NATION WATCH |
| सिद्धार्थनगर - घायल गौ माता का चौकी इंचार्ज ने कराया इलाज Posted: 10 Dec 2021 07:42 AM PST संतोष कौशल बिस्कोहर । बिस्कोहर पुलिस के सामने शुक्रवार सुबह एक गाय घायल अवस्था में पड़ी कराह रही थी , सुबह चौकी इंचार्ज राजेश कुमार शुक्ला की नजर घायल गाय पर पड़ी तो उन्होंने अपने सहपाठी उप निरीक्षक राम प्रभा सिंह के साथ उसके इलाज को आगे आए और तुरंत पशु डाक्टर से संपर्क कर चौकी पुलिस की मदद से उसका इलाज कराया और उसके खाने पीने का इंतजाम किया । चौकी इंचार्ज ने कहा कि शुक्रवार सुबह जब मैं वाक मॉर्निग के लिए चौकी से निकल रहा था उसी दौरान मेरी नजर चौकी के सामने सड़क के दूसरी तरफ एक गाय को कराहते देखा उसके पास गया तो देखा कि उसके पिछले पैर में चोट लगी हुई है मैने तुरंत अपने सहपाठी उप निरीक्षक राम प्रभा सिंह से कहकर तुरंत पशु डाक्टर को बुलवाया और उसका इलाज कराकर उसके खाने पीने का इंतजाम कर दिया हूं। जब तक वह स्वस्थ नही हो जाती है तब तक उसका इलाज व उसके खाने पीने का इंतजाम मैं करता रहूंगा। |
| सिद्धार्थनगर - जनरल बिपिन रावत को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Posted: 10 Dec 2021 12:06 AM PST संतोष कौशल बिस्कोहर । तमिलनाडु के कुन्नूर में विमान दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत अन्य सैन्य अफसरों की आकस्मिक मौत से नगर पंचायत बिस्कोहर में शोक की लहर है। गुरुवार को नगर स्थित बाबू पोखरा से व्यापारी प्रभात जयसवाल की अगुआई में छेदीलाल इंटर कालेज के छात्रों ने 51 मीटर तिरंगा यात्रा निकाला , यात्रा मुख्य कस्बा , कसेरा मोहल्ला , पश्चिम मोहल्ला होते हुए बैंक रोड के पास आकर समाप्त हुआ , यहां पर सभी ने एक शोक सभा कर जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। भारतीय जनता पार्टी के तरफ से गुरुवार शाम को नगर स्थित एसबीआई बैंक के पास जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया । इस दौरान सभा में मौजूद लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित करके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर सुधीर कुमार त्रिपाठी , सचिन गुप्ता , आस्था जयसवाल , अरुण तिवारी , मोना पांडेय , रोहित गुप्ता , मारुति नंदन मौर्या , अमित कमलापुरी , प्रिंस पांडेय , अवधेश सोनी , मोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे। |
| You are subscribed to email updates from NATION WATCH (MAGZINE). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |