MPNOW: Hindi news (हिंदी समाचार) Website |
| गीता जयंती पर निकला विहिप और बजरंग दल का भव्य शौर्य संचलन Posted: 14 Dec 2021 10:00 AM PST एमपी नाउ डेस्कछिंदवाड़ा।गीता जयंती के पावन अवसर पर विहिप-बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य शौर्य संचलन निकाला गया। इस संचलन में जिले के विभिन्न प्रखंड़ों से हजारों की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय पोला ग्राउंड में प्रांतीय मंत्री श्री ललित पारधी, जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह तथा कार्यक्रम अध्यक्ष श्री सुमित काबरा जी की गरीमामयी उपस्थिति में राम दरबार तथा ध्वज पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत विहिप जिला अध्यक्ष श्री अरविंद प्रताप सिंह द्वारा किया गया। जिसके उपरांत प्रांतीय मंत्री श्री ललित पारधी जी का उद्बोधन हुआ। जिले के विभिन्न प्रखंड़ों से शौर्य संचलन में पहुंचे स्वंयसेवक श्रीराम की सुंदर झांकी और जय श्री राम के उद्घोष के साथ अनुशासनपूर्वक कतारबद्ध होकर पोला ग्राउंड के नगर भ्रमण के लिए निकले। शौर्य संचलन पोला ग्राउंड से फव्वारा चौक, इतवारी, गोलगंज, मेन रोड, राम मंदिर, पावर हाउस, छोटा तालाब, केसरीनंदन हनुमान मंदिर, अल्का टॉकिज, बैल बाजार, पुलिस पेटोल पंप, अमित ठेगे चौक, इंदिरा प्रतिमा से पुनः फव्वारा चौक होकर कार्यक्रम स्थल पोला ग्राउंड पहुंचा। जहां सौंसर से आए स्वयंसेवकों द्वारा ओजस्वी दंड प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद सभी पदाधिकारियों तथा स्वंयसेवकों ने एक साथ राम खिचड़ी का आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम अध्यक्ष श्री सुमित काबरा जी ने जिलेभर से पधारे स्वयंसेवकों, पदाधिकारियों तथा अतिथियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष किरण पवार, विभाग मंत्री जिला सिवनी मायाराम सनोडिया जी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख संदीप वर्मा जी, विभाग मंत्री अजय बंदेवार जी, विभाग संयोजक प्रशांत छोटू पाल जी, विभाग गौ रक्षा प्रमुख गुड्डा रघुवंषी जी, जिला मंत्री संतोष मिश्रा जी, जिला सहसंयोजक शैलेश यदुवंशी जी, जिला संयोजक सुभाष गढेकर जी, जिला सह मंत्री नकूल विश्वकर्मा जी, जिला सह संयोजक नीतेश पटेल जी, जिला विद्यार्थी प्रमुख आशीष सिंगारे, अन्नीलाल दुबे जी, छिंदवाड़ा ग्रामीण प्रमुख राजकुमार पटेल जी, नगर सहमंत्री आकाश कहार, नगर गौ रक्षा प्रमुख अंशुल यादव, विशाल सोनी, प्रखंड संयोजक पांढुर्ना चेतन सरजुसे, मनोज बोरीवॉल, प्रखंड संयोजक अमरवाड़ा मनोज पाशा, प्रखंड संयोजक मोहखेड़ रामकष्ण धुर्वे, प्रखंड संयोजक चौरई छोटू यादव, खंड संयोजक चांद अनुज शर्मा, आकाष पटेल, आकाश पहलवान समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
|
| You are subscribed to email updates from MPNOW: Hindi/English news (हिंदी समाचार) Website. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |