ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Godda News : नायक कभी नहीं मरते - जितेंद्र देव
- Godda News: आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 27 लोगों का ऑन द स्पॉट पेंशन स्वीकृति
- Bounsi News: धान अधिप्राप्ति को लेकर डीसीओ ने की बैठक, धान अधिप्राप्ति को लेकर डीसीओ ने किया जागरूकता रथ को रवाना
- Bounsi News: पुलिस ने 65 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
- Chandan News: नव निर्वाचित चांदन सरपंच महोदय पर पैक्स साख समिति का राशि गवन का मामला पकड़ा तूल
- Chandan News: बालू माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई बालू लोडर ट्रैक्टर किया जप्त
- Chandan News: आंगनबाड़ी केंद्र बिहारोतरी के सामने किचड़, नोनीहाल बच्चों की जिंदगी ख़तरे में
- Godda News: नगर परिषद गोड्डा के वार्ड नंबर 11 सहित जिले के 6 पंचायतों में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया
- Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला तीन हजार रुपये जुर्माना
- Rewari News : IGU मीरपुर में छात्र संगठन इनसो ने बसों की समस्या को लेकर रजिस्ट्रार को ज्ञापन दिया
- Rewari News : राजकीय उच्च विद्यालय मूंदी में मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन
- Rewari News : श्री राम मंदिर विजय संकल्प यात्रा बढ़ा गई कोसली हल्के में सुरेश बव्वा का कद
- Gurugram News : लॉ कॉलेज में संविधान निर्माताडॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया
- Rewari News : शहर में दिनदहाड़े एक पान की दुकान में चोरी की कोशिश नाकाम हुई
- Rewari News : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर किया याद
- Rewari News : सडक़ दुर्घटना संभावित स्थल राव अभय सिंह चौक पर बनाया सर्कल
- Rewari News : 10 दिसंबर तक जारी रहेगा वन वे प्रोजेक्ट का ट्रायल
- Pakur News: श्री श्री 108 श्री स्वामी सत्यानंद महाराज आज पाकुड़ में
| Godda News : नायक कभी नहीं मरते - जितेंद्र देव Posted: 09 Dec 2021 12:43 AM PST आज गुरुवार को प्रखंड परिसर महागामा स्थित गांधी सद्भावना स्थल में जनरल बिपिन रावत की स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया तत्पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार देव ने जनरल बिपिन रावत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि नायक कभी नहीं मरते वे अपना नाम अमर कर जाते हैं। हादसे में शामिल अन्य जवानों को भी विनम्र श्रद्धांजलि आर्पित की गई. इस शोक सभा में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण चौधरी, अंचलाधिकारी रंजन यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे एवं इनके अलावे आलोक कुमार झा, शिक्षकों में रीतेश रंजन, निलेश कुमार, मुरारी शर्मा, भूदेव साह आदि दर्जनों व्यक्ति उपस्थित थे। |
| Godda News: आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 27 लोगों का ऑन द स्पॉट पेंशन स्वीकृति Posted: 08 Dec 2021 08:26 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-"आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन जिले के अलग-अलग पंचायतों में शिविर का आयोजन कर लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, वहीं शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का भी निष्पादन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पोड़ैयाहाट प्रखंड के सलैया पंचायत में आयोजित शिविर में भी ग्रामीणों के द्वारा कई आवेदन दिए गए जिनका वहां उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा तत्काल प्रभाव से समाधान भी किया गया। पोड़ैयाहाट प्रखंड के सलैया पंचायत में आयोजित किये गए शिविर के दौरान पेंशन योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन, मुख्यमंत्री राज्य विधवा पेंशन, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन पेंशन ( दिव्यांग पेंशन ) योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान कर 27 लोगों को लाभान्वित किया गया। पोड़ैयाहाट प्रखंड के सलैया पंचायत में आयोजित शिविर में आपके अधिकार, आपकी सरकार- आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत 27 लोगों को ऑन द स्पॉट मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन, मुख्यमंत्री राज्य विधवा पेंशन, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन पेंशन ( दिव्यांग पेंशन ) योजना के तहत पेंशन स्वीकृति दी गई। आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम स्थल पर हीं योग्य लाभुकों का पेंशन का आवेदन लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पेंशन स्वीकृत किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी तथा मुखिया के द्वारा अपने हाथों से पेंशन की स्वीकृति पत्र प्रदान की गई। कार्यक्रम स्थल पर ही कुल 27 लोगों का पेंशन स्वीकृत कर उन्हें स्वीकृति पत्र दिया गया। पेंशन स्वीकृति आदेश पाकर सभी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। सभी ने जानकारी देते हुए बताया कि आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के आयोजन से उन्हें काफी सहूलियत हुई। लाभुकों ने कहा सरकार और जिला प्रशासन का यह प्रयास काफी सराहनीय है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों से उनके पंचायत में आयोजित होने वाले शिविर के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। शिविर में उन्होंने सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पेंशन का लाभ लेने हेतु आवेदन दिया जिसे कैंप में उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन, मुख्यमंत्री राज्य विधवा पेंशन, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन पेंशन ( दिव्यांग पेंशन ) योजना के तहत पेंशन स्वीकृति पत्र दिया गया। सभी ने झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के लिए माननीय मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। सभी ने कहा कि सरकार का यह कदम हम लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। गौरतलब हो कि आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित हो रहे शिविरों के सफल संचालन हेतु उपायुक्त गोड्डा ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें योजना से जोड़ने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया है। |
| Posted: 08 Dec 2021 08:26 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के कार्यालय वेश्म में बुधवार को धान अधिप्राप्ति एवं किसानों को जागरूक करने के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी संगीता कुमारी ने बैठक की। वहीं डीसीओ ने किसानों को धान अधिप्राप्ति में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। बैठक में बताया गया कि, इस बार किसान अपने धान पूरे बिहार में किसी भी पैक्स में बेच सकते हैं। इसके लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। डीसीओ ने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार को भी धान अधिप्राप्ति को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए। मौके पर आपूर्ति पदाधिकारी एवं जेएसएस सहित पैक्स अध्यक्ष एवं किसान सलाहकार मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर किसानों से धान अधिप्राप्ति को लेकर सहकारिता विभाग विशेष पहल कर रही है। प्रखंड कार्यालय से बुधवार को डीसीओ संगीता कुमारी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ बौंसी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जाकर किसानों को धान अधिप्राप्ति के बारे में जागरूक करेंगे। गांव-गांव घूमकर किसानों को धान अधिप्राप्ति के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें, इसकी जानकारी भी दी जाएगी। माइकिंग के माध्यम से यह बताया जाएगा कि, कब तक किसान रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे और कब तक धान अधिप्राप्ति का जिले में समय निर्धारित किया गया है। जागरूकता रथ रवाना करने के दौरान बीसीओ अरुण कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी मिथिलेश कुमार दास, सभी पैक्स अध्यक्ष एवं किसान सलाहकार मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने 65 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार Posted: 08 Dec 2021 08:24 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के अंगारू गांव से पुलिस ने मंगलवार रात को 65 लीटर देसी शराब जप्त किया। जिसके साथ साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि, गांव में शराब का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा अंगारू गांव में छापेमारी की गई। जिसमें गोविंद मरांडी के घर से 5 लीटर देसी शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि इसी दौरान एक अन्य घर में भी शराब होने की सूचना मिली। पुलिस ने उस घर में छापेमारी की, हालांकि पुलिस की सूचना मिलने पर आरोपी मिश्री मरांडी घर से फरार होने में कामयाब हो गया। मिश्री मरांडी के घर से 60 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 65 लीटर देसी शराब जप्त किया गया। थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: नव निर्वाचित चांदन सरपंच महोदय पर पैक्स साख समिति का राशि गवन का मामला पकड़ा तूल Posted: 08 Dec 2021 08:37 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बीते एक दिसम्बर को पंचायत चुनाव के परिणाम में घोषित नव निर्वाचित ग्राम कचहरी सरपंच सह पुर्व पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार बच्चू पर राशि गवन का मामला तुल पकड़ने लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यालय के चांदन ग्राम कचहरी से नव निर्वाचित सरपंच राकेश कुमार बच्चू पर सहकारिता विभाग द्वारा पैक्स की चावल खरीद मामले में 33,02285 रु गबन मामले में नीलाम पत्र दायर करने की तैयारी कर रही है। इस आशय की जानकारी देते हुए बीसीओ राजीव कुमार रंजन ने बताया कि राकेश कुमार बच्चू पूर्व में चांदन पैक्स अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उस समय उनके द्वारा पैक्स में चावल खरीद मामले में 33,02285 रु का गबन कर लिया गया था। जिसमे उसपर थाने में मामला भी दर्ज किया गया था।जिसमे उसे जेल भी भेजा गया था। और उस मामले में माननीय उच्च न्यायालय से जमानत पर है।विभाग द्वारा अब उस राशि वसूली के लिए नीलाम पत्र दायर करने का आदेश भी जिला सहकारिता विभाग के पत्रांक 830-25/11/21 को दिया गया है। जिसके लिए कागजी तैयारी कर जल्दी ही मामला दर्ज कर दिया जाएगा।जबकि पूर्व पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार बच्चू ने उपरोक्त लिखे गए में सफाई देते हुए बताया कि मेरे द्वारा कोई गबन नही किया गया है । बल्कि धान लेकर मिलर द्वारा मुझे चावल दिया ही नही गया। जिसको लेकर मेरे द्वारा मिलर पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। लेकिन सहकारिता विभाग के द्वारा मेरे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जो जांच की बिषय है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: बालू माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई बालू लोडर ट्रैक्टर किया जप्त Posted: 08 Dec 2021 08:22 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है! चोरी-छिपे बालू कारोबारी के विरुद्ध चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में सउनि सतीश पंजीयारा पुलिस बल के सहयोग से बुधवार मध्य रात्रि गस्ती में चांदन नदी की ओर से आ रही बालू लोडेड ट्रैक्टर को पाण्डेय डीह मोड़ के समीप जप्त कर कामयाब रहा। हालांकि ट्रेक्टर चालक मौके से फरार होने की बताई गई है। पुलिस सुत्रों के अनुसार आठ दिसंबर को बेलहर प्रखंड में पंचायत चुनाव को चांदन पुलिस व्यस्त रहने के कारण बालू लोडेड मालीक की पुष्टि नहीं की गई है।इस संबंध में चांदन थाना प्रभारी रवीशंकर कुमार ने बताया कि जप्त बालू लोडेड मालिक का पता लगाया जा रहा है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह है की इन दिनों चांदन थाना एवं आनन्द पुर ओपी क्षेत्र में अवैध खनन रूकने में नाम नहीं ले रही है। पुलिस को आंखों में धूल झोंक बालू खनन के साथ साथ पत्थर माफियाओं की चांदी कट रही है, और अवैध तरीके से बालू बैच कर रातों रात मोटी रकम ग्राहकों से कमा रहे हैं।रात नौ बजते ही ट्रेक्टर की फर्राटे से लोगों का निंद हराम हो रही है।जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: आंगनबाड़ी केंद्र बिहारोतरी के सामने किचड़, नोनीहाल बच्चों की जिंदगी ख़तरे में Posted: 08 Dec 2021 08:36 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। एन एच 333 A कटोरिया सिमुलतला मुख्य सड़क स्थित बिहारोतरी गांव के वार्ड नंबर 10 में बने सड़क किनारे आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ रहे बच्चों की इन दिनों तरह तरह की बिमारी होने की संभावना जताई जा रही।कारण यह है कि गांव के लोगों द्वारा घर के दुषीत नाले का पानी बेहिचक रोड पर बहाते हैं जिसके कारण रोड पर पानी जमा हो जाता है।पक्की सड़क पर पानी जमा होने से जगह जगह गड्ढे बन गई है। इतना ही नहीं गढ्ढे में पानी जमा होने से आंगनबाड़ी सेंटर के सौ गज के दुरी तक किचड़ किचड़ में तब्दील हो गया है। जबकि यही एक मात्र सड़क है जो कटोरिया से सिमुलतला जाने के लिए दो पहिया चार पहिया वाहनों के साथ साथ भारी वाहनों को गुजरना पड़ता है जहां इस गड्ढे में वाहन चालकों को शिकार होने की संभावना बनी हुई है। और तो और आंगनबाड़ी केंद्र आए छोटे छोटे बच्चों में भी जल जमाव के दुर्गन्ध से बिमार होने की खतरा ब्याप्त है। इस संबंध में आंगनबाड़ी सेविका संजू देवी एवं स्थानीय ग्रामीण,राजू पंजीयारा बताते हैं कि गांव के लोगों कई बार बोला गया है लेकिन इस विषय में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। जबकि इसी रास्ते से बड़े बड़े पदाधिकारी गुजरते हैं लेकिन आज तक किसी पदाधिकारी के द्वारा इस ओर पहल नहीं की जा रही है। हम गांव के लोग होने से लाचार विवश हूं। यदि इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पहल नहीं होती है, तो एक दिन बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 08 Dec 2021 08:18 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 08.12.2021 को "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड नंबर -11 सहित 06 पंचायतों में आयोजित किए गये। जिसमें बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत जिरली पंचायत में, गोड्डा प्रखंड अंतर्गत पचरूखी पंचायत में, पथरगामा प्रखंड अंतर्गत परसपानी पंचायत में, महागामा प्रखंड अंतर्गत भांजपुर पंचायत में, मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सिंघाड़ी पंचायत में, पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत सलैया पंचायत में आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित किए गये। जहां राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने, उनसे आवेदन प्राप्त करने एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों द्वारा उपायुक्त गोड्डा के निर्देशानुसार पंचायतों में प्रतिनियुक्त किए गए प्राधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी की निगरानी में स्टॉल लगाया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए बताया गया कि अब आपके पंचायत में आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित की जा रही है। जहां सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। संबंधित स्टालों में योजनाओं का लाभ लेने हेतु आप आवेदन दे सकते हैं। प्रत्येक आवेदन पर निश्चित रूप से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर केसीसी, पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक आम नागरिकों को बताया गया। मौके पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। ऐसे लोगों से जिन्होंने अभी तक कोविड वैक्सीन नहीं ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर वैक्सीन लेने की भी अपील की गई साथ ही असंगठित श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा लगाए गए ई- श्रम स्टॉल पर अपना निबंधन कराने की भी बात कही गई। विदित हो की जिलेभर में चलाए जा रहे "आपके आधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम" के तहत आज जिले के नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड नंबर -11 सहित 06 पंचायतों में शिविर लगाया गया। यह शिविर जिला स्तर से प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों के पर्यवेक्षण में लगाया गया था, जहां सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योग्य लाभुकों से योजना संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए ज्यादातर आवेदनों का निष्पादन ऑन स्पॉट किया गया। इस दौरान योग्य एवं जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबल समेत अन्य परिसंपत्तियां भी बाटें गए। इसके अलावे पंचायतस्तर पर आयोजित शिविरों में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने, श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराया गया। झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजनांतर्गत नए राशन कार्ड हेतु आवेदन इसके साथ ही अयोग्य लाभान्वितों को राशन कार्ड सरेंडर करने हेतु प्रेरित भी किया गया। सोना-सोबरन धोती/लुंगी-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। वहीं पेंशन योजना अंतर्गत नए आवेदकों से पेंशन का लाभ स्वीकृत करने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए तथा पेंशन हेतु प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर जाँचोपरांत स्वीकृति एवं लाभुकों को पेंशन प्राप्त करने में होने वाली समस्याओं का निराकरण किया गया।उपरोक्त कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, जिले से प्रतिनियुक्त किए गए विभिन्न पदाधिकारी गण, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया , प्रमुख, अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित थे।
|
| Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला तीन हजार रुपये जुर्माना Posted: 08 Dec 2021 07:48 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। यातायात पुलिस बांका की टीम ने बुधवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया ।इस दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चार पहिया ' वाहन चालकों के हेलमेट , सीट बेल्ट , ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से कुल तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला। अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस टीम के एसआई सुदर्शन यादव ने किया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Rewari News : IGU मीरपुर में छात्र संगठन इनसो ने बसों की समस्या को लेकर रजिस्ट्रार को ज्ञापन दिया Posted: 08 Dec 2021 04:55 AM PST मीरपुर में छात्र संगठन *इनसो* ने बसों की समस्या को लेकर रजिस्ट्रार प्रमोद भारद्वाज को ज्ञापन दिया. | *यूनिवर्सिटी अध्यक्ष रवि मसीत* ने बताया कि यूनिवर्सिटी और कॉलेजो में बसो की बहुत ज्यादा समस्या बनी हुई है |यूनिवर्सिटी में हज़ारों की संख्या में विद्यार्थी पढ़ने जाते हैऔर हज़ारों की संख्या में ही कोलेजो मे विद्यार्धी पढ़ने जाते है |लेकिन बसों की संख्या इतनी कम है की लड़कियों को भी लटककर जाना पड़ता है| सही समय पर कुछ ही विद्यार्थी ही पहुँच पाते है| बसों में लटककर जाना किसी न किसी बड़े हादसे को बुलावा देना है| उन्होंने कहा कि बसों की कमी के कारण अगर ऐसे हादसे होते है तो उनका जिम्मेदार आखिर होगा कौन?? विद्यार्थियों से बसों के पास के लिए रुपये लिए जाते है उसके बावजूद उनके लिए बसों की कमी रहती है| उन्होंने धारुहेड़ा बावल और अन्य रूटो पर अलग से यूनिवर्सिटी के लिए बस चलवाने की भी मांग रखी है| इन रूटो पर बसो की भारी कमी है और बसो के चलने के समय का अंतराल भी ज्यादा है|उन्होंने कहा कि सरकार ने जो गुलाबी बसों को चलाया था उनको यूनिवर्सिटी और कॉलेजो के रूटो पर चलवाया जाए|उन्होंने सख्त चेतावनी के साथ कहा है कि अगर बसें नहीं चलाई गई तो जल्दी ही इनसे तालाबंदी करने का काम करेगा और रोड जाम करेगी| *उपाध्यक्ष राकेश* ने कहा की परशान को इस गंभीर मामले पर जल्दी से जल्दी एक्शन लेना चाहिए और इस समस्या को दूर करना चाहिए| उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सुबह और शाम के समय बसों की संख्या को बढ़ा देना चाहिए| जल्दी दूर हो समस्या वरना करेंगे आंदोलन|ज्ञापन देने वालो में मंजीत मुरलीपुर, सौरव, मनीष, साहिल, नितीश, रोबिन आदि मौजूद रहे| |
| Rewari News : राजकीय उच्च विद्यालय मूंदी में मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन Posted: 08 Dec 2021 04:39 AM PST
ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार की स्वस्थ नीतियों के फलस्वरूप स्कूलों के विद्यार्थी दूसरे स्कूलों में मिलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जाते हैं और अपने अनुभव साझा करते हैं। इससे उनके जीवन में गुणात्मक सुधार आने लगते हैं। इसी क्रम में आज मंगलवार को राजकीय उच्च विद्यालय बटौड़ी के बीस विद्यार्थियों ने अपने क्लस्टर के शहीद रामसिंह मेहता राजकीय उच्च विद्यालय मूंदी खण्ड खोल जिला रेवाड़ी में मिलन कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यार्थियों का स्वागत अंग्रेजी प्राध्यापिका चेतना भारद्वाज ने किया। पारस्परिक परिचय सत्र के उपरान्त विविध विषयों से ओत-प्रोत क्विज़ प्रतियोगिता का रोचक संचालन स्वयं मुख्याध्यापक नेमीचंद शाण्डिल्य ने किया। इसमें मूंदी के प्रतिभागी विजयी रहे। तत्पश्चात् पीजीटी रसायन सोनल तथा विज्ञानाध्यापक कृष्ण मुरारी ने विज्ञान के विविध विषयों पर रोचक जानकारी दी। पुस्तकालय अध्यक्ष मोतीराम शास्त्री ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय का भ्रमण कराया तथा ज्ञानवर्धक जानकारी दी। इसके बाद वरिष्ठ गणित प्राध्यापक बाबूलाल शर्मा के सहयोग से दोनों विद्यालयों की टीमों ने डीपीई कृष्ण कुमार के नेतृत्व में फनी गेम का आनंद लिया। इस प्रतियोगिता में बटौड़ी स्कूल के प्रतिभागी विजेता बने। जलपान के साथ समारोह का समापन किया गया। इस अवसर पर एबीआरसी पूजा यादव, मौलिक मुख्याध्यापिका सुशीला कुमारी, पीजीटी भूगोल सुनील यादव, टीजीटी मंजु, भारत भूषण राव, मनोज कुमार गुप्ता, बटौड़ी स्कूल से मौलिक मुख्याध्यापिका पूनम यादव, पीजीटी अंग्रेजी सपना यादव, शिवकुमार शास्त्री, टीजीटी संजय कुमार, होशियार सिंह, प्रताप सिंह लिपिक आदि ने भाग लिया। विद्यार्थियों में मूंदी से आशा, शिवानी यादव, बटौड़ी से परमाक्षी, कुमकुम, दिव्या, मुस्कान, प्रियंका, सुमन आदि ने भाग लिया। |
| Rewari News : श्री राम मंदिर विजय संकल्प यात्रा बढ़ा गई कोसली हल्के में सुरेश बव्वा का कद Posted: 07 Dec 2021 07:58 AM PST
ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : 6 दिसम्बर 2021 को सुरेश यादव बव्वा के द्वारा कोसली हल्के के गांव झाल में सुबह 9 बजे शहीद हंसराज की प्रतिमा पर माला अर्पित कर के शुरू हुई श्री राम मंदिर विजय संकल्प यात्रा और बाबा भीमराव आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस यात्रा शाम को 6 बजे नाहड़ में बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भव्य समारोह में पुष्प अर्पित करते हुए समाप्त हुई। यात्रा कोसली हल्के के 15 गांवों से होकर गुज़री और सभी गांव में यात्रा का भव्य स्वागत हुआ और भारी जनसमर्थन मिला। यात्रा के दौरान सभी गांवों के मंदिर, शहीदों की प्रतिमा और स्थानीय देवी देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए सुरेश बव्वा ने पुष्प अर्पित किए। हर गांव के साथ यात्रा का काफिला बढ़ता ही गया। झाल स्टेण्ड पर डॉ अमित सैन ने यात्रा का स्वागत किया और अपनी पूरी टीम का समर्थन भाई सुरेश को दिया। सभी गांवों ने सुरेश बव्वा की इस यात्रा की तारीफ की और हर गांव के जनप्रतिनिधियों ने भाई सुरेश को आशीर्वाद दिया। यात्रा की सबसे विशेष बात इसे नारी शक्ति और युवा वर्ग का समर्थन मिलना रहा। हर गांव में यात्रा के स्वागत के लिए महिलाओं और युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस यात्रा के संयोजक सुरेश यादव बव्वा ने कहा कि 6 दिसम्बर 1992 को राम भगतों ने बाबरी मस्जिद विध्वंस करके आने वाले समय के लिए राम मंदिर की आधारशिला रखी ये हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व का पल है। हमे इस तारीख को भूलना नहीं चाहिए। और इसी के साथ 6 दिसम्बर को ही बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस भी है जिन्होंने संविधान के माध्यम से हर पिछड़े, महिलाओं और देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिए। ये यात्रा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और शहीद हुए रामभगतों को श्रद्धांजलि देने के लिए रखी गई है। इसी के साथ सुरेश यादव बव्वा ने कहां की गरज रहे हनुमान गगन में, अयोध्या हुई हमारी है। काम हो गया काशी अवधपुरी का, अब मथुरा की तैयारी है। यात्रा के दौरान महिपाल बव्वा, कुलदीप भारद्वाज भोतवास, मदन लुहाना, भोलाराम आंबेडकर बाबड़ोली, अजय बव्वा, कृष्ण बव्वा, अमित झाल, संजय लिसान, गोपी लिसान, महेश जुड़ी, मनोज नाहड़, मोती कोहराड, कृष्ण झोलरी, कृष्ण बहाला, राजेन्द्र बव्वा, पूनम बव्वा, संतरा बव्वा, बाला देवी बव्वा, कविता बव्वा, सत्यनारायण सुधराना, राजपाल जुड़ी, ललित जुड़ी, राकेश बव्वा, विपिन बव्वा, साहिल बव्वा, मिश्री सुधराना, रामरती बव्वा, मुन्नी देवी बव्वा, लाली देवी बव्वा, माया देवी बहाला, पूजा शर्मा कारोली, अभय सरपंच भडगी, राजराम मुमताजपुर, मोनू ख़ुर्शीदनगर, हर्ष जुड़ी, मुंशी श्यामनगर, आकाश श्यामनगर, अशोक बव्वा, रमे बव्वा आदि मौजूद रहे। आने वाले समय मे सर्दी के मौसम में कोसली की राजनीति काफी गर्म होने वाली है। इस यात्रा को मिला भारी जनसमर्थन सुरेश यादव बव्वा को कोसली हल्के में अपनी पैठ बनाने में कितनी मददगार होगी ये आने वाला समय बतायेगा बहराल इस यात्रा के माध्यम से सुरेश यादव बव्वा ने कोसली हल्के में चुनावी बिगुल बजा दिया है। |
| Gurugram News : लॉ कॉलेज में संविधान निर्माताडॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया Posted: 07 Dec 2021 07:24 AM PST ग्राम समाचार न्यूज : सेक्टर 40 लॉ कॉलेज गुड़गांव में संविधान निर्माता, महान अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, डॉ भीमराव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया । तमाम कॉलेज स्टाफ के सदस्यों व छात्रों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को फूल माला अर्पित करके श्रद्धांजलि दी । और उनके संघर्षों पर चर्चा की । आजाद छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जलजीत थुराना ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वो नाम है जिन्होंने समानता के लिए लड़ाई लड़ी भेदभाव को मिटाने के लिए लड़ाई लड़ी और भारत को एक ऐसा सविधान दिया जो अलग-अलग वर्गों को अलग-अलग जातियों को एक धागे में बांधकर एक रखने का काम कर रहा है । जलजीत थुराना ने छात्रों की तरफ से कॉलेज प्रशासन से कुछ मुख्य पॉइंट के नामकरण करने की मांग रखी । जिनमें मुख्य द्वार का नाम ज्योतिबा राव फुले द्वार । दूसरे द्वार का नाम ललई सिंह यादव द्वार । ऑडिटोरियम का नाम सावित्रीबाई फूले ऑडिटोरियम । खेल ग्राउंड का नाम शहीद भगत सिंह खेल ग्राउंड । आदि के नाम से रखने की मांग की । और सबसे महत्वपूर्ण मांग कि कॉलेज परिसर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति को स्थापित किया जाए छात्रों को संबोधित करते हुए डाॅ योगेंद्र जी ने कहा की अंबेडकर जी समाज की उन्नति महिलाओं की उन्नति से मापते थे । इसीलिए डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने महिला उत्थान में अहम योगदान दिया और महिलाओं के लिए सभी अधिकार सुरक्षित किए। एसोसिएट प्रौफेसर डॉ जी.एस.चौहान जी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि अंबेडकर साहब ने भारत को संविधान देकर एक देश बनाने का काम किया है और समानता की बुनियाद को मजबूत किया है । एसोसिएट प्रौफेसर डॉ कैलाश कुमार जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की तमाम छात्रों को डॉक्टर अंबेडकर साहब पढ़ना चाहिए और डॉक्टर अंबेडकर से प्रेरणा लेकर समाज में समानता और समता की बुनियाद को जिंदा रखना चाहिए। आज सेक्टर 40 लॉ कॉलेज गुड़गांव में संविधान निर्माता, महान अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, डॉ भीमराव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया तमाम कॉलेज स्टाफ के सदस्यों व छात्रों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को फूल माला अर्पित करके श्रद्धांजलि दी । और उनके संघर्षों पर चर्चा की आजाद छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जलजीत थुराना ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वो नाम है जिन्होंने समानता के लिए लड़ाई लड़ी भेदभाव को मिटाने के लिए लड़ाई लड़ी और भारत को एक ऐसा सविधान दिया जो अलग-अलग वर्गों को अलग-अलग जातियों को एक धागे में बांधकर एक रखने का काम कर रहा है जलजीत थुराना ने छात्रों की तरफ से कॉलेज प्रशासन से कुछ मुख्य पॉइंट के नामकरण करने की मांग रखी जिनमें मुख्य द्वार का नाम ज्योतिबा राव फुले द्वार दूसरे द्वार का नाम ललई सिंह यादव द्वार ऑडिटोरियम का नाम सावित्रीबाई फूले ऑडिटोरियम खेल ग्राउंड का नाम शहीद भगत सिंह खेल ग्राउंड । आदि के नाम से रखने की मांग की । और सबसे महत्वपूर्ण मांग कि कॉलेज परिसर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति को स्थापित किया जाए. छात्रों को संबोधित करते हुए डाॅ योगेंद्र जी ने कहा की अंबेडकर जी समाज की उन्नति महिलाओं की उन्नति से मापते थे । इसीलिए डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने महिला उत्थान में अहम योगदान दिया और महिलाओं के लिए सभी अधिकार सुरक्षित कि एसोसिएट प्रौफेसर डॉ जी.एस.चौहान जी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि अंबेडकर साहब ने भारत को संविधान देकर एक देश बनाने का काम किया है और समानता की बुनियाद को मजबूत किया है एसोसिएट प्रौफेसर डॉ कैलाश कुमार जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की तमाम छात्रों को डॉक्टर अंबेडकर साहब पढ़ना चाहिए और डॉक्टर अंबेडकर से प्रेरणा लेकर समाज में समानता और समता की बुनियाद को जिंदा रखना चाहि श्रद्धांजलि सभा में डॉ कैलाश कुमार जी, डॉ जी एस चौहान जी, डॉ सोमलता जी ,डॉ योगेंद्र जी, डॉ रविन्द्र शर्मा जी व अन्य स्टाफ सदस्यों व छात्रों ने हिस्सा लिया और बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी जलजीत थु प्रदेश अध्यक्ष आजाद छात्र मोर्चा, सोमलता जी, डॉ योगेंद्र जी, डॉ रविन्द्र शर्मा जी व अन्य स्टाफ सदस्यों व छात्रों ने हिस्सा लिया और बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी. |
| Rewari News : शहर में दिनदहाड़े एक पान की दुकान में चोरी की कोशिश नाकाम हुई Posted: 07 Dec 2021 05:27 AM PST ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी में एक पान की दुकान में चोर द्वारा चोरी करते हुए लोगों द्वारा रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले करने का मामला सामने आया है. घटना शहर के सर्कुलर रोड स्थित व्यस्ततम बाजार बस स्टैंड की है जहां मंगलवार दोपहर को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चोर दिनदहाड़े पान की दुकान में घुस गया और गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ करने लगा. इसी दौरान पैसे छुट्टे करवाने आए एक दुकानदार ने जब यह नजारा देखा तो तुरंत दुकान मालिक और चौक पर तैनात ट्रैफ़िक पुलिस कर्मी को इसकी सूचना दी. स्थानीय दुकानदारों ने मौके पर ही चोर को दबोच लिया और जब उससे पूछा गया कि तुम दुकान के अंदर क्या कर रहे हो तो चोर बोला मैं सिगरेट लेने के लिए आया था. गुस्साए लोगों ने चोर को कई थप्पड़ रसीद कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस चोर को पकड़ कर अपने साथ थाने ले गई. दरअसल हुआ यूं की रेवाड़ी के बस स्टैंड बाजार में प्रकाश पान सेंटर के नाम से एक दुकान है जहां पर आज दोपहर करीब 2:00 बजे एक चोर मौका पाकर दुकान में घुस गया और गल्ले में रखी नकदी चोरी करने लगा. इसी दौरान पड़ोसी दुकानदार पान की दुकान पर पैसे खुले लेने के लिए आया तो उसकी नजर चोर पर पड़ी. घटना के समय दुकान का मालिक दुकान के बाहर बैठा हुआ था. चोर मौके का फायदा उठा कर दुकान के अंदर घुस गया हालांकि चोर अपने मंसूबे में कामयाब होता इससे पहले ही लोगों ने उसकी धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना में दुकानदार की लापरवाही भी नजर आई तो वही पड़ोसी दुकानदारों की सजगता और पुलिस की तत्परता व मुस्तैदी भी नजर आई. जिस कारण चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका. फिलहाल पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर उसे हिरासत में ले लिया है और तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ पैसे भी बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है. |
| Rewari News : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर किया याद Posted: 07 Dec 2021 04:28 AM PST
रेवाड़ी (7 दिसम्बर) : संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 65वें महा परिनिर्वाण दिवस पर जिला के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सर्कुलर रोड स्थित डॉ. अंबेडकर चौक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कैण्डल प्रज्वलित की गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म भले ही गरीब परिवार में हुआ था लेकिन वे अपनी मेधावी प्रतिभा के दम पर एक महान शिक्षाविद बने। उन्होंने समाज के शोषित, गरीब, दलित वर्ग व पिछड़े वर्ग के गरीब लोगों के मान-सम्मान व उसके हितों के लिए संघर्ष किया और दलितों व शोषितों के मसीहा रूप में अपना एक मुकाम स्थापित किया। उन्होंने दलितों और पिछड़ों के उत्थान के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने समाज में फैली अनेक सामाजिक कुरीतियां जैसे छुआ छूत, अज्ञानता, अन्धविश्वास, शिक्षा आदि के क्षेत्र में अत्यधिक कार्य किया जिससे दलितों , पिछड़ों व समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को शिक्षित व संगठित करने का काम किया। समाज में महिलाओं के उत्थान और उन्हें समानता देने का श्रेय भी बाबा साहब को ही जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान पुरुष के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर सेवा स्तंब, हजरस, ऑल हरियाणा एस सी एम्प्लॉइज फैडरेशन, मिशन इक्विलिटी, रोडवेज एससी यूनियन, धम्मभूमि, बिजली बोर्ड एस सी यूनियन,परिसंघ, गुरु रविदास मन्दिर कमेटी, हरियाणा प्रदेश चमार महासभा ,मास्टर नेकीराम साहित्य एवं लोक नाट्य कला संरक्षण परिषद आदि संस्थाओं से भगत सिंह सांभरिया, महेश दत्त, राजपाल दहिया, आनंद कुमार एडवोकेट, आलोक भाँडोरिया, लक्ष्मीबाई लिसाना, अजीत सिंह, गजराज सिंह भूड़पुर,अरविंद दिशोदिया, मान सिंह राजेंद्र ढोकवाल, मनोज ढोकी, जोगेंद्र स्याणा, अनिल भाटिया, हेमराज जी, सुमित रेवाडिया, अंशु, सुमित गोठवाल, नकुल अंबेडकरवादी, होशियार सिंह, रविन्द्र कुमार,दीपक गोठवाल, तिलक राज, साहिल गिल, डॉ लेखराम मेहरा, ओमप्रकाश मूंदी, अजीत सिंह नैनावत, रमेश सौदा, कृष्ण कमल, टिट्टू, प्रमोद आजाद, हरिकिशन, जयप्रकाश सहित अनेक लोग उपस्थित रहे । |
| Rewari News : सडक़ दुर्घटना संभावित स्थल राव अभय सिंह चौक पर बनाया सर्कल Posted: 07 Dec 2021 04:23 AM PST रेवाड़ी 7 दिसंबर : रेवाड़ी शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने व जाम रहित व सुरक्षित सडक़ बनाए रखने के तहत वन वे पायलेट प्रोजेक्ट शुक्रवार, 10 दिसंबर तक जारी रहेगा। यह बात डीसी यशेंद्र सिंह ने कही। डीसी यशेंद्र सिंह व एसपी राजेश कुमार ने इस संदर्भ में रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या के स्थाई समाधान सहित अन्य पहलुओं पर चर्चा कर रहे थे। डीसी ने बताया कि शहर के राव अभय सिंह चौक पर अक्सर सडक़ दुर्घटनाएं हो रही थी, ऐसे में सडक़ सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त चौक पर बेरिकेंटिंग सर्कल तैयार किया गया है। डीसी श्री सिंह ने बताया कि रेवाड़ी शहर के सरकूलर रोड के वन वे करने के पायलेट प्रोजेक्ट के तहत लोगों द्वारा विभिन्न प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं और इन बातों को मद्देनजर रखते हुए व यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आगामी 10 दिसंबर तक सरकुलर रोड़ पर वन वे ट्रेफिक को पायलेट प्रोजेक्ट के तहत जारी रखा जाएगा। साथ ही शुक्रवार, 10 दिसंबर को यातायात प्रबंधन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व अन्य संबंधित विभागाध्यक्षों, व्यापारीगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यातायात प्रबंधन को ओर दुरूस्त करने की रूपरेखा सुनिश्चित की जाएगी। डीसी ने कहा कि सरकूलर रोड पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रात: 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी अपने वाहन को नो पार्किंग जोन में खड़ा न करें। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत है और जहां कहीं भी दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं वहां यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राव अभय सिंह चौक पर बेरिकेटिंग सर्कल के रूप में तैयार कर वाहन चालकों को सडक़ सुरक्षा के तहत वाहनों के आवागमन की व्यवस्था की गई है। |
| Rewari News : 10 दिसंबर तक जारी रहेगा वन वे प्रोजेक्ट का ट्रायल Posted: 07 Dec 2021 04:18 AM PST ग्राम समाचार न्यूज : शहर में सर्कुलर रोड पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए शुरू किया गया वन वे पायलट प्रोजेक्ट 10 दिसंबर तक जारी रहेगा । 10 दिसंबर को उपायुक्त यशेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होगी । बैठक में स्थानीय लोगों द्वारा दिए गए सुझाव को भी रखा जाएगा। बैठक के उपरांत शहर में शुरू किए गए वन वे प्रोजेक्ट पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा ।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि वन-वे सिस्टम लागू करने के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और लोगों ने भी इसे सराहा है । स्थानीय लोग वन-वे को और अच्छी तरह लागू करने के लिए अपने सुझाव दे रहे हैं । आगामी 10 दिसंबर को होने वाली बैठक में स्थानीय लोगों के सुझाव को भी शामिल किया जाएगा । शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा होगी । इस बैठक में पूरी समीक्षा के बाद ही वन-वे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि वन वे के दौरान पुलिस द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें और शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। |
| Pakur News: श्री श्री 108 श्री स्वामी सत्यानंद महाराज आज पाकुड़ में Posted: 07 Dec 2021 01:11 AM PST ग्राम समाचार, पाकुड़ ब्यूरो रिपोर्ट:- सत्यानंद जी महाराज पाँच दिवसीय दौरे में ब्रह्म विद्यालय आश्रम में आज पाकुड़ आ रहे हैं। स्वामीजी मुख्य स्थान छोटका राजपुर बक्सर जिले से चलकर छपरा, पटना, सुल्तान गंज से चलकर पाकुड़ पहुँच रहे है।ब्रह्मविद्याल आश्रम स्वामीजी के स्वागत में सज धजकर तैयार है।स्वामीजी के प्रवास के दौरान सुबह शाम प्रवचन होगा एवं प्रसाद का वितरण होगा। स्वामीजी के स्वागत में बागेस्व्रानंद ,ओंकारा नंद साहित सभी भक्त गण उपस्थित रहेंगे| राजेश पांडे के सौजन्य से:- |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |