न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- Free LPG Connection लेने के नियमों में हुआ बदलाव, जानिए फटाफट सब्सिडी पाने का तरीका
- देश के लिए बुरी खबर : जिंदगी की जंग हारे विमान हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण
- हिमाचल में आज से दो दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जरी
- हिमाचल में आज से दो दिन बंद रहेंगे बैंक, एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
- 16 दिसंबर: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- दिसंबर महीने में इन 5 राशिवाले लोग हो जायेंगे धनवान
- छलका कोहली का दर्द, कहा- 90 मिनट में वनडे कप्तानी से किया बेदखल
- Kharmas 2021: शुरू हो चुका है खरमास, एक महीने भूलकर भी न करें ये 5 काम!
- Palak Soup Ke Fayde: सर्दियों में पालक सूप पीने के कमाल के फायदे
- बेहत चमत्कारी है ये माला, इस पर जाप करने मां लक्ष्मी बरसातीं हैं धन-दौलत
- Weight Loss Tips: वजन घटाने में 100 फीसदी कारगर हैं यह उपाय! कुछ ही हफ्तों में गायब हो जाएगी पेट की चर्बी
- नाश्ते में खाना शुरू करें ये 4 चीजें, गायब हो जाएगी पेट की चर्बी, जानिए जबरदस्त फायदे
- बिहार के मंत्री युवाओं को उपलब्ध कराएंगे रोजगार के साधन, इस लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन
- Jio ने 1 रुपये में लॉन्च किया 30 दिन की वैलिडिटी वाला पैक, मिलता है इतना डेटा
- इन शारीरिक समस्याओं को घर बैठे दूर करता है गुलाब जल, जानें खास फायदे
- हिमाचल: 6 कमरों का ढाई मंजिला घर जला, तीन परिवार बेघर
- विराट-रोहित की तकरार की खबरों के बीच अनुराग ठाकुर ने इशारों-इशारों में विराट कोहली को दी चेतावन
- घर बैठे ऑनलाइन कमाई की टिप्स, ये 5 काम आपको दिला सकते हैं पैसा ही पैसा
| Free LPG Connection लेने के नियमों में हुआ बदलाव, जानिए फटाफट सब्सिडी पाने का तरीका Posted: 15 Dec 2021 06:09 PM PST गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के जीवन यापन में किसी तरह की समस्या ना हो, इसके लिए भारत सरकार तमाम प्रयास कर रही है. इसमें एक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) भी शामिल है. इसके तहत सरकार गरीब परिवारों के लिए घरेलू रसोई गैस यानि एलपीजी कनेक्शन (LPG Connection) मुहैया कराती है. अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) का लाभ लेते हैं, तो आपके लिए यह खबर जानना बहुत जरूरी है. दरअसल, एलपीजी पर सब्सिडी पाने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है कि इस योजना के तहत फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन (Free LPG Connection) पर मिलने वाली सब्सिडी में बड़ा बदलाव हो सकता है. अगर आप इस योजना फ्री एलपीजी कनेक्शन लेने की योजना बना रहे रहे हैं, तो सबसे पहले ये खबर ध्यान से जरूर पढ़ लें. एलपीजी कनेक्शन पर बदलेगा सब्सिडी स्ट्रक्चर? (Will the subsidy structure change on LPG connection?) मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस योजना के तहत नए कनेक्शन के लिए सब्सिडी के मौजूदा स्ट्रक्चर में बदलाव किया जा सकता है. ऐसा बताया जा रहा है कि पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा 2 नए स्ट्रक्चर पर काम शुरू किया गया है. इसे जल्द जारी किया जाएगा. बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में 1 करोड़ नए कनेक्शन देने का ऐलान किया था. अब सरकार OMCs की तरफ से एडवांस पेमेंट मॉडल में बदलाव कर सकती है. एडवांस पेमेंट का तरीका बदलेगा? (Will the method of advance payment change?) जानकारी के मुताबिक, एडवांस पेमेंट कंपनी 1600 रुपए की राशि वसूल कर सकती है. हालांकि. अभी OMCs एडवांस रकम EMI के रूप में वसूली जाती है. वहीं, बाकी 1600 की सब्सिडी सरकार देती रहेगी. सरकार देती है फ्री एलपीजी सिलेंडर (The government provides free LPG cylinders) उज्जवला योजना में ग्राहकों को 14.2 किलो का सिलेंडर और स्टोव दिया जाता है, जिसकी लागत लगभग 3200 रुपए होती है. इस पर 1600 रुपए की सब्सिडी दी जाती है, तो वहीं 1600 रुपए तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) एडवांस के रूप में देती हैं. हालांकि OMCs रीफिल कराने पर सब्सिडी की राशि EMI में वसूल की जाती है. उज्ज्वला योजना में रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया (Procedure for registration in Ujjasla scheme) बीपीएल परिवार की कोई महिला आवेदन कर सकती है. इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/ujjwala2 पर मौजूद है. रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले एक फॉर्म भरकर नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर को देना होगा. इस फॉर्म में अपना पूरा पता, जनधन बैंक अकाउंट और परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर भी देना होगा. इसके बाद में देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां योग्य लाभार्थी को एलपीजी कनेक्शन जारी करती हैं. अगर उपभोक्ता EMI के विकल्प का चुनाव करते हैं, तो इसकी राशि सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी में एडजस्ट की जाती है. |
| देश के लिए बुरी खबर : जिंदगी की जंग हारे विमान हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण Posted: 15 Dec 2021 06:03 PM PST देश के लिए एक और बुरी खबर है। बता दें कि 8 दिसंबर को तमिलनाडू के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन शहीद हो गए हैं. बता दें कि इस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 जवान शहीद हो गए थे। इस हादसे में 14 में से 13 की मौत हो गई थी और सिर्फ कैप्टन वरुण सिंह ही बचे थे जो आज तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे थे लेकिन आज उन्होंने दम तोड़ दिया है। जी हां बता दें कि वरुण सिंह शहीद हो गए हैं। बुधवार को भारतीय वायुसेना ने इसकी जानकारी दी है। जानकारी के लिए बता दें कि वरुण सिंह देवरिया के रहने वाले थे जो कि 8 दिसंबर से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। वायुसेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस हादसे में देश ने पहले सीडीएस बिपिन रावत को खो दिया। इस हादसे में सीडीएस की पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हुई जिसमे कई अधिकारी और जवान शामिल थे। वरुण सिंह गोरखपुर में तैनात रहे थे. वर्तमान में वो तमिलनाडू के वेलिंगटन में तैनात थे और हादसे वाले दिन सीडीएस बिपिन रावत के साथ विमान में थे. वो इकलौते ऐसे अधिकारी थे जो बच गए थे और आज तक जिंदगी और मौत के बीच जंग ल़ड़ रहे थे। |
| हिमाचल में आज से दो दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जरी Posted: 15 Dec 2021 05:54 PM PST हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। 18 दिसंबर से मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। केलांग, कल्पा और मनाली का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। सोलन और डलहौजी का न्यूनतम पारा शून्य तक पहुंच गया है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 22.2, सोलन में 20.0, कांगड़ा में 18.9, बिलासपुर में 19.5, सुंदरनगर में 19.3, भुंतर में 18.4, नाहन में 17.9, हमीरपुर में 17.0, शिमला में 14.0, धर्मशाला में 11.6, कल्पा में 8.4, डलहौजी में 4.7 और केलांग में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.5, कल्पा में माइनस 5.0, मनाली में माइनस 1.4, सोलन में 0.7, डलहौजी में 0.2 और शिमला में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। |
| हिमाचल में आज से दो दिन बंद रहेंगे बैंक, एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू Posted: 15 Dec 2021 05:51 PM PST सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण करने की तैयारी के विरोध में गुरुवार से दो दिन 16 और 17 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान बैंक शाखाओं में कोई काम नहीं होगा। हालांकि एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021 के जरिये बैंकों के निजीकरण की तैयारी की जा रही है। यूनियन के हिमाचल प्रदेश संयोजक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि संसद के चालू सत्र में बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पेश किया जा रहा है ताकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण किया जा सके। पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि पब्लिक सेक्टर बैंकों का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा क्योंकि ऐसा होने से बैंक कर्मियों का भविष्य ही नहीं, बल्कि आम लोग जिनका पैसा बैंकों में जमा है उनके भविष्य भी अंधकार में पड़ जाएगा। पेंशनर्स, किसान, छोटे कारोबारी, मजदूर का पैसा जो पब्लिक सेक्टर बैंकों में जमा है वह सुरक्षित नहीं रहेगा। पब्लिक सेक्टर बैंकों में सरकार अपनी हिस्सेदारी 51 फीसदी से कम करने जा रही है जिससे बैंकों पर पूंजीपतियों का नियंत्रण हो जाएगा। इतना ही नहीं एक अन्य संशोधन के तहत बैंकों में पांच लाख तक ही सुरक्षित रहेंगे। 11 से दो बजे तक उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले गुरुवार को सार्वजनिक क्षेत्र बैंकों के कर्मी उपायुक्त कार्यालय के बाहर सुबह 11 बजे से दो बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारी लोगों को बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021 के दुष्परिणामों को लेकर जागरूक करेंगे। |
| 16 दिसंबर: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ Posted: 15 Dec 2021 05:47 PM PST आज का इतिहास – 16 दिसम्बर (December 16) को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी एतिहाशिक घटनायो के बारे में पढ़ा होगा जो 16 December (16 December) के इतिहास से संबधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी '16 December' को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं. 16 December Ka Itihas (16 December की ऐतिहासिक घटनाये) इटली के माउंट विसुवियस में "1631" में ज्वालामुखी विस्फोट से 6 गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गये. जापान के माउंट फुजी पर्वत में "1707" में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ. ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर "1824" में खोली गयी. नेपाल ने "1862" में संविधान को अपनाया. पोलैंड के राष्ट्रपति गैब्रियल नारुतोविक्ज़ की "1922" में हत्या कर दी गई. कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने "1929" में हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई शुरु की. हैदराबाद में "1951" में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी. कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में "1958" में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत हो गयी. पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में "1959" में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत हो गयी. तमिलनाडु के कलपक्कम में "1985" में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना की गयी. कजाखस्तान ने "1991" में सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की. पलाउ "1994" में संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना. गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर "1999" में सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल रही. दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा 'डीडी डायरेक्ट +' का शुभारंभ "2004" में प्रधानमंत्री द्वारा किया गया. केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को "2008" में गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया. 16 December Famous People Birth (16 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति) भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म "1937" में हुआ. Famous Persons Death on 16 December (16 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन) गोवा का पुर्तग़ाली गवर्नर अल्फांसो डे अल्बुकेरक का निधन "1515" में हुआ. परमवीर चक्रसम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का निधन "1971" में हुआ. प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल शकीला बानो का निधन "2002" में हुआ. महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 16 दिसम्बर के (16 December's Important Events and Festivities) |
| दिसंबर महीने में इन 5 राशिवाले लोग हो जायेंगे धनवान Posted: 15 Dec 2021 05:43 PM PST 1. मेष ( Aries ): इस राशि के जातक को दिसंबर माह में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। जी दरअसल बृहस्पति देव और माता लक्ष्मी की कृपा से खूब धन लाभ होगा। इसी के साथ पारिवारिक जीवन भी सुखमयी होगा। अगर आप नौकरी में हैं तो आपको उन्नति मिलेगी। इसके अलावा आपकी हर तरह की मनोकामना पूर्ण होगी। करियर की दृष्टि से भी यह माह शुभ है। 2. मिथुन ( Gemini ): इस राशिवालों पर बृहस्पति की कृपा से भाग्य और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूर्ण होंगे। धार्मिक गतिविधियां बढ़ेगी।यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आपकी नौकरी में परिवर्तन के योग है। 3. सिंह ( Leo ): बृहस्पति की कृपा से आपका दांपत्य जीवन सुखमय गुजरेगा। व्यापार में लाभ होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपको इस माह में खूब धन मिलने वाला है। 4. वृश्चिक ( Scorpio ) : आप आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं। आप किस्मत के धनी है लेकिन अपने काम से अपनी किस्मत को खराब कर लेते हैं। आप बहुत जिद्दी हैं लेकिन दिसंबर के महीने में आप विनम्र रहे तो माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन में धन ही धन होगा। 5. कुंभ (Aquarius): आपकी इस महीने में फायदा मिलेगा। नौकरी बदलने, शहर बदलने और नए व्यवसाय में पैसा लगाने का यह एक उत्कृष्ट समय है। इसी के साथ आपको मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन लाभ होगा और रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। |
| छलका कोहली का दर्द, कहा- 90 मिनट में वनडे कप्तानी से किया बेदखल Posted: 15 Dec 2021 05:39 PM PST वनडे की कप्तानी जाने का दर्द आखिरकार विराट कोहली की जुबान पर आ ही गया। उन्होंने भले ही रोहित शर्मा के साथ किसी भी तरह के विवाद की अफवाहों का खंड़न किया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि आधिकारिक घोषणा से केवल 90 मिनट पहले उन्हें बताया गया कि उन्हें भारत के एक दिवसीय कप्तान के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। कोहली ने हाल ही में विश्व कप के बाद टी-20 कप्तानी छोड़ दी और पिछले हफ्ते उन्हें एकदिवसीय कप्तान के रूप में हटा दिया गया था, भारत के क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि वह रोहित शर्मा को सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों में नेतृत्व करना चाहता था। दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए टेस्ट टीम के बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के नीचे एक पंक्ति में आश्चर्यजनक घोषणा की गई। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के लिए टीम के रवाना होने से पहले बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ""टेस्ट सीरीज़ के लिए 8 तारीख को चयन बैठक से डेढ़ घंटे पहले मुझसे संपर्क किया गया था और मुझसे कोई पूर्व संचार नहीं हुआ था।" टीम इंडिया यहां पर तीन टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी। 33 वर्षीय ने कहा, "कॉल समाप्त करने से पहले मुझे बताया गया था कि पांच चयनकर्ताओं ने फैसला किया था कि मैं एकदिवसीय कप्तान नहीं बनूंगा, जिसका मैंने जवाब दिया, 'ठीक है'।" कोहली अभी भी दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट में भारत की कप्तानी करेंगे, लेकिन प्रेस रिपोर्टों में बताया गया कि उन्होंने बाद में एकदिवसीय सीरीज को छोड़ने का फैसला किया था। लेकिन कोहली ने इससे इनकार किया, बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि वह "चयन के लिए उपलब्ध थे और "झूठ लिखने" के लिए मीडिया के वर्गों पर निशाना साधा। |
| Kharmas 2021: शुरू हो चुका है खरमास, एक महीने भूलकर भी न करें ये 5 काम! Posted: 15 Dec 2021 05:36 PM PST हिन्दू परंपरा में किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त का विशेष महत्व माना गया है. फिर चाहे शादी हो, मुंडन, सगाई या फिर गृह प्रवेश जैसे अन्य शुभ कार्य. वहीं कुछ अवधि ऐसी भी होती हैं जब इन शुभ कार्यों को करने की मनाही की जाती है. ऐसा ही महीना है मलमास या खरमास, जिसमें एक महीने तक शुभ कार्य वर्जित रहते हैं. खरमास की शुरुआत कल यानी 16 दिसंबर दिन गुरुवार से हो रही है. मलमास नए साल 2022 में 14 जनवरी पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि तक रहेगा. इस महीने विशेष तौर पर कुछ कामों को करने की मनाही है. आइये जानते हैं इनके बारे में... कब लगता है खरमास सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने को संक्रांति कहते हैं. संक्रांति एक सौर घटना है. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, पूरे वर्ष में कुल 12 संक्रान्तियां होती हैं. जब सूर्य देव धनु और मीन में प्रवेश करते हैं, तो इन्हें क्रमश: धनु संक्रांति और मीन संक्रांति कहा जाता है. सूर्य जब धनु व मीन राशि में रहते हैं, तो इस अवधि को मलमास या खरमास कहा जाता है. इसलिए बंद होते हैं शुभ कार्य ज्योतिष के अनुसार, बृहस्पति धनु राशि का स्वामी होता है. बृहस्पति का अपनी ही राशि में प्रवेश इंसान के लिए अच्छा नहीं होता है. ऐसा होने पर लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर पड़ जाता है. इस राशि में सूर्य के मलीन होने की वजह से इसे मलमास भी कहा जाता है. ऐसा कहते हैं कि खरमास में सूर्य का स्वभाव उग्र हो जाता है. सूर्य के कमजोर स्थिति में होने की वजह से इस महीने शुभ कार्यों पर पाबंदी लग जाती है. भूलकर भी ना करें ये काम 1- इस समय विवाह वर्जित होता है. इस समय अगर विवाह किया जाए तो भावनात्मक और शारीरिक सुख दोनों नहीं मिलते हैं. 2- इस समय नए मकान का निर्माण और संपत्ति का क्रय करना वर्जित होता है. इस अवधि में बनाए गए मकान आमतौर पर कमजोर होते हैं और उनसे निवास का सुख नहीं मिल पाता है. 3- नया व्यवसाय या नया कार्य शुरू न करें. मलमास में नया व्यवसाय आरम्भ करना आर्थिक मुश्किलों को जन्म देता है. 4- अन्य मंगल कार्य जैसे द्विरागमन, कर्णवेध और मुंडन भी वर्जित होते हैं, क्योंकि इस अवधि के किए गए कार्यों से रिश्तों के खराब होने की सम्भावना होती है. 5- इस महीने धार्मिक अनुष्ठान न करें. हर रोज किये जाने वाले अनुष्ठान कर सकते हैं. |
| Palak Soup Ke Fayde: सर्दियों में पालक सूप पीने के कमाल के फायदे Posted: 15 Dec 2021 05:30 PM PST Spinach Soup Health Benefits: ठंड के मौसम में गर्मागर्म सूप न केवल स्वाद बल्कि, सर्दी से भी बचाने में मदद कर सकता है. पालक के सूप को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. पालक सूप (Spinach Soup Benefits) को डाइट में शामिल कर आयरन की कमी को भी दूर कर सकते हैं. आपको बता दें कि पालक (Palak Soup Ke Fayde)में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फॉस्फोरस, लोहा, खनिज लवण, प्रोटीन, आयरन, विटामिन 'ए' और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं. पालक के सूप का सेवन करने से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है. असल में पालक (Spinach Health Benefits) को हम कई प्रकार जैसे, पालक की सब्जी, पालक का जूस, पालक के स्नैक और सूप के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं. अगर आप पालक के सूप और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो आप इसमें पालक के साथ-साथ गाजर और चुकंदर को भी शामिल कर सकते हैं. तो चलिए जानते पालक के सूप से मिलने वाले फायदे. पालक सूप पीने के फायदेः (Palak Soup Peene Ke Fayde) 1. इम्यूनिटीः पालक में मिनरल्स, विटामिन्स, प्रोटीन, आयरन और कई प्रकार के खनिज होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं. सर्दियों में पालक के सूप का सेवन कर इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं. सर्दियों में पालक के सूप का सेवन कर इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं. 2. हड्डियोंः पालक के सूप का सेवन कर हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है. पालक में पाए जाने वाले तत्व हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकते हैं. 3. आयरनः पालक को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है. अगर आपको एनीमिया की शिकायत है, तो आप पालक का सेवन कर सकते हैं. पालक सूप के सेवन से आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं. 4. मांसपेशियोंः पालक सूप का सेवन मांसपेशियों का निर्माण भी करता है. ठंड के दिनों में पालक के सूप का सेवन करने से घुटनों के दर्द को कम और मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है. |
| बेहत चमत्कारी है ये माला, इस पर जाप करने मां लक्ष्मी बरसातीं हैं धन-दौलत Posted: 15 Dec 2021 05:26 PM PST वैसे तो पूजा-पाठ के अलग-अलग तरीके होते हैं. लेकिन मंत्र जाप करना सबसे प्रभावशाली माना गया है. ऐसा इसलिए कि मंत्रों के जाप से मन एकाग्र और स्थिर होता है. धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक अलग-अलग मंत्रों के जाप से अलग-अलग फायदे होते हैं. साथ ही मंत्र जाप के लिए अलग-अलग मालाओं का इस्तेमाल किया जाता है. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए स्फटिक की माला (Sphatik Garland) खास है. जानते हैं कि स्फटिक की माला (Sphatik ki Mala) के जाप करने के कौन-कौन से लाभ मिलते हैं. स्फटिक की माला के लाभ (Benefits of Sphatik Garland) ज्योतिष के मुताबिक स्फटिक से बनी माला का इस्तेमाल विशेष रूप से शुक्र ग्रह की शुभता के लिए किया जाता है. अगर आपकी कुंडली का शुक्र ग्रह अशुभ फल दे रहा हो तो स्फटिक की माला से शुक्र के मंत्र का जप करना लाभकारी होगा. इसके अलावा देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए स्फटिक की माला का खास तौर कर इस्तेमाल किया जाता है. इसके अवाला स्फटिक की माला से मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती के मंत्रों का जाप करना लाभकारी बताया गया है. आर्थिक स्थिति में होता है सुधार शुक्रवार के दिन स्फटिक की माला से मां लक्ष्मी के मंत्र का जप करने पर जल्द ही उनकी विशेष कृपा मिलती है. साथ ही आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होता है. इसके अवाला घर की कलह का शांति और दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए भी स्फटिक की माला पहना जा सकता है. पूजा घर में मां लक्ष्मी को स्फटिक की माला अर्पित करने से धन की देवी का आशीर्वाद मिलता है. जिससे जीवन में पैसों की कमी महसूस नहीं होती. स्फटिक की माला एकाग्रता, सम्पन्नता और शांति की माला मानी जाती है. उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए भी स्फटिक का माला को प्रयोग में लाया जाता है. |
| Posted: 15 Dec 2021 05:24 PM PST अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो ये खबर आपकी मदद करेगी. लाखों लोग पेट की चर्बी और तेजी से बढ़ रहे वजन से परेशान हैं. उल्टा सीधा खानपान और गलत लाइफस्टाइल वजन बढ़ने कारणों में प्रमुख हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मोटापा कई बीमारियों को न्योता देता है. अधिक कैलोरी वाले फूड खाने से वजन तेजी से बढ़ता है. ऐसे में आपको बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट पर फोकस करना होगा. इस खबर में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं, जो न सिर्फ वजन घटाने में मदद करेंगे बल्कि आपको स्वस्थ भी रखेंगे. डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह ने कहा कि वजन घटाने के लिए आपको एक्सरसाइज के साथ ही डाइट पर विशेष ध्यान देना पड़ता है. नीचे जानिए जानिए वजन घटाने के लिए कैसा होना चाहिए आपका डाइट प्लान और दिनचर्या… पेट की चर्बी घटाने के लिए प्लैंक बेस्ट एक्सरसाइज मानी जाती है. इसे करने के लिए आप पैरों के पंजों और हाथों के बल शरीर को ऊपर उठाएं. बॉडी को तानकर रखें. 10 सेकंड तक ये पोजीशन मेंटेन करें। 4-5 बार दोहराएं. एक महीने तक ऐसा करने से आपको अंतर दिखने लगेगा. वजन घटाने के लिए खाएं ये चीजें (diet for weight loss) दलिया – दलिया में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है. ये खाने में भी हल्का होता है. इससे आपका वजन भी कम होता है. लहसुन – सुबह उठकर खाली पेट लहसुन की दो कलियां चबाने और फिर उसके बाद एक गिलास नींबू पानी पीने से वजन कम होने लगता है. इडली – सुबह के वक्त नाश्ते में आप इडली का सेवन कर सकते हैं. समें प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है. वजन घटाने के लिए इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है. सेब– सेब में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपका वजन कम करने के साथ-साथ हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. |
| नाश्ते में खाना शुरू करें ये 4 चीजें, गायब हो जाएगी पेट की चर्बी, जानिए जबरदस्त फायदे Posted: 15 Dec 2021 05:19 PM PST अगर आप भी तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. आज के समय में लोग खराब खानपान, तनाव और अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण मोटापे का शिकार हो रहे हैं. जब वजन बढ़ जाता है तो उसे घटाना बेहद मुश्किल होता है, खासकर बेली फैट को कम करना तो और भी मुश्किल होता है. डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, बेली फैट ना सिर्फ दिखने में खराब लगता है बल्कि कई बीमारियों का कारण बन सकता है. मोटापे के चलते हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, यूरिक एसिड का बढ़ना और डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. यही वजह है कि इस समय रहते कम कर लिया जाए. वजन घटाने के लिए नाश्ते की डाइट (breakfast diet for weight loss) 1. नींबू और शहद से वजन कम करें बेली फैट और वजन कम करने के लिए रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ कर खाली पेट पीना चाहिए. आप चाहें तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं. 2. दही से वजन कम करें कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर दही वजन को घटाने में मदद करती है. साथ ही यह शरीर में प्रोटीन की मात्रा को भी मैनेज करती है. जो लोग अपना बेली फैट कम करना चाहते हैं, वह नाश्ते में यह फाइबर और प्रोटीन युक्त दही को शामिल कर सकते हैं. 3. उपमा से वजन कम करें उपमा में मौजूद सीमोलिना तत्व वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है, साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है. हालांकि इस बात का ध्यान रखें की उपमा को हमेशा कम तेल में ही बनाएं. 4. मूंग की दाल का चीला खाएं मूंग की दाल के चीले में डाइजेस्टिव फाइबर के अलावा प्रोटीन की भी अच्छी-खासी मात्रा होती है. यह नाश्ते के लिए बेहद ही हेल्दी ऑप्शन माना जाता है. इसमें मौजूद फाइबर बेली फैट को कम करने में मदद करते हैं. ऐसे में आप अपनी नाश्ते में मूंग की दाल के चीले को शामिल कर सकते हैं. |
| बिहार के मंत्री युवाओं को उपलब्ध कराएंगे रोजगार के साधन, इस लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन Posted: 15 Dec 2021 05:16 PM PST विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा है कि उनकी पार्टी स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के साधन मुहैया कराएगी। बिहार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री सहनी ने कहा कि उनका सपना है कि बिहार का हर युवा आत्मनिर्भर बने। उसे अपने राज्य में ही रोजगार मिले। नौकरी की तलाश में युवाओं को अपना राज्य छोड़ कर बाहर न जाना पड़े। सहनी ने रोजगार के इच्छुक नौजवानों के लिए एक लिंक भी जारी की है। पार्टी प्रवक्ता देव ज्योति ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि मुकेश सहनी का मानना है कि युवाओं को रोजगार देना पार्टी के सिद्धांतों में शामिल है। यह पार्टी की युवाओं के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही है। पार्टी अध्यक्ष ने रोजगार के लिए बकायदा लिंक भी जारी की है। इच्छुक नौजवान https://eform.vipparty.in/jobs.php में अपना विवरण दर्ज करा सकते हैं। पार्टी संपर्क कर उपलब्ध कराएगी रोजगार पार्टी जल्द ही उन युवाओं से संपर्क कर उनको रोजगार उपलब्ध कराने का काम करेगी। कोशिश होगी युवाओं को स्थानीय स्तर एवं अंतरराज्यीय स्तर पर रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएं। ज्योति ने कहा कि सहनी का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीबों, शोषितों के अधिकारों के लिए लड़ना और बिहार के युवाओं के लिए काम करना है। बिहार के युवाओं के लिए काम करना वीआइपी का उद्देश्य देव ज्योति ने कहा कि वीआइपी के संस्थापक 'सन आफ मल्लाह' मुकेश सहनी लगातार समाज के गरीबों, दलितों, शोषितों के लिए लड़ाई लड़ते आए हैं। वीआइपी पार्टी का मुख्य उद्देश्य बिहार के युवाओं के लिए काम करना है। पार्टी ने रोजगार प्राप्त करने के लिए लिंक भी जारी कर दी है। देव ज्योति ने कहा कि मुकेश सहनी का सपना है कि बिहार का हर युवा आत्मनिर्भर बने, अपने राज्य में ही उन्हे रोजगार मिले, नौकरी की तलाश में बिहार के युवाओं को अपना राज्य छोड़ कर बाहर ना जाना पड़े। |
| Jio ने 1 रुपये में लॉन्च किया 30 दिन की वैलिडिटी वाला पैक, मिलता है इतना डेटा Posted: 15 Dec 2021 05:13 PM PST Reliance Jio ने हाल ही में अपने प्रीपेड प्लान्स (Prepaid Plans) को महंगा किया था. अब ये नए-नए प्लान्स (Plans) को चुपचाप लॉन्च कर रहा है. Reliance Jio ने कुछ दिन पहले 119 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया था. अब इसने 1 रुपये वाला पैक (Pack) लॉन्च किया है. ये प्लान Jio के मोबाइल ऐप पर दिख रहा है लेकिन वेबसाइट पर फिलहाल इस पैक को लिस्ट नहीं किया गया है. इस पैक को आप वैल्यू सेक्शन में देख सकते हैं. इसे वैल्यू सेक्शन के Other Plans में इसे लिस्ट किया गया है. Other Plans में आपको Reliance Jio का नया 1 रुपये वाला प्लान दिखेगा. 1 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 100MB डेटा के साथ आता है. इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है. इसे दस बार रिचार्ज करने पर आपको लगभग 1GB डेटा मिलेगा. यानी आप केवल 10 रुपये में 30 दिन के लिए 1GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं. ये कंपनी के 15 रुपये वाले 1GB 4G डेटा वाउचर से अफोर्डेबल है. टैरिफ हाइक के बाद Jio 15 रुपये में 1GB डेटा दे रहा है. 100MB डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी. Jio का 1 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अभी देशभर में सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है. ये लो-इनकम क्लास के लोगों के लिए काफी बढ़िया प्लान है जो जरूरत पड़ने पर ज्यादा डेटा नहीं खरीद पाते हैं. 100MB डेटा कस्टमर्स को 30 दिन के लिए दिया जाता है. ऐसे में अगर किसी को 400MB डेटा की जरूरत है तो वो इस प्लान से चार बार रिचार्ज कर सकते हैं. इससे उन्हें ज्यादा डेटा वाला पैक लेने की जरूरत नहीं होगी. दूसरी कोई भी टेलीकॉम कंपनी अभी इतना सस्ता पैक अपने कस्टमर्स को ऑफर नहीं कर रही है. |
| इन शारीरिक समस्याओं को घर बैठे दूर करता है गुलाब जल, जानें खास फायदे Posted: 15 Dec 2021 07:45 AM PST आजकल गुलाब जल किसी भी मार्केट में मिल जाता है. लेकिन, पहले यह इस तरह आसानी से उपलब्ध नहीं था. रानी-महारानी अपनी दासियों से शुद्ध गुलाब जल बनवाती थी और फिर उसका इस्तेमाल करती थी. गुलाब जल सिर्फ त्वचा की देखभाल के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि कई शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाने में भी मदद करता है. आइए, गुलाब जल इस्तेमाल करने के ये खास फायदे जानते हैं. 1. गले में खराश का इलाज गुलाब जल में एंटीबायोटिक्स गुण होते हैं, जो गले की खराश का इलाज करने में मदद करते हैं और आपको राहत मिलती है. हालांकि, इस फायदे के ठोस वैज्ञानिक प्रमाण पाने के लिए शोध की जरूरत है. लेकिन, शुद्ध गुलाबजल का सेवन करने से नुकसान का खतरा ना के बराबर होता है. मगर इससे पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें. 2. सिरदर्द का इलाज अगर तनाव या थकावट के कारण सिरदर्द की समस्या परेशान कर रही है, तो भी गुलाब जल मदद कर सकता है. इसके लिए बस आपको गुलाब जल में रुमाल भिगोकर सिर पर कुछ देर रखना है. इससे सिर दर्द से आराम मिल जाएगा. 3. आंख साफ करने का उपाय काफी समय से आंखों को साफ करने और गंदगी व धूल-मिट्टी निकालने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें एंटी-सेप्टिक व एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों में संक्रमण होने का खतरा खत्म कर देते हैं. इसके लिए हर आंख में दो बूंद गुलाब जल डाल लें. 4. एक्जिमा एक्जिमा एक स्किन इंफेक्शन है, जो लाल रंग के रैशेज और खुजली का कारण बनती है. इन शारीरिक समस्याओं का इलाज करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको इसके लिए एक्जिमा से प्रभावित स्किन पर दवाई के साथ गुलाब जल भी लगाएं. यह स्किन इंफेक्शन में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. 5. झुर्रियों व झाइयों का इलाज - Gulab Jal Benefits for face बढ़ती उम्र के कारण चेहरे पर झुर्रियां व झाइयां आने लगती हैं. लेकिन प्रदूषण व अनहेल्दी डाइट के कारण कम उम्र में ही इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है. झुर्रियों व झाइयों से छुटकारा पाने के लिए गुलाब जल को स्किन पर लगाना चाहिए. |
| हिमाचल: 6 कमरों का ढाई मंजिला घर जला, तीन परिवार बेघर Posted: 15 Dec 2021 07:40 AM PST Fire Incident in Ani, जिला कुल्लू के आनी विकास खंड की करशैईगाड़ पंचायत के खाटू में आग लगने से छह कमरों का ढाई मंजिला रिहायशी मकान जल गया। आग की घटना मंगलवार रात करीब दो से ढाई बजे के बीच पेश आई। आग की घटना से मनसा राम, बेली राम और ताबे राम बेघर हो गए। प्रभावित परिवार के लोग मंगलवार देर रात को मकान में सोए हुए थे। मकान में आग लगने का पता चलने पर सभी लोग बाहर निकले और आग पर काबू पाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए। आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर तेज लपटों के आगे सारे प्रयास विफल हो गए। लगौटी पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र ठाकुर ने फोन पर दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल पर दमकल विभाग की टीम पहुंची, तब तक सब जल चुका था। हादसे में करीब 40 लाख के नुकसान का आकलन किया गया है। इस घटना से किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रभावित परिवार की जमापूंजी नष्ट हो गई है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार दलीप शर्मा ने प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर प्रदान किए गए हैं। उनके साथ पटवारी ङ्क्षडपल और करशैईगाड की प्रधान शारदा राणा, उपप्रधान ने भी पांच-पांच हजार रुपये प्रदान किए। बीडीसी सदस्य जोत राम ने भी एक-एक हजार रुपये प्रभावित परिवारों को दिए। वन विभाग के भवन में लगी आग कुल्लू जिले के पतलीकूहल बस अड्डे के साथ वन विभाग के भवन में सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से दो कमरे, एक किचन, एक बाथरूम और एक स्टोर जल गया। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारी ने दमकल विभाग को दी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। समय पर आग पर काबू न पाते तो पूरे पतलीकूहल बाजार को अपनी चपेट में ले सकती थी। दमकल विभाग पतलीकूहल के प्रभारी छपे राम ने बताया कि जैसे ही सुबह आग लगने की सूचना मिली टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। आग से करीब 50 लाख की संपत्ति को राख होने से बचा लिया गया। आग की घटना से 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। |
| विराट-रोहित की तकरार की खबरों के बीच अनुराग ठाकुर ने इशारों-इशारों में विराट कोहली को दी चेतावन Posted: 15 Dec 2021 07:26 AM PST मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम में 2 सबसे बड़े खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनबन होने की खबरों का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। पिछले 2 दिन से विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच तकरार की खबरों ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है। जिसे लेकर अब बयानबाजी तेज हो चुकी है। विराट-रोहित के बीच अनबन की खबरें हुई तेज दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए टीम के चयन के बाद से ही विराट कोहली और रोहित शर्मा में विवाद की खबरें आ रही हैं, जो मामला अब लगातार गहराता जा रहा है। एक के बाद एक संकेत मिल रहे हैं कि कोहली-रोहित में सबकुछ तो ठीक नहीं है। रोहित शर्मा के दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज में चोटिल होने के कारण हटने और इसके बाद विराट कोहली के वनडे सीरीज में आराम करने के आग्रह की खबरों के बाद तो माना जा रहा है कि दोनों ही एक-दूसरे की कप्तानी में खेलना नहीं चाहते हैं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को करना पड़ा हस्तक्षेप भारतीय टीम के नए वनडे कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व सीमित ओवर के कप्तान विराट कोहली के बीच तकरार की खबरों के बीच बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान आया है। अनुराग ठाकुर ने तो चौंकाने वाली बात कह दी है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वैसे प्रत्यक्ष तो नहीं लेकिन इशारों-इशारों में रोहित-विराट मामले को लेकर ऐसा बयान दे दिया है। जिसे विराट कोहली के लिए चेतावनी माना जा सकता है। मीडियो से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने कहा, कोई खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं "खेल से बड़ा कोई नहीं है। किसी खिलाड़ी के बीच में क्या चल रहा है, मैं उसकी जानकारी नहीं दे सकता हूं। ये उनसे संबंधित एसोसिएशन या संस्थान की जिम्मेदारी है। यही सही होगा कि वही इस पर जानकारी दें।" विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटाने के बाद मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों की तरफ से लगातार इस बारे में राय मिल रही है। जिसे भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा करार नहीं दिया जा रहा है। वाकई में सच्चाई क्या है, ये तो किसी प्रत्यक्ष बयान के बाद भी साफ हो पाएगा। |
| घर बैठे ऑनलाइन कमाई की टिप्स, ये 5 काम आपको दिला सकते हैं पैसा ही पैसा Posted: 15 Dec 2021 07:22 AM PST How to Earn Money Online: Work From Home) शुरू कर दिया. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आज लोग अच्छा खासा अमाउंस कमा रहे हैं. इससे कहीं भटकने की और कहीं जाकर नौकरी ढूंढ़ने की जरूरत नहीं पड़ रही. बता दें देश में इस वक्त कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में अगर आपने घर बैठे पैसा कमाने का सोच ही लिया है, तो हम आपको उस जरिए तक ले चलते हैं. (Money making tips) इसके लिए आपको सिर्फ अपने घर में इंटरनेट और थोड़े Skills की जरूरत है. आइए बताते हैं कैसे करें ऑनलाइन कमाई. Blog लिख कर कमाए पैसा Blog लिखना आजकल आम बात हो गई है. अब आप अपनी स्किल्स का इस्तेमाल करके ब्लॉग लिख और शेयर कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको होस्टिंग, थीम और डोमेन पर्चेज करना होगा. लेकिन जरूरी नहीं कि इसके लिए आप अपनी सेविंग्स उड़ा दें. बिना पैसा खर्च किए भी ब्लॉग शुरू कर सकते हैं. (How to earn money at home) इसके लिए सबसे पहले आप मीडियम पर लिखना शुरू करें, उसके बाद Medium Partner प्रोग्राम को मोनिटाइज करना शुरू करें. Blogger या Wordpress पर फ्री में ब्लॉग लिख सकते हैं. जैसा ट्रैफिक होगा उसी हिसाब से ब्लॉगिंग में पैसा आना शुरू होगा. अगर आप किसी प्रोडक्ट को ब्लॉग के जरिए सेल करते हैं तो आप इससे भी पैसा कमा सकते हैं. ऑनलाइन पैसा कमाना का ये बेहद आसान तरीका है. Affiliate Marketing से ऐसे कमाए पैसा Affiliate Marketing, marketing का एक ऐसा तरीका है, जिसे हम Retail Shop का नाम दें सकते हैं. इसके लिए आपको ऑनलाइन रिटेलर्स जैसे कि Flipkart और Amazon के साथ पार्नरशिप करने की जरूरी है, जिससे आप इनके प्रोडक्ट्स को प्रमोट कर सकते हैं. (Ghar baithe Kaise Kamaye Paisa) अगर आपकी खुक दी वेबसाइट है, तो वहां से भी आप इसे सोशल मीडिया के जरिए प्रमोट कर सकते हैं. बता दें ये थोड़ी अलग है, लेकिन बिजनेस के रूप में ये एकदम फिट है. वहीं अगर आपकी कोई वेबसाइट नहीं बनी हुई, तब भी आप Afiliate Marketing से पैसा कमा सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले अपनी पसंदीदा बुक्स की लिस्ट बनाएं, जिसके बाद उसे Flipkart से लिंक कर दें. ऐसे में लिस्ट को देख लोग अपनी पसंद से बुक्स पर्चेज कर पाएंगे. इससे आपको कमीशन मिलेगा. Facebook और Instagram भी है कमाई का जरिया घर बैठे लोगों के लिए सोशल मीडिया बहुत बड़ा सहारा बन चुका है. रोजाना लोगों की Twitter, Instagram और Facebook जैसे कई ऐप्स को चलाने की भी आदत है. अब ये आदत आपकी कमाई के लिए भी बन सकती है. जी हां इसके जरिए आप घर बैठे हज़ारों कमा सकते हैं. (How to Earn Money Online) वहीं आप फेसबुक पर ट्वीट या पोस्ट के लिए भी 10 हजार से 20 हजार रुपये कमा सकते हैं. इसके लिए आपका पैसा सोशल मीडिया पर फैन बेस होना चाहिए. ऐसे में इस डोमेन से जुड़े लोग सोशल मीडिया ऐप पर अपने पेज को मोनेटाइज कर सकते हैं. YouTube पर चैनल देगा मोटी कमाई इन दिनों सबसे ज्यादा जो लोग कमाई कर रहे हैं, वो है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Youtube. इसके माध्यम से लोग लाखों, अर्बो कमा रहे हैं. (Earn Money) यूट्यूब पर लोगों ने कई तरह से चैनल बना रखे हैं. जिन लोगों को फिटनेस का शौक है वो फिटनेस चैलन बनाता है, ऐसे ही कुकिंग, गेमिंग, टेक, डांसिंग, सिंगिंग, कॉमेडी, एंटरटेनमेंट के तमाम ऐसे चेनल्स हैं, जिनसे आज लोग लाखों कमा रहे हैं. ये इतना आसान नहीं है, लेकिन उतना मुश्किल भी नहीं. आप भी अच्छा और फ्रेश कंटेंट ढूंढ़ कर यहां वीडियों बनाकर अपलोड करें. जो लोग घर बैठे हैं, वो इसी को अपनी कमाई का जरिया बना सकते हैं. Content Writing है कमाई का जरिया अगर आपको स्टोरी, खबर, कविता लिखने का शौक है को इस टेलेंट से आप लाखों कमा सकते हैं. इसके लिए आपकी भाषा, व्याकरण पर समझ होनी चाहिए. तभी आप Content Writing कर ऑनलाइन पैसा कमा सकते हैं. (Freelance Work For Home) हिंदी हो या इंग्लिश दोनों भाषाओं में Freelance का काम ढूंढ़ सकते हैं. फ्रेश और अच्छा कंटेंट लिखे, हां थोड़ा समय लेगा, लेकिन आपको फायदा देगा. इसके लिए Investment की भी कोई जरूरत नहीं है. मार्केट में आपको कई कंपनियां मिल जाएंगी जो कि ऑनलाइन फ्रीलांसर हायर करती हैं, जिन्हें आप सैंपल लेख भेजकर काम शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा आप पैसा देने वाली वेबसाइट के लिए भी लिखना शुरू कर सकते हैं. |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |