूप में सुनील और गुड्डू ने निभाया। मैंच का दुसरा दिन मंगलवार 11:30 बजे को चांदवारी वर्सेस दक्षिणी बारने के बीच खेला जाएगा। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 13 Dec 2021 05:51 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। क्षेत्र के लौढिया खुर्द पंचायत के रामदेवकित्ता गांव निवासी रितेश कुमार ने सोमवार को पटना में आयोजित मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अपने पिता के कोरोना की वजह से मृत्यु के मामले में अभी तक अनुग्रह राशि नहीं मिलने का मामला उठाया। रितेश ने मुख्यमंत्री के समक्ष बताया कि कोरोना संक्रमण से पीड़ित उनके पिता की मृत्यु झारखंड के गोड्डा जिला के सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई थी। एवं अधिकारियों द्वारा उन्हें झारखंड में हुई मौत का हवाला देकर बांका जिला से अनुग्रह राशि नहीं मिल पा रही है। जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बिहार के स्थाई निवासी के इलाज के क्रम में किसी अन्य राज्य में हुए मृत्यु पर अनुदान मिलने की बात को स्पष्ट रूप से बताया एवं इसको लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: अपह्रत विवाहिता हुई बरामद Posted: 13 Dec 2021 05:49 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने क्षेत्र के सबलपुर गांव से अक्टूबर माह में अपह्रत विवाहिता को बांका से सोमवार को बरामद कर लिया है।थानाध्यक्ष ने बताया की मामले को लेकर युवती के पिता ने पंजवारा थाना में अपहरण का केस दर्ज करवाया था। बरामद युवती का मंगलवार को कोर्ट में बयान कराया जाएगा। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: असामाजिक तत्वों ने उच्च विद्यालय पंजवारामें की तोड़फोड़ Posted: 13 Dec 2021 05:46 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में रविवार की रात असामाजिक तत्वों ने विद्यालय की चारदीवारी फांद कर विद्यालय में प्रवेश कर विद्यालय में कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया ।सोमवार सुबह विद्यालय के कर्मचारी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक जब विद्यालय पहुंचे तो वहां उन्होंने निर्माणाधीन शौचालय की पाइप, बिजली कनेक्शन का तार एवं विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों के घेरा को क्षतिग्रस्त देखा। इस पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विमल कुमार विनोद ने पंजवारा थाना पहुंचकर इसकी मौखिक जानकारी थानाध्यक्ष को दी एवं उन्होंने विद्यालय क्षेत्र में शाम के समय पुलिस गश्ती गश्ती बढ़ाने की मांग की। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Bounsi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के लोकार्पण का देखा गया लाइव प्रसारण Posted: 13 Dec 2021 05:44 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम के तहत सोमवार को भाजपा बौंसी इकाई के द्वारा मधुसूदन मंदिर के प्रांगण निकेश्वरनाथ कालिया महादेव मंदिर में मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर के अध्यक्षता में एलईडी के माध्यम से भाजपा बौंसी कार्यकर्ताओं के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के लोकार्पण को लाइव के माध्यम से देखा गया। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री प्रकाश चौधरी,अभिषेक कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार मांझी, भाजपा मीडिया प्रभारी निर्मल झा,बूथ अध्यक्ष शानू कुमार झा, ब्रजेश कुमार, तोफीराम मांझी, सियाराम मांझी, विजय मांझी, एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हालत चिंताजनक Posted: 13 Dec 2021 05:42 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। सड़क हादसे में दो युवक जख्म होने का मामला आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार (चांदन) थाना सुईया के दक्षिणी कस्बा वसीला पंचायत अंतर्गत भेलवा गांव निवासी साजन यादव पिता सचिन यादव व गोरे लाल यादव पंचू यादव गत रात्रि रविवार को अपने सहयोगी के साथ बुलेट बाइक से देवघर शादी समारोह में भाग लेने गया था। जो अपने गांव लौटने के क्रम में चांदन बाजार के तीखे मोड़ के समीप तेज रफ़्तार में आ रहे बाइक चालक का संतुलन बिगड़ जाने से अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे गुमटी में जा टकराया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी है। घटना की जानकारी पर चांदन थाना प्रभारी रवि शंकर कुमार के निर्देश पर रात्रि गश्ती वाहन में तैनात प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार दल बल के सहयोग से दोनों घायलों को एंबुलेंस के द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने दोनों घायलों को इलाज कर बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया घटना में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसकी सूचना पर परिजनों के द्वारा देवघर प्राइवेट क्लीनिक में इलाज चल रही है। इस संबंध में प्रशिक्षु अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बाइक चालक तेज रफ्तार बगैर हेलमेट पहनकर आ रहे थे। कड़ाके की ठंड से बाइक चालक का संतुलन खो जाने से इस तरह की घटना सामने आया है। हेलमेट उपयोग किया होता तो सर में चोट लगने की संभावना नहीं होती। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: आर्म्स एक्ट मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल Posted: 13 Dec 2021 05:40 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना क्षेत्र के चांदन देवघर मुख्य सड़क मार्ग के करूआ पत्थर के समीप चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने आर्म्स एक्ट के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज का मामला सामने आया बतादें की बीते 2 वर्ष पूर्व चांदन पुलिस ने यूको बैंक के समीप बाइक की डिक्की से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। जो दोनों बाइक सवार दोनों युवक चांदन पुलिस को आंखों में धूल झोंक कर भागने में सफल रहा था। जिसके निशानदेही पर दोनों युवक की पहचान देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के गिघनी गांव निवासी निशु तुरी एवं दर्दमारा निवासी दशरथ दास के रूप में हुई थी। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ चांदन थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 14/2019 दर्ज की गई थी। इस मामले में फरार चल रहे दोनों अभियुक्तों को थानाध्यक्ष चांदन और जसीडीह इसेपक्टर सह थानाअध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह ने दर्दमारा बॉर्डर से सटे करुआ पत्थर के समीप बीती शाम को गिरप्तार कर लिया। प्रशासनिक सुत्रों के दशरथ दास का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। कई लूट डकैती इत्यादि घटनाओं में अंजाम दे चुका है। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: चुनावी हार की प्रतिशोध में रास्ता किया बंद, ग्रामीण परेशान Posted: 13 Dec 2021 05:38 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि बिहार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर चांदन प्रखंड के 17 पंचायत में 29 नवंबर को चुनाव संपन्न होने के तत्पश्चात 1 दिसंबर बुधवार को पंचायत चुनाव परिणाम घोषित की गई थी जिसमें कई प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया गया जिसमें कई दिग्गज प्रत्याशियों का हार का सामना करना पड़ा। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी बारने पंचायत भी शामिल है। स्थानीय लोगों ने प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तरी बार ने पंचायत के नारायणडीह गांव वार्ड नंबर 8 के हरिजन समाज के लोगों को पूर्व वार्ड सदस्य हार जाने के कारण उन लोगों के द्वारा गांव आने जाने का रास्ता बंद कर दिया गया रास्ते के ऊपर बैर का बड़ा सा पेड़ काट कर कांटा नुमा रख कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है जिससे हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है बोलने पर गाली गलौज एवं मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। जबकि यही एक रास्ता जो पुर्व मुखिया पप्पू दास एवं वार्ड सदस्य संटू पासवान एवं ग्रामीणों के संयुक्ता में 4 वर्ष पहले ही बनाया गया था और इसी रास्ते से आना जाना लगा है जब यही रास्ते में कुछ दूरी पर ग्रामीण पीसीसी सड़क बनाया गया है। इसी बीच हारे गए मुखिया ने बताया कि चुनाव जीत जाएंगे तो इसे भी पीसीसी से डाल देंगे लेकिन वार्ड सदस्य सरिता देवी चुनाव हार गई और मुखिया पप्पू दास भी चुनाव हार गया। साथ ही साथ जिला पार्षद प्रत्याशी मंटू पासवान भी चुनाव हार गया । जिसे लेकर ग्रामीण समर दास छोटू दास प्रमोद दास पिंकी देवी रेशमी देवी उमा भारती दिव्या देवी लखिया देवी इत्यादि ने बताया कि चुनाव परिणाम सामने आते ही पप्पू दास के इशारे पर मंटू पासवान ने रास्ता बंद कर दिया बोलने पर बात बात पर गाली गलौज करने पर उतारू हो जाते हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों के द्वारा किसी अधिकारी को इस विवाद के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है। वहीं निवर्तमान वार्ड सदस्य जितेंद्र पासवान ग्रामीणों को रास्ता खुलवाने की आश्वासन दिया। अब देखना है की इस पर दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होती है या नहीं। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 13 Dec 2021 04:58 AM PST रेवाड़ी में इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने एक बड़े सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के चलते रेवाड़ी में स्थित राम सिंह कॉलेज में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने इनसो में सदस्यता हासिल की । यूनिवर्सिटी अध्यक्ष रवि मसीत ने सैकड़ों छात्र छात्राओं को इनसो की सदस्यता ग्रहण करवाई । रवि मसीत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इनसो ने हमेशा छात्र हितों में संघर्ष किया है, तथा विद्यार्थियों की हर समस्या का समाधान कराने में प्रयास किए हैं। जब भी बात विद्यार्थियों के हितों के शोषण की होती है तब इनसो का प्रत्येक साथी विद्यार्थियों के साथ पहली कतार में उनका साथ देने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने मे खड़ा मिलता है। उन्होंने कहा कि आए दिन यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती है। अगर किसी भी विद्यार्थी को कोई समस्या होती है तो वह इनसो की टीम से सहायता मांग सकते हैं। उन्होंने बताया कि इनसो अब निरंतर हर कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाएगी। हजारों की संख्या में विद्यार्थियों को इनसो परिवार में जोड़ा जाएगा। इनसो जिला महासचिव युगल राव ने विद्यार्थियों को संबोधित किया ।उन्होंने कहा कि इनसो आगे भी विद्यार्थियों की समस्याओं के लिए आवाज उठाती रहेगी। इनसो ने सैकड़ों विद्यार्थियों को ज्वाइन करवाने की एक अच्छी मुहिम छेड़ी है। उन्होंने कहा कि इनसो ने गरीब किसान व कमेरे वर्ग के बेटे बेटियों को राजनीति में आने का एक अच्छा माध्यम दिया है । इनसो ने विद्यार्थियों में एक विश्वास हासिल किया है कि उनकी आवाज उठाने वाले लोग भी हैं । इस मौके पर पूर्व इनसो यूनिवर्सिटी उपाध्यक्ष राजा, यूनिवर्सिटी महासचिव मनजीत मुरलीपुर ,प्रशांत, सोनिया, रेखा, पूनम, नीलम, नेहा, उमेश, प्रियंका, तनु, कोमल, प्रीति, करीना, सुनीता, सुमिता, चंचल, अंकिता, पुष्कर, चेतन, हिमांशु, नीरज, भूपेंद्र, अमित, अमन, विनीत, देवेंद्र, विपिन, शेखर, अमित, महेश, संदीप, कुलदीप, साहिल, पवन, राहुल, जितेंद्र, साहिल, धीरज, साहिल, कपिल, मोहित, संजीव, मनीष, प्रीतम, राहुल, आकाश, विपिन, रोहित, नरेश, प्रीति, मोनिका, प्रिया, रचना, चेतना, निकिता, अंशिका, स्नेहा, सज्जन, कोमल, नीतू, गायत्री, निक्की, कंचन, अनु, कीर्ति, रजनी, मनीषा, नेहा, ज्योति, शिक्षा, सगुन, मोहित, रागिनी, रोबिन, मंजू, सौरभ आदि विद्यार्थी मौजूद थे । |
| Rewari News : शहादत पर शहीद राम सिंह महता उच्च विद्यालय मून्दी में श्रद्धांजलि दी Posted: 13 Dec 2021 04:46 AM PST संसद भवन पर आज ही के दिन 2001 में आतंकी हमले के शहीदों और पिछले दिनों हुई सी डी एस जनरल विपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी व स्टाफ की शहादत पर शहीद राम सिंह महता उच्च विद्यालय मून्दी में मुख्याध्यापक नेमीचंद शांडिल्य की अध्यक्षता, रोल मॉडल नैनसी सिंह एडवोकेट, रेजांगला शौर्य समिति के महासचिव नरेश चौहान एडवोकेट, स्टाफ सदस्यों व छात्र छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर सामूहिक श्रद्धांजलि दी। |
| Rewari News : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका यूनियन का धरना-प्रदर्शन आज छठे दिन भी जारी Posted: 13 Dec 2021 04:29 AM PST आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका तालमेल कमेटी के आह्वान पर रेवाड़ी की ओर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल और धरना प्रदर्शन जारी है शहर के सुभाष चंद्र बोस पार्क में यूनियन प्रधान राजबाला चौहान व तारा देवी की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन की हड़ताल सोमवार को छठे दिन भी जारी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एसोसिएशन की हड़ताल को विभिन्न संगठनों का समर्थन भी मिलने लगा है तोमर को भारतीय किसान यूनियन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन की मांगों को जायज बताते हुए अपना समर्थन दिया और कहा कि कि वे उनके साथ हैं तालमेल कमेटी के आदेशानुसार यह हडताल अनिश्चितकाल में बदल चुकी है। हडताल जब तक सरकार हमारी जायज मांगों को नही मानती है जारी रहेगी। आज तकरीबन 1200 वर्कर और हल्पर प्रदर्शन में शामिल रही। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की. रेवाड़ी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन की जिला प्रधान राजबाला चौहान और प्रधान तारा देवी ने बताया कि हमारी मुख्य मांग है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने तक उन्हें 24000 रू व 16000 रू मानदेय वर्कर और सहायिका को दिया जाये। हमें प्रति वर्ष कौशल भता दिया जाये। महंगाई भता हमारे मानदेय के साथ तथा पिछला एरियर दिया जाये। प्रत्येक गांव में सेंटर का किराया 2000 रू कस्बे में 3000 रू तथा शहर में5000 रू लागू किया जाये। आंगनवाड़ी में खाली पडे पदों को भरा जाये। विभागीय पदोन्नति करते समय बिना शर्त के 50 प्रतिशत सुपरवाइजर की भर्ती की जानी चाहिये। विभाग को एनजीओ से देना बंद करे तथा प्राइवेट न किया जाये। पोषण ट्रेक को बंद किया जाये तथा आंगनवाडी को पहले की तरह ही चलने दिया जाये। आंगनवाड़ी की आईसीडीएस को सही तरह चालू रखा जाये। आंगनवाड़ी कार्य के अलावा और काम न लिया जाये। कोविड के समय किये गये कार्य का मानदेय 5000 रू आंगनवाड़ी को दिया जाये। रिटायरमेंट पर 5 लाख रू तथा पैंशन लागू किया जाये। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रधान अशोक कुमार, समय सिंह, रामपत सिंह ने अपना समर्थन दिया। एआईयूटीयूसी के प्रधान ने भी आंदोलन संबंधित अपने विचार रखे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि इस बार वे सरकार की वादाखिलाफी के बहकावे में नहीं आएंगे जब तक उनकी मांगें नहीं पूरी हो जाती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा किसानों की तरह अगर उन्हें बड़ा आंदोलन करना पड़े तो उसके लिए भी तैयार है मांगे पूरी नहीं हो गए विधायकों सांसदों और मंत्रियों के घर का घेराव भी करेंगे . इस अवसर पर मुख्य रूप से राजबाला प्रधान, बिंदु, सुमन, कृष्णा देवी, उर्मिला, निर्मला, प्रमीला, संजू, शोभा, कमलेश, सुशील, नीरू, मुनेश, शम्मा, राजबाला, सुदेश, किरणलता, मंजूला, अचला, सुदेश, सुषमा, रजनी, उषा, गीता आदि उपस्थित रहे। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |