ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 31, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: श्याम बाजार समीप उत्पाद विभाग ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, शराब सहित ऑटो जप्त

Posted: 31 Dec 2021 02:47 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित श्याम बाजार के समीप पिपेश्वर नाथ मंदिर मोड़ के पास एक ऑटो में शराब ले जा रहे शराब तस्कर को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि, शराब की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद छापेमारी की गई। वाहन चेकिंग के दौरान एक ऑटो को रोका गया। जांच करने पर पाया गया कि ऑटो 

के बीच वाले सीट के नीचे फुट स्टैंड में शराब छुपाकर ले जाया जा रहा था। जिसे जप्त कर लिया गया। साथ ही ऑटो चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक शराब तस्कर की पहचान नहीं हो पाई थी और कितनी मात्रा में शराब बरामद हुई है। इसकी भी ठीक-ठाक पुष्टि नहीं हो पाई है। छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग के अधिकारी विष्णु प्रिया ने किया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: कोरोना का टीका लगाओ इनाम पाओ के तहत 9 भाग्यशाली को उपहार वितरण, अब फ्रंटलाइन वर्करों को लगेगा बूस्टर डोज

Posted: 30 Dec 2021 11:07 PM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। एनजीओ के तहत केयर इंडिया के सौजन्य से 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक संचालित कोरोना का दूसरा टीका लगाओ इनाम पाओ के आलोक में पांचवा सप्ताह के आज चौथे सप्ताह गुरुवार 29 दिसंबर को रेफरल अस्पताल बौंसी परिसर में कोरोना वैक्सीन का दुसरा टीका लेने वाले 9 भाग्यशाली विजेता लाभुकों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० संजीव कुमार, एम ओ डॉक्टर सरफराज, बीएचएम मनोज कुमार बीएम केयर इंडिया के विवेक कुमार, अंकित कुमार आलोक अक्षय, निरंजन कुमार आदि स्वास्थ्य  कर्मी के संयुक्त उपस्थिति में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें मेगा ड्रा के तहत प्रथम विजेता प्रखंड क्षेत्र के अरकट्टा गांव निवासी बरकती बेगम  को थ्री वर्णर का गैस चूल्हा देकर सम्मानित किया। तदोपरांत द्वितीय पुरस्कार विजेता हाशिम 


अंसारी तारापुर, 3.राधा कृष्ण रामाणी बौंसी, 4. संजय कुमार बौंसी, 5.बीबी सोनी खातून बंसीपुर, 6.मोहम्मद सरफराज आलम बाराहाट,7. बीवी कासरीन तारापुर, 8.मोहम्मद रजाउल अंसारी बरमनियां,9. मुस्तारी खातून बेना मोहनपुर को एक लीटर का वाटर थर्मस देकर सम्मानित किया गया।आशय की जानकारी देते हुए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक  संजय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार जिलाधिकारी सहर्ष भगत के निर्देश पर कोरोना वैक्सीन का दुसरा टीका लगवाने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है।‌ बताया की राज्य सरकार के निर्देश पर चलाएं जा रहे कोरोना वेक्सिनेशन में नए साल के मौके पर तीन जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों को वेक्सिनेशन किया जाना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड के सभी विद्यालय के शिक्षकों के साथ समन्वय बैठक कर 15 वर्ष 18 वर्ष के सभी बच्चों को तिथि वार वैक्सीनेशन किया जाएगा। साथ ही साथ 10 जनवरी 2022 से क्षेत्र की सभी फ्रंटलाइन वर्कर पुलिस प्रशासन डॉक्टर एएनएम आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी सेविका आदि लोगों को कोरोना का तीसरा डोज में बूस्टर की टीका लगाई जाएगी।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Simaanpur News:- सिमानपुर- दिग्घी जाने वाली सड़क हुई जर्जर, राहगीरों ने इस जर्जर सड़क को दुरुस्त करने की माँग!

Posted: 30 Dec 2021 09:07 PM PST

 





ग्राम समाचार, सिमानपुर:- मेहरमा प्रखण्ड के सिमानपुर-  दिग्घी  जाने वाली सड़क हुई मौत को दावत देने वाली सड़क! प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया गया कि इस सड़क से आने- जाने वाले राहगीरों को करनी पड़ती हैं इस  परेशानी का सामना! एवम् बाइक सवार वाले ने बताया कि इस सड़क से आने- जाने वाले यात्रियों को पीछे बैठे यात्री को मजबुर होकर उतार कर कुछ मिनट के लिए पैदल जाना पड़ता है वहीँ बाइक चालक भी अपनी बाइक से उतर कर पैदल का यात्रा करना पड़ता है! वहीँ यात्रियो ने प्रखण्ड प्रभारी से अपील भी किया गया की जल्द से जल्द इस सड़क को सुधार किया जाये! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार

katoriya News: कटोरिया से प्रखंड प्रमुख युवा बबलू मंडल चुने गए

Posted: 30 Dec 2021 07:38 PM PST

 ग्राम समाचार,कटोरिया/बांका: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कटोरिया प्रखंड के नवनिर्वाचित 23 पंचायत समिति सदस्य में पूर्व प्रमुख प्रमोद मंडल खेमे के भोरसार भेलवा पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत समिति युवा नेता बबलू मंडल को प्रखंड प्रमुख बनाया गया।  प्रखंड प्रमुख बबलू मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महिला पंचायत समिति सदस्य किरण देवी पति मनोज मंडल को 3 मतों से पराजित कर प्रखंड प्रमुख का कब्जा जमाने में सफलता हासिल किया। मतदान में पूर्व प्रमुख प्रमोद मंडल खेमा के बबलू मंडल को 13 मत प्राप्त हुए वही इनके प्रतिद्वंदी किरण देवी को 10 मत प्राप्त हुआ।



बबलू मंडल को प्रखंड प्रमुख चुने जाने के खुशी में प्रखंड प्रमुख बबलू मंडल कठोन पंचायत के मुखिया वासुदेव पंडित के साथ दर्जनों पंचायत समिति सदस्य कटोरिया पंचायत के पूर्व मुखिया समाजसेवी प्रदीप गुप्ता के आवास पर जीत की खुशी मनाया और एक दूसरे को माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही साथ पूर्व मुखिया प्रदीप गुप्ता ने नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख बबलू मंडल को मिठाई खिला कर स्वागत किया। ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम के बाद पंचायत प्रतिनिधियों की शपथ ग्रहण की दौर चली जिसमें जिला परिषद चेयरमैन से लेकर प्रखंड प्रमुख बनाने को लेकर कई दिग्गज राजनेता ने अपने अपने अस्तर से मन मुताबिक उम्मीदवार को उतारा गया था जिसका परिणाम आज देखने को मिला की कोई किसी से कम नहीं। यहां तक की विधायक से लेकर एमपी तक ने अंत परिणाम तक दबदबा बनाए रखा। कटोरिया के बाद 31 दिसंबर को चांदन प्रखंड प्रमुख का नंबर आ चुका है। यहां प्रखंड प्रमुख के दो दावेदार मैदान पर उतरे हुए हैं पहले तीन थे जो बाद में दो ही मैदान पर प्रखंड प्रमुख का अपना-अपना दावा पेश कर रहे हैं। ज्ञात हो कि चांदन के पूर्व प्रमुख रवीश कुमार एवं इनके ही मां उषा देवी चांदन दक्षिणी एवं उत्तरी क्षेत्र दोबारा पंचायत समिति सदस्य से निर्वाचित हुए हैं। जिसे लेकर पंचायत समिति सदस्य रवीश कुमार प्रखंड प्रमुख की दावेदार है। जिसका परिणाम 31 दिसंबर को सामने आएगी


संवाददाता-उमाकांत साह।

Debanchak News:- देबनचक एवम् सिलाक गाँव के बीच मुख्य मार्ग पर बना जानलेवा गड्ढ़ा!

Posted: 30 Dec 2021 10:38 AM PST

 

ग्राम समाचार, देवनचक:- मेहरमा प्रखण्ड के देवनचक - सीलाक मुख्य मार्ग पर बना मौत का गड्डा! स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि ये गड्डा बहुत दिनों से बना हुआ है! वहीँ दिन में तो राहगीरों को दिख जाता है ये गड्डा, लेकिन रात के टाइम में राहगीरों को मौत को दावत देने से कम नहीं है! एवम् इस मार्ग से आने- जाने वाले राहगीरों को बहुत मुश्किल् का सामना करना पड़ता है! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार

Meharma News:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा में किया गया निशक्त स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन!

Posted: 30 Dec 2021 10:04 AM PST

 

ग्राम समाचार, मेहरमा:- मेहरमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया निशक्त स्वास्थ्य जाँच शिविर निशक्त स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन! जानकारी के मुताबिक  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकत्सक प्रभारी डा0 विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा मे निशक्त स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया है! एवम् जिला लेवल के विभिन्न प्रकार के डॉक्टर आये है! एक- एक कर के लोगों को देख कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया! वहीं बिना कागजात लाए कुछ लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा!  एवम् कुछ लोगों को इस भीड़ का भी सामना करना पड़ा! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा,(गोड्डा) ग्राम समाचार

Chandan News: छत पर खेल रहे 15 वर्षीय विशाल कुमार नंगे विद्युत तार के चपेट में आने से बाल- बाल बचे

Posted: 30 Dec 2021 09:08 AM PST

 ग्राम समाचार,चान्दन/बांका:  प्रखंड क्षेत्र के  चांदन बाजार स्थित पोद्दार टोला वार्ड नंबर 11 से बड़ी खबर आई है। जानकारी के अनुसार मोहनपुर धार के पुत्र विशाल कुमार उम्र 15 वर्ष शुक्रवार देर शाम को अपने घर के छत पर खेल रहा था। जहां घर के छत पर लगे विद्युत की नंगे तार की चपेट में आ गई । जिससे युवक विशाल कुमार नंगे तार में चिपक गया । गली मत रहा की बाजार होने के कारण किसी युवक ने विद्युत तार में चिपके हुए युवक को देख लिया और शोर-शराबा करने लगा और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया इसी बीच गांव के ही मीटर रीडिंग करने वाले रामलाल मिस्त्री घटनास्थल से विद्युत पावर हाउस को जानकारी दी जानकारी मिलते ही विद्युत कर्मचारी त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्युत काटा गया। तब कहीं जाकर युवक प्रवाहित विद्युत तार से अलग हो सका।



 घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गये। सभी ग्रामीणों को कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से युवक को करंट लगा। विशाल का माता-पिता भी घर में नहीं है। उसके दादी- चाची ने युवक को छत पर से निचे कर  हल्दी दूध पिलाया और मालिश किया तब जाके युवक  कि हालत  ठीक हुए। विशाल के चाचा दादी का कहना है कि हम लोग बिजली विभाग को कई बार इस बात से अवगत कराएं की छत पर बच्चे खेलते हैं इसलिए नंगा तार खोलकर कभर तार लगा देने के लिए कई बार कहा गया आज तक किसी ने भी नहीं सुना।  विभाग की लापरवाही से आज हमारे बच्चे का जान खतरे में पड़ गया और बिजली विभाग के ही रामलाल मिस्त्री द्वारा बचाया भी गया अगर  मीटर रीडिंग करने रामलाल मिस्त्री नहीं आये रहते तो न जाने हमारे बच्चे को किया होता। जबकि बिजली बकया रहने पर बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ता को जेल का हवा खिलाने का भी धमकी देकर वसूली करने में आगे रहते हैं और कई उपभोक्ताओं पर चांदन थाना में F.I.R भी किया गया है। लेकिन जब बिजली विभाग लापरवाही करें तो उनको किया सजा मिलना चाहिए। घटना को लेकर चांदन विद्युत अभियंता राजाराम प्रसाद ने बताया कि लगातार होने की घटना की जानकारी मिली है जिसे अति शीघ्र एक-दो दिन में कवर युक्त बिजली तार लगा दी जाएगी


संवाददाता उमाकांत साह की खास रिपोर्ट।

Chandan News: बिरनिया सीनियर क्रिकेटर टीम ने चांदन जूनियर राइजिंग स्टार को 105 रनों से किया पराजित

Posted: 30 Dec 2021 09:05 AM PST

 ग्राम समाचार,चांदन/बांका: चांदन हाई स्कूल के मैदान में सीएसए के तत्वाधान में खेले जा रहे स्व बीएल मोदी मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप के तहत 22 वां दिन गुरुवार को ख़राब मौसम के एक ही मैच खेला गया जिसमें बिरनिया सीनियर वर्सेस चांदन की जूनियर टीम राइजिंग स्टार्स के बीच खेले गए।



 जिसमें बिरनियां के टीम ने टॉस जीतकर पहले करने उतरे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने धुआंधार पारी में सभी विकेट गवां कर 182 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का मुकाबला करने उतरे चांदन जूनियर राइजिंग स्टार्स की टीम ने खराब प्रदर्शन में बल्लेबाजी कर 77 रनों में ही ऑल आउट हो गई। इस तरह बिरनिया सीनियर की टीम ने 105 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। बिरनिया टीम की ओर से 66 रन बनाने वाले उत्तम राय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोविंद दास की तरफ से नंदकिशोर बरनवाल, नीरज सिन्हा ,रंजन बरनवाल और जयकांत राय द्वारा सम्मानित किया गया।



कमेंट्री - स्कोरर और निर्णायक के रूप में रंजन बरनवाल,हेमंत दुबे,शरीफ , रंजीत, एंपायर में शशिकांत और टूपलाल ने अहम भूमिका निभाई। अगला मैच शुक्रवार 31 दिसंबर को

 बिरनिया किंग्स इलेवन और चांदवारी के बीच 1 बजे से खेला जाएगा।

उमाकांत साह की रिपोर्ट।

Chandan News: मेगा प्राइज का चौथा सप्ताह में 11 भाग्यशाली को उपहार वितरण, 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगेगी कोरोना टीका

Posted: 30 Dec 2021 08:41 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। एनजीओ के तहत केयर इंडिया के सौजन्य से 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक संचालित कोरोना का दूसरा टीका लगाओ इनाम पाओ के आलोक में पांचवा सप्ताह के आज चौथे सप्ताह गुरुवार 29 दिसंबर को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन परिसर में कोरोना वैक्सीन का दुसरा टीका लेने वाले 11 भाग्यशाली विजेता लाभुकों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० के सिंन्हा, स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ यश राज, बीएम केयर इंडिया उदय कुमार, स्थापना के अजीत कुमार, जीएनएम प्रीति कुमारी रूपम कुमारी के संयुक्त रूप से उपस्थिति में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें मेगा ड्रा के तहत प्रथम विजेता प्रखंड क्षेत्र के पेलवा गांव निवासी डहरु पुझार को थ्री वर्णर का गैस चूल्हा देकर सम्मानित किया। तदोपरांत द्वितीय पुरस्कार विजेता सचिन कुमार महतो, 

सुनीता देवी, अनीता देवी, प्रतिमा देवी, बबीता देवी, फुल कुमारी देवी, प्यारी दास, महेंद्र पंडित, श्याम यादव, पंचिया देवी को एक लीटर का वाटर थर्मस देकर सम्मानित किया गया। आशय की जानकारी देते हुए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक ए के सिन्हा ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार जिलाधिकारी सहर्ष भगत के निर्देश पर कोरोना वैक्सीन का दुसरा टीका लगवाने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है।‌बताया की राज्य सरकार के निर्देश पर चलाएं जा रहे कोरोना वेक्सिनेशन में नए साल के मौके पर तीन जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों को वेक्सिनेशन किया जाना है। जिसमें शुरुआती दिन एम एम के जी हाई स्कूल में विद्यालय के शिक्षकों के उपस्थिति में विद्यार्थियों को टीका लगाई जाएगी। तत्पश्चात प्रखंड के सभी विद्यालय के शिक्षकों के साथ समन्वय बैठक कर 15 वर्ष 18 वर्ष के सभी बच्चों को तिथि वार वैक्सीनेशन किया जाएगा। मौके पर डॉ० अभिजीत रंजन बी के चौधरी जीएनएम रूपम कुमारी, जीएनएम इंद्राणी कुमारी, डाटा ऑपरेटर प्रशांत मिश्रा, यूनिसेफ बीएम पंकज झा, एयर इंडिया बीएम उदय कुमार चिकित्सक भोलानाथ गोराई, बीसीएम आफताब आलम, अजीत कुमार सहित अन्य चिकित्सक कर्मी सामिल थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Bounsi News: पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Posted: 30 Dec 2021 08:32 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के खिजुरमुरिया गांव से पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब तस्कर को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की, खिजुरमुरिया गांव में शराब तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और शराब तस्कर सुरेश मुर्मू को 10 

लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली कि, गांव में शराब का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद छापेमारी की गई। वहीं उन्होंने बताया कि, उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: मारपीट के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Posted: 30 Dec 2021 08:32 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के बलुवातरी गांव से गिरफ्तार दो आरोपी को गुरुवार को पुलिस ने कोरोना जांच कराने के बाद जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद महिला ममता देवी ने पड़ोसी कुमोद मंडल एवं अजय मंडल पर मारपीट एवं छेड़छाड़ का आरोप 

लगाया था। जिसके बाद बौंसी थाना में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए। कुमोद मंडल एवं अजय मंडल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गुरुवार को दोनों आरोपी का रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच किया गया। जिसके बाद पुलिस अभिरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Panjwara News: प्रेमशंकर मांझी पंजवारा,नीतू सिंह रणगांव एवं रौशन सिंह बने पैर पंचायत के उपमुखिया

Posted: 30 Dec 2021 08:32 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो जाने के बाद प्रखंड मुख्यालयों में  उप मुखिया चुनाव का सिलसिला जारी है। गुरुवार को बाराहाट  प्रखण्ड सभागार में  गहमागहमी के बीच संपन्न हुए उपमुखिया चुनाव में पंजवारा पंचायत से दूसरी बार वार्ड  सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए प्रेमशंकर मांझी ने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार वार्ड सदस्य प्रवीण भगत  को सीधे मुकाबले में दो मतों से पराजित कर  

पचवारा पंचायत के नए उप मुखिया के रूप में  निर्वाचित हुए। चुनाव में  प्रवीण भगत को छह वोट जबकि विजेता  प्रेमशंकर मांझी को आठ  मत प्राप्त हुआ। वहीं धोरैया प्रखंड  सभागार में हुए चुनाव में पैर पंचायत से रौशन कुमार सिंह और रणगाँव पंचायत से नीतु सिंह निर्विरोध उप मुखिया निर्वाचित हुई। इसके पूर्व प्रखंड मुख्यालयों में संबंधित पंचायतों के नवनिर्वाचित मुखिया एवं नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Bounsi News: बौसी प्रखंड के नए प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का हुआ चयन

Posted: 30 Dec 2021 08:33 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के नए प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन बने हैं। गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में हुए चुनाव में बिरसा सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नीतू हेंब्रम को पराजित किया। जानकारी के अनुसार बिरसा सोरेन को कुल 14 मत प्राप्त हुए। जबकि नीतू हेंब्रम को 5 वोट प्राप्त हुए। एक वोट रद्द हो गया। नए प्रखंड प्रमुख बनने के बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर के बाहर बिरसा सोरेन के समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर एवं अबीर लगाकर शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन ने कहा कि, विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। सभी पंचायत समिति सदस्यों ने उन्हें विकास के मुद्दे पर ही वोट दिया है। प्रखंड प्रमुख चुनाव के दौरान अनुमंडल कार्यालय के बाहर काफी संख्या 


में उनके समर्थक मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बौंसी प्रखंड के उप प्रमुख पद के लिए प्रकाश चौधरी विजई घोषित हुए हैं। गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में प्रकाश चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नरेंद्र यादव को पराजित कर दिया। प्रकाश चौधरी को कुल 14 मत प्राप्त हुआ है। जबकि नरेंद्र यादव को कुल 5 मत प्राप्त हुए। एक वोट रद्द हो गया। प्रखंड उप प्रमुख के पद पर जीत हासिल करने के बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर के बाहर उनके समर्थकों ने माला पहनाकर एवं अबीर लगाकर जीत की बधाई दी। मालूम हो कि, सभी पंचायत समिति सदस्यों को अनुमंडल कार्यालय में शपथ ग्रहण कराया गया। जिसके बाद उप प्रमुख पद के लिए चुनाव कराया गया। जीत हासिल करने के बाद प्रकाश चौधरी ने बताया कि, वे अपने क्षेत्र में सभी रुके हुए काम को पूरा करने का काम करेंगे। सभी पंचायत समिति सदस्यों के सहयोग से यह कार्य करेंगे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: कार से 180 लीटर विदेशी शराब ले जा रहे तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 30 Dec 2021 08:32 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के जयपुर थाना क्षेत्र के सोनावरन गांव समीप से गिरफ्तार शराब तस्कर को कोरोना जांच कराने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात जयपुर पुलिस मुर्गी चौक समीप वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी क्रम में तस्कर भागने का प्रयास किया। लेकिन सोनावरन समीप 

पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। वहीं कार में अवैध शराब लेकर जा रहे शराब तस्कर सुल्तानगंज निवासी लालू कुमार को 180 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जयपुर थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने बताया कि, गिरफ्तार शराब तस्कर को कोरोना जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Godda News : झिरली रामपुर व गझन्डा में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया मोबाइल स्वास्थ्य शिविर

Posted: 30 Dec 2021 06:58 AM PST

ग्राम समाचार, गोड्डा।  गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड के झिरली रामपुर और गझन्डा गांव में अदाणी फाउंडेशन की ओर से लगाए गए मोबाइल स्वास्थ्य शिविर में 95 से भी ज्यादा लोगों ने मुफ्त चेकअप कराया। स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्ग के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी अपना इलाज कराने पहुंचे थे। बदलते मौसम की वजह से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बुखार और सर्दी-खांसी जैसे बीमारी का इलाज कराने पहुंचे। 

जबकि कई बुजुर्ग घुटने में दर्द और ब्लडप्रेसर जैसी बीमारियां की समस्या से ग्रसित पाए गए। डॉक्टरी जांच के बाद अदाणी फाउंडेशन की ओर से मुफ्त दवा भी वितरण किया गया। अदाणी  पावर के सीएसआर कार्यक्रम के तहत जिले के सुदूर गांवों में मोबाइल हेल्थकेयर युनिट के, माध्यम से ग्रामीणों के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें डॉक्टरी जांच के अलावा दवा वितरण और छोटे-मोटे जांच की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

- ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट।

Panjwara News: बाँका टीम ने वसूला चार हजार रुपये जुर्माना

Posted: 30 Dec 2021 03:53 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। यातायात पुलिस बांका की टीम ने गुरुवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया ।इस दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के हेलमेट , सीट बेल्ट , ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात 

आदि की सघन जांच की। इस दौरान पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से कुल चार हजार रुपये जुर्माना वसूला। अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस टीम के एएसआई विभाष चन्द्र साह ने किया। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Dhamdi News:- धमड़ी गाँव में बजरंग सम्मेलन कमिटी द्वारा छात्रों के बीच मे किया गया किताब वितरण का हुआ आयोजन!

Posted: 30 Dec 2021 02:57 AM PST

 

ग्राम समाचार, धमड़ी:- मेहरमा प्रखण्ड के धमड़ी गाँव में बजरंग   सम्मेलन कमिटी द्वारा छात्रों को बाँटा गया किताब! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि बजरंग सम्मेलन कमिटी के प्रधान  सम बिहारी द्वारा छात्रों के बीच बाँटा गया किताब! वहीँ बजरंग सम्मेलन के सदस्य रत्न कुमार, अक्षय कुमार, संतोष कुमार, सचिन कुमार एवम् अन्य सदस्य मौजूद थे! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार

Post Bottom Ad

Pages