ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: कोरोना टीके की दूसरी डोज लेने वाले लकी विजेताओं को दिया गया पुरस्कार
- Bounsi News: आपदा से बचाव के लिए एसडीआरएफ की टीम के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण
- Bounsi News: पुलिस ने 46 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
- Bounsi News: सीडीएस जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर आयोजित की गई शोकसभा
- Chandan News: पांच दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की शुरुआत
- Bounsi News: चीफ जनरल बिपीन रावत के साथ अन्य लोगों के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रखा दो मिनट का मौन
- Rewari News : हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा होगा फोटो प्रतियोगिता का आयोजन : दिनेश कुमार
- Rewari News : हवालाती और कैदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ
- Rewari News : DHBVN ने डिजिटल माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान करने पर शुरू की प्रोत्साहन योजना : मीणा
- Rewari News : राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवादों की सुनवाई की
- Rewari News : रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन की तरफ से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया
- Rewari News : अमर शहीद सि.डी.एस बिपिन रावत की शहादत देश के लिए अपूरणीय छति : हिमांशु सिराधना
- Rewari News : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने राव तुलाराम को अर्पित की श्रद्धांजलि
- Rewari News : मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना : कुंडू
| Bounsi News: कोरोना टीके की दूसरी डोज लेने वाले लकी विजेताओं को दिया गया पुरस्कार Posted: 09 Dec 2021 08:15 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कोरोना टीकाकरण की दूसरे डोज में बढ़ोतरी को लेकर लकी ड्रा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बौंसी रेफरल अस्पताल में 11 लोगों को पुरस्कार दिया गया। जिसमें एक विजेता को बंपर प्राइज के रूप में कंबल एवं 10 विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार के रुप में थरमस दिया गया। 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक दूसरे डोज लेने वाले लाभुकों को स्कीम का फायदा मिलेगा। बताया गया कि, बरमनिया गांव की काबो देवी को बंपर प्राइस मिला है। जबकि सांत्वना पुरस्कार गोकुला के दिलीप कापरी, बामनिया के शीला देवी, संजय यादव, लक्ष्मी डैम के प्रमोद यादव, हरभंगा के अझोला देवी, गणपत पासवान, गोकुला के रिनू संजय चौधरी, बरमनिया की मुनेश्वर देवी, लक्ष्मीपुर डैम के आशीष कुमार मिश्रा, बरमनिया की सुमन देवी को पुरस्कार दिया गया है। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार, केयर इंडिया के विभय ठाकुर,निरंजन साह,डॉक्टर उत्तम कुमार,आशा संघ नेत्री कुसुम बाला सिन्हा,आशा कार्यकर्ता,आंगनवाड़ी सेविका सहित अन्य लोग मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: आपदा से बचाव के लिए एसडीआरएफ की टीम के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण Posted: 09 Dec 2021 08:13 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। एसडीआरएफ की टीम की ओर से जिले भर के युवाओं को आपदा से बचाव को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुवार को चांदन डैम गेस्ट हाउस में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा ने 35 लोगों को आपदा से बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया। जिसमें बताया गया कि, बाढ़, भूकंप, ठनका, सर्पदंश आदि के समस्याओं से किस प्रकार निपटा जा सके। इसके लिए हमेशा लोगों को तैयार रहना चाहिए। अंतिम चरण में बौंसी,कटोरिया,बाराहाट प्रखंड के 35 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से किस प्रकार उससे बचाव किया जा सके। उसके बारे में जानकारी दी गई। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने 46 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल Posted: 09 Dec 2021 08:12 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के जयपुर थाना क्षेत्र के चिरैयामोड़ कधार समीप से पुलिस ने बुधवार रात को गिरफ्तार किए गए एक शराब तस्कर को जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने बताया कि, गुप्त सूचना मिली कि झारखंड से एक शराब तस्कर क्षेत्र में आ रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष जयपुर में दल बल के साथ चिरैयामोड़ समीप नाकाबंदी की। दो युवक अपाचे बाइक से जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जे एच 15 के 1825 था। पुलिस बल द्वारा बाइक सवार को रोका गया। तो उसमें से एक युवक हिंडोलावरन, थाना मोहनपुर, जिला देवघर, निवासी अमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरा साथी भागने में सफल रहा है। बताया गया कि, उसका नाम कुंदन यादव है। बाइक की जब छानबीन की गई तो, शराब तस्कर के बाइक से 46 बोतल विदेशी शराब जप्त किया गया। जिसमें कुल 17 लीटर विदेशी शराब था। गुरुवार को कोरोना जांच कराते हुए शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: सीडीएस जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर आयोजित की गई शोकसभा Posted: 09 Dec 2021 07:08 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में गुरूवार को भारत माता के सच्चे सपूत पूर्व थल सेना प्रमुख और वर्तमान में भारतीय सेना के सीडीएस जनरल विपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन हुआ। भैया-बहनों के साथ साथ आचार्य बंधु भगिनी एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने श्रद्धंजलि सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रखा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: पांच दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की शुरुआत Posted: 09 Dec 2021 07:07 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। 9 दिसंबर 2021 बिहार दलित विकास समिति एवं दलित मुक्ति मिशन के संयुक्त तत्वधान में कोरोना के तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत लोगों को वैश्विक महामारी कोविड 19 के बारे में घटित परिणाम और आने वाले समय में कैसे सतर्क रहें सरकारी गाइडलाइन का पालन कैसे करें भीड़-भाड़ से कैसे बचें वैक्सीनेशन के प्रति सजग कैसे रहे, बीमारियों से बचाव हेतु घरेलू उपचार,प्राथमिक उपचार,घर आंगन की साफ सफाई,गली नाली की सफाई, बेड बिछावन की सफाई हाथ पैर की सफाई के संदर्भ में लोगों को बताया गया। अभियान में महिला पुरुष युवा बच्चे बुजुर्ग सभी लोग शामिल हुए जिन्हे स्वास्थ्य के प्रति कैसे सतर्क रहें इस पर ना केवल जानकारी दी गई बल्कि 2 गज दूरी मास्क है जरूरी। सौ बीमारी के एक दवाई घर आंगन की करे सफाई आदि अन्य नारा के साथ गांव में जुलूस निकाली गई तथा महामारी के बचाव से संबंधित पोस्टर बैनर पर्चा तथा बचाव किट, फिनायल का छिड़काव भी किया गया। चांदन प्रखंड अंतर्गत कुसुमजोरी पंचायत दक्षिण वारने पंचायत उत्तरी वारने पंचायत के कुसुमजोरी,दहदिलवा, सिद्धूडीह, कड़वामारण कुरूमटाड़, गोवरदाहा आदि अन्य गांव में अभियान चलाई गई। इस अवसर पर संस्था के निदेशक महेंद्र कुमार रौशन ने बताया की सजगता ही उपाय मात्र है हर आदमी अच्छी तरीके से साफ सफाई पर विषेश ध्यान रखें और घरेलू उपचार पर भी ध्यान दे ।तथा किसी प्रकार के थोड़ा सा भी तबीयत खराब लगने लगे तो चिकित्सक से संपर्क करना जरूरी समझे अगर वैक्सीन नहीं लिए हैं तो लगवाएं प्रथम डोज लिया गया है तो दूसरा और तीसरा लगाएं इस तरीके से अपने आप से बचने का पुरजोर उपाय निकालना चाहिए और सरकार के जो भी गाइडलाइन आता है उसे सभी को पालन करना चाहिए जैसे भीड़-भाड़ से बचना मास्क लगना आदि अन्य उपाय के लिए तत्पर रहना चाहिए । आगे उन्होंने बताया कि लोग ज्यादातर लोग लापरवाह दिख रहे हैं अन्य राज्यों से आना जाना लगा हुआ है बिना मास्क के लोग वेखौप घूम रहे हैं सरकारी अस्पताल के प्रयास से घर-घर तक लोगों को जागरूक की जा रही है फिर भी लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं यह कहीं से भी सही नहीं लगता है आज के दौर में स्वयं को बचना लोगों को बचाना भी जरूरी है एक दूसरे को मदद करना भी जरूरी है हम सब लोग जानते हैं की इस जानलेवा बीमारी से लाखों लोग ना केवल पीड़ित हुए बल्कि काल के मुंह में समा गए बहुत बच्चे अनाथ हो गए बहुत सारी महिलाएं विधवा हो गई बहुत सारी माता पिता अकेले शेष रह गए हैं इन तमाम बिंदुओं पर लोगों को विचार करने की जरूरत है और इस बीमारी को हल्के में न लेते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। एस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता सुनीता देवी, रानी शर्मा,सुमन कुमार टीनकु कुमार आदी शामिल हुये । उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 09 Dec 2021 07:06 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड स्थित तकनीकी कौशल विकास केंद्र एंजेल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर बौंसी के प्रांगण में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत कुल 13 लोगों के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के संचालक कुमार चंदन एवं सभी छात्र छात्राओं ने जनरल बिपिन रावत के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया एवं 2 मिनट का मौन भी रखा गया। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कुमार चंदन ने कहा कि, बिपिन रावत समेत 14 लोगों के निधन पर पूरा देश इस हादसे से दुखी है। भारतीय वायुसेना का mi-17 हेलीकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें सवार भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी और अन्य 13 की मौत हो गई थी। चीन और पाकिस्तान जैसे नापाक इरादे वाले पड़ोसियों से देश की सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती के बीच भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत एक भरोसा का नाम है। कम समय में ही उन्होंने भारत की सैन्य तैयारियों को दुश्मनों से मुकाबले के लिए नई बुलंदियों पर पहुंचाया था। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर प्रवेश झा, सुमित झा, गुलाम शमशीर अहमद, रूप कुमार, प्रियंका कुमारी, गुड़िया कुमारी, शीला झा, बंदना कुमारी, शर्मिला टूटू ,शांति मरांडी, शिल्पी कुमारी, प्रणव सौरभ, आकाश कुमार, रेखा हसदा, अलका कुमारी, शिवानी कुमारी, हेमलता कुमारी, अजीत कुमार, दानिश अली, पावरित कुमार, अभिषेक कुमार, रौनक परवीन, मीरा कुमारी, अंजली कुमारी सहित दर्जनों छात्र छात्राओं ने मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 09 Dec 2021 06:11 AM PST रेवाड़ी 9 दिसंबर : हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत छायाचित्र (फोटो) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव थीम पर आधारित यह प्रतियोगिता 13 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तम पुरा बाग में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव व आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी के पास डिजिटल कैमरा होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता के नियमानुसार सभी प्रतिभागी अपने द्वारा खींचे गए एक सर्वश्रेष्ठ छायाचित्र को विभाग की ई-मेल artandculturalaffairshry@gmail.com पर 13 दिसंबर तक भिजवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही प्रतिभागी को 16&20 इंच के छायाचित्र को प्रिंट करके उसे कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा, पहली मंजिल, एस.सी.ओ 29, सेक्टर 7सी, मध्य मार्ग, चंडीगढ़ पर भेजना होगा। डीआईपीआरओ ने अन्य नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभागी को छायाचित्र में किसी भी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं होगी। वहीं प्रतिभागी द्वारा लिया गया छायाचित्र विभाग की संपत्ति होगा, इस पर प्रतिभागी का कोई अधिकार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागी को ₹51 हजार, द्वितीय विजेता को ₹31 हजार व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को ₹21 हजार की पुरुस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। |
| Rewari News : हवालाती और कैदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ Posted: 09 Dec 2021 06:07 AM PST रेवाड़ी, 9 दिसंबर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के दिशा-निर्देशानुसार डालसा सचिव एवं सीजेएम वर्षा जैन की देखरेख में गुरूवार को मेदांता अस्पताल गुरूग्राम के सहयोग से जिला जेल रेवाड़ी मे रह रहे हवालाती और कैदियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे मेडिकल टीम द्वारा हवालाती और कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डालसा सचिव वर्षा जैन ने बताया कि यह जांच शिविर हवालाती और कैदियों के अच्छे स्वास्थ्य व कोरोना महामारी को ध्यान मे रखते हुए लगाया गया है। श्रीमती जैन ने यह भी कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर लगते रहेंगे। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को जिला न्यायालय परिसर मे एक राष्टीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत मेे मोटर दुर्घटना मुआवजा, चैक बंाउस, दिवानी मामले, बिजली के मामलें व अन्य मामलो का मोके पर ही निपटारा किया जाएगा। इस लोक अदालत के माध्यम से वादों का निपटारा जल्द कराया जा सकता है। |
| Posted: 09 Dec 2021 06:04 AM PST रेवाड़ी, 9 दिसंबर : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने डिजिटल माध्यम से बिजली बिलों के भुगतान को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं द्वारा अपने बिजली बिलों का डिजिटल माध्यम से भुगतान करने पर निगम द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पी.सी. मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत निगम क्षेत्र के प्रत्येक ऑप्रेशन उपमंडल में प्रत्येक तिमाही पर पांच चयनित ग्रामीण उपभोक्ताओं को 2100 रूपये प्रति उपभोक्ता प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। संबंधित उपमंडल अधिकारी/ऑप्रेशन चयनित उपभोक्ताओं को सार्वजनिक रूप से गांव के स्कूल, चौपाल, पंचायत घर में पुरस्कार राशि का वितरण पारदर्शी तरीके से करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रोत्साहन योजना में केवल वही ग्रामीण बिजली उपभोक्ता पात्र होंगे, जिन्होंने अपने नवीनतम बिजली बिल का भुगतान किसी भी डिजिटल माध्यम जैसे कि नेट बैंकिंग, भीम/यू पी आई, आर टी जी एस, एनईएफटी, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या किसी अन्य भुगतान/पेमेंट एप के द्वारा किया हो। श्री मीणा ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सभी श्रेणी के उपभोक्ता उपरोक्त डिजिटल माध्यमों से अपने बिजली बिल का भुगतान बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के घर बैठे किसी भी समय अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप अथवा कंप्यूटर के द्वारा कर सकते हैं। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं से भी अपील करता है कि बिजली बिलों का समय पर भुगतान करते रहें, जिससे उन्हें जुर्माने से छुटकारा मिलेगा तथा निगम उपभोक्ताओं के लिए ओर बिजली सुविधाएं देने में सक्षम होगा। उन्होंने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने व उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति वचनबद्ध है। |
| Rewari News : राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवादों की सुनवाई की Posted: 09 Dec 2021 06:00 AM PST रेवाड़ी 9 दिसंबर : हरियाणा सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि कष्टï निवारण समिति की बैठक में जो भी परिवाद रखे जाते हैं उन परिवादों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए ताकि परिवादी को तुरंत न्याय मुहैया हो। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री यादव गुरूवार को बाल भवन ऑडिटोरियम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डीसी यशेंद्र सिंह ने प्रशासन की ओर से मंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। बैठक में रखे गए कुल 40 परिवादों में से अधिकांश परिवादों का मौके पर ही समाधान किया गया। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित रहे परिवादों का अगली बैठक से पूर्व समाधान कराना सुनिश्चित करें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि जिन अधिकारियों की जिन समस्याओं के समाधान की हेतु निर्देश दिए गए हैं वे उन समस्याओं का अविलंब समाधान करें ताकि परिवादियों को राहत मिल सके और कष्टï निवारण की बैठक में ज्यादा परिवाद न आएं। उन्होंने कहा कि परिवादों की सुनवाई विभागीय स्तर पर सुनिश्चित करने में अधिकारी सजगता दिखाएं ताकि लंबित मामले न रहे औंर शिकायताकर्ताओं को व्यर्थ के कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। डीसी यशेन्द्र सिंह ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव का स्वागत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि उनके द्वारा जिला कष्टï निवारण समिति की बैठक में जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उन पर तुंरत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तथा संबंधित विभागों के माध्यम से शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। बैठक में कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष हुकमचंद, वीर कुमार यादव, चेयरपर्सन पूनम यादव, राज पारिक, कुमारी गीता, शशिबाला, रामपाल यादव अन्य पदाधिकारीगण व समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य, जिला प्रशासन की ओर से एडीसी आशिमा सांगवान, एएसपी पूनम दलाल, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, जीएम रोडवेज रेवाड़ी नवीन शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने सीडीएस स्व.बिपीन रावत व अन्य सैन्य कर्मचारियों के निधन पर जताया शोक : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ श्री बिपीन रावत व अन्य सैन्य कर्मियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिससे पूरे देश में शोक की लहर है। राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव गुरूवार को बाल भवन में परिवेदना समिति की बैठक उपरांत पत्रकारों से बातचीत भी की और कहा कि एक रोज पूर्व हैलिकाप्टर हादसे में जनरल श्री रावत के अलावा सैन्य कर्मचारी सवार थे। परिवेदना समिति की बैठक में दो मिनट का मौन रखकर हादसे में मारे गए सेनाध्यक्ष व अन्य सैन्य कर्मियों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। ऑमिक्रॉन के नए वैरिएंट को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क : ओमप्रकाश यादव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि ऑमिक्रॉन के नए वैरिएंट को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है। इस वायरस के बचाव के लिए सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। हमें बीमारी से बचाव को लेकर सभी सावधानियां बरतनी होगी और कोविड उचित व्यवहार का पालन करना चाहिए। नशा एक मानसिक रोग : राज्यमंत्री राज्यमंत्री ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि नशा परिवार की बर्बादी का कारण है। नशा लत या बुरी आदत न होकर यह एक मानसिक रोग है। इसके लिए सोच बदलने की जरूरत है। सोच बदलने पर ही व्यक्ति नशे से छुटकारा पा सकता है। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल उत्तरी भारत के पांच राज्यों के सीएम के साथ भी बैठक कर चुके हैं। यह केवल हरियाणा प्रदेश की ही नहीं बल्कि पूरे देश की समस्या है। नशा उन्मूलन को लेकर सरकार द्वारा पंचकूला में नारकोटिक्स विभाग बनाया गया है, जबकि प्रत्येक जिला में नारकोटिक्स कार्यालय खोलने की योजना है, जिसके माध्यम से लोगों को नशा छोडऩे में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष मास्टर हुकमचंद, वरिष्ठï भाजपा नेता वीर कुमार यादव, चेयरपर्सन पूनम यादव, डीसी यशेन्द्र सिंह, एडीसी आशिमा सांगवान, एएसपी पूनम दलाल, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। |
| Rewari News : रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन की तरफ से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया Posted: 09 Dec 2021 05:46 AM PST रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन का निशुल्क नेत्र जांच शिविर रोटरी क्लब रेवाड़ी की तरफ से दो दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच का आयोजन किया गया। जिसमें 650 से ज्यादा बच्चों की आंखों की जांच की गई। कैंप के पहले दिन सरकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुर्जर माजरी के 395 बच्चों की जांच की गई, जिसमें से 55 बच्चों को चश्मों के लिए चुना गया। इस कैंप को सफल बनाने में हरीश मेंहदीरत्ता, नरेंद्र गुगनानी, नेहा शर्मा, सचिव ज्योति अदलखा की अहम भूमिका रही। स्कूल के प्राचार्य अरविन्द यादव, देशराज, प्रवक्ता दिनेश कुमार, दिनेश यादव, राजकुमार, दीपक, सुरेंद्र ने क्लब के कार्यों की खुले दिल से तारीफ की। कैंप के दूसरे दिन झुग्गी झोपड़ी स्कूल के 100 व राजकीय माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमपुर के 180 बच्चों की जांच की गई। इनमें 36 बच्चों को चश्में के लिए चुना गया। इन बच्चों को निशुल्क चश्में में 15 दिन के अंदर स्कूल भेजे जाएंगे इस अवसर पर प्रधान जेपी चौहान, दिलीप कुमार, अनिल गेरा, आशा रानी ने कैंप को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। विद्ति हो कि रोटरी डिस्ट्रिक 301 तथा विजन स्प्रिंग संस्था के सहयोग से इस तरह के जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। ताकि बच्चों में होने वाली कई तरह के नेत्र संबंधित रोगों को सही समय पर जा सके तथा उनका इलाज किया जा सके। जोनल चेयरमैन डा. नवीन तथा असिस्टेंट गवर्नर राजकुमार यादव ने इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। |
| Rewari News : अमर शहीद सि.डी.एस बिपिन रावत की शहादत देश के लिए अपूरणीय छति : हिमांशु सिराधना Posted: 09 Dec 2021 05:42 AM PST तमिलनाडु के कुन्नूर के पास बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे जिसमे भारतीय वायुसेना के Mi-17V5 छतिग्रस्त हो गया था व उसमे सवार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत अन्य सैन्य अफसर शहीद हुए थे उनकी शहादत को लेकर हिमांशु सिराधना एडवोकेट प्रदेश विशेष आमन्त्रित सदस्य भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हरियाणा ने अपनी सांत्वना व्यक्त की व शहीदो को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ये छति पूरे देश के लिए एक अपूरणीय छति है शहीद सि.डी.एस बिपिन रावत का देश की शुरक्षा के प्रति बहोत ही एहम जिमेवारी थी जिसका निर्वहन करते समय उन्होंने शहादत दी. जनरल रावत आर्मी चीफ से 31 दिसंबर 2019 को रिटायर होने के बाद देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने थे. वे 31 दिसंबर 2016 को आर्मी चीफ बनाए गए थे व उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले जनरल रावत को पूर्वी सेक्टर में LoC, कश्मीर घाटी और पूर्वोत्तर में काम करने का लंबा अनुभव था. अशांत इलाकों में काम करने के अनुभव को देखते हुए मोदी सरकार ने दिसंबर 2016 में जनरल रावत को दो वरिष्ठ अफसरों पर तरजीह देते हुए आर्मी चीफ बनाया था साथ ही संयुक्त राष्ट्र की सेवा करते हुए बिपिन रावत को दो बार फोर्स कमांडर के कमेंडेशन से सम्मानित किया गया उन्होंने पूर्वी सेक्टर में चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ एक इन्फैन्ट्री बटालियन की कमान संभाली थी। ये देश इन वीर शहीदो को सदैव याद रखेगा व उनके द्वारा किए गए देश हित के कार्यो को देश की जनता कभी नही भुल सकेगी अपने पूर्ण जीवन काल के दोरान शहीद बिपिन रावत ने देश हित में अनेक एहम फैसले भी लिए जो कि देश हित मे सही सभीत रहे। |
| Posted: 09 Dec 2021 05:33 AM PST रेवाड़ी 9 दिसंबर : हरियाणा सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम राष्ट्र की अनमोल धरोहर हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। मां भारती की रक्षा में राव तुलाराम का अविस्मरणीय योगदान हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। ओमप्रकाश यादव गुरूवार को देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपने शौर्य का परिचय देने वाले रेवाड़ी के महानायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की जयंती के अवसर पर राव तुलाराम चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्य मंत्री ओमप्राकश यादव ने कहा कि सन 1857 की पहली जंग ए आजादी में योगदान के लिए आजादी के महानायक के रूप में रेवाड़ी के राव तुलाराम को आज भी अदब से याद किया जाता है। राव तुलाराम को अहीरवाल की वीरभूमि पर अंग्रेजों की ताकतवर सेना से मुकाबला करने के साहस के कारण ही सन 1857 क्रांति का महानायक माना गया है। राव तुलाराम ने देश के लिए लड़े गए 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान दिया था, जिसके लिए 23 सितम्बर का दिन वीर शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हम इस प्रदेश की सैन्य परम्परा पर नजर डालें तो पता चलता है कि देश की आजादी के बाद 1962, 1965 ,1971 व कारगिल के युद्ध में प्रदेश के वीरों ने पराक्रम का परिचय दिया है। आज भी देश की सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा से है और हरियाणा विशेषकर दक्षिणी हरियाणा का है जो सैनिकों की खान के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्राचीन समय से ही योद्धाओं, देशभक्तों और रणबांकुरों की धरती रही है। हरियाणा का इतिहास शहीदों एवं वीरों की शौर्य और वीरता से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के ऐसे ज्ञात व अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उन्हें नमन करता हूं, जिनकी कुर्बानियों की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में चैन व सुख की सांस ले रहे हैं। कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और कहा कि वीर शहीद हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं तथा हमें उनके द्वारा बताए गए पद चिन्हों पर चलते हुए देश प्रेम व भाईचारे की परम्परा को कायम रखना चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा हुकम चंद यादव, प्रोफेसर हंसराज यादव आर के जांगड़ा, सोमेश यादव, एडवोकेट गजेंद्र यादव, रणवीर सिंह, जितेंद्र बाल्मीकि आईटीआई सह प्रमुख भाजपा सहित नगर परिषद एमई अजय सिंह सिक्का, संदीप सिंह सीएसआई उपस्थित रहे। |
| Rewari News : मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना : कुंडू Posted: 09 Dec 2021 05:28 AM PST रेवाड़ी, 9 दिसंबर : हरियाणा सरकार मेंअतिरिक्त मुख्य सचिव एवं रेवाड़ी जिला के प्रशासनिक सचिव वीएस कुंडू ने गुरूवार को नए कोरोना वैरिएंट ऑमिक्रॉन से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वामित्व योजना, स्वानिधि योजना, हर घर नल-हर घर जल योजना, आय सत्यापन पीपीपी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, डीएपी व यूरिया की उपलब्धता बारे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए। श्री कुंडू ने कहा कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव की दिशा में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अल्र्ट रहकर कार्य करे ताकि कोरोना के नए वैरिएंट के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दें और विदेशों से आने वाले प्रत्येक नागरिक की टेस्टिंग करें और कोविड प्रोटोकॉल के तहत जो भी औपचारिकताएं व सावधानियां बरती जानी है उनकी पालना सुनिश्चित करवाएं। एसीएस ने निर्देश दिए कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीनेशन बेहद कारगर है, प्रशासन को चाहिए कि वे इस बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करते हुए इस कार्य को शत प्रतिशत पूरा करवाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को पहली व दूसरी दोनों डोज लगवाई जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत आयोजित मेलों से पात्र लाभार्थियों को लाभ मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वामित्व योजना, स्वानिधि योजना, हर घर नल-हर घर जल योजना, आय सत्यापन पीपीपी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, डीएपी व यूरिया की उपलब्धता बारे भी बारी-बारी विस्तार से समीक्षा की। डीसी यशेन्द्र सिंह ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को नए कोरोना वैरिएंट ऑमिक्रॉन से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला, स्वामित्व योजना, स्वानिधि योजना, हर घर नल-हर घर जल योजना, आय सत्यापन पीपीपी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, डीएपी व यूरिया की उपलब्धता बारे विस्तार से जानकारी दी। डीसी ने बताया कि कोरोना के नए ऑमिक्रोन वेरिएंट से बचाव के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी सजगता व सर्तकता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में कोई भी कोविड एक्टिव केस नहीं है। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में डीएपी व यूरिया की कोई समस्या व कमी नहीं है। जिला में खाद का वितरण प्रभावी रूप से किया जा रहा है। हर घर नल-हर घर जल योजना के तहत जिले में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के तहत अच्छा कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, सीएमजीजीए अमल वालिया, सीएमओ डा. कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। ---------- |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |