ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Pathargama News: गांधीग्राम हाट से मोटरसाइकिल की चोरी
- Godda News: चल रहा है तीन दिवसीय गाय पालन का प्रशिक्षण
- Godda News: जिले के 5 पंचायतों में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन आज
- Godda News: आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 5 पंचायतों में हुआ
- Bounsi News: सिलेंडर विस्फोट से एक युवक की हुई मौत
- Banka News: गृह रक्षा वाहिनी को लेकर शारीरिक क्षमता की जांच एवं चिकित्सीय परीक्षण का किया जाएगा संचालन
- Godda News: फूलो झानो आशीर्वाद योजना ने बदली जिंदगी की तस्वीर
- Bounsi News: 45 महिलाओं का परिवार नियोजन के तहत किया गया बंध्याकरण ऑपरेशन
- Chandan News: एक रात में 3 ज्वेलरी दुकान से लाखों की चोरी की घटना का दिया अंजाम, प्रशासन के लिए खुली चुनौती
- Chandan News: स्वर्गीय विष्णु लाल मोदी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा दिन खेल प्रेमियों ने खूब आनंद उठाया
- Chandan News: विद्युत चोरी ऊर्जा के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज
- Bounsi News: पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
- Bounsi News: रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
- Pathargama News: गिरफ्तार ट्रैक्टर ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- Pathargama News: पथरगामा में अलाव का व्यवस्था किया गया
| Pathargama News: गांधीग्राम हाट से मोटरसाइकिल की चोरी Posted: 17 Dec 2021 04:34 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा के महेशलिट्टी निवासी शिव नारायण महतो की एचएफ डीलक्स संख्या जेएच 17 के 6949 गांधीग्राम हाट से चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है| शिवनारायण महत्व से मिली जानकारी के अनुसार मामला लगभग 3:30 बजे की बताई जाती है| मोटरसाइकिल से वह गांधीग्राम हाट गया हुआ था| उसने मोटरसाइकिल को हाट में खड़ी कर अपने संबंधी से मिलने चला गया| लौटकर आया तो पाया की गाड़ी वहां पर नहीं है| काफी खोजबीन करने के बावजूद गाड़ी का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है| शिव नारायण महतो के द्वारा मोटरसाइकिल की खोजबीन अभी भी जारी है| समाचार लिखे जाने तक मामला पथरगामा थाना तक नहीं पहुंचा है| थाना प्रभारी बलिराम रावत ने बताया कि अभी तक कोई भी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाना नहीं पहुंचा है| शिकायत मिलते ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी| अमन राज:- |
| Godda News: चल रहा है तीन दिवसीय गाय पालन का प्रशिक्षण Posted: 17 Dec 2021 04:32 AM PST ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- ग्रामीण विकास ट्रस्ट-कृषि विज्ञान केन्द्र, गोड्डा के सभागार में ग्रामीण युवक-युवतियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ| यह प्रशिक्षण भारत सरकार के पशुपालन,मत्स्य एवं गव्य विभाग तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा निर्देशित प्रशिक्षण कार्यक्रम है| प्रशिक्षण का विषय "गाय पालन" है| वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान डाॅ0 रविशंकर ने कहा कि दुधारू पशु होने के कारण गाय बहुत उपयोगी घरेलू पशु है| गाय पालन ,दूध उत्पादन व्यवसाय या डेयरी फार्मिंग छोटे व बड़े स्तर (दोनों) पर सबसे ज्यादा विस्तार में फैला हुआ व्यवसाय है| गाय पालन व्यवसायिक या छोटे स्तर पर दूध उत्पादन किसानों की कुल दूध उत्पादन में मदद करता है और उनकी आर्थिक वृद्धि को बढ़ाता है| पशु पालन वैज्ञानिक डाॅ0 सतीश कुमार ने बताया कि हमारे देश में गोवंश की 37 पंजीकृत नस्लें हैं| इन नस्लों को उनकी उपयोगिता के आधार पर दुधारू,द्विकाजी और भारवाहक श्रेणी में बांटा गया है| दुधारू नस्लों में मुख्य रुप से साहीवाल, गिर, देवनी तथा रेड सिंधी नस्लें हैं| द्विकाजी श्रेणी में हरियाणा, कांकरेज, थारपारकर, अंगोल, राठी, मेवाती व डांगी आदि मुख्य है| हरियाणा नस्ल की गाय औसत दूध उत्पादन तथा इनके बैल खेतों में हल चलाने में बहुत उपयोगी हैं| भारवाहक या खेती कार्य श्रेणी में नागौरी, हल्लीकर, खिलारी, अमृत महल, कांगयाम, आदि प्रमुख नस्लें हैं| सबसे अधिक साहीवाल नस्ल की गायों का औसत दूध उत्पादन प्रति ब्यांत 2250 किग्रा होता है| गायों के रहने का स्थान साफ-सुथरा होना चाहिए| ठंड से बचाने के लिए गाय, बैल, बछड़े, बछियों को टाट के बोरा से ओढ़ा कर रखना चाहिए| गाय, बैल, बछड़े, बछियों को खाने के लिए भूसा, चूनी, चोकर, हरा चारा तथा पीने के लिए स्वच्छ पानी देना चाहिए| गाय, बैल, बछड़े, बछियों को समय पर टीके लगवाने चाहिए| अर्चना देवी, रीता देवी, विनीता देवी, रंजना देवी, रीतु कुमारी, संजीव सिंह, रामकिशोर झा, शिव लाल सोरेन, छोटू कुमार माँझी, राम चन्द्र मंडल समेत 40 युवक- युवतिययां प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए| |
| Godda News: जिले के 5 पंचायतों में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन आज Posted: 16 Dec 2021 07:39 PM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम दिनांक 17.12.2021 को नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 16 सहित 05 पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत दलदली गोपालपुर पंचायत में, गोड्डा प्रखंड अंतर्गत जमनी पहाड़पुर पंचायत में, सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत जियाजोरी पंचायत में, महागामा प्रखंड अंतर्गत जमायडीह पंचायत में, पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत अकासी पंचायत में आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित की जाएगी। जिलेवासियों से अपील है कि संबंधित प्रखंडों के पंचायतों के पंचायतवासी योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उक्त शिविर में जाएं। वे इन शिविरों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन दे सकते हैं। इसके अलावा अन्य योजनाओं से संबंधित किसी भी समस्या के निष्पादन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही वैसे लोग जिन्होंने अभी तक कोविड-19 का टीका नहीं लिया है वे भी इन शिविर में भाग लेकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं| |
| Godda News: आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 5 पंचायतों में हुआ Posted: 16 Dec 2021 07:33 PM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 16.12.2021 को "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत 05 पंचायतों में जिसमें ठाकुरगंगटी प्रखंड अंतर्गत पंजराडीह पंचायत में , बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत देवीपुर पंचायत में, गोड्डा प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत में, पथरगामा प्रखंड अंतर्गत गंगटाकला पंचायत में, पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत नवडीहा पंचायत में आमजनों की समस्याओं के समाधान एवं सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने के लिए शिविर आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के तहत पंचायत वासियों को सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई व लोगों से विभिन्न योजनाओं के लाभ में आने वाली परेशानियों से जुड़े आवेदन भी लिए गए साथ ही आम जनता की समस्याओं को सुना गया तथा बहुत सारे आवेदनों को ऑन द स्पॉट निष्पादन की कार्रवाई भी की गई। साथ ही लगाए गए स्टॉल में सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिनियुक्त किए गए पदाधिकारी के द्वारा अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत शिविर में लगाये गए स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए विभागवार समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।"आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत सहकारिता विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विभाग, सामाजिक सुरक्षा, जेएसएलपीएस, प्रज्ञा केंद्र, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, बैंक से संबंधित मामले, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, जिले से प्रतिनियुक्त किए गए विभिन्न पदाधिकारी गण, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया , प्रमुख, अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित थे। |
| Bounsi News: सिलेंडर विस्फोट से एक युवक की हुई मौत Posted: 16 Dec 2021 09:55 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सिलेंडर विस्फोट होने से एक युवक की मृत्यु एवं चार लोगों के गंभीर रूप से जख्मी हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंधुआकुरावर थाना क्षेत्र के गोकुला गांव निवासी एक युवक की झारखंड के देवघर स्थित लीला आश्रम समीप मोबिल रिफाइन फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मोबिल रिफाइंड फैक्ट्री को अपनी जगह से दूसरी जगह बंधुआकुरावर थाना क्षेत्र के जंगल पुरा गांव के समीप शिफ्ट करने की योजना चल रही थी। इसी दौरान ऑयल से भरे टैंकर को हाइड्रोलिक से उठाने का कार्य चल रहा था। उसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिसकी वजह से एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। इस घटना से पिता उपेंद्र चौधरी के अलावा पत्नी सुमन देवी सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हालांकि गुरुवार देर शाम शव का पोस्टमार्टम देवघर में ही कराया गया। मालूम हो कि मृतक युवक कि 3 बच्चे भी हैं। हालांकि जमीन मालिक सहित फैक्ट्री संचालक घटना के बाद फरार बताए जा रहे हैं। जमीन मालिक का नाम संतोष चौरसिया है एवं फैक्ट्री चलाने वाले का नाम सोनू चौधरी एवं सागर चौधरी है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 16 Dec 2021 09:01 AM PST ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। गृह रक्षा वाहिनी को लेकर आर०एम० के० इंटरस्तरीय विद्यालय बांका में जिला पदाधिकारी बांका एवं पुलिस अधीक्षक बांका द्वारा संयुक्त रूप से मैदान में उपस्थित दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रिफिग किया गया। सर्व विदित है कि गृह रक्षकों को स्वच्छ नामांकन हेतु अभ्यर्थियों के शारीरिक सक्षमता की जाँच एवं चिकित्सीय परीक्षण दिनांक 17.12.2021 से 22 122021 तक आर०एम० के० इंटरस्तरीय विद्यालय, बाका के मैदान में संचालित होना है। आवेदको द्वारा समर्पित आवेदन पत्र की प्राप्ति रसीद ही उनका प्रवेश पत्र माना जाएगा। अन्य किसी प्रकार के कागजात के आधार पर प्रवेश पत्र पर प्रतिबंध रहेगा। बहाली प्रक्रिया के दौरान बहारी लोगों का प्रवेश वर्जित है। दिनांक 17.12.2021 के प्रातः 7:00 बजे से प्रखंडवार शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शरीरिक जाँच परीक्षा ली जाएगी। गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतु उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों का निबंधन प्रखंडवार किया जाएगा। आर०एम० के० इंटरस्तरीय विद्यालय, बाका के मैदान में उपस्थित दण्डाधिकारियों / पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों का संयुक्त ब्रिफिग किया गया। जिला पदाधिकारी बाका द्वारा बताया गया विगत 10 वर्षों से लबित गृह रक्षा वाहिनी बहाली की प्रक्रिया कल से प्रारंभ होने जा रही है। यह पूरे टीम की जवाबदेही है कि बहाली की प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराना है। यह प्रक्रिया सुबह 07:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी / कर्मी कार्यक्रम स्थल पर सुबह 6:30 बजे पहुंच जाएगे। पुलिस अधीक्षक, बांका के द्वारा बताया गया कि पहला प्रवेश हेतु पहला ब्रेकेटिंग इंडोर स्टेडियम के पास रहेगा। बहाली की प्रक्रिया प्रातः 07:00 बजे प्रारंभ हो जाएगी। 6 मिनट में 1600 मीटर की दूरी 5 चक्र में पूरी करनी होगी। इस पर नजर रखने के लिए प्रर्याप्त सी०सी०टी० कैमरा लगाये गये है, जो अभ्यर्थी दौड़ रहे होंगे, उनके राउडिग पर नजर रखी जाएगी। अभ्यर्थियों के सुविधा के लिए मेडिकल टीम उपस्थित रहेगी। ट्रैक के चारो ओर मोनिटिंग कर रहे पदाधिकारियों की जवाबदेही रहेंगी, जो अभ्यर्थी दौड़ में असफल होगे उन्हें मैदान से बाहर कर दिया जाएगा। मैदान के बाहर वाले पदाधिकारी / कर्मी की जवाबदेही होगी। वहाँ कोई अनावश्यक भीड़ न लगे। मैदान पर ट्रैक बन कर तैयार हो गया है। कोई प्रतिभागी गडबडी न करे, इसकी सारी व्यवस्था की गयी है। अभ्यर्थियों की बहाली प्रक्रिया के लिए 05 कॉन्टर बनाये गये है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया यह बहाली प्रक्रिया 05-06 दिन का कार्यक्रम है। इसे निष्पक्ष तरीके से संपूर्ण कराना है। जबतक बहाली की प्रक्रिया चलती रहेगी तबतक मोबाईल अंदर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। कैम्पस के अंदर कोई भी कैमरा विडियो ग्राफी या रिकॉडिंग करते पाया गया उनपर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Godda News: फूलो झानो आशीर्वाद योजना ने बदली जिंदगी की तस्वीर Posted: 16 Dec 2021 08:45 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- फूलो झानो आशीर्वाद योजना से जुड़ कर मिनोती देवी ने अपनी जिंदगी की तस्वीर ही बदल डाली घर की बिगड़ी हुई माली हालत सही पटरी पर तो लौटी ही अपितु समाज सै मान सम्मान की चाहत भी पूरी हो गई| यहां कोई काल्पनिक किस्सागोई नहीं हो रही है बल्कि यह सच्ची कहानी गोड्डा जिला अंतर्गत पथरगामा प्रखंड के वोहा ग्राम निवासी मां दुर्गा महिला मंडल समूह से जुड़ी मिनोती देवी की है| हड़ीया शराब बेचकर दो वयस्क एवं तीन बच्चे के साथ किसी तरह से घर का गुजर-बसर करने वाली मिनोती देवी के किस्मत का सितारा तब अचानक चमक उठा जब वह वर्ष 2017 में जेएसएलपीएस के माध्यम से महिला समूह से जुड़कर फूलो झानो आशीर्वाद योजना का लाभ उठाया| मां दुर्गा महिला मंडल समूह की मिनोती दीदी बताती है कि पहले घर का सारा खर्च हड़िया दारू बना कर उन्हें बेचकर करती थी जो एक सम्मानजनक आजीविका का स्रोत नहीं था और इस कार्य से शरमिंदगी महसूस होती थी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण मुझे इस कार्य को करना पड़ता था| बताया कि समूह में जुड़कर 2 बार में 25000 (पच्चीस हजार रुपए मात्र) (10000+15000) का ऋण मिला| दीदी बताती है कि जब मैं वर्ष 2017 मे अपने गांव मे मां दुर्गा महिला मंडल से जुडी तो मैं पहले जैसा सिर्फ घर के कार्यों को ध्यान में रखते हुए अन्य रोजगार के अवसर भी तलाश रही थी लेकिन अक्टूबर 2021 में झारखंड सरकार की योजना *फूलो झानों आशीर्वाद योजना के अंतर्गत मां योगिनी महिला विकास संघ, जेएसएलपीएस द्वारा मुझे जोड़ा गया जिसमे मुझे समूह से ब्याज रहित 10000 ऋण मिला जिससे मैंने 200 बत्तख पालन का शुरुआत किया जिससे मुझे समाज मे एक अच्छा सम्मान मिला और दारू हड़िया के कार्य से मैं दूर हुई I मेरे रोजगार का अच्छा शुरुआत को देखकर समूह द्वारा मुझे ब्याज सहित 15000 का ऋण मिला जिससे मैं अपने रोजगार को बढ़ाने के लिए नास्ता का दुकान का शुरुआत किया जो कि आज बड़े ही अच्छी तरीके से चल रही हैं|दीदी बताती है कि इस योजना से जुड़कर आशा करती हूं एक बैच के बत्तख बेचने से लगभग 30000 से 40000 रुपए तक का मुनाफा होगा एवं नास्ता दुकान से मासिक 3500-4000 रुपैया का मुनाफा हो रहा है I इस आजीविका के साधन से जुड़कर मुझे एक सम्मानजनक आजीविका का साधन मिला जिसके लिए मैं राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं जेएसएलपीएस को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने हमारे जीवन जीने की शैली में सुधार ला दिया | |
| Bounsi News: 45 महिलाओं का परिवार नियोजन के तहत किया गया बंध्याकरण ऑपरेशन Posted: 16 Dec 2021 08:23 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में गुरुवार को 45 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। परिवार नियोजन को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत यह ऑपरेशन किया गया है। रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार के निर्देश पर डॉ आर के सिंह एवं डॉक्टर उत्तम कुमार सहित मेडिकल टीम के द्वारा बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। वहीं गुरुवार को किए गए ऑपरेशन में बताया गया कि, प्रखंड क्षेत्र के अलावा झारखंड के सीमावर्ती इलाकों से भी अन्य महिलाएं ऑपरेशन कराने के लिए रेफरल अस्पताल पहुंची। बंध्याकरण ऑपरेशन कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ऑपरेशन के बाद सभी प्रकार की दवाएं अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई गई। वहीं जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए जाने वाली प्रोत्साहन राशि भी शीघ्र ही लाभुकों के खाते में भेज दी जाएगी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 16 Dec 2021 08:22 AM PST ग्राम समाचार,कटोरिया,चांदन,बांका। मंगलवार मध्य रात्रि कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित 3 ज्वेलरी दुकानों में एक साथ चोरों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी।चोरी की घटना बुधवार सुबह जब दुकानदार अपने अपने दुकान खोलने जाने पर पता चला।चोर इतने इतने शातिर थे, कि दुकान में लगे सीसीटीवी की सीडीआर भी साथ ले गए,ताकि सबूत भी हाथ नहीं लग सके। जबकि 5 साल पूर्व भी अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकानों में लूटपाट किया था। इस घटना से न सिर्फ पीड़ित परिवार बल्कि पूरा कटोरिया के व्यवसाई डरे सहमे हुए हैं।जिसे लेकर पिडित परिवार ने कटोरिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी होने का आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। हालांकि आवेदन पर कटोरिया एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह एवं थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी गहन छानबीन में जुट गए हैं वहीं भागलपुर से श्वान दस्ता टीम भी लगातार जांच कर रही है। लेकिन आज तक घटना की सुराग़ का पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह ने दावा किया है कि चोरी की घटना का जल्द उद्भेदन कर लिया जाएगा। चोरी की घटना से कटोरिया विधाईका निक्की हेंब्रम भी अवसोस जता रही है। पीड़ित परिवार ने बताया कि बुधवार सुबह दुकान खोलने पर आशुतोष ज्वेलर्स ,आराधना ज्वेलर्स एवं विजय ज्वेलर्स में चोरी का पता चला। तीनों भाइयों का दुकान एक ही मकान में अवस्थित है।रोज की तरह सुबह जब दुकान खोलने पर देखा कि लॉकर सहित दुकान के सभी सामान बिखरे पड़े हैं। मकान के पीछे की तरफ से चोरों ने तीनों ज्वेलरी दुकानों में घटना को बारी-बारी से अंजाम दिया।सबूत मिटाने के उद्देश्य सीसीटीवी कैमरे में लगे सीडीआर को भी चोर साथ ले गए।चोर इतने शातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया।जो पूरी तरह नियोजित घटना लग रही है।कटोरिया पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल में जुटी है पूर्व की घटना को भी ध्यान में रखकर छानबीन में लगी है। घटना के अंजाम से पीड़ित के परिवार सदमे में है। कटोरिया बाजार के व्यवसाई यह भी कह रही है रात में पुलिस की गति होती तो शातिर चोरों ने इस तरह की घटना के अंजाम नहीं दे पाते अब देखना है कटोरिया पुलिस पीड़ित परिवार का चोरी की घटना का उद्भेदन कर पाते हैं या नहीं जो चर्चा का विषय बना हुआ है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 16 Dec 2021 08:16 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। कड़ाके की ठंड के बीच उच्च विद्यालय चांदन के मैदान में चल रहे स्व. बी एल मोदी मेमोरियल क्रिकेट के चौथे दिन आज का मैच सुईया किंग्स और गौरीपुर लायंस के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सूईया किंग्स ने कप्तान संतोष के 51 गेंदों पर 89 रनों की बदौलत 170 रनों का लक्ष्य दिया। रामबली ने 24 रन देकर 4 विकेट लिए जिसके जवाब में गौरीपुर की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही लेकिन आनंद ने 13 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से 41 रन जरूर बनाए फिर भी विकेट का पतन जारी रहा । अंत में रामबली 10 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और धैर्यपूर्ण 26 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाकर रोमांचक मुकाबले में अपनी टीम को 1 विकेट से जीत दिला दी। शानदार आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रामबली को भरत पासवान की तरफ से गोविंद दास,नंदकिशोर बरनवाल और ओमप्रकाश बरनवाल द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। रामबली को बनवीर की तरफ से 500 और भरत पासवान की तरफ से 100₹ का पुरस्कार दिया गया। मंडल केटरिंग की तरफ से लखन ने अर्धशतक के लिए संतोष कुमार को 50₹ देकर सम्मानित किया। निर्णायक अमर और अंशु मिश्रा थे। स्कोरर नंदन,अर्पित और संजय थापा थे।कॉमेंट्री सन्नी,उमेश,वसीम और हेमंत बेसरा कर रहे थे।कल का मैच चांदन सुपरकिंग्स और बिरनिया लायंस के बीच 12 बजे से खेला जाएगा। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: विद्युत चोरी ऊर्जा के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज Posted: 16 Dec 2021 06:49 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र के विभिन्न गांव में चांदन विद्युत कनीय अभियंता विद्युत प्रशाखा राजा राम प्रसाद, के अतिरिक्त मानव दल खूब लाल यादव, भोला शर्मा के संयुक्त में टीम गठित कर विद्युत ऊर्जा चोरी की जांच की गई। इस दौरान क्षेत्र के कई विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में ऊर्जा चोरी पकड़े गए जिसमें चांदवारी पंचायत के हीरा रायडी गांव के उपभोक्ता अक्षय कुमार साह पिता वकील साह के घरों की जांच की गई देखा कि विद्युत ऊर्जा की बकाया राशि 7638 रुपए है। जिसे विद्युत विच्छेद कर दिया गया था इसके बावजूद ऊर्जा खपत कर रहे थे। जिसे कुल जुर्माना सहित ₹8531 का दंडित किया गया। इसी प्रकार कुसुम जोरी पंचायत के गोवरदाहा गांव में 3 घरों में अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा खपत कर रहे घरों की जांच की गई जिसमें किशन दास पिता विशन देवदास को 11618 रुपया एवं राजेंद्र दास पिता विशूनदेव दास पर ₹11618 वहीं राम प्रसाद दास पिता सहदेव दास पर 11618 रुपया की एस बी डी सी एल की क्षति का जुर्माना लगाया गया।जिसे लेकर उपरोक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध आनंदपुर ओपी थाना में 2003 के तहत 135 का मामला दर्ज कराया गया। इस कार्रवाई से विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मची हुई है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Bounsi News: पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन Posted: 16 Dec 2021 06:41 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। भारत देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर बौसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती विद्या मंदिर के परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार के निर्देशानुसार भारतीय डाक विभाग और केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में विद्यालय के 200 भैया-बहनों ने निर्धारित दो विषयों, आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक और 2047 में हमारे सपनों का भारत पर पोस्ट कार्ड लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। चुने गए दस सर्वश्रेष्ठ पोस्ट कार्ड को बिहार सरकार के पोर्टल पर अपलोड करके प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया और शेष को डाक के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है। देश भर से चुने गए 75 प्रतिभागियों को आगामी 17 जनवरी 2022 को विज्ञान भवन, दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा सम्मानित किया जायेगा। साथ ही साथ 500 से 1000 पोस्ट कार्ड को गैलरी में अवलोकन हेतु स्थान प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में बहुत उत्साह देखा गया। बच्चों ने इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा के साथ सभी आचार्य/आचार्या भी उपस्थित रहे। आचार्य सुमन प्रसाद सिन्हा और आचार्या रानी मिश्रा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन Posted: 16 Dec 2021 06:37 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। अमृत महोत्सव के अवसर पर बौंसी प्रखण्ड स्थित एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका इण्टर स्तरीय विद्यालय में छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्राओं को छ: समूहों में बांटा गया था। समूह "ए" में छात्रा प्रगति, स्वाती, अंजलि,साक्षी और सिमरन। समूह "बी" में सानिया,सालेहा,नीलू, सगुप्ता और साबरीन। समूह "सी" में दीपिका,सोनल, स्वाती, साक्षी और खुशी। समूह "डी" में रेशम, सिम्पल,डोली, प्रेमलता और बवीता । समूह "ई" में शीतल, ललिता, सृष्टि,प्राची और फुल कुमारी। समूह "एफ" केवल छात्रा शिवानी भाग ले रही थी। सभी समूहों का मुल्यांकन विद्यालय प्रभारी डॉ सरिता कुमारी एवं शिक्षक सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। परिणामों की घोषणा बाद में की जाएगी। शिक्षक पवन कुमार त्रिभुवन एवं साजन कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का संचालन किया। मौके पर शिक्षिका चित्रा डॉकानिया, अनुकृति आनन्द और जनार्दन यादव सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Pathargama News: गिरफ्तार ट्रैक्टर ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया Posted: 16 Dec 2021 04:21 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा थाना कांड संख्या- 214/21 भादवी की धारा 279,304 (ए) का प्राथमिकी अभियुक्त कुमर्सी निवासी स्वर्गीय ताला बाबू मरांडी का पुत्र ट्रेक्टर ड्राइवर जय राम मरांडी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोड्डा भेज दिया गया| मालूम हो कि गत बुधवार की देर संध्या महुआ सोल से कोल्हुआ ट्रैक्टर से धान धोने के क्रम में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 9 वर्षीय बच्चा राहुल किस्कु की दुर्घटना में मौत हो गई थी| पथरगामा थाना को थोड़ी विलंब से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी बलिराम रावत द्वारा घायल राहुल किस्कु को बेहतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल गोड्डा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया| अंत्य परीक्षण के बाद राहुल किस्कु के लाश को उसके परिजनों को सौंप दिया गया| पुलिस के समक्ष दिए बयान में ट्रैक्टर ड्राइवर ने बताया कि महुआसोल से कोल्हुआ धान ढोने के क्रम में रास्ते में अंधे मोड़ के समीप मैदान में खेल रहे बच्चे उसे नजर नहीं आए जिसके चलते मैदान में खेल रहा राहुल किस्कु उसे नजर नहीं आया और यह दुर्घटना घटी| अमन राज:- |
| Pathargama News: पथरगामा में अलाव का व्यवस्था किया गया Posted: 16 Dec 2021 04:17 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- लगातार गिरते जा रहे पारे और बढ़ती जा रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी भोर सिंह यादव के निर्देशानुसार पथरगामा अंचलाधिकारी संतोष बैठा के द्वारा पथरगामा के तीन जगहों पर क्रमशः पथरगामा चौक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा ब्लॉक गेट के सामने अलाव की व्यवस्था की गई है| अलाव की व्यवस्था हो जाने से लोगों में हर्ष देखी जा रही है| अमन राज:- |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |