ग्राम समाचार : Gram Samachar |
| Panjwara News: नव वर्ष को लेकर उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया Posted: 31 Dec 2021 09:03 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। नववर्ष के आगमन को लेकर जिले में अवैध शराब के तस्करी को रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय दिखी। विभिन्न चेकपोस्ट एवं राजमार्गों पर जिला द्वारा गठित टीम द्वारा सघन जांच चलाया गया। पंजवारा में झारखंड सीमा के समीप उत्पाद विभाग चेक पोस्ट के समीप बाराहाट के अंचल अधिकारी राजेश कुमार एवं पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव की अगुवाई में टीम ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पर आने जाने वाले सभी दोपहिया, चार पहिया एवं यात्री बस की सघन जांच की। इस दौरान बाराहाट अंचल की राजस्व अधिकारी निशा सिंह पंजवारा थाना के एएसआई आशुतोष कुमार सहित अन्य तैनात रहे। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |