ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: अंबेडकर विचार मंच के द्वारा बैठक का किया गया आयोजन
- Chandan News: चांदन हाई स्कूल के मैदान पर CSSA के बैनर तले स्व. विष्णु लाल मोदी मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप के 7 वें दिन रविवार दो मुकाबले खेले गए
- Mahagama News:- आपके अधिकार- आपकी सरकार- आपके द्वार के तहत् जमाईडीह पंचायत भवन में किया गया कार्यक्रम।
- Panjwara News:पंजवारा में यातायात पुलिस ने पाँच हजार का जुर्माना वसूला
- Jamshedpur News: केएनजे उच्च विद्यालय चाकुलिया के परिसर में 9 दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच सह मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर ।
- pathargama News: दहेज हत्या का मामला दर्ज
- Bounsi News: सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों को 31 दिसंबर तक जमा करना होगा लाइफ सर्टिफिकेट
- Bounsi News: नए थानाध्यक्ष एवं सर्किल इंस्पेक्टर की हुई प्रतिनियुक्ति
- Chandan News: डायनमिक 11 सिलजोरी ने 7 विकेट से कोरिया किंग्स फ्रेंड्स व बिरनियां किंग्स इलेवन ने आर सी सी किंग युनाइटेड भैरोगंज को 3 विकेट से हराया
- Chandan News: नाबार्ड के तत्वाधान में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक चांदन की ओर से विशेष वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजन
- Chandan News: दो अलग-अलग जगहों से दो शराबी को किया गिरफ़्तार, थाने से ही रिहाई
- Panjwara News: पजवारा थाना में जनता दरबार का हुआ आयोजन
- Godda News: बकाया बिजली बिल वसूली हेतु 19 दिसंबर से लगेगा विद्युत शिविर
- Bounsi News: पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जप्त, चालक गिरफ्तार
- Bounsi News: पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से शराब के नशे में उत्पात मचा रहे शराबी सहित अन्य दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Bounsi News: मेंहदी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
- Chandan News: कोरोना का दूसरा टीका लगाने वाले भाग्यशाली विजेताओं के बीच उपहार वितरण
- Chandan News: पुलिस को मिली कामयाबी सरकारी का बोर्ड लगा वाहन से 292.5 लीटर विदेशी शराब किया बरामद चालक फरार
- Chandan News: पांचवा दिन क्रिकेट टूर्नामेंट में बिरनिया लायंस टीम 7 विकेट से जीत हासिल किया
- Panjwara News: कैसर ए हिन्द जमीन पर काबिज 46 लोगों के खिलाफ जारी हुआ नोटिस
- Panjwara News: पंजवारा थाना से 437 लीटर शराब विनष्टीकरण के लिए बाँकाभेजा गया
- Rewari News : किसान संगठन द्वारा जिला स्तर पर "किसान सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया
- Rewari News : प्रदेश में अधिनियम 134 ए के तहत शिक्षा अधिकार हो रहा विफल : कैलाश चंद एड्वोकेट
- Rewari News : विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायक चिरंजीव राव ने विभिन्न मुद्दे उठाये
- Rewari News : ‘‘आओ इस धरती को स्वर्ग जैसा सुंदर बनायें’’ कार्यक्रम 19 दिसम्बर को होगा : दिनेश कपूर
| Bounsi News: अंबेडकर विचार मंच के द्वारा बैठक का किया गया आयोजन Posted: 19 Dec 2021 09:05 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। अंबेडकर विचार मंच बौंसी के द्वारा रविवार को कुशवाहा नगर दलिया बजरंगबली स्थल पर बैठक रखी गई।जिसकी अध्यक्षता मदन मेहरा ने की। बैठक में सभी सदस्यों का द्वारा पद गठन का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पद के लिए मनोज त्यागी, उपाध्यक्ष रंजन कुमार, सचिव पंकज कुमार भारती , उपसचिव धनंजय कुमार एवं कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार हरी को चुना गया। साथ ही सभी सदस्य मीडिया प्रभारी प्रकाश दास, प्रमुख कार्यकारी सदस्य में से कुमार चंदन, संजीव कुमार, अनुज कुमार, मानेश कुमार, कार्तिक कुमार, लोधी पासवान एवं कैरी पंचायत के मुखिया पति कुमुद रंजन समिति सदस्य धर्मेंद्र पासवान,परमेश्वर दास, द्वारिका दास, पवन कुमार त्रिभुवन, दिलीप कुमार भगत सहित कई सदस्य मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 19 Dec 2021 08:19 AM PST ग्राम समाचार, चांदन, बांका। पहले मुकाबले में चांदन राइजिंग स्टार की टीम ने गौरीपुर लायंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 220 रन बनाए जिसमें अभिषेक ने 55, निक्की ने 48 और अर्पित ने 41 रन बनाए।गुलशन ने 51 रन देकर 4 विकेट लिए। जवाब में गौरीपुर की टीम 153 रनों पर ऑल आउट हो गई सुमित ने 31 रन बनाए। अर्पित ने 3 और सौरव ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अर्पित को भरत पासवान की तरफ से दिया गया। दूसरा मुकाबला चांदन सुपरस्टार्स और बिरनिया लायंस के बीच खेला गया । जिसमे बिरनिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 116 रनों का छोटा सा लक्ष्य दिया ।अरुण ने 37 रन बनाए। आसिफ ने 3 ,अंशु और कप्तान प्रिंस ने 1 -1 विकेट लिए। जवाब में चांदन सुपरस्टार्स ने आसानी से मिलन के नाबाद 61 और शरीफ के नाबाद 38 रनों की मदद से 8 विकेट से जीत हासिल कर लिया। संतोष ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती और समाजसेवी गोविंद दास की तरफ से मिलन को दिया गया। खिलाड़ियों की प्रोत्साहन के लिए एपीजे कोचिंग , वार्ड नंबर 10 के सदस्य तस्लीम अंसारी और नंदकिशोर बरनवाल द्वारा खिलाड़ियों को नगद पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से नंदकिशोर बरनवाल, ओम प्रकाश बरनवाल, जयकांत राय, बैजनाथ यादव, अभय चंद्र आजाद, अवधेश वर्मा, गौरीपुर सरपंच पप्पू दास, विक्रम दुबे, सरफुद्दीन और यासीन अंसारी बबलू शर्मा के साथ अनेक गणमान्य लोग और हजारों दर्शक उपस्थित थे । निर्णायक के रूप में शशिकांत,मुन्ना सिंह और अमित यादव के साथ स्कोरर की भूमिका में हिमांशु राज , नंदन, प्रभातऔर अर्पित थे । कॉमेंटेटर रंजन बरनवाल,वसीम , तोशीम और सनी थे।आशय कि जानकारी देते प्रिंस प्रकाश ने बताया कि कल का मैच कोरिया और उत्तरी कस्बा वसीला के बीच 12 बजे से खेला जाएगा।
|
| Posted: 19 Dec 2021 08:40 AM PST महगामा प्रखंड के जमाईडीह पंचायत भवन मे आपके अधिकार- आपकी सरकार- आपके द्वार के तहत् किया गया शिविर का आयोजन। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी महगामा एवम् स्थानीय जन प्रतिनिधि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप् प्रज्ज्वलित कर इस शिविर का किया गया शुभारंभ। इस शिविर मे पंचायत के विभिन्न गाँवों के जैसे राशन कॉर्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम कार्ड, एवम् अंचल से सम्बंधित समस्याओं का का किया गया निराकरण। संवादाता:- अजय कुमार साह, ग्राम समाचार, महगामा, (गोड्डा) |
| Panjwara News:पंजवारा में यातायात पुलिस ने पाँच हजार का जुर्माना वसूला Posted: 19 Dec 2021 08:02 AM PST ग्राम समाचार, पंजवारा,बांका। बांका से आई हुई यातायात पुलिस के द्वारा पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर रविवार को सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान लीला बाबा स्थान एवं विक्रमपुर मोड़ के समीप पुलिस ने मुख्य मार्ग से होकर गुजरने वालीदोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उसकी तलाशी ली एवं गाड़ी से जुड़े कागजातों की जांच पड़ताल की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले पांच वाहन चालकों से पाँच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जांच अभियान का नेतृत्व एएसआई विनय कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा था।
|
| Posted: 19 Dec 2021 04:32 AM PST
|
| pathargama News: दहेज हत्या का मामला दर्ज Posted: 19 Dec 2021 04:18 AM PST ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- भगैया, बिशनपुर (मेहरमा) निवासी 45 वर्षीय अजय मंडल ने पथरगामा थाना अंतर्गत कल्याणी ग्राम निवासी देवनंदन कुमार माझी उसकी मां शंकरी देवी एवं उसके पिता उदेश मंडल और केटो मांझी पर दहेज नहीं देने के कारण उसकी बेटी पारो देवी की हत्या कर लाश को कुआं में फेंक देने का मामला दर्ज कराया है| पथरगामा थाना कांड संख्या 216/24 भादवि की धारा 304(बी), 34 के तहत दर्ज मुकदमे के अनुसार मृतिका के पिता अजय मंडल ने बताया कि आज से 5 साल पूर्व उसकी बेटी पारो देवी की शादी कल्याणी निवासी देव नंदन कुमार मंडल पिता उदेस मंडल के साथ हुई थी| शादी के वक्त वर पक्ष के द्वारा दहेज के नाम पर ₹200000 नगद एक मोटरसाइकिल और एक एलसीडी टीवी की मांग की गई थी जिसे वह देने में असमर्थ था| दहेज नहीं दे पाने के कारण उसकी बेटी के साथ उसका पति देवनंदन मंडल और उसका पिता उदेश मंडल तथा केटो मांझी और देवनंदन की मां शंकरी देवी हमेशा मारपीट कर प्रताड़ित किया करते थे| 18 दिसंबर को कल्याणी गांव के लोगों के द्वारा फोन पर उसे सूचना मिली थी 7:00 बजे संध्या उसकी बेटी कुआं में डूब कर मर गई है| सूचना पाकर वह अपनी पत्नी और भतीजे के साथ कल्याणी पहुंचा तो पता चला कि उसकी बेटी को लाश को सदर अस्पताल गोड्डा ले जाया गया है| सदर अस्पताल पहुंच कर उसने देखा कि उसकी बेटी की लाश पोस्टमार्टम हाउस में स्ट्रेचर पर रखी हुई थी| अमन राज |
| Bounsi News: सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों को 31 दिसंबर तक जमा करना होगा लाइफ सर्टिफिकेट Posted: 18 Dec 2021 09:28 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों को 31 दिसंबर तक कॉमन सर्विस सेंटर पहुंच कर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि, सामाजिक सुरक्षा निदेशक के द्वारा 13 दिसंबर 2021 को जारी किए गए आदेश में निदेशक के द्वारा बताया गया की, सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों के लाभुकों को जीवन प्रमाण पत्र लेकर 31 दिसंबर तक बायोमैट्रिक्स सिस्टम से भौतिक सत्यापन कॉमन सर्विस सेंटर पर करवाना है। प्रमाणीकरण के भौतिक सत्यापन के क्रम में पंचायत सचिवों को भौतिक सत्यापन पणजी संधारण करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का नाम, स्वीकृत आदेश संख्या, आईडी संख्या, आधार कार्ड, सहमति पत्र, ईपिक संख्या, बैंक खाता संख्या आदि का भौतिक सत्यापन का रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि, कॉमन सर्विस सेंटर में बायोमेट्रिक प्रणाली से भौतिक सत्यापन नहीं करने की स्थिति में, लाभार्थियों का सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियमित भुगतान प्रभावित हो सकता है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: नए थानाध्यक्ष एवं सर्किल इंस्पेक्टर की हुई प्रतिनियुक्ति Posted: 18 Dec 2021 09:28 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार राय की प्रतिनियुक्ति की गई है। अरविंद कुमार राय ने थानाध्यक्ष के रूप में योगदान भी कर लिया है। अरविंद कुमार राय ने बताया कि, उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना एवं अपराध को पूरी तरीके से खत्म करना होगा। वहीं अवैध बालू एवं अवैध शराब को लेकर उन्होंने शक्ति बरतने का निर्देश दिया है। वहीं उन्होंने अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। सर्किल इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। अब नए सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में अंबिका राम की प्रतिनियुक्ति की गयी है। मालूम हो कि, प्रभारी थाना अध्यक्ष गणेश कुमार पिछले कई दिनों से थानाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाले हुए थे। लेकिन अब पूर्ण रूप से अरविंद कुमार राय को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 18 Dec 2021 09:28 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। एम के जी उच्च विद्यालय, चांदन के मैदान में खेले जा रहे स्व० विष्णु लाल मोदी मेमोरियल क्रिकेट के दूसरे सीजन के छठ्ठे दिन कोरिया किंग्स फ्रेंड्स बनाम डायनमिक 11 सिलजोरी के बीच क्रिकेट खेला गया।जिसमें कोरिया किंग्स फ्रेंड्स टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.1गेंद में 103 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। लक्ष्य का पिछा करने उतरे सिलजोरी किंग्स फ्रेंड्स की टीम 9.5 गेंद में 3 विकेट खोकर मनोज कुमार ने लॉन ऑन बाउंड्री के ऊपर 6 रन मारकर 106 बनाकर मैच फतह हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आर जी विधापीठ बाराटाड़ की और अरबिंद कुमार को देकर सम्मानित किया।वहीं बिरनियां किंग्स इलेवन बनाम आर सी सी किंग युनाइटेड भैरोगंज के बीच खेला गया ।जिसमें टॉस जीतकर आर सी सी किंग युनाइटेड भैरोगंज के कप्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 17.1गेंद 137 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।जबाबी पारी खेलने बिरनियां किंग्स इलेवन 14.,1गेंद में 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली जो इस टीम में पहली हार का मुंह देखना पड़ा इसके आगे खेल रहे दक्षिणी बारने टीम ने बहुत शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल किया था। आज खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट में उज्जवल कुमार ने 30 गेंद पर ताबड़तोड बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाया।जिसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाज सेवी गोबिंद दास,पूर्व पंसस बैजनाथ यादव के द्वारा संयुक्त रूप दिया गया। निर्णायक की भूमिका में मो०सरीफ अंसारी, निक्की राय, कॉमेंटेटर सन्नी शेख व हेमंत बेसरा स्कोरर नंदन कुमार,प्रभात भूमिका निभाया। बिरनियां टीम के खिलाड़ी उज्जवल राय की विकेट लेने वाले गेंदबाज टुनटुन पासवान को मंडल केटरिंग की और 101 रू०नगद देकर सम्मानित किया। क्रिकेट टूर्नामेंट आगे बढ़ाते हुए रविवार दो मैच खेला जाएगा पहला मैच चांदन राईजिंग स्टार बनाम गोरीपुर लायंस ,दोपहर को चांदन सुपरस्टार बनाम बिरनियां लायंस के बीच खेला गया। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 18 Dec 2021 09:28 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक वित्तीय एवं डिजिटल वित्तीय साक्षरता अभियान के अंतर्गत विशेष वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन नाबार्ड योजना के तत्वाधान में प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता कर रही शाखा प्रबंधक रचना रानी के द्वारा की गई. इस बैठक में मुख्य रूप से बैंक कर्मी के साथ-साथ पत्रकार बंधु शामिल रहे। इसके अलावे दैनिक योजना अभिकर्ता सोनेलाल तिवारी भी बैठक में शिरकत किया। बैठक में सभी अपना अपना उक्त विषय पर बिंदुवार चर्चा की गई आए दिन बैंकों के ग्राहक द्वारा जानकारी नहीं रहने पर उनके खाते से बहुत तरह की गड़बड़ियां हो जाती है। एवं भूल चूक होने पर खाते से निकासी हो जाती है। जिस संदर्भ में विस्तार रूप से शाखा प्रबंधक रचना रानी ने बैठक में सभी शामिल लाभुक के बीच एवं खासतौर महिलाओं को समझाया गया। और बैंक संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। बताई की बैंक में का खाता खुलवा सकते हैं एटीएम भी ले सकते हैं लेकिन एटीएम में सावधानियां रखना होता है मोबाइल पर जो भी मैसेज जाएगा उसमें ओटीपी मिलेगा जो किसी भी हालत पर किसी अन्य व्यक्ति के पास शेयर नहीं करना चाहिए, नहीं तो आप के बताए गए ओटीपी के माध्यम से किसी भी मनचले द्वारा निकासी अनवरत कर सकता है। प्रेस वार्ता में शाखा प्रबंधक रचना रानी ने बताई की ग्रामीण बैंक के माध्यम से बुनियादी सुविधा खाता धारी लाभुकों को दिया जाता है जैसे कि जो भी खाता धारी जनधन खाता खुलवाएंगे खाता खुलवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है एवं रोजगार के लिए बैंक से ऋण की व्यवस्था दी जाती है। मकान बनाने के लिए भी हाउसिंग लोन भी ले सकते हैं एवं बैंकिंग के सभी नियमों का जानकारी बैठक के दौरान दिया गया इस दौरान शाखा प्रबंधक रचना रानी के अलावा इंदिरा देवी, सीता देवी, रोहन कुमार ,अनीता देवी, पूनम देवी, अंकित कुमार, जितेंद्र कुमार, मंजू देवी, देवेंद्र कुमार मौजूद थे इस कार्यक्रम से लोगों को बैंक संबंधी जानकारी मिली और खातेदारी में बैंक द्वारा कुछ करने को कामयाबी के लिए सिख मिला। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: दो अलग-अलग जगहों से दो शराबी को किया गिरफ़्तार, थाने से ही रिहाई Posted: 18 Dec 2021 09:29 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र के दक्षिणी बारने पंचायत अंतर्गत, हडियाकुरा गांव निवासी विमल किस्कू, पिता मंझला किस्कू को शराब के नशे में गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। आनंदपुर ओपी पुलिस सूत्र के अनुसार, ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के निर्देश पर, प्रशिक्षु दरोगा विपिन कुमार दल बल के साथ शुक्रवार संध्या गश्ती के दौरान, हडियाकुरा गांव के समीप विमल किस्कू शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचा रहे थे। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। और गिरफ्तार कर आनंदपुर ओपी लाया गया। वहीं दूसरी ओर ओपी क्षेत्र के गौरा गांव निवासी अशोक यादव, पिता बैजनाथ यादव को शराब के नशे में देखा गया। जिसे पकड़ने का प्रयास करने पर पुलिस से आंख मिचोली कर भागने का प्रयास करने लगा। भागते समय कुछ दूर पर नशे में धुत अशोक यादव जमीन पर गिर पड़ा। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। दोनों शराबियों को कटोरिया रेफरल अस्पताल में शराब पीने की पुष्टि करने के बाद, उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर, शनिवार को आनंदपुर ओपी थाना से बेल बांड पर रिहा किया गया। इस कार्रवाई से चोरी-छिपे शराब पीने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: पजवारा थाना में जनता दरबार का हुआ आयोजन Posted: 18 Dec 2021 09:29 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना में शनिवार को भूमि विवाद के मामले के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया । जनता दरबार में बाराहाट के राजस्व सीआई प्रवीण कुमार शेखर एवं पंजवारा थाना के एसआई प्रशान्त कुमार ने भूमि विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई की। थाना क्षेत्र के दर्जनों लोग अपनी भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। जिस की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना । इस दौरान कुल 3 मामले जनता दरबार में आए जिनमें से 2 मामले में सबलपुर मौजा के सत्यनारायण मंडल बनाम बिजेंदर मंडल और चंपा देवी बनाम विजेंदर मंडल दोनों पक्षों को अगले जनता दरबार में आने का निर्देश दिया गया जबकि नारायण राम बनाम देवराज आनंद मौजा चंडीडीह मामले को निष्पादित किया गया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Godda News: बकाया बिजली बिल वसूली हेतु 19 दिसंबर से लगेगा विद्युत शिविर Posted: 18 Dec 2021 10:53 PM PST
ग्राम समाचार,गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- अवर प्रमंडल महागामा के ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ दिलाने हेतु 21 दिसंबर से विद्युत शिविर का आयोजन किया जाएगा| प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त आशय के संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा महागामा पथरगामा के कनीय विद्युत अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि आयोजित इस विद्युत शिविर में बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ता बकाया बिजली बिल जमा कर ब्याज माफी योजना का लाभ उठा सकते हैं| बताया कि ब्याज माफी योजना 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा| मिली जानकारी के अनुसार 19 दिसंबरको बसंतराय, 22 दिसंबर को गांधीग्राम, 23 दिसंबर को बलबड्डा, 24 दिसंबर को ललमटिया, 26 दिसंबर को हनवारा, 27 दिसंबर को ठाकुरगंगटी, 28 दिसंबर को मेहरमा, 29 दिसंबर को बोआरिजोर में विद्युत शिविर का आयोजन किया जाएगा| |
| Bounsi News: पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जप्त, चालक गिरफ्तार Posted: 17 Dec 2021 09:14 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के भूरना रोड से पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त करते हुए,आरोपी चालक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार को सूचना मिली थी कि, भूरना रोड से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर गुजर रहा है। इसके बाद छापेमारी कर ट्रैक्टर को रोक कर जब कागजात की मांग की गई तो, चालक द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद चालक बांका के कुनौनी गांव निवासी सुनील कुमार यादव,पिता भैरव यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं जप्त किए गए ट्रैक्टर को बौंसी थाना परिसर में लगाया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि, खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए, कोरोना जांच करा कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 17 Dec 2021 09:15 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ समीप स्कॉर्पियो में रखें दो बोतल विदेशी शराब को पुलिस ने जप्त कर लिया। उसके साथ साथ दो व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ब्लॉक मोड़ समीप गश्त लगा रही थी। इस दौरान बंगाल से आ रहे एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोक कर जब जांच किया गया तो, उस गाड़ी से 2 बोतल शराब बरामद किया गया। गाड़ी पर सवार गुड्डू चौधरी, पिता राजकुमार चौधरी, चांदपुरा मुर्शिदाबाद बंगाल एवं विभास मंडल, पिता विकास मंडल, मुर्शिदाबाद बंगाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों लोगों का रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराया गया। जिसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए बांका जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर बौंसी थाना क्षेत्र के तिलारू गांव से पुलिस ने गुरुवार रात को एक व्यक्ति को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि, तिलारू गांव में एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराबी धनी मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। रेफरल अस्पताल में ब्रेथ एनालाइजर से जब जांच कराया गया तो, शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद शुक्रवार को करोना जांच कराने के बाद आरोपी धनी मुर्मु को जेल भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: मेंहदी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन Posted: 17 Dec 2021 09:15 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखण्ड के एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका इण्टर स्तरीय विद्यालय में अमृत महोत्सव के दूसरे दिन छात्राओं के बीच मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल नौ समूहों में प्रतिभागियों को बांटा गया था। समूह "ए" में साक्षी एवं दीपिका गुप्ता, समूह "बी" में सुमैया खातून एवं सानिया खातून, समूह 'सी" में साबरीन एवं फुल कुमारी, समूह "डी" में ललिता एवं शीतल, समूह "ई" में रेशम कुमारी एवं सिम्पल, समूह "एफ" में साक्षी एवं प्रगति, समूह "जी" में राजनंदनी एवं सृष्टि, समूह "एच" में सिमरन एवं खुशी, समूह "आई" में स्वाती एवं प्राची ने अपनी सहभागिता दी। प्रतियोगिता का मुल्यांकन विद्यालय प्रभारी डॉ0 सरिता कुमारी, शिक्षिका अनुकृति आनन्द और कुमारी नमिता ने किया। परिणामों की घोषणा बाद में की जाएगी। शिक्षक पवन कुमार त्रिभुवन एवं साजन कुमार ने प्रतियोगिता का संचालन संयुक्त रूप से किया। मौके पर शिक्षिका चित्रा डॉकानिया, शिक्षक सुजीत कुमार, जनार्दन यादव एवं सैकड़ों छात्राएं मौजूद थे। 18/12/2021 को सांस्कृतिक कार्यक्रम सह प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: कोरोना का दूसरा टीका लगाने वाले भाग्यशाली विजेताओं के बीच उपहार वितरण Posted: 17 Dec 2021 09:15 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। केयर इंडिया के सौजन्य से संचालित टीका लगाओ इनाम पाओ के आलोक में आज शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन का दुसरा टीका लेने वाले 11 भाग्यशाली लाभुकों को सीएचसी चांदन में सीडीपीओ वंदना दास व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० के सिन्हा ने संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया जिलाधिकारी सहर्ष भगत के निर्देश पर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए बिहार सरकार एवं केयर इंडिया की और से यह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित की गई। ऐसे 11 बंफर उपहार लोगों को देकर जागरूक किया गया। लक्की ड्रा के माध्यम से बांका डीएम सुहर्ष भगत के निर्देशानुसार प्रथम भाग्यशाली विजेता मालती देवी उपहार देकर सम्मानित किया वहीं द्वितीय पुरस्कार के रुप में शिबू तांती, रतन यादव,अनिता देवी, मंकी देवी, शीला हास्दा, अनित देवी,भादो सोरेन,मनोज सोरेन,इंदिरा देवी,सोहन देवी को वाटर थर्मल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ० अभिजीत रंजन बी के चौधरी जीएनएम रूपम कुमारी, जीएनएम इंद्राणी कुमारी, डाटा ऑपरेटर प्रशांत मिश्रा, यूनिसेफ बीएम पंकज झा, एयर इंडिया बीएम उदय कुमार चिकित्सक भोलानाथ गोराई, बीसीएम आफताब आलम, अजीत कुमार सहित अन्य चिकित्सक कर्मी सामिल थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 17 Dec 2021 09:16 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। गुरुवार देर रात बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में चांदन-देवघर मुख्य सड़क पर पाण्डेयडीह के आगे बेहगा पुल के पास बिहार सरकार कार्यपालक अभियंता डीआरडीए बांका के बोर्ड लगे एक बेलेरो से 292.500 लीटर शराब बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है।पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल हो गया। जबकि कुछ स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि चालक को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया था। लेकिन वह पुलिस से हाथापाई कर बगल में अरहर के खेत होकर भागने में सफल हो गया। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा बताया गया कि बेलहर एसडीपीओ प्रेम चंद सिंह चांदन थाना के प्रशिक्षु एसआई शिव कुमार सुमन के उपस्थित में जब बेहगा पुल पर वाहन जांच किया जा रहा था। तभी झारखंड देवघर की ओर से आ रही बांका डीआरडीए का बोर्ड लगा वाहन को जांच के लिए रोका गया तभी चालक वाहन को छोड़कर पुलिस के नजरों से भागने में सफल रहा। तभी पुलिस को वाहन पर संदेह औऱ भी बढ़ गया। और वाहन की जांच करने पर उसमें रखा पिछे सीट पर 28 कार्टून में रॉयल स्टैग कंपनी के 750 एम एल का 378 बोतल,जबकि 375 एमएल का 24 बोतल शराब बरामद किया गया। जिसे देवघर से बांका की ओर ले जाया जा रहा।थाना लाकर जब वाहन की जांच करने पर एक अलग ही बात सामने आयी। वाहन के ऊपर जो नम्बर प्लेट लगा था उसमें जे एच 15 के 6922 का बोर्ड लगा था। जबकि वाहन के पीछे दूसरा नम्बर प्लेट मे जे एच 0 4 एच 8085 नं अंकित है। पुलिस दोनों नम्बर की जांच करने में लगी है। जबकि राज्य में पूर्ण शराबबंदी कानून लगी है फिर भी शराब माफिया अलग-अलग तरह के हथकंडे अपनाकर शराब कारोबारी लगे हुए हैं। वहीं आनंदपुर ओपी क्षेत्र के हंड़ियाकुरा गांव में बांका से आए टीम ने शराब कारोबारियों के लिए छापेमारी अभियान में विमल किस्कू पिता स्वर्गीय मंझला किस्कू को गिरफ्तार किया गया।साथ ही साथ कटोरिया पुलिस के सहयोग से गौरा गांव निवासी एक शराबी को धर दबोचा। ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को शराब की पुष्टि कर शनिवार को जेल भेज दिया जाएगा। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: पांचवा दिन क्रिकेट टूर्नामेंट में बिरनिया लायंस टीम 7 विकेट से जीत हासिल किया Posted: 17 Dec 2021 09:16 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले उच्च विद्यालय चांदन के मैदान में चल रहे स्व. बी एल मोदी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवें दिन शुक्रवार को चांदन सुपर किंग्स और बिरनिया लायंस के बीच खेला गया। बता दें कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट चांदन बाजार के जाने-माने अखिल भारतवर्षीय बरनवाल महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में अपना योगदान दे चुके स्व विष्णु लाल मोदी की स्मृति में खेला जा रहा है। अपने जीवन काल मे छात्र के रूप में भी आजादी की लड़ाई में 1930 में जेल गए तथा शिक्षक की नौकरी करते हुए भी स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अंग्रेजों के खिलाफ देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए 1942 में जेल भी जा चुके थे।उनका जन्म 1912 ई. में चांदन में हुआ था और निधन 2001 में अपने पैतृक आवास में हुआ। आजादी के 25 वीं वर्षगांठ पर सन 1972 ईस्वी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा देश के चुनिंदा स्वतंत्रता सेनानियों को ताम्रपत्र द्वारा सम्मानित किया गया था जिसमें स्वर्गीय मोदी भी शामिल थे। उनकी स्मृति में विगत 2 वर्षों से उनके पुत्र ओमप्रकाश बरनवाल द्वारा सीएसए, चांदन एवम चांदन वासियों के सहयोग से स्वर्गीय बिष्णु लाल मोदी क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है । आज के मैच में चांदन सुपर किंग्स टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुरे बीस ओवरों में मात्र 161 रन ही बना पाए। जवाबी पारी में उतरे बिरनिया लाइन्स के टीम ने 16.5 ओवरों में ही 162 रन बनाकर सात विकेट से जीत हासिल कर लिया। जिसमें नितेश कुमार ने 37 बॉल पर धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाकर नाबाद रहे । बिरनिया पंचायत के हर मैच में गोविंद दास द्वारा मैनऑफ़द मैच का पुरस्कार दिया जाता रहा हैं। आज नितेश कुमार को गोविद दस की तरफ से नंदकिशोर बरनवाल और ओमप्रकाश बरनवाल द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। आज के मैच की निर्णायक की भूमिका में गौरव कुमार एवं और निक्की राय तथा स्कोरर के रूप में नंदन वर्मा,सुप्रभात कुमार और संजय थापा ने योगदान दिया। वहीं कॉमेंट्री रंजन बरनवाल सन्नी,वसीम और हेमंत बेसरा कर रहे थे। खेल मैदान के चारों ओर हजारों खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद थे। शनिवार को पहला मुकाबला सुबह 9 बजे से कोरिया नाइट्राइडर्स वर्सेस डायनामिक XI सिलजोरी एवं दूसरा मुकाबला 12 बजे से किंग इलेवन बिरनिया एवं दक्षिणी बारने के बीच खेला जाएगा। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: कैसर ए हिन्द जमीन पर काबिज 46 लोगों के खिलाफ जारी हुआ नोटिस Posted: 17 Dec 2021 09:16 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कैसर ए हिन्द जमीन के अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध प्रशासन सख्त रुख इख्तियार कर रही है। इस कड़ी में पंजवारा में मौजूद कैसर ए हिंद की जमीन पर काबिज अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया है। शुक्रवार को संबंधित लोगों को चौकीदार द्वारा नोटिस का तमिला कराया गया। अंचल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुल 46 लोगों को सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण अधिनियम की धारा के तहत जारी आदेश के 16 दिसम्बर तक अनुपालन करने का नोटिस दिया गया है ।हालांकि शुक्रवार 17 दिसम्बर को को चौकीदार ने सभी को नोटिस दिया।नोटिस बाँट रहे चौकीदार ने बताया कि उन्हें गुरुवार की शाम अंचल कार्यालय से नोटिस प्राप्त हुआ। बता दें कि पंजवारा मौजा के खाता संख्या 175 खसरा 690 में मौजूद कैसर ए हिंद जमीन की प्रशासन द्वारा बीते दिनों मापी करवाई गयी थी। जिस पर दशकों से अतिक्रमणकारियों के काबिज होने की बात प्रशासन के समक्ष उजागर हुआ। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: पंजवारा थाना से 437 लीटर शराब विनष्टीकरण के लिए बाँकाभेजा गया Posted: 17 Dec 2021 09:17 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शुक्रवार को पंजवारा थाना से 437 लीटर शराब विनष्टीकरण के लिये बॉका भेजा गया। पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गतअवैध शराब तस्करों के विरुद्ध किये गए कार्रवाई में दर्ज विभिन्न कांडों में जप्त किए गए करीब 437 लीटर अवैध शराब जिला मुख्यालय विनष्टीकरण के लिए भेजा गया। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 कांडों में जप्त किए गए कुल 437.45 लीटर देशी एवं विदेशी शराब को विनष्टीकरण हेतु जिला मुख्यालय बांका भेजा गया है। इसमें 408.45 लीटर विदेशी एवं 29 लीटर देशी शराब शामिल है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Rewari News : किसान संगठन द्वारा जिला स्तर पर "किसान सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया Posted: 17 Dec 2021 06:02 AM PST भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला रेवाड़ी के संगठन के द्वारा ऐतिहासिक किसान आंदोलन में किसानों के बहुमूल्य किसान संघर्ष के बाद किसानों की सभी मांगे यथा तीनों काले कृषि कानून सरकार द्वारा वापिस ले लिए जाने,एम एस पी कानून के लिए बनाई कमेटी में किसान सदस्यों को शामिल करने के साथ अन्य मांगो के लिए सरकार से लिखित सहमति बन जाने पर समाप्त हुए किसान आंदोलन में किसानों के दिए ऐतिहासिक सहयोग के लिए रेवाड़ी जिले के किसानों के साथ आज किसान भवन रेवाड़ी में संगठन के द्वारा "किसान सम्मान समारोह"का आयोजन किया जाकर किसानों के सराहनीय योगदान के लिए भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर रेवाड़ी संगठन के पदाधिकारी जिला प्रधान समय सिंह, उप प्रधान ईश्वर सिंह महलावत,महासचिव कुलदीप सिंह बूढ़पुर, जिला महिला प्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना,कोसली हल्का प्रधान सवाचंद नंबरदार,रेवाड़ी हल्का प्रधान चुन्नी लाल, बावल हल्का प्रधान जगदीश गुर्जर, जटूसना हल्का प्रधान भूपेन्द्र सिंह राठी,तरुण कुमार,गुगन सिंह उर्फ राजकुमार,ने समारोह के मुख्य अतिथि यो वरिष्ठ प्रदेश उप- प्रधान सत्यवान नरवाल,सोनीपत जिला प्रधान अशोक लाठवाल, गणोर जिला प्रधान वीरेंद्र पहल का माल्यार्पण कर,पगड़ी पनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियो ने किसानों के इस ऐतिहासिक आंदोलन की जीत को देश के अन्नदाताओं के जीवट और एकजुट संघर्ष को समर्पित करते हुए रेवाड़ी जिले के किसानों के पर्यासो की तारीफ की तथा प्रदेश उप प्रधान सत्यवान नरवाल ने जिला प्रधान समय सिंह एवम उसकी टीम को दक्षिण हरियाणा में एक मजबूत किसान टीम बताते हुए क्रांति की चिंगारी बनाए जाने के लिए आह्वान किया।अशोक लट्ठवाल एवम वीरेंद्र पहल प्रधानों ने रेवाड़ी जिले के किसानों को विश्वास दिलाया कि किसानों को खेती- किसानी के उद्देश्य से किए जाने वाले आंदोलन परदरशन में आवश्यकता होने पर किसी भी तरह के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। अतिथियों ने उपस्थिति समस्त सैकड़ों अन्नदाता किसानो को किसान आंदोलन में किए गए सराहनीय सहयोग के लिए "किसान सम्मान"प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए ऐतिहासिक आंदोलन की जीत की बधाइयां एवम शुभकामनाए दी । अंत में गंगयाचा टोल प्लाजा संघर्ष के अगवा रहे टाईगर जोगिंदर सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथि मेहमानों,एवम किसान अन्नदाताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया । |
| Rewari News : प्रदेश में अधिनियम 134 ए के तहत शिक्षा अधिकार हो रहा विफल : कैलाश चंद एड्वोकेट Posted: 17 Dec 2021 05:52 AM PST
हरियाणा शिक्षा अधिनियम 134 ए के तहत प्रदेश के गरीब परिवारों के बच्चों के प्रदेश के निजी स्कूलों में नियम 134 ए के तहत दाखिले होने का प्रावधान है, जिसके लिए इस वर्ष 2021 के लिए शिक्षा विभाग द्वारा आधा सेशन बीत जाने के बाद अक्टूबर - नवंबर माह में दाखिले के लिए सरकार द्वारा आवेदन मांगे गए जिस पर पूरे प्रदेश से पूरे प्रदेश में 7384 निजी स्कूलों दाखिलों के लिये 66495 आवेदन आए, ओर पूरे प्रदेश में रिक्त सीटे 204154 से भी अधिक थी, जिस पर शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 05-12-2021, को शिक्षा विभाग आवेदन करने वाले बच्चो का स्क्रीन टेस्ट लिया गया था, और जो बच्चे राजकीय स्कूलों में पहले से शिक्षा ग्रहण करते आ रहे थे उन बच्चों का राजकीय स्कूलों के द्वारा पिछली कक्षा में करवाये गए पेपर में प्राप्त अंकों को ही आधार बनाए रखा, व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिये गए टेस्ट में 55% से कम अंक लेने वाले बच्चों को शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही बार कर दिया गया था, शिक्षा विभाग के नियमानुसार 55% से ज्यादा अंक लेने पर ही बच्चों को स्कूल अलॉट किया गया, उसके बाद मेरिट के आधार पर अंक हासिल करने वाले बच्चों को दिनांक 10:12 2021 को स्कूल अलॉट किया जाना था, परंतु बिना किसी सूचना दिए नया नोटिस जारी करते हुए 15-12 -2021 को स्कूल अलॉट करने का फरमान जारी कर दिया, दिनांक 15-12- 2021 को सुबह 9:00 बजे से साय 5:00 बजे तक भी आवेदन करने वाले बच्चों को स्कूल अलॉट नहीं किया गया तो आमजन गरीब लोगों का सब्र का बांध टूट सा गया, काफी लोगों ने कैलाश चंद एडवोकेट से संपर्क किया जिस पर अधिवक्ता द्वारा शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखा पत्र लिखने के मात्र 4 घंटे बाद ही शिक्षा निदेशालय द्वारा बच्चों को स्कूल अलॉट करने की लिस्ट जारी कर दी, जब लिस्ट में अपना नाम लेकर बच्चे अलॉट किये गए स्कूल में दाखिले के लिए गए तो निजी स्कूलों ने दाखिला ना देने की बात कहकर आमजन व बच्चों को वापस भेज दिया, इस समस्या बारे काफी पीड़ितों ने कैलाश एडवोकेट के माध्यम से अपनी शिकायत निदेशालय जिला उपायुक्तों व जिला शिक्षा अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से भिजवाई कैलाश चंद्र एडवोकेट द्वारा प्रदेश के शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, निदेशालय, व प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों, जिला पुलिस अधीक्षकों जिला, शिक्षा अधिकारियों व जिला बाल कल्याण अधिकारियों के ईमेल आईडी पूरे प्रदेश की लिस्ट जारी की,आम जन के लिए काफी कारगर साबित होगी, दिनांक 16:12 2021 को साय 5:30 बजे शिक्षा विभाग द्वारा, नोटिस जारी कर सूचना दी गई कि जो लिस्ट पहले लगाई गई थी वह लिस्ट कैंसिल की जाती है,और दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी 16-12- 2021 को रात 9:00 बजे उपरांत शिक्षा विभाग द्वारा नई लिस्ट जारी की गई. 134-A के दाखिलों की पुरानी लिस्ट कैंसिल करके नई लिस्ट जारी की गई है जो कि पूरे प्रदेश में प्रत्येक जिलों में अलॉट बच्चो की जिले वार संख्या पूरे प्रदेश में :- 41680, है जिले वार सूची ambala:- 1973 bhiwani:-2186 charkhi dadri:- 3266 faridabad:- 2779 fatehabad:- 1382 gurugram:- 1570 Hissar:- 3268 Jhajjar:- 2160 Jind:- 1914 kaithal:- 2299 karnal:- 2760 kurukshetra:- 2274 Mahindergarh:-1206 Nuh:-726 palwal:- 1675 Panchkula:-445 Panipat:- 2067 Rewari:- 2151 Rohtak:- 1797 Sirsha:- 1387 Sonipat:- 2544 Yamunanagar:- 1970 सबसे ज्यादा हिसार 3268 सबसे कम पंचकूला- 445 शिक्षा द्वारा लिस्ट बदलने पर अभिभावक काफी असमंजस की स्थिति में नजर आए,दिनांक 17 -12- 2021 को नई लिस्ट के आधार पर शिक्षा विभाग द्वारा अलाट किए गए स्कूल में बच्चे व अभिभावक अपने दाखिलों के लिए स्कूलों में पहुंचे तो निजी स्कूलों में दाखिले देने के लिए नए नए बहाने बनाए, किसी ने कहा एनुअल चार्ट, स्मार्ट क्लास, व अन्य खर्चा देने होंगे, किसी ने सिर्फ ट्यूशन फीस माफ करने की बात कही, अन्य खर्च जमा करने होंगे, किसी ने कुछ किसी ने कुछ बहाने बनाते हुए दाखिला देने से मना कर कर दिया, निजी स्कूलों की सोच है कि सरकार द्वारा दाखिलों की निर्धारित तारीख 24 दिसंबर 2021 है उस तारीख को निकालकर का मकसद है सोसह रहे हैं बाद में कह देंगे कि हमारे पास दाखिला लेने कोई आया ही नही, जिससे साफ साफ लग रहा है कि निजी स्कूल 134 ए के बच्चों को दाखिला ही नहीं देना चाहते, कैलाश एडवोकेट द्वारा कहा गया कि दाखिला देने से मना करने वाले स्कूलों के खिलाफ शिकायत ईमेल के माध्यम से उच्च अधिकारियों को भेज दे, जिसके लिए कैलाश चंद एड्वोकेट द्वारा आमजन की सहायता हेतु शिकायत का प्रोफॉर्मा बना दिया है और उच्च अधिकारियो की ईमेल आईडी व प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों जिला शिक्षा अधिकारियों ईमेल की ईमेल आई डी, व कैलाश चंद द्वारा खुद की ईमेल मोबाइल नम्बर भी दिए हैं कोई भी पीड़ित आमजन कैलाश चंद एडवोकेट से संपर्क करके प्राप्त कर अपनी शिकायत उच्च अधिकारियों को भेजे सकते हैं और कहा कि किसी भी गरीब बच्चे को दाखिले से वंचित नहीं होने देंगे जिसके लिए आखिरी दम तक संघर्ष करते रहेंगे अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है उनके द्वारा जारी मोबाइल नंबर 98 170 81 972 नंबर पर निशुल्क सहायता ली जा सकती है। |
| Rewari News : विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायक चिरंजीव राव ने विभिन्न मुद्दे उठाये Posted: 17 Dec 2021 05:41 AM PST रेवाडी। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पहले ही दिन रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने विभिन्न मुद्दों को रखा जिसमें सर्वप्रथम ओबीसी वर्ग के आरक्षण में क्रिमीलेयर मात्र 6 लाख वार्षिक आमदनी कर दिया गया है और उसमें भी सब क्लासिफिकेशन किया गया है जबकि केंद्र सरकार द्वारा इसको 6 लाख से बढाकर 8 लाख किया गया है इसलिए प्रदेश सरकार को कम से 8 लाख या फिर इससे ज्यादा करनी चाहिए, प्रदेश सरकार द्वारा माननीय सुर्पीम कोर्ट की भी अवेहलना की जा रही है। श्री राव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट की बहूत पुरानी मांग है अहीरों ने देश सेवा में बहूत योगदान दिया है इसलिए हमारी महान सदन को अहीर रेजिमेंट पास करके केंद्र सरकार के पास भेजना चाहिए ताकि अहीर रेजिमेंट बन सके। वहीं कृषि कानून वापिस लेने वाले आंदोलन के दौरान 700 के करीब किसानों ने अपनी जान गंवाई है, उस सभी को आर्थिक मदद तो सरकार को करनी चाहिए इसके अलावा हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाए ताकि उनका घर चल सके। विधायक चिरंजीव राव ने सदन में कहा कि मेरी विधानसभा के गांव मसानी बराज में शहर का सारा गंदा पानी डाला जा रहा है परिणाम यह है कि भूमि का जल बहूत खराब हो चुका है वहां पर महामारी होने की अंदेशा है। इसलिए इस गंदे पानी को ड्रेन नंबर 8 में जोडा जाए, जब इस पानी को मसानी बराज से जोडा जा रहा था उस समय भी मेरे पिता जी पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी बोला था कि इस गंदे पानी को ड्रेन नंबर 8 में जोडना चाहिए, लेकिन अब यह बहूत जरूरी हो गया है। इसके अलावा राजस्थान से धारूहेडा में आ रहे गंदे पानी की समस्या का समाधान भी अभी तक नही हुआ है जबकि पिछले विधानसभा सत्र में भी मंत्री जी द्वारा बोला गया था कि 3 महीने में समस्या का समाधान करा दीया जाएगा लेकिन अभी तक कुछ भी काम नही हुआ है। चिरंजीव राव ने कहा कि रेवाडी शहर में पीने का पानी एक दिन छोडकर दूसरे दिन आता है जबकि 2017 में स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाख खट्टर जी ने रेवाडी में घोषणा की थी कि दो अतिरिक्त वाटर टैंक रेवाडी में बनाए जाएगें जिसके लिए 16 एकड जमीन चिंहित भी कर ली गई थी लेकिन उस पर भी अभी तक कोई कार्य शुरू नही हो सका है। उन्होंने कहा कि सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा हवा हवाई रहा है क्योंकि अतिथि शिक्षिकाओं को अपने खून से लिखकर प्रदेश के प्रत्येक विधायक को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने मांग करी है कि मुख्यमंत्री ने गत 8 सितंबर को जो वायदा किया था उसको पूरा किया जाए, इससे बडी निंदनीय बात तो हो ही नही सकती। इसलिए मेरी सरकार से अपील है कि अतिथि अध्यापकों की बात जल्द से जल्द मानी जाए। रेवाडी शहर में सरकुलर रोड को वन वे किए जाने पर विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड रहा है। यह कोई स्थाई समाधान नही है इसलिए बस स्टैंड को शहर के बाहर निकाला जाए, जोकि जाम का सबसे बडा कारण है। सरकार द्वारा घोषणा भी की जा चुकी है कि बस स्टैंड को शहर के बाहर निकाला जाएगा, लेकिन आज तक इस पर भी कोई कार्य शुरू नही हो सका है। वहीं नगर निगम गुरूग्राम के सफाई कर्मचारियों का मुद्दा भी विधायक चिरंजीव राव ने उठाते हुए कहा कि जो लोग पिछले 10 साल से नगर निगम गुरूग्राम में लगे हुए थे उनको यदि एकदम से हटा दिया जाएगा तो उनका घर कैसे चलेगा। कर्मचारियों की मांग है कि उनको पक्का किया जाए, मेरी सरकार से अपील है कि कर्मचारियों की इस मांग की तरफ ध्यान दिया जाए। |
| Rewari News : ‘‘आओ इस धरती को स्वर्ग जैसा सुंदर बनायें’’ कार्यक्रम 19 दिसम्बर को होगा : दिनेश कपूर Posted: 17 Dec 2021 05:36 AM PST हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में पर्यायवरण जागरूकता कार्यक्रम ''आओ इस धरती को स्वर्ग जैसा सुंदर बनायें'' का आयोजन 19 दिसम्बर रविवार प्रातः 7.30 बजे पंजाबी धर्मशाला पर किया जा रहा है। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने बताया कि पार्षद राजेंद्र सिंहल मुख्यातिथि की गरिमा बढ़ायंेगे। आर्य समाज रोड के प्रधान जितेंद्र अग्रवाल विशिष्टातिथि रहेंगे। एसएनजेजे झुग्गी झोपडी स्कूल के संचालक नरेंद्र गुगनानी व पंजाबी बिरादरी की महिला प्रधान सुरेखा ढींगडा का विशेष रूप से अभिनंदन किया जायेगा। संस्था के सहसंयोजक परवीन ठाकुर भक्ति गीतों पर नृत्यम का आनंद दिलायेंगे। कार्यक्रम में पर्यायवरण सेवियों को सम्मानित किया जायेगा। माइग्रेन, डिप्रेशन, हृदयरोग, ब्लडप्रेशर, थायराइड, डायबटीज के लिए लाफट्र थेरेपी कराई जायेगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रधान अरूण गुप्ता, किशोरी नंदवानी, उपप्रधान परवीन गुप्ता, महिला प्रधान शशी जुनेजा, संरक्षक कमल मखीजा, शिक्षाविद मधु गुप्ता को जिम्मेदारी सोंपी गई है। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |