ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 30, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Simaanpur News:- सिमानपुर स्टेडियम में हुआ फाइनल क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन! बेलबड्डा की टीम ने की ट्राफी पर कब्जा!

Posted: 29 Dec 2021 11:34 AM PST

 

ग्राम समाचार, सिमानपुर:- मेहरमा प्रखण्ड के सीमानपुर स्टेडियम मे हुआ क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि आठ दिवसीय क्रिकेट टुर्नामेंट में  कुल 16 टीमों ने भाग लिया था! जिसमें ये दोनों टीमों ने अलग- अलग टीमों को हरा कर फाइनल में अपना- अपना सीट पक्की कर ली! जिसमें फाइनल मैच बेलबड्डा Vs सिमानपुर के बीच खेला गया! एवम् बेलबड्डा टीमों ने सिमानपुर टीम को तीन विकेट से हरा कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा,(गोड्डा) ग्राम समाचार

Dhora News:- ढोढा एवम् विभिन्न गाँवों में मोबाइल वेक्सिनेशन टीम के द्वारा लगाया गया कुल 260 लोगों को कोरोना का टीका!

Posted: 29 Dec 2021 10:45 AM PST

 

ग्राम समाचार, ढोढा:- मेहरमा प्रखण्ड के ढोढा गाँव सहित अलग- अलग गाँवों में जा- जा कर मोबाइल वेक्सिनेशन की टीम ने लगाया गया कुल 260 लोगों को कोरोना का टीका! प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि झारखंड सरकार का ये मोबाइल वेक्सिनेशन का नियम निरन्तर चलाये जा रहे है! इसी दौरान ढोढा गाँव एवम् विभिन्न गाँवों में जा- जा कर मेहरमा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मोबाइल वेक्सिनेशन  के जरिये टोटल 260 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका! इसी दौरान मेहरमा के B.T.P पटेल राम ने बताया कि जहाँ से सूचना मिलती है वहाँ तुरंत मेहरमा स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेज दिया जाता है! ताकि इस कोरोना का तीसरी लहर को कम कर सके! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार

Rewari News : किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत पर निमोठ गांव में जश्न मनाया

Posted: 29 Dec 2021 07:29 AM PST



रेवाड़ी 29 दिसंबर । आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की नीमोठ इकाई ने संगठन के गांव सचिव राजबीर सिंह के नेतृत्व में किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत पर संगठन के राष्टीय अध्यक्ष कॉमरेड सत्यवान, कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, राज्य प्रधान कॉमरेड अनूप सिंह मातैनहैल,राज्य सचिव जयकरन मांडोठी शारदा किसान नेत्री का किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत पर ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया और  जीत का जश्न मनाया गया। गौरतलब यह है की निमौठ गांव के किसान मजदूरों ने किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। कॉमरेड सत्यवान ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन को आपने हर तरह से शक्ति दी गांव की महिलाओ ने हिस्सा लिया।गांव के यूवाओ ने मोटरसाइकिल रैली में हिस्सा लिया। शाजापुर बॉर्डर पर खाद्य सामग्री घर घर से इक्ट्ठा कर पहुचाई । कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने कहा की 01 मई 1983 में शहीद भगत सिंह की बहन बीबी अमरकोर  को निमोठ में बुलाया गया और बीबी अमरकोर ने यूवाओ से अपील की थी की शहीद भगत सिंह के स्वप्न को साकार करे। 

Pages