ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Panjwara News: नाबालिग के साथ छेड़खानी पीड़िता के पिता ने थाना में दिया आवेदन
- Rewari News : सेवा स्तंब ने वीर शहीद उधम सिंह व माता सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह मनाया
- Rewari News : मंत्री डा. बनवारी लाल ने बावल शहर के मोहल्ला हसनपुरा में सुनी प्रधानमंत्री के "मन की बात"
- Rewari News : चार मुए तो क्या हुआ-जीवित कई हजार अपने बच्चों को वीरता के संस्कार दें
- Rewari News : वोटिंग कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने से फर्जीवाड़ा में होगी कमी : हुकमचन्द यादव
- Pathargama News: बैद्यनाथ देवघर की टीम बनी विजेता
- Rewari News : धावक स्व. सतीश कुमार की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लगाए जाएंगे नि:शुल्क चिकित्सा परामर्शी एवं दवा वितरण कैंप
- Rewari News : जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में पूर्व छात्र एल्युमिनाई मीट का आयोजन हुआ
- Madhura News:- मधुरा गाँव एवम् विभिन्न गाँवों मे मोबाइल वेक्सिनेशन के द्वारा लगाया गया 230 लोगों को कोरोना का टीका
- Rewari News : आंगनवाड़ी वर्कर हैल्पर यूनियन ने विधायक चिरंजीव राव को मांगो का ज्ञापन सौंपा
- Rewari News : टोल फ्री करवाए जाने के लिए गांगायचा जाट गांव में किसान संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
| Panjwara News: नाबालिग के साथ छेड़खानी पीड़िता के पिता ने थाना में दिया आवेदन Posted: 26 Dec 2021 06:03 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना क्षेत्र में रविवार को छेड़खानी का एक मामला सामना आया है। इसको लेकर पीड़िता के पिता ने पंजवारा थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। आवेदन के अनुसार छात्रा हाई स्कूल की छात्रा है एवं पड़ोस में ही रहने वाला लड़का उसे परेशान करता है एवं उसे अपना वश में करना चाहता है। जब इसकी भनक किशोरी के पिता को हुई तो उक्त लड़के ने उसके साथ भी गाली गलौज की। इसको लेकर किशोरी के पिता ने इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष से कार्रवाई की गुहार लगाई। वही मामले को लेकर थानाअध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि उन्हें इससे संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ है जिसके आलोक में कार्रवाई की जा रही है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Rewari News : सेवा स्तंब ने वीर शहीद उधम सिंह व माता सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह मनाया Posted: 26 Dec 2021 05:26 AM PST धम्मभूमि श्रेष्ठ जीवन के लिए एक आंदोलन के मार्गदर्शन में सेवा स्तंब की जिला इकाई ने सहयोगी संगठनों के द्वारा अंबेडकर लाइब्रेरी में शहीद उधम सिंह जयंती व माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न संगठन-सेवा सतम्ब, हजरस, फैडरेशन, दलित कष्ट निवारण समिति, गुरु रविदास विश्व महापीठ आदि संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शहीद उधम सिंह व माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हैंडबाल की नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट बहन अनुराधा गादला को सम्मानित किया गया, जिसमें हजरस व सेवा स्तंब की मुख्य भूमिका रही, साथ ही उपस्थित पार्षदगणों व उपस्थित जनों के सहयोग से अनुराधा गादला को ₹21000/- (इक्कीस हजार ) की नगद सम्मान राशि भेंट की गई ।इसके अलावा एक समृति चिन्ह व शाल भेंट करके सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथिगणों को एक समृति चिन्ह भेंट किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षदगण कमेटी के वाइस चेयरमैन श्याम चुघ, सज्जन सिंह पहलवान, प्रवीण चौधरी, प्रिंसिपल राजकुमार जलवा, सुखराम जी, सेवा स्तंब के प्रधान भगत सिंह सांभरिया, महासचिव आरपी सिंह दहिया, एडवोकेट आनंद कुमार, मोनिका मेहरा ,लक्ष्मीबाई लिसाना, रजनी, रेशम सांभरिया, गजराज सिंह बूढ़पुर, बाबूलाल आजाद, चित्र कुमार सभरवाल, सूबे सिंह रेवाड़िया, अजीत सिंह, रघुनाथ विश्व, महेशदत्त, रमेश अहरोदिया, होशियार सिंह बिहागरा, रिटायर्ड डीएसपी लाल प्रोफेसर राजबीर, नरेंद्र मेहरा, श्योकरण मेहरा, मनोज ढोकी, ओमप्रकाश ढालियावास, राजेन्द्र ढोकवाल, दीपेश, देवेंद्र, मा. किशोरीलाल, प्रह्लाद सिंह, सतबीर गोठवाल, रविंदर प्रकाश, सुरेन्द्र चहल आदि के अलावा कई लोग उपस्थित रहे। |
| Posted: 26 Dec 2021 05:17 AM PST रेवाड़ी, 26 दिसंबर : सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सदैव युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए प्रेरणा देता है। सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने रविवार को बावल शहर के मोहल्ला हसनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए यह बात कही। उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका लोगों को पूरा लाभ उठाना चाहिए। सहकारिता मंत्री ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया योजना ने युवाओं के हौसलों को नई उड़ान दी है जिसके तहत अनेक युवाओं को स्वरोजगार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम में हरियाणा अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध करा रही है ताकि वह स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसी उद्देश्य को लेकर स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया व स्किल इंडिया जैसे कार्यक्रम आरंभ किए है। युवाओं को खुले मन से अपने कौशल में निखार लाना चाहिए जिसके लिए सरकार ने अनेक कौशल विकास प्रशिक्षण आरंभ किए है। डा. बनवारी लाल ने कहा कि आयुषमान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हुई है, इसके तहत अनेक गरीब लोगों का असाध्य रोगों का ईलाज किया गया है और उनको नया जीवन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। इसी को लेकर सरकार ने इलाज नहीं करा पाने वाले गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए गए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वïान करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि आमजन को इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का नया वैरिएंट बहुत ज्यादा खतरनाक है और यह बहुत ही तेजी से फैलता है। हमें इस वायरस से सावधान रहते हुए कोविड-19 के तमाम उपायों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर व कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को लेकर प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह सजग है। उन्होंने आमजन को भी नए वेरिएंट से सावधान रहने का आह्वïान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के नियमों की सख्ती से पालना करनी होगी। उन्होंने लोगों से कोरोना रोधी दोनों डोज लगवाने का आह्वïान भी किया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष अमरीत सिंह, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, वीरेन्द्र, पुष्प, प्रमोद, प्रीतम, जयवीर योगी, बिट्टïू सहित अन्य कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे। |
| Rewari News : चार मुए तो क्या हुआ-जीवित कई हजार अपने बच्चों को वीरता के संस्कार दें Posted: 26 Dec 2021 05:14 AM PST हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में बच्चों के संस्कार निर्माण का कार्यक्रम ''बच्चे मन के सच्चे-सारे जग की आंख के तारे'' का आयोजन पंजाबी धर्मशाला पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पार्षद एवं भाड़ावास रोड़ ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान धीरज शर्मा, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरूद्ध यादव, पंजाबी बिरादरी के प्रधान प्रेमनाथ गेरा, संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि दिसम्बर की कडकती सर्दी में दशमेश पिता गुरू गोविंद सिंह जी के चार साहबजदे अजीत सिंह, जुआर सिंह, जोशवर सिंह, फतेह सिंह की शहादत को हम सभी नमन करते है। 21 दिसम्बर से 27 दिसम्बर के अंतराल को चार साहबाजादों के बलिदान दिवस के रूप में पूरी दुनिया में बड़ी श्रद्धा से नमन किया जाता है। मात्र 13 वर्ष और 17 वर्ष की आयु में दो बड़े साहबजादों ने बड़ी संख्या में मुगलों का सिर काटते हुये धर्म के लिये कुर्बान हो गये। छोटे साहबजादे अजीत सिंह ओर जुआर सिंह को धर्म न बदलने के कारण जिंदा दीवारों में चुनवा दिया। आज हम सभी उनकी शहादत को नमन करते है। समाजसेवी आदर्श राजपाल, शिक्षाविद महेंद्र कथुरिया, संस्था के प्रधान अरूण गुप्ता ने कहा कि आज हम अपने घरों में इन वीर बालकों के बारे में बताये, अपने सनातन धर्म की महान त्याग और संयम की गाथायेंसुने-सुनाये ंतो स्वभाविक हमारी नई पीढी तेजस्वी व देशभक्त बनेगी। संस्था की संरक्षक कमल मखीजा ने भजन ''रातां लंबियां ते रस्ता पहाड़ दा, टुरे जान्दे गुर्रा दे लाल ने'' सुना कर सभी को भावविभोर कर दिया। राष्ट्रपति सम्मान से पुरस्कृत सुनीता रहेजा, शिक्षाविद बलबीर अग्रवाल, भाजपा नेत्री मीनू गुलाटी का विशेषरूप से सम्मान किया गया। बजाजा बाजार एसोसिएशन के प्रधान दीपेश भार्गव के सुपुत्र संगम भार्गव के जन्मदिवस पर सभी ने शुभकामनायें दी। नन्हे बच्चे जूही, पूर्वांशी, ओजस्वी, सौरभ, युवराज, आकांक्षा, सुरभि ने सुंदर नाटिका प्रस्तुत कर सभी को रोमांचित कर दिया। आये हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यतः पुरूषोतम नंदवानी, राजेंद्र गेरा, सेानिया कपूर, प्रीति, कपिल कपूर, प्रकाश मेहता, संतोष भाटिया, हेमराज, कैप्टन संजय यादव, सोनम, सतपाल, मनीष, लक्ष्मी नारायण, मीनाक्षी, बाला सोनी, कृष्णा, डा. आरके जांगडा, आशा तनेजा, शिक्षाविद मधु गुप्ता, देवेन्द्र, डा. उमारानी, इंद्रा रानी, राहुल, कैलाश, अमित, अश्विनी, हरिओम गुप्ता, सुर्दशन मेंहदीरता व साथियों ने सहयोग किया। |
| Rewari News : वोटिंग कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने से फर्जीवाड़ा में होगी कमी : हुकमचन्द यादव Posted: 26 Dec 2021 05:05 AM PST कोसली, 26 दिसम्बर : वोटिंग कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने से वोट में फर्जीवाड़ा होने में काफी कमी होगी। उक्त विचार भाजपा रेवाड़ी जिला अध्यक्ष मा0 हुकमचन्द यादव ने कोसली में आयोजित स्वागत समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होने बताया कि सरकार का यह एक सराहनीय कदम है। ऐसा करने से पहले कुछ लोगों द्वारा जो वोट बनवाने के लिए फर्जीवाड़ा किया जाता था उस पर अब पूरी तरह से लगाम लगेगी। वहीं उन्होने महिलाओं की शादी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष करने के लिए सरकार द्वारा बिल पास करवाने के प्रयास की भी सराहना की। उन्होने कहा कि महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से 21 वर्ष किया जाना अति आवश्यक था ताकि शादी से पूर्व वह अपनी पढाई पूरी कर सके साथ ही वह अपने आपको शारीरिक व मानसिक रूप से भी तैयार कर सके। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल प्राधिकरण सदस्य व सीएम विंडो एमीनेंट पर्सन रमेश शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई गई सीएम विंडो योजना लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। उन्होने बताया कि सीएम विंडो पर लोगों की समस्या को जल्द से जल्द निपटाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के आयोजक आयोजक विरेंद्र सिंह द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस अवसर पर हेडमास्टर सजन सिंह, पूर्व चैयरमेन विजय सिंह आजाद, तेजपाल यादव, राज सिंह आर्य, मण्डल उपाध्यक्ष संजय कुमार, लीलाराम आर्य, नरेंद्र पीटीआई, मा0 लखन, चतर सिंह, शीला देवी, सुबेदार संतलाल, अशोक कुमार, अजय चिंकी, उदयभान, रोशनलाल, रविन्द्र कुमार, नरेंद्र कुमार, परविन्द्र, अजीत कुमार, राजीव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। |
| Pathargama News: बैद्यनाथ देवघर की टीम बनी विजेता Posted: 26 Dec 2021 05:03 AM PST ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- 26 दिसंबर रविवार को देर संध्या राँगाटांड के हरियाली मैदान में 23 वा दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता धूमधाम से संपन्न हो गया lमैच में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था l मैच में प्रवेश शुल्क ₹5001 रखा गया था l फाइनल मैच में बैजनाथ धाम देवघर की टीम ने एक गोल से J. M. S उपरबांध सुंदरपहाड़ी की टीम को हराया l प्रथम पुरस्कार बैजनाथ धाम देवघर टीम को पूर्व जिला परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार महतो के हाथों 50,001 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया वही रनर टीम j. M. S उपरबांध की टीम को पिपरा पंचायत के मुखिया भानु प्रसाद महतो के द्वारा 40001 की नगद राशि दी गई ,तृतीय पुरस्कार H. F. C महागामा की टीम को भावी जिला परिषद प्रत्याशी अमित कुमार भगत के द्वारा 10001 की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया एवं चतुर्थ पुरस्कार P. S. S पथरगामा की टीम को पूर्व मुखिया भागवत प्रसाद महतो के द्वारा ₹10001 नगद देकर पुरस्कृत किया गया l मंच संचालन जहूर अंसारी ने किया lमौके पर अध्यक्ष धनंजय कुमार महतो, उपाध्यक्ष उमाशंकर महतो ,सचिव कांति प्रसाद महतो, उप सचिव कमल किशोर महतो, कोषाध्यक्ष भागवत प्रसाद महतो, सदस्य अरविंद कुमार महतो, प्रीतम कुमार महतो, धनीराम महतो आदि मौजूद थे l अमन राज:- |
| Posted: 26 Dec 2021 05:00 AM PST रेवाड़ी । दौड़ प्रतियोगिताओं में बिजली के करंट की भांति दौड़कर जिला रेवाड़ी के मिल्खा सिंह के तौर पर मशहूर हुए स्वर्गीय सतीश कुमार को श्रद्धांजलि देने गांव खालेटा में उनके आवास पर अनेक आम व गणमान्य लोग पहुंचे । ब्रेन में ब्लिडिंग को लेकर विगत करीब एक वर्ष से एसएमएस जयपुर तथा एम्स नई दिल्ली के चिकित्सकों की परामर्शी देखरेख में उपचाराधीन श्री कुमार का बीते बृहस्पतिवार को अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था । उनके निधन का समाचार पाकर जाने-माने राष्ट्रीय प्रगतिशील उद्यमी राकेश वशिष्ठ, जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी के पूर्व अध्यक्ष एवं कानूनविद सुधीर यादव एडवोकेट, भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक एलएम गौड़, राष्ट्रीय वित्त सलाहकार रघुनंदन अग्रवाल, भारतीय जीवन बीमा निगम चेयरमैन क्लब विजेता अशोक कुमार, केएलपी कॉलेज रेवाड़ी एलुमनाई एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य कौशल गुप्ता, राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की रेवाड़ी इकाई के प्रधान पतराम तंवर, शिक्षाविद एवं हेडमास्टर राजरूप बेनीवाल, मुकेश जांगड़ा, संस्कृत-संस्कृति विशेषज्ञ राकेश यादव, युवा कवि प्रेमपाल सिंह अनपढ़, हिन्दू-मुस्लिम एकता अभियान के मुख्य सचिव असलम खान , जिला महेन्द्रगढ़ सामाजिक मिशन के विख्यात समाजसेवी श्योराम शर्मा, रण सिंह भगड़ाना, 'उपमण्डल कोसली को जिला बनाओ अभियान समिति' के प्रधान संयोजक रमेश सुधराना, खालेटा ग्राम सुधार समिति के महासचिव सुनील यादव , प्रदेशस्तरीय 'संस्कार बचाओ कार्यक्रम' के प्रणेता महेश शास्त्री , राष्ट्रीय भाषा हिंदी विशेषज्ञा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ , श्रीमती निर्मला यादव , प्रिंसिपल सहीराम यादव , प्रो. आनन्द कुमार , समाजसेवी कैलाश शर्मा , ओपी यादव , मामन सिंह , बैंकर बिल्लू यादव , विक्रम सिंह नंबरदार , पूर्व सरपंच शमशेर सिंह यादव , सेवानिवृत्त हैडमास्टर लालचंद जांगिड़ , समाजसेवी किशोरी लाल सहित बड़ी संख्या में खालेटा , आसपास एवं दूरदराज से अनेक आम व गणमान्य लोगों ने पहुंचकर शोकपीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया । इस अवसर पर लोगों ने कहा कि धावक सतीश कुमार ने 100 व 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताओं में बिजली के करंट की भांति तेज दौड़कर हरियाणा का नाम देश -प्रदेश में बखूबी रोशन किया । वह एक अच्छे इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री के तौर पर भी इलाके में लंबे समय तक याद किए जाएंगे । जरूरतमंद व गरीब लोगों की मदद, सेवा और धार्मिक प्रवृत्ति उनमें कूट-कूटकर भरी हुई थी । राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि उनके बड़े भाई स्वर्गीय सतीश कुमार की सेवा परम्मरा को आगे बढ़ाने के क्रम में जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नि:शुल्क विशाल चिकित्सा परामर्शी एवं दवा वितरण कैंप जिलेभर के अनेक स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे । स्व. श्री कुमार के पिता एवं जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी के वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र एडवोकेट ने कहा कि वह अपने बेटे की याद में जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करते रहेंगे । गांव में अंतिम शोक बैठक 31 दिसंबर को होगी । |
| Rewari News : जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में पूर्व छात्र एल्युमिनाई मीट का आयोजन हुआ Posted: 26 Dec 2021 04:53 AM PST रेवाड़ी 26 दिसंबर : जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में रविवार को पूर्व छात्र एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम पटौदी प्रदीप कुमार, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक-प्रशासन अमन कुमार, ले. कमांडर नरेश कुमार, परमवीर राव, रेणुका राव, विशाल कुमार, देवानंद यादव, नीतिन भौरिया, लक्ष्मण श्योराण, प्रदीप जैलपुरिया, अरूण यादव सहित अनेक पूर्व छात्रों ने शिरकत की। एल्युमिनाई मीट का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। वहीं विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में मेहनत व ईमानदारी को सदैव अपने साथ रखें। ईमानदारी के कारण जीवन में कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन ईमानदारी के रास्ते पर चलने से हमें जो शक्ति मिलती है वह हमें बाधाओं से पार पाने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि हम कहीं भी रहें कुछ भी बन जाएं देश सेवा हमारा ध्येय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश सेवा सीमा पर रहकर ही नहीं बल्कि किसी भी क्षेत्र में की जा सकती है। आप जिस भी क्षेत्र में जाएं उसमें अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महारथ हासिल करें। नव उदय को प्रोत्साहित करता है जेएनवी विद्यालय : संयुक्त निदेशक जवाहर नवोदय विद्यालय से पूर्व छात्र रहे सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक-प्रशासन अमन कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें तो वह लक्ष्य अवश्य ही प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि आप जो भी करों उसे मन लगाकर पूरे जोश के साथ करो। संयुक्त निदेशक ने कहा कि मैं भी आप के बीच से ही निकला हुआ हूं। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय नव उदय को प्रोत्साहित करना है। यहां से पढ़े-लिखे विद्यार्थी समाज नई दिशा दे रहे हैं। नवोदय विद्यालय अपने नाम के अनुरूप समाज में नव उदय को प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे यहां आकर जो खुशी हुई है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मैं जेएनवी की वजह से ही आज इस मुकाम पर हूं। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अमन कुमार ने हिसार से आए पूर्व छात्र लक्ष्मण श्योराण के नववर्ष कलैंडर का विमोचन भी किया। विद्यार्थी शिक्षा के महत्व को समझकर जीवन में करें आत्मसात : एसडीएम एसडीएम पटौदी प्रदीप कुमार ने कहा कि शिक्षा विकास की धुरी है। शिक्षा के बिना मनुष्य जीवन पशु तुल्य है। इसलिए आपको चाहिए कि वे कैसी भी परिस्थिति हो अपनी पढ़ाई को ना छोड़ें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने गुरूजनों व शिक्षकों का पूरा मान-सम्मान करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा को मानव अधिकार का अभिन्न अंग माना गया है। विद्यार्थी शिक्षा के महत्व को समझकर उसे आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के बिना कुछ भी नहीं है। आपको यह प्रण लेना चाहिए कि आप पढ़-लिखकर देश के अच्छ नागरिक बनेंगे और देश की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का पूरा मान सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप कामयाब होकर इस विद्यालय में आएंगे तो इस विद्यालय के विद्यार्थी आपसे भी प्रेरणा लेंगे। पूर्व छात्रों ने जेएनवी विद्यालय के छात्रों के लिए एलईडी तथा विद्यालय के प्रचार्य सहित शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। समारोह में प्रदीप जैलपुरिया व नितिन भौरिया ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब मनोरंजन किया और वाहवाही व तालियां बटौरीं। प्रदीप जैलपुरिया ने विभिन्न फिल्मी कलाकारों की मिमिक्री भी की। इस मौके पर जेएनवी छात्र के प्राचार्य सुरेन्द्र कमार, उप-प्राचार्य पूनम पस्सी, एल्ुमीनी इंचार्ज तााराचंद सैनी, एसोसिएशन अध्यक्ष नितेश यादव, सचिव अजय यादव, गिरधारी लाल, जेपी शर्मा, अनुप, मनोज कुमार सहित जेएनवी के अनेक पूर्व छात्र व वर्तमान छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहे। |
| Posted: 26 Dec 2021 04:41 AM PST ग्राम समाचार, मधुरा:- मेहरमा प्रखंड के मधुरा पंचायत मे एवम् विभिन्न गाँवों में जा-जा कर मोबाइल वेक्सिनेशन के द्वारा 230 लोगों को लगाया गया कोरोना बचाव हेतु टीका! जानकारी के मुताबिक् बताया जाता हैं कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम गठित कर घर- घर जा कर छुटे हुए लोगों को मोबाइल वेक्सिनेशन के द्वारा कोरोना का टीका लगाया जा रहा है! जैसे मे अमोर्, नीमा, डोय, साहिचक, गजन्डा, अमडीहा, दहलाय, तेतरिया गाँवों मे घर- घर जा कर कोरोना का टीका लगाया गया! झारखंड सरकार एवम् स्वास्थ विभाग की ये पहलू बहुत तेजी से एवम् काफी फायेदेमंद साबित होते नज़र आ रहा है! मधुरा से अजय आर्यन की रिपोर्ट:----- |
| Rewari News : आंगनवाड़ी वर्कर हैल्पर यूनियन ने विधायक चिरंजीव राव को मांगो का ज्ञापन सौंपा Posted: 26 Dec 2021 04:16 AM PST अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने रेवाडी विधायक चिरंजीव राव को उनके निवास स्थान मॉडल टाउन पहंचकर ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगे रखी। चिरंजीव राव ने आश्वासन दिया कि आपकी मांगों को रोड से लेकर विधानसभा तक उठाया जाएगा, मैं और कांग्रेस पार्टी आपके साथ हंै। पत्रकारों से बात करते हुए विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों को लागू करने की बजाय प्ले वे स्कूल व डायरेक्ट कैश ट्रांसफर के नाम पर आंगनबाड़ी केंद्रों को एनजीओ के हवाले करना चाहती है। मुख्यमंत्री ने 2018 में लंबी हड़ताल के बाद मांगों को मान लिया था और लागू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी एक मांग तक पूरी नहीं हुई। राव ने बताया कि इनकी प्रमुख मांगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, न्यूनतम वेतन 24 हजार व 16 हजार रुपये दिया जाए, 2018 में की गई घोषणाओं को सरकार जल्द लागू करें, बिना संसाधन दिए वर्कर व हेल्पर से ऑनलाइन कार्य न करवाया जाए, सेवानिवृत्ति के अवसर पर कार्यकर्ता को पांच लाख और सहायिका को तीन लाख रुपये सम्मान के रूप में दिए जाएं। इसके अलावा अन्य भी कुछ मांगे हैं जोकि जायज भी हैं। इसलिए मेरी सरकार से मांग है कि आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की जायज मांगों को सरकार द्वारा जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। चिरंजीव राव ने कहा कि मौजूदा सरकार में हर कोई परेशान है। किसान, जवान, कर्मचारी, युवा, व्यापारी इत्यादि सभी को अपना हक लेने के लिए कभी धरना तो कभी आंदोलन करना पडता है। इस सरकार से हर कोई तंग आ चुका है। |
| Rewari News : टोल फ्री करवाए जाने के लिए गांगायचा जाट गांव में किसान संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक हुई Posted: 26 Dec 2021 04:05 AM PST रेवाड़ी जिले के किसान संगठनों एवम किसानों की भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह एवम गंगायाचा टोल प्लाजा संघर्ष कमेटी के संयोजक टाईगर जोगिंदर सिंह के संयुक्त नेतृत्व मे विभिन्न किसान संगठनों के किसानों की गंगायचा ऑफिस में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिसमे निर्णय लिया गया कि हरियाणा प्रदेश सरकार एवम रेवाड़ी जिला प्रशासन गंगायचा टोल के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों के किसानों ,किसान संगठन सदस्यों एवम किसान संगठन पदाधिकारियों के वाहनों का पास बनाकर उनके वाहनों को टोल फ्री करने की स्थायी सुविधा प्रदान करे ताकि स्थानीय गांवों के किसानों को इस टोल के किसी भी अतिरिक्त कर भार को वहन ना करना पड़े। बैठक में संयुक्त बयान जारी कर यह निर्णय लिया गया कि यदि प्रदेश सरकार रेवाड़ी प्रशासन और गंगयचा टोल पलाजा के अधिकारी 01 जनवरी 2022 तक प्रदेश स्थित अन्य टोल प्लाजा पर किसानों को दी जा रही इस सुविधा का लाभ यहां के किसानों को देने के आदेश जारी नहीं करती है तो जिले के समस्त किसान संगठन 02 जनवरी से गंगायचा टोल प्लाजा पर किसानों का आंदोलन आरंभ कर दिया जाएगा ,जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन एवम टोल प्लाजा प्रशासन की होगी । आज की इस बैठक में जिला प्रधान समय सिंह, टाईगर जोगिंदर सिंह, आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला उप प्रधान ईश्वर महलावात, जिला महासचिव कुलदीप सिंह बूढ़पुर, हल्का प्रधान सावाचंद्द नंबरदार रोझुवास, भूपेन्द्र सिंह राठी नयागाव, चेयरमैन महावीर सिंह रोहदाई, कमल अहीर पल्हावास आदि किसान संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे । |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |