ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Jamshedpur New: पूर्व सूचना दिए बिना विद्यालय परिसर में रेलवे ने काटा पेड़
- Bounsi News: सलैया गांव से पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर गोड्डा को कोर्ट में पेश किया
- Bounsi News: भालजोर बॉर्डर पर किया गया कोरोना जांच,जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव
- Bounsi News: भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति ने किया मंदार का परिभ्रमण
- Bounsi News: पुलिस ने फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Chandan News: आनंदपुर ओपी पुलिस के पहल पर प्रेमिका प्रेमी के घर में जमाया कब्जा
- Chandan News: भारत रत्न राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के तीन चित्र पर माल्यार्पण कर 127 वां वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई
- Chandan News: पंचायत चुनाव का आय व्यय का ब्यौरा 15 दिसम्बर तक जमा करने का दिया निर्देश-बीडीओ
- Rewari News : ‘‘मां तुझे प्रणाम’’ कार्यक्रम 5 दिसम्बर को पंजाबी धर्मशाला में होगा
- Rewari News : आजाद हिद फौज का रिकॉर्ड गौरव गाथा इतिहास परिवारों तक पहुचाने का अनुरोध
- Rewari News : अधीनस्थ अदालतों के न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही सराहनीय : नरेश चौहान
- Rewari News : रेवाड़ी प्रसासन के तुगलकी फरमान से जनता परेशान
- Rewari News : विश्व दिव्यांग दिवस पर नवप्रेरणा संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीसी ने बच्चों को किया प्रोत्साहित
- Rewari News : भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने अंत्योदय मेले का शुभारंभ किया
- Panjwara News: कार की टक्कर से साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल, रेफर
- Bounsi News: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती
- Rewari News : नगर परिषद में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला आयोजित
| Jamshedpur New: पूर्व सूचना दिए बिना विद्यालय परिसर में रेलवे ने काटा पेड़ Posted: 03 Dec 2021 11:13 PM PST
|
| Bounsi News: सलैया गांव से पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर गोड्डा को कोर्ट में पेश किया Posted: 03 Dec 2021 09:20 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सलैया गांव से शुक्रवार को पुलिस ने झारखंड के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के फरार वारंटी को गिरफ्तार करते हुए गोड्डा कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पोड़ैयाहाट थाना में डकैती के एक मामले में महेश यादव के विरुद्ध 2007 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी मामले में महेश यादव फरार चल रहा था। जिसके बाद गोड्डा न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था। जानकारी देते हुए बौंसी के प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि, फरार वारंटी की जानकारी मिली थी कि, वह गांव में मौजूद है। जिसके बाद उसके घर पर छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को आरोपी का कोरोना जांच कराते हुए गोड्डा कोर्ट पेशी के लिए भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: भालजोर बॉर्डर पर किया गया कोरोना जांच,जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव Posted: 03 Dec 2021 09:18 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कोरोना की तीसरी लहर की आहट सामने आने के बाद बौंसी प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना जांच पर जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार को भी झारखंड से भालजोर बॉर्डर में प्रवेश करने वाले लोगों का एंटीजन किट से कोरोना जान किया गया। जिसमें सभी व्यक्ति का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। जानकारी के अनुसार बौंसी में विभिन्न जगहों पर लोगों का सैंपल लिया गया। बताया गया की, 400 लोगों का सैंपल बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं जबकि 10 लोगों का एंटीजन कीट से जांच किया गया। जिसमें सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी। जानकारी देते हुए रेफरल अस्पताल के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि,कोरोना के संक्रमण की रोकथाम को लेकर लगातार कोरोना जांच में तेजी लाया गया है। जिससे संक्रमण के खतरे को रोका जा सके। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति ने किया मंदार का परिभ्रमण Posted: 03 Dec 2021 09:29 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार ने शुक्रवार को ऐतिहासिक मंदार पर्वत का परिभ्रमण किया। इसके साथ-साथ मंदार की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर के बीचों बीच अवस्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना भी की। उनके साथ उनकी पत्नी एवं बच्चे भी उपस्थित थे। प्रति कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार ने बताया कि, मंदार पर्वत की महत्वता दूर दूर तक फैली हुई है। इसको जानने को लेकर सभी को यहां पर अवश्य आना चाहिए। यहां पर आकर सुकून की अनुभूति प्राप्त होती है। मंदार की मनोरम वादियों के साथ साथ विभिन्न मंदिरों एवं भग्नावशेषों का भी भ्रमण किया। इस दौरान नवनिर्वाचित सबलपुर पंचायत के मुखिया के द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 03 Dec 2021 08:00 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से शुक्रवार को पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि, सिकंदरपुर निवासी अवधेश कुमार के ऊपर गोलहट्टी गांव निवासी नागेश्वर यादव के बीच मारपीट का मामला दर्ज था। बताया गया कि, 5 माह पूर्व उसने नागेश्वर यादव के साथ मारपीट की थी। प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही अभियुक्त फरार चल रहा था। बौंसी पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली की वह अपने घर पर मौजूद है। जिसके बाद छापेमारी कर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को बौंसी रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराते हुए आरोपी को बांका जेल भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: आनंदपुर ओपी पुलिस के पहल पर प्रेमिका प्रेमी के घर में जमाया कब्जा Posted: 03 Dec 2021 07:58 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी अंतर्गत कुसुम जोरी पंचायत क्षेत्र के कुरूमटांड़ गांव निवासी सुनील दास के 20 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी ने आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार से न्याय की गुहार लेकर पहुंचने का मामला प्रकाश में आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील दास के पुत्री चांदनी कुमारी एवं आनंदपुर ओपी क्षेत्र के (बांकीडीह) हाल निवासी भैरोगंज के जानकी यादव के पुत्र 22 वर्षीय रोहित यादव से विगत 3 वर्षों से प्यार का चक्कर चल रहा था जिसे लेकर दोनों प्रेमी युगल ने गत कुछ महीनों पहले दोनों भागकर कोलकाता में रह रहा था। जिसे लेकर चांदनी कुमारी के पिता सुनील दास ने अपने बेटी को जबरन भगा ले जाने के संबंध में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। जिसे लेकर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के द्वारा जांच पड़ताल किया गया था। इधर प्रेमी जोड़े ने अपने राजी खुशी से रह कर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पहाड़िया बाबा मंदिर में विवाह रचा ली तत्पश्चात कोर्ट मैरिज भी कर लिया। इस अंतर जाति विवाह को देखते हुए प्रेमी युगल के परिजनों ने चांदनी कुमारी को बहु मानने से इन्कार कर दिया। जबकि दोनों प्रेमी युगल अंतर जाति विवाह से खुशी है। जिसे लेकर आज दोपहर 1:00 बजे के करीब आनंदपुर ओपी अध्यक्ष के पहल पर कानूनी तौर से चांदनी कुमारी एवं रोहित यादव के साथ हुई शादी की प्रमाण देख पुलिस बल के सहयोग से प्रेमी रोहित यादव पिता जानकी यादव के घर में दाखिल करा दिया। हालांकि अब भी जानकी यादव एवं उनके पत्नी चांदनी कुमारी को बहू मानने से इनकार कर रही है और दोनों पति पत्नी घर से फरार है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 03 Dec 2021 07:57 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज परिसर में प्रिंसिपल अशोक कुमार यादव के अध्यक्षता में भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डाॅ० राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र/ छात्राओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया एवं देशभक्ति के गीत गाए गए। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल अशोक यादव ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 में बिहार के सीवान जिले के जीरादेई गांव में जन्म हुआ था। ये भारतीय लोकतंत्र के पहले राष्ट्रपति थे। एक भारतीय राजनीती के सफल नेता और प्रशिक्षक वकील थे। भारतीय स्वतंत्रता अभियान के दौरान ये भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस में शामिल हुए थे। साथ ही बिहार क्षेत्र के ये एक बड़े नेता भी बने थे। इन्होंने 1934 से 35 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भारत की सेवा की। इसके अलावे 1950 में भारत जब स्वतंत्र गणतंत्र बना, तब इन्हें भारत का पहला राष्ट्रपति चुना गया। बताया कि राजेंद्र बाबू महात्मा गांधी की निष्ठा समर्पण और साहस से प्रभावित होकर 1921 में कोलकाता विश्वविद्यालय के सीनेटर से हत्या कर दिया था और आजादी के लिए जिन लोगों ने राजनीतिक आंदोलन चलाए और आंदोलन कर्ताओं में डॉ राजेंद्र प्रसाद भी जवाहरलाल नेहरू सुभाष चंद्र बोस जयप्रकाश नारायण आदि के नाम उल्लेखनीय है। 12 वर्ष तक राष्ट्रपति के रूप में इन्होंने कार्य करने के पश्चात 1962 में अपने अवकाश की घोषणा की अवकाश ले लेने के बाद ही उन्होंने भारत सरकार द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। उनके सरलता और सहजता पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के द्वारा उन्हें डॉक्टर ऑफ लोकी सम्मानित उपाधि प्रदान करते हुए समय यह कहा था बाबू राजेंद्र प्रसाद ने अपने जीवन में शरण निस्वार्थ सेवा का ज्वलंत उदाहरण प्रस्तुत किया है राजेंद्र बाबू राजनेता के साथ-साथ एक अच्छे लेखक भी थे जिन्होंने अपनी आत्मकथा 1946 ईस्वी के अतिरिक्त कई पुस्तकें भी लिखी थी इत्यादि बातों से संबोधित किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक यादव के साथ शिक्षक जयप्रकाश गुप्ता, संजय कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, लिपिक सुरेंद्र प्रसाद यादव, आदेशपाल मुंशी मुर्मू, बूंदे लाल दास, सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: पंचायत चुनाव का आय व्यय का ब्यौरा 15 दिसम्बर तक जमा करने का दिया निर्देश-बीडीओ Posted: 03 Dec 2021 07:50 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विदित हो कि गत गत 29 नवंबर को हुए पंचायत चुनाव को लेकर चांदन प्रखंड के सभी पदों के लिए उम्मीदवार बने लोगो को 15 दिसम्बर तक अपने आय व्यय का व्योरा जमा करने का निर्देश दिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार सभी प्रत्याशी को नामांकन की तिथि से चुनाव परिणाम की तिथि तक के अपने औऱ अपने चुनाव अभिकर्ता द्वारा खर्च का व्योरा शपथपत्र के साथ 15 दिसम्बर तक प्रखंड कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। आयोग के आदेशानुसार पंचायत के वार्ड सदस्य और पंच के लिए अधिकतम 20,000, पचायत समिति पद के लिए 30,000,मुखिया औऱ सरपंच के लिए 40,000 तथा जिप सदस्य के उम्मीदवार के लिए एक लाख तक खर्च की अधिकतम सीमा बनाई गई है।निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि जीतनेवाले औऱ चुनाव हारने वाले सभी को अपने आय व्यव का व्योरा देना जरूरी है।जो भी प्रत्याशी आय व्यय का व्योरा निर्धारित समय पर जमा नही करते है।उसकी सूची भी निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।जिसपर आने वाले पंचायत चुनाव में उम्मीदवार बनने पर रोक लगा दिया जाएगा। जो अति आवश्यक है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Rewari News : ‘‘मां तुझे प्रणाम’’ कार्यक्रम 5 दिसम्बर को पंजाबी धर्मशाला में होगा Posted: 03 Dec 2021 05:18 AM PST हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में देशभक्ति और संस्कार निर्माण का कार्यक्रम ''मां तुझे प्रणाम'' का आयोजन रविवार 5 दिसम्बर प्रातः 7.30 बजे पंजाबी धर्मशाला पर किया जा रहा है। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने बताया कि पंचनद जिला प्रधान केशव चैधरी मुख्यातिथि की गरिमा बढ़ायेंगे। प्रमुख शिक्षाविद डा. सीएल सोनी विशिष्टातिथि रहेंगे। श्याम दिवाना मंडल के नवनीत सोनी व गोकल गेट चोकी इंचार्ज एसआई शीश राम का विशेष रूप से अभिनंदन किया जायेगा। संस्था के सहसंयोजक परवीन ठाकुर सभी को भक्ति गीतों पर नृत्यम का आनंद दिलायेंगे। पवित्रा प्रतिष्ठान के प्रो. अनिरूद्ध यादव सभी का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम में एम्युनिटी बढाने के लिये प्रणायाम व योगासन कराये जायेंगे। उल्लेखनीय सेवा करने वालों को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रधान अरूण गुप्ता, किशोरी नंदवानी, परवीन गुप्ता, महिला प्रधान शशी जुनेजा, शिक्षाविद मधु गुप्ता सहयोग कर रहे है। |
| Rewari News : आजाद हिद फौज का रिकॉर्ड गौरव गाथा इतिहास परिवारों तक पहुचाने का अनुरोध Posted: 03 Dec 2021 05:14 AM PST प्रधानमंत्री महोदय से किया गया नेता जी सुभाष चंद्र बोस कि सेना के हरियाणा गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का रिकॉर्ड आजाद हिद फौज का रिकॉर्ड गौरव गाथा इतिहास परिवारों तक पहुचाने का किया गया जनहित अनुरोध .... श्री भगवान फौगाट रेवाड़ी हरियाणा : 9416882290 रेवाड़ी 2017 से आज तक स्वतंत्रता सेनानी रिकॉर्ड अनुसार गुमनाम पाये गये स्वतंत्रता सेनानियों का रिकॉर्ड आजाद हिद फौज को राष्ट्रीय अभिलेखागार कार्यालय से ढुढकर राज्य सरकार तक पहुँचाकर परिवारों तक पहुचाने का अनुरोध आज तक किया जाता रहा है 17 सितम्बर 2019 को राज्य सरकार द्वारा सभी उपायुक्त को पत्र लिखा कि प्रार्थी द्वारा इस कार्यालय को भेजी गई अभिलेखागार विभाग भारत सरकार से प्राप्त आजाद हिद के गुमनाम सिपाहियों की सूची में से आपके जिले से सम्बन्धित वयक्ति अथवा परिजनों को सूचित कर दिया जाए कि यदि उनके पास आजाद हिद फौज में होने से सम्बन्धित कोई रिकॉर्ड हो तो आपके कार्यालय के माध्यम से सरकार को भिजवाये ताकि आगामी आवश्यक कार्यवाही की जा सकें..... सगलन ईमेल के माध्यम से भेजें जा रहें हैं उपरोक्त विषय में राज्य सरकार द्वारा सभी उपायुक्त को समरण पत्र दिनांक 14 जनवरी 2020 व दिनांक 22 जुलाई 2021 को भी लिखा गया था उपरांत आज तक यह समाचार पैपरो यु ट्यूब टेलीविजन चैनलों पर भी दिया जाता रहा है अतः कुछ जवानों के आश्रितों परिवारों दवारा रिकॉर्ड लेकर उपरांत कार्यालयों से आगामी कार्यवाही करने का भी अनुरोध किया गया है वह भी उपायुक्त कार्यालयों में विचाराधीन चला आ रहा है और जयादातर जवानों के परिवारों तक समाचार आज तक भी नहीं पहुंच पाया है उनके आश्रितों परिवारों तक यह रिकॉर्ड आज तक भी नहीं पहुंच पाया है उनका रिकॉर्ड सरकारी कार्यालयों में रखा गया है उसे परिवारों तक पहुंचाने का जनहित माग माननीय प्रधानमंत्री महोदय से दिनांक 29 नमबर 2021 को किया गया है श्री भगवान फौगाट द्बारा अवगत कराया गया है कि अग्रेजी सेनाओं द्वारा दिए गए रिकॉर्ड के आधार पर सभी आजाद हिद फौज के जवानों की पहचान करना आसान सरकार के लिए नहीं था अतः वह गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी रह गए हैं और अब उनका आजाद हिद फौज रिकॉर्ड परिवारों तक पहुँचाना भी चुनौती वना हुआ है अतः सरकार और मिडिया से मदद माग किया जाता रहा है अतः हर सभव प्रयास किया जा रहा है |
| Rewari News : अधीनस्थ अदालतों के न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही सराहनीय : नरेश चौहान Posted: 03 Dec 2021 05:04 AM PST रेवाड़ी- पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सहित फुल कोर्ट द्वारा अधीनस्थ अदालतों के 16 न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्यवाही सराहनीय है। न्याय आपके द्वार अभियान के संयोजक नरेश चौहान अधिवक्ता ने इस कार्रवाई को न्यायपालिका में आम लिटिगेंट्स के विश्वास को मजबूत बनाने वाली बताया । उन्होंने वकील समुदाय विशेष रुप से बार काउंसिल व स्थानीय बार एसोसिएशन के चुने हुए प्रतिनिधियों से न्यायपालिका को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सामने आने की अपील की है। प्रत्येक सेशन डिवीजन में नियुक्त किए जाने वाले उच्च न्यायालय के निरीक्षक जज साहिबान से भी पुरज़ोर आग्रह किया जाता है कि अपने निरीक्षण के दौरान जनता दरबार लगाकर इस बारे में आम लिटिगेंट्स के सुझाव और शिकायतें भी आमंत्रित करें । |
| Rewari News : रेवाड़ी प्रसासन के तुगलकी फरमान से जनता परेशान Posted: 03 Dec 2021 05:02 AM PST रेवाड़ी प्रसासन द्वारा एक सप्ताह के लिये रेवाड़ी के सर्कुलर रोड़ के लिये one way ट्रैफिक चलने के आदेश जारी किए, जिसमे आमजन परेशान हो गई. क्योकि न तो जाम से निजात मिली, न ही समस्या का समाधान हुआ.एक तरफा वाहन चलने से न तो जाम से मुक्ति मिली न ही व्यापारियो के लिये ओर आमजन के लिये कोई सहूलियत हुई. जिला प्रसासन द्वारा जितने सुरक्षा कर्मी लगाए गए उतने कर्मी पहले दो तरफा वाहन नियमो पर लगाए होते तो बहुत कामयाबी मिल सकती थी. प्रसाशन को चाहिय था कि शहर के अतिक्रमण पर पाबंदी लगाते, सर्कुलर रोड का 100 मीटर का ऐसा दायर नही है जहाँ अतिक्रमण न हो, सर्कुलर रॉड पर दुकानों के आगे दुकानों के काउंटर, उसके बाद दुकानों का सामान फीर उनकी motercycle/स्कूटी खड़ी रहती है, प्रत्येक दुकान के आगे कम से कम 10 मीटर आगे के एरिया अतिक्रमण से घिरा हुआ मिलेगा. सरकार को चाहिय की सर्कुलर रोड ही नही पूरे शहर के सभी रोड के आसपास कोई भी रोड पर अतिक्रमण न हो, इसी प्रकार शहर में जो अतिक्रमण ह उसके लिये प्रतिदिन सुबह 8 बजे से लेकर साय 8 बजे तक अतिक्रमण हटाने के लिये प्रत्येक रास्तों पर एक प्रसासनिक कमेटी कार्यवाही हेतु चक्कर लगाए और अवैध तरीके से शहर में आने वाले वाहनों को उठाने के लिये प्रसाशनिक गाड़ी चक्कर लगाती रहे तब ही कुछ परेशानी से निजात मिल सकती है राजनीतिक लोगो के दबाव से दूर होकर समानता के हिसाब से अतिक्रमण करने वालो पर कानूनी कार्यवाही की जाए |
| Posted: 03 Dec 2021 05:00 AM PST रेवाड़ी, 3 दिसंबर उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा है कि दिव्यांग बच्चे समाज का हिस्सा है। सरकार और जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए हर समय प्रयासरत रहती हैं, और हर सम्भव सहयोग के लिए कार्य कर रही हैं। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह शुक्रवार को सेक्टर-3 स्थित गणेशीलाल गोयल धर्मशाला में विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में नवप्रेरणा संस्था के 22वें वार्षिक उत्सव में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व दीप प्रज्जवलित कर उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का लालन पालन माता पिता तो करते ही है मगर सामाजिक संस्थाएं दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रही है, यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। डीसी यशेन्द्र सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए नवप्रेरणा संस्था को बधाई देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के लिए यह बहुत ही पुण्य का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपने आप को असुरक्षित न समझे, सरकार उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन हिम्मत बनाये रखे, उनमें भी आम आदमी जितनी क्षमता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजग आज हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए दिव्यांगों की श्रेणी 7 से बढ़ाकर 21 कर दी गई है। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि विश्व दिव्यांग दिवस पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर संस्था ने सराहनीय कार्य किया है। डीसी यशेन्द्र सिंह ने अपने निजी कोष से 21 हजार रूपए दिव्यांग बच्चों के लिए संस्था को प्रदान किए। इसके अलावा रैडक्रास सोसायटी के माध्यम से जरूरत अनुसार कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा। संस्था के प्रधान हरीश मलिक ने मुख्य अतिथि डीसी यशेन्द्र सिंह व एडीसी आशिमा सांगवान का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्था में 80 दिव्यांग बच्चों को स्कूल में शिक्षित किया जा रहा है तथा संस्था बच्चों को हर जरूरी सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर समय प्रयासरत रहती हैं। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतपोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डीसी यशेन्द्र सिंह ने संस्था को सहयोग करने वालों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर आरसीसीआई के अध्यक्ष एसएन शर्मा, स्कूल प्राचार्य गायत्री शर्मा, सचिन मलिक, अशोक गोयल, नरेश कुमार, प. छाजूराम, उर्वशी, त्रिपती भार्गव, सचिन, एसपी यादव, कुसुमलत्ता सहित भारत विकास परिषद और नवप्रेरणा संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे। बाक्स: जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मितल के दिशा-निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव वर्षा जैन की देख-रेख में विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर नव प्रेरणा स्कूल रेवाड़ी में विशेष कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा जैन ने उपस्थित दिव्यांग बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिव्यांगों को हमारे भारत देश के संविधान के अनुसार कुछ विशेष अधिकार दिए गए है। उन्होंने बताया कि हमें अपने अधिकारों को जानना अति आवश्यक है। जानकारी के अभाव में हम अपने अधिकारों को नहीं जान पाते और अपने अधिकारों से वंचित रह जाते है। श्रीमती जैन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा हेल्पलाइन नम्बर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस दौरान पैनल अधिवक्ता यशपाल शर्मा ने दिव्यांगजनों को कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। |
| Rewari News : भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने अंत्योदय मेले का शुभारंभ किया Posted: 03 Dec 2021 04:56 AM PST रेवाड़ी, 3 दिसंबर : हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना से कदम उठाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है। इसी श्रंृखला में आजादी अमृत महोत्सव के तहत अंत्योदय मेले जनसेवा को समर्पित हो लगाए जाए रहे हैं। यह बात भाजपा सेवा प्रकोष्ठï के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने कही। वे शुक्रवार को नगरपरिषद परिसर में दो दिवसीय मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आयोजित अंत्योदय मेले का शुभारंभ कर रहे थे। अंत्योदय मेले के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया तथा आमजन से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वïान भी किया। अंत्योदय मेले के पहले दिन उद्घाटन अवसर के मुख्यातिथि सतीश खोला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक जरूरी सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी रूप से कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत हर पात्र लाभार्थी को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए सरकार द्वारा मेले आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल पं.दीन दयाल उपाध्याय के सपने को साकार करते हुए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से चिह्निïत किए गए जरूरतमंद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठा रहे हैं और अंत्यादेय मेले के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियांवयन करते हुए पात्र लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। मंडल आयुक्त व डीसी ने किया मेले का अवलोकन : अंत्योदय मेले के पहले दिन गुरूग्राम मंडल के आयुक्त राजीव रंजन ने उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के साथ अंत्योदय मेले का अवलोकन किया। आयुक्त राजीव रंजन ने कहा कि जिलाभर में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत परिवार पहचान पत्र से चिह्निïत किए गए जरूरतमंद लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार की सोच है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचे इसके लिए खण्ड स्तर पर मेले आयेाजित करने का निर्णय लिया गया है। आयुक्त राजीव रंजन ने मेले में लगी विभिन्न विभागों की योजनाओं को दर्शाती स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से रूबरू होते हुए विभागीय स्तर पर प्रदत्त सेवाओं को तत्परता से सरल तरीके से योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा को समर्पित हो मौजूदा सरकार के सात साल बेमिसाल रहे हैं और अंत्योदय की भावना से सरकार उल्लेखनीय कदम उठा रही है। अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के प्रभावी रूप से क्रियांवयन के लिए प्रदेश भर में अंत्योदय मेलों का आयोजन कर लाभपात्रों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से सीधे तौर पर लाभांवित किया जा रहा है। डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते कदम में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना अहम है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत उन परिवारों को शामिल किया गया है जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम हैं और उनकी आय को एक लाख 80 हजार रुपए तक पहुंचाना लक्ष्य रहेगा। सरकार की ओर से तीन फेज में पात्रता निर्धारित की गई है और उसी अनुरूप योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को अंत्योदय मेले से दिया जा रहा है। नगर परिषद परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव सहित नगर पार्षदों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया। मेले में पहुंंचने पर नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त आशिमा सांगवान ने आयुक्त राजीव रंजन व उपायुक्त यशेन्द्र सिंह का स्वागत किया। एडीसी आशिमा सांगवान ने अंत्योदय मेले में लगी सभी विभागों की जरूरी सेवाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर को मेले के दूसरे दिन हरको बैंके के चेयरमैन डॉ अरविंद यादव मेले का शुभारंभ करेगें। इस मौके पर डीडीपीओ एचपी बंसल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू बाला, जिला रोजगार अधिकारी राजेश सांगवान, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। |
| Panjwara News: कार की टक्कर से साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल, रेफर Posted: 03 Dec 2021 05:04 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शुक्रवार दोपहर पंजवारा थाना क्षेत्र के पंजवारा धोरैया मुख्य मार्ग में धर्म कांटा के समीप एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल युवक के सिर में गंभीर चोटें आई है। वहीं ठोकर मारने के बाद मौके से कार सवार भागने में सफल रहा। घायल युवक को मौके से पंजवारा थाने के गश्ती टीम ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा पहुंचाया । जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के चचरा गांव के मुनीलाल मांझी के रूप में हुई है। इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी गई और युवक के परिजन भी अस्पताल पहुँचे। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।वहीं ठोकर मार कर भागी कार का कुछ अता पता नहीं चल पाया है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Bounsi News: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती Posted: 03 Dec 2021 04:49 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित बिहार सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास सेंटर एंजेल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के परिसर में नेहरू युवा क्लब बौंसी के तत्वाधान में मदन मेहरा की अध्यक्षता में भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डाॅ० राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर संस्थान के निदेशक कुमार चंदन एवं छात्र/ छात्राओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया एवं देशभक्ति के गीत गाए गए। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्थान के संचालक कुमार चंदन ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 में बिहार के सीवान जिले के जीरादेई गांव में जन्म हुआ था। ये भारतीय लोकतंत्र के पहले राष्ट्रपति थे। एक भारतीय राजनीती के सफल नेता और प्रशिक्षक वकील थे। भारतीय स्वतंत्रता अभियान के दौरान ये भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस में शामिल हुए थे। साथ ही बिहार क्षेत्र के ये एक बड़े नेता भी बने थे। इन्होंने 1934-35 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भारत की सेवा की। 1950 में भारत जब स्वतंत्र गणतंत्र बना, तब इन्हें भारत का पहला राष्ट्रपति चुना गया। इस अवसर पर प्रवेश कुमार झा, सुमित मिश्रा, गुलाम शमशीर अहमद, अंजली कुमारी, मीरा कुमारी, रीना कुमारी, प्रीति झा, शीला झा, अलका कुमारी, प्रियंका कुमारी, रूप कुमार, प्रणव सौरव, गुड़िया कुमारी, शिल्पी कुमारी, शर्मिला टूडू, शांति मरांडी, शिवानी कुमारी, कोमल कुमारी, पावरित कुमार,बन्दना कुमारी, हेमलता कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Rewari News : नगर परिषद में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला आयोजित Posted: 03 Dec 2021 04:45 AM PST रेवाड़ी, 3 दिसंबर : सात साल बेमिसाल थीम के साथ हरियाणा सरकार की जनहितकारी एवं कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत ग्रामीण स्तर तक लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विशेष प्रचार अभियान के तहत प्रभावी रूप से कदम बढ़ाते हुए विभाग की भजन मंडली आमजन को योजनाओं से अवगत करा रही है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत विभाग के भजन पार्टी कलाकारों द्वारा शुक्रवार को नगर परिषद रेवाड़ी में लगाए गए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों का प्रचार-प्रसार किया गया। विशेष प्रचार अभियान के दौरान उपस्थित आमजन को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा, अंत्योदय सरल, परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना, सहित लिंगानुपात सुधार में उठाए जा रहे कदमों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर लोगों को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए भी जागरूक किया गया। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि विभाग के महानिदेशक डा.अमित कुमार अग्रवाल व डीसी यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में चल रहा विशेष प्रचार अभियान प्रभावी रूप से जिला रेवाड़ी में जारी है। उन्होंने बताया कि आमजन मानस को सरकार की योजनाओं का बेहतर ढंग से लाभ उठने के लिए प्रेरित करने के लिए विशेष प्रचार अभियान सशक्त भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रति दिन आगामी 8 दिसंबर तक शेड्यूल अनुसार भजन पार्टी गांवों में दस्तक देते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की जानकारी सांझा करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |